लेख
क्रिकेट, बॉल ट्रैकर, और अम्पायर डिसिशन रिव्यू सिस्टम
इस चिट्ठी में, २०११ विश्व क्रकेट कप के सेमी फाईनल मैच में सचिन तेंदूलकर का एलबीडब्लू आउट न दिये जाने का कारण है। यह लेख मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर तीन कड़ियों में प्रकाशित हुआ है। आप चाहें तो नीचे लिखी कड़ियों पर चटका लगा कर उन्हें पढ़ सकते हैं।
विश्व कप सेमी-फाइनल में भारत ने बेईमानी की?।। बॉल ट्रैकर, गेंद का  संभावित प्रक्षेप पथ बताता है।। अंतरजाल पर  तनाव इतना बढ़ा कि स्पष्टीकरण देना पड़ा।।
मैंने यह चित्र यहां से लिया है। Cartoon by Nicholson from “The Australian” newspaper: http://www.nicholsoncartoons.com.au
क्या विश्व कप सेमी-फाइनल में भारत ने बेईमानी की?
२०११ का भारत-पाकिस्तान का सेमी फाइनल मुकाबला खेल जगत के इतिहास में सबसे अधिक लोगों के द्वारा देखा मैच था। हमने पाकिस्तान के साथ तीन लड़ाई लड़ी है। लेकिन इस मैच में तनाव, उन तीनो युद्ध के तनाव से कम नहीं था।
२०११ विश्वकप जीतने के बाद सचिन अपनी पुत्री सारा और पुत्र अर्जुन के साथ। यह चित्र मेरा खींचा हुआ नहीं है। यह अन्तरजाल की अधिकतर वेबसाइट पर बिना किसी आभारोक्ति के है। इसलिये मैंने इसे लगा दिया। पता चलने में आभार प्रगट करना चाहूंगा।२०११ विश्वकप जीतने के बाद सचिन अपनी पुत्री सारा और पुत्र अर्जुन के साथ। यह चित्र मेरा खींचा हुआ नहीं है। यह अन्तरजाल की अधिकतर वेबसाइट पर बिना किसी आभारोक्ति के है। इसलिये मैंने इसे लगा दिया। पता चलने में आभार प्रगट करना चाहूंगा।
यह  मैच हमने २७ रनों से जीत लिया। लोगों का कहना है कि इसमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों का योगदान रहा क्योंकि, उन्होंने सचिन  के तीन कैच छोड़ दिये थे। इस कारण उन्होंने ८५ रनों की पाली खेली।
वास्तव में, हमें सबसे पहले अम्पायर डिसिशन रिव्यू सिस्टम (यूडीआरएस) में समाहित, विज्ञान की नयी बॉल ट्रैकर तकनीक का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। जिसके कारण सचिन इतने रन बना सके। नहीं तो वे तो बहुत पहले ही आउट घोषित कर दिये गये थे।
भारत ने पहले बैटिंग करना शुरू किया। जब भारत के ७५ रन थे और सचिन का व्यक्तिगत स्कोर २३, तब मैदानी अम्पायर ने उन्हें, सईद अजमल की गेंद पर, एलबीडब्लू घोषित कर दिया।
सचिन ने गौतम गम्भीर से बात की और इस निर्णय को तीसरे अम्पायर के पास भेजने के लिए कहा। तीसरे अम्पायर ने, बॉल ट्रैकर तकनीक के साथ, उस समय का टीवी प्रसारण देख कर, मैदानी अम्पायर के निर्णय को बदल दिया। उसके मुताबिक, यदि गेंद सचिन के पैड पर न लगती,  तो वह विकेट पर न लग कर बगल से निकल जाती।
यदि विश्व कप में यूडीआरएस लागू न होती या इसमें बॉल ट्रैकर तकनीक समाहित न होती तब सचिन २३ रन पर आउट थे। हम २६० बनाने की जगह, १९८ पर ही ढ़ेर और मैच पाकिस्तान की झोली में।
उस क्षण का प्रसारण और तीसरे अम्पायर का निर्णय।
इस विडियो का शीर्षक, इस निर्णय से अन्तरजाल पर उठे विवाद और तनाव का द्योतक है
ऊपर के विडियो में एकदम लगता है कि गेंद विकेट पर जा रही थी और मैदानी अम्पायर का निर्णय सही था। लेकिन फिर यूडीआरएस में यह क्यों आ गया कि गेंद विकेट पर नहीं लगती।
क्या यूडीआरएस में कुछ गलती थी, या;
यह निर्णय गलत था, या;
तीसरा अम्पायर भारत से मिला था, या;
फिर मैच फिक्सड था?
इस बात की चर्चा करने से पहले जाने कि यूडीआरएस में, बॉल ट्रैकर तकनीक क्या होती है।
बॉल ट्रैकर, गेंद का संभावित प्रक्षेप पथ बताता है
यूआरडीएस, मुख्यतः तीन तकनीक पर निर्भर है,
स्निकोमीटर (sound technology): इससे पता चलता है कि क्या गेंद बल्ले से छुई थी;
हॉट स्पॉट (thermal imaging): इससे पता चलता है कि क्या कैच ठीक प्रकार से लिया गया; और
बॉल ट्रैकर (ball tracker): इससे गेंद की स्थिति, वेग, और दिशा लगाया जाता है।
एलबीडब्लू के निर्णय में, मुख्यतः तीसरी तकनीक यानि कि बॉल ट्रैकर का प्रयोग होता है। इस तकनीक को, हॉक आई इनोवेशन्स (Hawk-Eye Innovations) नामक ब्रिटिश कम्पनी ने विकसित किया है। इस कंपनी  ने सबसे ज्यादा अपना नाम क्रिकेट में कमाया है। वे टेनिस  में भी अपनी तकनीक के द्वारा खेल में सहायता कर रहे हैं। इस समय वे फुटबाल के अंदर अपनी तकनीक को विकसित कर रहे हैं।
इस तकनीक में, क्रिकेट के मैदान पर, छः टीवी कैमरो के द्वारा अलग अलग छोर से विडियो लिया जाता है। इसमें दो बल्लेबाज के पीछे, दो गेंदबाज के पीछे, और दो पिच के दोनो तरफ रहेते हैं। इनसे लिये विडियो को संसाधित (process) कर निम्न बातों का पता लगाया जाता है,
गेंद, जिस समय गेंदबाज के हाथ से निकली एवं बल्लेबाज के पैड पर लगी, उस समय उसकी तीन आयाम में स्थित;
गेंद का वेग;
गेंदबाज के हाथ से निकलने एवं टिप्पा खाने के बाद उसकी दिशा; और
बल्लेबाज के पैड पर लगते समय उसकी विकेट से दूरी।
उक्त सूचना से, उसका संभावित प्रेक्षेप पथ (trajectory) निकाला जाता है। गेंद के पैड पर लगते समय, उसकी दूरी मालुम होने पर, गेंद के प्रेक्षेप पथ का बहिर्वेश (extrapolate) कर, यह पता किया जाता है कि यदि गेंद पैड पर न लगती, तब क्या वह विकेट पर लगती या उसके बगल से निकल जाती। बाद में, इसी बात को चित्र के रूप में दिखाया जाता है।
इस तकनीक में महत्व, कैमरे से लिये विडियो का है कि वह कितना अच्छा है और वे कहां रखे जाते हैं। इसी से गेंद का संभावित प्रक्षेप पथ तय होता है। इसमें किसी व्यक्ति द्वारा कोई हस्तक्षेप करने का अवसर नहीं होता। इसके निर्णय में गलती हो सकती है। इसका कारण कैमरे लिये विडियो का अच्छा न होना है न कि किसी व्यक्ति विशेष की बदमाशी का।
एलबीडब्लू के निर्णय में तीन बातें महत्वपूर्ण होती हैं।
क्या गेंद विकेट के लाइन में थी?
क्या बल्लेबाज, विकेट के सामने था?
क्या गेंद, विकेट में लग जाती? तीसरे अम्पायर के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी तभी आउट होता है जब उक्त तीनो प्रश्नों का जवाब हां में हो। सचिन के केस में पहले एवं दूसरे प्रश्न का उत्तर हां में था लेकिन तीसरे प्रश्न का उत्तर नहीं में था। इसीलिए तीसरे अम्पायर ने निर्णय बदल दिया।
सचिन के केस में, बॉल ट्रैकर द्वारा गेंद का संभावित प्रक्षेप पथ
भारतीय क्रकेट बोर्ड यूआरडीएस का समर्थक नहीं है। लेकिन अन्ततः, उसने दो तकनीक यानि कि स्निकोमीटर और हॉट स्पॉट पर स्वीकृति दे दी है पर बॉल ट्रैकर को नहीं।
कुछ दिन पहले आइसीसी ने, भारतीय क्रिकेट बोर्ड की इच्छाओं का सम्मान करते हुऐ बॉल ट्रैकर की तकनीक को वैकल्पिक रख, यूआरडीएस को मैचों में लागू करने की स्वीकृति दे दी है।
इसका यह अर्थ हुआ कि अब सारे मैचों यूआरडीएस लागू रहेगा और उसमें स्निकोमीटर और हॉट स्पॉट तकनीक का प्रयोग किया जायगा। इन तकनीकों से, निम्न बातें पता करने में सहायता मिलती है,
गेंद बल्ले से छुई या नहीं; और
कैच ठीक से पकड़ा गया या नहीं।
जहां तक बॉल ट्रैकर तकनीक की बात है इसका उपयोग तब तक नहीं होगा जब तक वह मैच या श्रृंखला खेलने वाले देश इसे रखने की स्वीकृत नहीं देगें। यदि इस तकनीक उपयोग नहीं होगा तब एलबीडब्लू के फैसले तीसरे अम्पायर को निर्णय हेतु नहीं भेजे जायेंगे।
मेरे विचार से, इस तकनीक से लिया गया निर्णय, किसी भी व्यक्ति अम्पायर के निर्णय से कहीं अधिक वस्तिनिष्ठ (objective) और न्यायपूर्ण (fair) है। इसमें व्यक्तिगत पूर्वाग्रह (personal bias) भी नहीं है। इसमें कमियां हो सकती हैं, इसे बेहतर बनाया जा सकता है – लेकिन यह एक बेहतरीन तकनीक है। इसे न स्वीकारना एक भूल है।
आइये, चर्चा करें कि,
क्यों, सचिन के एलबीडब्लू फैसले में, मैदानी अम्पायर और यूआरडीएस की बॉल ट्रैकर तकनीक के द्वारा लिये चित्रों  में, अन्तर हो गया?
सचिन के निर्णय बारे में, कैसे कहा जा सकता है कि यूआरडीएस की बॉल ट्रैकर तकनीक के द्वारा लिये चित्र पर आधारित तीसरे अम्पायर का फैसला, मैदानी अम्पायर के फैसले से ज्यादा उपयुक्त है?
अंतरजाल पर तनाव इतना बढ़ा कि स्पष्टीकरण देना पड़ा
यदि गेंद एकदम सीधी है एवं विकेट के ऊपर से नहीं जा रही है तब विकेट पर लगेगी। लेकिन यदि गेंद कुछ कोण बनाकर जा रही है या कुछ स्पिन कर रही हो तब उसका विकेट पर लगना, इस बात पर  निर्भर करेगा कि गेंद बैट्समैन के पैड पर छूते समय, विकेट से कितनी दूर है। यह यह दूरी कम है तो गेंद को विकेट पर लगने की संभावना ज्यादा है। यदि यह दूरी ज्यादा तब कोण (Angle) के कारण, बाल विकेट में न लगकर, बाहर निकल सकती है।
आप बाईं तरफ का चित्र देखें। इसमें  सचिन तेंदूलकर, मैदानी अम्पायर, पिच, विकेट एवं गेंद की दो स्थितियां जहां गेंद गिरी और जहां पैड पर लगी दिखाया गया है। इसमें लाल रंग से दोनो गेंदो को जोड़ते हुऐ एक त्रिभुज भी दिखाया गया है। इस त्रिभुज में, लम्बवत भुजा वह दिशा है जैसा कि मैदान के अम्पायर ने गेंद की दिशा को समझा। लेकिन वास्तव में गेंद की दिशा इस त्रिभुज का कर्ण है। यदि पैड और विकेट के बीच की दूरी कम है तो यह विकेट पर जायगी अन्यथा यह विकेट को छोड़ कर निकल जायगी।ईश्वर ने हमें दो आंखें दी हैं। इसकी सहायता से हम दो बिन्दुओं के बीच की दूरी का अन्दाज लगा सकते हैं । लेकिन जब दो बिन्दु दूर हों तब, दो आखों के बावजूद,  यह अन्दाज लगा पाना मुश्किल हो जाता है।
क्रिकेट में पिच की दूरी लगभग २२ गज या २०.८ मीटर होती है। लगभग यही दूरी अम्पायर और बल्लेबाज के बीच में रहती है। यह इसलिये है, क्योंकि बल्लेबाज विकेट के कुछ आगे खड़ा रहता है और अम्पायर दूसरी तरफ के विकेट के पीछे। इतनी दूर से विकेट एवं उस जगह के बीच की दूरी, जहां पैड पर बाल लगी हो, का सही अन्दाज लगा पाना मुश्किल है।
सचिन के केस में कुछ ऎसा ही हुआ। मैदान के  अम्पायर तेंदुलकर के पैड व विकेट की दूरी का ठीक प्रकार से अंदाजा नहीं लगा पाये।
पैड और विकेट के बीच ज्यादा दूरी कहीं ज्यादा थी,
जितनी मैदानी अम्पायर ने अन्दाज की थी।
इसलिये यदि सचिन के पैड पर न लगती,
तब वह विकेट को छोड़ती निकल जाती।
बॉल ट्रैकर तकनीक के कारण यह पता चल पाया कि,सचिन के केस में, गेंद कोण बनाते जा रही थी और पैड एवं विकेट के बीच में दूरी तय करने पर, गेंद विकेट पर न लग कर, बगल से निकल जाती।
सचिन के आउट दिये जाने वाले निर्णय के बदल जाने के कारण, अन्तरजाल पर तनाव इतना बढ़ गया कि अन्तत: हॉक आई इन्वेशनस् को इस बारे में स्पष्टीकरण देना पड़ा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अम्पायर डिसिजन रिवियू सिस्टिम (यूआरडीएस) का समर्थक नहीं है। इसका कारण, शायद, २००८ में खेली गयी भारत-श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला है। इस श्रृंखला में पहली बार टेस्ट मैचों में, इसका प्रयोग किया गया था। तीन टेस्ट की श्रृंखला में २९ फैसले भारत के खिलाफ गये थे।
मैदानी अम्पायर मानव हैं। उनमें मानव की ही कमियां हैं। यह सोचना – कि उनमें कोई पुर्वाग्रह नहीं होता – गलत है।
यह सच है कि कि बॉल ट्रैकर तकनीक वह  प्रक्षेप पथ दिखाती है जो कि आंकड़ों के आधार पर (statistically) सबसे संभावित होता है। कोई जरूरी नहीं कि वैसा ही हुआ होता। लेकिन यह सब तकनीक के द्वारा निकाला जाता है। इसमें कमियां हो सकती हैं लेकिन बेहतर कैमरों के साथ यह बेहतर होता जायग। मेरे विचार में, बॉल ट्रैकिंग तकनीक एक उम्दा तकनीक है। इसे स्वीकार न करना, एक भूल है। यह विज्ञान की देन है। इसे आज नहीं तो कल, स्वीकारना पड़ेगा। मैं आने वाले कल में, ऐसे मैच की भी कल्पना करता हैं जब हमें मैदान में अम्पायर की जरूरत ही न पड़े।
भारत-पाकिस्तान के पूरे मैच के मुख्य अंश का मजा लीजिये
इस चिट्ठी के आखरी दो चित्र, न्यूयॉर्क टाइमस् के इस पेज से हैँं जहां आप इस बारे में, पहेली के साथ, पढ़ सकते हैं।
लेख और छुटपुट चिट्ठे पर खेल और पहेली विज्ञान संबन्धित अन्य चिट्ठियां
बेन्ड इट लाइक बेख़म;
बारिश कि बूंदे और साबुन के बुलबुले;
चार बराबर पांच, पांच बराबर चार, चार;
आईने, आईने, यह तो बता – दुनिया मे सबसे सुन्दर कौन;
अदृश्य हो जाने का वरदान;
अदृश्य हो जाने का अभिशाप;
क्या आपके पास सोचने का समय नहीं है?
सांकेतिक शब्द
। Cricket, Umpire decision review system, ball tracking technique, Hawk Eye,
।  Science,  विज्ञान, समाज, ज्ञान विज्ञान, ।  technology,  technology, Technology, technology, technology,  टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक,
। Hindi,
मथुरा में एक दिन, पूरे बनारसी जीवन पर भारी
यह हमारी मथुरा-वृन्दावन यात्रा का विवरण है।
कन्हाई चित्रकला का नमूना
यह विवरण मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।
इसकी कुछ कड़ियों को, आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये नीचे  लिंक के बगल में  ब्रैकेट ( ) के अन्दर लिखे लिंक पर चटका लगायें। अधिकतर ऑडियो फाइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप निम्न प्रोग्रामों में सुन सकते हैं –
Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
ब्रैकेट के अन्दर चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।
रस्किन बॉन्ड (►)।। कन्हैया के मुख में, मक्खन नहीं, ब्रह्माण्ड दिखा।। जहाँपनाह, मूर्ति-स्थल नापाक है – वहां मस्जिद न बनायें।। कृष्ण-जन्मभूमि मन्दिर को महमूद गजनवी ने लूटा।। गाय या भैंस के चमड़े को अन्दर नहीं ले जा सकते।। बांके बिहारी से कुछ न मांग सका।। देना है तो पशु वध बन्द करवा दें।। माई स्वीट लॉर्ड।। चित्रकला से आध्यात्म।। शायद भगवान कृष्ण यहीं होंगे।। महिलायें जमीन पर लोट रही थीं।। हमारे यहां भरतपुर से अधिक पक्षी आते हैं।। भारतीय़ अध्यात्मिकता की नयी शुरुवात – गोवर्धन कथा।।
रस्किन बॉन्ड
रस्किन बॉन्ड पुस्तकों की दुकान पर – चित्र फोटोबकेट से चित्र
रस्किन बॉन्ड (Ruskin Bond), अंग्रेजी भाषा के, बेहतरीन लेखक हैं। उनके पिता रॉयल ऐयर फॉर्स में थे। उनका एक भाई और एक बहन है। उनका जन्म १९ मई १९३४ में कसौली हिमाचल में हुआ था। उनका बचपन जामनगर, शिमला और देहरादून में बीता। वे छोटे ही थे जब उनके माता पिता का तलाक हो गया। उनकी मां ने एक हिन्दू से शादी कर ली।
रस्किन बॉन्ड ने अपनी पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पूरी की। इसके बाद वे लंदन चले गये। लेकिन वे भारत को भूल नहीं पाये और वापस यहीं आ कर बस गये। इस समय वे, मसूरी के पास, लैंडोर (Landour) में, अपने गोद लिये परिवार के साथ, रहते हैं।
रस्किन बॉन्ड का बचपन पुस्तकों के बीच बीता। शायद इसी ने, उनके मन में पुस्तक प्रेम जगाया जिसने उन्हें लेखक बनने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने १७ साल की उम्र में पहली कहानी ‘रूम ऑन द रूफ’ (Room On The Roof) लिखी। इसके लिये उन्हें १९५७ में John Llewellyn Rhys पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार ३५ साल से कम उम्र के कॉमनवेल्थ को इंग्लैंड में प्रकाशित अंग्रेजी लेखन के लिये दिया जाता है।
उन्हें साहित्य अकादमी के द्वारा १९९२ में अंग्रेजी लेखन के लिये उनकी लघु कहानियों के संकलन ‘Our Trees Still Grow in Dehra’ पर साहित्य अकादमी पुरुस्कार भी मिल चुका है। १९९९ में बाल साहित्य में योगदान के लिये वे पद्म श्री से सम्मानित किये गये हैं।
रस्किन बॉन्ड की कई कहानियों पर फिल्में बन चुकी हैं। शशी कपूर की फिल्म ‘जनून’ १८५७ की स्वतंत्रता की लड़ाई की घटना पर है। यह उनकी कहानी ‘A Flight of Pigeons’ पर आधारित है। फिल्म ‘The Blue Umbrella’ भी उनकी इसी नाम की कहानी पर बनी है। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा अभिनीत की गयी फिल्म ‘सात खून माफ’, उनकी लघु कथा ‘Susanna’s Seven Husbands’ पर बनायी गयी है।
‘द ब्लू अम्ब्रैला’ का लोकप्रिय गीत ‘छतरी का उड़न खटोला’ सुनिये
रस्किन बॉन्ड, मेरे बेटे के प्रिय लेखक भी हैं हांलाकि मैंने उन्हें नहीं पढ़ा है। अपने बेटे के कहने पर, मैंने उनकी पस्तक ‘The Best of Ruskin Bond’ पढ़नी शुरू की। इसमें उनकी लघु कहानियां, वीभत्स कहानियां, निबन्ध, यात्रा वर्णन, गीत और प्रेम कवितायें हैं। यात्रा वर्णन में, उनका एक लेख मथुरा के बारे में ‘Mathura’s Hallowed Haunts’ शीर्षक से है। इसमें वे लिखते हैं,
‘It has been said that, “if a man spend in Benaras all his lifetime, he has earned less merit than if he passes but a single day in the sacred city of Mathura’
कहा जाता है कि बनारस में पूरा जीवन बिताने पर भी, मथुरा में एक दिन व्यतीत करने से कम पुण्य मिलता है।
कन्हैया के मुख में, मक्खन नहीं, ब्रह्माण्ड दिखा
कहा जाता है कि एक बार कृष्ण कन्हैया ने यशोदा मैया का मक्खन खा लिया। उनके मना करने पर यशोदा मां ने उनसे मुंह खोलकर दिखाने को कहा। कृष्ण कन्हैया के मुख के अन्दर मक्खन तो नहीं दिखा पर सारा ब्रह्माण्ड नज़र आया।
मथुरा, कृष्ण कन्हैया की जन्म भूमि है।
वृन्दावन गूगल नक्शे से
मथुरा के बगल में वृन्दावन है। यशोदा मां वृन्दावन में थीं। यहीं पर कृष्ण कन्हैया का बचपन बीता और राधा के साथ रास लीला भी यहीं की।
यमुना नदी की कटान वृन्दावन पर कुछ अजीब तरह से है। ऐसा लगता है कि – यमुना की धारा, जीभ रूपी जमीन का बाहरी भाग हो; वृन्दावन यमुना से घिरी हुई है। इसकी कथा भी कुछ अजीब है।कहा जाता है कि एक दिन कृष्ण को देख बलराम को भी जोश आ गया वे भी यमुना के तट पर नृत्य करने लगे। लेकिन उनका नृत्य इतना फूहड़ था कि यमुना ने हंस कर कहा
‘अरे बस करो, तुम कैसे कृष्ण की तरह नृत्य कर सकते हो; वह तो दैविक है।’
इस पर बलराम को क्रोध आ गया। उन्होंने अपने हल से, यमुना तट से इतना गहरा खांचा खींचा कि यमुना उसमें गिर गयी और अपने पथ से भटक कर गोल चक्कर में चली गयीं। वृन्दावन में, बांके बिहारी का मन्दिर है।
मेरे एक मित्र बांके बिहारी के भक्त है। शायद महीने में दो बार, उनके दर्शन के लिए जाते हैं।  कुछ समय पूर्व मेरी तबियत खराब हो जाने के समय, मेरे वह मित्र, मेरे पास आये थे। उन्होंने मुझसे। ५१/-रुपया एक लिफाफे में रख कर, बांके बिहारी का नाम लिख कर देने को कहा। उसके बाद जब मैं दिल्ली में अस्पताल में भर्ती था तब वह मुझसे मिलने के लिए आये। उन्होंने मुझसे कहा कि,
‘मैनें बांके बिहारी के मंदिर में आपके नाम से प्रसाद चढ़ाया है। बांके बिहारी ने कहा कि आप एकदम ठीक हो जायेगें। मैंने बांके बिहारी से वायदा किया है कि ठीक हो जाने के बाद आप उनके दर्शन करने जायेगें।’
मथुरा-वृन्दावन, कृष्ण-मय है। शायद, इसी लिये, रस्किन बॉन्ड अपनी मथुरा यात्रा का वर्णन करते समय बताते हैं कि ‘मथुरा में एक दिन, पूरे बनारस जीवन पर भारी है‘।मैं अज्ञेयवादी हूं ईश्वर पर विश्वास नहीं करता। लेकिन, मित्र का किया वायदा तो पूरा करना  ही था। बस हम, मथुरा का पुण्य कमाने और मित्र किया वायदा निभाने, मथुरा-वृन्दावन की यात्रा करने पहुंचे।
जहाँपनाह, मूर्ति-स्थल नापाक है – वहां मस्जिद न बनायें
हम लोग सुबह  मथुरा पहुंचे। नाश्ता करके, सबसे पहले  श्री कृष्ण जन्म-स्थान मंदिर देखने के लिए गये। जन्म स्थान पर, प्राचीन काल से मन्दिर था, जो कि कई बार तोड़ा और फिर से बनाया गया। पुराने जन्म-स्थान परिसर के कुछ भाग में, एक मंदिर और कुछ भाग में मस्जिद बनी है।
कहा जाता है कि मन्दिर को आखरी बार १६६९ ईस्वी में, ६वेंमुगल बादशाह औरंगजेब ने, तुड़वा कर, मस्जिद बनवायी थी।  लेकिन मस्जिद, मन्दिर गर्भगृह या कृष्ण-जन्मस्थान के ऊपर न हो कर, मन्दिर के सभामण्डप पर बनी थी। लोगों का कहना है कि यह औरंगजेब के एक हिन्दू सिपहसालार के कारण हो सका।
औरंगजेब – चित्र विकिपीडिया से
हिन्दू सिपहसालार औरंगजेब को सलाह दी,
‘जहाँपनाह, कृष्ण जन्मस्थल और मन्दिर में मूर्ती थी। इसलिये मुसलमानो के लिये वह जगह नापाक है। वहां मस्जिद जैसी पवित्र इमारत न बनवायी जाय।’
इसलिये मन्दिर के सभागृह पर मस्जिद बनायी गयी। मन्दिर का गर्भ-गृह और कृष्ण-जन्मस्थान, मन्दिर के मलबे में दब गया।
मैं नहीं जानता कि इसमें कितनी सच्चाई है और कितना झूट। यह इतिहास की बात है विज्ञान की बात नहीं। इतिहास व्यक्तिपरक होता है। यह इसी तरह से लिखा या याद किया जाता है जैसा इसे लिखने वाला अपने चश्में से देखता है या देखना पसन्द करता है।
वहां पर लोगों ने बताया कि मस्जिद, मंदिर को तोड़ कर बनी थी। लेकिन मस्जिद को पुराने मन्दिर के तल वा उससे कुछ ऊंचा बनाया गया था। लेकिन इस समय का मंदिर का भवन, मस्जिद के बाद बना है। मंदिर बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया कि वह मस्जिद से ऊंचा रहे।
अजीब बात है भगवान तो एक ही है। हम सोचते हैं कि हमारे भगवान अलग है और उनका महत्व पूजा स्थान की ऊंचाई से होता है। भगवान तो सब जगह है क्या ऊंचा और क्या नीचा।
मंदिर को देखने के बाद मैंने मस्जिद में जाने की बात की। उस समय पता चला कि मंदिर से, मस्जिद में नहीं जाया जा सकता। दोनों जगह जाने के लिए बाहर से, अलग-अलग रास्ते हैं।
इस मंदिर और मस्जिद दोनों का अपना इतिहास है, दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। क्या अच्छा होता कि दोनों के बीच का रास्ता भी होता ताकि एक तरफ से दूसरी तरफ जाया जा सकता हो। पहले बीच में रास्ता था। लेकिन अब प्रशासन की दृष्टि से सुविधाजनक न होने के कारण बंद कर दिया गया।
श्रीकृष्ण जन्म स्थान व मस्जिद में बहुत अधिक सीआरपीएफ लगी हुई थी। मैंने वहां पर गार्ड से कुछ बात की। उसका कहना था,
‘१९९१ में जब बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि का विवाद उठा था, उस समय कुछ लोगों ने वहां पर मस्जिद की तरफ की जमीन पर यज्ञ करने की बात की थी। इसलिए वहां पर दोनो तरफ बैरीकेटिंग कर दी गयी और मंदिर से मस्जिद के बीच का रास्ता बंद कर दिया गया, ताकि विवाद न बढ़ जाए।  सीआरपीएफ भी तभी से तैनात है।’
मेरे पूछने पर कि क्या यहां पर कोई अप्रिय घटना हुई है। उनका कहना था
‘यहां पर अभी तक तो कोई अप्रिय घटना नही हुई है और न ही ऎसा कुछ होने का अंदेशा है। यहां पर जितनी शांति है शायद और कहीं नही।’
मंदिर में बहुत भीड़ थी। लेकिन मस्जिद में नहीं। मेरे पूछने पर कि क्या मस्जिद में कोई नहीं आता? तब बताया गया,
‘जुम्मे के रोज़ या किसी महीने के खास दिन नमाज़ पढ़ने के लिए काफी लोग एकत्र होते हैं’।
मंदिर और मस्जिद में एक खास अन्तर भी लगा।
मंदिर की ज्यादातर ज़मीन पक्की है और नंगे पाँव चलना अपने आप में एक मुश्किल बात थी। लेकिन मस्जिद में जो ज़मीन थी उसमें एक बहुत सुन्दर लॉन था। शायद उसमें नंगे पांव चलना सुविधाजनक होगा। लॉन देखने में बहुत सुन्दर लग रहा था। शायद, मंदिर में ज्यादा लोग आते है । इसलिए यहां पर उस तरह का लॉन रख पाना अपने आप में मुश्किल होता होगा।
कृष्ण-जन्मभूमि मन्दिर को महमूद गजनवी ने लूटा
कृष्ण जन्मभूमि पर केशवदेव मन्दिर और शाही ईदगाह – चित्र आउटलुक से
इस समय, कृष्ण-जन्मभूमि को, श्रीकृष्ण जन्मस्थान-सेवासंघ न्यास देखता है। यह सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत है। यह न्यास न केवल वहां पर स्थित केशवदेव मन्दिर को देखता है पर इसके द्वारा की जाने वाली कुछ अन्य कल्याणकारी सेवाएं इस प्रकार हैं।
बाल गोपाल शिक्षा सदन;
आयुर्वेद भवन (आयुर्वेदिक चिकित्सालय);
सचल चिकित्सा सेवा;
मंदिर गौशाला;
गौसेवा प्रकल्प;
मानव शव अंतिम संस्कार सेवा;
तीर्थो द्वार सेवा प्रकल्प।
इस न्यास के द्वारा प्रकाशित पुस्तिका से, कृष्ण-जन्मभूमि के इतिहास के बारे में यह पता चलता है। इसकी मुख्य सूचनायें इस प्रकार हैं।
जनश्रुति के अनुसार, इस स्थान पर, सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र, बज्रनाभ ने अपने कुलदेवता की स्मृति में,  एक मंदिर बनवाया था।
पुरात्त्व की दृष्टि से सबसे पुराना शिला-लेख महाक्षत्रप शोड़ास के समय (ई०पू० ८०-५७) का मिला है यह ब्राहम्मी-लिपि में लिखा हुआ है, जिससे पता चलता कि शोडास के राज्य काल में वसु नामक व्यक्ति ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एक मंदिर, तोरण-द्वार और वेदिका का निर्माण कराया था।
उसके पश्चात, दूसरा बड़ा मंदिर, ४०० ई० के लगभग, सम्राट विक्रमादित्य के  शासन काल में बना। उस समय मथुरा नगरी संस्कृति एवं कला की बड़ी केन्द्र थी और यहां हिन्दू-धर्म के साथ साथ बौद्ध तथा जैन धर्म का भी उत्कर्ष था। इस स्थान के समीप ही बौद्धों और जैनियों के भी विहार एवं मंदिर बने हुए थे तथा उनके प्राप्त अवशेषों से यह स्पष्ट है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान बौद्ध एवं जैन धर्मानुयायियों के लिए भी आदर और सम्मान का केन्द्र था। सम्राट चन्द्र गुप्ता विक्रमादित्य द्वारा निर्मित, इस भव्य मंदिर को महमूद गजनवी ने सन १०१७ ई० में तोड़ा और लूटा।
संवत १२०७ (सन ११५० ई०)  में जब महाराज विजयपाल देव मथुरा के शासक थे, जज्ज नामक एक व्यक्ति ने, यहां एक नया मन्दिर, तीसरी बार मंदिर बनवाया।
इसके लगभग १२५ वर्ष बाद, जहांगीर के शासनकाल में ओरछा के राजा वीर सिंह देव बुन्देला ने, उसी स्थान पर चौथी बार मंदिर बनवाया। इस मंदिर को, औरंगजेब ने सन् १६६९ ई० में नष्ट कर दिया और उसके एक भाग पर ईदगाह बनवा दी।
सन् १८१५ ई० में ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने इसे नीलाम कर दिया। जिसे बनारस के राजा पटनीमल ने खरीदा और महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय की प्रेरणा से, २१ फरवरी सन् १९५१ ई० को भगवान श्रीकृष्ण के न्यास की स्थापना की। तत्पश्चात गर्भ गृह तथा भव्य भागवत भन का पुनरूद्वार व निर्माण कार्य आरम्भ होकर, फरवरी १९८२ में पूरा हुआ।
गाय या भैंस के चमड़े को अन्दर नहीं ले जा सकते
वृन्दावन के रास्ते में, वैष्णों देवी का मन्दिर
मथुरा जाने का मुख्य उद्देश्य, बांके बिहारीजी का दर्शन करना था। बांके बिहारी जी वृन्दावन में है और हम लोग शाम को वहां पर गये। रास्ते में एक नया वैष्णो देवी का मन्दिर बना हुआ है। इस मन्दिर और वैष्णो देवी न्यास का आपस में कोई सम्बंध नहीं है। हम इस मन्दिर को भी देखने गये।
यह एक बहुत बड़ा मंदिर है। इसमें शेर पर बैठी मां दुर्गा की एक बहुत ऊंची मूर्ति है। जो बहुत दूर से दिखायी पड़ती है। इसके अन्दर एक गुफा है जिसमें उनके नौ रूपों का वर्णन भी है। इस गुफा में जाने पर कुछ पानी बहता रहता है और उसमें कुछ इस तरह का प्रभाव दिखाया गया है जैसा कि वैष्णो देवी के मंदिर में होता होगा। मैं वैष्णों देवी के मन्दिर में नहीं गया हूं इसलिये यह दावे से नहीं कह सकता हुं।
इस मंदिर के अन्दर आप कोई चमड़े की चीज़ नही ले जा सकते है और इसीलिए मैंने अपना चश्मे का आवरण और बेल्ट उतार कर अलग कर दिया। मैंने पूछा,
‘हम सब लोग तो भी चमड़े के है तब हम कैसे अन्दर जा सकते है?
वहां पर व्यक्ति ने बताया,
‘आप गाय या भैंस के चमड़े को अन्दर नहीं ले जा सकते हैं। ज्यादातर चमड़े की चीजों में, इसी के चमड़े का प्रयोग रहता है। इसलिए आप चमड़े की चीज पहन कर या लेकर अन्दर नहीं जा सकते हैं।’
मंदिर देखने के बाद, हम लोग बांके बिहारी के मंदिर में गये। अगली बार वहीं चलेंगे।
वैष्णौ देवी का मन्दिर – चित्र विकिपीडिया से
बांके बिहारी से कुछ न मांग सका
बांके बिहारी का मन्दिर -चित्र विकिपीडिया से
वृन्दवन का बांके बिहारी का मंदिर, स्वामी हरि दास ने बनवाया था। वह एक कवि और संगीतज्ञ थे। वे तानसेन के गुरू भी थे। कहा जाता है कि उनका जन्म १४८० में हुआ था और मृत्यु १५७५ में।
हरिदास जी ने, वृन्दावन में अपना एक आश्रम बनवाया। वहां पर उन्हें बांके बिहारी जी एक मूर्ति भी मिली  थी। यह मूर्ति इसी मंदिर में रखी हुई है। यह मंदिर बाद में,१९वीं शताब्दी के अन्त में बना।
बांके बिहारी मंदिर के मुख्य पुजारी गोस्वामी जी थे और अब उनकी भी पीढ़ियाँ बढ़ गयी हैं। जिस तरह से किसी सम्पत्ति का बंटवारा होता है उसी तरह से इस मंदिर में सेवा, पूजा, एवं अर्चना कराने का भी बंटवारा हो गया है। अलग-अलग परिवार को, अलग-अलग दिन पूजा कराने के लिए निश्चित किया गया है।
मंन्दिर में बंटवारे वा उसके प्रबन्ध करने के संबन्ध में मुकदमेंबाजी चल रही है। इसलिए न्यायालय ने इस मंदिर के लिए, रिसीवर नियुक्त किया है। लोगों का कहना था कि जब से न्यायालय ने रिसीवर नियुक्त किया है तब से स्थिति ठीक हो गयी है और उनकी जो सम्पत्ति २२ करोड़ की थी अब वह बढ़कर ४२ करोड़ हो गयी है।
मेरे सहयोगी एवं मित्रों ने कहा था आप बांके बिहारी जी आपकी सभी मनोकामना को पूरा करेगें। मैं अपने मन में उनसे कुछ मांगने के लिये सोचकर भी गया था। यह कुछ उसी तरह का था जिस कारण से मैंने वियाना के सेंट स्टीफन कैथड्रल में दो दिये जलाये थे या फतेहपुर सीकरी और गोवा में मांगा था। लेकिन यहां मालूम नहीं क्या हुआ, कुछ मांग न सका – बस उनकी मूर्ति को ही देखता रहा।
कहते हैं बाकें बिहारी अन्तरयामी है। वे मन की बात जानते होगें।
देना है तो पशु वध बन्द करवा दें
स्वामी हरिदास,राजा अकबर के सामने, तानसेन को संगीत सिखाते हुऐ चित्र विकिपीडिया से
वृन्दावन का बांके बिहारी का मंदिर, स्वामी हरि दास ने बनवाया था। कहा जाता है कि उनका जन्म १४८० में हुआ था और मृत्यु १५७५ में। वे एक संगीतज्ञ थे और तानसेन के गुरू भी।
एक बार वहां पर अकबर बादशाह आये। उन्होंने स्वामी हरिदास जी से पूछा कि वे मंदिर को क्या  दे सकते है। हरिदास जी ने कहा,
‘यदि आप कुछ देना ही चाहते है तो इस जगह पर पशु वध होना बंद करवा दें।’
राजा अकबर दिल्ली पहुंचने के बाद एक तामपत्र पर यह आदेश लिखकर उनके पास भिजवाया। मेरे पूछने पर कि यह तामपत्र कहां है, उसने बताया कि,
‘भारत के प्रथम राष्ट्रपति इस ताम पत्र को दिल्ली के संग्रहालय में रखवा दिया है।’
मैंने पूछा कि क्या इस समय मथुरा में पशु  वध नहीं होता है। इस पर उसका कहना था,
‘अब तो कलयुग है और इस कलयुग में,  सब कुछ होता है – मथुरा में मांस भी मिलता है।’
मुझे ईसाइयों की यह बात अच्छी लगती है कि उन्होंने बहुत अधिक स्कूल एवं अस्पताल चला रखे है। हिन्दुओं ने मंदिर तो बहुत बनाये पर स्कूल और अस्पताल उतने नहीं बनवाया। गोस्वामी जी ने बताया कि जब से न्याययालय ने रिसीवर रखा है तब से मन्दिर के पास ४२ करोड़ रुपये हो गये हैं। मैनें उन्हें इसाईयों का उदाहरण देते हुए कहा,
‘जब मंदिर के पास इतना पैसा है तो स्कूल एवं अस्पताल  बात क्यों नहीं चलाते। मैं चेन्नई गया था। वहां मैंने ए.आर. रहमान का शुरू किया संगीत स्कूल देखा। यह बहुत अच्छा है। क्यों नहीं इस पैसे से,  स्वामी हरिदास की स्मृति में, मथुरा में संगीत का स्कूल खोलते?’
उन्हें, यह बात अच्छी लगी। उन्होंने कहा,
‘हमारे पास कुछ जमीन मथुरा में है।  उस जगह पर, हरिदास जी की शैली के गायन को बढ़ावा देने के लिए स्कूल स्थापित करेगें।’
हो सकता है आने वाले दिनों में आपको मथुरा में संगीत का स्कूल मिले।
माई स्वीट लॉर्ड
स्कॉन मन्दिर अन्दर से – चित्र विकिपीडिया से
International Society for Krishna Consciousness (ISKCON) (स्कॉन),  हरे कृष्ण आन्दोलन (Hare Krishna movement) के नाम से भी जाना है। इस आन्दोलन को, अभय चरणारविन्द भक्तिवेदान्त स्वामीप्रभुपाद के द्वारा, १९६६ में, न्यूयॉर्क शहर में शुरू किया गया। इनके दुनिया भर में मन्दिर हैं। इनका एक मन्दिर वृन्दावन में भी है। बांके बिहारी से लौटते समय हम लोग पहले स्कॉन अन्तराष्ट्रीय मंदिर गये।
वृन्दावन के स्कॉन मन्दिर में,  बहुत से विदेशी लोग थे। वहां पर वे एक भजन की धुन पर आरती कर रहे थे और उसी पर थिरक भी रहे थे। यह कुछ भजन खास है। इसके बारे में भी दो शब्द।
बीटेलस् दुनिया का सबसे प्रसिद्ध संगीत का ग्रुप रहा है। जॉर्ज हैरिसन इसके सदस्य थे। वे स्कॉन आन्दोलन से प्रभावित थे। १९७० में उन्होंने भ्गवान कृष्ण की स्तुति में एक भजन गाया था। यह मेरे विश्विद्यालय के दिनों में लोकप्रिय था। वहां पर यही भजन चल रहा था उसी पर लोग थिरक रहे थे।
जॉर्ज हैरिसन को यह कर्णप्रिय भजन गाते हुऐ देखिये और सुनिये।
इस गीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं।
हरे कृष्णा
माई स्वीट लॉर्ड
हुम्म्म  माई लॉर्ड
माई स्वीट लॉर्ड
आई रियेली वान्ट टु सी यू
रियेली वान्ट बी विथ यू
रियेली वान्ट सी यू लॉर्ड
बट इट टेक्स् सो लॉन्ग
आआ
पुनः पहला …
आई रियेली वान्ट टु नो यू
रियेली वान्ट टु गो विथ यू
रियेली वान्ट शो यू लॉर्ड
थैट इट वोन्ट टेक लॉन्ग, माई लॉर्ड
माई स्वीट लॉर्ड – कन्हाई चित्र
पुनः पहला …
आई रियेली वान्ट टु सी यू
आई रियेली वान्ट टु सी यू
आई रियेली वान्ट टु सी यू, लॉर्ड
रियेली वान्ट टु सी यू, लॉर्ड
बट इट टेक्स् सो लॉन्ग, माई लॉर्ड
पुनः पहला …
आई रियेली वान्ट टु सी यू
आई रियेली वान्ट टुबी विथ यू
रियेली वान्ट सी यू लॉर्ड
बट थैट इट वोन्ट टेक लॉन्ग, माई लॉर्ड
पुनः पहला …
हुम्म्म, माई लॉर्ड (हरे कृष्णा)
ओह हुम्म्म, माई स्वीट लॉर्ड (कृष्णा कृष्णा)
माई, माई, माई लॉर्ड (हरे कृष्णा)
ओह हम्म, माई स्वीट लॉर्ड (कृष्णा कृष्णा)
नाओ, आई रियेली वान्ट टु नो यू (हरे रामा)
रियेली वान्ट टु गो विथ यू (हरे रामा)
रियेली वान्ट टु शो यू लॉर्ड
बट इट टेकस् सो लॉन्ग, माई लॉर्ड
हुम्म्म, माई लॉर्ड
माई, माई, माई लॉर्ड (हरे कृष्णा)
माई स्वीट लॉर्ड (हरे कृष्णा)
माई स्वीट लॉर्ड (कृष्णा कृष्णा)
माई लॉर्ड (हरे हरे)
हुम्म्म, हुम्म्म
गुरूर ब्रम्हा, गुरूर विष्णु, गुरूर देवो, महेश्वरा
गुरूर साक्षात, परमब्रम्हा, तस्मत श्री, गुरूर नमः
माई स्वीट लॉर्ड (हरे राम)
चित्रकला से आध्यात्म
कुछ समय पहले, मैंने  चित्रकला, गणित, और संगीत के संबन्धों को बताती एक पुस्तक ‘गर्डल, ऍशर, बाख: ऍन ईटनल गोल्डेन ब्रेड’ की चर्चा यहां की है। लेकिन क्या चित्रकला और अध्यात्म में कोई संबन्ध है? क्या चित्रकला से  भी ईश्वर के पास पहुंचने का माध्यम हो सकता है?
शायद इन सवालों का जवाब हां में है और इस बात को कन्हाई चित्रकार से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने न केवल चित्रकला की नयी श्रेणी श्रेणी को जन्म दिया पर चित्रकला से आध्यात्म को भी समझा।
आपने अपना व्यवसायिक जीवन कला निदेशक के रूप में, गुरुदत्त के साथ बम्बई में शुरू किया। लेकिन बहुत शीघ्र लगा कि अपनी सृजनात्मकता भगवान कृष्ण को समर्पित करनी चाहिये। इसलिये वृन्दावन में बस गये भगवान कृष्ण की कलाओं पर चित्र बनाने लगे।
मथुरा में आपका एक संग्रहालय भी है और यह देखने लायक है। इस संग्रहालय में भगवान कृष्ण से सम्बन्धित कलाओं की बेहतरीन चित्र है। यह चित्र मन को छूते हैं। इनके ऊपर सोने ठर कीमती पत्थरों से सजावट भी है। इसलिए यह चित्र लाखों रूपयों के हैं।
आपको वर्ष  २००० में भारत सरकार के द्वारा, पद्मश्री के पुरुस्कार से नवाज़ा गया।
आपके दो पुत्र कृष्ण कन्हाई, गोविन्द कन्हाई एवं पौत्र सिद्धार्थ कन्हाई भी चित्रकार हैं। इन दोनो को वर्ष १९९९ में अचीवर ऑफ मिलेनियम अवार्ड (Achiever of Millennium Award) मिल चुका है।
कृष्ण कन्हाई को २००४ में पद्मश्री पुरुस्कार से नवाज़ा गया है। बच्चन पिता-पुत्र के अतिरिक्त केवल यह पिता-पुत्र को पद्मश्री मिला है।
गोविन्द कन्हाई को  २००६ यूपी रत्न से नवाज़ा गया है।
इस समय आप सबने मिल कर चित्रकारी के अन्य दिशाओं में चित्रकारी शुरू की है। हेमा मालिनी का छाया चित्र और गांव जीवन के दृश्य का चित्र उसी क्रम में हैं।
शायद भगवान कृष्ण यहीं होंगे
अक्षय पात्र संस्थान वर्ष २००० में शुरू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य, स्कूलों में विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन देना है। इस समय देश में, इनके ८ राज्यों में, १५ केंद्रीकृत और ३ विकेन्द्रीकृत रसोईघर चल रहे हैं। केंद्रीकृत रसोईघर में, एक जगह बड़े रसोई घर में खाना बनता है और विकेन्द्रीकृत रसोई घर में स्कूल के पास वहीं के स्थानीय लोगों की सहायता से खाना बनवाया जाता है।
अक्षय पात्र संस्थान का मथुरा में मंदिर
इस संस्थान का एक केंद्रीकृत रसोईघर और उसी के साथ कृष्ण भगवान का मन्दिर वृन्दावन में है। मथुरा में एक जगह इनका विकेंद्रीकृत रसोईघर भी है। वृन्दावन में इस जगह से, वृन्दावन और मथुरा के सारे स्कूलों में (उस जगह को छोड़ कर जहां विकेंद्रीकृत रसोईघर है), दोपहर का खाना बनाकर भेजा जाता है। हम यहां भी गये। यह जगह मुझे सबसे अच्छी लगी।
इस मंदिर में आरती तो हो रही थी लेकिन पूरी जगह खाली थी। यहां पर बिल्कुल भीड़ नहीं थी। इस मंदिर के पुजारी का नाम अंगद था। वह एक ३० वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर है। अंगद ने बताया,
‘रोज १,६८,००० बच्चों का खाना उनके यहां बनता है। खाना  रात के २ बजे बनना शुरू होता है। खाने में दाल, चावल, रोटी  और एक सब्जी रहती है।’
हम लोग इनका रसोईघर भी देखने गये। यह एकदम आधुनिक है। रोटी में घी भी, हाथ से नहीं लगाया जाता है। यह काम भी मशीन के द्वारा किया जाता है।
बच्चों को यदि अच्छा भोजन मिलता है तब स्वस्थ रहेगें और स्कूल आयेंगे। वे हमारे देश का भविष्य हैं। हमारा भविष्य सुनहरा होगा। मुझे लगा कि मथुरा में जितने भी मंदिर और पवित्र स्थान हैं, यह स्थान उन सब में सबसे पवित्र है। यदि भगवान कृष्ण हैं तब वे इसी मन्दिर में निवास करते होंगे और वही काम करते होते जो कि यह संस्था कर रही है।
मंदिर के कंप्यूटर इंजीनियर पुजारी – अंगद
मन्दिर में उन्होंने विडियो भी दिखाया जिससे से पता चला कि बहुत से बच्चों को घर में अच्छा भोजन नही मिल पाता है। उन्होंने स्कूल में इसलिए आना शुरू किया क्योंकि वहां अच्छा खाना मिलता है।
मैं भी इनके लिए कुछ करना चाहता था।  मैंने सुझाव दिया कि जिन स्कूलों में भोजन बंटवाया जाता है उसमें स्कूल के जिन बच्चों की हाजिरी सबसे अधिक हो ऎसे एक लड़के एवं एक लड़की की एक साल की पढ़ायी का खर्चा उठाने की बात रखी। शायद आने वाले समय में ऎसा कुछ हो सके।
अक्षय पात्र संस्था के बारे में अन्तराजाल पर कुछ विवाद भी है। आप इसे यहां पढ़ सकते हैं। मैं नहीं कह सकता कि यह सही है अथवा नहीं।
वृन्दावन में अक्षय पात्र प्रोग्राम के बारे में विडियो
महिलायें जमीन पर लोट रही थीं
रमण रेती पर बालू का अनन्द लेते लोग – चित्र. इस वेबसाइट के सौजन्य से
रमण रेती अथार्त ऐसी रेत जिसके स्पर्श से आनन्द हो और रमण रेती आश्रम की रेत कुछ इसी तरह की है। इसी लिये, गोकुल-मथुरा में स्थित इस आश्रम में, कोई भी जूते, चप्पल पहन कर कोई नहीं जा सकता है। यहां नंगे पांव ही चलना पड़ता है। यहां यमुना की रेत है इसमें कोई भी कंकड नहीं है। इसी लिये यहां नंगे पाव चलने में कोई असुविधा नहीं होती और अच्छा लगता है।
वहां पर साधू एवं सन्तों के ठहरने के लिये कुटियाएं थी – अधिकतर में एयर कंडिशनर लगे थे।
प्रसाद के रूप में, खाने को खिचड़ी मिली, जो स्वादिष्ट लगी।
एक छोटे मैदान में जगह-जगह पर लोग घेरा बनाकर बैठे हुए थे और बहुत सारी महिलाएं जमीन पर लोट रही थी। यह मुझे कुछ अजीब लगा। वहां के पुजारी ने बताया,
‘लोगों का विचार है कि भगवान कृष्ण बचपन में यही पर घूमा करते थे और उनके पैर इसी बालू पर पड़े होगें। इसीलिए लोग यहां आकर लोटते हैं ताकि इस पवित्र मिट्टी से वे भी पवित्र हो सकें।’
सच है कि हम वही हवा, वही मिट्ठी,  वही पानी प्रयोग कर रहे हैं जो अरबों साल से है। प्रकृति मां, हमें इनका पुनः प्रयोग करने देती है।
पृथ्वी, हमारे पास, वंशजों की धरोहर है।  हमें इसका इस प्रकार से उपयोग करना है कि हमारी आने वाली पीढ़ी भी उसी तरह इसका प्रयोग कर सके जैसे हम कर रहें हैं। यदि हम दुरुपयोग करेंगे या फिर दिन दूने, रात चौगने बढ़ते जायेंगे तो हो सकता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी इसका उपयोग न कर सके। हमें इसके लिये सावधानी बरतनी है।
हमारे यहां भरतपुर से अधिक पक्षी आते हैं
मथुरा में एक इंडियन आयल रिफ़ाइनरी भी है। हम लोग उसे भी देखने के लिए गये। यह भारत का आधुनिक मंदिर है। यहां पर क्रूड आयल, पेट्रोल, डीज़ल, एएफटी और सलफर बनाया जाता है। एएफटी एक खास तरह का पेट्रोल है जिसमें सल्फर बहुत कम होता है। इसके कारण प्रदूषण नहीं होता है।
इन्हें क्रूड आयल से, बनाने के लिए, उसे गर्म किया जाता है जिसके कारण, अलग अलग घनत्व की चीजें अलग अलग जगह पर निकल आती हैं।
हमारे द्वारा रिफाइनरी के कर्मचारियों की सहायता से लगाया गया पेड़
मथुरा रिफ़ाइनरी में,  पानी का प्रयोग होता है और उस पानी को वापस करते समय साफ किया जाता है। इसके लिए उनकी रिफायनरी के अन्दर कुछ तालाब हैं जहां पानी साफ किया जाता है।
इन तलाबों में हमेशा पानी रहता है और बहुत से पेड़ हैं। इस कारण यहां पर बहुत से पक्षी भी रहते हैं  यह उनकी पक्षीशाला भी है।
उनके मुताबिक, वहां पर भरतपुर से अधिक पक्षी रहते हैं। वास्तव में यह बात सच है क्योंकि जब मैं पहुंचा तो वहां पर अनेक तरह के पक्षी थे।
वहां के कर्मचारियों के मुताबिक, ठंड के महीने में वहां पर इतनी अधिक पक्षी आ जाते हैं कि कोई भी पेड़ दिखायी नहीं देता और केवल पक्षी ही पक्षी दिखायी देती है। वहां पर, उनके घोसले बने थे जिनमें उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे।
रिफायनरी ने, बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी से प्रार्थना की थी वे रिफ़ाइनरी के तालाब में आकर पक्षियों की गणना करें।
सोसायटी ने यह कार्य वर्ष १९९५ से ९७ तक किया और वहां पर, करीब १०० तरह की पक्षियों को पाया। इस सम्बंध में उन्होंने एक पुस्तक भी प्रकाशित की है जिसमें वहां पर पायी जाने वाली पक्षियों के बारे में चर्चा है।
भारतीय़ अध्यात्मिकता की नयी शुरुवात – गोवर्धन कथा
भगवान कृष्ण छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाये हुऐ
शाम के समय हम लोग गिरि राज गोवर्धन पर्वत को भी देखने गये। इसकी कथा कुछ इस प्रकार है।
पुराने समय इन्द्र देव की पूजा होती थी। इस पर कृष्ण भगवान ने आपत्ति की। उनका कहना था कि सबको अपना कर्म करना चाहिये और प्राकृतिक घटनाओं के लिये कोई पूजा या बलि नहीं करनी चाहिये। वृन्दावन-वसियों ने भगवान कृष्ण की बात से सहमत होकर, इन्द्र की पूजा नहीं की। इस पर इन्द्र देव कुपित हो गये तथा तूफान और वर्षा करने लगे। तब कृष्ण भगवान ने इस पर्वत को छोटी उंगली पर उठा कर, वृन्दावन-वासियों की रक्षा की।
यह घटना, भारतीय धार्मिकता में, नयी शुरुवात का द्योतक है – यज्ञ, बलि एवं तुष्टीकरण के स्तर से, कर्म के आध्यात्मिक स्तर पर जाने की। यहां से भारतीय दर्शन में कर्म का
महत्व शुरू हुआ। इस दर्शन को, भगवान कृष्ण ने गीता में विस्तार से समझाया है।
यहां पर एक मंदिर भी है। हम लोग वहां भी गये। मन्दिर से, मुझे, यह पर्वत कहीं दिखायी नहीं पड़ा। पुजारी जी से पूछने पर उन्होंने बताया। इस समय यह लगभग समाप्त सा हो चुका है।
गोवर्धन पर्वत की दो परिक्रमाए है। जिनमे से एक १३ किमी तथा दूसरी ९ किमी लम्बी है। कहा जाता है कि इन दोनों परिक्रमाओं को पूरा करने पर मनोकामना पूरी होती है।  इसी कारण इसकी परिक्रमा करने लाखों की संख्या में लोग आते हैं। हालंकि जब हम लोग गये थे तब भीड़ काफी कम थी फिर भी बहुत से पुरूष और स्त्री नंगे पैर इस परिक्रमा को पूरी करते हुए दिखे। समय की कमी होने के कारण, हमने यह परिक्रमा कार में बैठ कर  पूरी की है।
गोवर्धन परिक्रमा में कुसुम सरोवर
इसी के साथ मथुरा यात्रा समाप्त होती है बहुत जल्दी हम लोग कुमायूं की यात्रा पर चलेंगे।
सांकेतिक शब्द
। Indian oil refinery Mathura , Mathura refinery,
। Akshay Patra foundation, Akshay Patra foundation,
। International Society for Krishna Consciousness, ISKCON, My Sweet Lord, Beatles, George Harrison,
। kanhai chitrakar, krishna kanhai, govind kanhai, kanhai paintings, padam shri,
। Banke Bihari Temple, Banke Bihari Temple, Swami Haridas,
। Vashno devi temple, Vashno devi trust,
। Aurangzeb,
। Ruskin Bond, Room On The Roof, Landour, Our Trees Still Grow in Dehra, The Best of Ruskin Bond, A Flight of Pigeons, जनून, Susanna’s Seven Husbands, ७ खून माफ, The Blue Umbrella, The Blue Umbrella, John Llewellyn Rhys Prize,
। book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
। जीवनी, जीवनी, जीवनी,  biography,
। Mathura, Krishna, Vrindavan, Govardhan, Gokul, Govardhan hill, Kusum sarovar,
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,
। Hindi, हिन्दी, पॉडकास्ट, podcast,
साइबर कानून और साइबर अपराध
कुछ समय पहले मैंने श्रंखला ‘तू डाल डाल, मैं पात पात’ नाम से अपने  ‘उन्मुक्त’ चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित की थी। इसकी कुछ चिट्ठियों में कोर्ट गर्डल के अपूर्णता सिद्धान्त, इससे सम्बन्धित पुस्तकों  और इसका साइबर अपराध से सम्बन्ध की  चर्चा  तथा कुछ में साइबर अपराधों के बारे में चर्चा थी। इस श्रंखला को दो भाग में करके यहां प्रकाशित किया गया है।  इसके पहले भाग में कोर्ट गर्डल के अपूर्णता सिद्धान्त, उस पर कुछ पुस्तकों, और उनकर साइबर अपराध से संबन्ध की चर्चा है। यह भाग ‘अपूर्णता और साइबर अपराध‘ नाम से प्रकाशित किया गया है। यह दूसरा भाग है इसमें साइबर कानून और साइबर अपराधों की चर्चा है। इस भाग के लेखों को यदि आप  कड़ियों में पढ़ना चाहें, तो नीचे चटका लगा कर पढ़ सकते हैं।
साइबर या कंप्यूटर कानून क्या होता है। भारत में साइबर कानून।। साइबर कानून का उल्लंघन और उसके उपाय।। कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर किये गये साईबर अपराध।। साइबर अपराध, जिनका लक्षय कंप्यूटर नहीं होता है।। अन्तरजाल, एकांतता का अन्त है।।
यह चित्र इंडियन एक्सप्रेस के सौजन्य से
साइबर या कंप्यूटर कानून क्या होता है
विज्ञान के आविष्कार, नयी तकनीकें जहां विज्ञान को आगे ले जाते हैं वहीं पर  कानून के लिए हमेशा अड़चने पैदा करते हैं।
गैलिलियो  ने इस बात का सबूत दिया कि सूरज, पृथ्वी के चारो तरफ नहीं, ब्लकि  पृथ्वी और अन्य ग्रह, सूरज के चारो तरफ चक्कर लगाते हैं। इसलिए उसे नजरबंद कर दिया गया।
जब डार्विन ने ओरिजन आफ स्पीशीस् (Origin of Species) लिखी तब अधिकतर ईसाई देशों में इसके पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस समय अमेरिकी न्यायालयों से एक बहुत बड़ी बहस इस बात पर चल रहा है कि कि ओरिज़न आफ स्पीशीस के साथ एक अन्य तथा कथित सिद्घान्त इंटेलीजेन्ट डिज़ाइन (Intelligent design)  जो कि धार्मिक  है को पढ़ाया जाए अथवा नहीं। कुछ समय पहले, डार्विन के २००वें जन्मदिन पर मैंने एक श्रृंखला लिखी थी। इसे संकलित कर यहां प्रकाशित किया गया है। इसमें इन विवादों की चर्चा है।
धर्म न्यायधिकरण के सामने गैलिलिओ – चित्र क्रिस्टो बान्टी १८५७ – चित्र विकिपीडिया से
सूचना प्रौद्योगिकी एक नयी तकनीक है। इसका जन्म निम्न तीन कारणों से हुआ,
कंप्यूटर: इसके बारे में तो हम सब जानते ही हैं कुछ और कहना तो ठीक नहीं होगा।
इंटरनेट: यह तो आप जानते हैं कि कंप्यूटर आपस में संवाद कर सकते हैं। इंटरनेट दुनिया के सारे कंप्यूटरों का वह जाल है जो एक दूसरे से संवाद कर सकते हैं।
साइबर स्पेस: कंप्यूटर के द्वारा संवाद करते समय सूचनाओं का आदान प्रदान ईमेल, ऑडियो क्लिप, वीडियो क्लिप के जरिये होता है। सूचना का यह आदान प्रदान एक काल्पनिक जगह (Virtual space) में होता  है। इसे साइबर स्पेस (Cyber Space) कहते हैं।
इन तीनो से मिल कर, सूचना प्रौद्योगिकी का जन्म हुआ।
इस तकनीक ने कानून के क्षेत्र में जितनी मुश्किलें पैदा की वह अन्य किसी आविष्कार या तकनीक ने नहीं। इन मुश्किलों के अलग अलग हल ढूंढे जा रहे है। देश कानून बना रहे हैं। सरकारें नियम व अधिनियम बना रही  हैं। न्यायालय फैसले दे रही हैं। इन सारे समाधानों को  मोटे तौर पर, कंप्यूटर कानून, या इंटेरनेट कानून या साइबर कानून कहा जाता है। मुझे साइबर कानून शब्द पसन्द है। इसलिये मैं इसी का प्रयोग करूंगा।
भारत में साइबर कानून
इस नयी तकनीक के कारण पैदा हुई मुशकलों का हल निकालने के लिये सबसे पहले अपने देश में कानून में बदलाव, बौद्धिक सम्पदा अधिकार के क्षेत्र में किया गया।
कॉपीराइट अधिनियम को १९९४ एवं १९९९ में संशोधित कर, इस तकनीक के द्वारा लायी गयी और मुश्किलों को दूर किया गया।
२००२ में, पेटेंट अधिनियम में भी संशोधन किया गया। २००४ में एक अध्यादेश के द्वारा, पेटेंट अधिनियम में किये गये संशोधन को स्पष्ट करने का प्रयत्न किया गया। लेकिन जब यह अध्यादेश, २००५ में अधिनियम के रूप में लाया गया तब इस स्पष्टीकरण को अधिनियम में नहीं जोड़ा गया। इसका अर्थ यह हुआ कि पेटेंट अधिनियम में, २००२ में किया गया संशोधन ही लागू है। इस बारे में आप मेरे लेख ‘पेटेंट और कम्प्यूटर प्रोग्राम‘ में पढ़ सकते हैं।
इस क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण अधिनियम २००० में, सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) (आईटी अधिनियम) के नाम से बनाया गया। इस नियम के अन्तर्गत निम्न चार अधिनियमों में भी संशोधन कया गया,
The Indian Penal Code, 1860;
The Indian Evidence Act, 1872;
The Bankers’ Book Evidence Act, 1891;
The Reserve Bank of India Act, 1934.
इस समय तीन तकनीकियां – इंटरनेट, टेलीफ़ोन, और टेलीविजन आपस में मिलते जा रहे हैं। वह समय दूर नहीं है जब तीनो मिल जायेगें। इस तकनीकियों के फायदों का ठीक प्रकार से लाभ उठाने के लिए, एक अधिनियम बनाने की बात सोची गयी। इस का नाम Communication Convergence Bill है। यह बिल संसद समिति के सामने भेज दिया गया था। समिति ने,  हर क्षेत्र के लोगों से अलग अलग  बात करने के बाद  यह पाया कि इसको बनाने के बारे में विरोधाभास है,
एक विचारधारा के लोग यह कहते थे कि सरकार को यह अधिनियम नहीं बनाना चाहिए;
दूसरी विचारधारा के लोगों का कहना था कि इसे बनाना चाहिए।
इन दोनों विचारधाराओं को बताते हुए, समिति ने अपनी रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में लिखे विरोधाभास के कारण, यह बिल अभी भी अधिनियम के रूप में नहीं बन पाया। लेकिन इसमें बहुत सारे ऎसे प्राविधान थे जो कि वास्तव में बेहतरीन थे।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में २००८ में संशोधन किया गया और कम्यूनिकेशन कंर्वजेन्स बिल के कई प्रावधानों को,  संशोधन के द्वारा इसमे सम्मिलित कर लिया गया है। हांलाकि इस संशोधन के बाद भी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सारी कमियां दूर नहीं हुई है। बहुत कुछ करना बाकी है। देखिय वह कब तक हो पाता है।
साइबर कानून का उल्लंघन और उसके उपाय
साइबर कानून के उल्लंघन को मोटे तौर से दो क्षेत्रों में बांटा जा सकता है।
पहला, बौद्विक सम्पदा अधिकार के क्षेत्र में उल्लघंन: मैंने इस विषय पर विस्तार से चर्चा,   अलग सन्दर्भ में, अपनी श्रंखला ‘अन्तरजाल की मायानगरी में‘, ‘पेटेंट और कंप्यूटर प्रोग्राम‘, ‘ओपेन सोर्स सौफ्टवेर‘, और ‘लिनेक्स की कहानी‘ में की है।
दूसरा, अन्य क्षेत्र में उल्लघंन: यह उल्लघंन मुख्य रूप से सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लघंन है। इसे सामान्य भाषा में साइबर अपराध (Cyber crime) कहा जाता है।
सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम में साइबर अपराध के लिए दो तरह के उपाय दिए गये है।
पहला, दीवानी उपाय (Civil relief): इसमें जो भी व्यक्ति आपको नुकसान पहुँचाता है उससे आप हर्जाना प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यह मुकदमे सिविल न्यायालयों  में नही चलते। इन मुकदमे को तय करने के लिए एक अलग से अधिकारी (Adjudicating Officer) नियुक्त किया जाता है। इस समय प्रत्येक राज्य में उनके इंफॉरमेशन तकनीक के सक्रेटरी ही यह अधिकारी है। इनके फैसले की अपील साइबर ट्रियूब्नल मे होती है। उसके बाद इनकी अपील हाई कोर्ट में दाखिल की जा सकती है।
दूसरा फौजदारी अभियोग (Criminal Prosecution): इसमें साइबर कानून के  उल्लघंन करने वालो को सजा हो सकती है। इसके लिए पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ती है और मुकदमा फौजदारी अदालत में ही चलता है।
कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर किये गये साइबर अपराध
चित्र फोटोबेकेट से
साईबर अपराधों को मुख्यतः दो श्रेणी में बांटा जा सकता है
पहला, जहां कंप्यूटर या सर्वर लक्षय है;
दूसरा, जहां कंप्यूटर का प्रयोग अपराध करने के लिये किया जाता है पर उनका लक्षय कंप्यूटर या सर्वर नहीं होता है।
दूसरे तरह साईबर अपराधों को भी दो तरह से बांटा जा सकता हैं
पहला, जो आपकी सम्पति के विरुद्ध हैं;
दूसरा यौन और एकांतता से सम्बन्धित हैं।
हांलाकि इन श्रेणियों की सीमायें ठीक प्रकार से परिभाषित नहीं हैं। कुछ अपराध एक से अधिक श्रेणी में भी रखे जा सकते हैं।
आज चर्चा करते हैं पहली श्रेणी के अपराधों के बारे में।
डिनायल आफ सर्विस (Denial of Service) (DoS)
अलग अलग वेब साइटें, अलग तरह की सेवायें देते हैं। यदि उस वेबसाइट पर बहुत सारी ई-मेल भेज दी जांय या हिट होने लगें, तब उसका कानूनन प्रयोग करने वाले, उसकी सेवायें नही ले पाते हैं। वह बंद हो जाती है। इसे डिनायल आफ सर्विस कहते हैं।
वायरस ( Virus)
कम्यूटर में  वायरस दूषित पेन ड्राइव, या फलॉपी या सीडी लगाने से आ सकते हैं यह किसी ई-मेल से भी मिल सकते हैं। यह आपके कम्पयूटर के डाटा को समाप्त कर सकता है। इसके लिए किसी भी ईमेल के साथ लगे संलग्नक को मत खोलिये, यदि वह किसी आपके जानने वाले व्यक्ति ने न भेजा हो।
वेबसाइट हैकिंग और डाटा की चोरी
कंप्यूटर डाटा भी कॉपीराइट की तरह सुरक्षित होता है। बहुत से कंप्यूटरों, वेबसाइटों में  डाटा गुप्त, या निज़ी, या फिर गोपनीय होता है। वेब साइट या कंप्यूटर को हैक कर इसे  कॉपी या नष्ट करना, इसी श्रेणी में आता है।
साइबर अपराध, जिनका लक्षय कंप्यूटर नहीं होता है
चित्र फोटोबेकेट से
बहुत से साइबर अपराध, कंप्यूटर का प्रयोग करके किये जाते हैं पर उनका लक्षय कंप्यूटर या सर्वर नहीं होता है। इस तरह के अपराधों को मुख्यतः निम्न श्रेणी में बांटा जा सकता है।
साइबर आतंकवाद (Cyber Terrorism)
साइबर गतिविधियों के द्वारा धार्मिक, राजनैतिक उन्माद पैदा करना साइबर आतंकवाद के अन्दर आता है। यह किसी भी देश की आंतरिक सुरक्षा को समाप्त कर सकता है।
आर्थिक अपराध
इस समय अधिकतर बैंक का काम अन्तरजाल पर हो रहा है। व्यापार भी अन्तरजाल पर हो रहा है। क्रेडिट कार्ड से गलत तरह से पैसा निकाल लेना। ऑनलाइन व्यापार या बैकिंग में धोखाधडी करना – यह सब आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है।
फिशिंग (Phishing)
अक्सर कुछ ऎसे ईमेल मिलते है जिससे प्रतीत होता है कि वे किसी बैंक में या किसी अन्य संस्था की बेब साइट से हैं। यह आपके बैंक के खाते या अन्य व्यक्तिगत सूचना पूछने का प्रयत्न करते हैं। ये सारी ई-मेल फर्जी है और यह आपकी व्यक्तिगत सूचना को जानकर कुछ गड़बड़ी पैदा कर सकते है। इसे फिशिंग कहा जाता है। इस तरह की ईमेल का जवाब न दें। मेरी पत्नी शुभा, एक बार इनके जाल में फंस चुकी है। हमें सारे पासवर्ड बदलने पड़े।
साइबर छल (Cyber Fraud)
अक्सर ई-मेल ,एसएमएस मिलते है कि भेजने वाली विधवा है जिसके पति का बहुत सारा पैसा फंसा हुआ है और वह  पैसा निकालने में आपकी सहायता चाहती है। इस तरह के भी ईमेल या एसएमएस आते हैं कि आपके  ई-मेल या फोन नम्बर ने करोड़ों की लॉटरी जीत ली है, जिसे पाने के लिए सम्पर्क करें। यह सब फर्जी होता है। यह धोखाधडी  कर, आपको फसाना चाहते हैं। यह साइबर अपराध है और इस पर कभी भी अमल नहीं करना चाहिए।
साइबर जासूसी (Cyber Espionage)
इसे एडवेयर (Adware) या स्पाईवेयर (Spyware) भी कहा जाता है। आपके कंप्यूटर में कभी आपकी अनुमति से कभी बिना अनुमति के स्थापित हो जाते हैं। यह आपकी गतिविधियों की आपकी व्यक्तिगत सूचना एकत्र कर, अन्य को देतें है। जिसके द्वारा वे स्थापित किये जाते हैं। यह हमेशा आपके कंप्यूटर को धीमा भी कर देते हैं।
पहचान की चोरी (Identify Theft)
किसी व्यक्ति द्वारा किसी व्यक्ति की पहचान चोरी करना या उसका इलेक्ट्रानिक हस्ताक्षर को हैक करना या किसी अन्य के नाम से फर्जी काम करना ,पहचान की चोरी कहलाता है। अपने पास वर्ड में नम्बर तथा तथा वर्णमाल दोनो का प्रयोग करें। उसे बदलते रहें। किसी को न बतायें।
स्पैम (Spam)
स्पैम माने अनचाही ई-मेल। यह भी साइबर अपराध  है। हिन्दी चिट्ठाजगत में, यह काफी है। अक्सर चिट्ठाकार बन्धु आपको अपनी चिट्ठी भेज कर उनकी चिट्ठियों को पढ़ने के लिये कहते हैं। यह गलत है। आप इस तरह का ईमेल तभी किसी व्यक्ति को भेजें जब उस व्यक्ति से आप उस चिट्ठी में कुछ करने के लिये कहते हैं या उसके बारे में लिखते हैं। यह न केवल अन्तरजाल शिष्टाचार के विरुद्ध है पर साइबर अपराध भी है।
स्पिम (Spim)
यदि स्पैम अनचाहे ई-मेल है तो स्पिम अन्तरजाल के बातों के दौरान अनचाही बातें।
अन्तरजाल पर पीछा करना (Cyber Stalking)
पीछा करना, तंग करना, इस हद तक घूरना कि दूसरा खीज जाये, डर जाय। यही काम जब अन्तरजाल पर हो तो साइबर स्टॉकिंग कहलाता है।
अशलीलता
अशलील ईमेल, अशलील चित्र, चित्रों को बदल कर किसी अन्य का चित्र लगा देना, यह सब अशलीलता के अन्दर आता है। इस तरह के साइबर अपराध सबसे अधिक हैं। इसकी चर्चा, मैंने ‘अन्तरजाल की माया नगरी में‘ श्रृंखला में किया था।
अन्तरजाल, एकांतता का अन्त है
इस समय जितने साइबर अपराध हो रहें हैं वे सारे रिपोर्ट नहीं हो रहें शायद न लोगों का समझ में आता है कि उनसे कैसे निपटा जाय और न ही उन्हें विश्वास है कि इसका संतोषजनक हल निकल सकता है। सच यह भी है कि  इस समय हमारे पास इस तरह के अपराधों को जांच करने के लिये न ही प्रशिक्षित अन्वेषक हैं और न ही तय करने वाले न्यायधीश। लेकिन यह बदल रहा है।
लोग अक्सर साइबर अपराध यह सोच कर करते हैं कि वे अज्ञात हो कर साइबर अपराध कर सकते हैं लेकिन यह सच नहीं है।
पीटर स्टेनर (Peter Steiner) ने ५, जुलाई में न्यू यॉर्कर  में एक कार्टून निकाला था। यह अपने आप में मील का पत्थर था। इसमें दो कुत्ते कम्युटर पर बैठे हैं। वह कुत्ता जो कम्यूटर पर काम कर रहा है वह दूसरे से कहता है कि
‘On the Internet, nobody knows that you are a dog.’
अन्तरजाल पर कोई नहीं जानता कि आप एक कुत्ते हैं।
चित्र विकिपीडिया से
लेकिन यह अन्तरजाल का विरोधाभास है, धोखा है। यही अन्तरजाल पर साइबर अपराधों की जड़ है। लोग समझते हैं कि वे अन्तरजाल पर अज्ञात रह कर अपराध कर सकते हैं। लेकिन यह सच से परे है। सच तो यह है कि,
‘On the Internet, everybody knows that you are a dog.’
अन्तजाल पर सबको मालुम है कि आप कुत्ते हैं।
आने वाले समय में, न ही इस तरह के अपराधों की जांच करने वाले अन्वेषक भी बढ़ेगें, न्यायधीश भी सीखेंगे और लोगों का इस का विश्वास होगा कि इनका संतोषजनक हल निकाला जा सकता है। साइबर अपराधी बच कर नहीं जा सकता। वह हमेशा पकड़ा जा सकता है। अन्तरजाल पर कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। अन्तरजाल एकांतता का अन्त है।
सांकेतिक चिन्ह
। Cyberlaw, Computer law, Internet law, Legal aspects of computing,
। cyber crime, cyber space, Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology,  technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
। Hindi,
अपूर्णता एवं साइबर अपराध
कुछ समय पहले, मैंने श्रंखला ‘तू डाल डाल, मैं पात पात’ नाम से एक श्रंखला अपने  ‘उन्मुक्त‘ चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित की थी। इसकी कुछ चिट्ठियों में कोर्ट गर्डल के अपूर्णता सिद्धान्त, इससे सम्बन्धित पुस्तकों  और इसका साइबर अपराध से सम्बन्ध की  चर्चा  थी तथा कुछ में साइबर अपराधों के बारे में चर्चा थी। इस श्रंखला को दो भाग में करके यहां प्रकाशित किया जा रह है।
यहां इसके पहले भाग कोर्ट गर्डल के अपूर्णता सिद्धान्त और उस पर कुछ पुस्तकों एवं इसके साइबर अपराध के संबन्ध की की चर्चा है। अगले भाग में चर्चा केरेंगे साइबर अपराधों की। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर पढ़ सकते हैं।
भूमिका।। नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है।।  ईश्वर का आस्तित्व नहीं।।  नाई, महिला है।।  मिस्टर व्हाई – यह कौन हैं।। गणित, चित्रकारी, संगीत – क्या कोई संबन्ध  है।। क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं।। भाषायें लुप्त हो जाती हैं – गणित के सिद्घान्त नहीं।। अन्तरजाल, एकांतता का अन्त है।। अनन्तता समझो, ईश्वर के पास पहंचो ।। ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं, जिसे हैक न किया जा सकता हो ।।
चित्र – फिल्म ‘इंडिपेंडेन्स डे’ से
चित्र इंस्टिट्यूट ऑफ एडवान्सड स्टडीज़ की वेबसाइट से
क्या आपको मालुम है कि २८ अप्रैल को किसका जन्म दिन है? मेरा तो नहीं  है पर है किसी खास व्यक्ति का।
‘उन्मुक्त जी, कौन है वह व्यक्ति? जल्दी बताइये, उसे बधाई तो दे दें।’
वह, एक महान व्यक्ति, एक महान तर्क शास्त्री है। मेरे विचार से आज तक हुऐ सारे तर्क शास्त्रियों में महानतम―उसका नाम है, कोर्ट गर्डल (Kurt Gödel)।
कोर्ट गर्डल का जन्म २८ अप्रैल १९०६ में , बर्नो चेक रिपब्लिक (Czech Republic) में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ायी वियान ऑस्ट्रिया में पूरी की पर बाद में इंस्टिट्यूट ऑफ एडवान्सड स्टडीज़, प्रिंक्सटन  चले गये। वहीं उनकी मृत्यु  १४ जनवरी १९७८ में हो गयी।
”उन्मुक्त जी, लेकिन अपूर्णता और “इंडिपेंडेन्स डे” फिल्म का साइबर अपराध से क्या सम्बन्ध? आपके पैर तो कब्र में जा रहे हैं लेकिन मज़ाक करने की आदत नहीं गयी। कोर्ट गर्डल या इस इस चित्र का, इस विषय से क्या समबंध। हमें बेवकूफ न बनाइये।’
मेरे भाई, मेरी बहना, इतनी जल्दी नहीं। न केवल कोर्ट गर्डल, पर फिल्म ‘इंडिपेंडेन्स डे’ (जिस फिल्म से ऊपर का चित्र चित्र लिया गया है) का सम्बन्ध, साईबर अपराध विषय है।
ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास
गणित में नोबल पुरस्कार नहीं मिलता है। इसका कारण स्पष्ट नहीं है। नोबल ने शादी नहीं की थी। लेकिन कई कहते हैं कि वे साइने लिंडफोर्स (Signe Lindfors) से प्रेम करते थे। उसने उनका प्रेम न स्वीकार कर, गणितज्ञ गोस्टा मिटंग लेफर {Magnus Gustaf (Gösta) Mittag-Leffler}  से शादी कर ली। इससे क्रोधित होकर, उन्होंने गणित में नोबल पुरुस्कार नहीं रखा। शायद यह सच नहीं है। नोबल ने शायद गणित का महत्व ही नहीं समझा।
फील्डस् मेडल – चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
गणित के बारे में सबसे महत्वपूर्ण सम्मेलन, इंटरनेशनल काँग्रेस ऑफ मैथमैटीशियनस् (आईसीएम) (International Congress of Mathematicians) है और सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार फील्डस् मेडल (Field’s Medal) है।
आईसीएम का आयोजन इंटरनेशनल मैथमैटकल यूनियन (आईएमयू) (International Mathematical Union) करती है। यह सम्मेलन चार साल में एक बार होता है। इसमें पिछले चार साल में गणित का लेखा जोखा देखा जाता है और भविष्य में गणित की राह।
फील्डस् मेडल इसी आईसीएम में दिया जाता है। चूकिं यह सम्मेलन चार साल में एक बार होता है इसलिये यह अधिक से अधिक चार लोगों को दिया जाता है। इसमें अधिकतम आयु सीमा ४० वर्ष की है।
आईसीएम में, आईएमयू स्कॉलर एवार्ड (IMU Scholar Award) भी दिया जाता है। यह पुरुस्कार नवोदित (३५ सालसे कम उम्र) गणितज्ञों को दिया जाता है। बहुत साल पहले शुभा को इसमें जाने का मौका मिला था। उसे आईएमयू स्कॉलर पुरस्कार मिल चुका है। मैं उसके पीछे पड़ा हूं कि वह इस सम्मेलन के बारे में लिखे। देखिये वह कब लिखती है। पत्नियां कब पतियों की बात मनाती हैं  वह जब लिखेगी तब देखा जायगा, हम लोग उसके लिये क्यों रुकें, चलिये आगे चलते हैं।
डेविड हिल्बर्ट – चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
वर्ष १९०० की आईसीएम पेरिस में हुई थी। इसमें डेविड हिल्बर्ट ने २३ प्रश्नों को रखा था उसका कहना था कि इन मुश्किलों का हल ही गणित को नयी ऊँचाइयों तक ले जा सकता है। इसमें कुछ का हल तो निकाला जा सका है पर कईयों का नहीं।
इन प्रश्नों के, दूसरे प्रश्नों में सिद्घ करना कि,
‘Mathematical reasoning is reliable, it should not lead to contradictory results’
गणित का तर्क विश्वसनीय है। यह विरोधाभास को जन्म नहीं दे सकता।
वर्ष १९२८ की आईसीएम बोलोन्या इटली (Bologna, Italy) में हुई। यहां पर हिल्बर्ट ने पुन: विचार किया,
‘If it was possible to prove every true mathematical statement or can there be truly formal logical system for mathematics, where every statement could either be proved or disproved.
क्या यह संभव है कि प्रत्येक गणित के कथन को सिद्घ किया जा सके। दूसरे शब्दों में क्या गणितीय तर्क का ऐसा संसार हो सकता है जहां सही अथवा गलत कथन सिद्घ किये जा सके।
यह प्रश्न गणित के तर्क शास्त्र के क्षेत्र का है। इसमें सबसे मुश्किल स्वयं को संदर्भित करते हुए विरोधाभास (self referencing paradoxes) की है। स्वयं को संदर्भित करते विरोधाभास में सबसे प्रसिद्घ विरोधाभास ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास (Epimenides’ or liar’s paradox) है।
ऍपीमेनेडीज़ एक ग्रीक दार्शनिक थे और ईसा के ६०० साल पहले क्रीट में रहते थे। उन्होंने एक महत्वपूर्ण कथन किया,
‘The Cretans are always liars.’
सारे क्रीटवासी हमेशा झूठ बोलते हैं।
यदि आप इनको सच माने तो यह झूठ बन जाती है और इसे झूठ माने तो यह सच हो जाती है। यही इसका विरोधाभास है। ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास का एक रूप यह भी सिद्ध करता है कि ईश्वर का आस्तित्व नहीं है। आईये कुछ चर्चा उसके बारे में।
ईश्वर का आस्तित्व नहीं है
यह कार्टून मेरा बनाया नहीं है। मैंने इसे यहां से लिया है। Cartoon by Nicholson from “The Australian” newspaper: http://www.nicholsoncartoons.com.au
ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास का एक रूप यह भी है जो सिद्ध करता है कि ईश्वर का आस्तित्व नहीं है। यह मुझे अपने विश्वविद्यालय के दिनों की याद दिलाता है।  इसकी चर्चा करने से पहले कुछ सेट और ईश्वर के बारे में।
सेट क्या होता है
सेट  चीज़ों, वस्तुओं, पदार्थों का संकलन है (A set is a well defined collection of distinct objects)। जैसे,
परिवार का सेट –  इसमें आपके माता पिता भाई बहन बेटे बेटियां हो सकते हैं;
घर का सेट – इसमें आपके घर की ईमारत कमरे, पलंग, कुर्सी  हो सकते है;
घर एवं परिवार का सेट – इसमें ऊपर के दोनो तरह के वस्तुओं और लोगों का संकलन हो सकता है।
इस सेट में जितने सदस्य होते हैं वह उस सेट की गणनीयता (cardinality) कहलाता है। यह सीमित अथवा असीमित या अनन्त {जैसे कि पूर्ण संख्याओं (integers) का सेट} भी हो सकता है। अब कुछ बातें ईश्वर के बारे में।
ईश्वर की परिभाषा
ईश्वर को परिभाषित नहीं किया जा सकता लेकिन उसमें तो सारी सृष्टि व्याप्त है। यानि ईश्वर एक ऐसा सेट है जिसमें सब कुछ समाहित है, संकलित है। अथार्त ईश्वर सर्वभौमी या सर्वव्यापी सेट (Universal set or set of all sets) है। लेकिन क्या गणित में ऐसा सेट हो सकता है? अब चलते हैं विश्वविद्यालय की घटना पर।
विश्वविद्यालय की घटना
१९६० का दशक था। भौतिक शास्त्र विभाग ने अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें विषय था,
This house does not believe in existence of God
यह सभा ईश्वर के आस्तित्व पर विश्वास नहीं करती।
विश्वविद्यालय के सारे विभागों के विद्यार्थी भाग ले रहे ते।  मैं और मेरी मित्र-मंडली विज्ञान संकाय के थे और श्रोता के रूप में उपस्थित थे।  वाद-विवाद प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद, निर्णायक आपस में मंत्रणा करने लगे और विषय को सभा के विचार के लिये छोड़ दिया गया।
यह वाद-विवाद प्रतियोगिता भौतिक शास्त्र के मुख्य हॉल में थी। इसमे दो ब्लैकबोर्ड थे। एक नीचे रहता था जिसपर गुरुजन लिखते थे उस समय दूसरा ऊपर रहता था। जब वह भर जाता था तब उसे ऊपर करने से दूसरा नीचे आ जाता था। जिस पर गुरुजन लिखते थे। हमारे समय में अधिकतर विश्वविद्यालयों में इसी तरह के ब्लैक बोर्ड रहते थे। ऊपर वाले पर विषय लिखा था ताकि सब पढ़ सकें, नीचे वाला सादा था।
मेरा एक मित्र ईकबाल एक है। वह विश्वविद्यालय में मेरा सहपाटी बनाा। वह मेरे प्रिय मित्रों में था। वह उठा और उसने नीचे वाले ब्लैकबोर्ड जो खाली था उस पर अंग्रेजी में लिखना शुरू किया
‘ईश्वर का आस्तित्व नहीं है।
परिभाषा के अनुसार ईश्वर सर्वभौमी या सर्वव्यापी सेट (Universal set or set of all sets) है। लेकिन क्या ऐसा सेट हो सकता है।
हम मान कर चलते हैं कि ऐसा सेट हो सकता है। उसके बाद देखते हैं कि इसका क्या फल निकलता है।
यह सेट, दो तरह के सेटों का जोड़ (union) है।
पहला सेट ‘क’ – यह उन सेटों का सेट जो अपने सेट के सदस्य नहीं हैं
दूसरा सेट ‘ख’ – यह उन सेटों का सेट जो अपने सेट के सदस्य  हैं
सवाल यह है कि सेट ‘क’ कहां है। क्या वह सेट ‘क’ में है या सेट ‘ख’ मेंयदि वह सेट ‘क’, ‘क’ के ही अन्दर है तब उसे परिभाषा के अनुसार ‘क’ के सदस्य नहीं होना चाहिये। क्योंकि उसमें वही सेट हैं जो अपने सदस्य नहीं है लेकिन इस दशा में वह अपना सदस्य हो जाता है।
यदि वह सेट ‘ख’ में है। तब सेट ‘ख’ की परिभाषा के अनुसार जिसमें वे सेट हैं जो अपने सदस्य हैं अथार्त उसे सेट ‘क’ में होना चाहिये।यह एक खण्डनात्मक निष्कर्ष दे रहा है। इसलिये हमारा पूर्व में मानना कि सर्वभौमी या सर्वव्यापी सेट (Universal set or set of all sets) है, गलत है।इसका अर्थ यह हुआ कि सर्वभौमी या सर्वव्यापी सेट (Universal set or set of all sets) नहीं हो सकता है, यादूसरे शब्दों में ईश्वर आस्तित्व नहीं है।
QED’
यह लिख कर ईकबाल ने इस बोर्ड को ऊपर किया ताकि सब पढ़ सकें। इसी बीच निर्णायकों ने पुरुस्कार घोषित किये जिसमें विज्ञान के किसी भी विभाग के विद्यार्थी को कोई पुरुस्कार नहीं मिला पर सबसे ज्यादा तालियां तो इकबाल को यह प्रमेय लिखने के लिये मिलीं।
मैंने ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर का जिक्र करते समय ओपेन कोर्स वेयर का जिक्र किया था। एमआईटी दुनिया के बेहतरीन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों में एक है। इसमें डगलस आर हॉफेस्टैडर की लिखी पुस्तक ‘गर्डल, ऍशर, बाख: एन ईटर्नल गोल्डेन ब्रेड’ पर भी एक कोर्स है। यह ओपेन कोर्स वेयर में यूट्यूब पर है। इसमें कुछ भाग विरोधाभास पर है। इसका उस भाग को, जिसमें समझाया गया है कि सर्वभौमी या सर्वव्यापी सेट नहीं हो सकता है, नीचे देख सकते हैं। जिस सेट को मैंने ऊपर ‘क’ से दर्शाया है उसे इस वीडियो में ओमेगा Ωसे दर्शाया गया है।
यह केवल तर्क की बात है। मैंने इसे केवल यह बताने का प्रयत्न किया है कि यह भी  ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास का रूप है। इससे न तो ईश्वर का आस्तित्व नकारा जा सकता है, न ही मैं ईश्वर पर आस्था रखने वालों का भावनाओं को दुख देना चाहता हूं।
नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है
बट्रेंड रसेल (Bertrand Russell) न केवल एक प्रसिद्व दार्शनिक थे बल्कि वह एक गणितज्ञ भी थे। उन्होंने सौ साल पहले इस  ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास को नयी तरह से रखा। जिसको रसेल विरोधाभास या नाई का विरोधाभास (Russell’s or Barber’s paradox) भी कहा जाता है। यह कुछ इस प्रकार है,
‘एक गांव में केवल एक ही नाई था। उसने कहा कि वह उन लोगों की दाढ़ी बनाता है जो स्वयं अपनी दाढ़ी न बनाते हो।’
इस कथन में कोई भी मुश्किल नहीं है जब तक आप यह सवाल न पूछें कि,
‘नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है?’
यदि नाई अपनी दाढ़ी स्वयं बनाता है तो उसके कथनानुसार उसे अपनी दाढ़ी नहीं  बनानी चाहिए। यदि वह अपनी दाढ़ी नहीं बनाता है तो उसके कथनानुसार अपनी दाढ़ी बनानी चाहिए।
लाऍरस् विरोधाभास का एक रूप और भी देखिये। शायद यह बेहतर समझ में आये
नाई, महिला है
रसेल और व्हाइटहैड (Whitehad) ने इस तरह के विरोधाभास को समाप्त करने के लिए वर्ष १९१३ में अंकगणित की एक प्रसिद्घ पुस्तक प्रिंसिपिया मैथमैटिका (Principia Mathematica) नाम से प्रकाशित की।  उनके विचार से उन्होंने इसका हल निकाल लिया था। वास्तव में, उनका हल, कुछ इस तरह से समझा जा सकता है  कि नाई महिला है। इस दशा में तो उसे दाढ़ी बनाने की आवश्यकता नहीं है।
इस हल में वे पुरूषों के स्तर से ऊपर निकल कर व्यक्तियों के स्तर में चले जाते हैं जिसमें पुरूष और महिलायें दोनों रह सकती है।  लेकिन वे भूल गये कि व्यक्तियों के स्तर में अलग तरह  का विरोधाभास  है। जिस पर उन्होंने विचार नहीं किया।
२०वीं शताब्दी के समाप्त होते समय, टाइम पत्रिका ने एक विशेष अंक निकाला था। इसमें उन्होंने बीसवीं शताब्दी के सौ महानतम  लोगों के बारे में लिखा था। इन सौ लोगों में एक ऑस्ट्रियन गणितज्ञ कोर्ट  गर्डल  भी थे।  उन्हें आज तक का सबसे महानतम तर्क शास्त्री माना जाता है।
गर्डल ने १९३१ में एक पेपर जर्मन भाषा में लिखा। इसके शीर्षिक का अंग्रेजी में अनुवाद है,
‘On formally Undecidable Proposition of Principia Mathematica and Related Systems.’
इसमें  उन्होंने सिद्व किया,
‘Proof of arithmetic consistency is not possible―every mathematical system is incomplete’.
आप किसी भी मूलभूत सिद्वान्तों को लेकर चलें, उनमें कुछ इस तरह के कथन अवश्य निकल आयेगें  जो न कि सही साबित किये जा सकते है न गलत। सुसंगत गणित सम्भव नहीं है … प्रत्येक व्यवस्था अपूर्ण है।
गर्डल ने हिलर्ब्ट के द्वारा १९०० और १९२८ की आईसीएम में रखे गये प्रश्न का जवाब ढूंढ  लिया। लेकिन यह वह जवाब नहीं था जो डेविड हिल्बर्ट चाहते थे। वे तो चाहते थे कि गणितीय तर्क का ऐसा संसार हो, जहां सारे कथन सही अथवा गलत सिद्घ किये जा सकें। गर्डल ने इसका उल्टा ही सिद्ध कर दिया। इससे हिल्बर्ट को परेशान हुई। लेकिन वे कुछ कर न सके – गर्डल के शोद्ध पत्र में आजतक कोई गलती नहीं निकाली जा सकी है। वे मन मनोस कर रह गये।
कुछ समय पहले बीबीसी ने डेंजरस् नॉलेज (Dangerous Knowledge) नामक श्रृंखला प्रसारित की थी। यह श्रृंखला चार विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति, जिसमें तीन गणितज्ञ – जॉर्ज कैंटर (Georg Cantor), कोर्ट गर्डल (Kurt Gödel) और ऐलन ट्यूरिंग (Alan Turing) – और एक भौतिक शास्त्री लुडविंग बॉल्टज़मैन (Ludwig Boltzmann) पर थी। यह बेहतरीन श्रृंखला है और यदि इसे आपने नहीं देखा है तो यूट्यूब में देख सकते हैं। हांलाकि इस श्रंखला में, इनकी जीवनी के बारे में कुछ सूचनायें सही नहीं हैं। इसमें गर्डल के जीवन के शुरू का भाग यहां देखिये।
मिस्टर व्हाई – यह कौन हैं
कोर्ट गर्डल और उसके अपूर्णता सिद्धान्त पर बहुत सी पुस्तकें लिखी गयी हैं। इनमें से मैंने कई पढ़ी हैं। आइये, पहले उनमें से निम्न दो  की चर्चा करें,
कोर्ट गर्डल का चित्र विकिपीडिया से
Gödel: A life of Logic by John L Casti (गर्डल: ए लाइफ ऑफ लॉज़िक लेखक जॉन एल कास्टी)
A world Without Time: The forgotten legacy of Gödel and Einstein by Polle Yourgrau (ए वर्ल्ड विथआउट टाइम: द फॉरगॉटन लेगसी ऑफ गर्डल एंड आइंस्टाइन लेखक पॉले योरग्रॉ)
गर्डल जिज्ञासू थे और वह मिस्टर व्हाई (Mr. Why) के नाम से जाने जाते थे। वे असामान्य प्रतिभा के धनी थे। वे एक शर्मीले युवक से एक ऎसे व्यक्ति बन गये जिनके साथ अधिकतर लोग रहना पसंद करते थे। लेकिन जीवन के अन्त में वे फिर अकेलेपन में डूब गये।
गर्डल ने ऍडेले (Adele) नामक एक तलाकशुदा महिला से शादी की। वह उनसे ६ साल की बड़ी थी और  कैबरे  (Cabaret) नृत्य करती थी। यह शादी उनके माता पिता को पसंद नहीं थी इसलिए गर्डल को शादी के लिए १० साल इन्तजार करना पड़ा। उनके कोई सन्तान नहीं हुई।
कोर्ट गर्डल और अर्लबट आइंस्टाइन पिछले शताब्दी के दो महानतम वैज्ञानिक थे। जीवन के अंतिम दिनो में, वे दोनो ही   इंस्टीट्यूट आफ एडवांसड स्टडीज़ (Institute of Advance Studies Princeton) चले गये थे। दोनो का स्वभाव एक दूसरे के विपरीत था। गर्डल थोड़ा निराशवादी और परेशान दार्शनिक  और  आइंस्टाइन मुक्त भावुक व्यक्ति थे।  लेकिन उन दोनों को एक दूसरे से शान्ति मिलती थी।  आइंस्टाइन  का कहना था कि,
‘इंस्टीट्यूट आफ एडवांसड स्टडीज़ में सबसे अच्छी बात यह है कि, इंस्टिच्यूट से वापस घर जाते समय, गर्डल और मेरा साथ रहता है।’
फ्रीमैन डाइसन जाने माने भौतिक शास्त्री हैं। वे इंस्टीट्यूट आफ एडवांसड स्टडीज़ के स्दस्य हैं। उनका कहना है कि,
‘Gödel was … the only one of our colleagues who walked and talked on equal terms with Einstein.’
हमारे साथ के लोगों में, केवल गर्डल ही था जो आइंस्टाइन के साथ चल सकता था और उनसे बराबरी पर बात कर सकता था।
गर्डल कुछ अजीब किस्म के व्यक्ति थे। उन्होंने अन्त में आत्महत्या कर ली। उनका आत्महत्या का तरीका भी एकदम अलग अपने अपूर्णनता सिद्धान्त की तरह। उनकी मृत्यु malnutrition के कारण हो गयी। वे जीवन के अन्त में अस्पताल में unitary tract की समस्या के लिये भरती थे। उन्होंने महीने भर खाना नहीं खाया। उनका कहना था कि डाक्टर उन्हें जहर दे कर मारना चाहते हैं।
इन दोनो पुस्तकों में गर्डल के बारे पर्याप्त सूचना है।  दूसरी पुस्तक में आइंस्टाइन के संबन्ध में भी कुछ सूचना है।
पहली पुस्तक में कुछ अध्याय, कृत्रिम बुद्धि (Artificial intelligence), सोचने वाली मशीन (Thinking machines), और जटिलता (complexity) के बारे में है। इसे उन लोगों के लिए समझना मुश्किल है जो विषय पर रूचि नही रखते है या जिनको इस क्षेत्र में कोई ज्ञान नहीं है। इसलिए यदि आप चाहें तो इन अध्याय को छोड़ सकते है पर यदि आपको तर्कशास्त्र या कम्पयूटर विज्ञान में रूचि है तब इन अध्यायों को अवश्य पढ़ें। बाकी अध्याय आसान हैं व आसानी से समझे जा सकते है।
दूसरी पुस्तक में, कुछ अध्याय गर्डल द्वारा समय के ऊपर किये गये काम के बारे में है। यह वास्तव में  मुश्किल है और पढ़ते समय यदि आप चाहें तो इन अध्याओं को छोड़ सकते है।
गर्डल ने एक बार कहा
‘We live in the World in which ninety-nine per cent of all beautiful things are destroyed in the bud.’
हम ऐसे संसार में रहते हैं जहां ९९ प्रतिश्त सुन्दर वस्तुएं शुरुवात में ही समाप्त हो जाती हैं।
शायद यह सच है। हम अक्सर किसी बात का सार्थक पहलू देखने के बजाय, उसके  कमियां देखने तथा व्यर्थ की बात पर विवाद करने लग जाते हैं।
गणित, चित्रकारी, संगीत – क्या कोई संबन्ध है
‘गर्डल, ऍशर, बाख: एन ईटनल गोल्डेन ब्रेड’ पुस्तक १९७९ में छपी थी।  मैंने तभी इसे पढ़ा था।
गर्डल तर्कशास्त्री, एम सी ऍशर (MC Eshcher) (१७ जून १८९८ – २७ मार्च १९७२) चित्रकार, और योहन सेबेस्टियन बाख (Johann Sebastian Bach) (३१ मार्च – २८ जुलाई १७५०) एक जाने माने संगीतज्ञ थे।
ड्रॉइंग हैण्डस् १९६१ चित्र विकिपीडिया से
गर्डल का मुख्य काम  स्वयं को संर्दभित करने वाले विरोधाभास के बारे में था।
ऍशर की चित्रकारी एकदम अलग तरह से है। इनके बहुत से चित्र वापस वहीं पहुंचते हैं जहां से वे शुरू होते हैं। इनमें से कई एक तरह से स्वयं को संदर्भित करते हैं। उनके दो प्रसिद्ध चित्र देखिये पहले में एक हाथ दूसरे हाथ को बना रहे है और दूसरा हाथ पहले को। दूसरे में (नीचे देखें), पानी का झरना ऊपर से नीचे गिर कर वहीं पहुंच रहा है।
बाख ने बहुत कुछ ऐसे संगीत को जन्म दिया जिसमें पुनरावृत्ति होती है।
यह पुस्तक इन तीनों के सम्बंधो को जोड़ती है और उनके समन्वय के बारे में चर्चा करती है। इसमें मुख्यतः गर्डल के अपूर्णता सिद्धान्त की चर्चा है। यह गणित (mathematics), सममिति (symmetry) और प्रतिभा (intelligence) के  मूलभूत अवधारणा की गूढ़ व्याख्या करते हुऐ यह  हुई यह बताने का प्रयत्न करती है कि किस प्रकार निर्जीव वस्तुओं से जीवन्त पदार्थ निर्मित हो सकता है।
वॉटरफॉल १९६१ चित्र विकिपीडिया से
यह पुस्तक एकदम अलग तरीके से लिखी गयी है। इस पुस्तक में एक अध्याय समान्य (general) है। इस अध्याय में, गर्डल की गणित, ऍशर की चित्रकारी एवं बाख के संगीत को  ऍक्लीस (Achilles), कछुआ (Tortoise), और केकड़ा (Crab) की बातचीत के द्वारा बताया गया है।  अगले अध्याय में उसी विचार को गणित के द्वारा बताया गया है। इसमें गणित से सम्बन्धित अध्याय को समझने  के लिए जरूरी है कि आपको मार्डन एलजेबरा आता हो।
यह उत्कृष्ट पुस्तकों में से एक हैं।   इन पुस्तकों को समझने के लिए कम से कम  इण्टरमीडिएट या स्नातक स्तर की गणित का ज्ञान जरूरी  है और तभी यह पढ़ने पर अच्छी तरह से समझ में आ सकेगी।  यदि आप गणित या कंप्यूटर विज्ञान, या कृत्रिम बुद्धि (Artificial intelligence), सोचने वाली मशीन (Thinking machines), या जटिलता (complexity) जैसे विषय पर रुचि रखते हैं या इस  क्षेत्र में काम करना चाहते हैं  या आपके बेटे, बेटियां इण्टरमीडिएट या स्नातक स्तर पर गणित तथा विज्ञान  के क्षात्र हैं और इन विषयों पर आगे काम करना चाहते हैं तब उन्हें यह पुस्तक अवश्य पढ़ने के लिए दें।
बाख के इस तरह के संगीत का आनन्द लीजिये।
क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं
रॉजर पेनरोज़ अंग्रेज गणित-भौतिक शास्त्री हैं। आपने ‘द एमपररस् न्यू माइण्ड: कंसर्निग कंप्यूटरस्‌, माइण्डस् एण्ड द लॉज़ ऑफ फिज़िक्स’ नामक बेहतरीन पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में मुख्य तौर पर यह बताने की कोशिश की गयी है कि कंप्यूटर कभी भी व्यक्तियों की जगह नहीं ले सकता हैं।
गणीतीय तर्क शास्त्र अलगोरिथम  पर आधारित है। यह गर्डल के अपूर्णनता सिद्धान्त से बंधा है। पेनरोज़ का मानना है कि मानव चेतना  ग़ैर-अलगोरिथमी (non-algorithmic) है।  यही कारण है कि इसे कभी भी गणीतीय तर्क शास्त्र पर आधारित डिज़िटल कंप्यूटर से नहीं बदला जा सकता है।
पेनरोज़, इस पुस्तक में पुस्तक में, न्यूटन के भौतिक शास्त्र, आइंस्टाइन के सापेक्षता सिद्धान्त  (special and general relativity), क्वांटम भौतिक शास्त्र (quantum physics), ब्रह्माण्ड विज्ञान (cosmology), समय की प्रकृति (nature of time) और गणित का दर्शन एवं उसकी सीमा (the philosophy and limitations of mathematics), की चर्चा करते हुऐ अपनी बात रखते हैं।
यह पुस्तक भौतक शास्त्र का एक विहंगम दृश्य (bird’s eye view) दिखाता है और इस विषय के बारे में रोचक तरीके से सूचना देता है।
यह  बेहतरीन पुस्तक है और उत्कृष्ट पुस्तकों में से एक हैं।   इस पुस्तकों को समझने के लिए कम से कम  इण्टरमीडिएट या स्नातक स्तर के भौतिक शास्त्र का ज्ञान जरूरी  है और तभी यह पढ़ने पर अच्छी तरह से समझ में आ सकेगी।  यदि आप विज्ञान के छात्र है या विज्ञान में आगे कुछ कार्य करना चाहते है। या आपके बेटे, बेटियां इन क्षेत्रों में काम करना चाहती है तब उन्हें यह पुस्तक पढ़ने के लिए अवश्य दें।
ऐलेन मैथिसॉन ट्यूरिंग (२३.६.१९१२ से ७.६.१९५४) अंग्रेज गणितज्ञ, तर्क शास्त्री, गूढ़लेखिकी विशेषज्ञ (cryptanalyst) एवं कंप्यूटर विज्ञानिक थे। कंप्युटर विज्ञान  और अलगोरिथम (algorithm) को रूप देने और आधुनिक कंप्यूटर के निर्माण में अग्रणी थे।
बीबीसी की डेंजरस् नॉलेज (Dangerous Knowledge) श्रृंखला का जिक्र मैंने ‘नाई महिला है’ शीर्षक के अन्दर किया है। यह श्रृंखला चार विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति, जिसमें तीन गणितज्ञ- जॉर्ज कैंटर, कोर्ट गर्डल, और ऐलन ट्यूरिंग  – और एक भौतिक शास्त्री लुडविंग बॉल्टज़मैन पर थी। उस चिट्ठी में, श्रृंखला का वह भाग भी दिखाया था जिसमें गर्डल के शुरू के जीवन के बारे में है। उसके बाद एवं ट्यूरिंग के जीवन के बारे में यहां देखिये। इसमें ट्यूरिंग गर्डल के अपूर्णता सिद्धान्त को कंप्यूटर के क्षेत्र में लागू करते समय भी यह कहते हैं कि कुछ सवाल ऐसे भी हैं जिन्हें कंप्यूटर के द्वारा हल नहीं निकाला जा सकता है।
‘उन्मुक्त जी, हमें तो घबराहट हो रही है। लगता है कि जिन पुस्तकों की आपने चर्चा की है वे सारी कठिन हैं। क्या गणित और अपूर्णता के सिद्धान्त के बारे में कोई आसान पुस्तक है?’
है तो। आइये कुछ चर्चा ऐसेी ही एक पुस्तक के बारे में।
भाषायें लुप्त हो जाती हैं – गणित के सिद्घान्त नहीं
गोल्डबाक  १८वीं शताब्दी के गणितज्ञ थे। ७ जून १७४२ को उन्होंने जर्मन गणितज्ञ ल्योन्हार्ड ऑयला को पत्र लिखा कि उन्होंने यह पाया है कि दो से बड़ी, दो से विभाज्य होने वाली संख्या (even number), हमेशा दो अभाज्य संख्या (Prime) का जोड़ है। अब इसे उन्हीं के नाम पर, गोल्डबाक  अनुमान के नाम से जाना जाता है। यह नम्बर थ्योरी की सबसे पुराने अनुत्तरित प्रश्नों में से है। यह न तो अभी तक सही और न ही गलत सिद्घ हो पाया है।
उपन्यास ‘अंकल पेट्रोस एण्ड गोल्डबाकस् कंजेक्चर’ की कहानी, गोल्डबाक अनुमान और कोर्ट गर्डल के अपूर्णनता सिद्घान्त के इर्द गिर्द घूमती है। यह मूलत: १९९२ में ग्रीक भाषा में लिखा उपन्यास है। वर्ष २००० में, इसे  फेबर एण्ड फेबर द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित किया गया। इसके प्रकाशकों ने इसकी बिक्री बढाने के लिये १० लाख डालर का पुरस्कार देने कि घोषणा की जो  इस पुस्तक के प्रकाशित होने के दो साल के अन्दर गोल्डबाक अनुमान को सही या गलत सिद्घ करे दे। यह बताने के जरूरत नहीं है कि कोई भी इस पुरस्कार को नहीं जीत सका।
यह कहानी है एक चाचा और भतीजे की। चाचा को उसके परिवार के लोग नाकामयाब व्यक्ति मानते हैं। चाचा अकेले रहना पसन्द करते हैं, किसी से मिलते नहीं हैं। भतीजे ने गणित में शिक्षा ली है और उसे पता चलता है कि उसके चाचा विलक्षण प्रतिभा के युवक थे। बाद में वे विश्वविद्यालय में सबसे कम उम्र में गणित के प्रोफेसर बने और लोग उनको इज्जत और सम्मान से देखते हैं। फिर ऎसा क्या हो गया कि उसके परिवार वाले उन्हें नाकामयाब मानते हैं।
चाचा, गोल्डबाक अनुमान को सिद्ध करना चाहते हैं और इसी में जीवन लगा देते हैं। लेकिन यह तो अनुत्तरित प्रश्न ही रहा। यही इसकी कहानी है जो कि गणित की लघुकथायें, किस्से, और घटनायें पर बुनी हैं। यह कहानी तो काल्पनिक है पर उसमें लिखी लघुकथायें, किस्से, और घटनायें सच हैं। यह बेहद रोचक पुस्तक है और गणित जैसे नीरस विषय पर रोमांच पैदा करती है। यह पुस्तक जी. एच. हार्डी की उत्कृष्ट रचना ‘ए मैथमैटीशियनस् अपॉलोजी’ के इस उद्घारण से शुरू होती है।
‘Archimedes will be remembered when Aeschylus is forgotten because languages die and Mathematical ideas do not. Immortality may be a silly word but properly a mathematician  has the best chance of whatever it may mean’
लोग एस्काइलस् (ग्रीक नाटककार) को भूल जायेंगे पर आर्कमडीज़ को हमेशा याद रखेंगे।  क्योंकि, भाषायें लुप्त हो जाती हैं लेकिन गणित के सिद्घान्त समाप्त नहीं होते हैं। शायद अमरत्व बेवकूफी है। लेकिन यह जो कुछ भी है उसे पाने के लिये गणितज्ञ की ही संभावना सबसे अधिक है।
नम्बरों की बात हो और रामानुजम की बात न हो—यह तो हो नहीं सकता। इस पुस्तक में रामानुजम की भी चर्चा है और हार्डी-रामनुजम के टैक्सी नम्बर किस्से की भी।
इस पुस्तक में गर्डल के अपूर्णनता का सिद्घान्त का भी प्रयोग है लेकिन यह कैसे है और इस कहानी का क्या अंत है यह तो मैं आपको बताने से रहा। आपका इस पुस्तक को पढ़ने का रोमांच समाप्त कर,  मैं आपका मजा थोड़े ही किरकिरा करना चाहता हूं। आप इस पुस्तक को पढ़ें और आनन्द लें। यह आपको आसानी से समझ में आयेगी। अपने बेटे और बेटियों को अवश्य पढ़ने के लिये दें।
जी. एच. हार्डी (GH Hardy) की पुस्तक ‘ए मैथमैटीशियनस् अपॉलोजी’  (A Mathematician’s Apology) उत्कृष्ट रचना मानी जाती है। यदि आपने इसे नहीं पढ़ा है तो अवश्य पढ़ें। यह अन्तरजाल पर यहां पर उपलब्ध है।
लेकिन इंडिडेन्डेन्स डे फिल्म, या अपूर्णता सिद्धान्त का साईबर अपराध से क्या संबन्ध है। कुछ चर्चा इसकी भी।
ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं, जिसे हैक न किया जा सकता हो
इंडिपैंडेंटस डे एक विज्ञान कथा पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी कुछ इस प्रकार है।
दूसरे ग्रह से कुछ प्राणी आते हैं। पृथ्वीवासी उनका स्वागत करते हैं। लेकिन वे लोग पृथ्वी पर आकर, जन-जीवन को नष्ट करने लगते हैं। उनमें से एक प्राणी पकड़ा जाता है तब पता चलता है कि दूसरे ग्रह के निवासी नये, नये ग्रहों पर जाते और वहां के रहने वालें का जीवन समाप्त कर देते हैं। उसके बाद उनकी प्राकृतिक सम्पदा हर कर, दूसरे ग्रह पर चले जाते हैं। इस बात का पता चलते ही यह आवश्यक हो जाता है कि किसी तरह इनको समाप्त किया जाए।
जब दूसरे ग्रह से आयी उड़नतश्तरियों पर आक्रमण किया जाता है तब वह विफल हो जाता है। उनके चारो तरफ एक सुरक्षात्मक ढ़ाल थी जिसके अन्दर पृथ्वीवासियों के  बम  नहीं जा पा रहे थे।
इस ढ़ाल को भेदने के लिये, उनकी मुख्य उड़नतश्तरी के कंप्यूटर में एक वायरस भेजा जाता है। इसके कारण उनकी सुरक्षात्मक ढ़ाल में एक छेद हो जाता है। उस छेद से, एक हवाई जहाज, मुख्य उड़नतश्तरी  के अंदर जाता है और उसमें एक परमाणु बम  रख कर बाहर आ जाता है। परमाणु बम के फटने के बाद, न केवल मुख्य उड़नतश्तरी समाप्त  हो जाता है पर बाकी  उड़नतश्तरियों के चारो तरफ की सुरक्षात्मक ढ़ाल भी समाप्त हो जाती है। इसके बाद उन्हें  समाप्त करने में कोई मुश्किल नहीं होती है। इस तरह से पृथ्वीवासियों की जीत होती है।
इस फिल्म में भी, कोर्ट गर्डल के अपूर्णता के सिद्वान्त का बाखूबी से प्रयोग किया गया है। दूसरे ग्रह के प्राणी  पृथ्वीवासी से अधिक प्रगतिशील थे। उनके कंप्यूटर भी अच्छे थे। उसके बावजूद, वे उस पर वायरस जाने से नहीं रोक सके।
इंडिडेन्डेन्स डे फिल्म का ट्रेलर का आनन्द लीजिये।
गर्डल के अपूर्णता सिद्वान्त का विस्तार व्यापक है। इसका एक अर्थ यह भी है कि दुनिया में कोई ऎसा किला नही है जो फतेह न किया जा सके और दुनिया में ऎसा कोई कंपूयटर नहीं है जिसमें अनाधिकृत प्रवेश (hack) न किया जा सके। इसी बात का प्रयोग इंडिपैंडेंटस डे फिल्म में किया गया है।
कहने का अर्थ यह है कि आप तकनीक की दृष्टि से अपने कंप्यूटर को जितना भी सुरक्षित कर लें, उसे हमेशा भेदा जा सकता है। कंप्यूटर में हैकिंग को केवल तकनीक के द्वारा नहीं रोका जा सकता है इसके लिए जरूरी है कि गलत काम को रोकने के लिए कानून बनाया जाए। इसलिए दुनिया में साइबर कानून है।अगले लेख पर नज़र डालेंगे साइबर कानून और साइबर अपराध पर।
सांकेतिक शब्द
। Kurt Gödel, Incompleteness theorems, Artificial intelligence, Godel Escher, Bach: An Eternal Golden Braid, Douglas R Hofstadter, MC Escher, Johann Sebastian Bach, The Emperor’s New Mind: Concerning Computers, Minds and The Laws of Physics,  Roger Penrose, Alan Turing, Georg Cantor, Ludwig Boltzmann, Newtonian physics, special relativity,  general relativity, quantum physics, Uncle Petros and  Goldbach’s Conjecture, Uncle Petros and  Goldbach’s Conjecture, Apostolos Doxiadis, Apostolos Doxiadis, Christian Goldback, Leonhard Euler, Goldback’s conjecture,। science fiction, Independence day,
। Film, Review, Reviews, समीक्षा, film ,review ,
। book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
। International Congress of Mathematicians, International Mathematical Union, IMU Scholar Award, Field’s medal, Bertrand Russell, Epimenides’ or liar’s paradox, Russell’s or Barber’s paradox, David Hilbert, Magnus Gustaf (Gösta) Mittag-Leffler,
। Kurt Godel, Independence day,
cyber crime, cyber space, Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology,  technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
। Hindi,
मां की नगरी – पॉन्डेचेरी यात्रा
कुछ समय पहले मुझे काम से चेन्नई जाना पड़ा। हमने पॉन्डचेरी का भी प्रोग्राम बना लिया।  इस चिट्ठी  में, इसी  यात्रा का वर्णन है।
पॉन्डेचेरी समुद्र तट पर शाम
हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो
होली के समय में उत्तर भारत में रहना, मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहता है। इस समय मैं हमेशा वहां से भागने की फिराक में रहता हूं। मैं पहले भी केरल, बंगलौर, गोवा की यात्रा इसी समय कर चुका हूं।
इस बार होली के समय, चेन्नई में एक सम्मेलन था।  मुझे उसमें भाग लेना था। मुझे लगा कि होली के समय बाहर रहने का इससे अच्छा और कोई कारण नहीं हो सकता है। मैंने फौरन चेन्नई सम्मेलन में जाने का प्रोग्राम बनाया।
पॉन्डिचेरी, चेन्नई के पास है। मैं लगभग ४० वर्ष पहले वहां गया था। इसलिए वहां भी घूमने की बात तय की।
हम लोग सुबह दिल्ली ट्रेन से पहुंचे। यहीं से चेन्नई के लिए हवाई जहाज़ पकड़ना था। ट्रेन एवं हवाई जहाज़ के बीच में कोई तीन घण्टें का समय था। कुछ घबराहट सी लगी कि यदि ट्रेन देर से पहुंची तब हवाई जहाज़ न मिल पाए। लेकिन ट्रेन सही समय पर थी। हमें हवाई जहाज़ आसानी से मिल गया।
इस बार मैं अपने साथ लैपटॉप  भी ले गया था। मुझे बोलना भी था और लैपटॉप में अपना प्रस्तुतिकरण एवं लेख भी ठीक करना था। सुरक्षा की जांच के लिए जब अन्दर पहुंचा, तब सुरक्षा कर्मी ने पूछा।
‘क्या, इस बैग में लैपटॉप है?’
मैंने हामी भरी।
उसने कहा लैपटॉप निकाल लीजिए। आपका बैग पुन: सुरक्षा की दृष्टि से चेक किया जायेगा। मैंने लैपटॉप निकाला। उसने पुन: चेक किया। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया? उसका जवाब था,
‘हो सकता है आपके लैपटॉप के नीचे चाकू रखा हो। लैपटॉप के कारण, उसे देखा नहीं जा सकता है। इसलिए मैंने आपका लैपटॉप बाहर निकलवा कर पुन: चेक किया है।’
मैंने पूछा,
‘आपने लैपटॉप के अन्दर चेक नहीं किया है। यदि मैंने उसके अन्दर चाकू रखा हो तब क्या होगा।’
उसने मुस्कुरा कर कहा,
‘साहब हम लोगों की शक्ल देखकर पहचान लेते हैं।’
यदि यह बात थी तब लैपटॉप निकलवा कर चेक करने की क्या जरूरत थी? लेकिन, मैंने कोई जवाब नहीं दिया बस मुस्करा कर आगे बढ़ गया।
हवाई यात्रा के दौरान मैंने लेख को पुन: सम्पादित किया। प्रस्तुतिकरण ठीक किया। हम लोग चेन्नई पहुंच गये।
चेन्नई में सम्मेलन तीन दिन बाद था। हम चेन्नई पहुंचते ही,  टैक्सी लेकर पॉन्डिचेरी चले गये। चेन्नई से पॉन्डिचेरी के रास्ते में ही एक घड़ियाल फार्म और महाबलिपुरम पड़ता है। जाते समय हम लोग ने घड़ियाल फार्म और लौटते समय महाबलिपुरम जाने का प्रोग्राम बनाया।
कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया
चेनेई से पॉन्डिचेरी जाते समय, रास्ते में घड़ियाल फार्म पड़ता है। इसे रोमलस वेटिकर नाम के व्यक्ति ने शुरू किया है। यह मगर, घड़ियाल, और कछुऐ के संरक्षण के लिये बनाया गया है। हम लोग कोई ७-८ साल पहने चेन्नई आए थे तब हम लोग इसे देखने के लिए गये थे। इस बार भी पॉन्डेचेरी जाते समय, इसे देखने के लिये रुके।
फार्म के अन्दर जाने एवं कैमरा ले जाने का टिकट लगता है। हमने कैमरे के लिए भी टिकट लिया। यहां पर सांप का जहर भी निकाला जाता है। जब आप फार्म के अन्दर उस जगह जाते हैं तब पुनः अन्दर जाने और कैमरे के लिये टिकट लगता है। वहां पर टिकट बेचने वाले व्यक्ति ने पूछा,
‘क्या कैमरे से फोटो लेंगे?’
मैंने कहा कि कह नहीं सकता। उसने कहा कि यदि आप चित्र लें तो पैसे दे दीजियेगा। क्रॉकोडाइल फार्म में मैंने सांपों का चित्र लिया था। बाद में उस व्यक्ति को ढ़ूंढ कर  टिकट के पैसे भी दिये।
वहां सपेरे समुदाय के लोगों की सहकारी समिति है। वे ही जंगलों से सांप पकड़ कर लाते हैं। एक बार सांप लाने पर उन्हें १००० रुपये मिलते हैं। एक सांप से चार हफ्तों में, चार बार, यानि हर हफ्ते एक बार जहर निकाला जाता है। उसके बाद वन विभाग वाले उसे वापस जंगल में छोड़ आते हैं। यह सांपों के संरक्षण का बेहतरीन तरीका है। इससे न केवल इस समुदाय के लोगों को पैसे कमाने का मौका मिलता है, ब्लकि आय का साधन होने के कारण वे सांपों की रक्षा भी करते हैं।
इस जहर को एक मशीन में रखा जाता है। वह गोल, गोल तेजी से घूमती जाती है तब अपकेन्द्री बल (सेन्टीफयूगल फ़ोर्स Centrifugal force)  के कारण उसकी गंदगी दूर हो जाती है और जहर साफ होता है। फिर उसे पाउड़र के रूप में परिवर्तित करके बेचते हैं। एक ग्राम जहर को १०,०००/-रूपये में  बेचा जाता है। जहर से घोड़ों को टीका लगा कर जहरविनाशक दवा (anti-venom) तैयार किया जाता है।
इस बार वहां पर एक व्यक्ति ने मुझे कोबरा, करैत और रसल वाइपर नामक सांपों को दिखाया। इसके अलावा एक छोटा सा सांप और था। जिसका नाम मुझे ठीक से याद नहीं है। उसने हमें एक सांप का जहर निकाल कर भी दिखाया। उसने बताया,
‘सबसे ज्यादा ज़हरीला करैत है। यदि वह किसी व्यक्ति को काट ले तो वह एक घंटे में मर सकता है, रसल वाइपर के कटाने के बाद तीन घंटे में,  कोबरा के काटने पर चार घंटे में तथा चौथा जो छोटे-छोटे सांप थे उनके काटने पर  दो दिन में व्यक्ति मर सकता है।’
पिछली बार जब मैं यहां आया था तो बिच्छू भी थे।
‘मैंने पूछा कि बिच्छू कहां हैं?’
उसका कहना था कि,
‘बिच्छूओं का जहर नहीं बिकता है। इसलिये उन्हें अब न रखा जाता है न ही उनका जहर निकाला जाता है।’
पिछली बार, वहां पर उस समुदाय की महिलायें भी थीं जो सांपों को पकड़ कर लाती हैं। उसमें से एक ने हमें  दिखाया था कि कैसे सांप पकड़े जाते हैं। उसने कोबरा को जमीन में छोड़ दिया और फिर दो मुंही लकड़ी से सांप का मुंह दाब कर, उसे आसानी से बिना डरे पकड़ लिया।
उसके बाद वह उसे मुझे दिखाने के लिये मेरे पास लायी। कोबरे का बाकी शरीर मेरे हाथ पर लिपट गया।  महिला ने उसका मुंह पकड़ रखा था जिससे मुझे कुछ न हो, पर फिर भी  डर के मारे, मेरी हालत खराब हो गयी।
बहुत शर्म आयी, एक तो वह महिला जो बिना परेशानी के उसका मुंख पकड़े थी और एक मैं जो उसके पूंछ के हाथ में लिपटने से डर रहा था। इस बार उस समुदाय की न तो कोई महिला थी न ही उस तरह का कोई अनुभव हुआ।
पिछली बार वहां पर अधिकारीगण, मगर और कछुओं के बच्चों को हाथ पर रखने और पकड़ने दे रहे थे। मुझे भी यह करने का मौका मिला था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा था न ही इस तरह का मौका मिला।
इस जगह एक चित्र लगा है जिसमें लिखा है कि दुनिया का सबसे खतरनाक जन्तु। यह ढका हुआ है। इसे देखने के लिये आपको उस फ्रेम के पल्ले खलने पड़ेंगे। यदि आप इसके पल्लों को  खोलें, तो इसके अन्दर कोई चित्र नहीं है केवल एक शीशा है। जिसमें आप अपना चित्र देख सकते हैं।
यह सच है कि मानव जाति ही, सबसे खतरनाक जन्तु है। हम दिन दूने, रात चौगुने होते जा रहे हैं। हम न केवल पर्यावरण को समाप्त कर रहे हैं पर जंगलों को काटते चले जा रहे हैं। इस कारण जानवरों के प्राकृतिक वास भी नष्ट होते जा रहे हैं। यदि हमने इसे रोका नहीं तो हमारी आने वाली पीढ़ी इन जानवरों को कभी नहीं देख पायेगी।
आजकल दूधो नहाओ और पूतो फलों का आशीर्वाद बेइमानी है। पृथ्वी मां तो, हमारे पास, वंशजों की धरोहर है। हमें उनके लिये इसे संभाल कर रखना है। दूधो नहाओ के शाब्दिक अर्थ का एक रूप, त्रिवेन्द्रम के आट्टूकल भगवती मन्दिर में, पोंगाला त्योहार में देखने को मिला। मेरे विचार से, आजकल ऐसे त्योहारों का कोई औचित्य नहीं है।
इस विडियो में सांप का जहर निकालते दिखाया गया है। लेकिन यह विडियो मैंने नहीं खींचा है।
घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे
चेन्नई के क्रॉकोडाइल फार्म में हमारी मुलाकात अकांक्षा नामक एक युवती से हुई। वह वहां पर शिक्षा अधिकारी (Education officer) है। मैंने उससे पूछा कि क्या इसके लिए कोई खास कोर्स या ट्रेनिंग की हुई है। उसने बताया,
‘मैंने कोई ट्रेनिंग नहीं की है। पर मैं जब से बड़ी हुई मैं हमेशा ऐसी जगह काम करने को सोचती थी। मैं १३ साल से इसी जगह काम कर रही हूं। मैं घोड़ा डाक्टर बनना चाहती थी लेकिन मेरे मां बाप नहीं चाहते थे। क्योंकि हमारे खेतों में हमेशा घोड़ा डाक्टर आया करते थे। वह  भैसों और गायों की लाते खाते थे। इसीलिए मेरे मां बाप इसे अच्छा पेशा नहीं समझते थे।’
इसे फार्म को रोमुलस व्हिटाकर ने शुरू किया था। मैं उनसे मिलना चाहता था। मैंने अकांक्षा से, उनके बारे में, पूछा। उसने कहा,
‘इस समय तो वे यहां नहीं है। उन्होंने न्यास के मैनेजर के रूप में अपना त्यागपत्र दे दिया है। लेकिन यह पार्क उन्हीं की देख रेख में चलता है। इस समय  वे जंगलों में आपरेशन कोबरा किंग पर काम कर रहे  हैं। इसमें जंगलों में कोबरा किंग के बच्चों को बचाने की बात है।’
किंग कोबरा – चित्र विकिपीडिया से
मुझे ख्याल आया कि मैंने टेड पर, व्हिटाकर का एक बेहतरीन व्याखान सुना था। जिसमें उन्होंने कोबरा किंग, घड़ियाल को बचाने के बारे में बताया था।
उन्होंने, उक्त व्याखान में बताया कि किस तरह से मादा कोबरा अपने अंड़ो को सेती है लेकिन बच्चा पैदा होने से पहले वह वहां से चल देती है क्योंकि किंग कोबरा सांपो को खाते है और उसे लगता है कि कहीं वह स्वयं अपने बच्चों को न खा जाए।
मेरी पत्नी शुभा ने पूछा,
‘क्या कोबरा किंग के बच्चे भी, अपनी रक्षा कर सकते हैं?’
उसने कहा,
‘हां। उनमें पैदा होते ही इतना जहर होता है कि उनके काटने से हाथी मर सकता है। इसलिए उन बच्चों को देखने की कोई जरूरत नही हैं।’
वहां से निकलने के बाद जब आगे चले तो कुछ भूख लगने लगी और रास्ते में एक मिडवे रेस्त्रां मिला और वहां पर रूक कर हम लोगों ने कुछ भोजन लिया। शाम होते होते हम लोग पॉन्डिचेरी पहुंचे।
यदि आपने टेड पर रोमुलस व्हिटाकर का व्याख्यान नहीं सुना है तब उसे नीचे अवश्य सुने।
पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी
रात में, पॉन्डेचेरी का समुद्र तट
आज़ादी मिलने से पहले, भारत में पांच अलग अलग जगहों पर फ्रांसीसी राज्य था – केरैकल (Karaikal), यनम (Yanam),  माहे (Mahe), चन्द्र नगर, और पॉन्डिचेरी। ये जगहें एक दूसरे से मिले हुए नहीं थे।
चन्द्र नगर कलकत्ता के पास था। १९४८ में ही यहां  के लोगों ने भारत  के साथ रहना स्वीकार किया और इसे पश्चिम बंगाल के साथ ही जोड़ दिया गया।
बाकी चार जगहों का संचालन फ्रांस के पास ही रहा।  १९५४ में,  भारत सरकार का फ्रांसीसी सरकार के साथ अनुबंध हो गया और यह जगहें तथ्यत: (de facto) रूप में, हमारे साथ जुड़ गयीं। लेकिन  क़ानूनी तौर (De jure) पर नहीं जुड़ी थीं।
१६ अगस्त १९६२ को, यह जगहें कानूनी तौर से भारत से जुड़ गयीं और इन चारों जगहों को मिलाकर  पॉन्डिचेरी यूनियन ट्रेरिटरी बनाई गयी। यहां से लोक सभा की एक और राज्य सभा में एक सीट है। इसमें कुल ३० विधायक हैं। यह ३० विधायक, चारों जगहों पर यह इस प्रकार बटें हैं ―
केरैकल तमिलनाडु से घिरी हुई जगह है और पॉन्डिचेरी से लगभग १६५ किमी दूर है।  यहां से पांच विधायक आते हैं;
यमन आंध्रप्रदेश से घिरी हुई जगह है। यह पॉन्डिचेरी से लगभग एक हजार किमी दूर है और यहां से एक विधायक की सीट है;
माहे, केरल से घिरा हुआ राज्य है और पॉन्डिचेरी से ७०० किमी दूर है और यहां विधायको की दो सीटें है;
बाकी सारे पॉन्डिचेरी से आते हैं।
शाम सुहानी लग रही थी
गेस्ट हाउस के कमरे से देर शाम का दृश्य
पॉन्डिचेरी में हम लोगों का आरक्षण अरविन्दो आश्रम के गेस्ट हाउस में था। इनके दो गेस्ट हाउस हैं – न्यू गेस्ट हाउस और पार्क ऍवन्यू। हम लोग पहले, न्यू गेस्ट हाउस में गये। वहां हमें बताया गया कि हम लोग पार्क ऍवेन्यू जाए।
न्यू गेस्ट हाउस पर खाने की सुविधा है और पार्क ऍवन्यू गेस्ट हाउस में इस तरह की सुविधा नहीं है। हमें लगा कि यदि हम न्यू गेस्ट हाउस में ठहरते तो अच्छा था। लेकिन हम गलत थे।
पार्क ऍवन्यू गेस्ट हाउस बहुत ही सुन्दर है। समुद्र के बगल में है और इसमें हम लोगों का सबसे ऊँचे मंज़िल के कमरे में ठहरने का इंतज़ाम था। हमें लगा कि ऊपर के कमरे में क्यों ठहराया गया क्योंकि वहां लिफ्ट नहीं थी पर कमरे में पहुंच कर लगा कि ऊपर के मंज़िल के ही कमरे ही सबसे अच्छे हैं। नीचे के कमरे में सामने पेड़ पड़ते हैं। जिसमें कमरे के बाहर के बरामदे से समुद्र नहीं दिखायी पड़ता।
ऊपर से बाहर का दृश्य सुन्दर था। चन्द्रमा निकल आया था, समुद्र हिलोरें मार रहा था और शाम बहुत ही सुहानी लग रही थी और लहरों की आवाज़ हम लोगों के कानों में गूँज रही थी। मुझे लगा कि यहीं रूकना सबसे अच्छा था।
पॉन्डिचेरी की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां लोग साइकिल पर चल रहे थे। गेस्ट हाउस में बहुत सारी साइकिलें थी। मुझे लगा कि कुछ दिन मैं यहां पर साइकिल से सैर करूँ।
गेस्ट हाउस के कमरे से बाहर का दृश्य
महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं
पॉन्डिचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी। इसलिए यहां फ्रांसीसी भाषा का चलन है। यहां के रेस्त्रां का फ्रांसीसी खाना भी प्रसिद्ध है। हम लोग पहले दिन फ्रांसीसी खाना खाने, यहां के रांडवू (Rendezvous) नामक रेस्त्रां में गये।
रांडवू रेस्त्रां में, हम लोगों ने खाने में, ग्रिल्ड ब्लैक्ड पॉम्फ्रेट (Grilled blacked Pomfret), ग्रिल्ड सियर फिश (Grilled Sear fish), मशरूम प्रोन किश (Mushroom  Prawn Quiche) लिया। इनमें ग्रिल्ड पॉम्फ्रेट और मशरूम प्रोन किश तो बिल्कुल बेकार लगा। हम उसे न खा सके। वह व्यर्थ हो गया।
हम लोग वहां पर, दूसरी रात में एक दूसरे रेस्त्रां में ‘ला क्लब’  (Le club) खाने गये। यहां पर हमने सियर फिश फ्रेंच स्टाइल (Sear fish french style), प्रोन्स् कैरिबिएन स्टाइल (Prawns Caribbean style) ली। इसके साथ हमने स्ट्रोबेरी कोलाडा (Strawberry colada)  और सी ग्रीन (Sea green) नाम की मॉकटेल भी ली। यह कुछ पसंद आयी। खाना भी अच्छा था।
‘ला क्लब’ में कुछ अजीब बात लगी। यहां पर बहुत से विदेशी लोग थे। सारी महिलाएं लगातार सिग्रेट पी रही थी। हालांकि सब पुरूष बिलकुल या नहीं के बराबर सिग्रेट पी रहे थे। मेरे विचार से, सिग्रेट पीना न केवल नुकसान देय है पर यह भी दर्शाता है कि वह व्यक्ति कितना असुरक्षित एवं निराश है।
यह रेस्त्रां एक खुली जगह पर था। फिर भी, वहां सिगरेट की बदबू के कारण बैठना मुश्किल हो रहा था। मेरे बगल के मेज़ पर दो महिलाएं बैठी थी।  हम लोग जितनी देर तक खाने का इन्तेजार किया और खाना खाया उतनी देर में इन महिलाओं ने कम से कम चार-चार सिगरेटें अवश्य पी होंगी। उनकी सिगरेट कुछ अजीब और खास तरह की लगी। वे साधारण सिगरेट से पतली और लम्बी थी। इसका भी कुछ कारण लगा।
महिलाओं ने, शायद सिगरेट इसलिये पीना शुरू किया कि वे पुरूषों की नकल करना चाहती थीं और इसे शायद महिला सशक्तिकरण की तरह देखती थीं। इसीलिए  सिगरेट बनाने वाली कम्पनियां उन्हें  आकर्षित करने के लिए अलग तरह की सिगरेट एवं विज्ञापन बनाने लगीं ताकि उनकी बिक्री बढ़ सके। बहुत सी महिलाएं, खास तौर से युवतियां, उनके झांसे में आकर बेवकूफ़ बन रही हैं। हांलाकि यह बात पुरुषों एवं नवयूवकों के लिये भी सच है।
महिलाओं को आकर्षित करने के लिये सिग्रेट कम्पनी का एक पुराना विज्ञापन। चित्र – यहां से, जहां इस तरह के अन्य विज्ञापनों के चित्र हैं।
पैंतालिस मिनट में, पांच हजार लोगों का खाना
श्री अरविन्दो का चित्र विकिपीडिया से
श्री अरविन्दो (जन्म १५-८१८७२ – मृत्यु ५-१२-१९५०) ने, पॉन्डेचेरी में आश्रम की स्थापना, २४ नवम्बर १९२४ में की। यह एक न्यास है। इसके पास, पॉन्डिचेरी में सम्पत्ति और खेत हैं। इन्हें साधक लोग देखते है। वे, खेतों में, खेती भी करते हैं।
पॉन्डिचेरी में लगभग एक हजार  साधक रहते हैं। उनकी आवश्यक्ताओं को  न्यास पूरा करता है। न्यास उनके  रहने के लिये जगह और खाने का इन्तज़ाम करता है। उन्हें न्यास कपड़े और साइकिलें मिली हुई है। साधकों की  जरूरतें, पूरा करने के लिए अलग अलग विभाग है। जिनहें साधक ही देखते हैं। जिनको ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है उन्हें न्यास की तरफ से स्कूटर भी मिला है। उसके पेट्रोल का ख़र्चा भी न्यास उठाता है।
हम लोग, एक दिन दोपहर का खाना खाने के लिए, इनके भोजनालय में गये। खाने में ब्राउन ब्रेड थी। यह आंटे की बनी थी। यह भी इन्हीं की बेकरी में बनी हुई थी। इसके साथ चावल, दाल और एक सब्जी और मीठा आचार था। यह सब खाना वहीं पर बना हुआ था। खाने में मसाला नहीं था नमक कम था और खाना बिल्कुल सादा था। खाना खाने के बाद स्वीट डिश में केले थे।
वहां बर्तन धोने की जगह थी। बर्तन धोने के लिये वहां साधक थे। जो उन बर्तनों को धो रहे थे और कुछ साधक उन बर्तनों को पोंछ रहे थे।
आश्रम का भोजनालय। चित्र यूथ हॉस्टेल पॉन्डेचेरी की वेबसाइट के सौजन्य से।
हम रसोई घर को भी देखने के लिए गये। यह आधुनिक था। वहां ४५ मिनट में, पांच हजार लोगों का खाना बन सकता है। वहां पर दो बड़े सिलिंडर थे। इनमें डीज़ल से पानी को गर्म करके भाप बनाईं जाती है। भाप को अलग अलग बर्तनों में ले जाया जाता है। वहां पर बड़े-बड़े हान्ड़ें थे और इसके बाहर की सतह खोखली थी जिसमें भाप दौड़ती थी और उसकी गर्मी के कारण दाल या सब्जी बनती थी। चावल बनाने के लिए वहां कुकर था जिसमें बड़ी-बड़ी ट्रे को अन्दर रखकर ऊपर से बंद कर भाप निकालते है। जिससे चावल बन सकता है।
इस तरह से खाना बनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो व्यक्ति खाना बनाता  है उसके शरीर पर भाप नहीं लगती है। वह न तो गर्मी से परेशान होता है और न ही उसे पसीना आता है। साधक खाना बनाकर अपने काम पर जा सकते हैं।
यह स्कूल अनूठा है
विद्यालय के स्नातक छात्र, चोल वंश के राजा द्वारा स्थापित वृहद मन्दिर के, शैक्षिक भ्रमण पर
अरविन्दो आश्रम का स्कूल केजी स्तर से शुरू होकर विश्वविद्यालय स्तर तक का है। यह एक अनूठा स्कूल है। इसमें करीब चार सौ बच्चे है और पढ़ाने वाले करीब २५० लोग यानी दो विद्यार्थी के ऊपर एक अध्यापक। मुझे यह भी  बताया  गया कि कभी-कभी ऎसा भी होता है कि पढ़ाने वाले ज्यादा होते हैं और पढ़ने वाले कम। इस स्कूल में कोई भी परीक्षा नहीं होती है। विद्यार्थियों को इस बात की स्वतंत्रता रहती है कि वह क्या और किससे पढ़ना चाहता है। वह इस बात का चुनाव कर सकते है। यहां पर कोई डिग्री नहीं मिलती है। यह इसकी सबसे बड़ी कमी है।
मैं इनके स्कूल को भी देखने गया वहां पर देखा कि अलग अलग जगहों पर लड़के बैठे हुए थे और पढ़ाई कर रहे थे कुछ लाइब्रेरी में थे। छोटे बच्चों के लिए नियमित क्लास भी चल रही थी। इसमें ९-१० बच्चे थे। वहां का  वातावरण भी मुझे अच्छा लगा।
१९६० के दशक में यूजीसी ने एक राजाज्ञा जारी की थी जिसमें यह लिखा था कि जिन बच्चों को यह स्कूल प्रमाणित कर देगा, वे यूनियन पब्लिक सर्विस की परीक्षा में बैठ सकते हैं। यानी कि वह कम से कम स्नातक के डिग्री के बराबर है। इस राजाज्ञा को मानकर कुछ विश्वविद्यालय इस सर्टिफ़िकेट को स्नातक की डिग्री मान लेते हैं और  मास्टर डिग्री में पढ़ने के लिए अनुमति दे देते है। लेकिन कुछ विश्वविद्यालय इसे नहीं भी मानते है। यह ज़रूर इस विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए मुश्किल की बात होगी। हालांकि, यहां पर पढ़ाई करने का तरीका पसंद आया।
मैं स्वयं इस तरह के विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहता या मुन्ने को  पढ़ने के लिए भेजता। लेकिन चूंकि डिग्री नहीं मिलती है। इसलिए शायद इतना बड़ा जोखिम न लेता।
यह सच है कि शिक्षा प्राप्त कर भी लोग बेकार हो जाते है और बिना शिक्षा प्राप्त किये लोग जीवन में उठ जाते है। बिल गेट्स, स्टीफ़न जॉबस् के पास विश्वविद्यालय की कोई डिग्री नहीं है। फिर भी वे दुनिया के सफलतम व्यक्तियों में से हैं। यह भी सच है कि इस स्कूल के पढ़े हुए पुराने छात्र अच्छा कर रहे हैं। लेकिन, यह अपने आप में प्रश्न है कि यदि आपके पास डिग्री न हो, तब एक आम व्यक्ति अपने देश में क्या कर पायेगा?
यह चित्र शौम्मो सेनगुप्ता की पिकासा वेबसाइट के सौजन्य से है।
शिव ने पार्वती को चूम लिया
बृहद ईश्वर मन्दिर – चित्र विकिपीडिया से
दक्षिण में  चोल राजवंश ने ९वीं  से  १४वीं शताब्दी तक राज्य किया। ११वीं शताब्दी की शुरुवात में, राजेन्द्र चोल-I (१०१२-१०४४ ईसवी) ने वृहद ईश्वर मंदिर का निर्माण किया। इस मंदिर का निर्माण, पाला राजवंश पर जीत के स्मरणोत्सव के रूप में किया गया है। यह मंदिर शिव भगवान को अर्पित है। इसे, युनेस्को के द्वारा, विश्व धरोहर स्थान का दर्जा दिया गया है।
इस मंदिर के बाहर की तरफ, कई तरह की मूर्तियां हैं। इनमें से एक मूर्ति, गणेश जी की, नृत्य करते हुए है। इसकी कथा कुछ इस प्रकार की है
एक बार गणेश जी को, एक तरफ से पार्वती और एक तरफ से शिव, चूम रहे थे। गणेश जी नीचे बैठ गये। इस कारण, शिव और पार्वती ने एक दूसरे को चूम लिया। इस बात पर प्रसन्न होकर, गणेश जी नृत्य करने लगे। इस मूर्ति में यही दर्शाया गया है। यह  मूर्ति, देवताओं में, मानवीय गुणों को बताती है।
अर्ध-नारीश्वर
एक अन्य मूर्ति थी जिसमें कुछ अर्द्व नारीश्वर का रूप दिया गया है। इसमे आधा नर और आधा नारी का रूप दिखाया गया है।
लिंग केवल स्त्री और पुरूष में नहीं  बाँटा जा सकता है। कुछ लोग बीच के हैं। मेरे विचार से,  अर्ध-नारीश्वर की कल्पना, इस तरह के लोगों को समाज में मान्यता देने के लिए, की गयी है। इस तरह की चर्चा, मैंने अपनी चिट्ठी Trans-gendered – सेक्स परिवर्तित पुरुष या स्त्री में भी की है।
इस मंदिर में रोज़ ऊपर जाने की अनुमति नहीं होती थी। लेकिन उस दिन श्री अरबिन्दो आश्रम के स्कूल के बच्चे आये थे। उनके लिए खास अनुमति थी। जिसके कारण हम लोग भी, मंदिर के ऊपर जा सके।
वहां पर लोगों ने बताया कि मंदिर पूजा करने का ही स्थान नहीं होता था। वहां पर बहुत कुछ अन्य कार्य भी किया जाता था। ऊपर से दूर तक दिखाई पड़ता था। यह इसलिए था कि यदि बाहर से कोई आक्रमण हो तो वह दिखाई पड़ सके।
आश्रम विद्यालय के छात्रों को, उनके गुरुदेव समझाते हुऐ
भगवान शिव को नटराज भी कहा जाता है और शायद इसीलिए कहा जाता है कि वह नाट्य शास्त्र के गुरू है और इसकी कथा भी कुछ इस तरह बतायी गयी।
कुछ ऋषि  थे। लेकिन वे अच्छे नहीं थे। भगवान शिव और  विष्णु को लगा कि इन्हें समाप्त किया जाना चाहिए। भगवान विष्णु ने एक मोहनी का स्वरूप रखा और भगवान शिव ने एक शिकारी का रूप रख कर वहां पहुंचे। मोहिनी पर, ऋषि लोग मोहित हो गये और उनकी पत्नियां शिकारी पर।
बाद में, ऋषियों को पता चला यह लोग धोखा दे रहे हैं। तब वे लोग, इन दोनों को मारने के लिए, एक यज्ञ कर उसमें अपनी शक्ति डाली। इस पर उसमें से एक बाघ निकला। कहा जाता है कि जब वह भगवान शिव की तरफ बढ़ा तब उन्होंने उसकी गर्दन पकड़ कर मरोड़ दी और उसकी खाल निकाल कर पहन ली।
जब उनका पहला प्रयत्न विफल हो गया तब उसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयत्न में, अपनी शक्ति से, सांप निकाले। शिव जी उन्हें पकड़कर अपने गले में डाल लिया।
नटराज की मूर्ति
तीसरी बार,  यज्ञ से एक छोटा सा बौना दानव निकला। वह अंधा था। जब वह शिव जी के पास मारने के लिए आया तो शिवजी ने उसको पैर रख कर दबा दिया और प्रसन्न कर और नृत्य करने लगें। उस समय भारत मुनि उपस्थित थे। उन्होंने उसका वर्णन किया और तभी नृत्य शास्त्र का जन्म हुआ।
नटराज की नृत्य करती हुई यह प्रतिमा अक्सर दिखाई पड़ती है। उसके एक हाथ में डमरू तथा दूसरे हाथ में आग है और उसके पैर के नीचे जो बौना दिखाई पड़ता है वह वही अंधा बौना दानव है। यह हर मूर्ति में नहीं है पर अधिकतर मूर्तियों में दिखायी पड़ता है।
वास्तव में जो यह नटराज की मूर्ति नृत्य करते हुए है। यह एक प्रकृति की सृजन एवं विनाश को बताती है कि किस तरह से इस सृष्टि की रचना और उसका अंत। इसके बारे में कार्ल सेगन ने अपनी टीवी श्रृंखला में बताया है। इसकी चर्चा मैंने, डार्विन की श्रृंखला की इस कड़ी में की है।
हम लोग जब गंगई कोंडा चोलापुरम गये थे तो वहां पर कोई भी ढ़ंग का शौचालय नहीं था। वहां पर बहुत सारे विदेशी पर्यटक और अपने देश के पर्यटक जाते हैं। यदि साफ सुथरा शौचालय होगा तब पर्यटन को अधिक बढ़ावा मिलेगा।
मेरे विचार से, साफ सुथरा शौचालय का निर्माण बहुत आसानी से हो सकता है। वहां पर पंचायतें हैं। उन्हें पंचायत निधि भी मिलती है। इस निधि से इसका आसानी से निर्माण किया जा सकता है। हमने वहां के प्रधान को यह सलाह दी। उसने हमसे वायदा किया गया कि वह ऐसा ही करेगा। आप जब कभी जायें तो हो सकता है कि आपको वहां साफ सुथरा शौचालय भी मिले। इस तरह की, सलाह हमने कुफरी में भी दी थी।
अरबिन्दो के संपर्क के आने से पहले, मां की शादी हो चुकी थी
अरविन्दो आश्रम की कल्पना और स्थापना श्री अरविन्द द्वारा की गयी है। इस आश्रम की मुख्य इमारत में श्री अरविन्द की समाधि है। इस इमारत के अन्दर बहुत सारे गमलों में बहुत सुन्दर फूल रखे हुए थे और यह जगह देखने में बहुत अच्छी है। समाधि भी फूलों से खूब सजी हुई थी। उसमें लिखा एक तरफ अंग्रेजी में और एक तरफ फ़्रेंच भाषा में लिखा हुआ था हुआ था कि अरविन्दो ९ दिसम्बर १९५० को उनके बीच से चले गये।
यह चित्र श्री अरबिन्दो आश्रम की वेबसाइट के सौजन्य से।
समाधि पर जाने का कोई समय नहीं है और कोई भी व्यक्ति जब जाना चाहे तब जाकर अपना समय व्यतीत कर सकता है। वहां पर मौन रखना आवश्यक है। हम लोग पहुंचे तो बहुत से लोग समाधि पर नत मस्तक थे और कुछ बैठे हुए थे। हम लोगों ने समाधि का एक चक्कर लगाया और उसके बाद वापस चल दिए।
मां का चित्र विकिपीडिया से
मां फ्रांसीसी महिला थी। उनका पहले नाम मिर्रा अल्फास़ा (Mirra Alfassa) बाद में मिर्रा मॉरिस़ेट (Mirra Morisset) और मिर्रा रिचार्ड (Mirra Richard) हो गया था।
मां का जन्म २१ फरवरी १८७८ में तथा मृत्य १७ नवम्बर १९७३ में हुई। श्री अरबिन्दो के संपर्क के आने से पहले से उनकी शादी हो चुकी थी और उनका एक पुत्र था।
मां को सपने में एक आध्यात्मिक पुरूष नज़र आये। जिनकी उन्हें तलाश थी। उनके पति की जब पॉन्डिचेरी में पोस्टिंग हुई तब उनकी मुलाकात श्री अरविन्द से हुई। उन्होंने फ्रांस वापस जाकर अपनी पत्नी को उनके बारे में बताया कि उनकी मुलाकात उस व्यक्ति से हुई है जिसकी उन्हें तलाश है। तब मां श्री अरविन्दो के सम्पर्क में आयीं और यहीं रह गयी।
मां का पुत्र और उनकी पोती ही मां के साथ पॉन्डिचेरी में रहे। मां की दो पर -पोतियां भी हैं जिन्होंने अपनी शिक्षा वहीं पर पॉन्डिचेरी में इस अरविन्दो आश्रम के स्कूल में पूरी की। वे आती जाती  रहती हैं लेकिन वहां पर रहती नहीं हैं।
मातृमन्दिर, ऑरोविल की आत्मा है
श्री अरविन्दों के विचार को एक समाजिक रूप दिए जाने के लिये, मां ने ऑरोविल की कल्पना की, और रूप प्रदान किया। यह एक अन्तर-राष्ट्रीय रहने की जगह है।
मातृमंदिर और बरगद का पेड़
ऑरोविल के मध्य में मातृमंदिर है। यह, मां के अनुसार, ऑरोविल की आत्मा है। इसका निर्माण फरवरी १९७१ में आरंभ हुआ। यह बहुत बड़ा सा ग्लोब है। जिसके ऊपर एक गोल्डन डिश लगी हुई है और डिश में भी सोने की चिप्स लगे हुए हैं। यह शायद इसलिए लगाये गये है कि हमेशा मंदिरों में सोने की चीज ही जड़ी जाती है और सोना एक धातु भी है। इसलिए इसका यहां पर प्रयोग किया गया है।
मातृमंदिर का भीतरी कक्ष ‘मौन ध्यान केन्द्र’ पूरा हो चुका है किन्तु इमारत का शेष भाग और चतुर्दिक बगीचों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।
जब हम लोग वहां पहुंचे तब वहां पर इग्लैंड से आये डीन नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि मातृ मन्दिर के अन्दर किस तरह से जाना होगा और किस तरह से व्यवहार करना है। मातृ मंदिर के अन्दर १०-१५ मिनट तक रहा जा सकता है इस समय एकदम शांत रहना पड़ता है। वहां पर आवाज़ नहीं हो सकती है। क्योंकि मां का कहना था
‘जब आप परेशान हों तब दिमाग को इधर उधर दौड़ाने के बजाय,  शांत रहना अच्छा है। ताकि दिमाग शान्त रहे। इससे समस्या का हल आसानी से निकलता है। दिमाग को शांत करने के लिए सबसे पहला काम यह है कि आप बिल्कुल बोले नहीं।’
इसी बात का परीक्षण मंदिर के अन्दर और बाहर किया जा रहा है।
वहां पर लोग धीरे धीरे बोल रहे थे। डीन ने अंत में बताया,
‘लोग यह समझते है कि यह मां का मंदिर है मगर यह बात नही है क्योंकि यह कोई मंदिर नहीं है और यह शांति की जगह है।’
अन्दर जाने से पहले, चप्पलें बाहर रखनी पड़ी। यह सफेद संगमरमर का बना हुआ है। चिन्तन कक्ष  जाने के  रास्ते में  सफेद रंग की कालीन बिछी  थी।  उस पर चलने से पहले हम लोगों को सफेद रंग के साफ मोज़ा पहनना पड़ा।
मन्दिर के अन्दर ऊपर थोड़ी सी खुली हुई जगह थी। जहां से सूरज से रोशनी आ रही थी और वहां पर कुछ पेनल लगे हुए हैं जो कि  कंप्यूटर के द्वारा चलते हैं। वे सूरज की किरणों को एक स्तम्भ के रूप में डाल रहा थे यह रोशनी का स्तम्भ,गेंद पर एक बहुत बड़ी कांच की गेंद पर गिर रहा था।  यह गेंद जर्मनी से गेक लेंस बनाने की एक कम्पनी ने बना कर भेजी थी। यह जिस समय बनायी गयी थी उस समय यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिस्टल गेंद थी।
वहां पर हम लोग चुपचाप बैठे रहे। अधिकतर लोग पद्मासन में या पलती मार कर बैठे थे। एक महिला व्रजासन में भी बैठी थी। कुछ लोग जो इस तरह से न बैठ सकते थे वे पैर आगे कर के बैठे थे।  १२-१३ मिनट के बाद दो बार रोशनी चमकी इसका मतलब यह हुआ कि आप बाहर निकल आयें।
हम लोग बाहर आये वहां पर एक बरगद का बहुत बड़ा पेड़ है और वहां पर भी गये जिनकी जड़े नीचे थे वहां पर लोग बरगद को पकड़कर और उसमें सिर छिपाये हुए थे। वहां पर कुछ अजीब सा लगा। शायद मौन का अपना महत्व है जैसा कि यहां और यहां बताया गया हैं।   उसके बाद हम लोग वापस चल दिए।
यदि यह मां का मंदिर नहीं है तो कम से कम मां के द्वारा बनवाया गया है मंदिर है क्योंकि डीन के मुताबिक वहां पर जो भी है वह मां के निर्देशन पर ही बनाया गया है।
ऑरोविल की सबसे अच्छी बात – इसकी हरियाली
हरा भरा ऑरोविल
सन् १९८८ में संसद द्वारा पारित एक ऎक्ट द्वारा  ऑरोविल सम्पदा हेतु एक संचालक समिति का निर्माण किया गया, जिसका नाम ‘द  ऑरोविल फाउण्डेशन’ रखा गया,इसके साथ ही एक विशेष वैधानिक मानदण्ड की स्थापना की गई है जो मां के द्वारा देखे गये  ऑरोविल के आदर्श रूप की स्थापना कर सके।
कुछ वर्षों में  ऑरोविल समुदाय के अन्दर एक निजि व्यवस्था स्थापित हो गयी है, मां के परामर्श को ध्यान में रखते हुए कि यह प्रयोग बहुत अधिक नियम-कायदों में जकड़ा हुआ नहीं होना चाहिए, इस का संचालन कई दलों के हाथ में है। समुदाय के महत्वपूर्ण निर्णय निवासियों की सामूहिक सभा में लिए जाते हैं, जिसमें १८ और उससे अधिक उम्र के सभी सदस्यों को शामिल किया जाता है।
जर्मन बेकरी जहां से हमने केक लिया
मुझे वहां रहने वालो का जीवन-दर्शन समझ में नहीं आया। कुछ विस्तार से जानने की बात की तो पता चला कि इनमें कोई ४० देशों के लोग रहते हैं।  कुछ ने अपना काम- धंधा वहीं पर शुरू कर दिया है। लेकिन अधितर लोग कोई काम-धंधा नहीं करते हैं।  उन्हें केवल वहां रहने के लिए कुछ खास भत्ता दिया जा रहा है जो कि ऑरोविल फ़ाउंडेशन देता है। इसमें बहुत कुछ सहायता भारत सरकार भी देती है या विदेशों से जो दान आ रहा है। हो सकता है कि यह सूचना गलत हो। इसमें मुझे भी शक है। क्योंकि बिना काम किये, भत्ते पर जीवन व्यतीत करना, तो शायद मुश्किल है।
ऑरोविल की सबसे अच्छी बात है यहां के हरे भरे पेड़ हैं और वह भी एक ऐसी जमीन पर जो कि कभी बंजर थी।
मेरे मित्र ने, ऑरोविल में रांडवू (Rendezvous) रेस्त्रां में, खाना खाने का सुझाव दिया था। हम लोगों ने इसे ढूंढा तो पता चला कि यह सोमवार के दिन बंद रहता है। इसलिए वहां कुछ भी खा न सके। बाहर निकलते समय उनकी बेकरी से केक और कुछ बिस्कुट लिए  और जिसको लेकर आ गये।
हमें बहुत पैसा मिल रहा है
चर्च का चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
पॉन्डिचेरी में हम लोग कुछ उन बिल्डिंगों को भी देखा जिनको कि पुन: निर्मित किया गया है। इन्हें फ्रेंच बनावट में बनाया गया है ताकि पुराने समय का आकर्षण बना रहे।
हम लोग वहां पर एक खास चर्च, सेक्रेड हार्ट चर्च (Sacerd Heart Church) को भी देखने के लिए गये। इसकी इमारत बहुत भव्य है।
१८९५ में, मुख्य पादरी  गांधी द्वारा, पॉन्डेचेरी को, जीज़स के पवित्र हृदय  (Sacred Heart of Jesus) से प्रतिष्टित किया और वहां पर एक चर्च बनाने की इच्छा व्यक्त की।नेलीथोप के पुजारी, आदरणीय वेल्टर ने इसकी इमारत का नक्शा तैयार कर, इसका निर्माण १९०२ में शुरू किया। यह ५० मीटर लम्‌बा ४८ मीटर चौड़ा और १८ मीटर ऊंचा है।
इस चर्च के प्रवेश द्वार पर, लेटिन में, लिखा है,
‘I have consecrated this house, that my name may be there forever. My eyes and my heart will be there forever’
मैंने इस जगह को प्रतिष्टित किया है ताकि में रा नाम हमेशा रहे। मेरी आंखें और मेरा हृदय हमेशा यहां रहेगा।
इस चर्च के निर्माण के बाद इसमें पहली पूजा १ दिसंबर १९०७ में हुई।
यहां पर बहुत सी मूर्तियों का भारतीकरण हो गया है वहां पर मां मरियम की मूर्ति है जो कि साड़ी पहने है।
इस चर्च के के अन्दर टीवी लगा हुआ था। पूछने पर पता चला कि यहीं से, प्रतिदिन ईसाई धर्म का टेलीकास्ट, अनबोली टीवी चैनल के द्वारा कुछ घंटों के लिए किया जाता है। यह इंटरनेट पर २४ घण्टें देखा जा सकता है।
मैंने, वहां पर इस टीवी चैनल से जुड़े व्यक्तियों से बात की। वे बहुत ही उत्साहित थे और जोश से काम कर रहे थे। उनका कहना था,
‘इस चैनल को चलाने के लिए हमको बहुत पैसा मिल रहा है। स्वयं पॉन्डिचेरी से उनको तीन लाख रुपया प्रतिमाह मिल रहा है। विदेशों से जो पैसा मिल रहा है वह अलग से है और करोड़ों में है।’
किसी भी मज़हब से जुड़ी संस्था के लिये धन एकत्रित करना कोई मुश्किल बात नहीं है। शायद उनके जोश में रहने का यही कारण है।
चर्च के अन्दर का दृश्य
मैं आमिर खान हूं
पॉन्डिचेरी से लौटते समय हम लोग महाबलीपुरम देखने का कार्यक्रम बनाया। यहां पर ७ से ९वीं शताब्दि में पत्थरों पर बने हुऐ समारक चिन्ह हैं। इन्हें युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। इन्हें दिखाने के लिये, हम लोगों ने गाइड लिया, जिसका नाम लक्ष्मण था। उसने हम लोगों से तीन जगहें दिखाने के लिए २५०/-रूपया लिये।
हमारे गाइड लक्षमन हमें समुद्र के किनारे स्थित मन्दिर घुमाते हुऐ
लक्षमन ने बताया,
‘महाबलीपुरम में पत्थरों पर किया गया काम, पल्लव राजवंश के द्वारा  किया गया है। पल्लवों की ईष्ट देवी काली हुआ करती थी। यह बली मांगती थी और इसीलिए इसका नाम महाबलीपुरम पड़ा।
यहां पर विदेशों से बहुत से पर्यटक आते हैं और सरकार को लगा कि महाबलीपुर शायद एक अच्छा नाम न हो। यहां पर पल्लव राजवंश के पहले राजा नरसिंह वर्मा थे। वे बहुत अच्छी कुश्ती करने वाले थे। इसीलिए इसका नाम मम्लापुरम कर दिया गया है।’
मैंने इस बारे में कुछ और जानने का प्रयत्न किया तो यह पता चला कि
पल्लव हिन्दू थे और समय की रस्म के अनुसार अश्वमेध (अथार्त अशवों की बलि) एवं अन्य वैदिक बलि, जैसा कि यजुरवेद में है, दिया करते थे।
इससे तो लक्षमन की ही बात सही लगती है।
लक्ष्मण ने बताया कि कुछ समय पहले, यहां एक व्यक्ति आया था जिसको कि उसने पांचो रथ दिखाये थे। उसके बाद उस व्यक्ति ने पूछा कि क्या आप मुझे पहचानते है। लक्ष्मण ने कहा,
‘मैं तो नहीं पहचान पा रहा हूं पर आपका चेहरा कहीं देखा हुआ लगता है।’
इस पर  तब उसने कहा,
‘मैं आमिर खांन हूं और यहां पर घूमने आया हूं’
लक्ष्मण ने यह भी बताया कि उन्होंने उसको एक अंगूठी भी दी जिसके बीच में यानी आमिर खांन लिखा है। इस अंगूठी को उसने दिखाया।
लक्ष्मण ने बताया,
‘फिल्म ‘थ्री इडिऎट’ के रिलीज़ होने पर, आमिर खान ने उन्हें और उनकी पत्नी को को बम्बई बुलाया था। आने जाने का टिकट का किराया भी दिया था और एक पांच स्टार होटल में ठहराया था। इसके बाद, सबके साथ, उन्होंने फिल्म भी देखी थी।’
इस फिल्म के बारे में मैंने अपनी हिमाचल यात्रा में चायल पैलेस का जिक्र ‘मेरे दिल में आज क्या है‘ नाम की कड़ी में चर्चा की थी, जहां इसका कुछ भाग फिल्माया गया था।
मैंने उनसे आमिर खांन के साथ चित्र दिखाने के बारे में बात की तो उनका कहना था चित्र नहीं है। इसलिए वह नहीं दिखा सकते हैं। लेकिन, यह बात सच लगती है क्योंकि जब मैंने इसके बारे में अन्तरजाल ढूंढ़ा तो कई जगह यह सूचना मिली कि आमिर खान थ्री इडिऎट का प्रचार करने के लिये कई जगह गये जिसमें एक जगह महाबलिपुरम भी थी जहां उनकी मुलाकात लक्षमन से हुई जो उन्हें नहीं पहचान पाये थे। आप भी इसे यहां  पढ़ सकते हैं।
आज-तक का यह विडियो देखिये जिसमें यह खबर है।
हिन्दूओं ने भी मन्दिर तोड़े
हम अपने गाइड लक्षमन के साथ सबसे पहले पांच रथ़ मंदिर देखने गये। लक्षमन के अनुसार यह कोई मन्दिर नहीं हैं पर  अलग अलग जगहों में मंदिर बनाने के लिये नमूने हैं। इसमें चार एक लाइन में हैं और पांचवां बगल में है। यह सारे अलग अलग पत्थर बना के एक जगह इकट्ठा नहीं किये गये हैं पर एक चट्टान पर बनाये गये हैं।
पांच रथ – महाबलिपुरम
लक्षमन के अनुसार,
पहला  दुर्गा जी का मन्दिर जिनका वाहन शेर है।,
दूसरा, शंकर भगवान का है जिनका कि वाहन नंदी है।,
तीसरा, भगवान विष्णु का है जिसमें विष्णु भगवान की मूर्ति है लेकिन लगता है  जिस विष्णु भगवान शैय्या पर लेटे हो और पत्थर में कुछ कटा हुआ है लगता है कि उसमे शायद उनके वाहन गरूड़ बनाने की बात रही हो लेकिन वह बना नहीं है।
चौथा सूर्य देवता का है। मैंने पूछा कि वह कैसे कहते है कि वह सूर्य देवता का है उसने एक मूर्ति दिखायी जिसमें लगता था कि चारो तरफ  प्रकाश निकल रहा हो इसी से इसे वह सूर्य देवता का मन्दिर कह रहा था। नीचे पत्थरों को गाइड ने बताया कि शायद इसे घोड़ो में बदलना था लेकिन यह काम भी नहीं हो सका। ये चारों मंदिर एक लाइन में है।
पांचवां, जो बगल में है वह एक हाथी है जो कि बहुत साफ दिखायी पड़ता है। लगता है कि यह ऐरावत है। इससे यह इन्द्र देव का मन्दिर लगता है।
यह मन्दिर बनाने के लिये नमूने थे इसलिये इन्हें प्रतिषठित नहीं किया गया था।
पांच रथ महाबलिपुरम – दूसरी तरफ से दृश्य
यह सारे स्मारक या तो अधूरे हैं या फिर तोड़ दिये गये हैं। मैंने लक्षमन से जब यह सवाल पूछा कि ऐसा क्यों है तो उसका जवाब था,
‘नवीं शताब्दी में, पल्लवों का युद्व चोल राजवंश (Chola dynasty) के राजा से हुआ था। इसमें वे हार गये थे। विजयी राजा चाहते थे कि पल्लव राजवंश की सारी निशानी नष्ट हो जाय। इसलिये इन्हें तोड़ दिया गया। हांलाकि, वे भी हिन्दू थे।’
मुझे तो यही लगता था कि हिन्दओं ने कम से कम हिन्दू मन्दिर नहीं तोड़े पर यह सूचना तो इसे गलत साबित करती है। लगता है कि हिन्दुओं ने भी मन्दिर तोड़े। शायद, राज्य सत्ता को स्थापित करने के लिये, यह सब जायज़ हो या यह इस लिये किया गया हो कि इन्हें प्रतिष्ठित नहीं किया गया था एवं यह केवल मन्दिरों के नमूने थे।
भगवान को भी जलन होने लगी
आंग्ल यात्री जे गोल्डिंघम (J Goldingham), १७९८ में महाबलिपुरम आया था। उसने समुद्र के किनारे बसे इस शहर के बारे में लिखा है।
‘जहाज के नाविक, इस शहर को सात मेरु मन्दिर (Seven Pagodas) के नाम से जानते हैं जिसके छः मन्दिर समुद्र के अन्दर हैं और केवल एक मन्दिर समुद्र के किनारे बचा है।
मिथक है कि, यह शहर इतना सुन्दर था कि भगवान को भी जलन होने लगी और उन्होंने समुद्र में इतना बड़ा तूफान भेजा कि एक ही दिन में इसके छः मन्दिर समुद्र में डूब गये।’
समुद्र किनारे बचा हुआ मन्दिर,  सी शोर टेंपल (Sea Shore temple) के नाम से प्रसिद्ध है। हम इसे भी देखने गये।
समुद्र किनारे मन्दिर
लक्ष्मण ने बताया,
‘यह ७ मंजिला  मंदिर है जिसमें ६ मंदिर समुद्र के अन्दर और आगे १४ किलोमीटर तक हैं। इसमें डेढ़ किलोमीटर तक पल्लव राजा का राज महल है। ये सब पानी में डूबे हुए हैं। पहले इस मंदिर में भी एक या दो फिट पानी रहता था और जब समुद्र की लहरें ऊंची होती थीं तो यह पूरा मंदिर उसी में डूब जाता था। जिसके कारण  मूर्तियां खराब हो रही थीं। लेकिन सरकार ने बांध बनवा दिया है जिसके कारण अब पानी नहीं आता है।
२००३ में इंग्लैण्ड से कुछ गोताखोर आये थे। उन्होंने पानी के अन्दर चित्र खींचे। जिससे पता चला कि वहां पर पानी के अन्दर राज महल है।’
लक्षमन के द्वारा बताया गया अन्वेषण, २००२ में हुआ था। इसके बारे में, बीबीसी की खबर यहां पढ़ सकते हैं।
२००४ में, सुनामी के दौरान, महाबलिपुरम में, कुछ समय के लिये समुद्र का पानी ५०० मीटर अन्दर चला गया था। उस समय, पर्यटकों और वहां रहने वालों ने, पानी में डूबे मन्दिरों  को देखा। जब पानी वापस आया तो वे सब पानी के अन्दर चले गये। इसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।
सुनामी के बाद महाबलिपुरम में समुद्र के किनारे कुछ मुर्तियां बाहर निकल आयी हैं जो भी वहां पहले मन्दिरों के होने  की पुष्टि करती हैं। इसके बारे में, आप आउटलुक का लेख लेख पढ़ सकते हैं और नीचे मूर्तियों का चित्र भी आउटलुक के उसी पेज से है।
सुनामी में बाहर निकली मूर्तियां – चित्र आउटलुक पत्रिका से
समुद्र के किनारे बचा हुआ मन्दिर, एक चट्ठान पर बना है। क्या मालुम बाकी छः मन्दिर रेत में बने हों और हज़ारों साल पहले सुनामी की तरह के तूफान में सब डूब गये हों। मन्दिरों के डूबने का मिथक, सदियों से चला आ रहा है और यह सच ही हो।
यहां से, बाहर निकलते समय सबसे अच्छी बात यह लगी कि यहां का शौचालय बहुत साफ सुथरा था जो किसी भी शौचालय को मात देता है। आवश्यक्ता इस बात की है कि हम इतने साफ शौचालय हर घूमने वाली जगहों पर बनाये।
सात हाथी मिलकर भी नहीं हिला सके
इन गुफाओं में,  कृष्ण लीला दिखायी गयी है। इन गुफाओं के बगल की चट्टानों पर, नक्काशी है। इसके बारे में अलग अलग कथायें प्रचलित हैं।
गुफाओं में कृष्ण-लीला
महाभारत में कथा है कि अर्जुन भगवान शिव की तपस्य कर पाशुपात अस्त्र पाया था। कुछ लोगों के अनुसार, इसमें यही दर्शाया गया है और वे इसे अर्जुन तपस्या कहते हैं। लेकिन इस कथा का महत्वपूर्ण भाग – शिव-अर्जुन युद्ध है। इस युद्ध में, भगवान शिव शिकारी का रूप धारण करते हैं। यह इस नक्काशी में नहीं है। इसलिये कुछ लोग इसे अर्जुन तपस्या नहीं मानते हैं।
अर्जुन या भगीरथ तपस्या
इस नक्काशी में, मुनि लोग तपस्या कर रहे हैं जो कि अक्सर नदी के पास होता है। इसलिये कुछ लोग, इसके बीच की जगह को पर्वत से नदी का नीचे आना कहते हैं। उनके मुताबिक यह भगीरथ तपस्या दर्शाता है कि वे किस तरह से तपस्या कर, गंगा जी को पृथ्वी पर लाये थे। हमारा गाइड लक्षमण इसे भगीरथ तपस्या ही बता रहा था।
गणेश रथ
इसी के बगल में एक गणेश रथ है।
गणेश रथ के बगल में एक बहुत गोल चट्टान अटकी सी खड़ी हुई है। इसका नाम कृष्ण मक्खन बताया गया। इसे देखने से लगता है कि जैसे कभी भी गिर सकती है। हमारे गाइड लक्षमन ने बताया,
कृष्ण-मक्खन
‘पल्लव  राज्य में, एक बार सात हाथियों ने इसको नीचे ढकेल कर गिराने की कोशिश की पर यह हिली नहीं।  यह एक तरह का अजूबा है और इसे सारे पर्यटक देखने आते है।’
वहां पर एक चट्टान पर एक अन्य चट्टान पर, भगवान विष्णु के अवतार की नक्काशी  है। यहीं से लक्ष्मण गाइड ने हमसे बिदा ली।
भगवान विष्णु का वामन अवतार
टाइगरकेव – देवी दुर्गा का पुण्य स्थल
हमारे मित्रों ने, महाबलीपुरम में, मूनरेकर में खाने की सलाह दी थी। पांडव गुफायें देखने के बाद दोपहर के खाने का समय हो रहा था। हम लोग मूनरेकर जाकर, वहां पर दोपहर का खाना खाया। हम लोगों ने अपने खाने में ग्रिल्ड फिश मसाला डोसा के साथ उबली हुई सब्जियां लीं। यह खाना नये तरह का अनुभव रहा। इसके बाद हम लोग टाइगर-केव देखने के लिये निकले।
महाबलीपुरम-चेन्नई रास्ते पर, महाबलिपुरम से लगभग पांच किलोमीटर दूर, टाइगरकेव (Tiger cave) है। यह देवी दुर्गा का पुण्य स्थल है।
यह बेहद रमणीक जगह है और समुद्र तट के बगल में है। यहां बिलकुल भीड़ नहीं थी। इसलिये एकदम शान्ति थी। यहां घूमते समय समुद्र की लहरों की किल्लोल सुनायी पड़ रही थी। जिसने वातावरण को और आनन्दमय बना दिया था।
मुख्य नक्काशी की ड्योढ़ी पर पहुंचने के लिये, कुछ सीढियां हैं। उसके ऊपर दो भित्ती स्तंभ हैं जो कि शेरों की मूर्तियों के सहारे हैं। इस कक्ष के चारो ओर शेर-मुख बने हैं। इसके बगल के दो अन्य कक्ष पर हाथी-मुख बने हैं।
वहां एक अन्य चट्टान पर देवी दुर्गा को महिसासुर को वध करते हुए दिखाया गया है।
टाइगर केव से, चेन्नई तक का रास्ता भी बहुत सुन्दर है।
संगीतकार ऐ.आर. रहमान की सबसे बेहतरीन सुबह
ए.आर. रहमान संगीत के क्षेत्र में जाने माने व्यक्ति हैं। वे चेन्नई से आते हैं। उन्होने चेन्नई में के.एम. म्यूजिक कान्ज़रवेटरी (KM Music Conservatory) नाम से एक विद्यालय, ऎप्पल कम्पूटर के साथ मिल कर, खोला है। यह पाश्चात्य और भारतीय संगीत के साथ ऑडियो मीडिया एजूकेशन (Audio media education) के लिए है।
इस विद्यालय में, खास तौर से, पाश्चात्य संगीत वादनो को सिखाया जाता है। लेकिन यहां  भारतीय पारम्परिक संगीत और स्थानीय वादनों की भी शिक्षा दी जाती है।
इस विद्यालय में, संगीत सीखने की कोई उम्र नहीं है। किसी भी उम्र के लोग यहां आ सकते हैं। इसमें लिये कोई भी शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं है। लेकिन संगीत में रूचि होना जरूरी है। यह एक अनूठा स्कूल है और संगीत शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम खोलता है।
मेरा एक मित्र, इस विद्यालय में, संगीत सिखाता है। उसने हमें वहां आने का निमत्रण दिया। मुझे संगीत कम समझ में आता है पर लगा कि इस निमत्रण को स्वीकार कर वहां भी जाना चाहिये।
विद्यालय में, हमारे लिए विद्यार्थियों ने संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया – कुछ अंग्रेजी के गीत, और पाश्चात्य संगीत वादनो के कार्यक्रम। कार्यक्रम, मनभावन और संगीत, कर्णप्रिय था।
ए.आर. रहमान  के स्कूल का एक दृष्टिहीन बालक जिसका पियानो वादन सुन कर उन्होंने दबसे बेहतरिन सुबह कहा।
रहमान ने इस पियानो वादन को स्वयं अपने फेसबुक के पेज पर प्रकाशित कर लिखा कि जिस सुबह उन्होंने इसे सुना वह उस साल की सबसे बेहतरीन सुबह थी।
क्या शाकाहारी खाना भी, इतना स्वादिष्ट हो सकता है
फलाफेल बॉलस् – चित्र विकिपीडिया से
हमारे मित्र का बेटा, हमें ए.आर. रहमान संगीत की  के.एम. म्यूज़िक कान्ज़रवेटरी (KM Music Conservatory) ले गया था। वही हमें, रात्रि के भोजन के लिये, चेन्नेई के क्रीम सेंटर (crème centre) भोजनालय में ले गया। हमें कुछ आश्चर्य हुआ क्योंकि वह मांसाहारी भोजन पसन्द करता है और इस भोजनालय में केवल शाकाहारी खाना मिलता है। उसने इसका कारण बताया,
‘मुझे चेन्नई आ कर  पता चला कि शाकाहारी खाना, मांसाहारी खाने से बेहतर और इतना स्वादिष्ट हो सकता है।’
वास्तव में, क्रीम सेंटर, भोजनालयों की चेन है। इनके भोजनालय कई शहरों में हैं।  यह कुछ खास तरीके के हैं। इनमें दुनिया-भर के शाकाहारी भोजन मिलते हैं चाहे वे अपने देश को हों या विदेश के। चेन्नई में, उनकी व्यंजन सूची भी खास तरीके की थी। इनमें उस व्यंजन के  चित्र भी बने थे।
नाचोस् – चित्र विकिपीडिया से
हम कई लोग थे। इसलिये हमने अलग, अलग तरह  का खाना लिया:
पीने के लिये, आइस लेमन टी (ice lemon tea) एवं जूस;
खाने में, कांसबाल वा नाचोस् (Nachos) – मैक्सिकन खाना, फलाफेल (Falafel)  – लेबनींज खाना, एवं सिज़लर (Sizzler); और
अन्त में, मीठे के रूप में, ब्राउनीज आइसक्रीम (Brownie ice cream)।
यह खाना बहुत ही स्वादिष्ट था। मुझे लगा कि मैं चेन्नई आकर इसे नहीं खाता तो कुछ रह जाता। मुझे यह भोजनालय भी अनूठा लगा। आपको किसी शहर में, क्रीम सेंटर में खाने का मौका लगे, तब चूकियेगा नहीं।
काश, थॉम स्कूल जा पाता
चेन्नई में मुझे अपने मित्र के यहां सुबह नाश्ते पर जाना था। मैंने सोचा कि उसकी पत्नी के लिए कुछ फूल ले चलूं। उसके घर जाते समय, रास्तें में एक १४-१५ साल का लड़का फूलों के साथ खड़ा हुआ था। मैंने रूक कर, उससे फूल लिया।
मुझे बहुत फूलों वाले बुके देना नहीं पसंद है। मैं हमेशा केवल एक ही फूल देना पसंद करता हूं। इसमें  पैसा बरबाद नहीं होता है और भावना भी व्यक्त हो जाती है।
मैंने लड़के से नारंगी रंग का गुलाब लिया  और पैक करने को कहा। उसने बताया,
‘मेरा नाम थॉम है। मैं चेन्नई से नहीं हूं। मुझे तमिल नहीं आती है पर हिन्दी अच्छी आती है।’
थॉम दुकान पर बुके के साथ
मुझे लगा कि वह उत्तर भारत से है।
थॉम ने उस गुलाब के फूल के साथ एक मोरपंखी की डंठल को प्लास्टिक में पैक किया। उसके बाद एक चमकती हुई पन्नी लगायी। इसके लिए उसने मुझसे दस रूपये लिये।
मैंने उससे पूछा कि क्या यह दुकान तुम्हारी है उसने जवाब दिया,
‘यह दुकान मेरी नहीं है। मेरे मालिक की है और मैं उसके लिये काम करता हूं।’
मैंने पूछा कि तुम्हें कितना पैसा मिलता है। उसने कहा,
‘मालिक मुझे रहने की जगह और खाने के साथ, प्रतिदिन का दस रूपया देते हैं।’
मैंने उससे पूछा कि कितने फूल बेच लेते हो। उसने कहा,
‘यह निर्भर करता है कि समय कैसा है। शादी के समय ज्यादा फूल बिकते है। उस समय मैं कम से कम ५००/-रूपये का फूल बेच लेता हूं।’
उसने फूलों को बहुत अच्छी तरह से पैक किया। लगता था कि वह इसमें माहिर है।
मैंने उससे पूछा कि क्या तुम पढ़ते हो उसने कहा सर हिला कर मना किया। यह सुनकर थोड़ा सा दुख हुआ। काश, वह जिसके साथ रहता हो, वह उसे स्कूल में भी भेजते तो शायद थॉम का जीवन बेहतर हो जाता। यदि इस चिट्ठी के पढ़ने वालो में,
वह व्यक्ति भी हो, जिसके साथ थॉम काम करता है तो मैं चाहूंगा कि वह थॉम को पढ़ने के लिये भेजे;
उस व्यक्ति का कोई मित्र हो तो वह उस व्यक्ति को, थॉम को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करे।
मैं चेन्नई एक सम्मेलन में मुझे भाग लेने के लिए गया था। दोपहर में, मैंने उसमें भाग लिया तथा अपनी बात सबके सामने रखी। वह सराही भी गयी। हांलाकि, वह अंग्रेजी में था। उसके बाद हम लोग जल्दी सो गये। क्योंकि अगले दिन सुबह हमें वापस दिल्ली जाना था।
मैडम, जो आप कहें
पॉन्डचेरी यात्रा से लौटते समय, दिल्ली में भी रुकना हुआ। वहां पर हमारे पास कुछ समय था। सोचा कि कोई फिल्म देखी जाय।
हमारे कस्बे में अब अंग्रेजी फिल्म देखने को नहीं मिलती है। यदि मिलती है तो हिन्दी में डब की हुई। वह समझ में तो ज्यादा आती हैं पर मजा नहीं आता है। अंग्रेजों को, हिन्दी में बात करते हुए देख, अजीब सा लगता है। इसलिए कस्बे के बाहर, वह अंग्रेजी फिल्म देखना पसंद करता हूं जो कि हिन्दी में डब न की गयी हो। यानी, अंग्रेजी में हो।
हम लोगों ने ‘लव हैपेनस्’ (Love Happens) फिल्म देखने का प्रोग्राम बनाया। फिल्म देखने का मज़ा तो केवल पीवीआर में है। इसलिये हम, वसंतकुज की डी.टी. स्टार प्रॉमेनेड नामक मॉल में गये। हमने फिल्म का टिकट लिया और वहां एक रेस्त्रां में इटलियन खाना खाया। फिल्म शुरू होने में कुछ समय था। वहां पर, ओम शांति नाम की पुस्तकों की दुकान है। समय काटने के लिये, हम उसमें चले गये। मुझे अच्छा लगा कि वहां पर एक आलमारी में, हिन्दी की पुस्तकें थी।
तुशार राहेजा आई टी दिल्ली के पुरातन छात्र हैं। उन्होंने एक पुस्तक लिखी है ‘एनीथिंग फार यू मैम’ (Anything for you Ma’am)। यह पुस्तक भी वहां थी। मैंने इस पुस्तक को अंग्रेजी में खरीदने को सोचा पर हिन्दी पुस्तक आलमारी में, इसका हिन्दी अनुवाद भी था। मैंने उसे लिया और दुकान वाले से पूछा कि क्या आपकी हिन्दी में लिखी पुस्तकें बिकती हैं। उसने अंग्रेजी लहज़े में, हिन्दी बोलते हुए कहा कि बहुत कम बिकती हैं। मैंने पूछा,
‘क्या यह पुस्तक बिकी?’
उसने बताया,
‘बहुत ज्यादा बिकी है   अंग्रेजी की लगभग ५० कापियां और हिन्दी में आप पहले व्यक्ति हैं जो इसे ख़रीद रहे हैं। यही कारण है कि हम हिन्दी की बहुत कम पुस्तकें रखते हैं।’
मैनें कहा,
‘मैं हिन्दी की कॉपी लेता हूं। अगली बार हिन्दी की और पुस्तकें लूंगा। इससे आपकी हिन्दी की पुस्तकों की मांग बढ़ेगी।’
मालूम नहीं कि आगे यह हुआ कि नहीं।
मुझे चेतन भगत की ‘फ़ाइव प्वाइंट समवन’ पसन्द आयी थी पर यह यह पुस्तक कुछ साधारण सी लगी; कुछ खास पसन्द नहीं आयी। लगा कि ‘फ़ाइव प्वाइंट समवन’ की सफलता देख कर, लिखी गयी है। यह सच है कि पढ़ाई के साथ कुछ मस्ती भी होनी चाहिये। लेकिन, ऐसी मस्ती जो आपके विद्यालय को अच्छे प्रकाश में न दिखाये, वह किस काम की।
प्यार तो होता ही है
फिल्म का भावपूर्ण दृश्य
पॉन्डचेरी से लौटते समय हम दिल्ली रुके थे। हमारे पास कुछ समय था हम लोग वसंत कुंज की, डी.टी. स्टार पॉमेनेड मॉल में ‘लव हैपंस्’ फिल्म देखने चले गये। जब पीवीआर में फिल्म देखने पहुंचे तब दरवाजे पर,  सिक्योरिटी गार्ड ने बड़े अदब से स्वागत किया और कहा,
‘गुड आफटर नून, सर।’
विधुर – पत्नी की मृत्य के दुख से नहीं उभरा
मैंने उसकी ओर देखा और मुस्कुरा कर नमस्ते कह कर उसका जवाब दिया।
वह समझ नहीं पाया कि क्या और क्यों कह रहा हूं। मैंने फिर उससे कहा
‘नमस्ते।’
उसके बगल में एक युवती खड़ी हुई थी। वह बता रही थी कि आने वाले लोग किधर जाए। उसने मुस्कुरा कर मुझसे नमस्ते कहा। तब गार्ड के समझ में आया कि मैं क्या कहना चाहता हूं। तब गार्ड ने भी मुझसे नमस्ते किया। मैंने उसे याद दिलाया कि यह भारत है और जब अगली बार कोई आये तो पहले नमस्ते करना। उसने वायदा किया कि वह ऐसा ही करेगा।
‘लव हैपेनस्’ एक विधुर की प्यारी सी, भावनात्मक प्रेम कहानी है। इसकी पत्नी की मृत्यु, तीन साल पहले एक कार दुर्घटना में हो जाती है। उसने उस दुख से उभर ने के लिए, अपनी सहायता करने वाली पुस्तक  (Self help book) लिखी है। वे बहुत अच्छा बोलते हैं और उस पुस्तक की  बिक्री के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए वे सीएटल जाते हैं।
सीएटल में, उनका सम्मेलन होटल में है। वहां लोग हैं। वे उनको यह बताते हैं कि लोग अपने दुखों को कैसे दूर करें। वे लोगों को इसके लिये प्रेरित करते हैं। लेकिन सच तो यह है कि वह अपनी पत्नी की मृत्यु के दुख से नहीं उभर पाये थे।
इलॉयस
विधुर की पत्नी सीएटल की थी और उसके माता पिता वहीं रहते थे। उनकी सास, ससुर उससे क्रोधित रहते थे। विधुर को लगता था  कि  वह इसलिए गुस्सा रहते हैं कि उनकी पत्नी की मृत्यु कार दुर्घटना में हो गयी है जिसमें वह स्वयं भी था और शायद  उसके सास-ससुर, उसे इस घटना के लिये जिम्मेवार मानते हैं। लेकिन वास्तव में, उसके सास-ससुर इसलिए गुस्सा रहते थे कि उसने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद, उनसें कोई सम्बंध नहीं रखा था।
होटल में,  उसकी मुलाकात एक इलॉयस नाम की महिला से होती है जो फूल बेचने वाली है और वह उससे प्यार करने लगता है। वह महिला उसे इस बात के लिए उत्साहित करती है  कि वह अपने दुख से उभरे। बस यही कहानी है कि दूसरों को दुख को उभरने की सलाह एवं प्रेरणा देने वाला, क्या अपने दुख से उभर पाया?
यह एक रोमानी कहानी है और इसमें कोई ऐसा दृश्य नहीं है जिसे आप अपने बेटे या बेटी के साथ नहीं देख सकते। यह परिपक्व लोगों के लिए फिल्म है। मेरे विचार  से यदि आप किशोरावस्था से गुजर चुके हों तो इसे अवश्य देखें।
फिल्म देखने के बाद, शाम को गाड़ी पकड़ कर, हम अपने कस्बे में आ गये।
इस फिल्म का टेलर देखिये
उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।
यह यात्रा विवरण मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।
हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।। शाम सुहानी लग रही थी।। महिलाएं बेवकूफ़ बन रही हैं।। पैंतालिस मिनट में पांच हजार लोगों का खाना।। यह स्कूल अनूठा है।। शिव ने पार्वती को चूम लिया।। अरबिन्दो के संपर्क के आने से पहले, मां की शादी हो चुकी थी।। मातृमन्दिर, ऑरोविल की आत्मा है।। ऑरोविल की  सबसे अच्छी बात – इसकी हरियाली।। हमें बहुत पैसा मिल रहा है।। मैं आमिर खान हूं।। हिन्दूओं ने भी मन्दिर तोड़े।। भगवान को भी जलन होने लगी।। सात हाथी मिलकर भी नहीं हिला सके।। टाइगरकेव – देवी दुर्गा का पुण्य स्थल।। संगीतकार ऐ.आर. रहमान की सबसे बेहतरीन सुबह।।  क्या शाकाहारी खाना भी, इतना स्वादिष्ट हो सकता है।। काश, थॉम स्कूल जा पाता।। मैडम, जो आप कहें।। प्यार तो होता ही है।।
सांकेतिक शब्द
। KM Music Conservatory, AR Rahman, Chennai, । crème centre, Chennai,
। Mahabalipuram, UNESCO, World heritage site, Amir Khan, 3 idiots,  panch rath temple, Pallava dynasty, Chola dynasty, sea shore temple, Seven Pagodas of Mahabalipuram, Tiger cave,
। Sacred Heart Church, Pondicherry, Puducherry, Anboli TV Channel,
। maa, matrimandir, Auroville,
। Brihad Ishwar temple, Ganganaikkonda Cholapuran, World Heritage Site,  Pala Dynasty,
Sri Aurobindo Ashram, Sri Aurobindo Ashram, Sri Aurobindo,
। Romulus Whitaker, Crocodile farm, Madras Crocodile Bank Trust,
। ponidicherry, chennai, puducherry,
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,
। Hindi, हिन्दी,
। Love Happens, Love happens, D.T. Star promenade mall, Vasant Kunj, New Delhi,  Anything for you ma’am,
। Film, Review, Reviews, समीक्षा, film ,review ,
। culture, Family, Inspiration, life, Life, Relationship, जीवन शैली, समाज, कैसे जियें, जीवन, दर्शन, जी भर कर जियो,
। Hindi, हिन्दी,
बुलबुल मारने पर दोष लगता है
मेरे घर में आने वाली एक बुलबुल
मॉकिंगबर्ड का चित्र विकिपीडिया से
‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ उपन्यास बीसवीं सदी के उत्कर्ष अमेरीकी साहित्य में गिना जाता है। इसने अमेरीकी जन मानस पर गहरा असर किया।  यह पुस्तक एक वास्तविक घटना तथा उस पर चले केस (स्कॉटस्बॉरो बॉयज़ केस) पर आधारित थी। इस उपन्यास का प्रकाशन १९६० में हुआ था। २०१० में इसके प्रकाशन के ५० साल पूरे हुऐ। उसी साल मैंने उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में यह श्रृंखला, इस पुस्तक तथा उस घटना जिससे यह पुस्तक प्रेरित थी, लिखी। इसकी आखरी कड़ी छुटपुट पर लिखी थी। इन सब को यहां यहां संकलित कर रख रहा हूं। इसे आप कड़ियों में नीचे चटका लगा कर पढ़ सकते हैं।
इसकी अधिकतर कड़ियों को, आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये नीचे  लिंक के बगल में  ब्रैकेट () के अन्दर लगे ► चिन्ह पर चटका लगायें। अधिकतर ऑडियो फाइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप –
Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ब्रैकेट के अन्दर चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।
भूमिका: ►।। वकीलों की सबसे बेहतरीन जीवनी – कोर्टरूम: ►।। सफल वकील, मुकदमा शुरू होने के पहले, सारे पहलू सोच लेते हैं: ►।। कैमल सिगरेट के पैकेट पर, आदमी कहां है: ►।। अश्वेत लड़कों ने हमारे साथ बलात्कार किया है: ►।। जुरी चिट्ठे में जालसाज़ी की गयी है: ►।। क्या ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’  हर्पर ली की जीवनी है: ►।। बचपन के दिन भी क्या दिन थे: ►।। पुनः लेख – ‘बुलबुल मारने पर दोष लगता है’ श्रृंखला के नाम का चयन कैसे हुआ: ►।। अरे, यह तो मेरे ध्यान में था ही नहीं।।
आप इस यहां अंग्रेजी में पढ़ सकते हैं।
उपन्यास, ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ बीसवीं सदी के उत्कर्ष अमेरीकी साहित्य में गिना जाता है।  मेरी बिटिया रानी परी के मुताबिक यह ऐसा उपन्यास है जिसे अमेरिका के कॉलेज जाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी ने कम से कम एक बार पढ़ा है। इसने अमेरीकी जन मानस पर गहरा असर किया। यह पुस्तक एक वास्तविक घटना तथा उस पर चले केस पर आधारित है।
इस उपन्यास की कहानी १९३० दशक की है जो एक बहन, उसके भाई, और उनके मित्र की, अपने वकील पिता के यहां बड़े होने की कहानी है। यह एक बेहतरीन उपन्यास है जिसे पुलिट्ज़र पुरूस्कार (Pulitzer Prize) भी मिल चुका है। यह ४० भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसकी अभी तक ३ करोड़ प्रतिलिपियां बिक चुकी हैं।
यह उपन्यास १९६० में लिखा गया था। उसी दशक में यह रीडर्स् डाइजेस्ट की संघनित पुस्तकों (Reader’s Digest Condensed Books) में छपा था। १९६२ में, इस उपन्यास पर एक फिल्म भी, इसी नाम से बनी है। जिसे तीन ऑस्कर पुरस्कार मिले। ग्रेगरी पेक का जिक्र मैंने अपनी श्रंखला हमने जानी जमाने में रमती खुशबू की इस कड़ी में किया है। उन्हें इस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिये ऑस्कर पुरस्कार मिला है। मैंने तभी इस  उपन्यास को एवं इस पर बनी फिल्म को भी देखा था। इसने मेरे जीवन में भी असर डाला।
वास्तविक जीवन में भी ली का बड़ा भाई और मित्र था। उसके पिता भी वकील थे। शादी के पहले उनकी माँ का नाम  फिंच था, जो कि उपन्यास में इनका सर-नाम है। लोगों का कहना है कि यह इनकी जीवनी है। लेकिन ली इस बात को तो नकारती है पर यह भी स्वीकारती हैं कि उन्होंने जो जीवन में  देखा उसी को इस कहानी में उतारा गया है। यह उनके बचपन में घटी एक घटना और उस पर चले मुकदमें से प्रेरित थी।
ली इस उपन्यास के बारे में कहती हैं,
‘I never expected any sort of success with Mockingbird. I was hoping for a quick and merciful death at the hands of the reviewers but, at the same time, I sort of hoped someone would like it enough to give me encouragement. Public encouragement. I hoped for a little, as I said, but I got rather a whole lot, and in some ways this was just about as frightening as the quick merciful death I’d expected.’
मैं इस उपन्यास में कोई आशा नहीं रखती थी। लेकिन यह भी सोचती थी इसे शायद कोई पसन्द करेगा और मुझे प्रोत्साहित करेगा। मैं थोड़ा बहुत चाहती थी पर यह तो बहुत अधिक था और यह उतना ही डरावना जितना इसका लोकप्रिय न होना।
ली ने इस उपन्यास के बाद,  कोई अन्य पुस्तक या लेख  नहीं लिखा। वे लोगों के बीच से गायब हो गयी। क्या कारण था इसका? उन्होंने, अपने चचेरे भाई को, इसका कारण इस तरह से बताया,
‘When you’re at the top, there’s only one way to go.’
जब आप चोटी पर होते हैं तो जाने का केवल एक ही रास्ता होता है।
इस उपन्यास की कहानी, और इससे मिली शिक्षा पर चर्चा करने से पहले, २०वीं शताब्दी के दूसरे चतुर्थांश में, अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध वकील सैमुएल लाइबोविट्ज़ और उसकी जीवनी पर लिखी पुस्तक कोर्टरूम की बात करेंगे। क्योंकि इनके द्वारा ही वह मुकदमा किया गया, जिससे प्रेरित हो कर यह उपन्यास लिखा गया है। मेरे विचार से कोर्टरूम वकीलों की लिखी आत्मकथा या उनकी जीवनी पर लिखी पुस्तकों में सबसे  बेहतरीन पुस्तक है।
वकीलों की सबसे बेहतरीन जीवनी – कोर्टरूम
सैमुएल लेबो (Samuel Lebeau) का जन्म १४ अगस्त १८९३ में रोमानिया में हुआ थ। १८९७ में सैमुएल के पिता अमेरिका आ गये। वहां लोगों की सलाह पर सैमुएल के पिता ने अपने नाम का अमेरिकीकरण कर लिया—लेबो की जगह वे लाइबोविट्ज़  (Leibowitz) हो गये।
सैमुएल को विद्यार्थी जीवन में,  वक्तृत्व (elocution) और वाद विवाद प्रतियोगिताएं (debate) बेहद पसन्द थे। इसमें, वे हमेशा आगे रहते थे। पिता के सुझाव पर  सैमुएल ने   वकील बनने की ठानी और कानून की शिक्षा कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पूरी की।
बीसवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश के अन्त होते होते सैमुएल ने अपना नाम  अमेरिका के जाने माने फौजदारी  के वकील के रूप में स्थापित कर लिया।  दूसरे चतुर्थांश  में वे अमेरिका में फौजदारी के सबसे प्रसिद्व वकील हो गये। १९४१ में  उन्होंने न्यायाधीश बनना स्वीकार कर लिया। न्यायाधीश के रूप में वे जल्दी गुस्सा हो जाते थे। इसलिये वे बाद में कुछ विवादास्पद हो गये थे। उनकी मृत्यु ११ फरवरी, १९७८ में हो गयी।
१९५० में, क्वेंटिन रिनॉल्डस् (Quentin Reynolds) ने सैमुएल की जीवनी,  कोर्टरूम (Courtroom) नामक पुस्तक में लिखी है। यह वकीलों के द्वारा लिखी गयी आत्मकथा या उनके बारे में लिखी जीवनियों में सबसे अच्छी लिखी पुस्तक है।
सफल वकील, मुकदमा शुरू होने के पहले, सारे पहलू सोच लेते हैं
सैमुएल लाइबोविट्ज़ का यह चित्र लाइफ पत्रिका के सौजन्य से।
सैमुएल की पृष्ठभूमि ऐसी नहीं थी कि उन्हें मुकदमे मिल सकें। एक बार कॉर्नेल  विश्वविद्यालय में, जब कानून के डीन ने, उनसे,  इस बारे में बात की तब  सैमुएल का कहना था,
‘मैं पहले प्रसिद्व वकील बनूंगा। तब, बड़ी-बड़ी कम्पनियां मेरे पास मुकदमा कराने आयेंगी और मैं पैसे कमा सकूंगा।’
लेकिन जब सैमुएल वकील बन गये तब सबसे मुश्किल उन्हें अपना पहला मुकदमा मिलने में हुई।
न्यायालय में  जब आरोपी वकील नहीं कर पाते  है तब  न्यायालय उनके लिए वकील नियुक्त करता है।  सैमुएल को भी अपना पहला मुकदमा इसी तरह मिला।
इस मुकदमें के आरोपी के ऊपर आरोप था कि उसने  शराबखाने  का ताला खोलकर, पैसे और शराब की चोरी की। उसी दिन सुबह, उसे शराब के नशे में धुत्त, पकड़ लिया गया। उसकी जेब में वह चाभी भी मिली जिससे उसने ताले को खोला था। पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह कबूल करा लिया। अमेरिका में पुलिस के सामने दिया बयान न्यायालय में देखा जा सकता है हालांकि भारत में नहीं।
सैमुएल ने अपने मित्रों, सहयोगियों  से इस संबन्ध में सलाह ली। उनका कहना था कि,
आरोपी को अपना दोष मान लेना चाहिए। क्योंकि सारे सबूत आरोपी के खिलाफ हैं।
दोष मान लेने पर सजा कम हो जायगी।
लेकिन सैमुएल को लगा कि यदि उसने अपने मुवक्किल से आरोप स्वीकार करवा दिया तब वह न तो प्रसिद्घ हो सकेगा, न ही पैसा कमा सकेगा। वह इस मुकदमे के उस पक्ष को देखने लगा,  जिसकी तरफ कोई सोच भी नहीं सकता था।
कई  रात, बिस्तर में लेटे-लेटे, सोचते-सोचते, उसे एक युक्ति समझ में आयी।  यदि वह चल गयी तो जीत उसकी, नहीं तो आरोपी को सजा तो होनी ही थी। मुकदमा शुरू होने पर,  अभियोजन के अधिवक्ता एवं न्यायाधीश को आश्चर्य हुआ, जब आरोपी ने आरोप स्वीकार नहीं किया।
अभियोजन का पक्ष समाप्त हो जाने के बाद, आरोपी ने गवाही दी कि उसने, पुलिस अत्याचार के कारण, आरोप स्वीकार कर लिया था।
अभियोजन का कथन था कि आरोपी ने चाभी से ताला खोलकर चोरी की है।  सैमुएल ने न्यायालय के समक्ष बहस की,
‘क्या सरकारी वकील ने यह स्वयं देखा है कि आरोपी के जेब से मिली चाभी से शराबघर का ताला खुल सकता था या नहीं। यदि नहीं तो, न्यायालय एवं जूरी चल कर देखें कि क्या इस चाभी से उस ताले को खोला जा सकता है। यदि ताला नहीं खुलता है तो उसके मुवक्किल पर चोरी का आरोप नहीं बनता है।’
यह सच था कि सरकारी वकील ने स्वयं इस बात की जांच नहीं की थी कि उस चाभी से ताला खोला जा सकता था अथवा नहीं। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता को लगा कि यदि,
ताला न खुला, तो सरकारी वकील की भद्द उड़ जायेगी।
इस समय न्यायधीश, जूरी के सदस्य जा कर देखते हैं तो न्यायालय और जूरी का समय बरबाद होगा।  इस तरह के अनगिनत मुकदमे लम्बित थे, उनका भी फैसला होना था।
यह सोचकर सरकारी वकील ने कहा कि उसे बहस नहीं करनी है। सैमुएल ने भी अपनी बहस समाप्त कर दी। यह बताने की जरूरत नहीं है कि जूरी को  आरोपी को छोड़ने में कुछ भी समय  नहीं लगा। हालांकि न्यायालय से बाहर निकलने के बाद, जब सैमुएल ने उस चाभी से न्यायालय के ताले खोलने का प्रयत्न किया, तब उससे न्यायालय के सारे ताले खुल गये।
इस मुकदमे के बारे में अगले दिन अखबार में कुछ नहीं निकाला पर जेल में अन्य कैदियों, अधिवक्ताओं के बीच, यह बातचीत चलने लगी कि यह वकील कुछ ख़ास है। यहीं से, सैमुएल का सितारा, चमकना शुरू हो गया।
सैमुएल ने अपना पहला मुकदमा, रात में ही, बिस्तर पर सोचते सोचते जीत लिया था। उसने यह आदत,  जीवन भर डाली। वह मुकदमे के शुरू होने से पहले ही सारे पक्षों के बारे में सोच लेता था। यही एक अच्छे वकील की निशानी है। वकील का वास्तविक जीवन, अर्ल स्टैनली गार्डनर के कल्पित वकील, पैरी मेसन की तरह नहीं, जो मुकदमों के दौरान ही सोचा करता था। हर सफल वकील मुकदमा शुरू होने के पहले ही, उसके सारे पहलुओं के बारे में सोच लेते हैं।
इस मुकदमें से, सैमुएल ने एक दूसरी बात यह सीखी, कि जूरी, पुलिस-अत्याचार के बारे में आसानी से विश्वास कर लेते हैं। इस बात ने भी, उसे अन्य मुकदमों में सफलता दिलवायी।
कैमल सिगरेट के पैकेट पर, आदमी कहां है
सैमुएल, अक्सर चश्मदीद गवाह के द्वारा आरोपी की शिनाख़्त किये जाने पर सवाल उठाया करते थे। वे अक्सर कहते थे कि चश्मदीद गवाह, न चाहते हुए भी,  गलत बयान दे देते हैं या गलत व्यक्ति की शिनाख़्त कर देते हैं। लेकिन वे यह भी मनाते थे कि वे उस समय झूठ नहीं बोल रहे होते हैं। क्योंकि, उनके मुताबिक वही सच है।
एक बार, वे वकीलों के बीच, इस विषय पर बोल रहे थे। वकीलों ने उनके इस कथन पर प्रश्न लगाया। सैमुएल ने उस वक्त कुछ नहीं कहा पर कुछ समय बाद, उन्होंने लोगों से पूछा,
‘आप लोगों में से, कौन से लोग कैमल सिगरेट पीते हैं।’
कैमल सिगरेट, अमेरिका की लोकप्रिय सिगरेट में से एक है। यह उसी तरह की सिग्रेट है जैसे कि पहले पनामा हुआ करती थी या आजकल विलस् फिल्टर होती है। बहुत से लोगों ने हाथ उठाया। सैमुएल ने उनमें उन पांच लोगों को चुना जो पिछले २० सालों से दो पैकेट कैमल सिगरेट पी रहे थे। सैमुएल ने फिर पूछा,
‘आपने ७०० पैकेट प्रतिवर्ष और आज तक २४,००० पैकेट अर्थात कैमल पैकेट को आपने करीब ५ लाख बार देखा है।’
उन्होंने हामी भरी। सैमुएल ने, उन पांचों को एक कागज़ दिया फिर कहा,
‘आप लोग अलग-अलग लिख कर दें कि कैमल सिगरेट के पैकेट के ऊपर आदमी का चित्र कहा है ऊंट के आगे है, पीछे है, या ऊपर है।’
कागज वापस मिलने के बाद, उसने उसे खोल कर, जोर से पढ़ा। दो ने लिख कर दिया कि आदमी का चित्र ऊंठ के आगे है दो ने कहा कि उसके ऊपर है एक ने कहा कि कोई भी आदमी का चित्र नहीं है।
सैमुएल ने लोगों से पैकेट निकाल कर देखने को कहा। पैकेट  के ऊपर कोई भी आदमी का चित्र नहीं था। यानि की चार लोगों के जवाब गलत थे। सैमुएल ने बताया,
‘यह इसलिये हुआ कि मैंने आपको यह सुझाव दिया था कि पैकेट पर आदमी का चित्र है। चश्मदीद गवाहों को इस तरह का सुझाव दिया जाता है। इसीलिये आपसे यह गलती हुई और चश्मदीद गवाह भी अक्सर गलत शिनाख़्त कर देते हैं।’
यही कारण है कि न्यायालय में पृच्छा (examination in chief) के समय, सूचक प्रश्न (leading question) पूछना मना है हालांकि प्रति-पृच्छा (cross examination) के समय इस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं।
चलिये हम बात करें स्कॉटस्बॉरो बायॉज़ (Scottsboro boys trial) मुकदमे की, जिसने हारपर ली को ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ लिखने के लिये प्रेरित किया। । इसमें सैमुएल वकील थे।
स्कॉटस्बॉरो बॉयेज़ पर चला मुकदमा
१९४१ में सैमुएल न्यायाधीश हो गये। वे जहां भी घूमने जाते थे,  वहां न्यायालय की कार्यवाही देखना पसन्द करते थे। एक बार वे फ्लोरिडा गये। वहां न्यायालय की जूरी में ११ श्वेत लोगों के साथ एक अश्वेत भी था। दोपहर के भोजनावकाश के दौरान उसने वकीलों से पूछा,
‘क्या यहां अश्वेत लोग भी जूरी पर बैठते हैं?’
उस वकील ने जवाब दिया,
‘Yes, it is something new. This is the first time in our state we have had a nigger on a jury and it’s all on account of a son-of-a-bitch named Samuel Leibowitz from New York. He came down to Alabama a few years ago to try a case and somehow he got to the Supreme Court in Washington, and damned if we haven’t had to put niggers on our juries over since.
हां यह कुछ नया है, यह पहली बार है जब कोई अश्वेत व्यक्ति जूरी में है। यह सब उस उल्लू के पट्ठे सैमुएल लाईबोविट्ज़ के कारण हुआ जो कि कुछ साल पहले ऎलाबामा में एक मुकदमा करने आया था, फिर उसने अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय से कानून बदलवा दिया अब हमें अश्वेत लोगों को जूरी पर रखना पड़ता है।
यह मुकदमा था स्कॉटस्बॉरो बॉयेज़ पर चला मुकदमा।  इस  मुकदमें के समय ली छः साल की थीं और ऎलाबामा में रहती थीं। इस मुकदमें ने उन पर असर डाला। इसी के अधार पर, उन्होंने अपना प्रसिद्ध उपन्यास ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ की रचना की।  इस मुकदमें के तथ्य कुछ इस प्रकार थे।
अश्वेत लड़कों ने हमारे साथ बलात्कार किया है
रूबी बेटस् और विक्टोरिया प्राइसका चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
१९३० का दशक अमेरिकी इतिहास में मंदी का दशक था। लोग इधर-उधर नौकरी की तालाश में घूमते थे। उनके पास टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे। इसलिए मालगाड़ी में बिना टिकट लिए जाया करते थे। २५ मार्च १९३१ में, एक मालगाडी में कुछ श्वेत व कुछ अश्वेत लड़के सफर कर रहे थे। उनमें आपस में, लड़ाई हो गयी। यह स्पष्ट नहीं है कि यह क्यों शुरू हुई पर इसमें श्वेत लड़कों की पिटाई हो गयी। श्वेत लड़कों ने मालगाड़ी से उतर कर स्टेशन मास्टर से इस बात की शिकायत की और अश्वेत लड़कों पर मुकदमा चलाने की बात कही।
अगले स्टेशन पर मालगाड़ी रोक ली गयी। पूरी मालगाड़ी में ९ अश्वेत लड़के मिले जिनकी उम्र १२ साल से १९ साल थी। वे सब पकड़ लिए गये। उनके साथ दो श्वेत लड़कियां विक्टोरिया प्राइस (Victoria Price) ,रूबी बेटस् (Ruby Bates) भी मिली। उन श्वेत लड़कियों से पूछा गया कि क्या अश्वेत लड़के उन्हें तंग कर रहे थे। उनका जवाब था,
‘अश्वेत लड़कों ने हमारे साथ बलात्कार किया है।’
इस पर अश्वेत लड़कों को जेल भेज दिया गया। इन पर  बलात्कार का मुकदमा स्कॉटस्बॉरो में चला।  इसलिए यह लड़के स्कॉटस्बॉरो बॉयेज़ नाम से, और यह मुकदमा  स्कॉटस्बॉरो बॉयेज़ ट्रायल के नाम से जाना जाता है।
यह मुकदमा अमेरिकी कानूनी इतिहास में,   एक शर्मनाक मुकदमे के रूप में जाना जाता है। यह मुकदमा २०वीं शताब्दी के न केवल संविधान, पर नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में सबसे जाना माना मुकदमा है। यह दो बार अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय में गया और दोनों बार फांसी की सज़ा रद्द कर वापस पुन: सुनवाई के लिए वापस भेजा गया। चलिये इसके फैसले पर एक नज़र डालें।
जुरी चिट्ठे में जालसाज़ी की गयी है
स्कॉटस्बॉरो बॉयज़ अपने वकील सैमुएल लाइबोविट्ज़ के साथ।
पहली बार एक को छोड़कर आठ को फांसी की सजा सुनाई गयी। एक लड़के को, इसलिए छोड़ दिया गया था क्योंकि उसकी आयु १२ साल थी। ऎलाबामा राज्य के सर्वोच्च न्यायालय ने सात के विरुद्ध निर्णय की पुष्टि कर दी। लेकिन  अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला पॉवेल बनाम ऎलाबामा (Powell Vs. Albama 287 US) में उलटते हुए कहा,
‘A defendant should be afforded a fair opportunity to secure counsel of his own choice. Not only was that not done here, but such designation of counsel as was attempted was either so indefinite or so close upon the trial as to amount to a denial of effective and  substantial aid in that regard.’
आरोपी को अपनी पसन्द का वकील करने का पर्याप्त समय मिलना चाहिए। इस मुकदमे में ऎसा नहीं हुआ। न्यायालय ने जो वकील उन्हें दिया वह न केवल अनियमित था पर उसकी नियुक्ति मुकदमा शुरू होने के इतनी करीब थी कि आरोपियों को कोई भी ठोस एवं प्रभावी कानूनी सहायता नहीं मिल पायी।
रूबी बेटस्, दूसरी बार मुकदमा चलते समय, गवाही देते हुऐ – चित्र विकिपीडिया से।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से वापस आने के बाद यह मुकदमे अन्य शहर में स्थानान्तरित कर दिए गये।  इसमें सबसे पहले पैटरसन पर मुकदमा चला और बचाव पक्ष की तरफ से सैमुएल लाइबोविट्ज़ वकील नियुक्त हुये।
इस मुकदमे में रूबी बेटस् ने बचाव पक्ष  की तरफ से गवाही दी।  उसने कहा,
‘अश्वेत लड़कों ने हमें नहीं छेड़ा था। मैंने पहली बार बलात्कार की बात विक्टोरिया प्राइस के कहने पर कही थी। क्योंकि विक्टोरिया ने कहा था कि यदि मैं इस तरह से नहीं कहूंगी  तो हमें इस तरह (बिना टिकट, माल गाड़ी पर) राज्य  की सीमा पार करने के लिए जेल में रखा जा सकता है।’
इस बार सबूत में यह बात सिद्घ हो चुकी थी कि पैटरसन दोषी नहीं है फिर भी जूरी ने उसे   फांसी  की सजा सुनाई। इसे परीक्षण न्यायाधीश हॉर्टन ने रद्द कर दिया।4 इसके बाद पैटरसन तथा बाकी सब पर पुन: मुकदमा चला। लेकिन न्यायाधीश हॉर्टन को मुकदमें से हटा दिया गया। इस बार पुनः फांसी की सजा हो गयी। ऎलाबामा सर्वोच्च न्यायालय ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी। यह मुकदमा दुबारा फिर से अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा।
सर्वोच्च न्यायालय में, सैमुएल ने जूरी चयन को मुद्दा बनाया। उसने बहस की,
‘वहां एक भी अश्वेत व्यक्ति को जूरी सेवा के लिये नहीं बुलाया गया हालांकि वहां के अश्वेत लोग जूरी सेवा के लिये योग्य थे। जूरी चिट्ठे में जालसाज़ी कर, बाद में अश्वेत लोगों के नाम बढ़ाये गये हैं।’
जब अमेरिका सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सैमुएल से पूछा,
‘क्या तुम यह सिद्घ कर सकते हो?’
सैमुएल ने हांमी भरी और जूरी चिट्ठा को सर्वोच्च न्यायालय के सामने रखा। जिससे पता चलता था कि उसमें जालसाज़ी हुई है। यह अमेरिकी इतिहास में पहली, और केवल एक बार हुआ कि उन्होंने तथ्यों को अपनी अदालत में देखा। अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने पुन: फैसले को रद्द करते समय (Norris Vs. Albama 294 US 587)   कहा,
‘Whenever by any action of State, whether through its legislature, through its courts, or through its executive or administrative officers, all persons of the African race are excluded, solely because of their race or color, from serving as grand jurors in the criminal prosecution of a person of the African race, the equal protection of the laws is denied to him, contrary to the Fourteenth Amendment of the Constitution of the United States.
We think that the evidence that for a generation or longer no negro had been called for service on any jury in Jackson County, that there were Negroes qualified for jury service, that according to the practice of the jury commission their names would normally appear on the preliminary list of male citizens of the requisite age but that no names of Negroes were placed on the jury roll, and the testimony with respect to the lack of appropriate consideration of the qualifications of negroes, established the discrimination which the Constitution forbids. The motion to quash the indictment upon that ground should have been granted.’
जब अफ्रीकन मूल लोगों को उनके रंग या कुल के कारण अफ्रीकन मूल पर चल रहे मुकदमे में रखने से वंचित किया जाता है तो यह १४ वें संशोधन का उल्लंघन है।
जब पीढ़ी दर पीढ़ी से किसी भी अश्वेत को न तो जूरी सेवा के लिए बुलाया जाए, न ही उनका नाम जूरी चिट्ठे पर हो जब कि वे इसके लिए उपयुक्त हों तब यह भेदभाव, संविधान के विरूद्व है और इस अभियोग को अपास्त करने के लिए पर्याप्त है।
अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय से वापस आने पर, चार लोगों को बलात्कार के लिये और   एक को उप-शेरिफ के खिलाफ मार पीट करने के लिये सजा हो गयी। बाकी चार के खिलाफ मुकदमा समाप्त कर दिया गया। जिन चार को बलात्कार के लिये सजा हुई उनमें से केवल एक फांसी की सजा दी गयी पर उसे गवर्नर ने आजीवन कारावास में बदल दिया। इस समय सब मानते है कि वे अश्वेत लड़के  दोषी नहीं थे। उन्हें यह सजा गलत तरीके से दी गयी।
इस मुकदमे पर कई फिल्म और प्रलेखी बनी हैं। १९७६ में एनबीसी ने जज हॉरटन एण्ड द स्कॉटस्बॉरो  बॉयज़ (Judge Horton and the Scottsboro Boys) नाम से टीवी फिल्म, १९९८ में कोर्ट टीवी (नया नाम ट्रूटीवी) ने इसी पर ग्रेटेस्ट ट्रायल ऑफऑल टाइमस् श्रंखला (Greatest Trials of All Time series) के लिये प्रलेखी,  २००१ में स्कॉटस्बॉरो  बॉयज़ ट्रायल (Scottsboro: An American Tragedy) के नाम से प्रलेखी, और २००६ में हैवेनस् फॉल (Heavens Fall) फिल्म बनी है।
क्या ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ हार्पर ली की जीवनी है
ली, पुस्तक पर बनी फिल्म प्रॉड्यूसर के साथ – चित्र सौजन्य विकिपीडिया
हार्पर ली का जन्म २८ अप्रैल, १९२६ को ऍलाबामा राज्य में हुआ था। ऍलाबामा राज्य अमेरिका के दक्षिण में है उस समय दक्षिण और उत्तर अमेरिका में, अश्वेतों के बर्ताव में   काफी अन्तर था। दक्षिण में नागरिक अधिकारों का उतना महत्व नहीं था। स्कॉटस्बॉरो बॉयेज़ के मुकदमे के समय, ली छ: साल की थी। इस मुकदमे ने, उस के जीवन में बहुत कुछ असर डाला। ‘टू किल अ मॉकिंगबर्ड’ इसी अनुभवों के आधार पर लिखा उपन्यास है। यह कहानी १९३० के दशक की है। यह कहानी है एक बहन स्काउट, उसके भाई जेम और उनके मित्र डिल की।
स्काउट के पिता एटिकस फिंच एक वकील हैं। बू रैडली उनके रहस्यमय पड़ोसी हैं। इसमें एक अश्वेत व्यक्ति पर एक श्वेत लड़की से बलात्कार का प्रयत्न करने के लिए मुकदमा चलता है। एटिकस को बचाव पक्ष का अधिवक्ता नियुक्त किया जाता है। इस मुकदमे में यह सिद्ध हो जाता है कि अश्वेत व्यक्ति निर्दोष है और श्वेत लड़की को चोटें,उसके पिता ने ही पहुंचायी थी। फिर भी, अश्वेत व्यक्ति को सजा हो जाती है।  इस मुकदमे के बाद श्वेत लड़की का पिता  स्काउट और जेम को मारने का प्रयत्न करता है। उस समय बू रैडली जो कि अविवेकी के रूप में जाना जाता है उनकी जान बचाता है।
बहुत से लोगों  का कहना है कि ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’  हर्पर ली की जीवनी है पर वे इस बात को तो नकारती है पर यह भी स्वीकारती हैं कि उन्होंने जीवन में जो भी  देखा, उसी को इस कहानी में उतारा है।
‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ फिल्म में एटिक्स की भूमिका में ग्रेगरी पेक और स्कॉट की भूमिका में मैरी बैधम
लोगों का कहना भी गलत नहीं है क्योंकि वास्तविक जीवन में भी ली का बड़ा भाई और मित्र था।  उसके पिता भी वकील थे और शादी के पहले उनकी माँ का नाम  फिंच था जो कि उपन्यास में इनका सर-नाम है। उपन्यास में ली का मित्र डिल है और वास्तविक जीवन में उनके मित्र का नाम ट्रूमैन कापाटे था।
उसका पहले नाम ट्रूमैन स्ट्रेकफस परसॉनस् (Truman Streckfus Persons) था। ट्रूमैन, जब चार साल का था तभी उनके माता-पिता में तलाक हो गया। उसकी मां हमेशा अच्छा जीवन जीने की सोचा करती थी। लेकिन तलाक से वह टूट गयी। उसने ट्रूमैन को उनकी आंटी के पास, मॉनरोविले में भेज दिया। वह ली का पड़ोसी था। वहीं उसका लालन पालन हुआ। ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ में भी डिल दूसरी जगह से आता है।
ट्रूमैन की मां न्यूयार्क चली गयी जहां उसने दूसरी शादी कर ली। बाद में  ट्रूमैन के सौतेले पिता ने उसे गोद ले लिया जिससे उसका नाम बदलकर  ट्रूमैन कापाते हो गया।
‘टु किल अ मॉकिंग बर्ड’ जीवन के दर्शन को कुछ सरल वाक्यों में बताती है। आईये उसे भी देखें।
‘टु किल अ मॉकिंग बर्ड’ में जीवन का दर्शन
‘टु किल अ मॉकिंग बर्ड’ में ऎटिकस स्कॉउट को समझाते हैं कि,
‘Scout, if you can learn a simple trick, you’ll get on better with all kinds of folks. You never really understand a person until you consider things from his point of view…..Until you climb into his skin and walk about in it.’
जब तक आप दूसरे की नजर से नहीं देखोगे तब तक उसे समझ नही सकते।
पुस्तक में, एक अन्य जगह ऐटिकस, स्कॉउट से कहते हैं,
‘Most people are … nice … when you finally see them.’
अधिकतर लोग अच्छे होतें है …  जब हम उन्हें पूरी तरह से समझ पाते हैं।
एक जगह जब ऐटिकस, स्कॉउट से पूछते हैं कि क्या वह चाहेगी कि उसकी बुआ वहां उन के साथ रहें तब स्कॉउट जवाब देती है,
‘I said I would like it very much—a lie, but one must lie under certain circumstances when one can’t do anything about them’
मैंने कहा कि मैं अवश्य चाहूंगी कि बुआ हमारे साथ रहें। यह बात एकदम झूठ थी लेकिन किसी को उन परिस्थतियों में झूठ बोलना चाहिए जब वह उसके बारे में कुछ न कर सके।
जब अश्वेत व्यक्ति के मुकदमे में वकील हो जाने के बाद लोग एटिकस और उसके बच्चों से बात करना बंद कर देतें हैं। स्कॉउट ऐटिकस से पूछती है कि वह क्यों अश्वेत व्यक्ति का मुकदमा कर रहा है। तब ऐटिकस  समझाते हैं,
‘For number of reasons. The main one is, if I didn’t I couldn’t hold up my head. I couldn’t represent this country in the legislature
You might hear some ugly talk about it at school, but do one thing for me: no matter what anybody says to you, you just hold your head high and keep those fists down.’
कई कारणों से। इसमें से मुख्य है कि यदि मैं यह मुकदमा नहीं करूंगा तो अपना सिर उठा कर नहीं चल पाउंगा।
हो सकता है कि इसके बारे में, तुम कुछ भद्दी बातें स्कूल में सुनो पर ख्याल रखना, कोई  कुछ भी कहे, अपना सर उठा कर चलना और मुट्ठी को नीचे रखना।
ऎटिकस अश्वेत लड़की के पिता से जिरह के दौरान दस्तखत करने को कहता है सबको आश्चर्य होता है पर स्काउट को भी क्योंकि उसे मालुम था कि वकील प्रतिपृच्छा में कभी वह सवाल नहीं पूछते जिसका जवाब उन्हें न मालुम हो। यह वकील के जीवन का कटु सत्य भी है। वह मन में सोचती है,
‘Atticus seemed to know what he was doing … but it seemed to me that he’d gone frog-sticking without a light. Never, never on cross- examination ask a witness a question you don’t know the answer to, was a tenet I had absorbed with may baby food.’
ऐटिकस को मालूम था कि वह, क्या कर रहा था … गवाह से जिरह करते समय कभी ऎसा सवाल न पूछो  जिसका जवाब तुम्हें न मालूम हो।
इसका मतलब बाद में पता चलता है।
श्वेत लड़की की प्रतिप्रच्छा यह बात आ गयी थी कि उसे सामने से मारा गया था। उसके मुंह में दाहिनी तरफ चोट थी। इससे पता चला कि उसे किसी बायें हत्थे व्यक्ति ने मारा है। उस लड़की के  पिता ने बायें हाथ से दस्तखत किये। जिससे पता चल गया कि उसका पिता बांया हत्था था जब कि अश्वेत आरोपी का बांया हाथ खराब था। दाहिने हाथ से मुंह के दाहिने तरफ मार पाना बहुत मुश्किल है। ऎटिकस  दिखाना चाहता था कि श्वेत लड़की के पिता ने ही उसे मारा था।
बचपन के दिन भी क्या दिन थे
बचपन और निर्दोषता का संबन्ध पुराना है। बचपन की समाप्ति पर निर्दोषिता भी समाप्त होती है। इस पर क्या होता है यही इस उपन्यास में दर्शाया गया है।  मॉकिंगबर्ड छोटी गाने वाली चिड़िया होती है। वे किसी का नुकसान नहीं करती। मॉकिंगबर्ड भारत में नहीं पायी जाती, इसलिये इस लेख में इसे बुलबुल से दर्शाया है। इस उपन्यास में, मॉकिंगबर्ड ही निर्दोषता के प्रतीक के रूप में बताया गया हैं।
स्काउट और उसका बड़ा भाई जेम, बड़े दिन पर एयर राइफल चाहते थे और यह उन्हें मिलती है। लेकिन ऐटिकस उनसे कहते हैं,
‘I’d rather you shoot at tin cans in the back garden but I know you’ll go after birds. Shoot all blue jays you want, if you can hit them, but remember it’s sin to kill a mocking bird’.
मुझे अच्छा लगेगा यदि तुम लोग बगीचे में टिन के डिब्बों पर निशाना लगाओ। पर तुम लोग  चिड़ियों के पीछे जाओगे। तुम्हे जितनी ब्लूजे को मारना हो मारो, यदि तुम उन्हें मार सको। लेकिन याद रखना मॉकिंगबर्ड को मारने से पाप लगता है।
बचपन के दिन भी क्या दिन थे। ‘टु किल अ मॉकिंगबर्ड’ फिल्म के एक दृश्य में जेम और स्कॉउट
जब वे अपनी पड़ोसन से  मॉकिंगबर्ड न मारने का कारण पूछतें है तब वह बताती है,
‘Your father is right. Mockingbird don’t do one thing but make music for us … That’s why it’s a sin to kill a mockingbird’.
तुम्हारे पिता ठीक कहते हैं। मॉकिंगबर्ड कोई नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन हमें संगीत सुनाती हैं। इसीलिये इन्हें मारने से पाप लगता है।
यहीं से इस उपन्यास का नाम लिया गया है।
यह उपन्यास नागरिक अधिकारों की कहानी है। यह कहानी है बचपन निर्दोषिता के समाप्त होने, और बड़े होने की। लेकिन यह कहानी, अच्छाई और बुराई की भी, दयालुता और कमीनेपन की भी।
संकेतिक शब्द
। Scottsboro boys trial, Victoria Price, Ruby Bates,
। Samuel Leibowitz, biography, कानून, Law, Good advocate ponders over all aspects of a case beforehand, leading question, suggestion, Truman Capote, Monroe ville,
। To Kill a Mockingbird, Atticus Finch, Boo Radley, Harper Lee, Harper Lee, Pulitzer Prize, Reader’s Digest Condensed Books, Reader’s Digest Select Editions,
।  book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
। Hindi, Hindi Podcast, हिन्दी पॉडकास्ट,
देव भूमि, हिमाचल यात्रा
इस चिट्ठी में हमारी देवभूमि हिमाचल यात्रा का वर्णन है।
यह मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।
वह सफेद चमकीला कुर्ता और चूड़ीदार पहने थी।। यह तो धोखा देने की बात हुई।। पाडंवों ने अज्ञातवास पिंजौर में बिताया।। अखबारों में लेख निकले, उसके बाद सरकार जागी।। जहां हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की बात हुई हो, वहां मीटिंग नहीं करेंगे।। बात करनी होगी और चित्र खिंचवाना होगा – अजीब शर्त है।। हनुमान जी ने दी मजाक बनाने की सजा।। छोटे बांध बनाना, बड़े बांध बनाने से ज्यादा अच्छा है।। लगता है कि विंडोज़ पर काम करना सीख ही लूं।। गाड़ी से आंटा लेते आना, रोटी बनानी है।। बच्चों का दिमाग, कितनी ऊर्जा, कितनी सोचने की शक्ति।। यह माईक की सबसे बडी भूल थी।। भारत में आधारभूत संरचना है ही नहीं।। सुनते तो हो नहीं, जो करना हो सो करो।। रानी मुकर्जी हों साथ, जगह तो सुन्दर ही लगेगी।। उसकी यह अदा भा गयी।। यह बौद्व मंदिर है न कि हिन्दू मंदिर।। रास्ता तो एक ही है, भाग कर जायेंगे कैसे।। वह कुछ असमंजस में पड़ गयी।। हमने भगवान शिव को याद किया और आप मिल गये।। अपनी टूर दी फ्रांस – हिमाचल की साइकिल रेस।। और वह शर्मा गयी।। पता नहीं हलुवा घी में,  या घी हलुवे में तैर रहा था।। अभी तक इसका पैसा नहीं निकल पाया है।। नग्गर में, रोरिख संग्रहालय।। मेरे दिल में आज क्या है।। आप, क्यों नहीं, इसके बाल खींच कर देते।। तुमसे मिल कर, न जाने क्यों और भी कुछ याद आता है।। हम हिन्दुस्तानी तो एक दूसरे की देखा देखी करते हैं।। लाईये मैं आपके हाथ में बांध देती हूं।।
वह सफेद चमकीला कुर्ता और चूड़ीदार पहने थी
हम टैक्सी पर, सुबह दिल्ली से, हिमाचल की यात्रा के लिये निकले।
मेरा भाई चण्डीगढ़ में रहता था। मैं अक्सर उसके पास जाता था। तब हम लोग करनाल में, ओएसिस में रुक कर, चाय या काफ़ी लेते थे। यहां पर आप पेट्रोल ले सकते है। अच्छी दुकानें और रेस्टरूम हैं। वहां आप, खा, पी एवं सामान खरीद सकते हैं।
इस बार भी, हम लोग जाते समय, वहां पर गये और कॉफी पी। वहां, रेस्टरूम का भी प्रयोग किया। लेकिन वह उतना अच्छा नहीं लगा, जितना की पहले लगता था। कुछ  चीजें टूटी सी लगी पर बाथरुम साफ था।
चलते समय मैंने अपने टैक्सी चालक  से पूछा,
‘क्या तुम्हारे पास  भजन या पुराने गानो की सीडी है?’
उसने नकारात्मक में जवाब दिया। लेकिन उसके पास कुछ पंजाबी गानों की सीडी थी जो हमारी समझ के बाहर थी।
ओसिस मार्केट में सीडी की भी दुकान है। हम उस पर गये। मैंने दुकान मालिक से पूछा कि क्या उसके पास हिन्दी के कुछ पुराने गाने होगें। उसने कहा देख लीजिए। उस समय, मैं चश्मा नहीं लगाये हुए था। इसलिए कुछ पढ़ पाना मुश्किल था। मैंने दुकानवाले से पूछा कि क्या वह पढ़ सकता है। उसने कहा कि वह भी नहीं पढ़ सकता है। मेरे बगल में एक प्यारी सी लड़की खड़ी हुई थी। मैंने उससे कहा,
‘बिटिया रानी,  क्या तुम मेरे लिए हिन्दी के पुराने गानों की सीडी चुन सकती हो?’
उसने कहा,
‘अवश्य अंकल।’
उसने एक पुराने गानों की हिन्दी की सीडी पसंद करके मुझको दी।
वह युवती सफेद रंग का, चमकीला कुर्ता और चूड़ीदार पहने थी। जिसमें सुन्दर नक्काशी थी। मैंने पूछा,
‘क्या तुम कहीं घूमने जा रही हो?’
उसने हामी भरी।
मैंने उससे  पूछा कि वह एकदम सफेद पोशाक क्यों पहने है क्योंकि वह आसानी से गंदी हो सकती है। यह पूछने पर वह शर्मा गयी। लगता था कि उसकी नई-नई शादी हुई थी या शादी की बात चल रही थी। इसलिए वह सौम्य कपड़े पहनना चाहती थी लेकिन चमकीले भी।
हमारे टैक्सी चालक के अनुसार करनाल में हवेली, ओसिस से बेहतर जगह है।  हिमालय यात्रा से  दिल्ली वापस लौटते समय,हम लोग ओसिस कॉम्प्लेक्स में न जाकर हवेली कॉम्प्लेक्स में गये।
मुझे हवेली कॉम्प्लेक्स बेहतर जगह लगी। शायद इसलिये कि यह ओसिस के बाद बनी  और नयी  है।  यहां  भी स्नैक्स और कॉफी वगैरह मिलती है। हवेली कॉम्प्लेक्स में सबसे अच्छी बात  यह लगी कि इसमें एक जगह खाना भी मिलता है। आप अलग खाना आर्डर भी कर सकते हैं या थाली। थाली १२५ रू० से लेकर १७५ रू० तक की है। आपको जो थाली पसन्द हो वह आर्डर करें। यहां पर हमने खाना खाया। यह अच्छा था। यहां का बाथरुम साफ था। आप जायें तो यहीं पर रुक कर चाय या खाना खायें।
यह तो धोखा देने की बात हुई
हिमाचल यात्रा के लिये, हमने ईनोवा टैक्सी  ली थी क्योंकि सामान कुछ ज़्यादा था। पवन, हमारे टैक्सी चालक, के पिता सेना में नौकरी करते थे। अब, वे सेवानिवृत्त हो गये हैं। उनके दो भाई हैं, बड़े भाई स्कूल में पढ़ाते हैं और छोटा भाई पढ़ रहा है। पवन जी को एक बेटा एक बेटी है। जिनकी उम्र छः और चार साल है।
केरल यात्रा में प्रवीण हमारे साथ थे। उनका भी स्वभाव अच्छा था। वे काफी बातूनी थे।
हमारे टैक्सी चालक – पवन, रोहतांग पास पर।
पवन का स्वभाव अच्छा था। लेकिन वे उल्टे थे। कम बात करते थे। यह टैक्सी उनकी नहीं थी। वे केवल चालक के रूप में कार्यरत थे।
इस टैक्सी में टैक्सी का नम्बर न होकर प्राइवेट नम्बर था। मैंने पवन से पूछा,
‘इस गाड़ी’ में प्राइवेट नम्बर क्यों है? क्या ये टैक्सी की तरह रजिस्टर्ड नहीं है?  इसका बीमा टैक्सी की तरह है या नहीं?’
मैंने उसे बताया कि यदि इस गाड़ी का बीमा टैक्सी की तरह नहीं है तो दुर्घटना हो जाने पर हम सब मुश्किल में पड़ सकते हैं। हमारे परिवार वालों को  बीमा कम्पनी से पैसा नहीं मिल पायेगा। यह सुनने के बाद उसने कहा,
‘इस गाड़ी का बीमा टैक्सी की तरह है और यह वैसे ही रजिस्टर्ड है। इसका नंबर टैक्सी का नम्बर है। लेकिन उसके मालिक ने इसमें एक प्राइवेट गाड़ी की तरह नम्बर पेन्ट किया है। यह इसलिए किया है ताकि लगे कि यह प्राइवेट गाड़ी है। चूंकि हम लोग कई राज्यों में जा रहे हैं इसलिये यदि ऐसा नहीं करते तो सब जगह टैक्स देना पड़ता।’
मैंने कहा,
‘यह तो धोखा देने की बात हुई। यह बात गलत है। आपको कोई घाटा नहीं होता क्योंकि टैक्स तो हमको देना पड़ता। आपके मालिक को इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी अपने मालिक से कहियेगा कि हमें यह बात पसन्द नहीं आयी।’
उसने कहा कि इस बात को जरूर अपने मालिक से कहेगा और अगली बार ऐसा नहीं होगा। मालूम नहीं कि उसने कहा कि नहीं। यदि कहा तो क्या उसने माना।
मुझे केरल यात्रा के दौरान भी टैक्सी का अनुभव रहा। वहां हमारे टैक्सी चालक प्रवीण ज़्यादा साफ सुथरे रहते थे। केरल में लोग पेशेवर हैं। वहां की गाड़ी भी टैक्सी की तरह रजिस्टर्ड थी। इस गाड़ी को भी उसी तरह से होना चाहिए था।
पाडंवों ने अज्ञातवास पिंजौर में बिताया
हिमाचल यात्रा के दौरान, हम लोग सबसे पहले पिंजौर रुके। पिंजौर, चंडीगढ़ से लगभग २० किलोमीटर शिमला के रास्ते पर है। यह हरयाणा राज्य में है। हम लोग,  दोपहर को, पिंजौर पहुंचे।
पिंजौर की सबसे प्रसिद्ध जगह वहां का उद्यान – सूर्यास्त के समय
पिंजौर का सम्बन्ध महाभारत से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि पाडंवों ने अपने अज्ञातवास का अंतिम एक वर्ष यहीं व्यतीत किया था और उसी आधार पर इसका नाम पंचपुर पड़ा। इस समय  पंचपुर का अपभ्रंश होकर यह इस समय पिंजौर हो गया। हरियाणा पुरात्तव एवं संग्रहालय विभाग द्वारा छपी प्रचार पुस्तक में बताया गया है कि पृथ्वी राज के शिलालेख (११६७ ईसवी – विक्रमी संवत १२२४) में भी इस स्थल का उल्लेख ‘पंचपुर’ के नाम से हुआ है।
तस्मात्पंचपुरा धिपाय विभुना दत्ता…….(८)
दग्ध पंचपुरं हता:प्रतिमढ़ा ……………..(११)
इस क्षेत्र में एक लाख वर्ष पूर्व प्रयोग किये गये पत्थरों के औजार भी मिले हैं। जो इस क्षेत्र की प्राचीनतम ऐतिहासिक सम्पदा के प्रमाण हैं।
पिंजौर क्षेत्र में बहुतायत में फैले हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियों एवं मंदिर अवशेष मिले हैं। इससे लगता है कि प्राचीन समय (१३वीं शताब्दी तक) में ही पिंजौर एक अन्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित हो चुका था। यह इतिहासकार अलबरूनी (१०३० ई०) के विवरण से भी पता चलता है।
पिंजौर से प्राप्त अवशेषों का समृद्व संग्रह पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा के अतिरिक्त, म्यूज़ियम एण्ड आर्ट गैलरी, चण्डीगढ़, एवं प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरात्तव विभाग, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में भी है।
१३वीं शताब्दी के मध्य में मूर्तिभंजक विदेशी आक्रमणकारियों के कोपभाजन के परिणामस्वरूप इन मन्दिरों की तोड़फोड़ का दौर प्रारम्भ हुआ।
मिन्हज-पस- सराज नामक तत्कालीन इतिहासकार ने “तदकाते नासिरी” नामक ग्रंथ में उल्लेख किया है कि इल्तुतमिश के पुत्र नसीरूद्दीन महमूद ने १२५४ ईस्वी में इस स्थान को सिरमौर के राजा से छीनकर अनेक मंदिर एवं बावड़ियों को तोड़ा। इसके बाद पिंजौर ने १३९९ ई० मे तैमूर एवं १५०७ ई० में चंगेज खां के आक्रमणों को झेला।
औरंगजेब के शासनकाल के दौरान उसका चचेरा भाई  फदई खां यहां का गवर्नर हुआ। १६६१ ई० में, उसने यहां मुगल उद्यान बनाने के लिए अनेक मन्दिरों एवं बावड़ियों को तोड़ा। इनके मन्दिरों के अवशेष, आज भी इस उद्यान  की दिवालों पर मिलते  हैं।
यह उद्यान,  यहां की सबसे प्रसिद्घ जगह है। महाराजा यादुवेन्द्र सिंह पटियाला के सबसे आखरी राजा थे। यह उद्यान, अब उन्हीं के नाम से जाना जाता है। इस उद्यान के बगल में हरियाणा पर्यटन का विभाग बजरीगर मोटेल है। हम लोग इसी  में ठहरे थे।
यहां पर घूमने के लिये, इस उद्यान के अतिरिक्त भीमा देवी का मंदिर एवं संग्रहालय है।
अखबारों में लेख निकले, उसके बाद सरकार जागी
पिंजौर में लोगों ने बताया,
‘पांडवों ने अज्ञात वास इसी जगह पर बिताया था।  वे प्रतिदिन दिन एक बावड़ी खोदते थे ताकि ऐसा न हो कि उनके दुश्मन पुरानी खोदी हुई बावड़ी में जहर लगा दें। यहां पर ३६० बावड़ियां हैं।’
मैंने पूछा,
‘यदि पांडव उस समय के अज्ञात वास में थे तब  उन्हें ३६५ बावड़ी खोदनी चाहिए थी न कि ३६०’
उसने कहा,
‘पहले  ३६० दिन का एक साल माना जाता था।’
मेरे विचार से या तो अज्ञात वास की बात नहीं होनी चाहिए या फिर बावड़ी खोदने का यह कारण गलत है। क्योंकि यदि कौरव वहां पर जहर मिला सकते थे तब पाण्डवों को भी पकड़ सकते थे।
पिंजौर के मुगल उद्यान के बगल में, एक पुराना आम का बड़ा पेड़ था। उस जगह पर, स्थानीय लोग पर आधुनिक मूर्तियां रखकर, इसे भीमा देवी के नाम से पूजते थे। दुर्गा सप्तशती में, भीमा देवी को दुर्गा का ही रूप होने का उल्लेख है। १९७२ में, यह आम का पेड़ अंधड़, तूफान में  जड़ से उखड़ गया। उसके नीचे बहुत सी मूर्तियां मिली। अखबारों में लेख निकले, उसके बाद सरकार जागी और यहां पर खुदाई का कार्य किया गया।
यहां पर मिले अवशेषों से, इस जगह ‘शक्ति’ अथवा दुर्गा मंदिर होने की पुष्टि नहीं होती हैं। कुछ किंवदन्तियों के अनुसार पिंजौर का प्रांचीन नाम भीम नगर भी था। लगता है कि भीम नगर नाम के कारण ही इस मंदिर को भीमा देवी का मंदिर कहा जाने लगा होगा।
जहां आम का पेड़ था वहां पर निकले पुराने मंदिर के अवशेष
मंदिर अवशेषों से लगता है कि यह एक भव्य मंदिर समूह रहा होगा। मुख्य मंदिर के शिखर का गठन तत्कालीन उत्तर भारत के मंदिर निर्माण शैली के अनुसार ही कई छोटे शिखर को मिलाकर तैयार किया गया था। जिसके ऊपर आमलक और कलश स्थापित थे। मंदिर की बाह्य दीवारें पूर्णतः देवी देवताओं एवं उप-देवताओं की मूर्तियों सहित अनेक सामाजिक दृश्यों सुसज्जित रही हैं।
हिन्दू देवतावाद में आठों दिशाओं की रक्षा के लिए आठ अलग-अलग उप-देवताओं की मान्यता है जिन्हें सम्मिलित रूप से अष्ट-दिग्पाल कहा जाता है। इसलिए लगता है कि यहाँ से प्राप्त इन्द्र (पर्व), अग्नि (दक्षिण -पूर्व), वायु (उत्तर -पश्चिम), वरूण  (पश्चिम), ईशान (उत्तर-पूर्व) आदि दिग्पालों की प्रतिमाएं मंदिर की बाहरी दीवार पर उनसे संबंधित दिशाओं में लगायी गई होंगी। देवताओं में शिव-पार्वती, विष्णु, गणेश, कार्तिकेय आदि देवताओं के विभिन्न रूपों में प्रतिमाएं भी यहां से प्राप्त हुई हैं।
संग्रहालय में रखी एक मूर्ति
भीमा देवी मंदिर से प्राप्त मंदिर अवशेष एवं मूर्तियों के समूह में वृहद शिवलिंग और प्रवेश द्वारा के ऊपर ललाट बिम्ब में स्थापित की जाने वाली चैत्य झरोखे में अंकित त्रिमूर्ति शिवशीर्ष से इस बात की संभावना है कि यह मुख्य रूप से शिव मंदिर रहा हो।
मंदिर के अवशेषों के कुछ शिलालेख में,  राजा रामदेव का उल्लेख मिलता है इससे लगता है। कि इस मंदिर समूह का निर्माण रामदेव के समय में हुआ होगा। इन अभिलेखों में उल्लिखित राजा रामदेव संभवत: इस पहाड़ी क्षेत्र का वही रामदेव है जिसने १०१४ ई० में महमूद गजनवी आक्रमण के दौरान सतलुज से भाग कर रोपड़ में काफी डटकर मुकाबला किया था। इस आधार पर १०१४ ई० की तिथि पूर्णत: भीमा देवी मंदिर के अवशेषों से मिलती है।
इस समय यहां पर संग्रहालय बना दिया गया है।
जहां हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की बात हुई हो, वहां मीटिंग नहीं करेंगे
हम लोग पिंजौर से शिमला के लिए सुबह ९ बजे चले। रास्ते में पड़वानू नामक जगह थी। जहाँ पर टाइगर रेन नाम का एक होटल है। इस होटल की दूसरी पहाड़ी में एक रेस्तराँ है। आप वहां पर तारगाड़ी की सहायता से जा सकते हैं। मैंने सोचा कि इसमें भी जा कर देखा जाए।सुबह का समय था और उस पर  आने जाने वाला कोई नहीं था। मैंने उस टिकट बेचने वाले से पूछा कि कितना समय लगेगा। उसने कहा कि करीब आठ मिनट। मैंने उससे ये भी पूछा कि दूसरी पहाड़ी पर क्या है? उसने कहा,
‘वहां पर एक रेस्तराँ है जहां पर नाश्ता व  खा पी सकते हैं और प्रकृति का नज़ारा देख सकते हैं।’
लेकिन उसने इसके बारे में कोई जोश नहीं दिखाया। मुझे लगा वहां पर भीड़ नहीं है इसलिए वह तारगाड़ी को नहीं चलाना चाहता है। उसका घाटा  होगा। यह भी हो सकता है कि उसके कहने का तरीका इतना कुछ उदासीन था कि हमने तारगाड़ी पर जाना ठीक नहीं समझा और हम लोग  शिमला  चल दिये।
हम लोग शिमला १२ बजे पहुंचे। यहां पहुंचकर सबसे पहले इंस्टिटयूट आफ एडवांस्ड् स्टडीज़ (Institute of Advanced  Studies) देखने के लिए गये।
इंस्टिटयूट आफ एडवांस्ड् स्टडीज़
यह एक  पहाड़ी पर बनी  हुई बहुत सुन्दर इमारत है। यह पहले वाइसरॉय का घर हुआ करता था। गर्मी के समय में, यह अंग्रेजों की राजधानी रहती थी। यहीं से, पूरे हिन्दुस्तान पर शासन किया जाता था। हम लोग जब पहुंचे तो उस वक्त एक बज चुका था और वहां पर लंच हो गया था। इसलिए वहाँ पर हम लोग कुछ देर तक घूमते रहे।  वहां पर एक कैफेटेरिया है। जहां पर हम लोगों ने कुछ सैंडविच और काफ़ी पी।
दो बजे टिकट लेकर, गाइड के साथ अन्दर गये। इस इमारत का निर्माण १८८४ में शुरू हुआ और यह १८८७ में तैयार हुई। शिमला में सबसे पहले बिजली यहीं आयी। १८८८ में  भाप के जनरेटर से बिजली पैदा की  गयी थी। लॉर्ड डफरिन जब भारत में  वायसरॉय होकर आये, तब लेडी डफरिन ने जीवन में सबसे पहली बार बिजली  स्विच को ऑन और ऑफ इसी बिल्डिंग में किया।इसके अन्दर की बर्मा टीक का काम हुआ है। इस इमारत में बहुत कुछ काम लकड़ी का है। इसलिए आग भी लगने का भय रहता है। इसकी छत में पानी के पाइप गये हैं जिसमें छेद हैं। वे मोम के द्वारा सील किये गये है। यदि इसमें कभी आग  लगे तो उसमें लगी मोम पिघल जायेगी और  छेद से पानी गिरने लगेगा और आग बुझ जायेगी।
इस इमारत में नीचे की ओर एक पानी का टैंक बना हुआ है। इसमें बरसात के दौरान सारे जगह का पानी इकट्ठा कर वॉटर हार्वेस्टिंग की जाती है । इसे तभी बनाया गया जब यह इमारत बनायी गयी यानि कि उस समय भी अंग्रेजों के दिमाग में वॉटर हार्वेस्टिंग की बात थी।
यहां पर  बहुत सारी महत्त्वपूर्ण बैठकें भी हुई हैं।  जब भारत स्वतंत्र होने लगा तो १९४५ में शिमला कॉन्फ्रेन्स भी हुई थी लेकिन वह सफल न हो सकी। बंटवारा शुरू होने की पहली बैठक यहीं हुयी थी। इसका मसौदा, पढ़ने के लिए  भारतीय नेताओं को यहीं पर दिया गया था। मैंने गाइड से पूछा,
‘क्या १९७२ की इन्दिरा गांधी और भुट्टो के बीच में समझौता यहीं इसी इमारत में हुआ था।’
उसने बताया,
‘इस तरह की बात चीत तो हुयी थी। लेकिन इन्दिरा गांधी ने मना कर दिया। उनका कहना था कि जहां पर हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच में बंटवारे की बात शुरू हो वहां पर इस मीटिंग को नहीं करेंगे। वह मीटिंग गर्वनर हाउस में हुई थी।’
आजाद हो जाने के पश्चात यह राष्ट्रपति की इमारत हो गयी। राष्ट्रपति जब भी शिमला आते थे तो यहीं ठहरते थे। इसलिए इसका नाम राष्ट्रपति भवन भी है।  राधाकृष्णन जब राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इस भवन में इंस्टियूट आफ एडवान्स स्टडीस् (Institute of Advanced Studies) बनवाया। यह सोशल सांइस  और गणित विषय के लिए, लोगों को शोध की सुविधा प्रदान करता है। यहां  जो भी विद्वान आते हैं उनके रहने के लिए सुविधा अलग  है।
यहां पर एक छोटा सा संग्रहालय भी है। वहां एक घड़ी भी रखी हुयी है जो कि शायद २०० साल से ज्यादा पुरानी है और हफ्ते में एक बार इसमें चाबी भरी जाती है। यह इस समय भी चल रही है। इसके ऊपर की तरफ एक चित्र सा बना हुआ था जो यह बताता था कि चन्द्रमा की इस समय क्या स्थिति है और उसका कितना भाग  चमकेगा। हालांकि, यह बिलकुल सही स्थिति नहीं बताता पर यह अब भी काम करता है।
बात करनी होगी और चित्र खिंचवाना होगा – अजीब शर्त है
हम लोग शिमला में इंस्टिटयूट आफ एडवांस्ड् स्टडीज़ देखने के बाद पश्चात मालरोड गये थे। इसके बगल में एक सपाट मैदान है। इसमें महत्त्वपूर्ण और मीटिंग और उत्सव होते हैं। २६ जनवरी और १५ अगस्त की मीटिंग भी यहीं पर होती है। यह एक बहुत बड़ी सी जगह है। यहां पर बहुत से लोग घूम रहे थे। घोड़े भी चल रहे थे,और लोग खा रहे थे।
वहां पर कूड़ा फेकने के लिए कूड़ादान भी रखे हुये थे। वहां पर दो युवतियां भी थी वे खाती जा रहीं थी और वहीं पर फेकती जा रहीं थीं। मुझे यह देखकर बहुत दुख लगा कि जब कूड़ेदान हो तो जहां पर आप खा रहे हैं वहां पर फेंकने की क्या आवश्यकता है। ऐसा केवल वे ही नहीं कर रहीं थी पर कई अन्य लोग भी।
लेकिन शायद हम भारतीयों की यही निशानी है। हम लोग अपने घर तो बहुत साफ रखते हैं लेकिन उसका कूड़ा सार्वजनिक जगह पर फेंक देते हैं।
मेरा मन हुआ कि वहां जा कर, उनके सामने उसे उठा कर कूड़े दान पर फेंक कर आऊं। शायद वे तब इसका महत्व समझ पायें। लेकिन यह न कर सका। मेरे साथ के लोग न करने देते। अक्सर आप चाहते हैं कि आप किसी जगह बिलकुल अनजान हों पर यह हो नहीं पाता।
सिक्किम यात्रा के दौरान इस तरह का तो नहीं पर दुख देने वाला एहसास हुआ था। इसे मैंने अपनी चिट्ठी ‘क्या आप इस शख्स को जानते हैं?‘ चिट्ठी पर किया था।
यहां पर घूमते हुये, मेरी दो अन्य लड़कियों से मुलाकात हुई वे हाथ में गुलदस्ता लिये हुई थीं। उन्होंने  कहा,
‘अंकल क्या आप एक फूल खरीदेंगे। हमें २ घन्टे के अन्दर २०० रूपया इकट्ठा करना है’।
मैंने कहा जरूर। लेकिन इसके लिये तुम दोनो को मुझसे बात करनी होगी और चित्र खिंचवाना होगा। उन्होंने एक दूसरे की तरफ देखा जैसे कह रहीं हो लगता कि कोई सिरफिरा है। अजीब शर्तें रख रहा है। लेकिन वे मान गयीं।
वे काफी देर तक बात करती रहीं। उन्होंने बताया,
‘हमारा नाम पूर्विका और पायल है। हम जेपी सूचना प्रद्योगिकी विश्व विद्यायल में बायो इन्फोमेटिक में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। हमारा विश्वविद्यालय बहुत अच्छा है। हमने आर्ट आफ लिविंग का कोर्स किया है। इसी में हमें यह कार्य करने के लिए दिया गया है।’
मैंने पूछा कि  बायो इन्फोमेटिक में क्या पढ़ाया जाता है उन्होंने कहा,
‘इसमें हमें जेनोम (Genome) और इन्फॉर्मेशन आफ टेक्नालाजी के बारे में  पढ़ाया जा रहा है।’
मैंने उनसे जेनोम से संबन्धित दो बेहतरीन पुस्तकों   फ्रीमन डाइसन (Freeman Dyson) की ‘द सन, जनोम, एण्ड द इंटरनेट’ (The Sun, Genome and the Internet by Freeman J Dyson) और  जेम्स वाटसन (James Watson) डबल हेलिक्स (Double helix) की चर्चा की। मैंने पहली पुस्तक का जिक्र यहां और दूसरी पुस्तक की समीक्षा यहां की है। उन्होंने यह पुस्तक का नाम नहीं सुना था पर वायदा किया कि वे अपने पुस्तकालय से ले कर पढ़ेंगी।
मेरे पूछने पर क्या वह लाईनेक्स  या ओपेन सोर्स में काम करती हैं । उनका कहना था ,
‘हमने ओपेन सोर्स का नाम तो सुना है लेकिन उस पर काम नहीं करते। हमें इसके बारे में अगले साल बताया जायगा।’
मैंने उनसे एक गुलाबी रंग का फूल २५ रू. देकर खरीदा।
यह आप स्वयं तय कर लें कि युवतियों के दो ग्रुप में से कौन सा प्यारा ग्रुप हैं और कौन सा… ग्रुप है।
हनुमान जी ने दी मजाक बनाने की सजा
शिमला में जाखू पर्वत पर हनुमान जी का मन्दिर है। कहा जाता है कि जब लक्ष्मण जी को मेघनाथ की शक्ति लगी तब हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने के लिए निकले। जब वे जाखू पर्वत पर पहूंचे, तो वहां पर  तपस्या कर रहे  ऋषि ने  बताया कि संजीवनी बूटी  किस प्रकार की है और कहां  मिलेगी। हनुमान जी के बहुत सारे अन्य साथी भी थे।  वे थके हुये थे और  सो गये। हनुमान जी जल्दी में थे। इसलिए वे तुरन्त आगे की ओर निकल गये। उनके  साथी वहीं छूट गये। इस मंदिर में बंदरों की बहुत बड़ी संख्या है। कथा के अनुसार वे हनुमान जी के वही साथी ही हैं जो  वहां पर छूट गये थे।
१९वीं शताब्दि में जाखू मन्दिर – चित्र विकिपीडिया से
हनुमान जी लौटते समय इस पर्वत पर नहीं आये और छोटे मार्ग से लक्ष्मण जी के पास पहुंच गये। इस पर ऋषि  व्याकुल हो गये तब हनुमान जी ने प्रकट होकर न रुकने का कारण बताया। उनके अन्तर ध्यान  होते ही वहां पर एक मूर्ती प्रकट हो गयी जो कि  वहीं पर स्थापित है।  पंडित जी ने मुझे कुछ प्रसाद दिया। बाहर लिखा हुआ था कि बन्दरों को प्रसाद  बानर राज जगह में ही दें। मैंने वहीं जाकर बन्दरों में प्रसाद बांटा।
अधिकतर लोग, वहां पर डंडा लिये हुये थे। यह डंडा पांच रूपया किराया देकर  मिलता है। यह बंदर को डराने के लिये है ताकि वे पास न आयें। वहां पर  कुछ युवक और युवतिया भी थीं। युवक के पास डंडा था मैंने कहा,
‘क्या तुम्हे मालुम नहीं कि बंदर लोग उन्ही के पास आते हैं जिनके पास डंडा रहता है।’
उसने पूछा ऎसा क्यों है। मैंने कहा,
”वे समझते हैं कि वह मदारी है और वे मदारी के पास ही पहुंचते हैं।’
उसके साथ की युवतियां हंस कर उसे मदारी कह कर चिढ़ाने लगीं। लेकिन किसी का मजाक बनाना अच्छा नहीं। मुझे इसकी सजा मिली। लगता है हनुमान जी ने स्वयं आकर यह सजा दी।
मै जब नीचे आ रहा था तो मेरे पास सामने से एक बडा सा बंदर आ गया मुझे लगा कि इसको डांटना या झगड़ा करना व्यर्थ है। कहीं वह मुझे काट न ले। मैं उसी जगह खडा हो गया। मैं  कैमरा कार में ही छोड़ गया था। क्योंकि  लोगो ने बताया था कि हो सकता है कि बंदर आपका कैमरा छीन ले। मुझे लगा कि यदि कैमरा छीन कर फेंक देगा तो वह टूट जायेगा। मेरे पास कैमरा तो नहीं पर चश्मा और पर्स था।  इस कारण मेरी जेब कुछ फूली हुई थी। बंदर ने बहुत सावधानी से मेरी जेब में हाथ डाला।  शायद प्रसाद ढूंढ रहा था। लेकिन वह तो पहले ही बन्दरों को दे दिया गया था। उसने जेब से मेरा पर्स निकाल लिया और उसे  अंदर खोलकर देखने लगा कि उसमें क्या है। वह पर्स को मुंह में दबाकर  दूर बैठकर मेरी तरफ देखने लगा। जैसे कि  कह रहा हो,
‘जब तक मुझे प्रसाद नहीं मिलेगा तब तक पर्स नहीं दूंगा।’
मेरी पत्नी  शुभा नीचे जाकर कुछ प्रसाद खरीद कर ले आयी। उसने प्रसाद को एक जगह पर रख दिया।  उस बंदर ने प्रसाद ले लिया और पर्स वहीं छोड़ दिया जैसे कि कह रहा हो,
‘मैं तो यहीं चाहता था।’
क्या मालूम, शायद हनुमान जी स्वयं बताना चाह रहें हो कि आगे से किसी का मजाक मत बनाना, नहीं तो कड़ी सजा दूंगा। मैंने  अपने रुपयों को उठा कर  पर्स में रखा और नीचे चला आया।
छोटे बांध बनाना, बड़े बांध बनाने से ज्यादा अच्छा है
हम लोग सुबह -७ बजे शिमला से मनाली के लिए चले। कार से यह दूरी लगभग -७ घंटे में पूरी होती है।
लगभग ४० साल पहले मैं, अपने विद्यार्थी जीवन में दोस्तों के साथ मनाली गया था। बहुत सारी यादें, ताजी हो गयी। मुझे याद है कि जब हम पिछली बार  जा रहे थे तब एक जगह एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी। जिसमे जॉनी वॉकर और मुमताज थे। मुमताज किसी गाने पर नाच रहीं थी। जॉनी वॉकर हास्य भूमिका के लिए जाने जाते है। लेकिन वहां पर  बहुत गम्भीर किस्म के व्यक्ति लगे।
पिछली बार मनाली जाते समय रास्ते में कोई भी सुरंग नही थी पर इस बार,   थलोट और आउट के बीच लारज़ी ट्रैफिक सुरंग (Larji Traffic Tunnel) मिली यह २००४ में बनी थी और २.६ किमी लम्बी है। पवन के अनुसार, इस सुरंग बनने के कारण १५ किमी रास्ते में कमी हो गयी है।
शिमला से जाते समय थलोट के कुछ पहले, व्यास नदी के दूसरी तरफ, एक  छोटा सा बिजली की परियोजना बन रही है। जिसमें पहाड़ी के दूसरी तरफ बांध बनेगा।  बांध के बाद, पानी पाइप के द्वारा नीचे लाया जायेगा। यहां पर  १.५ मेगावाट बिजली बनेगी। पाइप लाइन तो बिछ गयी है पर बांध अभी तैयार नहीं हुआ है। अभी एक साल और लगेगा।
आउट पर एक पानी का बांध बना हुआ है। वहां एक सुरंग के द्वारा व्यास नदी का पानी, अंदर ले जाया जाता है और यह पानी थलोट जहां पर यह सुरंग खत्म होती है वहां पर बाहर निकलता है। इस जगह पर एक बिजली की परियोजना भी है। जहां १२६ मेगावाट बिजली बनायी जाती है।
हिमाचल में जगह जगह छोटे छोटे बांध बनाये जा रहे हैं। छोटे बांध बनाना बड़े बांध बनाने से ज्यादा अच्छा है। बड़े बांध से लोग, जानवर विस्थापित होते है।  इन्हे पुन: स्थापित करना, अपने में बहुत बड़ी चुनौती है। जहां जहां बहुत बड़े बांध बन रहें हैं वहां इन विस्थापित लोगों को पुन: स्थापित करने में मुश्किल हो रही है। इसके अतिरिक्त इसका पर्यावरण पर भी असर होता है। पेड़, जंगल समाप्त हो जाते हैं। यह पर्यावरण के लिये कभी भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए हमेशा छोटे बांध बनाना ही अच्छी बात है। मुझे, इस तरह का अनुभव, सिक्किम यात्रा के दौरान भी हुआ। जिसका जिक्र मैंने अपनी चिट्ठी ‘टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं‘ में किया है।
हम लोग दोपहर ३ बजे मनाली पहुंचे।
लगता है कि विंडोज़ पर काम करना सीख ही लूं
कहा जाता है कि मनाली में, महर्षि मनु ने तपस्या की। वहां पर उनका मन्दिर भी है। उन्हीं  के नाम पर इसे मनुआलय कहा गया। यह बाद में मनाली हो गया।
यहां बहुत से विदेशी यहां गांवो में बस गये है और यहीं पर शादी कर ली है। यहां पर रहने वाले स्थानीय लोगों ने, विदेशियों की सुविधानुसार उन्हीं से खाना बनाना सीख लिया है। यहां दुनिया का हर तरीके का खाना मिलता है। यह भी हो सकता है कि विदेशियों ने स्थानीय लोगों को अपने खाने के सुविधा के लिए लोगों को उनकी तरह का खाना बनाना सिखाया हो। यहां पर बहुत सारी दुकानें दिखीं जिसमें जर्मनी बेकरी, इंग्लिश बेकरी मिल रही थी। वहां हर किस्म के केक और मांस मिल रहा था।
मनाली  दो हिस्सों में बटा हुआ है।  पुराना और  नया। हम लोग नये मनाली में ठहरे थे। यहाँ पर अच्छे, पर महंगे होटल हैं। हिन्दुस्तानी  सैलानी कम दिनों के लिए मनाली जाते हैं वे नये मनाली में ठहरते हैं। पुरानी मनाली में भी ठहरने की सुविधा है। यह भी अच्छी है पर सस्ती है। विदेशी सैलानी अधिक समय के लिए रहने के लिये आते हैं। इसलिये वे पुरानी मनाली में ही ठहरते है। शायद इसलिये पुरानी मनाली में बहुत सारे साइबर कैफे है।
मनाली के साइबर कैफे में हर तरह की सुविधा है। अन्तरजाल भी तेज चलता है स्काईप की भी सुविधा है, विदेशी इसी के द्वारा बात करते हैं।
जब से मेरे पास कंप्यूटर आ गया तब से पुस्तकें पढ़ना कम हो गया। मैं पुस्तकें भी फढ़ना चाहता हूं इसलिये अब जब भी घूमने जाता हूं तब लैपटॉप नहीं ले जाता हूं। इसलिए मुझे साईबर कैफ में जाना पड़ा।
हो सकता है कि गर्मी में इन्हीं किसी भी घर पर रहूं, कुछ पढ़ूं, कुछ लिखूं
साइबर कैफों के कंप्यूटरों में विंडोज़ है लिनेक्स नहीं। मुझे विंडोज़ में काम करने में मुश्किल होती है और इस पर हिन्दी में बिलकुल ही टाइप नहीं कर पाता। लगता है कि या तो मैं अपना कंप्यूटर ले जाया करूं या फिर विंडोज़ पर काम करना सीख ही लूं।
गाड़ी से आंटा लेते आना, रोटी बनानी है
मनाली में, हम लोगों का आरक्षण स्टर्लिंग रिज़ॉर्ट में था। इनके बहुत से रिज़ॉर्ट भारत वर्ष में हैं। यह अच्छे होटल हैं पर कुछ अलग तरह के हैं। इनके कमरों में ही छोटा सा किचन होता है जिसमें आप खाना भी बना सकते हैं।
मनाली के स्टर्लिंग रिज़ॉर्ट में दो ब्लॉक थे। एक ब्लॉक में किचन था पर दूसरे में नहीं। किचन में, हर तरह के बर्तन थे। हम लोग किचन वाले ब्लॉक में थे। मैं नहीं जानता की यह विचार कहां से लिया गया। मुझे यह व्यवहारिक नहीं लगता था क्योंकि मेरे विचार में लोग अक्सर घूमने के लिए जाते है और खाना बनाने में व्यस्त नहीं रहना चाहते है पर मैं गलत था। शुरू में, उलझन भी लगी पर धीरे धीरे मज़ा आने लगा।
इसमे मुझे कुछ कमियां लगीं। आजकल तो मामूली होटल में भी बिजली की केतली, चाय, चीनी, दूध पैकेट रखे रहते है। सारे होटलों में, स्वयं चाय बनाने की बात रहती है लेकिन यहां पर बर्तनो में न तो बिजली की केटली थी, न चाय, दूध चीनी के पैकेट थे। वहां पर बिजली का एक हीटर था। चाय हीटर में गर्म करके बनानी होती थी। इसमें ज्यादा बर्तन गन्दे होते हैं फिर उन्हें धोना भी पड़ता है। जितने कम बर्तनों का प्रयोग हो, उतना ही अच्छा होता है।
स्टर्लिंग का इसी तरह का रिज़ॉर्ट ऊटी में भी है। हम लोग वहां दस साल पहले ठहरे थे। लेकिन ऊटी में सबसे अच्छी बात यह थी कि वहां पर रिज़ॉर्ट के अंदर ही एक छोटी से दुकान थी जिसके यहां आप सब चीजें खरीद सकते थे। यहां पर सामान खरीदने के लिए होटल के बाहर जाना पड़ता था। लेकिन रोड़ पार करते ही, एक दुकान थी जहां पर सारी चीजें मिल जाती थीं।
मैंने स्वागत कक्ष पर रखी शिकायत पुस्तक में इस बात को लिखा कि वे इन कमरों में बिजली की केटली, टी बैग, मिल्क वगैरह की सुविधा दें। इसका पैसा वे चाहें तो अलग से ले लें। हो सकता है कि जब आप वहां कभी जायें, तो यह सुविधा मिले। तब मुझे धन्यवाद देना न भूलियेगा।
बिजली की केटली न होने कारण शुरू में उलझन लगी। लेकिन मुझे कभी, कभी पीठ में दर्द होता है इसलिये हम बिजली की केटली भी साथ रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर पानी गरम कर, गर्म पानी की बोतल से पीठ सेकी जा सके। हम इस बार भी बिजली की केटली साथ ले गये थे। इसलिये चाय बनाने में उलझन नहीं हुई।
हम लोग सुबह जाकर डबल रोटी, ब्रेड, अंडे, प्याज, रिफाइन तेल का छोटा पैकेट दूध, १०० ग्राम चीनी और कुरकुरे खरीद लाये। मैं अपने लिए आमलेट बनाता था। टोस्ट को हम रिफाइन आयल में फ्राई करते थे। अमूल दूध का एक पैकेट भी खरीद लिया था। मेरी पत्नी आमलेट की जगह उबला अंडा पसन्द करती थी। नाश्ता बनाने की जिम्मेदारी मेरी रहती थी। इस काम में आनन्द आने लगा।
हम लोग रात का खाना नहीं बनाते थे। लगता है बहुत से लोग रात का खाना बनाते है क्योंकि पहले दिन हम लोग रात का खाना खाने जा रहे थे। ऊपर से एक महिला की आवाज सुनायी पड़ी। वह अपने पति से कह रही थी।
‘गाड़ी में आटा रखा है, लेते आना, रोटी बनानी है’।
मैने स्वागत कक्ष में पूछा कि कितने लोग स्वयं अपना खाना भी बनाते हैं। स्वागत कक्ष पर युवक ने बताया,
‘उसमें सुबह की चाय सब अपने आप बनाते हैं। ५० प्रतिशत लोग नाश्ता भी स्वयं बनाते है। २० प्रतिशत लोग नाश्ते के साथ रात का खाना भी स्वयं बनाते है। क्योंकि घर का बना हुआ खाना उबला हुआ, बिना मसाले का होता है जो कि होटल के खाने से कहीं बेहतर है। रोज़ रोज़  बाहर का खाना खाते खाते आदमी ऊब जाता है। दोपहर का खाना लोग बाहर खाते हैं।’
यानि कि, हम ५० प्रतिशत लोग जैसे थे जो सुबह का नाश्ता स्वयं बनाते थे। यह भी, छुट्टियों का आनन्द लेने का अलग तरह से तरीका है। जो कि शायद समान्य तरह के होटल में रहकर पूरा नहीं हो सकता है। यह भी सच है कि रोज़  बाहर का खाना भी नहीं खाया जा सकता है।
स्टर्लिंग रिज़ॉर्ट में, प्रत्येक शाम को कुछ न कुछ गतिविधि होती रहती थी – कभी बुझौवल, तो कभी ज्ञान विज्ञान, प्रतियोगिता कभी कविताओं की तो कभी गानों की शाम। एक व्यक्ति हम लोगों को रोज उसमें भाग लेने के लिये फोन करता था। लेकिन हम इतने थके रहते थे कि वहां नहीं जा पाते थे।
एक रात को खाना खा कर लौट रहे थे, एक हॉल से गाने की आवाज आ रही थी। उस दिन शाम को वही गतिविधि थी। हम लोग वहां रुके अच्छा लगा। ईश्वर ने बहुत कुछ मुझे दिया पर संगीत, नृत्य चित्रकारी, कविता जैसी बेहतरीन विधाओं को से दूर रखा। ऐसी जगह जा कर लगता है कि मैंने क्यों नहीं बचपन में इनमें रुचि ली। यदि लेता तो शायद आज बात अलग होती है।
स्टर्निंग रिज़ॉर्ट  में मुझे एक बात अजीब लगी। एक दिन जब रात्रि में खाना खाकर वापस आये तो हमारे कमरे में सिगरेट की बदबू आ रही थी। हमारी समझ में नहीं आया कि यह कैसे हो गया क्योंकि, हमारे कमरे में कोई नहीं आया था। बाद में इसका कारण, हमारी समझ में आया।
रिज़ॉर्ट की लॉबी में स्मोकिंग करना मना था। लेकिन कमरों में स्मोकिंग करना मना नहीं था। यानी कि आप अपने कमरे में सिगरेट पी सकते थे। हर कमरे के बाथरूम में एक्ज़ॉस्ट फैन लगा हुआ था। एक तल के कमरों में एक्ज़ॉस्ट, एक पाइप में हवा फेंकते थे और वह होटल के बाहर निकलती थी। लगता है कि बगल के कमरे से किसी ने सिगरेट पीते समय अपना एक्ज़ॉस्ट चल रखा था। हम  कमरे में नही थे। इसलिए हमारे कमरे का एक्ज़ॉस्ट नही चल रहा था। इस कारण पाइप से सिगरेट का धुंआ हमारे कमरे में आ गया। अगली बार जब हम कमरे से बाहर गये तो एक्ज़ॉस्ट चला कर गये ताकि किसी अन्य कमरे से सिगरेट का धुआं हमारे कमरे में न आ सके और ऐसा ही रहा। फिर हमारे कमरे में सिग्रेट का धुआं नहीं आया।
मेरे विचार से  कमरों  में भी सिगरेट पीने की मनाही होनी चाहिये। मैं जर्मनी और साउथ अफ्रीका में होटल में ठहरा था। वहां न केवल लॉबी में पर कमरों में भी सिगरेट पीना मना था। हलांकि कुछ खास कमरे थे। केवल उनमें ही सिगरेट पी जा सकती थी। यहां भी ऐसा ही होना चाहिए। मैंने इसके बारे में भी स्वागत कक्ष में कहा भी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि अपने देश मे कमरों में सिगरेट पीने में, कभी मनाही हो सकेगी।
बच्चों का दिमाग, कितनी ऊर्जा, कितनी सोचने की शक्ति
हिडिम्बा मन्दिर
मन्दिर पुरानी मनाली में हैं हम लोग सबसे पहले मन्दिरों को देखने गये।
यहां हिडिम्बा का मंदिर है। कहा जाता है कि यहीं पर भीम की मुलाकात हिडिम्बा से हुई थी। हिडिम्बा को काली का अवतार का अवतार कहा गया है। इसी कारण इस मंदिर के अन्दर दुर्गा की मूर्ति भी है। इस मंदिर में, हिडिम्बा के पैर के ही निशान हैं जो कि एक गुफा के अन्दर हैं।
इसके चारो तरफ मंदिर बना हुआ है। इस  हिस्से को राजा बहादुर सिंह ने १५५३ बनवाया था। हिडिम्बा के मंदिर में, बाहर की तरफ बहुत सारी सींगें लगी थीं। मैंने इसका कारण पूछा तब बताया गया कि यहां पर जानवरों की बलि दी जाती है और उसके बाद उनकी सींग यहीं पर टांग दी जाती है।
मनु मन्दिर
कहा जाता है कि मनाली में, महर्षि मनु ने तपस्या की थी। इसी लिये, इस जगह को पहले मनुआलय कहा गया। बाद में, यह मनाली हो गया। जिस जगह मनु ने तपस्या की थी वहीं पर उनका मन्दिर बना दिया गया। हिडिम्बा के मन्दिर देखने के बाद, हम लोग मनु के मन्दिर को भी देखने गये।
रास्ते में लोग, ताश खेल रहे थे। उन्होने बताया,
‘सीज़न के समय पर्यटको के कारण, दम मारने की फुरसत नहीं रहती लेकिन जब सीज़न न हो, तब समय ही समय रहता है। इस समय हम लोग ताश खेलकर अपना मनोरंजन करते हैं।’
वे लोग टिल्ली नामक खेल खेल रहे थे । जब उन्होने विस्तार से इस खेल के बारे में  बताया तब मुझे लगा कि यह रमी की तरह का ही खेल है। एक बार जीतने पर ५ प्वाइंट मिलते  हैं। २१ प्वाइंट जीत जाने पर जितने पैसे की शर्त हो वह जीत लेता है। वे लोग ५०/-रूपये शर्त के साथ खेल रहे थे।
मनु के मंदिर में, बहुत सारे बच्चे थे। वे कुछ अजीब सा खेल खेल रहे थे। मैंने पूछा कि यह कौन सा खेल है उन्होंने बताया कि वे घोड़ा-घोड़ा खेल रहें है। इसमें दीवाल के सहारे, झुक एक लड़का खड़ा हो जाता था। उसके बाद उसके पीछे से एक लड़का दौड़ता हुआ आता था और उसकी पीठ पर चढ़ जाता था। उसके बाद घोड़े बने लड़के को, दूसरे को गिराना होता है। यदि पीठ पर चढ़ा लड़का, गिर जाता था तब वह घोडा बनता था। इनमें से एक लड़का बड़ा था। मैंने उससे कहा कि तुम तो बहुत बड़े हो। उसने बताया,
‘इसीलिए मै अकेले हूं और बाकी तीन लड़के एक साथ खेल रहे हैं।’
मैंने न यह खेल कभी अपने बचपन में खेला, न इसके पहले कभी सुना था। मनाली मैदान नहीं हैं। इसीलिये बच्चों ने यह खेल निकाल लिया। बच्चों के दिमाग में कितनी ऊर्जा और सोचने की शक्ति होती है। वे मनोरंजन के लिए कैसे तरह, तरह के खेल निकाल लेते हैं।
यह माईक की सबसे बडी भूल थी
हम लोग जब कस्बे से, मनाली के लिये चले थे तब एक मित्र ने कहा था,
‘मनाली में ड्रैगन गेस्ट हाउस हैं। वहां ईस्रायली खाना मिलता है। उसे जरूर खा कर आना।’
मनु के मन्दिर से वापस आते समय, हम लोग डैग्रन गेस्ट हाउस को ढूढ़ने लगे। उसे ढूढ़ंते समय, हमारी मुलाकात एक विदेशी दम्पत्ति से हुई। हमने उन्हीं से इसका पता पूछा। वे लोग वहीं ठहरे थे। उन्होंने हमें रास्ता बताया और कहा,
‘हम लोग वहीं ठहरे है। क्या आप भी वहीं ठहरने जा रहे है?
हमने बताया कि हम लोग वहां पर इस्रायली खाना खाने के लिए जा रहे है। कुछ देर इनसे बात हुई। इनका नाम माईक और पैटी था। मैंने माईक और पैटी से कहा कि वे भी हमारे साथ क्यों नहीं खाना खाते हैं। कुछ देर, सोचने के बाद, वे हमारे साथ खाना खाने आ गये।
माइक और पैटी अस्ट्रेलिया के हैं। वे बहुत सालों से, गोवा में रह रहे हैं। माइक वहां क्रिकेट की कोचिंग करते हैं। माईक न्यू-साउथ वेल्स की तरफ से खेला करते थे। वे १९८२ में, इंग्लैण्ड में काउंट्री क्रिकेट खेल रहे थे तभी हिन्दुस्तान आ गये। जब माइक बता रहा था तब पैटी ने कहा,
‘यह माईक के जीवन की सबसे बडी भूल थी। क्योंकि तभी उसके पास वह अस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने के लिए तार आया था। लेकिन, किसी को नहीं मालूम था कि माईक कहां पर हैं। इसलिए न उससे बात हो पायी, न ही वह आस्ट्रेलिया के लिए  खेल पाया।’
माइक मुख्यत: लेग स्पिनर हैं। उसने कहा,
‘पिछली बार आइपीएल में, मेरे द्वारा कोच किया गया एक लडके का चयन बंगलोर की तरफ से खेलने के लिए हो गया था। लेकिन प्रैक्टिस करते समय उसके अंगूठे में चोट लग गयी थी। जिसके कारण वह आइपीएल में नहीं खेल सका।’
शायद दुर्भाग्य अभी तक उसका साथ नहीं छोड़ रहा है। भगवान करे कि उसका कोच किया हुआ लड़का, भारत की तरफ से खेले।
हम लोगों ने उन्हें बताया कि हम लोग शाकाहारी भोजन करेगे। इस पर उन्होंने  शाकाहारी व्यंजन शुशुका, ग्रिल्ड वेजीटेबल हम्मस (Grilled Vegetable Hummus),  पीटा ब्रेड के साथ खाने की सलाह दी। हम लोगों ने उन्हीं के सुझाव पर,इसे खाने के लिए ऑर्डर किया।
शुशुका, चना और अंडे के साथ बना हुआ एक व्यंजन है।
ग्रिल्ड वेज़ीटेबिल हम्मस,  चने  लहसुन के साथ पीसकर बनाया गया व्यंजन है। मुझे यह पसंद आया।
पीटा ब्रेड,  तंदूरी रोटी की तरह,  पर उससे पतली थी।
मनाली में शराब आसानी से मिलती है। अधिकतर रेस्तरां रेस्तरां बार भी है। मैं शराब नहीं पीता हूं। लेकिन मैंने माइक और पैटी से पूछा कि क्या वह वाइन या अन्य किस्म की शराब लेना पसन्द करेगें। इस पर माइक ने कहा,
‘मैं खिलाड़ी हूं। शराब का सेवन नहीं करता। हम लोग इसे न लेगे।’
खाना खाने के बाद माइक ने पैसा देने की बात की। मैने कहा,
‘हमने आपको आमंत्रित किया है। इसलिए पैसा हम ही देगें।’
काफी देर तक बहस के बाद,  उन्होनें  हमें पैसा देने दिया।
भारत में आधारभूत संरचना है ही नहीं
रोहतांग पॉइंट पर हिम
रोहतांग पांइट जाने के लिए, हम लोग सुबह साढ़े सात बजे मनाली से निकले। रास्ते का नज़ारा बहुत सुन्दर था। दिखने वाली चोटियां बर्फ से ढ़की थीं, धूप  तेज निकली थी लेकिन गाड़ी में ठंड लगने लगी। पिछले दिनो गर्मी थी।  पूरी आस्तीन की शर्ट पहनने में पसीना निकल रहा था। इसी सोच में, मैंने  ऊनी पैंट नहीं पहनी। लेकिन यह भूल थी। मुझे दुख हुआ कि मैं ऊनी पैंट लाने के बाद उसे क्यों नही पहना। रास्ते में  पर्यटक जगह-जगह रूक कर गरम कपड़े और स्नो बूट ले रहे थे। यह वहां पर किराये पर मिल रहे थे।
रोहतागं पाइट पर मेरी मुलाकात सुरेश से हुयी। वे अपनी पत्नी के साथ बंगलौर से आये थे। इन्होंने एक बहुत ही रूमानी अंदाज में चित्र खिचवाया। वे बंगलौर से थे। वहां वे माइसेस नाम की आइटी कंपनी में काम करते हैं। यह बैकिंग सॉफ्टवेयर को टेस्ट करती हैं। मैंने जानना चाहा कि यह जो बैकिंग सॉफ्टवेयर है वह ओपेन सोर्स में है या मालिकाना लेकिन वे इसे स्पष्ट नहीं कर पाये। शायद मालिकाना है।
यहां पर मेरी मुलाकात एक अन्य दम्पत्ति से हुई। मुझे बहुत खुशी हुई कि वह ओपेन सोर्स में काम करते है और यूनिक्स (UNIX) एडमिनीस्ट्रेटर है। वे पुणे से आये थे। उन्होंने बताया, मैं पहले रेडहैट में काम करता था। अब संग्राम नामक कम्पनी में काम करते हैं। मैं उनके साथ कुछ और समय व्यतीत करता लेकिन उनके साथ जो घोड़े वाले थे। वे जल्दबाजी कर रहे थे। इसलिए उनसे विस्तार में बात नहीं हो पायी।
वहां पर मेरी मुलाकात जापानी युवती से हुई। वह नीपो एक्सप्रेस नामक कम्पनी में काम करती थी। उसके साथ दो अन्य महिलायें उसके बॉस की पत्नी और उनकी सास थीं।नीपो कंपनी लॉजिस्टिक कम्पनी है। इस तरह की कम्पानियां बहुत तेजी से बढ़ रही है पर हिन्दुस्तान में इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही है। जापानी युवती का कहना था,
‘भारत में आधारभूत संरचना (Infrastructure) है ही नहीं, इस तरह की कंपनी बढ़ेंगी कैसे?’
हमारे पास आधारभूत संरचना तो है, नयी बनती भी हैं लेकिन उससे कहीं तेजी से हमारी जन संख्या बड़ रही है जो उसे नगण्य कर देती है। काश सरकार, यह हम इसे समझ पाते और इसे रोकने का तुरन्त उपाय करते। इसकी प्राथमिकता प्रथम है पर सरकार वोट से बनती है उसे इसकी क्या चिन्ता।
सुनते तो हो नहीं, जो करना हो सो करो
रोहतागं पॉइंट के रास्ते में पैरा-ग्लाईडिंग भी होती है। रोहतागं पॉइंट से वापस आते समय, हमें रास्ते में कुछ लोग पैरा-ग्लाईडिंग करते हुए मिले। एक जगह कुछ लड़के, खड़े हुए थे। वहीं से पैरा-ग्लाईडिंग हो रही थी। मैंने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी उनके पास ले चलो। मेरी पत्नी शुभा को यह बात बिल्कुल पसंद नही थी कि मै पैरा-ग्लाईडिंग करूं। वह कहने लगी कि हमें सीधे चलना चाहिए। मैंने कहा कि कम से कम बात तो करने दो। मैं जब उनके पास पहुंचा, तो उन्होंने बताया,
‘हमारे पास दो विकल्प है। छोटी उड़ान और बड़ी उड़ान। छोटी उड़ान में आप मरहीं तक जा सकते है। लम्बी उड़ान, सोलंग वैली तक जाती है। छोटी उड़ान के लिए दो हजार रूपया और सोलंग वैली के लिए ३५००/-रूपये लगते हैं।’
अब तो विश्वास हुआ न कि मैंने पैराग्लाइडिंग की
मरहीं पर हम लोगों ने आते समय नाश्ता किया था और वापस लौटते समय वहीं खाना खाने की बात थी। इसलिए मैं छोटी उड़ान लेना चाहता था। मैंने पूछा कि क्या पैसा सही है। उसने हामी भरी। हांलाकि मुझे लगा कि यह पैसा कुछ ज्यादा है। शुभा बिलकुल नहीं चाहती थी कि मैं पैरा ग्लाईडिंग करूं। लेकिन मैं पैरा ग्लाईडिंग करना चाहता था।  मैंने उसे समझाया।
‘गोवा में पैरा-सेलिंग के समय मैं अकेला था। लेकिन यहां पर पैराग्लाइडिंग करते समय मेरे साथ एक ट्रेनर भी रहेगा इसलिए मुश्किल की कोई बात नहीं है तुम मुझे पैसे दे दो।’
इस पर वह गुस्से से बोली।,
‘तुम किसी की बात नहीं सुनते हो। जो करना हो सो करो।’
मैंने उससे चित्र खीचने को कहा। उसने कहा,
‘चित्र खींचना तो दूर, मैं तो यह सब देख भी नहीं सकती।’
लेकिन उसने २००० रूपये  दे दिये पर मुंह दूसरी तरफ कर लिया।
पैरा ग्लाइडिंग करते समय मैं आगे था और ट्रेनर पीछे की ओर। सारे कंन्ट्रोल उसी के पास थे। वह डोरी की सहायता से दायें बायें या ऊपर नीचे करता था। गोवा में पैरागलाइडिंग करते समय अकेला था तो कुछ डर लगा था। लेकिन यहां पर ट्रेनर साथ था। इसलिए मुझे कोई डर नहीं लगा और बहुत मज़ा आया। हम सात मिनट में नीचे आये। शुभा गाड़ी में थी और उसको यह दूरी तय करने में लगभग चालीस मिनट लगे।
नीचे आते समय देखा कि कुछ लोग वीडियो और कुछ लोग साधारण कैमरे से फोटो ले रहे हैं। नीचे उतरने पर उन्होंने मुझे चित्र और वीडियो दिखाया और पूछा,
‘क्या आप वीडियो या चित्र लेना चाहते हैं। सीडी में देने के लिये २०० रूपया लगेगा। चार चित्रो को प्रिंट करके देने में सौ रूपया लगेगा। यदि आप चित्र सीडी में चाहते है तो लगभग दस चित्र के १५०/-रूपये लगेंगे।’
मैंने कहा कि मैं लूंगा। बगल में तम्बू लगे थे। जिसमे कंप्यूटर रखे  थे और वहीं उस कंप्यूटर में सीडी पर लिखने या चित्र प्रिंट करने की सुविधा थी। सारे कंप्यूटर विंडोज़ पर थे।
मैंने पूछा,
‘क्या आप लोग लाइनेक्स पर काम नहीं करते?’
उन्होंने कहा,
‘लाइनेक्स, क्या बला है?’
मैंने, उनको थोड़ा बहुत लाइनेक्स के बारे में बताया। उनका कहना था हम लोग कोशिश करेगें। हो सकता है कि आप जायें तो उन्हें  लाइनेक्स पर काम करते देखें।
ट्रेनर राजाराम
मैंने कुछ देर पैरा-ग्लाईडिंग में साथ आये ट्रेनर से बात की। उसने बताया,
‘मेरा नाम राजाराम है। मैं केवल इण्टरमीडिएट तक पढ़ा हूं। मैंने यह पैराशूट यूरोप से मंगाया है। यह दो लाख रूपये का पड़ा है। यह पैसा मेरे परिवार वालों ने दिया है। मैं अपनी जीविका इसी से चलाता हूं। इससे अच्छा पैसा मिल जाता है और दो साल के अन्दर दो लाख रूपये की भरपाई हो जाती है। ‘
वहां पर वह अकेले नहीं था। उसके साथ उसके ३-४ सहयोगी भी थे।  २-३ अन्य ट्रेनर भी थे। वहां पर बहुत से लोग खड़े थे लेकिन कोई हिम्मत नही कर रहा था। लेकिन मुझे देखा-देखी और लोग भी आ गये। बाद में और लोगो ने बताया कि वह इस काम के लिए कुछ ने पन्द्रह सौ रूपये और कुछ ने बारह सौ रूपये दिए है। मुझे लगा कि मैं भी मोल भाव करता, तो वह पैसा कम कर सकता था। लेकिन यह मेरे स्वभाव में नहीं है। मेरी मां भी इसी तरह की थीं। वे दूसरे पूरे तरह से विश्वास करती थीं। यह मुझे उन्हीं से मिला है।
मुझे पैरा-ग्लाइडिंग वालों की यह बात अच्छी नहीं लगी, कुछ दुख हुआ। मेरे कारण वहां पर ५-६ लोगों में  पैरागलाइडिंग की। सच बात तो यह है कि उसे मुझसे कम पैसा लेना चाहिए था बल्कि यहां पर तो उल्टा ही हुआ। मुझे यह भी सबक मिला कि वहां मोल भाव करना चाहिये था पर मुझे पैसा वापस मांगना ठीक नहीं लगा।
लगभग चालीस मिनट बाद शुभा और अन्य लोग आये। हम लोगों ने वहीं खाना खाया फिर सोलंग घाटी गये।
रानी मुखर्जी हों साथ, जगह तो सुन्दर ही लगेगी
रानी मुकर्जी – चित्र विकिपीडिया से
सोलंग घाटी जाने का रास्ता हरा भरा था और सुन्दर लगा। वहां पर एक बहुत बड़ा मैदान था। वहां पर तारगाड़ी का निर्माण चल रहा था। इसके कारण मैदान बिगड़ गया था। वहां पर एक बंगाली सज्जन मिले। वे अपने परिवार के साथ थे। वह बहुत गुस्सा हो रहे थे। मैंने इसका कारण पूछा तब उन्होंने बताया।
‘हम  २००२ में यहां आये थे। उस दिन आये थे जिस दिन रानी मुखर्जी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। उस समय यह मैदान घास से भरा था। बहुत सुन्दर लग रहा था। अब यह बिल्कुल बरबाद कर दिया गया है।’
अब रानी मुकर्जी हों तो दुनिया की सारी जगहें सुन्दर लगेंगी
सोलंग घाटी में तारगाड़ी का निर्माण
यह सच था कि उस समय, वह मैदान बेकार लग रहा था। इसका कारण यह भी था कि वहां तारगाड़ी का निर्माण हो रहा था। मुझे लगता है तारगाड़ी के निर्माण हो जाने के बाद वह फिर से सुन्दर हो जायेगा। यह भी हो सकता है उन सज्जन को रानी मुखर्जी के कारण वह जगह ज्यादा सुन्दर लगी या फिर रानी मुकर्जी से पुनः न मिलने की निराशा हो।
सोलंग घाटी पर भी पैरा ग्लाईडिंग हो रही थी और बहुत से लोग कर रहे थे। हम लोग थक  गये थे क्योंकि रोहतागं में काफी पैदल चले थे। वापस आकर खाना खाया और निद्रा देवी की गोद में पहुंच गये।
उसकी यह अदा भा गयी
मनाली में वशिष्ठ मंदिर है। एक दिन उसे देखने के लिए गये। यहां के पुजारी ने, इस की यह कथा बतायी।
वशिष्ट मन्दिर
‘सतयुग में महाऋषि वशिष्ठ ने मनाली में रह कर पूजा की थी। उनका एक आश्रम अयोध्या में भी था। भगवान राम के समय वे अयोध्या में रह कर उनकी शिक्षा का काम देखते थे। उसके बाद वे पुन: मनाली आ गये थे। पांच हजार साल पहले वे अंतर ध्यान हो गये। तब  यह मूर्ति प्रकट हुई। जो इस मंदिर में स्थापित है।’
वशिष्ठ जी की मूर्ति में लगी आंखें चमक रही थी। मैंने पुजारी जी से इसका कारण पूछा। इस पर उनका कहना था,
‘यह मूर्ति काले रंग की है। आंखों में चांदी जड़ी हैं। इसलिए यह चमक रही है।’
इसके बाहर लकड़ी का मंदिर बना हुआ है। जो कि १८०० साल पुराना कहा जाता है।
यहां पर एक गरम पानी का चश्मा है। जिसमें महिलायें और पुरूष को नहाने की अलग अलग सुविधा है। कहा जाता है कि यहां नहाने से सारी थकावट दूर हो जाती है। इस गर्म पानी के चश्मे की कथा कुछ इस तरह है।
रावण की हत्या करने के बाद भगवान राम पर ब्राहम्ण हत्या का पाप लगा।  उन्होंने अश्वमेघ यक्ष करके इसको दूर करने की बात सोची। उन्हें सलाह दी गयी कि गुरू वाशिष्ठ को इस पूजा में बैठाया जाए। गुरू वाशिष्ठ तब तक वापस मनाली चले गये थे। लक्ष्मणजी उन्हें  ढूंढने के लिए निकले। उन्हें वे मनाली में मिले।  यहां पर अपने लक्ष्मण जी के मन में गुरू वशिष्ठ के नहाने के लिए गरम पानी की बात आयी। इसलिए उन्होंने पृथ्वी पर तीर चला कर गर्म पानी का यह चश्मा निकाला।
वाशिष्ठ जी, तपस्वी थे इसलिए उन्हें गर्म पानी की आवश्यक्ता नहीं थी। लेकिन उन्हें लगा कि लक्ष्मणजी कुछ थक गये होगें। इसलिए वशिष्ठ जी, लक्ष्मण जी को उसमें नहाने के लिए कहा और वरदान दिया।,
‘जो भी व्यक्ति इस गरम चश्में में नहायेगा उसकी सारी थकान दूर हो जायेगी और चर्म रोग भी नष्ट हो जायेगें।’
इसके बगल में राम मंदिर है। यहां के पुजारी के अनुसार यह मंदिर लगभग चार हजार साल पहले बना था। १६०० ई० में राजा जगत सिंह ने इसका उद्घार किया। यहां पर दोनों मंदिरों के पुजारियों से बात करने के बाद मुझे कुछ इस तरह का आभास हुआ कि दोनों में कुछ खटपट है और कुछ अलगाव सा है। यह इसलिये लगा क्योंकि दोनों ही अपने अपने मंदिर को ज्यादा महत्वपूर्ण और दूसरे के मन्दिर को नीचा बता रहे थे।इन दोनों मंदिरों के बीच में एक गली है। इसमें एक जगह उसी गर्म चश्मे का पानी  निकल रहा था। वहां का स्थान पक्का कर दिया गया है। उस जगह कुछ महिलाएं अपना कपड़ा और बर्तन धो रही थीं। मैं उनके पास जाकर बात की। उन्होंने बताया,
‘हम लोग इसी मोहल्ले की है। यहीं बर्तन और कपड़े धोने का काम करती हैं। क्योंकि यहां पर गरम पानी की सुविधा है।’
जब मैं चित्र ले रहा था तब सबसे दाहिने वाली युवती शर्मा गयी और चेहरा छिपा लिया। हांलाकि बाकी महिलायें उससे कहने लगी कि चित्र क्यों नहीं खिंचवाती। इसीलिये बाकी सबके चेहरे उसकी तरफ हैं। शायद बाकी महिलायें शादी शुदा थीं। केवल वह ही कुंवारी थी, और सबसे सुन्दर। उसकी यह अदा भी भा गयी।
यह बौद्व मंदिर है न कि हिन्दू मंदिर
मनाली में वशिष्ट मन्दिर देखने के बाद, हम लोग बौद्व तृप्ति मंदिर देखने गये। हमारे टैक्सी ड्राईवर पवन जी ने मुझसे कहा,
‘यह बौद्व मंदिर है न कि हिन्दू मंदिर।’
मैने उन्हें बताया,
‘बौद्ध भी हिन्दु है। भगवान विष्णु के दशवतारो में गौतम बुद्ध नौवें अवतार हैं। गौतम बुद्ध के बारे में हमारे पुराणों में पहले से ही लिखा हुआ है। इसलिए यह सोचना कि बौद्ध लोग हिन्दु नहीं है गलत है। भगवान विष्णु का अंतिम और दसवां अवतार आना है। वह कल्कि के नाम से जाना जायेगा। यह करीब ८४,००० साल बाद आयेगा। उसके आने के बाद कलयुग समाप्त होगा।’
तृप्ति मंदिर में मेरी मुलाकात एक लामा से हुई जिसका नाम टैम्पा था। वह कपड़ों पर तथा कुछ पवित्र मंत्र प्रिंट कर रहा था। वही पवित्र मंत्र एक झालर के रूप में मंदिर के चारों ओर लगी थी। मैंने उनसे पूछा,
‘क्या तुम मुझे एक झालर दे सकते हो?’
उसने कहा,
‘मैं यह काम किसी के कहने पर कर रहा हूं। वह व्यक्ति इसको अपने घर में लगाना चाहता है। आप चाहें तो बाहर बाजार से ख़रीद सकते हैं। इसमें आपको कोई मुश्किल नहीं होगी।’
हम लोग वहां से निकल कर बगल के वन विहार में आये। वन विहार में बहुत ऊंचे-ऊंचे और सुन्दर देवदार के वृक्ष लगे हुए थे।
वन विहार में २००१ में सर्वे हुआ था। इसके अनुसार इसका क्षेत्रफल २४.६८ है। इसमें २४७ पेड़ हैं। उस समय इसमें ४.४६ क्यूबिक मीटर लकड़ी थी। इसके अनुसार इन पेड़ो की कीमत तेईस करोड, ग्यारह लाख चौवन हजार रूपये थी।
यह एक सुन्दर और हरी भरी जगह है। जिसमें एक छोटा सा तालाब भी है। जिसमें पैडल बोट चला सकते है।
रास्ता तो एक ही है, भाग कर जायेंगे कैसे
हम जब मनाली में, वन विहार से बाहर निकल कर, रोड़ पर जा रहे थे तब एक मारूति कार रुकी। उसे चला रहे व्यक्ति ने पूछा,
‘क्या आपको गाड़ी चाहिए।’
मैनें पूछा कि आप मुझे गाड़ी किराये पर देंगे तो क्या ड्राइवर भी साथ में रहेगा या मुझे चलाने के लिए देंगे उसने कहा,
‘यदि आप चाहेंगे तो ड्राइवर भी दिया जायेगा और केवल गाड़ी लेना चाहेंगे तो गाड़ी अकेले भी दी जा सकती है।’
मैंने कहा कि यदि मैं गाड़ी लेकर भाग गया तब। उसने कहा,
‘आप देखने से बहुत सभ्य लगते हैं। आप नहीं भागेंगे।’
राजेन्द्र कुमार के साथ चाय का आनन्द
फिर मुस्करा कर बोला
‘यहां से बाहर जाने का एक ही रास्ता है आप जायेंगे कहां?’
मुझे वह व्यक्ति थोड़ा सा रोचक लगा।  मैंने कहा कि आइये चाय पर बात करते है।  हम लोग चाय पीने बगल के एक रेस्त्रां में गये।
इस व्यक्ति ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार बताया और कहा,
‘मेरी पत्नी अस्पताल में नर्स है। हमारा डेढ़ साल का एक बच्चा है। मैं एलआईसी का एजेंट हूं और टैक्सी से लोगों को जगहें घुमाने का भी काम करता हूं।’
हम लोगों ने काफी देर बात की मैने उससे पूछा कि आप सड़क पर चलते हुए पूछ रहे थे। क्या आप किसी होटल से नहीं जुड़े हैं या क्या कोई ऎसी जगह नहीं है जहां पर आपकी टैक्सी का रजिस्ट्रेशन होता हो ताकि लोग आपको बुला सकें।
राजेन्द्र जी ने बताया,
‘ऐसा होता है। लेकिन कभी कभी ऐसे भी लोग मिल जाते है। इसलिए मैंने आपसे पूछा।’
मैंने उसको सुझाव दिया कि आप क्यों नहीं सारी सूचना अन्तरजाल पर डालते  और अपने बारे में लिखते हैं। इसमें किराये को भी लिखे। मैंने उसे अपनी साउथ अफ्रीका की यात्रा के बारे में बताया कि कैसे अंतरजाल पर हमने क्रुगर पार्क घूमने का इंतज़ाम किया था। उसने कहा,
‘विचार तो अच्छा है। मैं स्वयं बहुत दिनों से कंप्यूटर लेने की बात सोच रहा हूं।’
इसी के साथ हम लोगों ने विदा ली। वह दूसरा ग्राहक ढूंढने के लिए चल दिया और हम लोग अपने होटल आ गये।
वह कुछ असमंजस में पड़ गयी
मेरे एक मित्र अक्सर मनाली आते है यह उनकी पसंद की जगह है। उन्होंने मुझसे मनाली  के  जॉन्सन होटल में स्मोकड ट्राउट और शाकाहरी पास्ता खाने के लिए कहा था। हम लोग एक दिन दोपहर के खाने वहां गये। उनके मेनू में स्मोकड ट्राउट  डिश नहीं थी। मैंने वेटर से कहा,
‘हम बहुत दूर से मनाली में आयें हैं। हम आपके रेस्त्रां में केवल इसीलिए आयें हैं। क्योंकि मेरे मित्र ने यहां पर स्मोकड ट्राउट खाने की सलाह दी थी। लेकिन यह व्यंजन आपके मेनू में नहीं है।’
उसने कहा,
‘यह सच है कि यह डिश मेनू में नहीं है। हम इसके लिए अलग से आर्डर लेते हैं।  यह तैयार नही है। इसको तैयार करने में करीब सवा घण्टा लगेगा। आप इसकी जगह पर बेक्ड फ़िश ले ले।’
मैंने कहा,
‘मैं तो यहां पर स्मोक्ड फिश खाने आया हूं। मै बेक्ड डिश न लूँगा। समय की चिन्ता न करे हम इन्तेजार करेंगें।’
जब तक हम लोगों का खाना आये तब तक मेरी पत्नी ने अपने लिये गर्म काफ़ी के लिए और मैंने अपने लिए ग्रास हॉपर नाम की मॉक्टेल आर्डर की।
ग्रास हॉपर मॉक्टेल, पाइनेपिल जूस और आइसक्रीम मिलाकर बनाईं जाती है।  मुझे अपनी साउथ अफ्रीका यात्रा की याद आयी। वहां पर जब मैंने माकटेल के बारे में पूछा था तब उन्होंने इसके बारे में अभिज्ञन्नता जतायी थी और मुझे उन्हे इसे बताने का तरीका बताना पड़ा था।
यह एक बहुत ही अच्छा रेस्त्रां है जिसमे बहुत सारे विदेशी लोग भी थे। इसमें बार भी है। उसमें जितने भी लोग थे हम लोगों को छोड़कर सब बीयर या वाइन ले रहे थे। यह महँगा रेस्त्रां है। थोड़ी देर बाद, वहां पर एक प्यारा सा कॉकर स्पेनियल कुत्ता आ गया। वह मेरे पास बैठ गया। मैंने उसे प्यार किया। थोड़ी देर बाद उसका केयर टेकर, उसे ले गयी। अधिकतर लोगों को खाने की जगह पर कुत्ते पसंद नहीं आते।
जॉन्सन होटेल में जिस कुत्ते से मेरी मुलाकात हुई थी अपनी केयर टेकर के साथ
जब वेटर मेरे लिए स्मोक्ड फिश ला रहा था तब बगल की टेबुल पर एक प्यारा सा नवविवाहित जोड़ा बैठा था। युवती ने वेटर से उस डिश के बारे में पूछा। वेटर के बताने पर कि यह स्मोक्ड फिश है तब उस युवती ने कहा, वह भी यही डिश खाना चाहती थी। क्योंकि उसे भी इसे खाने के लिए सलाह दी गयी थी। लेकिन  समय की कमी होने के कारण उसने अपने लिए बेक्ड फिश का आर्डर दिया।
मैंने उस युवती से कुछ स्मोक्ड फिश लेने और उससे कुछ उसकी बेक्ड फिश मुझे देने की पेशकश की। लेकिन वह कुछ अजमंजस में पड़ गयी। अपने देश में किसी युवती को, एक अजनबी के साथ, इस तरह का व्यवहार करने में हिचक महसूस होती है। उसे समझ में नहीं आया कि क्या करे। उसने अपने पति की ओर देखा पर वह चुप्पी साध गया। उस युवती ने मुझसे कहा कि रहने दीजिये। मैंने भी जोर नहीं दिया।
वेटर ने बताया, स्मोक्ड ट्राउट ओवन में बनायी जाती है धुंये से पकायी जाती है और इसीलिए इसे स्मोक्ड ट्राउट कहा जाता है। यह सच है कि मुझे मछली अच्छी लगती है। लेकिन शायद, यह ऎसी नहीं थी जिसके बिना मैं रह नही सकता था। फिर भी यह अपने में अलग तरह का अनुभव था।
हमने भगवान शिव को याद किया और आप मिल गये
मैं मनाली में अपना लैपटॉप नहीं ले गया था। इसलिये साइबर कैफे जाना चाहता था। जॉन्सन होटल में वेटर ने, साइबर कैफे का पता बता दिया था। मैं अपनी पत्नी को रेस्ट्रॉं में छोड़ कर, साइबर कैफ़े में चला गया।
जब मैं अपनी ईमेल  देख रहा था तभी वहां एक विदेशी आया। उसने साइबर कैफ वाले से पूछा,
‘क्या स्काइप है?’
साइबर कैफे के मालिक के हामी भरने पर, विदेशी ने युरोप में किसी से स्काइप पर बात की, पैसा दिया, और चलते बना। मैं अपना काम समाप्त करके चलने को ही था तभी दो  व्यक्ति वहां पर आये और साईबर कैफे के मालिक से पूछा,
‘मुझे अति आवश्यक संदेश हिन्दी में टाइप कराना है। क्या आप कर सकते है?’
साईबर कैफे के मालिक ने कहा,
‘न तो मैं हिन्दी में टाइप करवा सकता हूं न ही मैं मनाली में किसी ऐसे व्यक्ति को जानता हूं जो हिन्दी में टाइप कर सके।’
शब्दों के हिन्दी में बदलते ही उनके चेहरे प्रसन्नता से भर गये
मैं उनकी बात सुन रहा था। मैनें कहा,
‘हिन्दी में टाइप करने में क्या मुश्किल है। यह तो बहुत ही आसान है।’
मैंने उन्हें आन लाइन हिन्दी में टाइप करने के लिये, गूगल ट्रास्टलिट्रेशन की सलाह दी।
मैंने गूगल ट्रांसलिटरेशन का पेज निकाला। उसमें टाइप करके बताया। जैसे ही मैंने अंग्रेजी में टाइप किया और वह हिन्दी में बदल गया, उनके चेहरे पर प्रसन्नता से भर गये। वे उत्साहित हो उठे।  मैंने उनसे कहा,
‘आप खुद टाइप करें। मैं लिनेक्स में काम करता हूं। इसलिए मुझे गूगल ट्रांसलिटरेशन में काम करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यही कारण है कि मैं इस पर ठीक से टाइप नहीं कर पा रहा हूं। आप ट्रायल, ऎरर से टाइप कर लें।’
वे लोग  बहुत ही तेजी से टाइप करने लगे और उनका काम  हो गया। उनमें से एक व्यक्ति  नाम छोटे लाल था। वह  इंजीनियर है और दिल्ली के बिहार भवन में कार्यरत है। उन्होने मुझसे बताया,
‘हम शिव भक्त हैं और हमारे शिव शिष्य परिवार नामक संस्था से जुड़े हैं। हमारे गुरू देव भी आये हैं। उन्हीं का संदेश टाइप करवाना था। आप हमारे गुरूदेव से मिल लीजिए और शिव भक्त बन जांए।’
मैंने कहा,
‘जैसे आप  शिव भक्त है उसी तरह मैं हिन्दी का भक्त हूं । आप हिन्दी में टाइप न होने के कारण परेशान लग रहे थे। इसलिए मैने हिन्दी में टाइप करना आपको सिखा दिया। मेरे पास समय की कमी है। इसलिए आपके गुरूदेव से न मिल सकूंगा। इसके लिए आप मुझे माफ़ करें।’
बाहर निकलते समय दूसरा व्यक्ति आया उसने कहा,
‘आप क्यों नही शिव भक्त हो जाते हैं? यदि आप कहे तो मैं घोषणा कर दूं।’
मैं अज्ञेयवादी हूं। न ही इन बातों में विश्वास करता हूं और न ही किसी ऐसी संस्था का सदस्य हूं। मुझे कुछ हिचक लग रही थी। वे इतने उत्साहित और खुश लग रहे थे कि मुझे लगा कि यदि मैं मना कर दूंगा तो वह दुखी हो जायेंगे। मैं चुप रहा। उसने मेरे मौन को हांमी समझ, मेरे नाम से घोषणा की, कि मैं शिव भक्त हो गया और कहा,
‘आप जब कभी मुश्किल में पड़े तो शिव को याद करियेगा। आपकी सारी मुश्किल दूर हो जायेगी। हमें हिन्दी में टाइप करने की मुश्किल थी। हमने भगवान शिव को याद किया। जैसे, उन्होंने आपको हमारी सहायता के लिए भेज दिया वैसे वे आपकी मुश्किल दूर करने के लिये किसी को भेज देंगे, या स्वयं दूर कर देंगे।’
साइबर कैफे मालिक  भी प्रसन्न हो गये क्योंकि उसने भी कुछ नया  सीखा। मैं चलने लगा तो उसने अपनी दुकान का कार्ड दिया। यह लोग स्पेशल टूर इंडिया के नाम से पर्यटन की कम्पनी भी चलाते हैं।  मैं जब चलने लगा तो उसने मुझसे  केवल दस रुपया लिया। मुझे लगा कि यह  बहुत कम है।  उसने कहा,
‘आपने मेरी सहायता की है और हिन्दी टाइप करना सिखाया है पर इस लिए मैं केवल  दस रूपये ले रहा हूं। वैसे सही दाम ५० रुपया होता है।’
मुझे इस बात की प्रसन्नता हुई की मैं मनाली में भी हिन्दी की कुछ सेवा कर सका।
अपनी टूर दी फ्रांस – हिमाचल की साइकिल रेस
हिमाचल में मणिकर्ण तीर्थ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से २६५० मीटर (५,५०० फुट) है। सर्दियों में बर्फ भी गिरती है। यह स्थान अपेक्षाकृत ठंडा है। गर्मियों में मौसम सुहावना होता है। हम लोग मनाली से इसे भी देखने गये।
मनाली से हम लोग सुबह नाशता कर मणिकर्ण के लिये निकले। हमें रास्ते में, खास तरह की साइकिल चलाते हुए लाल शर्ट और लाल नेकर और हेलमेट पहने हुए कई युवक दिखाई पड़े। मुझे लगा कि ये लोग किसी रेस में भाग ले रहे हैं। उसके बाद एक पिकअप भी दिखायी पड़ी। जिसमे उसी तरह के कपड़े पहने हुए लोग बैठे थे। हमने पिकअप को हाथ देकर रोका और इस बारे में बात की।
पिकअप में बैठे लोगों से पता चला कि वे लोग इण्डो बार्डर फ़ोर्स के है और रेस का अभ्यास कर रहे हैं। यह रेस में  शिमला से मनाली तक की है। इसमें कई दिन लगते है। हिमाचल प्रदेश की सरकार इस रेस को हर साल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करवाती है। यह अन्तराष्ट्रीय रेस है। इसमें देश विदेश से लोग आते हैं। पिछले साल इसे  किसी नेपाली ने जीता था। वे लोग उसी का अभ्यास कर रहे थे। मुझे लगा कि यह रेस कुछ टूर दी फ्रांस में होने वाली रेस है।
मैंने इस साइकिल रेस के बारे में कुछ और पता किया तो पता चला कि यह पांचवी साइकिल रेस है।  इस बार यह हरक्यूलिक्स माउन्टेन रैली के नाम से जानी जा रही है। यह दस दिन में पूरी होगी। यह २७ सितम्बर २००९ को शिमला के पीटल हाल होटल से शुरू होगी। साईकिल चालक विभिन्न जगहों से होते हुए मनाली पहुंचेगें। ६ अक्टूबर को पुरस्कार दिया जायेगा।
इस रैली में करीब ३५ लाख रुपया खर्च होगा और विजयी चालक को आठ लाख रुपया इनाम मिलेगा। इस रैली में कुल ४० चालक भाग ले रहे है जो आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ,अमेरिका, इंग्लैंड और भारत से आयें हैं। सबसे अधिक १९ सदस्य इसमें नौसेना के है।  इसकी कुल दूरी ६५२ किमी यानी लगभग ६५ किमी प्रतिदिन इन लोगों को अपनी साइकिल चलाना होगा।
दुनिया की प्रसिद्ध साइकिल रेसों में, टूर दी फ्रांस (Tour de France), जाइरो द’इटैलिआ (Giro d’Italia), टूर ऑफ एरेट्रिआ (Tour the Eritrea) हैं।
टूर दी फ्रांस दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस है। यह १९०३ में शुरू हुई। यह २१ दिन चलने वाली लगभग ३६०० किलोमीटर लम्बी रेस है।
जाइरो द’इटैलिआ या जाइरो  टूर दी फ्रांस से प्रेरित है। यह १९०९ में शुरू हुई। यह २१ दिन चलने वाली लगभग २४५० किलोमीटर लम्बी रेस है
एरेट्रिआ उत्तरी पूर्वी हिस्से में समुद्र से लगा, सोमालिया और इथिओपिया से घिरा देश है।  टूर ऑफ एरेट्रिआ सबसे पहली बार १९४६ में हुई। बीच में, उनके देश की परेशानी की वजह से यह बन्द हो गयी लेकिन २००१ से यह पुनः शुरू हो गयी। यह १० दिन चलने वाली, लगभग ११२० किलोमीटर लम्बी रेस है।
क्या हिमाचल की साइकिल रेस भी इनकी तरह प्रसिद्ध हो पायेगी? हम आशा तो कर ही सकते हैं।
वर्ष २०१० में, यह रेस २२ अक्टूबर को शुरू हो रही है। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं और यदि आप भाग लेने में इच्छुक हों तो रजिस्टर करवा सकते हैं।
इस साईकिल रेस के पहली प्रतियोगिता के कुछ चित्र नीचे देखें।
और वह शर्मा गयी
मणिकर्ण जाने के लिये बहुत दूर तक रास्ते के साथ, व्यास नदी के बगल में ही चलती रही। उसके बाद बायें मुड़कर मणिकर्ण के लिए मुड़े तब हम लोगों के साथ रास्ते भर पार्वती नदी रही। यदि हम पुल से बायें न मुड़ते और सीधे चलते रहते तब कुछ ही दूर इन दोनों नदियों का संगम है। बायें मुड़ कर चलने पर कुछ देर बाद हमें मनाला हाई रोड इलेक्टिक प्रोजेक्ट  का  बिजली घर दिखाई पड़ा।
मनाला गांव में पानी इक्ट्ठा होता है। वहीं से पाइप के द्वारा एक सुरंग के जरिए  पहाड़ को पार करते हुए  नीचे जाता है। ताकि बिजली पैदा की जा सके। इससे लगभग ८६ मेगावाट बिजली तैयार की जाती है। वहां पर हमें कुछ विदेशी, इस प्रोजेक्ट के अन्दर जाने की इच्छुक लगे। हमारे साथ वहां के स्थानीय व्यक्ति जसवंत भी थे। मैंने उनसे पूछा,
‘क्या यह लोग प्रोजेक्ट देखने जा रहे हैं?’
जसवन्त ने बताया,
‘नहीं, यह लोग नदी पार कर मनाला गांव में जायेंगे। वहां भांग पैदा होती है। वहां के लोग भांग का व्यापार करते है। यहां पर रहने वाले, ज्यादातर विदेशी  भांग खाते हैं। यह विदेशी भी भांग लेने मनाला गांव जा रहे है। मनाला में पहले केवल भांग का व्यापार के अलावा कुछ नहीं होता था। लेकिन सड़क बन जाने के बाद कुछ लोग पढ़ने लगें है।’
मणिकर्ण में एक गर्म पानी का फौव्वारा है। इसकी कथा कुछ इस प्रकार है।
ब्रहम्माण्ड पुराण  के अनुसार एक बार शिव जी पार्वती जी के साथ मणिकर्ण आये। यहां की  सुन्दरता के कारण, यहीं रूक ११,००० वर्षों तक तपस्या में लीन रहे।
एक बार जलक्रीडा करते हुए पार्वती जी के कान के आभूषण की एक मणि जल में गिर कर पताल लोक में चली गई। खोई हुई मणि को ढूंढने के लिए भगवान शंकर ने अपने गणों को आदेश दिया। लेकिन मणि न मिली।
शेषनाग पातालाधिपति तथा माणियों के स्वामी हैं। उन्हें, पार्वती जी के आभूषण  के बारे में पता चला। इस पर उन्होंने जोर से फुंकारा।  जिससे इस स्थान पर पृथ्वी में गर्म जल का फौव्वारा  प्रकट हो गयी।  इस फौव्वारे  से, पार्वती जी की मणि निकल आयी।
कहा जाता है कि सन् १९०५ से पहले गर्म जल चश्मे से ११  से १४ फुट ऊंचा फुहारा बड़े वेग से निकलता तथा जिसमें से कभी-कभी मणियाँ (रंग बिरंगे पत्थर) निकलती थी। इसी से इस स्थान का नाम मणिकर्ण पड़ा।
यहां पार्वती जी तपस्या करने के  कारण, पुराणों में इस स्थान को ‘अर्द्घ नारी क्षेत्र’ भी कहा गया है। भगवान शंकर को यह स्थान इतना प्रिय  है कि काशी में भी उनके स्थान का नाम ‘मणिकर्णिका घाट’ है।
महाभारत काल में देवराज इन्द्र द्वारा अर्जुन को दिए गए पाशुपतास्त्र चलाने के लिए अर्जुन की परीक्षा लेने के लिए भगवान शंकर जी ने किरात (भील) रूप धारण करके इस स्थान पर अर्जुन से युद्व करके अर्जुन को वरदान दिया था।
मणिकर्ण के गर्म जल के विभिन्न चश्मों का तापमान ६४ सी से ८८ सेलसियस है।  चश्मों में गन्धक नहीं है। कहा जाता है यहाँ के कुण्डों में स्नान करने से गठिया इत्यादि रोग दूर हो जाते है।
हम लोग जब इस गर्म पानी के चश्में को देखने गये, उस समय एक प्यारी सी नवयुवती वहां पर गठरी लेकर आयी थी। उसने बताया,
‘मैं गठरी में आलू लाई हूं। आलू के पराठे बनाने के लिये इसे उबाल रही हूं। बाद में, अचार के साथ खायेंगे।’
मैंने पूछा
‘क्या हम लोग भी उसके साथ यह खाना खा सकते हैं’
वह शर्मा गयी और कोई जवाब नहीं दिया।
पता नहीं हलुवा घी में, या घी हलुवे में तैर रहा था
मणिकर्ण में राम मन्दिर
मणिकर्ण में राम मन्दिर है। इसकी कथा कुछ इस प्रकार है।
सोलहवी शताब्दी में कुल्लू प्रदेश पर राजा जगत सिंह का राज्य था। एक बार किसी ने राजा जगत सिंह के पास झूठी शिकायत कर दी कि टिपरी गांव (मणिकर्ण से २५ कि.मी.) के एक ब्राहम्ण के पास अनमोल मोती हैं, यह तो राजा के पास होने चाहिए।राजा जब अगली बार मणिकर्ण आये तब ब्राहम्ण को बुलवा कर आदेश दिया कि राजकीय खजाने में जमा मोती  कर दो। लेकिन ब्राहाम्ण के पास मोती नहीं थे। वह जमा कैसे करता।
राजा गांव में मोती लेने पहुँचा। ब्राहाम्ण ने डर के मारे अपने आपको परिवार सहित घर में बंद कर आत्मदाह कर लिया।
ब्राहम्ण हत्या के कारण राजा बीमार हो गया और किसी उपचार से ठीक नहीं हो सका। एक महात्मा ने, राजा को सलाह दी अयोध्या से भगवान रामचन्द्र जी की  मूर्ति मंगवा कर मणिकर्ण के मन्दिर में स्थापित कर राज पाठ भगवान रघुनाथ जी को अर्पण कर दें। तब बीमारी दूर हो सकती है। राजा ने ऎसा ही किया। उसके बाद राज्य  का काम भगवान रघुनाथ जी के दास के रूप में किया। उनके जीवन के अन्तिम २६ वर्ष यहीं बीते।
कुल्लू के दशहरा मेला विश्व प्रसिद्व है। राजा जगतसिंह के समय से ही, इसका आरम्भ मणिकर्ण से होना शुरू हुआ था। तभी से , यह प्रथा आज भी चल रही है।
हम भगवान राम  के इस मंदिर को देखने गये। यहां लंगर चलता रहता है। हम लोगों ने दोपहर का खाना वहीं पर खाया। खाने में मोटा चावल, राजमां और कढ़ी थी। कढ़ी स्वाद में  मीठी  थी।  हम  लोगों ने भोजन किया।  इसके लिए पैसा नहीं देना पड़ता था पर जब मैं बाहर निकलने लगा तो देखा कि वहां पर एक पेटी रखी हुई है और उसमें लिखा हुआ था कि आप जो चाहे दान दे सकतें है। मुझे लगा कि हम लोगों ने खाना खाया है। इसलिए  कि कुछ न कुछ अवश्य  दान देना चाहिये मैंने सौ रूपये  पेटी में डाले।
हम लोगों को खाना खिलाते समय, एक बहुत सुन्दर नवयुवक रीबॉक का ट्रैक सूट पहने हुए खाना खिला रहा था । वह बाहर  मिला। मैंने उससे कहा,
‘खाना बहुत अच्छा बना था क्या तुम खाना बनाने वाले को हमारी ओर से धन्यवाद दे सकते हो।’
उसने अपना नाम  चमन लाल बताया और कहा,
‘आज खाना बनाने वाला नहीं आया था। इसलिए  आज का खाना मैंने बनाया है।’
मणिकर्ण में गुरूद्वारा
यह भी कितने आश्चर्य की बात है कि  भगवान राम के मंदिर में, रीबॉक के ट्रैक सूट के साथ, खाना बनाने वाले बवर्ची के हाथों, हमने प्रसाद के रूप में भोजन खाया।
यहां पर एक गुरूद्वारा भी है। हम लोग गुरूद्वारे में भी गये। वहां पर भजन, कीर्तिन हो रहा था और प्रसाद में हलुवा मिल रहा था। मैंने इसे ग्रहण किया। पता नहीं लगता था कि हलुवा घी में,  या घी हलुवे में तैर रहा था। लेकिन हलुवे में अच्छी बात यह थी कि वह गर्म था और कम मीठा था। हलुवा खाने के बाद हाथ में लगे घी को  अपने बदन में लगा लिया।
अभी तक इसका पैसा नहीं निकल पाया है
मैंने काशमीर यात्रा के दौरान पहलगांव में राफ्टिंग की थी। इसी लिये कुल्लू में भी राफ्टिंग की बात सोची। इसी लिये हम लोग, मणिर्कण से वापस आते समय, कुल्लू होते हुए आये।
कुल्लू में हमें, कोई भी व्यक्ति राफटिंग करते हुए नहीं दिखायी पड़ा। ऎसा लगा कि शायद उस दिन राफटिंग नहीं हो रही है। यह सच नहीं था। राफटिंग तो हो रही थी लेकिन बहुत कम लोग राफटिंग कर रहे थे। इसलिए नहीं दिखायी पड़ रहे थे।
रास्ते में, हमें  रेड डायमन्ड ऎडवंचर का लगा बोर्ड दिखा। इसके मालिक का नाम विनीत था। उन्होंने बताया कि राफटिंग सब लोग नहीं करवा सकते है। इसके लिए सरकार से लाइसेंस लेना पड़ता है। उनके पास ३  या ७ किलो-मीटर राफ्टिंग करवाने का लाइसेंस था। इससे ज्यादा दूरी की भी राफटिंग होती है पर उसके लिए उनके पास लाइसेंस नहीं था।
विनीत के साथ चार नेपाली लोग थे। वे  वेतन पर काम कर रहे थे। यह लोग हिमांचल प्रदेश के पर्यटन विभाग  के द्वारा प्रमाणित थे। विनीत ने इसी साल अपना व्यापार शुरू किया है। उसने बताया,
‘मैंने दो रैफ्ट, ऋषीकेश से सवा तीन लाख रूपये में खरीदे हैं। लेकिन अभी तक इसका पैसा नहीं निकल पाया है।’
राफटिंग बरसात में नही होती है और ठंढक के दिनों मे भी नही होती है। क्योंकि, उन दिनों में बर्फ जम जाती है और नदी में पानी कम रहता है। यह लगभग अप्रैल के महीने से, सितम्बर के अन्त तक चलता है। बीच में, एक महीने बरसात में यह बंद हो जाता है।
मैने जब राफ्टिंग की तब मेरे साथ टैक्सी चालक पवन भी थे। हमने तीन किलो-मीटर राफटिंग की। उसके  बाद यह लोग गाड़ी से हमें पुन: वापस वहीं  पर ले आये जहां से हमने रैफ्टिंग शुरू की थी। रैफ्ट को भी गाड़ी में रखकर लाया गया।
हम लोग पूरी तरह से भीग गये थे। लेकिन इसके लिए हम तैयार थे। हम अपने साथ अतिरिक्त कपड़ा ले गये थे। वहां पर कपड़े बदलने के लिए कमरा था। वहां पर हमने कपड़े बदले। हम लोग को ठंड लग रही थी। इसलिए बगल में गर्म चाय भी पी।
हिमाचल का प्रसिद्घ व्यंजन सीटू है। कहते है कि पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को भी यह व्यंजन बहुत पसंद है। वे जब भी हिमाचल प्रदेश जाते हैं तो इसे अवश्य खाते हैं। यह चावल से बनाया जाता है और इसे चटनी और घी के साथ खाया जाता है । मैंने भी इसे खाया पर मुझे  स्वाद नहीं लगा क्योंकि मैंने इसे बिना चटनी के खाया था।
नग्गर में, रोरिख संग्रहालय
रोरिक परिवार सहित नग्गर में – चित्र विकिपीडिया से
प्रोफेसर निकोलस रोरिख (जन्म ९ अक्टूबर १८७४ – मृत्यु १३ दिसंबर १९४७) रूसी दार्शिनक, लेखक, एवं पेंटर थे। वे रोरिख समझौते के जनक हैं। यह समझौता सभ्यताओं की रक्षा को कानूनी जामा पहनाता है और मुख्य रूप से बताता है कि संस्कृति की सुरक्षा सैन्य आवश्यकता से अधिक महत्वपूर्ण है।
रौरिख ने अपने जीवन के  अंतिम, लगभग २१ साल भारत में हिमाचल के कस्बे, नग्गर में बिताये। यहीं रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट बनाया गया है और इनके घर को संग्रहालय में बदल दिया गया है। इसी तरह का एक अन्य संग्रहालय दार्जिलिंग और बैंगलोर में भी है। हम लोग, कुल्लू से,  इसे देखने गये।
इस संग्रहालय के ऊपर उर्सवती हिमालय रिसर्च इंस्टीट्यूट बना है। इसमें भी संग्रहालय है। रोरिख के बड़े पुत्र ने हर्बल औषधि के क्षेत्र में काम करते थे। उस संग्रहालय में चिड़िया है और हर्बल औषधि बनाने के औजार है। इस समय यहां संगीत एवं पेंटिंग की भी शिक्षा दी जाती है। इसका डिप्लोमा चंडीगढ़ से दिया जाता है।
रोरिक संग्रहालय
रोरिख का घर बहुत सुन्दर जगह पर है। यहां से ब्यास नदी का बहुत सुन्दर दूश्य दिखायी पड़ता है। वहां जाकर लगा क्यों न यहीं बैठ कर कुछ रचनात्मक कार्य किया जाये।
संग्रहालय से खरीदा गया देविका रानी का चित्र
रोरिख के दो  पुत्र थे। उनके छोटे पुत्र की शादी एक प्रसिद्घ फिल्मकारा देवका रानी से हुई थी।
संग्राहालय में यादगार वस्तुये भी ख़रीद सकते हैं और यह बहुत अच्छी बात है। यह अक्सर हिंदुस्तान के संग्रहालय में नही होता है। लेकिन यहां पर सब मिल रहा था । वहां से मैने एक पेपर वेट और देवकी रानी का बना हुआ चित्र भी खरीदा।
अगली बार, हम लोग मनाली से चायल चलेंगे। जहां हिमाचल सरकार के पर्यटन विभाग के प्रीमियम हैरीटेज़ होटल में मेरी मुलाकात, एक सुन्दर केशों की मलिका, साहिबा से हुई थी।
आप, क्यों नहीं, इसके बाल खींच कर देखते
हम लोग मनाली से चायल गये। मेरे कुछ मित्रों ने कहा था।
‘जब तुम शिमला और मनाली जा रहे हो तब चायल जाना बेकार ही है। वहां रूकने की भी जरूरत नहीं है।’
लेकिन मुझे यहां आकर लगा कि इन सब जगहों में चायल सबसे सुन्दर है।
पिछले साल जब हम सिक्किम गये थे तब वहां बहुत हरे भरे दृश्य दिखायी पड़े थे। लेकिन शिमला या मनाली में हर जगह हरियाली दिखायी नहीं पड़ी। वहां पर कभी कभी अक्सर हरियाली रहित पहाडियां दिखती थी। लेकिन चायल आते समय हम लोगो को रास्ता सुन्दर लगा।  चायल के रास्ते में कोई भी पहाड़ी हरियाली रहित नहीं नजर आयी। सब में इतनी हरियाली थी जितनी और कहीं नहीं। वहां पर प्राकृतिक सौंदर्य भी था और हवा में प्रदूषण भी कम।
चायल में महाराजा और पटियाला यादुवेन्द्र सिंह का महल था।  यह भवन १८९१ में बना था। हिमाचल सरकार के पर्यटन विभाग ने इसे १९७२ में महाराजा पटियाला से ख़रीद लिया। उसके बाद महाराजा पटियाला और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच एक मुकदमा भी चला।
महाराजा का कहना था कि उसने केवल भवन बेचा है जब कि हिमाचल प्रदेश सरकार का कहना था कि उसने सारी जमीन भी बेची है। यह मुकदमा अन्त में हिमाचल सरकार के पक्ष में तय हुआ। इसमें अब एक प्रीमियम हैरीटेज़ होटल बना दिया है।
हम लोग वहां पर गये। यह करीब ७२ एकड में, बहुत सुन्दर  होटल है। इसके अन्दर जाने  के लिए सौ रुपये का टिकट लेना पड़ता है। यदि आप उस होटल में ठहरते हैं तब यह आपके कमरे के रेट के साथ जुड़ जाता है अन्यथा केवल सौ रुपया इस जगह को देखने के लिए ही है। हम लोग जब अन्दर गये तब  टिकट लिया।  एक लम्बी सी ड्राइव-इन के बाद हम  महल में पहुंचे। रास्ते में, टेनिस बैडमिंटन खेलने के लिए बने हुए कोर्ट दिखे।
होटल की मुख्य इमारत को के सामने एक बहुत बड़ा सा लॉन है। यहां मेरी मुलाकात राहुल और उनकी पत्नी से हुई। राहुल दिल्ली में इंजीनियर हैं और इलेक्ट्रानिक डिज़ाइन का काम करते है। जब मैंने उनसे यहां आने का कारण पूछा तब उनका जवाब था,
‘मैं पूरा हिमालय घूम चुका हूं। मेरी पत्नी हिमालय जाना चाहती थी। मुझे लगा कि मैं उसे सबसे सुन्दर जगह ले जाऊं। यह हिमालय की सबसे सुन्दर जगह है। इसलिये मैं उसे यहां लाया हूं।’
मैंने पूछा,
‘होटल के कमरे कैसे है। सुना है कि बहुत महंगे है।’
उसने कहा,
‘सच पूछिए तो यह लोग जिस तरह की वह सुविधा देते है। उसके हिसाब से यह बहुत सस्ता है।’
होटल की मुख्य इमारत को के सामने एक बहुत बड़ा सा लॉन है। यह कोई फुटबॉल के मैदान के बराबर होगा। हम लोग, इस लॉन पर चल कर होटेल के अन्दर गये। लॉन पर बहुत से लोग वहां के नजारे एवं समा का आनन्द ले रहे थे। वहीं लॉन मेरी मुलाकात, एक परिवार से हुई। उनके साथ एक प्यारी सी युवती थी। उसके बाल बहुत लम्बे थे। मैंने परिवार के सदस्य से, उससे सवाल पूछने की अनुमति ली। उन्होंने कहा,
साहेबा के प्यारे लम्बे बाल
‘आपकी ही बेटी है, जरूर पूछिए।’
मैंने पूछा,
‘बिटिया तुम्हारे बाल असली हैं या नकली।’
उसके बगल में शायद उसके बड़े भाई या पिता होंगे उन्होंने कहा,
‘आप इसके बाल क्यों नहीं खींच कर देखते?’
मैंने कहा कि किसी अनजान युवती के बाल खींचने पर तो मुश्किल में फंसा जा सकता है। मैंने उस युवती से कुछ देर बात की। उसने अपना नाम साहेबा बताया और कहा,
‘मेरी मां के बाल तो इससे दुगने लम्बे थे।’
हांलाकि उस समय उसकी मां ने अपने बाल छोटे कर लिऐ थे
मैंने साहेबा से कहा,
‘दुनिया की हर शैम्पू कम्पनी, तुम्हें मॉडल के रूप में लेना चाहेंगी। तुम क्यों नहीं किसी शैम्पू कम्पनी के लिए मॉडलेंग करती हो?’
उसने इसका जवाब नहीं दिया। वह चुप रही। उनमें से एक वृद्ध सज्जन भी थे। उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया,
‘इसे पैसे की आवश्यकता नहीं है। इसलिए इसे काम करने की जरूरत नहीं।’
पुरूष समाज में अक्सर इस तरह की बात कर, महिलाओं को काम करने से रोका जाता है। मेरे विचार से, यह दकियानूसी विचार है। महिलाओं को काम करने की बात इसलिए नहीं होती कि उन्हें पैसों की जरूरत है। लेकिन महिलाओं को इसलिए काम करना चाहिए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। उनमें आत्म सम्मान आये। वे अपने मन मुताबिक, अपनी क्षमता के अनुसार, अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें।
हमें भी पैसों की जरूरत नहीं। भगवान ने हमें सब दिया। लेकिन फिर भी मेरी पत्नी शुभा पढ़ाती है।
मैने वृद्ध सज्जन को जीवन का यह दर्शन समझाने का प्रयत्न किया, लेकिन मैं नहीं कह सकता कि वे इसे वह समझ पाये अथवा नहीं। हांलाकि साहेबा कुछ मुस्कराई, कुछ लाचार सी लगी – शायद वह मेरी बात समझ पायी या फिर वह अपने परिवार को मुझसे बेहतर समझती थी।
हम लोग होटल के स्वागत कक्ष पर गये। स्वागत कक्ष भी गये। स्वागत कक्ष महाराजा का प्राइवेट थियेटर हुआ करता था। वे कभी-कभी फिल्में भी देखा करते थे। स्वागत कक्ष पर मेरी मुलाकात सुश्री सरला चोपड़ा से हुई। वे बात करने में बहुत ही मधुर थीं। उन्होनें बताया,
‘इस होटल में बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसमें प्रमुख रूप से दाग, झुक गया आसमान, कुदरत, और थ्री इडियट है। आईसीसीआई प्रूडिशयल के विज्ञापन की भी शूटिंग यहीं हुई है।’
थ्री इडियट में, १० साल बाद जब रैन्चो से मिलने, उसके घर जाते हैं, तब इसी होटेल को उसका घर दिखाया गया है।
मैंने सरला जी से पूछा कि मैने तो सुना है कि इसके कमरे बहुत ही महंगे हैं। उन्होनें मुझ को एक कार्ड निकाल कर दिया। उस कार्ड के अनुसार वहां पर कुछ लॉगहट हैं। इनके १५००/-रूपये प्रतिदिन के हिसाब से शुरू होता है। सबसे महंगा कमरा महाराजा स्वीट है। इस रेट १५,०००/-रूपये प्रतिदिन का है।
मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं महाराजा स्वीट देख सकता हूं। उन्होनें कहा अवश्य और उन्होंने लच्छू को चाभी देकर कहा,
‘इन लोगों को महाराजा स्वीट दिखा दो।’
महाराजा स्वीट में दो बेड रूम, दो बाथरूम और एक ड्रेसिंग रूम है और बहुत ही सुन्दर कमरे हैं। इसके बाद हम उनके रेस्त्रां भी गये। वहां पर कोल्ड काफ़ी और एक कटलेट खाने को लिया। यह वही कमरा है जो महाराजा के समय में डाइनिंग रूम हुआ करता था।
होटल में कुछ आयुर्वेद रिजूवेशन भी चलता है जिसमे अलग अलग तरीके का मालिश भी करा सकते है। मुझे यह पता नहीं चल पाया कि यह मालिश उसी तरह की है जैसे केरल में होती है या इसकी कोई दूसरी विधि है। उनके पैम्फ्लेट पढने से लगा कि शायद यह कुछ केरल की तरह की है।
होटेल के बाहर आने के बाद लगा कि, राहुल जो मुझे बाहर लॉन में मिले थे, शायद उनकी बात सच है। मुझे दुख लगा कि मैं यहां क्यों नहीं ठहरा था। अगली बार चायल जाऊंगा तब वहीं ठहरूंगा।
चायल पैलेस बहुत सुन्दर जगह है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है जिसमें थ्री इडियट भी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का यह विज्ञापन भी वहीं फिल्माया गया है। इसे देखिये और इस लॉन एवं इस पैलेस को देखें।
तुमसे मिल कर, न जाने क्यों और भी कुछ याद आता है
चायल से हम लोग कुफरी भी गये थे। रास्ते में मैने देखा एक जगह बहुत से लड़के और लड़कियां इकट्ठा थे। और वे रॉक क्लाईबिगं का  कर रहे थे। मैंने उतर कर उनके बारे में जानकारी ली।
यह लोग नोयडा के एच.सी.एल. कम्पनी में काम करते थे। वे लोग उनकी वार्षिक मीटिंग  में आये थे।  यह उनकी एक गति विधि थी। मैंने उनसे पूछा,
‘क्या मैं भी कर सकता हूं?’
उन्होंने कहा कि उसके लिए उन्होने पैसा दिये है। मुझे लगा कि मेरा इसमें भाग लेना अनुचित होगा।
इसमें बहुत से लड़के और लड़कियां थीं। युवक तो जोश में थे पर युवतियां कुछ घबरा रहीं थीं।  लौटते समय हम लोग उनसे पुनः मिले। वे सब थके थे पर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने बताया कि उन सब ने रॉक क्लाईंबिंग की और युवतियों का डर दूर हो गया था।
कुफरी जाते समय, हमारे साथ वहां के स्थानीय व्यक्ति विनोद भी थे वे सूचना के भंडार थे। उन्होने  बताया,
‘यहां पर खास तरह का मशरूम भी होता है जिसे गुच्छी कहते है। यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है और इसकी बहुत ज्यादा मांग होती है। यह तभी पैदा होता है जब बादल गरजते है।’
मुझे उनकी बात ठीक नहीं लगी। बादल के गरजने से कुकरमुत्ते के पैदा होने का कोई सम्बंध नही होना चाहिए। हां यह हो सकता है कि जब बादल गरजते है तब  पानी बरसता है और यह कुकरमुत्ते को उगाने के लिए सहायक हो।
वहां पर जूं करती हुई आवाज़ आ रही थी। विनोद के अनुसार यह झिंगुर की आवाज़ है। इसको पीस कर दवा बनायी जाती है जिससे मोटापा कम हो सकता है।
हम लोग कुफरी जाने से पहले, ‘कुफरी में हॉलीडे रिजॉट‘ गये। यह बहुत सुन्दर सा रिज़ॉट है। लगता था कि यहीं रुकते तो क्या मज़ा रहता।
कुफरी कॉफी रिज़ॉर्ट में मेरी मुलाकात एक सुश्री योगिता और उनकी सहयोगी से हुई। उन्होंने बताया,
‘हमारे रिज़ॉट में कई फिल्में की शूटिंग  हुई है। इसमें ”किंग अंकल” और ”प्यार झुकता नहीं” प्रमुख है।’
यहां एक सुन्दर सा लॉन था। उसमें एक छतरी बनी थी और कुछ कुर्सियां पड़ी थीं। वहीं बैठ कर कॉफी पी और सुन्दर प्रकृतिक सुन्दरता का आनन्द लिया
कुफरी हॉलीडे रिजॉर्ट वह छतरी भी दिखायी दे रही है जहां हमने कॉफी का आनन्द लिया
कॉफी पीने के बाद हम वहां से ऊपर कुफरी गये। लोग घोड़ों पर जा रहे थे। लेकिन हम पैदल गये।
सुनिये और देखिये ‘प्यार झुकता नहीं’ फिल्म का यह प्यारा सा गीत
‘तुमसे मिल कर, न जाने क्यों, और भी कुछ याद आता है, याद आता है’
जहां से, इस चिट्ठी का शीर्षक लिया गया है।
हम हिन्दुस्तानी तो एक दूसरे की देखा देखी करते हैं
हम लोगों ने ‘कुफरी हॉलीडे रिज़ॉर्ट’ में कॉफ़ी पी और फिर पैदल ऊपर गये, जहां पर बर्फ में स्कीइंग होती है। वहां ज्यादातर लोग घोड़े पर ही जा रहे थे। शायद हम ही ऎसे थे जो पैदल जा रहे थे। घोड़े, कुछ पहले से शुरू होते है। वे आने जाने के लिए २५०/-रुपया लेते हैं।कुफरी में ठंढक में बर्फ जमी रहती है और  स्नो  स्कीइंग  होती है।वहां एक दंगल हो रहा था। इस दंगल में उत्तर भारत से और नेपाल से जाने माने लोग दंगल करने आये थे। कुफरी सठिया गांव के अन्दर आती है। इस दंगल को, सठिया  गांव  पंचायत  ने आयोजित किया था। इसमे अलग अलग श्रेणी के लिए दो लाख रूपये का पुरस्कार भी था।इस दंगल में कुछ ड्रम बजाने वाले लोग भी आये थे।  कुश्ती के दौरान और बाद में वे चारों ओर ड्रम बजाते हुए घूमते थे। लोग आनन्द ले रहे थे।
यहां पर मेरी मुलाकात लायक राम से हुई। वे उस ग्राम पंचायत के प्रधान के भाई है। उन्होंने बताया,
लायक राम सौर उर्जा के बल्ब के साथ
‘यहां पर सारी रोशनी सूर्य ऊर्जा से है। इस तरह के  लगभग ५० बल्ब हैं जो कि २०० वॉट के हैं।  ग्राम पंचायत ने इसके लिए ७,५००/-रुपया दिया है जब कि बाजार में इसका दाम ४५,००० से  ५०,००० रुपया है। बाकी पैसा सरकार से अनुदान मिला है। बैटरी लगभग साल भर चलती है।  बैटरी में  तीन महीने में एक बार डिस्टिल वाटर डालना पड़ता है।’
वहां महिलाओं और पुरूषों के लिए शौचालय भी बना हुआ है। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह साफ है। उन्होंने कहा कि साफ होगा। मैंने चलकर देखने की बात की और उनके साथ उसे देखने गया। वह न तो साफ था और न ही पुरूष वाले शौचालय में पानी का नल ठीक था।वहां पर खाने पीने की दुकानें थी। जिसमे लोग खा रहे थे और झूठा गंदगी वहीं फेंक रहे थे।  मैने उन्हें दो सुझाव दिये,
पहला, आप शौचालय का प्रयोग करने के लिए पैसा लें और उस पैसे से उसकी देख-रेख करें और सफाई करवायें। मैंने उन्हे इस बारे में सिक्किम यात्रा के अनुभवों को बताया। जब यह वहां हो सकता है तो यहां क्यों नहीं।
दूसरा, यहां पर कूड़ादान रखा हुआ है।  उसमें कूड़ादान के अन्दर एक प्लास्टिक रखें ताकि लोग खाकर उसी में फेंके और उसके बाद वह प्लास्टिक बांध कर बाहर निकाल ली जाए और इसके बाद नई प्ललास्टिक लगा दी जाए। हम हिन्दुस्तानी तो एक दूसरे की देखा देखी करते है। यदि एक आदमी उस कूड़ेदान में फेकेंगा तो बाकी सब लोग भी फेंका करेगे। इससे सफाई कर्मचारियों को सुविधा रहेगी और आने वालों को भी अच्छा लगेगा।
उन्होंने कहा,
‘आपका सुझाव अच्छा है। आप जब अगली बार आयेगें तो आप की दोनो बातों पर अमल हो रहा होगा।’
आप जब वहां जायें और ऐसा होता पायें तो मुझे अवश्य धन्यवाद दीजियेगा।
लाईये मैं आपके हाथ में बांध देती हूं
कुफरी में मेरी मुलाकात दो तिब्बती लड़कियों से हुई थी। वे क्रोशिया से सुन्दर काम कर ही थीं।  वे छोटे छोटे बच्चों के जूते  बुन रही थी।  इसे काफी लोग ख़रीद भी रहे थे। उनमें से कुछ जगह बैंड रखे हुए थे। मैंने पूछा कि बैंड किस लिए है। उनमें से एक लड़की जिसका नाम श्रद्धा था वह बैंड का काम कर रही थी। उसने बताया,
‘इसमें नाम लिखा जा सकता है और  कलाई में बांधा जा सकता है।’
मैनें कहा कि क्या वह मेरी बहू रानी और मेरे बेटे का नाम लिख कर दे सकती है। उसने कहा,
‘यह नाम बहुत बड़े हो जायेंगे। लेकिन आपकी  कलाई बहुत पतली है। यह अच्छा नहीं लगेगा। आप  उनके नाम के दो अलग, अलग बैंड बनवाइये।’
मुझे लगा वह बातचीत करने में कुशल है। उसे मालूम है किस तरह बैंड बेचे जाते हैं। मैने कहा,
‘दोनो की शादी हो चुकी है। इसलिए दोनो का नाम साथ ही लिख कर दो। क्या हुआ यदि वह मेरी कलाई में ऊपर की तरफ न दिखायी पड़े।’
उसने  बैंड बनाकर  कुछ  ऊन  दिया उसमे पतले धागे  थे। मेरी समझ में नही आया कि वह कैसे बंधेगा। मैंने पूछा कि इसे हाथ में किस प्रकार बाधूं। वह मुस्कराई और बोली,
‘लाईये मैं आपके हाथ में बांध देती हूं और आपको सिखा भी देती हूं।’
उसने ऊन के जो धागों को टाई की तरह मेरे हाथ में बांध दिया।
इसके बाद हम लोग वापस चायल आये और अगले दिन सुबह सीधे दिल्ली आ गये हमने  चंडीगढ़ में रुकने का प्रोग्राम बनाया था नहीं जा सके।
हम लोगों ने ठीक रास्ता नहीं चुना था हमें वास्तव में हमे सबसे पहले पिंजौर, चायल, शिमला, मनाली  होते हुए वापस  दिल्ली आना चाहिए था। लेकिन रास्ते की ठीक जानकारी न होने के कारण इस तरह का रास्ता चुना गया था।
इसी के साथ देव भूमि की यात्रा विवरण समाप्त होता है। अब चलेंगे, पॉन्डचेरी।
उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।
सांकेतिक शब्द
। kufri, tibetan people,
।Manikaran, Nicholas Roerich, Naggar, Rorich pact, chail, The Chail Palace hotel,
।  Manali, sterling resort,   hidimba temple, मनु मन्दिर, Dragon guest house, Israeli cuisine, Jewish cuisine, Rohtang point, paragliding, jonson hotel, hindi typing in windows, cycle race, Himachal cycle race,
। Shimla, Institute of Advanced Studies, Jakhoo temple,
।Haryana, Pinjor, Bheema devi temple,
। हिमाचल, Himachal, Pinjor, Taxi service, Pinjor,
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती,
। Hindi, हिन्दी,
डार्विन, विकासवाद, मज़हबी रोड़े, और न्यायालय
इस चिट्ठी में,  डार्विन, प्राणियों की उत्पत्ति, विकासवाद, मज़हबों में सृजनवाद, सृजनवादियों की विकासवाद के विरुद्ध आपत्तियों, इन दोनो विचारधाराओं से जुड़े विवाद, तथा इससे जुड़े चर्चित मुकदमों की चर्चा है।
यह लेख कई कड़ियों में मेरे ,मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर, चार्लस् डार्विन के जन्म के २००वें साल पर लिखा गया था।
इसकी कुछ कड़ियों को, आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये नीचे  लिंक के बगल में  ब्रैकेट ( ) के अन्दर लिखे ► चिन्ह पर चटका लगायें। यह ऑडियो फाइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप सारे ऑपरेटिंग सिस्टम में, फायरफॉक्स ३.५ या उसके आगे के संस्करण में सुन सकते हैं। इन्हें आप,
Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ब्रैकेट के अन्दर चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें। इन्हें डिफॉल्ट करने के तरीके या फायरफॉक्स में सुनने के लिये मैंने यहां विस्तार से बताया है।
भूमिका (►)।। डार्विन की समुद्र यात्रा (►)।। डार्विन का विश्वास, बाईबिल से, क्यों डगमगाया (►)।। सेब, गेहूं खाने की सजा (►)।। भगवान, हमारे सपने हैं (►)।। ब्रह्मा के दो भाग: आधे से पुरूष और आधे से स्त्री (►)।। सृष्टि के कर्ता-धर्ता को भी नहीं मालुम इसकी शुरुवात का रहस्य (►)।। मुझे फिर कभी ग़ुलाम देश में न जाना पड़े (►)।। ऐसे व्यक्ति की जगह, बन्दरों से रिश्ता बेहतर है (►)।। विकासवाद उष्मागति के दूसरे नियम का उल्लंघन करता है (►)।। समय की चाल – व्यवस्था से, अव्यवस्था की ओर ।। मैंने उसे थूकते हुऐ देखा है (►)।। यदि विकासवाद जीतता है तो इसाइयत बाहर हो जायगी (►)।। विकासवाद पढ़ाना मना करना, मज़हबी निष्पक्षता का प्रतीक नहीं (►)।। सृजनवाद धार्मिक मत है विज्ञान नहीं है (►)।। ‘इंटेलिजेन्ट डिज़ाईन’ – सृजनवादियों का नया पैंतरा (►)।। यू हैव किल्ड गॉड, सर (►)।। हम न मानेंगे, हमारे मूरिसान लंगूर थे (►)।।
डार्विन की समुद्र यात्रा
चार्ल्स डारविन का जन्म, दो सौ साल पहले, १२ फरवरी, १८०९ को, श्रेस्बरी (Shrewsbury) में हुआ था। उनके पिता चिकित्सक थे। आठ साल की उम्र में उनकी मां का देहान्त हो गया। अगले छ: साल उन्होंने विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई की, जहां वे एक औसत विद्यार्थी रहे।
सात साल के डार्विन
१६ साल की उम्र में उन्होंने चिकित्सा पढ़नी शुरू की पर यह उन्हें रास नहीं आयी। १८ साल की उम्र में, पिता के कहने पर, आध्यात्मविद्या (Theology) की शिक्षा लेकर पादरी बनने की सोची पर यह न हो सका। उन्हें प्राकृतिक इतिहास (Natural History) में रूचि थी। इसलिए उन्होंने, इसकी पढ़ाई, अपने वनस्पति विज्ञान (Botany) के प्रोफेसर, जान स्टीवेन्स् हेन्सलॉ (John Stevens Henslow) की देख-रेख में शुरू की।
२२ वर्ष की उम्र में, डार्विन के पास कोई भी पेशा नहीं था उसका भविष्य अंधकारमय था, उसके समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। तभी उन्हें अपने प्रोफेसर हेन्सलॉ के कारण, एक पत्र मिला,
‘क्या आप एच.एम.एस बीगल नामक पानी की जहाज पर प्राकृतिक विशेषज्ञ के रुप में दुनिया की सैर करना चाहेंगे।’
डार्विन ने इसे स्वीकार कर लिया। इस समुद्र यात्रा न केवल उसके जीवन की पर दुनिया की ही दिशा बदल दी।
(यह कहानी नहीं, सच है। लेकिन यह किसी एक लड़की या महिला की कहानी नहीं है। यह उन कई महिलाओं और लड़कियों की दास्तान और अनुभवों को मिला कर लिखी गयी है जिनसे मुझे मिलने का, बात करने का, मौका मिला –  और जीवन की सच्चाई भी पता चली। उर्मिला एक काल्पनिक नाम है। मैं आज तक किसी लड़की या महिला से नहीं मिला जिसका नाम उर्मिला हो। )
इतने में मुन्ने की मां की तन्नाई हुई अवाज़ सुनायी पड़ी,
‘यह क्या है?’
मैंने तिरछी नज़र से देखा: कुछ पिकनिक की फोटो थीं। मैने कहा,
‘मुन्ना या मुन्नी से पूछो कहीं पिकनिक पर गये होंगे वंही की फोटो होंगी।’
‘यह ब्लैक एन्ड वाईट हैं और आजकल रंगीन फोटो होती हैं और न तो मुन्ना, मुन्नी दिखायी पड़ रहें हैं न ही उनके कोई दोस्त। फिर यह फोटो तुम्हारे बक्से में क्या कर रहीं थीं।’
लगा कि जैसे कोई गुर्रा रहा हो। अब तो ठीक से देखना लाज़मी हो गया।
देखा तो कई पुरानी यादें ताज़ी हो गयी। विश्यविद्यालय के समय में हम लोग पिकनिक में गये थे, तभी की फोटो थीं मैं कुछ भावुक हो कर उसे पिकनिक के बारें में बताने लगा। इकबाल, जो अब वकील हो गया है; अनूप जो बड़ा सरकारी अफसर हो गया; दिनेश जो कि जाना माना वैज्ञानिक है।
‘मुझे इन सब में कोई दिलचस्पी नहीं है पर यह लड़की कौन जिसकी तुमने इतनी फोटूवें खींच रखी हैं और क्यों इतना सहेज कर रखे हो, आज तक बताया क्यों नही’
मुझे एक पतली सी चीखती हुई आवाज़ सुनायी पड़ी। सारा गुस्सा समझ में आ गया।
यह लड़की उर्मिला थी। वह हम लोगों के साथ पढ़ती थी, अच्छा स्वभाव था, बुद्धिमान भी थी। वह सब लड़कों से बात करती थी और अक्सर क्लास में, बेन्च खाली रहने के बावजूद भी, लड़कों के साथ बेन्च में बैठ जाती थी। वह इस बात का ख्याल रखती थी कि वह सबसे बात करे तथा सब के साथ बैठे। हम सब उसे पसन्द करते थे। पर वह हम से किसी को खास पसन्द करती हो ऐसा उसने किसी को पता नही लगने दिया।
‘कहां रहती है’
फिर वही तन्नाती हुई आवाज़।
‘विश्वविद्यालय में साथ पढ़ती थी। मुझे मालुम नहीं कि वह आजकल कहां है, शायद नहीं रही।’
‘तुम्हे कैसे मालुम कि वह नही रही’
‘विश्वविद्यालय के बाद वह मुझसे कभी नही मिली पर इकबाल से मुकदमे के सिलसिले में मिली थी। उसी ने बताया था’
इकबाल मेरा विश्वविद्यालय का दोस्त है और इस समय वकील है, उसके बारे में फिर कभी – पर अभी केवल इतना कि मुन्ने की मां उसकी बात का विश्वास करती है।
‘इकबाल भाई, उर्मिला के बारे मे क्या बता रहे थे’
आवाज से लगा कि उसका गुस्सा कुछ कम हो चला था।
उर्मिला पढ़ने में तेज, स्वभाव में अच्छी वा जीवन्त लड़की थी। पढ़ाई के बाद उसकी शादी एक आर्मी औफिसर से हो गयी। मेरा उससे संपर्क छूट गया था। बाकी सारी कथा यह है जो कि इकबाल ने मुझे बतायी है।
शादी के समय उर्मिला का पति बौर्डर पर तैनात था। शादी के बाद कुछ दिन रुक कर वापस चला गया। एक दो बार वह और कुछ दिनो के लिये आया और फिर वापस चला गया। वह उससे कहता था कि उसकी तैनाती ऐसी जगह होने वाली है जहां वह अपने परिवार को रख सकता है तब वह उसे अपने साथ ले जायगा। जब उर्मिला का पती रहता था तो वह ससुराल में रहती पर बाकी समय ससुराल और मायके के दोनो जगह रहती। उर्मिला की नन्द तथा नन्दोई भी उसी शहर में रहते थे जहां उसका मायका था इसलिये वह जब मायके में आती तो वह उनके घर भी जाती थी।
एक दिन उर्मिला बज़ार गयी तो रात तक वापस नही आयी। उसके पिता परेशान हो गये उसके ससुराल वालों से पूछा, नन्दोई से पूछा, सहेलियों से पूछा – पर कोई पता नहीं चला। पिता ने हारकर पुलिस में रिपोर्ट भी की। वह अगले दिन वह रेवले लाईन के पास लगभग बेहोशी कि हालत में पड़ी मिली। उसके साथ जरूर कुछ गलत कार्य हुआ था। उसका पति भी आया वह कुछ दिन उसके पास रहने के लिये गयी और वह उर्मिला को मायके छोड़ कर वापस ड्यूटी पर चला गया। उर्मिला फिर कभी भी अपने ससुराल वापस नहीं जा पायी।
कुछ महीनो के बाद उर्मिला पास उसके पती की तरफ से शादी के सम्बन्ध विच्छेद की नोटिस आयी। उसमे लिखा था कि,
उर्मिल अपने पुरुष मित्र (पर कोई नाम नहीं) के साथ बच्चा गिरवाने गयी थी;
उसके पुरुष मित्र ने उसे धोका दिया तथा उसके साथ गैंग-रेप हुआ है;
ऐसी पत्नी के साथ, न तो बाहर किसी पार्टी में (जो कि आर्मी औफिसर के जीवन में अकसर होती हैं) जाया जा सकता है, न ही समाज में रहा जा सकता है;
इसलिये दोनो के बीच सम्बन्ध विच्छेद कर दिया जाय।
उर्मिला का कहना था कि,
वह बाज़ार गयी थी वंहा उसके नन्दोई मिल गये;
नन्दोई के यह कहने पर कि उर्मिला पति का फोन उससे बात करने के लिये आया था तथा फिर अयेगा और वे उससे बात करना चाहते हैं वह उनके साथ घर चली गयी क्योंकि उसके घर का फोन कुछ दिन से खराब चल रहा था ;
नन्दोई के यहां चाय पीने के बाद उसकी तबियत खराब हो गयी। जब उठी तो उसने अपने आप को रेलवे लाईन के पास पाया;
उसे कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ।
वह अपने पति से प्रेम करती है सम्बन्ध विच्छेद न किया जाय।
सम्बन्ध विच्छेद के मुकदमे आज कल पारवारिक अदालतों मे चलते हैं। इन में फैमिली कांउन्सलर होते हैं जो कि महिलायें ही होती हैं इन फैमिली कांउन्सलर ने उर्मिला से बात की और अपनी रिपोर्ट में कहा कि,
उर्मिला ज्यादातर समय रोती रही;
सारी बात नही बताना चाहती थी; और
लगता है कि झूट बोल रही है।
निचली आदालत ने फैमिली कांउन्सलर की बात मान कर सम्बन्ध विच्छेद कर दिया। तब वह ईकबाल के पास पंहुची। ईकबाल ने हाई कोर्ट में अपील करके उसे जितवा दिया।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस बात पर विश्वास नही किया जा सकता कि उर्मिला किसी पुरुष मित्र के साथ बच्चा गिरवाने गयी थी, क्योंकि,
उर्मिला के किसी भी पुरुष मित्र का नाम भी किसी ने नहीं बताया;
किसी ने भी उर्मिला को पुरुष मित्र के साथ जाते देखने की बात नहीं कही;
इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उर्मिला का चरित्र खराब है बलकि उसके अच्छे चरित्र की गवाही है (यह बात तो उर्मिला के ससुर ने गवाही में माना था);
उर्मिला की शादी हो चुकी थी वह पती के साथ रह चुकी थी जो समय उसने अपने पती के साथ बिताया था उसके कारण वह गर्भवती हो सकती थी। उसको बच्चा गिरवाने का कोई कारण नही था।
हाई कोर्ट ने फैमिली कांउन्सलर की रिपोर्ट खारिज करते हुऐ कहा कि,
जिस महिला के साथ ऐसी बुरी दुर्घटना हुई हो उसके लिये वह सब बयान कर पाना मुशकिल है;
ऐसे मौके की याद ही किसी को दहला सकती है;
कोई भी महिला ऐसी बात को बताते समय सुसंगत नही रह सकती; और
ऐसी महिला के लिये उस बात के बारे में पूछे जाने पर रोना स्वाभाविक है।
हाई कोर्ट ने उर्मिला की अपील मंजूर की तथा उसके पति के सम्बन्ध विच्छेद के मुकदमे को यह कहते हुऐ खारिज किया कि ऐसे मौके पर पती को पत्नी,
के हालात समझने चाहिये; तथा
उसे सहारा देना चाहिये न कि तिरस्कारना।
सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले को बहाल रखा।
हाई कोर्ट ने उर्मिला की अपील मंजूर करते हुऐ उसे जीवन भत्ते के लिये पैसे भी दिलवाये पर यह नहीं मालुम कि उर्मिला ने पैसे लिये कि नहीं क्योंकि इस सब के कुछ महीनो के बाद उर्मिला तथा उसका परिवार शहर छोड़ कर मालुम नहीं कहां चला गया। न मुझे न ही ईकबाल को कुछ भी उसके बारे में पता है।
‘क्या उर्मिला को बिलकुल कुछ याद नहीं था कि उसके साथ क्या हुआ’
मुन्ने की मां ने पूंछा।
‘सब याद था, मुन्ने की मां, सब, वह शहर छोड़ने के एक दिन पहले ईकबाल के पास गयी थी और ईकबाल को उस रात की सच्चाई बतायी। पर यह नहीं बताया था कि वह अगले दिन शहर छोड़ कर जा रही है।’
मैने कहा।
यह भी अजीब कहानी है उस दिन उर्मिला नन्दोई के घर मे चली गयी थी वहां उसे पता चला कि उसकी ननन्द नहीं थी। वह अपने मायके यानि कि उर्मिला के ससुराल में थी घर में नन्दोई के मित्र थे। उर्मिला वापस अपने मायके आना चाहती थी पर नन्दोई ने उससे सबके लिये चाय बनाने के लिये अनुरोध किया। इसको वह मना नहीं कर पायी क्योंकि घर में चाय बनाने के लिये और कोई नहीं था।
वह जब चाय बनाने गयी तब नन्दोई तथा उनके मित्रों ने दरवाजा बन्द कर दिया। उसके साथ उन सब ने रात भर जबरदस्ती गलत कार्य किया। वे लोग अगले दिन उसे बेहोशी की हालत में रेवले लाईन के पास छोड़ आये। मैने जब इकबाल से पूछा कि उसने यह बात क्यों नहीं अपने पति या कोर्ट मे कही। ईकबाल ने बताया कि उसने उर्मिला से यह पूछा था पर उर्मिला ने उसे कोई जवाब नहीं दिया।
यह कहानी बताने के बाद मैंने ऐसी ही टिप्पणी की,
‘उर्मिला बेवकूफ थी उसे यह बात कोर्ट में कहनी चाहिये थी’
मुन्ने की मां ने कोई प्रतिवाद नहीं किया। कुछ देर बाद मैने उसकी आखों की तरफ देखा तो उसका सारा गुस्सा काफूर हो चुका था और वह किसी गहरे सोच में डूबी लग रही थी; वह मेरी बात से सहमत नहीं लगती थी। मुझे तो उसके हाव-भाव से लगा कि वह कहना चाह रही है कि मर्द क्या समझें औरत का जीवन।
लक्षमण की उर्मिला के दर्द को तो तुलसी दास जी भी नही समझ पाये। वह तो केवल सीता जी के त्याग को समझ पाये। उर्मिला के त्याग तथा दर्द को समझने के लिये नव-युग में मैथली शरण गुप्त को जन्म लेना पड़ा।
हा स्वामी! कहना था क्या क्या
कह न सकी कर्मों का दोष!
पर जिसमें सन्तोष तुम्हे हो
मुझे है सन्तोष!
वह क्या इस पर विशवास करती थी, मालुम नहीं, कह नहीं सकता। पर इस उर्मिला के दर्द को क्या उसका लक्षमण या कोई और समझेगा?
मैं एक बात अवश्य जानता हूं कि उर्मिला एक साधारण लड़की नहीं थी वह एकदम सुलझी, समझदार, बुधिमान, वा जीवन्त लड़की थी। उसने पुरानी बातों को भुला कर नया जीवन अवश्य शुरू कर दिया होगा। उसका एक भाई विदेश में था क्या उसी के पास चली गयी। कुछ पता चलेगा तो बतांऊगा। आप में से तो बहुत लोग विदेश में रहतें हैं कभी आपको उर्मिला मिले तो कहियेगा कि हम सब उसे याद करते हैं; मिलना चाहेंगे और मुन्ने की मां भी मिलना चाहेगी।
उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।
यह लेख मेरे उन्मुक्त चिठ्ठे पर कई कड़ियों मे प्रकाशित चिठ्ठियों को संग्रहीत कर के बनाया गया है। यदि आप इसे, चिठ्ठे पर पढ़ना चाहें तो इसकी अन्तिम कड़ी यहां पर देखें। वहीं से पहले की कड़ियों पर जा सकते हैं।
बीगल की तीसरी यात्रा के दौरान १८४१ के बनाया गया उसका चित्र
यह समुद्र यात्रा २७ दिसम्बर १८३१ को शुरू हुई। इसे दो साल में समाप्त होना था पर इसे लगभग पांच साल लगे। यह २ अक्टूबर १८३६ में समाप्त हुई।
समुद्र यात्रा के समय, डार्विन परम्परा वादी थे और अक्सर बाईबिल को उद्घरित करते थे लेकिन समुद्र यात्रा समाप्त होते- होते यह बदलने लगा। डार्विन का विश्वास, बाईबिल से उठने लगा। उसे लगा प्राणियों के उत्पत्ति के बारे में बाईबिल में लिखी कथा सच नहीं है। बाद के जीवन में उन्होंने चर्च भी जाना बन्द कर दिया।
डार्विन को इस बात की चिन्ता लगने लगी कि मज़हब का, किस तरह से प्रचार किया जाता है। उसे लगने लगा कि यह लोगों को तर्क या तथ्य से नहीं, पर बचपन से ही घुटी पिला कर किया जाता है। जिसके कारण वे अपने बाद के जीवन में उससे बाहर नहीं निकल पाते हैं।
डार्विन का बड़ा पुत्र विलियम, रग्बी स्कूल में पढ़ता था। यह स्कूल मज़हबी शिक्षा पर जोर देता था। डार्विन को लगा कि वहां जाकर उसका कौतूहल समाप्त हो रहा है, वह मंद हो रहा है – इसलिए उसने अपने बाकी चार पुत्रों को ग्रामर स्कूल में डाला। यह स्कूल कम जाने माने स्कूल थे पर वहां विज्ञान का वातावरण था।
बीगल के द्वारा की गयी समुद्र यात्रा का रास्ता
डार्विन का विश्वास, बाईबिल से, क्यों डगमगाया
एचएमएस बीगल, पानी के जहाज ने, तीन समुद्री यात्राएं कीं। इसकी पहली यात्रा में, प्रिंगल स्टोकस् (Pringle Stokes) इसके कप्तान थे। शायद अच्छा साथ न होने के कारण, वे अकेलपन और उदासी के शिकार हो गये। उन्होंने खुदकुशी कर ली। तब रॉबर्ट फिट्ज़रॉय (Robert FitzRoy) को उसका कप्तान बनाया गया था।
१८९० में डार्विन का बनाया गया चित्र
बीगल की दूसरी यात्रा में रॉबर्ट ही इसके कप्तान थे। वे जगहों को समझने और सर्वे करने के लिये, किसी पदार्थविज्ञानी (Naturalist) को अपने साथ ले जाना चाहते थे। पहले कप्तान की अकेलेपन और उदासी के कारण मृत्यु ने भी, उन्हें किसी को साथ ले जाने की बात को बल दिया। इसलिये दूसरी यात्रा में डार्विन को, जाने का मौका मिला।
यह समुद्र यात्रा २७ दिसम्बर १८३१ को शुरू हुई। इसे दो साल में समाप्त होना था पर इसे लगभग पांच साल लगे। यह २ अक्टूबर १८३६ में समाप्त हुई।
इस यात्रा के दौरान, डार्विन गैलापगॉस द्वीप समूह (Galápagos Islands) पर भी गये। यह द्वीप समूह प्रशान्त महासागर में इक्वेडर (Ecuador) से लगभग १००० (९७२) किलो-मीटर पश्चिम पर है। यहाँ पर पाये जाने वाले पक्षी और जानवर दक्षिण अमेरिका में पाये जाने वाले पक्षी और जानवरों से कुछ भिन्न थे पर उनमें महत्वपूर्ण समानता भी थी।
डार्विन ने गैलापगॉस द्वीप समूह पर, १३ तरह की चिड़ियों को एकत्र किया था। उनके अध्ययन से पता चला कि वे सब फिंचेस् (Finches) (छोटी गाने वाली चिड़ियां) हैं पर उनकी चोंच अलग-अलग तरह की थी।
डार्विन सोचने लगे कि फिंचेस् की चोंच क्यों अलग हो गयी, इसका क्या कारण था? क्या इन फिंचेस् के पूर्वज एक ही थे और समय बीतने के साथ, नये वातावरण में, खाना प्राप्त करने की सुविधानुसार ढ़ालने के कारण, उनकी चोंच ने अलग-अलग रूप ले लिया?
डार्विन को लगा कि यदि, फिंचेस् में बदलाव आ सकता है तो यह सारे जैविक जीवन में, प्राणी जगत में क्यों नहीं हो सकता है। क्या सारी जातियों, उपजातियों का विकास (Species) एक ही पूर्वज (common ancestor) से हुआ है? क्या जातियों, उपजातियों में बदलाव प्रकृति के सांयोगिक उत्परिवर्तन (chance mutation) के कारण हुआ, जिसमें प्राकृतिक वरण (natural selection) का महत्वपूर्ण योगदान रहा, और वही जीवित रहा जो उत्तरजीविता के लिए योग्यतम (survival of fittest) था?
१८३८ में, डार्विन ने, थॉमस मालथुस (Thomas Malthus) की लिखी पुस्तक ‘ऎसे ऑन द प्रिन्सिपल आफ पॉप्युलेशन’ (Essay on the principle of Population) पढ़ी। इस पुस्तक ने इस सिद्घान्त को पक्का किया। समुद्र यात्रा के दौरान इकट्ठा किये पक्षी और जानवरों के नमूने भी इसी सिद्वान्त की तरफ इंगित करते थे। लेकिन, इस सिद्वान्त के बाइबिल में दिये प्राणियों की उत्पत्ति (Book of Genesis) के विरूद्व होने के कारण, डार्विन इसे प्रतिपादित करने में चुप रहे पर बाइबिल और भगवान के बारे में उनकी सोच बदल गयी। उनका इन पर से विश्वास उठने लगा। उन्होंने, बाद में, चर्च जाना भी बन्द कर दिया।
१८३९ में, डार्विन ने समुद्र यात्रा के संस्मरण ‘द वॉयज ऑफ बीगल’ (The voyage of Beagle) नाम से लिखी। इस पुस्तक ने उसे प्रसिद्घि दिलवायी। फिर भी, डार्विन प्राणियों की उत्पत्ति के सिद्घान्त को प्रकाशित करने की हिम्मत नहीं जुटा पाये। इसका एक कारण यह भी था कि उसकी पत्नी कट्टर इसाई थीं, वह उसे दुखी नहीं करना चाहते थे। किन्तु एक १८ जून १८५८ में मिले एक पत्र ने, सब कुछ बदल दिया।
किसने लिखा था १८ जून का वह पत्र, किसका था वह पत्र, क्या लिखा था उसमें? इसे जानने से पहले, हम बात करेंगे मज़हबों के बारे में। क्या कहते हैं यह, प्राणियों की उत्पत्ति के बारे में।
सेब, गेहूं खाने की सजा
तेरह (Terah), मैसॉपॉटामिया (Mesopotamia) (आजकल का इराक) में रहता था। उसके तीन पुत्रों थे। जिसमें से एक, अब्राहम (इब्राहिम) (Abraham) (Ibrahim) था। कहा जाता है कि अब्राहम, नोआ (नूह) (Noah) की १०वीं पीढ़ी, और ऍडम (आदम) (Adam) का २०वीं पीढ़ी का वंशज था। उसके दो पुत्र हुए थे।
इस्माईल (Ishmael)
इश्हाक़ (Isaac)
इब्राहिम (अब्राहम) – इस्माईल के अनुयायी मुसलमान और अब्राहम (इब्राहिम) – इश्हाक़ के अनुयायी यूहदी हो गये।
यहूदी ऎसे भगवान पर विश्वास करते हैं जो सर्वशक्तिमान है पर वह निर्गुण है। उसका न कोई रूप है न ही वह कोई अवतार लेता है। हीब्र्यू बाइबिल (ओल्ड टेस्टामेन्ट) (Hebrew Bible) (Old testament) उनकी पवित्र पुस्तक है। ‘बुक आफ जेनेसिस‘ इसकी प्रथम पुस्तक है। यह ब्रहमांड और प्राणि जगत की उत्पत्ति का वर्णन करती है।  इसी में, आदम और हौव्वा (हौआ) की कथा है।
आदम और हौव्वा का यह चित्र विकिपीडिया से लिया गया है।
ईसा मसीह यहूदी थे। उनके उपदेश ‘न्यू टेस्टामेन्ट’ (New testament) में है। उनके उपदेशों का अनुकरण करने वाले इसाई कहलाये। बाइबिल इसाईयों की धार्मिक पुस्तक है। इसमें ओल्ड टेस्टामेंट और न्यू टेस्टामेंट दोनो हैं।
ईसा मसीह अपने को ईश्वर का पुत्र कहते थे, जिसने मानव का रूप लेकर जन्म लिया है। यह यहूदियों के निर्गुण भगवान की अवधारणा के विरूद्घ था। ईसा मसीह का यह कहना कि वे ईश्वर के पुत्र है, यहूदियों को ईश्वर की निन्दा और अपमान लगा। इसलिए उन्होंने ईसा मसीह को ईश-निन्दा (blasphemy) के लिए सूली पर चढ़ा दिया।
मुसलमान भी निर्गुण भगवान पर विश्वास करते हैं। सातवीं शताब्दी में, एक पैगम्बर मोहम्मद (Muhammad) हुऐ हैं। मुसलमानों के अनुसार, अल्लाह ने, मोहम्मद के द्वारा अपना संदेश दिया। यह कुरान (Qur’an) में है। इस सन्देश के द्वारा, पहले की सारी धार्मिक पुस्तकें, ज़बूर (Zabur) (Psalms) (Herbew Bible) (Old testament) {पैगम्बर दऊद (David) के उपदेश}, तौरैत (Tawrat) (Torah) (यहूदियों की धार्मिक पुस्तक), और इनजील (Injil) (New Testament) (बाइबिल) (इसाइयों की पवित्र पुस्तक) मंसूख कर दी गयीं हैं। कुरान ही अल्लाह का आखरी संदेश है। इसी को मानकर चलना है न कि इसके पहले के संदेशों को।
मोटे तौर से, इन मज़हबों की शुरूआत एक ही है। इनमें सृष्टि और प्राणी जगत के रचना की कहानी भी एक तरह से है। यह सब आदम और हौआ की कहानी पर विश्वास करते हैं। हांलाकि, यहूदियों और इसाईयों के अनुसार शैतान ने लालच देकर सेब खाने के लिये, तो मुसलमानों के अनुसार गेंहू खाने के लिये प्रेरित किया था। इसी कारण पर आदम और हौव्वा (हौआ) को जन्नत से निकाला गया।
ईसा से कोई १३०० से १७०० साल पहले (हांलाकि इस पर भी अलग, अलग मत हैं), फारस (Persia) (आजकल ईरान) में एक पैगम्बर जोरस्टर (Zoroaster) (Zartosht) (Zarathushtra) हुए हैं। उनके के उपदेशों को अनुकरण करने वाले जोरास्ट्रियन (Zoroastrian) कहलाये। लगभग १००० साल पहले, ईरान में, इन लोगों का दमन शुरू हो गया। कई लोग भारत आकर बस गये। यहाँ यह पारसी (Parsi) कहलाये। जो लोग, बाद में भाग कर भारत आये, वे ईरानी (Irani) कहलाये।
जोरास्ट्रियन भी निर्गुण भगवान अहूरा मज़दा (Ahura Mazda) पर विश्वास करते हैं जिसका कोई रूप नहीं है। उसी ने यह ब्रहमांड और प्राणि जगत बनाया है। उसने ब्रहमांड बनाने से पहले, अपने सहायक अमेशा स्पेन्टास् (Amesha Spentas) बनाये। मानव जाति में सबसे पहले उसने ग्योमर्ड (Gayomaerd) (Gayōmart) को बनाया जिनसे पहले दम्पति माश्या और माश्योइ (Mashya and Mashyoi) जन्मे। अहरिमान (Ahirman) शैतान है जो सबको समाप्त करना चाहता है। इस सृजन के ९००० साल बाद तीन पवित्र व्यक्ति आयेंगे। उस समय शैतान से लड़ाई होगी। इस लड़ाई में शैतान हारेगा, सारा अंधकार दूर होगा, पृथ्वी स्वर्ग बन जायेगी।
इन सारे मज़हबों के अनुसार ईश्वर ने ही ब्रहमांड, प्राणी जगत को बनाया और यह जिस रूप में बनाया गया वह उसी रूप में आज भी विद्यमान है। इसमें समय के अनुसार कोई भी परिवर्तन नही हुआ है। यानी इन सब में विकासवाद का कोई स्थान नहीं है। इनके अनुसार सृष्टि और प्राणी जगत की रचना पुरानी नहीं है। यह लगभग दस हजार साल के अन्दर की बात है।
जोरास्ट्रियन मज़हब के बारे में सूचना My Simple Book of Zoroastrianism by Lorraine N. Moos published by Business Communications, B-7/64 (main) Safdargunj Enclave New Delhi-110029 से ली गयी है।
आइये बात करें हिन्दू मज़हब की – यहां सृष्टि और प्राणि जगत की यही कहानी है? क्या यहां भी सृजनवाद है?
भगवान, हमारे सपने हैं
हिन्दू मज़हब की एक धारणा के अनुसार, हम सब प्रलय और पुन: जीवन के चक्र में चल रहे हैं। कार्ल सेगन ने खगोल शास्त्र में शोध किया है। उन्होंने विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में कार्य किया है। दो दशक पहले दूरदर्शन में, कार्ल  द्वारा बनाया गया ‘कॉस्मॉस्’ नामक सीरियल आया था। इसमें ब्रह्मांड विज्ञान और सभ्यता के विकास की कहानी को बताया गया था।  बाद में, इसी सीरियल पर, इसी नाम से उनकी पुस्तक भी प्रकाशित हुई थी। इसमें, कार्ल  कहते ( पेज २८५) हैं,
‘The Hindu religion is the only one of the world’s great faith dedicated to the idea that the Cosmos itself undergoes and immense, indeed an infinite number of deaths and rebirths. It is the only religion in which the time scales correspond, no doubt by accident, to those of modern  scientific cosmology. Its cycles run from our ordinary day and night to a day and night of Brahma, 8.64 billion years long, longer than the age of the Earth or the Sun and about half the time since the Big Bang. And there are much longer time scales still.
There is the deep and appealing notion that the universe is but the dream of the god who, after a hundred Brahama years, dissolves himself into a dreamless sleep. The universe dissolves with him – until, after another Brahma century, he stirs, recomposes himself and begins again to dream the great cosmic dream. Meanwhile, elsewhere, there are an infinite number of other universes, each with its own god dreaming the cosmic dream. These great ideas are tempered by another, perhaps still greater. It is said that men may not be the dreams of the gods, but rather that the gods are the dreams of men.’
हिन्दू मज़हब, संसार के प्रसिद्ध मज़हबों में से एक है। केवल इसी में मान्यता है कि सृष्टि रचना और प्रलय के अनन्त चक्र में चलती है। इसमें दिया गया सृष्टि रचना का  समय, आधुनिक विज्ञान के सबसे करीब है … यह चक्र खरबों साल का है …
इसमें मान्यता है कि सृष्टि, ईश्वर के सपने हैं, जो एक ब्रह्मा शताब्दी में समाप्त होती  हैं और अगली ब्रह्मा शताब्दी में  पुनः इसकी रचना होती है … पर शायद मानव ईश्वर के सपने न होकर, ईश्वर ही मानव के सपने हैं।
रचना और प्रलय का चक्र, ब्रह्मा शताब्दी से जुड़ा है। यह हमारी शताब्दी के बराबर नहीं है पर उससे कहीं बड़ी है। यह कितना बड़ी है यह भी पुराने समय से, गणित की एक पहली के रूप में बताया जाता है। इस पहेली के जिक्र मैंने ‘२ की पॉवर के अंक, पहेलियां, और कम्पयूटर विज्ञान‘ श्रंखला की इस कड़ी में भी किया है। इसे मैंने अपने बचपन में गुणाकर मुले की पुस्तक ‘गणित की पहेलियाँ’ नाम से लिखी है। इसमें एक अध्याय ‘अंकगणित की पहेलियाँ’ नाम से है। इसमें इस पहेली का वर्णन कुछ इस तरह से है:
‘कथा बहुत  प्राचीन है। उस समय काशी  में  एक  विशाल  मन्दिर था। कहा जाता है  कि ब्रम्हा ने जब इस संसार  की  रचना की,  उसने  इस मंदिर  में हीरे की बनी हुई  तीन छड़ें रखी  और फिर इनमें से एक में छेद  वाली  सोने की ६४ तश्तरियां  रखीं  सबसे बड़ी नीचे और सबसे  छोटी सबसे उपर। फिर ब्रम्हा ने वहां पर  एक  पुजारी को नियुक्त किया। उसका काम था कि वह एक छड  की तश्तरियां दूसरी छड़  में बदलता जाए।  इस काम के लिए  वह तीसरी छड़  का  सहारा ले सकता  था परन्तु  एक  नियम  का पालन जरूरी  था। पुजारी  एक समय केवल  एक  ही  तश्तरी उठा सकता था और छोटी तश्तरी के  उपर  बड़ी  तश्तरी वह  रख नहीं  सकता  था। इस  विधि  से जब सभी  ६४ तश्तरियां एक छड़  से  दूसरी छड़  में पहुंच जाएंगी, सृष्टि का अन्त हो जाएगा।
आप कहेंगे,
“तब तो कथा की  सृष्टि का अन्त हो जाना चाहिए था। ६४ तश्तरियों को एक छड़ से दूसरी छड़  में  स्थांतरित करने में समय ही कितना  लगता है।”
नहीं, यह ‘ब्रम्ह-कार्य’ इतनी शीघ्र समाप्त नहीं हो सकता। मान लीजिए  कि एक तश्तरी के बदलने में एक  सेकेंड का समय  लगता  है। इसके माने यह हुआ कि एक घंटे में आप ३६०० तश्तरियां बदल लेंगे। इसी प्रकार एक दिन  में आप  लगभग १००,००० तश्तरियों और १० दिन  में लगभग १,०००,००० तश्तरियां बदल लेंगे।
आप  कहेंगे,
“इतने परिवर्तनों में  तो ६४ तश्तरियां निश्चित रूप  से एक छड़  से दूसरी छड़ में पहुंच जाएंगी।”
इस बात पर शायद यकायक  आप विश्वास न करें । परन्तु गणित के हिसाब  से कुल परिवर्तनों की संख्या   २६४-१, अर्थात १८,४४६,७४४,०७३,७०९,५५१,६१५ होती   है,’
यह संख्या इतनी बड़ी है कि मैं नहीं जानता कि इसे शब्दों में क्या कहा जाय। क्या आप को मालुम है?
कार्ल सेगन की तरह, फ्रिटजॉफ कापरा ने भी विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना योगदान दिया है। इन्होंने  वियना विश्वविद्यालय से भौतिक शास्त्र में शोध किया है। कापरा के अनुसार भी  हिन्दुवों की कई मान्यतायें आधुनिक विज्ञान के सबसे करीब है।  वे अपनी पुस्तक ‘द टॉओ ऑफ फिज़क्सि’ (पेज २५६-२५९) में कहते हैं,
चित्र विकिपीडिया से
The Eastern mystics have a dynamic view of the universe similar to that of modern physics, and consequently it is not surprising that they, too, have used the image of the dance to convey their intuition of nature.
The metaphor of the cosmic dance has found its most profound and beautiful expression in Hinduism in the image of the dancing god Shiva. Among his many incarnations, Shiva, one of the oldest and most popular Indian gods, appears as the King of Dancers. According to Hindu belief, all life is part of a great rhythmic process of creation and destruction, of death and rebirth, and Shiva’s dance symbolizes this eternal life-death rhythm which goes on in endless cycles.
क्या शिव का यह नृत्य ‘रचना और प्रलय’, ‘जीवन और मृत्यु’ दर्शाता है? क्या यही, आधुनिक भौतिक शास्त्रियों के मूल-कणों का नृत्य है?
For the modern physicists, then, Shiva’s dance is the dance of subatomic matter. As in Hindu mythology, it is a continual dance of creation and destruction involving the whole cosmos; the basis of all existence and of all natural phenomena. Hundreds of years ago, Indian artists created visual images of dancing Shivas in a beautiful series of bronzes. In our time, physicists have used the most advanced technology to portray the patterns of the cosmic dance. The bubble-chamber photographs of interacting particles, which bear testimony to the continual rhythm of creation and destruction in the universe, are visual images of the dance of Shiva equalling those of the Indian artists in beauty and profound significance. The metaphor of the cosmic dance thus unifies ancient mythology, religious art and modern physics.
पूर्वी सन्तों की सृष्टि की कल्पना, आधुनिक भौतिक शास्त्रियों के अनुसार है। आश्चर्य नहीं कि इसलिये प्रकृति को समझाने के लिये नृत्य का सहारा लिया।
हिन्दू मज़हब में इसे शिव के नृत्य द्वारा सबसे बेहतरीन तरीके से समझाया गया है। यह नृत्य   रचना-प्रलय जीवन-मृत्यु का प्रतीक है।
आधुनिक भौतिक शास्त्रियों के लिये शिव का नृत्य मूल कणों का नृत्य है …
यदि आप कॉसमॉस सीरियल की वह कड़ी देखना चाहते हैं जिसका कुछ हिस्सा मैंने इस चिट्ठी में उद्धरित किया है तो आप नीचे देख सकते हैं।
आइये कुछ बात करें हिन्दु मज़हब में सृजनवाद की।
ब्रह्मा के दो भाग: आधे से पुरूष और आधे से स्त्री
हिन्दू मज़हब की एक धारणा, अन्य मज़हबों की तरह, ईश्वर के द्वारा की गयी रचना की बात करती हैं।  कृष्ण गीता के ९वें वा ११वें अध्याय के में अर्जुन को समझाते हुऐ कहते हैं,
‘गतिर्भर्ता प्रभु: साक्षी निवास: शरणं सुहृत्।
प्रभव: प्रलय: स्थानं निधानं बीजमव्ययम्।।१८।।’
गति- कर्मफल, भर्ता- सबका पोषण करनेवाला, प्रभु-सबका स्वामी, प्राणियों के कर्म और अकर्मका साक्षी, जिसमें प्राणी निवास करते हैं वह वासस्थान, शरण अर्थात् शरण में आये हुए दु:खियों का दु:ख दूर करनेवाला, सुहृत् – प्रत्युपकार न चाहकर उपकार करनेवाला, प्रभव- जगत् की उत्पत्ति का कारण और जिसमें सब लीन हो जाते हैं वह प्रलय भी मैं ही हूँ। तथा जिसमें सब स्थित होते हैं वह स्थान, प्राणियों के कालान्तर में उपभोग करने योग्य कर्मो का भण्डार रूप निधान और अविनाशी बीज भी मैं ही हूँ अर्थात् उत्पत्तिशील वस्तुओं की उत्पत्ति का अविनाशी कारण मैं ही हूँ।
‘कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्घो  लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्त:।
ऋतेऽपित्वा न भविष्यन्ति सर्वे येऽवस्थिता: प्रत्यनीकेषु योधा:।।३२।।’
मैं लोकों का नाश करनेवाला बढ़ा हुआ काल हूँ। मैं जिस लिये बढ़ा हूँ वह सुन, इस समय मैं लोकों का संहार करने के लिये प्रवृत्त हुआ हूँ, इससे तेरे बिना भी (अर्थात् तेरे युद्घ न करने पर भी) ये सब भीष्म, द्रोण और कर्ण प्रभृति शूरवीर- योद्घा लोग जिनसे तुझे आशंका हो रही है एवं जो प्रतिपक्षियों की प्रत्येक सेना में अलग-अलग डटे हुए हैं- नहीं रहेंगे ।
यह उद्धरण गीताप्रेस, गोरखपुर के द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता शांकरभाष्य हिंदी-अनुवाद से लिया गया है। इसके अनुवादक श्रीहरिकृष्णदास गोयन्दका जी हैं।
मनु स्मृति के प्रथम अध्याय में ३१वां और ३२वां श्लोक में लिखा है।
‘लोकानां तु विवृद्धयर्थं मुखबाहूरूपादत:।
ब्राहाणं क्षत्रियं वैश्यं शूद्रं च निरवर्तयत्।।३१।।’
(फिर उस परमात्मा ने) (लोकानां तु) प्रजाओं अर्थात् समाज की (विवृद्धवयर्थम्) विशेष वृद्धि=शान्ति, समृद्धि एवं प्रगति के लिए (मुखबाहु-ऊरू पादत:) मुख्, बाहु, जंघा और पैर के गुणों की तुलना के अनुसार क्रमश: (ब्राहम्णं क्षत्रिय वैश्यं च शूद्रम्) ब्राहम्ण,क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र वर्ण को ( निरवर्तयत्) निर्मित किया। अर्थात चातुर्वर्ण्य- व्यवस्था का निर्माण किया।।
‘द्विधा कृत्वाऽऽत्मनों देहमर्धेन पुरूषोऽभवत्।
अर्धेन नारी तस्यां स विराजमसृजत्प्रभु:।।३२।।’
वह ब्रह्मा (आत्मन:+देहम् ) अपने शरीर के (द्विधा कृत्वा) दो भाग करके (अर्धेन पुरूष्:) आधे से पुरूष और (अर्धेन नारी) आधे से स्त्री (अभवत्) हो गया (तत्याम्) फिर उस स्त्री में ( स.प्रभु:) उस ब्रह्मा ने ( विराजम्) ‘विराट्’ नामक पुरूष को (असृजत्) उत्पन्न किया।।
यह उद्धरण आर्य साहित्य प्रचार ट्रस्ट के द्वारा प्रकाशित मनु स्मृति से लिया गया है। इसकी समीक्षा प्रो. सुरेन्द्रकुमार ने की है।
हिन्दू मज़हब में भी सृजनवाद है पर इसमें अन्य मज़हबों से एक खास  अन्तर है। जहां यह बात अन्य मज़हबों में दस हजार साल के अन्दर हुई थी वहीं हिन्दू मज़हब में यह खरबों साल पहले हुई थी।
आर्थर सी क्लार्क के अनुसार हिन्दू का मज़हब में दिया गया अनुमान  ही सही है। वे अपनी पुस्तक प्रोफाईल्स आफ द फ्यूचर (Profiles of the Future) के ग्यारहवें भाग ‘अबाउट टाइम’ (About time) ( पेज १३८ ) में कहते है,
‘Time has been a basic element in all religions … Some faiths (Christianity, for instance) have placed creation and beginning of Time and very recent dates in the past, and have anticipated the end of the Universe in the near future. Other religions, such as Hinduism, have looked back through enormous vistas of Time and forward to even greater ones. It was with reluctance that western astronomers realized that the East was right, and that the age of the Universe is to be measured in billions rather than millions of years – if it can be measured at all.’
मज़हबों में समय की धारणा मूलभूत है … अधिकतर मज़हबों में, खास तौर से ईसाई  मज़हब में रचना और प्रलय की समय सीमा बहुत कम आंकी गयी है। कुछ  मज़हबों जैसे हिन्दू  मज़हब में समय सीमा बहुत ज्यादा आंकी गयी है। पश्चिमी खगोलशास्त्रियों ने मुश्किल से माना कि  पूरब में आंकी गयी समय सीमा सही है और सृष्टि के रचना की समय सीमा यदि आंकी जा सके तो वह करोड़ों में न होकर  खरबों में है।
इस भाग के शीर्षक के अन्दर पहले कर दो चित्र श्री कृष्णा टीवी सीरियल से लिये गये हैं।
सृष्टि के कर्ता-धर्ता को भी नहीं मालुम इसकी शुरुवात का रहस्य
हिन्दू मज़हब की एक और कथा के अनुसार यह नहीं पता कि यह सब कैसे शुरू हुआ। शायद यह इसके बनाने वाले को भी नहीं पता है। ऋग्वेद के १०वें अध्याय का १२९वां श्लोक यही बताता है। नीचे इस श्लोक एवं इसका अनुवाद का उद्धरण स्वामी दयानन्द सरस्वती के द्वारा किया गया और दयानन्द संस्थान १५९७, हरध्यान सिंह मार्ग नयी दिल्ली-५ के द्वारा प्रकाशित पुस्तक से लिया गया है।
निहारिक सीएल ००२४+१७ गुच्छे (galaxy cluster CL0024+17) के चारो तरफ डार्क मैटर (dark matter) की रिंग – चित्र नासा के इस वेबपेज से
नास॑दासी॒न्नो सदा॑सीत्त॒दानीं॒ नासी॒द्रजो॒ नो व्यो॑मा प॒रो यत्।
किमाव॑रीव॒: कुह॒ कस्य॒ शर्म॒न्नम्भ॒: किमा॑सी॒द्गह॑नं गभी॒रम्।।१।।
पदार्थ:- (तदानीम्) उस समय सृष्टि रचना से पूर्व (न, असत्+आसीत्) न अभाव था (नोसद् आसीत्) ना ही भाव था (न रज:) न परमाणु (न व्योमो) ना आकाश (यत् पर:) जो सबसे सूक्ष्म है (किम् + आ + वरीय: ) आवरण क्या था ( कुह) कहां (कस्य शर्मन् ) कैसा घर था (किम् ) क्या (गहनम्) गम्भीर कठिनता से जानने योग्य गहरा (अम्भ:) जल था ।।१।।
न मृत्युरा॑सीद॒मृतं॒ न तर्हि॒ न रात्र्या॒ अह्नं॑ आसीत्प्रके॒त:।
आनो॑दवा॒तं स्व॒धया॒ तदेकं॒ तस्मा॑द्धा॒न्यन्न प॒र: किं च॒नास॑।।२।।
पदार्थ: – (तहिं) तब (न मृत्यु: आसीत्) न मौत थी (न अमृतम्) न अमरत्व था अर्थात् जीवन था न मृत्यु (रात्र्या + अह्न:) रात का दिन का (प्रकेत:) चिन्ह (न + आसीत्) नहीं था, सूर्य चन्द्र वा काल विभाग का कोई चिन्ह (आसीत् + अवातम्) बिना वायु अर्थात् बिना प्राण (स्वधया) अपनी शक्ति से तथा अपनों से धारणा की गई सूक्ष्म प्रकृति के साथ (तत्+एकम्) वह एक (आसीत्) था (तस्मात्+अन्यत्) उसके अतिरिक्त और कुछ (पर:) सूक्ष्म (किन्चन न आस) कुछ नहीं था।।२।।
भावर्थ:- प्रथम मन्त्र के प्रश्नों के उत्तर हैं सूक्ष्म प्रकृति सहित एक ईश्वर था, गीता में ईश्वर की दो प्रकृतियाँ बताई हैं भूम्यादि जड़ पदार्थ और जीव अत: ईश्वर,जीव, प्रृति तीन तत्व थे।।२।।
जब सृष्टि का उपादान कारण अव्यक्त रूप में था तो उसे सत् नहीं कहा जा सकता था क्योंकि वह [अलक्ष्मम् प्रमेयम्] था असत इसलिए नहीं कहा जा सकता कि अभाव से भाव नहीं होता। आकाश वह है जिसमें गमनागमन हो, जब गति का व्यवहार ही नहीं था तो क्या कुछ था? क्या वह आच्छादित था तो उसका आच्छादन क्या था? यहां कौन था? क्या कुछ गहन गम्भीर रूप में था? अर्थात् कुछ था अवश्य पर हमारे लिये वह अज्ञेय है अवर्णनीय है।
तम॑ आसी॒त्तम॑सा गूळहमग्रे॑ऽप्रके॒तं सलि॒लं सर्व॑मा इ॒दम्।
तु॒च्छयेना॒म्वपि॑हितं॒ यदासी॒त्तप॑स॒स्तन्म॑हि॒नाजाय॒तैकम्।।
पदार्थ:- (अग्ने) सृष्टि के व्यक्त रूप में आने से पहले (तमसा गूढ़म्) अन्धकार से ढका हुआ (तम: आसीत्) अन्धकार था (अप्रकेतम्) लक्षण में न आने वाले (सर्वम् +आ+इदम्) यह सब व्यापक हुआ (सलिलम्) गतिशील पदार्थ था (तुच्छ्येन) सूक्ष्म से (आ भु+अपिहितम्) सब ओर ढका हुआ था (तत्) वह (तपस:, महिना) तप ज्ञान के महत्व से (एकम् + अजायत) एक प्रकट हुआ।।३।।
काम॒स्तदग्रे॒ सम॑वर्त॒ताधि॒ मनसो॒ रेत॑: प्रथ॒मं यदासी॑त्।
स॒तो बन्धुमस॑ति॒ निर॑विन्दन्हृ॒दि प्र॒तीष्या॑ क॒वयो॑ मनी॒ष।।४।।
पदार्थ :- (अग्ने) प्रथम (काम:) संकल्प (सम+अवर्तन) वर्तमान हुआ जो (मनस:, अधि) मन में (प्रथमम् रेत:) प्रथम वीर्य (तत्+आसीत्) वह था (कवय:, मनीषा) क्रान्तिदर्शी विद्वानों ने (हृदि) हृदय में (प्रतीष्य) विचार कर (असति) अभाव में (सती बंधुम) भाव को बांधने वाले सत् को (निरविन्दन्) जाना।।४।।
भवार्थ:- फिर ईश्वर का संकल्प सृष्टि रचना का हुआ और अन्यक्त जगत् व्यक्त रूप में आ गया।।४।।
ति॒रश्र्चनो॒ वित॑तो र॒श्मिरे॑षाम॒ध: स्वि॑दा॒सी३ दु॒परि॑ स्विदासी३त्।
रे॒तो॒धा आ॑सन्महि॒मान॑ आसन्त्स्व॒धा अ॒वस्ता॒त्प्रय॑ति: प॒रस्ता॑त्।।५।।
पदार्थ:- (एषाम् रश्मि:) इन पदार्थों की किरणें (तिरश्चीन: वितत:) तिरछी फैली (अध: स्वित्+आसीत्) कदाचित् नीचे (उपरिस्वित्) कभी ऊपर (असीत्) थी (रेतोधा: आसन् महिमान: आसन्) वीर्य धारण करने वाला ईश्वर था और उसकी महिमायें थी (स्वधा अवस्तात्) प्रकृति छोटी थी (प्रयति: परस्तात्) रचना का पयत्न बड़ा था।।५।।
भावार्थ:- अब ये पदार्थ प्रकट रूप में आने लगे तब भी प्रकृति सीमित थी और बम्हा का रचना गुण महान था।।५।।
को अ॒द्घा वे॑द॒ क इ॒ह प्र वो॑च॒त्कुत॒ आजा॑ता कुत॑ इ॒यं विसृ॑ष्टि:।
अ॒र्वाग्दे॒वा अ॒स्य वि॒सर्ज॑ने॒नाथा॒ को वे॑द॒ यत॑ आब॒भूव॑।।६।।
पदार्थ :- (क: अद्घा वेद) ठीक-ठीक कौन जानता है (इहक: प्रवोचत्) इस विषय में कौन कह सकता है (कुत: आजाता:) कहां से उत्पन्न हुए (कुत: इयं विसृष्टि:) कहाँ से यह विशेष रूप वाली सृष्टि हुई (अस्य विसर्जनेन) इस सृष्टि रचना की तुलना में (देवा: अर्वाक्) विद्वान बाद के हैं (अथ) और (कोवेद) कौन जानता है (यत: आबभूव) जहां से संसार प्रकट हुआ।।६।।
भावार्थ:- सृष्टि रचना प्रत्यक्ष का विषय नहीं है, अनुमान और शब्द प्रमाण ही इसमें प्रधान है यह कितना उदार विचार वेद ने दिया है।।६।।
इ॒यं विसृ॑ष्टि॒र्यत॑ आब॒भूव॒ यदि॑ वा द॒धे यदि वा॒ न।
यो अ॒स्याध्य॑क्ष: पर॒मे व्यो॑म॒न्त्सो अ॒ङ्ग वे॑द॒ यदि॑ वा॒ न वेद॑।।७।।
पदार्थ :- (इयम् विसृष्टि:) यह विशेष रचना (यत: आवभूव) जहां से प्रकट हुई (यद् वा दधे) वा जो इसे धारण करता है (यदि वा न) अथवा नहीं धारण करता है (योऽस्माध्यक्ष:) जो इस सृष्टि का स्वामी है (हे अङ्ग) हे मित्र जिज्ञासु (स:) वह (वेद) जानता है (यदि वा न वेद) क्या नहीं जानता हैं? अर्थात (अपश्यत्) जानता है ।।७।।
भवार्थ:- सृष्टि का मर्म जानने की अपेक्षा ब्रह्मा को जानो “तस्मिन् ह विज्ञाने सर्वमिदं विज्ञान भवति” उपनिषद् कहता है उसके जान लेने पर सबका ज्ञान हो जायेगा। इस सूक्त में दर्शन के मौलिक विचार भगवान् ने मनुष्य को दिये हैं, उनका विकास मनुष्य नाना रूप में करता रहा है। दर्शन का मूल रूप तो सृष्टि और उसकी रचना का विचार ही है ।।७।।
चित्रकार की कल्पना से बाईनरी तारा समूह एच डी ११३७६६ (binary-star system HD 113766) जहां पृथ्वी की तरह ग्रह बनने की आशंका है – चित्र नासा के इस इस वेबपेज से
कई साल पहले दूरदर्शन में, जवाहर लाल नेहरू की पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ (Discovery of India) पर आधारित एक सीरियल आया था। इसके शीर्षक का गीत, इस श्लोक का अनुवाद था। मेरे विचार से यह गीत, इस श्लोक के भाव को जितनी बेहतर तरीके से, जितनी आसान रूप में बताता है वैसी किसी और ने इसकी व्याख्या नहीं की है। गीत के शब्द इस प्रकार हैं:
सृष्टि से पहले,
सत नहीं था,
असत भी नही,
अंतरिक्ष भी नहीं,
आकाश भी नहीं था।
छिपा था क्या, कहां ,
किसने ढ़का था
उस पल तो अगम,
असल जल भी कहां था।
सृष्टि का कौन है कर्ता
कर्ता है वह अकर्ता
ऊचें आकाश में रहता
सदा अदृश्य बना रहता
वही सचमुच में जानता
क्या नहीं है जानता ,
है किसी को नहीं पता, नहीं पता
नहीं है पता, नहीं है पता।
(इस गीत को आप मेरे उपर बताये मेरे पॉडकास्ट में सुन सकते हैं।)
शायद यही सच है।
साइंस ब्लॉगरस् एसोसियेशन में भी सृष्टि व जीवन की उत्पत्ति के बारे वैदिक विज्ञान के मत की चर्चा की जा रही है। वह चर्चा हिन्दू मज़हब के बारे में, मेरे द्वारा की गयी चर्चा से कुछ अलग है। मैं न तो संस्कृत का और न ही हिन्दू धर्म का ज्ञाता हूं। मैं नहीं जानता कि मेरे द्वारा अथवा साइंस ब्लॉगरस् पर की जा रही चर्चा ठीक है। मैं इतना अवश्य जानता हूं कि शब्दों के कई अर्थ होते हैं। अक्सर लोग उसके अलग, अलग अर्थ अपनी सुविधानुसार लगा लेते हैं।
मेरे विचार से यह कहना गलत है कि सृजनवाद हिन्दू मज़हब में नहीं है। यह यहां भी है। सच में, सृजनवाद हर मज़हब में है। शायद, यह इसलिए कि पुराने समय में प्राणियों की उत्पत्ति समझाने के लिए सृजनवाद सबसे आसान तरीका था। सृजनवाद के अनुसार मनुष्यों की उत्पत्ति किसी विकासवाद से नहीं, पर किसी अदृश्य शक्ति के द्वारा सृजन किये जाने पर हुई है। हांलाकि अलग अलग मज़हबों में इस अदृश्य शक्ति का नाम, रूप अलग है।
सर्पिल निहारिका एनजीसी १५१२ (Spiral galaxy NGC 1512) में तारे बनते देखे जा सकते हैं – चित्र नासा की इस वेबपेज से
सृजनवाद केवल प्राणियों की उत्पत्ति तक ही नहीं सीमित हैं पर सृजनवादी यह भी कहते हैं कि यह सौर मंडल , यह ब्रह्माण्ड एक अदृश्य शक्ति के द्वारा सृजित है न कि उस प्रकार जैसे विज्ञान में बताया जाता है। इनके द्वारा इस तरह की डीवीडी भी बाज़ार में बेची जाती है।
आइये अब हम वापस डार्विन पर चलें और चर्चा करें, १८ जून १८५८ में डार्विन को मिले पत्र की, जिसने डार्विन के विचार बदल दिये। यह बताता है कि डार्विन न केवल महान वैज्ञानिक थे पर उससे बेहतर इन्सान थे।
इस शीर्षक के अन्दर के सारे चित्र नासा वेबसाइट से हैं। वे जिस वेबपज से हैं उनका लिंक वहीं दिया है। आप यदि उन चित्रों के बारे में जानना चाहें तो नासा के उस वेब पेज पर चटका लगा कर उसका बड़ा चित्र एवं वर्णन पढ़ सकते हैं। आप भी, नासा के चित्र प्रयोग कर सकते हैं। इस की शर्तें यहां लिखी है।
मुझे फिर कभी ग़ुलामों के देश में न जाना पड़े
डार्विन को १८ जून १८५८ को मिला पत्र, अल्फ्रेड रसल वॉलेस ने लिखा था। वॉलेस ने अपने पत्र में, प्राणियों की उत्पत्ति के बारे में उसी सिद्धांत को लिखा था जिस पर डार्विन स्वयं पहुँचे थे। लेकिन, वॉलेस के पास, इसके लिए तथ्य नहीं थे। इस सिद्धांत को विश्वसनीयता का जामा पहनाने के लिए, तथ्य डार्विन के ही पास थे। १ जुलाई १८५८ को, डार्विन और वॉलेस के संयुक्त नाम से, एक पेपर लंदन की लिनियन सोसाइटी में पढ़ा गया। इस पेपर में इस सिद्धांत की व्याख्या की गयी थी। मोटे तौर पर यह बताता है,
‘Evolution is result of chance mutation and natural selection, where survival of the fittest played crucial role.’
प्राणी जगत का विकास संयोगिक उत्तपरिर्वन, प्राकृतिक वरण, और योग्यतम की उत्तर जीविका पर आधारित है।
अल्फ्रेड रसल वॉलेस
डार्विन बेहतरीन व्यक्तित्व के भी मालिक थे डार्विन के लिए यह आसान था कि वह वॉलेस का पत्र छिपा जाते और तथ्यों के साथ सिद्धांत को अपने नाम से प्रकाशित कर देते। लेकिन उन्होंने ऐसा नही किया।
डार्विन के विचार गुलामी के भी विरूद्ध थे जबकि बीगल के कप्तान फिट्ज़रॉय की राय में यह गलत नहीं था। वे इसकी सफाई देते थे। फिट्ज़रॉय के इन विचारों के लिये, डार्विन ने उसकी निन्दा भी की। इसके कारण बीगल से उसकी नौकरी जाते, जाते बची। ब्राज़ील में उन्हें वहां के जंगलों की सुंदरता तो भायी पर गुलामी ने दुखी किया। वहां से निकलने के बाद डार्विन ने कहा,
‘I thank God I shall never again visit a slave country ‘
मैं भगवान को धन्यवाद दूँगा कि मुझे फिर कभी ग़ुलामों के देश में न जाना पड़े।
डार्विन का सिद्धांत इतना क्रांतिकारी था कि ऑन द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज़ पुस्तक के पहले प्रकाशन की सारी पुस्तकें, प्रकाशन के चौबीस घण्टे के अन्दर ही बिक गयीं। यह एक ऐसा रिकार्ड है जिसे अभी तक किसी अन्य पुस्तक ने नही बनाया और न ही इसे शायद कभी बराबर किया जा सकेगा। हांलाकि डार्विन ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि इस पुस्तक का प्रकाशन नहीं पर बीगल पर दुनिया की यात्रा करना ही उसके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटना है। सच तो यह है कि इसी घटना के कारण तो ही वह विकासवाद के सिद्धांत को समझ पाये और उसके लिये सबूत इकट्ठा कर पाये।
पहले प्रकाशन के समय इस पुस्तक का नाम ‘ऑन द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज़’ (On the Origin of Species) था। उस समय इसका पूरा नाम था – ‘On the Origin of Species by Means of Natural Selection, or the Preservation of Favoured Races in the Struggle for Life’. इस पुस्तक का छटवां प्रकाशन १८७२ में हुआ। उस समय इसका नाम छोटा कर ‘द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज़’ कर दिया गया।
ऑन द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज़ पुस्तक के पहले प्रकाशन की पुस्तक का पहला पन्ना
पुस्तक का पहला प्रकाशन १४ नवंबर १८५८ को हुआ था। इसकी १२५० कॉपियां प्रिन्ट की गयी थीं। इसकी अधिकतर कॉपियां नष्ट हो गयी हैं। लेकिन बची हुई सारी कॉपियां संसार की धरोहर हैं और वे बहुत मूल्यवान हैं। पिछले साल, इस तरह की एक पुस्तक की नीलामी १,९४,५०० डॉलर में हुई थी।
आप सोचने लगे न कि कहीं आपके पास की कॉपी पहली प्रकाशित पुस्तक तो नहीं है। यह पता करना आसान है। अपने पुस्तक के पृष्ट २० पर ११वीं पंक्ति देखिये। क्या इस पंक्ति में शब्द ‘species’ गलत तरीके से ‘speceies’ वर्तनी के साथ लिखा है। यदि इसका जवाब हां है तो फिर आपको बधाई – आप करोड़पति हो गये।
मेरी कॉपी तो ऐसी नहीं है
विकासवाद को आसानी से समझने के लिये आप अंग्रेजी में यह विडियो भी देख सकते हैं। मैंने इसे साइंस इज़ सेक्सी: वॉट इज़ रिवोलूशन (Science is Sexy: What is Evolution?) नामक लेख से लिया है।
विकासवाद के कारण, सबसे प्रसिद्ध बहस भी हुई कुछ चर्चा इसके बारे में।
ऐसे व्यक्ति की जगह, बन्दरों से रिश्ता बेहतर है
विकासवाद के सिद्धांत ने दुनिया की सबसे प्रसिद्ध बहस को भी जन्म दिया। यह बहस ३० जून, १८६० को, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के संग्रहालय में थॉमस हक्सले और बिशप सैमुअल विलबफोर्स  के बीच हुई। बिशप सैमुअल, डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत के विरोधी  और हक्सले समर्थक थे।
बिशप सैमुअल विलबफोर्स
बिशप सैमुअल बहुत अच्छा बोलते थे।  वे सोचते थे कि यह बहुत अच्छा तरीका है कि जब डार्विन के विकासवाद को सिद्धांत हमेशा के लिए समाप्त किया जा सकता है। इस बहस में क्या बोला गया इसका रिकार्ड तो उपलब्ध नहीं है पर कहा जाता है कि  बिशप ने  हक्सले से  प्रश्न पूछा,
‘आप अपने को अपनी माता की तरफ अथवा पिता की तरफ से बंदरो का वंशज कहलाना पसन्द करेंगे।’
हक्सले ने सोचा,  ईश्वर ने ही बिशप को मेरे हाथ में सौंप दिया है उसने जवाब दिया,
‘If..the question is put to me, would I rather have a miserable ape for a grandfather or a may highly endowed by nature and possessed of great means  of influence, and yet who employs these faculties and that influence for the mere purpose of introducing ridicule into a grave scientific discussion… I unhesitatingly affirm my preference for the ape.’
यदि मुझसे यह प्रश्न पूछा जाए कि क्या मैं बन्दरों से नाता जोड़ना चाहूँगा या ऐसे व्यक्ति से जो  शक्तिशाली है, महत्वपूर्ण है, और वह वैज्ञानिक तथ्यों को मज़ाक के रूप में लेना चाहता है तो ऐसे व्यक्ति की जगह, मैं बन्दरों से रिश्ता जोड़ना चाहूँगा।
थॉमस हक्सले
प्रबुद्व लोगों के बीच यह बहस तभी समाप्त हो गयी जब हक्सले ने इसका उत्तर दिया।
लेकिन कुछ लोग, सृजनवादी, इसे मानने से इंकार करते हैं। आइये चर्चा करें, इन लोगों की विकासवाद पर आपत्ति की।
डार्विन के जीवन में कुछ पड़ाव–एक नजर
१२ फरवरी, १८०९
श्रेस्बरी (Shresbury) में जन्म।
१८१७
आठ वर्ष की उम्र में, माँ की मृत्यु।
१८१७-१८२५
डार्विन ने विभिन्न स्कूलों में औसत श्रेणी के विद्यार्थी के रूप में अध्ययन किया।
१८२५
१६ वर्ष की उम्र में, चिकित्सा की पढ़ाई शुरू की।
१८२७
चिकित्सा की पढ़ाई रास न आने पर, पिता के सुझाव पर, डार्विन ने आध्यात्मविद्या (Theology) की पढ़ायी शुरू कर पादरी बनने की सोची। लेकिन उसकी रूचि प्राकृतिक इतिहास की ओर थी। उसने वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर जान हेंसलॉ (John Henslow) के आधीन कार्य किया।
१८३१- १८३६
एचएमएस बीगल में प्राकृतिक विशेषज्ञ के तौर पर समुद्र यात्रा की।
१८३७
डार्विन को रहस्यमयी बीमारी ने पकड़ लिया। इसने डार्विन को अगले चालीस वर्षों तक जकड़े रखा। इस कारण उसे महीनों पूर्ण रूप से आराम करना पड़ा।
१८३८
थामस मैलथुस (Thomus Malthus) की पुस्तक, ‘ऎसे आन द प्रिंसिपल्स् आफ पॉप्युलेशन’ (Essay on the principals of population) पढ़ने के बाद डार्विन, के मन में प्राकृतिक चुनाव (Natural selection) के विचार को दृढ़ किया।
१८३९
ऎमा वेज़वुड (Emma Wedgwood) के साथ शादी।
१८३९
समुद्री यात्रा पर, उसकी पुस्तक ‘द वॉयज ऑफ बीगल’ (The voyage of the Beagle) प्रकाशित हुई।
१८ जून, १८५८
अल्फ्रेड रसल वॉलेस का पत्र मिला, जिसमें प्राणियों की उत्पत्ति के बारे में वही सिद्वान्त लिखा था जैसा कि डार्विन सोचते थे।
१ जुलाई, १८५८
वॉलेस तथा डार्विन के संयुक्त नाम से, लन्दन की लीनियिन सोसायटी में पेपर प्रस्तुत किया गया।
२४ नवम्बर, १८५९
डार्विन की पुस्तक ‘ऑन द ओरिजिन आफ स्पीशीज़’ (On the Origin of Species) प्रकाशित हुई।
३० जून, १८६०
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के संग्रहालय में थॉमस हक्सले और बिशप सैमुअल विलबफोर्स के बीच बहस।
१८६८-१८७२
उनकी अन्य पुस्तकें प्रकाशित हुई।
१९ अप्रैल, १८८२
डार्विन की मृत्यु।
विकासवाद उष्मागति के दूसरे नियम का उल्लंघन करता है
सृजनवाद सारे मज़हबों में है। शायद यह इसलिए कि पुराने समय में प्राणियों की उत्पत्ति समझाने के लिए यह सबसे आसान तरीका था। सृजनवाद के अनुसार मनुष्यों की उत्पत्ति किसी विकासवाद से नहीं, पर किसी अदृश्य शक्ति के द्वारा सृजन किये जाने पर हुई है। लेकिन यदि डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत सही है तब इसमें ईश्वर की, अदृश्य शक्ति की जरूरत नहीं है। यही दोनो में मतभेद है, विरोध है।
डार्विन के सिद्धांत पर मज़हबी लोगों की दो आपत्तियां हैं
पहली, यह उष्मागति के दूसरे नियम का उल्लंघन करता है।
दूसरी, यदि किसी समय, बन्दर और मनुष्य के पूर्वज एक ही थे तब इस समय वह पूर्वज कहां है, उसके बारे में क्या सबूत है? यह उनकी मुख्य आपत्ति है।
चलिए पहले उनकी आसान यानि की पहली आपत्ति के बारे में बात करें। यह आपत्ति उष्मागति – विज्ञान के दूसरे नियम से संबन्धित है। यह नियम बताता है कि,
‘In any closed system, entropy always increases’
किसी भी बन्द सिस्टम में एंट्रॉपी (उत्क्रम माप) बढ़ती है।
इसका मोटे तौर पर अर्थ यह है;
‘In a closed system, things go from order to disorder’
कोई भी बन्द सिस्टम व्यवस्था से अव्यवस्था की तरफ बढ़ता है।
यह चित्र मेरा नहीं है। मैंने इसे यहां से लिया है।
सृजनवादियों का कहना है कि विकासवाद में प्राणि जगत जीवन के निचले भाग में ऊँचे भाग की तरफ (from lower life form to higher life form) जा रहा है। अर्थात एंट्रॉपी घट रही है। यह नहीं हो सकता है।
सच तो यह है कि यह आपत्ति इस नियम को न समझने की भूल करती है। यह नियम किसी बन्द सिस्टम में ही लागू होता है। यदि कहीं एंट्रोपी घट रही है तो उस सिस्टम में कहीं पर बढ़ रही होगी ताकि पूरे सिस्टम में दोनो का जोड़ बढ़े।
हम सब जानते हैं कि जीवन की उत्पत्ति, इसके विकासवाद, में सूरज के प्रकाश और उष्मा का खास महत्व है। यदि सूरज न होता तो यह जीवन भी नहीं होता। सूरज से प्रकाश और उष्मा, पदार्थ की संहति (mass) का ऊर्जा में बदलने के कारण हो रहा है। इस कारण, वहां एंट्रोपी बढ़ रही है। यह पृथ्वी पर एंट्रोपी में आयी कमी से कहीं अधिक है। इन दोनो का जोड़, उष्मागति के दूसरे सिद्धांत का किसी प्रकार उल्लंघन नहीं करता है।
यह कार्टून मेरा बनाया नहीं है। फ्लोरिडा सिटिज़न फॉर साइंस (Florida Citizen for Science) ने लोगों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने, उसे आसानी से समझाने के लिये स्टिक साइंस कंटेस्ट (Stick Science Contest) किया। यह उसके बेहतरीन दस कार्टूनो में से एक है। मैंने यह वहीं से लिया है।
उष्मागति का दूसरा नियम कठिन है। मैंने जब इसके बारे में लिखा था तब कुछ चिट्ठाकारों ने सवाल उठाये थे। उनके सवाल और जवाब इस प्रकार से हैं।
समय की चाल – व्यवस्था से, अव्यवस्था की ओर
मेरी श्रंखला ‘डार्विन, विकासवाद, और मज़हबी रोड़े’ की चिट्ठी ‘विकासवाद उष्मागति के दूसरे नियम का उल्लंघन करता है‘ पर कुछ टिप्पणियां सवाल पूछते हुए आयी हैं। इस चिट्ठी की सुविधानुसार, मैं उनका सम्पादन कर नीचे पेश कर रहा हूं। मूल रूप पर की गयी टिप्पणी को आप उसी चिट्ठी में पढ़ सकते हैं।
एंट्रॉपी के जनक – रुडोल्फ क्लॉसिअस (Rudolf Clausius) २.१.१८२२-२४.८.१८८8 – चित्र विकिपीडिया से
अनुनाद जी कहते हैं,
“सृजनवादियों का कहना है कि विकासवाद में प्राणि जगत जीवन के निचले भाग में ऊँचे भाग की तरफ (from lower life form to higher life form) जा रहा है। अर्थात एंट्रॉपी घट रही है।”
‘क्या प्राणिजगत का निचले स्तर से ऊंचे स्तर पर जाने का अर्थ यह है कि एण्ट्रापी बढ़ रही है?
यदि ऐसा है तो सब जगह एन्ट्रापी बढ़ रही है – मानव जब बच्चा होता है तो हर दृष्टि से सरल होता है; पहले के औजार सरल थे, अब जटिल औजार बनाये गये हैं; पहले की इन्टीग्रेटेड सर्किटों (आई सी) में कम ट्रान्जिस्टर हुआ करते थे; अब कई मिलियन ट्रान्जिस्टर होते हैं।’
अरविन्द जी का कहना है,
‘मुझे लगता है जैवीय मामलों में entropy का सिद्धांत लागू नहीं होता – बीज की संरचनात्मक जटिलता अधिक होती है मगर वह ज्यो ज्यों वृक्ष बनता जाता है सरलीकरण होता है। मगर मैं कुछ निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता।’
निशान्त जी कहते हैं,
‘इसे समझना सरल नहीं है। Entropy के बारे में मैंने हॉकिंग की किताब में पढ़ा है। यह परिकल्पना दुरूह है। इसे कुछ सरल रूप में प्रस्तुत करें।’
जीवन के निचले भाग में ऊँचे भाग की तरफ (from lower life form to higher life form) जाने से एंट्रॉपी घट रही है। अनुनाद जी, ने जो उदाहरण दिये हैं उनमें भी एंट्रॉपी घट रही है। लेकिन यह वातावरण या सूर्य से ऊर्जा के कारण हो रहा है। जिसके कारण वहां एंट्रॉपी बढ़ रही है और दोनो को जोड़ बढ़ रहा है।
अरविन्द जी, मेरे विचार से जैवीय मामलों में भी एंट्रॉपी का सिद्धांत लगता है।
निशान्त जी, यह सच है कि एंट्रॉपी एक मुश्किल विषय है। मैंने इस विषय को ४० साल से भी पहले पढ़ा था। उस समय भी यह विषय मुश्किल लगता था। फिर भी, मैं इसे बताने बताने का प्रयत्न करता हूं।
मैंने उसी समय जॉर्ज गैमव (George Gamov) की ‘वन, टू, थ्री … इन्फिनिटी’ (One, Two, Three …Infinity) और आइज़ेक एसीमोव (Isaac Asimov) की ‘एसिमोव ऑन फिज़िक्स’ (Asimov on Physics) पढ़ी थी। उसके बाद यह विषय कुछ समझ में आया था। यह दोनो बेहतरीन पुस्तकें हैं यदि आप विज्ञान में रुचि रखते हैं और आपने नहीं पढ़ी हैं तो अवश्य पढ़े। यदि आपके मुन्ने, मुन्नी विज्ञान में रुचि रखते हैं तो उन्हें उपहार में दें।
पिछली चिट्ठी लिखने के पहले मैंने इन्हें पुनः पढ़ा था। आइज़ेक एसीमोव की पुस्तक में एक अध्याय ‘ऑर्डर ऑर्डर!’ (Order Order!) नाम से है। इसमें वे लिखते हैं (इसे अनुनाद जी के प्रश्न के परिपेक्ष में देखें),
‘It is, of course, easy to cite cases of entropy decrease as long as we consider only parts of a system and not all of it. For instance, we see manking extract metals from ores and device engines of flendish complexity out of metal ingots. We see elevators moving upwards and automobiles driving uphill, and soldiers getting into marching formation and cards placed in order. All these and a very large number of other operations involve decrease in entropy brought about by the action of life. Consequently, the feeling arises that life can “reverse entropy”.
In fact, in considering entropy changes on earth, it is unfair to consider the earth alone, since our planet is gaining energy constantly from the sun. This influx of energy from the sun powers all those processes on earth that represent local decreases in entropy: the formation of coal and oil from plant life, the circulation of atmosphere and ocean, the raising of water in the form of vapor, and so on. It is for that reason we can continue to extract energy by burning oil and coal, by making use of power from wind, river currents, waterfalls, and so forth. It is all at the expense, indirectly, of the sun.
The entropy increase represented by the sun’s large-scale conversion of mass to energy simply swamps the comparatively tiny entropy decreases on earth. The net entropy change of the solar system as a whole is that of a continuing huge increase with time.’
जॉर्ज गैमव की पुस्तक में अध्याय ‘द लॉ ऑफ डिस्ऑर्डर’ (The Law of Disorder) है। इसमें वे लिखते हैं (इसे आप अरविन्द जी की टिप्पणी के परिपेक्ष में देखें),
‘One seeming contradiction to the law of increasing entropy is presented by living organisms. In fact, a growing plant takes in simple molecules of carbon dioxide (from the air) and water (form the ground) and builds them up into the complex organic molecules of which the plant is composed. Transformation from simple to complex molecules implies the decrease of entropy; in fact, the normal process in which entropy does increase is the burning of wood and decomposition of its molecules into carbon dioxide and water vapor. Do plants really contradict the law of increasing entropy, being aided in their growth by some mysterious vis vitalis (life force) advocated by old-time philosophers?
The analysis of this question indicates that no contradiction exists, since along with carbon dioxide, water, and certain salts, plants need for their growth abundant sunlight. Apart from energy, which is stored in the material of growing plants and may be liberated again when the plant burns, the rays of the sun carry with them the so-called “negative entropy”, (low-level entropy), which disappears when the light is absorbed by the green leaves. Thus the photosynthesis taking place in the leaves of plants involves two related processes:
Transformation of the light energy of the sun’s rays into chemical energy of complex organic molecules;
The use of low-level entropy of the sun’s rays for lowering the entropy associated with the building up of simple molecules into complex ones.
In term of “order versus disorder.” one may say that, when absorbed by green leaves, the sun’s radiation is robbed of the internal order with which it arrives on the earth, and this order is communicated to the molecules, permitting them to be built up into more complex, more orderly, configurations. Whereas plants build their bodies from inorganic compounds, getting their negative entropy (order) from the sun’s rays, animals have to eat plants (or each other) for the supply of that negative entropy, being, so to speak, second-hand users of it.’
समय की रफ्तार – व्यवस्था से
अव्यवस्था की तरफ
यह चित्र मेरा नहीं है। मैंने इसे यहां से लिये है।
वहां पर कुछ प्यारी सी लड़कियों ने एंट्रॉपी को सरल भाषा में समझाया है।
मैंने हॉकिंग (Stephen W. Hawking) की पुस्तक ‘अ ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम’ (A Brief History of Time: From Big Bang to Black Holes) बहुत पहले पढ़ी थी। मुझे यह पुस्तक दर्शन से संबन्धित ज्यादा लगती है और विज्ञान से कम। मेरे विचार से यह पुस्तक ज्यादा चर्चित है फिर भी निशांत जी की टिप्पणी के बाद मैंने इसे पढ़ा। इसमें एक अध्याय ‘द ऐरॉ ऑफ टाइम’ (The Arrow of Time) नाम से है। इसमें वे कहते हैं,
‘The progress of the human race in understanding the universe has established a small corner of order in an increasingly disordered universe. If you remember every word in this book, your memory will have recorded about two million pieces of information:the order in your brain will have increased by about two million units. However, while you have been reading the book, you will have converted at least a thousand calories of ordered energy, in the form of food, into disordered energy, in the form of heat that you lose to the air around by convection and sweat. This will increase the disorder of the universe by about twenty million million million million units – or about ten million million million times the increase in order in your brain – and that’s if you remember everything in this book.’
मेरे विचार से उष्मागति का दूसरा नियम विज्ञान का नियम है। यह प्रकृति में हर जगह, हर समय लगना चाहिये अन्यथा यह नियम सही नहीं होगा। लेकिन हॉकिंग अपनी पुस्तक के अध्याय ‘ब्लैक होलस् आंट सो ब्लैक’ (Black Holes Ain’t So Black) में लिखते हैं,
‘The second law of thermodynamics has a rather different status than that of other laws of science, such as Newton’s law of gravity, for example, because it does not hold always, just in the vast majority of cases.’
लेकिन वे अपनी पुस्तक में, यह बताते हुए कि यह कब नहीं लगेगा, लिखते हैं,
इस समय ब्रह्माण्ड फैल रहा है। जब वह सिकुड़ना शुरू करेगा (यदि ऐसा हुआ तो) तब यह नियम सत्य नहीं होगा। लेकिन उस समय प्रकृति के सारे नियम उलट जायेंगे।
हो सकता है कि ब्लैक होल के अन्दर यह नियम सच न हो।
लेकिन यह दोनो बातें संभावनायें ही हैं। क्या मालुम ठीक हों या न हों।
आइये समझे सृजनवादियों की दूसरी और उनकी मुख्य आपत्ति पर – यानि कि पूर्वजों के बारे में क्या सबूत हैं? कहां है मिसिंग लिंक (missing link)?
मैंने उसे थूकते हुऐ देखा है
सृजनवादियों की मुख्य आपत्ति है,
यदि कभी मानव और बन्दर  के पूर्वज एक थे तो उसका कोई सबूत होना चाहिये।
इस तरह का कोई सबूत नहीं है।
इसलिए विकासवाद के सिद्धांत पर विश्वास नहीं  किया जा सकता है।
लेकिन सच तो यह है कि यह लोग सबूत देखना नहीं चाहते है। इन लोगों ने अपनी आंखों में पट्टी बांध रखी है। विकास करोड़ो साल में होता है उसे एक जीवन में देख पाना नामुमकिन है पर यदि आप किसी वस्तु को देख नहीं सकते तो क्या वह सच नहीं हो सकती। किसने देखा है कि पृथ्वी सूरज के चारों तरफ घूमती है। इसका मतलब यह नही कि यह सच नहीं है।अलग-अलग जगह पाये गये जीवाश्म (fossils), विकासवाद के सबूत हैं। यह सबूत पुरा-जीवाश्म संग्रहालय में देखे जा सकते है। यह स्पष्ट रूप से बताते हैं कि किस तरह से सारे प्राणी जुड़े है। डीएनए टेस्टिंग से भी पता चलता है कि प्राणि-जगत आपस में जुड़ा है।किसी भी चीज की उम्र का वैज्ञानिक पता लगाने का तरीका कार्बन डेटिंग  कहलाता है। यह बताता है कि पाये गये जीवाश्म उस समय से कहीं पुराने है जैसा कि कई मज़हबो में बताया जाता है।
आप मेरी बात पर विश्वास नहीं करते। देखिये जाने माने जीव विज्ञानी रिचार्ड डॉकिंगस् और वेन्डी राइट ईसाई धर्म की महिला प्रचारक के बीच बातचीत। इसी विडियो के ऑडियो का कुछ भाग मैंने अपने पॉडकास्ट में जोड़ा है।
स्टीव मिर्स्की (Steve Mirsky) ने, जून २००९ की साईंफिक अमेरिकन (Scientific American) में, एक लेख Are Dog Breeds Actually Different Species? नाम से लिखा है। वे कुत्तों की प्रजातियों का संदर्भ देते हुऐ मनमौजी तरीके से विकासवाद की बात करते हैं।  सृजनवादियों की इस आपत्ति की तुलना एक मुकदमें से करते हुऐ लिखते हैं,
यह चित्र साईंफिक अमेरिकन के उसी लेख से है
यह चित्र  साईंफिक अमेरिकन के उसी लेख से है
‘The claim makes me think of the trial where a man was charged with biting off another man’s ear in a bar fight. An eyewitness to the fracas took the stand. The defense attorney asked,
“Did you actually see with your own eyes my client bite off the ear in question?”
The witness said, “No.”
The attorney pounced:
“So how can you be so sure that the defendant actually bit off the ear?”
To which the witness replied,
“I saw him spit it out.”
We have the fossils, the intermediate forms, the comparative anatomy, the genomic homologies—we’ve seen what evolution spits out.’
एक बार एक व्यक्ति पर शराब खाने में हुई लड़ाई में दूसरे व्यक्ति के कान काटने के जुर्म पर मुकदमा चल रहा था। जब चश्मदीद गवाह ने गवाही देना शुरू किया तब बचाव पक्ष के वकील ने पूछा,
“क्या तुमने मेरे मुव्वकिल को कान काटते देखा?”
चश्मदीद गवाह ने इसका उत्तर नहीं में दिया। इस पर बचाव पक्ष के वकील ने पूछ फिर तुम कैसे कह सकते हो कि मेरे मुव्विकल ने कान काटे हैं। चश्मदीद गवाह ने उत्तर दिया,
“मैंने उसे कान को थूकते हुऐ देखा है।”
हमारे पास जीवाश्म हैं, जीवों की बीच की कड़ियां हैं,  तुलनात्मक दैहिक गठन संबंधी शारीरिक  रचनाऐं हैं, वन्शाणुवीय  साम्यताएं हैं – यह वह है जो विकासवाद ही हमें बता सकती है, यही उसका प्रमाण हैं।’
हांलाकि इसका अंग्रेजी का ही तर्जुमा ठीक बैठता है हिन्दी अनुवाद नहीं।
यदि विकासवाद जीतता है तो इसाइयत बाहर हो जायगी
डार्विन के विकासवाद का सिद्धांत,  मज़हबों में प्राणी उत्पत्ति के खिलाफ था पर इसका विरोध ईसाई देशों में, खासकर अमेरिका में सबसे अधिक हुआ। यह अभी तक चल रहा है। वहां के अधिकतर राज्यों में, डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को  स्कूल में पढ़ाने के लिए वर्जित कर दिया गया था।
१९२५ में, अमेरिका के टेनेसी राज्य ने, लगभग सर्वसम्मति से (७५ के विरूद्ध ५ वोटों से) कानून पास किया कि स्कूलों में डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत  नहीं पढ़ाया जायेगा। डेटन (Dayton),  टेनेसी राज्य का शहर है। यहां के लोगों ने सोचा कि उनके शहर को शोहरत दिलवाने का यह बहुत अच्छा मौका है।  क्यों न यहीं पर इस कानून को चुनौती दी जाए।
जॉन टी. स्कोपस् का चित्र विकिपीडिया से
जॉन टी. स्कोपस्,  स्कूल में, जीव विज्ञान के अध्यापक थे। वे सरकारी स्कूल की नवीं कक्षा के विद्यार्थियों  को डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत पढ़ाने के लिए तैयार हो गये। डार्विन के विकास वाद के सिद्धांत को पढ़ाने के लिए स्कोपस् के विरूद्व बीसवीं शताब्दी में दाण्डिक मुकदमा चला। यह दुनिया के चर्चित मुकदमों में से एक है। इसे  मन्की ट्रायल (Monkey trial) भी कहा जाता है।
विलियम हेनिंगस ब्रायन (Williams Hennenigs Bryan) डेमोक्रेटिक पार्टी से तीन बार अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए नामित हो चुके थे। वे बाईबिल पर विश्वास करते थे। उन्हें अभियोजन पक्ष की ओर से वकील नामित किया गया।  उस समय क्लेरेंस डेरो (Clarence Darrow), अमेरिका के प्रसिद्घ वकीलों में से थे। वे नि:शुल्क बचाव पक्ष की तरफ से पैरवी करने आये।
ब्रायन ने बहस शुरू करते समय कहा,
‘The trial uncovers an attack on religion. If evolution wins, Christianity goes.’
यह परीक्षण मज़हब पर हमला है। यदि विकासवाद जीतता है तो इसाइयत बाहर हो जायेगी।’
डैरो ने उत्तर दिया,
‘Scopes is not on trial, civilisation is on trial.’
यह मुकदमा स्कोपस्  पर नहीं, लेकिन सभ्यता पर चल रहा है।
लोगों की  सोच के मुताबिक, यह  चर्चित मुकदमा बन गया। अमेरिका और इंगलैंड से प्रेस संवाददाता डेटन पहुँचकर प्रतिदिन इस मुकदमे के बारे  में प्रेस विज्ञप्ति देने लग गये। यह मुकदमा अखबारों में छा गया।
प्रतिदिन इसे इतने लोग देखने आते थे जिससे लगा कि शायद कोर्ट की पहली मंज़िल का फर्श टूट जाये; भीड़ के कारण गर्मी और उमस भी बढ़ गयी। अन्त में मुकदमे की सुनवायी, न्यायालय के लॉन में स्थांतरित की गयी। जज़, जूरी, और वकीलों के लिये उठा हुआ प्लैटफॉर्म बनाया गया। उस पर उनके बैठने के लिये जगह थी। उसके नीचे अखबार, टेलीग्राफ और रेडिओ के लोगों के बैठने की जगह थी। प्रतिदिन लगभग पांच हज़ार लोग उसे देखने और सुनने आते थे। इस तरह के नज़ारे के साथ, मंकी ट्रायल, जो कि न्यूयॉर्क टाइम के अनुसार इतिहास के सबसे प्रसिद्ध  परीक्षण मुकदमा था,  सुना गया।
यह पहला मुकदमा था जिसमे कि अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने स्वयं अपने आपको गवाह के रूप में पेश किया।  उसने यह गवाही दी कि बाइबिल में प्राणियों की उत्पत्ति की कथा सही है पर डैरो की प्रतिपृच्छा (cross examination) में उसकी सारी गवाही बेकार साबित हो गयी।  लेकिन, अगले ही दिन , न्यायालय ने ब्रायन की सारी गवाही  रिकार्ड पर लेने से, यह कहते हुऐ कर  मना कर  दिया,
‘यह सवाल प्रासंगिक नहीं है कि,डार्विन का सिद्वान्त सही है अथवा नहीं। न्यायालय के अनुसार उनका केवल यह देखना है कि,क्या स्कोपस ने डार्विन का सिद्वान्त  पढ़ाया अथवा नहीं।’
न्यायालय के लॉन में मुकदमा। चित्र में डैरो दाहिने तरफ खड़े और बायीं तरफ बैठे ब्रायन से क्रॉस इक्ज़ामिनेशन करते हुऐ। यह चित्र स्मिथसोनियन इंस्टिट्यूशन आर्काइव् के इस पेज से लिया गया है। वहां पर इस मुकदमें से सम्बन्धित कुछ और दुर्लभ चित्र हैं जिन्हें साइंस सर्विस के मैनेजिंग एडिटर वॉटसन डेवीस ने खींचा है।
यह बात  तो स्वीकृत थी कि स्कोपस्  ने डार्विन के विकासवाद के सिद्वान्त को पढ़ाया था।  न्यायालय की इस आज्ञा के कारण स्कोपस् को तो सजा होनी थी।  उसे सजा में, सौ डालर का दण्ड  दे दिया गया। यह दण्ड जूरी ने न तय कर जज ने किया।
स्कोपस्  ने, टेनेसी सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवायी पांच न्यायधीशों ने की। फैसला आने में साल भर लगा तब तक एक न्यायाधीश की मृत्यु हो गयी। सबने सर्वसम्मति से यह फैसला इसलिये उलट दिया कि दण्ड जूरी को तय करना चाहिये था न कि जज को। आश्चर्य इस बात का है कि केवल एक न्यायाधीश ने कहा कि यह कानून असंवैधानिक है। दो अन्य न्यायाधीशों ने कानून को वैध माना। चौथे न्यायाधीश ने कानून को तो वैध माना पर कहा कि यह न यह विकासवाद के सिद्धांत को पढ़ाने से मना करता है और न ही स्कोपस् पर लागू होता है। स्कोपस् पर यह  मुकदमा फिर से चलना चाहिए था पर न्यायाधीशों ने इसे फिर से चलाने पर मनाही कर दी। यही कारण था कि  यह मुकदमा अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में नहीं गया।
इस मुकदमे  में जुड़े कुछ लोगों के बारे में भी कुछ बातें बताना उचित होगा।
परीक्षण न्यायलय के सजा करने के एक दिन बाद, ब्रायन की मृत्यु हो गयी। लोगों का कहना था कि डैरो के प्रतिपृच्छा के कारण वह टूट गया था।
अमेरिका में निचले अदालतों का चयन, चुनाव से होता है। निचली अदालत के जज ने अगली फिर जज बनने के लिये चुनाव में खड़े होना चाहा तो इस चुनाव के लिये उसका नाम भी प्रस्तावित न हो पाया।
स्कूल का सुप्रीटेंडेन्ट, जिसने स्कोपस् पर मुकदमा चलवाया था, जब फिर से चुनाव लड़ने के लिये खड़ा हुआ तो उसने अपने चिन्ह पर लिखवाया, ‘स्कोपस् पर मुकदमा चलवाने वाला‘ उसका नाम भी पद के लिये प्रस्तावित नहीं हो पाया।
डैरो अमेरिका के प्रसिद्ध वकीलों में से था। लेकिन इस मुकदमे ने उसे सबसे प्रसिद्ध वकील बना दिया।
इस श्रंखला की अगली कड़ी में, हम बात करेंगे उस मुकदमें की जिसने अमेरिकी न्यायालय के इस शर्म को दूर किया यानि कि, जिसमें विकासवाद के सिद्वान्त को स्कूल में न पढ़ाये  जाने वाले कानून को अवैध घोषित कर दिया गया।
डैरो का जीवन  शिक्षा-प्रद है, प्रेणना देना वाला है। मैंने उनकी आत्मकथा द स्टोरी ऑफ माइ लाइफ (The Story of My Life) और इर्विंग स्टोन (Irving Stone) की क्लेरेंस डैरो फॉर डिफेंस (Clarence Darrow For Defense) पढ़ी है। मुझे क्लेरेंस डैरो फॉर डिफेंस बहुत अच्छी लगी।
‘क्लेरेंस डैरो फॉर डिफेंस’ पुस्तक पढ़ने योग्य है। बहुत से लोग वकीलों के बारे में अच्छी राय नहीं रखते। यह पुस्तक उन्हें इस बारे में फिर से सोचने पर मज़बूर करेगी। शायद इससे आप अन्दाजा लगा सकें कि समाज में वकील का कितना अधिक योगदान है।
विकासवाद पढ़ाना मना करना, मज़हबी निष्पक्षता का प्रतीक नहीं
मंकी ट्रायल का फैसला लगभग चालिस साल तक लागू रहा। अमेरिका के कई राज्यों में, डार्विन के विकासवाद  सिद्धांत को पढ़ाने से मना करने वाले कानून चलते रहे।  ऐरकेनसाज़  (Arkansas) भी अमेरिका का  राज्य है। इसमें भी इस तरह का कानून था।
सूसन एपर्सन का यह चित्र यहां से लिया गया है।
सूसन एपर्सन, लिटिल रॉक (पुलास्की कॉउंटी) के सेन्ट्रल हाई स्कूल {Central High School in Little Rock (Pulaski County)} में जीव विज्ञान की अध्यापिका थीं। उन्होंने डार्विन के विकासवाद  सिद्धांत को पढ़ाने से मना करने वाले कानून को चुनौती दी।
सूसन एपर्सन का यह चित्र यहां से लिया गया है।
अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय  ने  इस कानून को सर्वसम्मति से एपर्सन बनाम ऎरकेनसाज़ (Epperson V Arkansas:  393 US 97: 21 LEd 2d 228) में गैरकानूनी  ठहराया। न्यायालय ने दिनांक १२ नवम्बर, १९६८  के फैसले में  कहा,
‘Arkansas’ law cannot be defended as an act of religious neutrality. Arkansas did not seek to excise from the curricula of its schools and universities all discussion of the origin of man. The law’s effort was confined to an attempt to blot out a particular theory because of its supposed conflict with the Biblical account, literally read. Plainly, the law is contrary to the mandate of the First, and is violation of the Fourteenth, Amendment to the Constitution.’
ऐरकेनसाज़ राज्य के कानून का बचाव, यह कह कर नहीं किया जा सकता है कि यह मज़हब निष्पक्षता का प्रतीक है। यह कानून अपने राज्य में प्राणियों के उत्पत्ति के बारे में पढ़ाने के लिए नहीं मना करता है। यह कानून उस सिद्धांत को पढ़ाने के लिए मना करता है जो बाईबिल के विरूद्ध है। यह न केवल पहले पर चौदहवें संशोधन के अन्दर असंवैधानिक है।
इस मुकदमें के निर्णय के साथ, अमेरीकी न्यायालय ने अपने ऊपर लगे धब्बे को साफ किया। लेकिन अमेरिका में इस ईसाई धर्म के अनुयायी लोगों ने, अपनी बात को कानूनी  जामा पहनाने का दूसरा रास्ता अपनाया।
सृजनवाद धार्मिक मत है विज्ञान नहीं है
लूज़िआना (Louisiana) राज्य ने, बैलेन्सड ट्रीटमेन्ट फॉर क्रिएशन-साइंस एण्ड इवोल्यूशन- साइंस ऐक्ट (Balanced Treatment for Creation-Science and Evolution-Science in Public School Instruction Act) नामक  कानून बनाया। मोटे तौर पर यह कहता था कि,
‘डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को स्कूलों में न पढ़ाया जाए। यदि स्कूलों में डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को पढ़ाया जाता है तो सृजनवाद का सिद्धांत भी पढ़ाया जायेगा।’
इस कानून को  डोनाल्ड एग्वीलार्ड  (Donald Aguillard) नामक शिक्षक ने  चुनौती दी। यह कानून न केवल लूज़िआना के सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा, पर अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक करार दिया गया। अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में, न्यायालय के मित्र के रूप में, एग्वीलार्ड के समर्थन में ७२ नोबल पुरस्कार विजेताओं ने, राज्य सरकार की १७ विज्ञान परिषदों और ७ अन्य विज्ञान संगठनों  ने,  अपने विचार रखे कि क्रिएशन-साइंस धार्मिक मत है।
अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने एडवार्ड बनाम एगिलार्ड (Edwards V Aguillard) (482 US 578 96 L Ed 2d 510) ने १९ जून,१९८७ को अपना निर्णय देते हुए कहा कि,
‘The Louisiana Creationism Act advances a religious doctrine by requiring either the banishment of the theory of evolution from public School classrooms or the presentation of a religious viewpoint that rejects evolution in its entirety.
The Act violates the Establishment Clause of the First Amendment because it seeks to employ the symbolic and financial support of government to achieve a religious purpose.’
लूज़िआना ‘सृजनवाद कानून’ एक मज़हबी सिद्धांत को यह कहकर आगे बढ़ाता है कि, विकासवाद के सिद्धांत को न पढ़ाया जाए और यदि पढ़ाया जाए तो मज़हबी दृष्टिकोण भी बताया जाए जो कि विकासवाद को नकाराता है।
यह कानून पहले संशोधन का इसलिए उल्लंघन करता है क्योंकि यह एक तरह से मज़हब के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की चेष्टा करता है।
मज़हबी कट्टरवादियों ने हार नहीं मानी। उन्होनें अपना पैंतरा बदल दिया। आइये इसे भी देखें।
‘इंटेलिजेन्ट डिज़ाईन’ – सृजनवादियों का नया पैंतरा
मज़हबी कट्टरवादियों ने १९८९ में एक पुस्तक प्रकाशित की। इसका नाम ‘ऑफ पांडास्  एण्ड पीपल’ है। इसमें सिद्वान्त तो सृजनवाद का ही है पर सृजनवाद की जगह ‘इंटेलिजेन्ट डिज़ाईन’ (Intelligent Design) शब्द का प्रयोग किया गया है। इन लोगों ने स्कूलों को निम्न तरह की यह  नीति निर्णय लेने के लिए बाध्य किया,
‘The Pennsylvania Academic Standards require students to learn about Darwin’s Theory of Evolution and Case eventually to take a standardized test of which evolution is a part.
Because Darwin’s Theory is a theory, it continues to be tested as new evidence is discovered. The Theory is not a fact. Gaps in the Theory exist for which there is no evidence. A theory is defined as a well-tested explanation that unifies a broad range of observations.
Intelligent Design is an explanation of the origin of life that differs from Darwin’s view. The reference book, Of Pandas and People, is available for students who might be interested in gaining an understanding of what Intelligent Design actually involves.
With respect to any theory, students are encouraged to keep an open mind. The school leaves the discussion of the Origins of Life to individual students and their families. As a Standards-driven district, class instruction focuses upon preparing students to achieve proficiency on Standards-based assessments.’
‘स्कूल में   डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत पढ़ाया जा सकता है। लेकिन शिक्षक उसको पढ़ाने के पहले विद्यार्थियों को बतायें कि यह केवल सिद्धांत है और इस सिद्धांत का कोई तथ्य नहीं है।
इंटेलीजेंट डिज़ाइन सिद्धांत भी प्राणियों की उत्पत्ति के बारे में बताता है और यह डार्विन के विकासवाद से भिन्न है। इस बारे में ‘ऑफ  पांडास एण्ड पीपल’ नामक पुस्तक  विद्यार्थियों  के लिए उपलब्ध है जो इस सिद्वान्त के बारे में बताती है।
विद्यार्थियों से कहा जाता है कि वे अपने मस्तिष्क को खुला रखे।  इस बारे में, विद्यालय विद्यार्थियों को उनके एवं परिवार के विवेक पर छोड़ते है।’
दो बेटियों की मां, टैमी किट्ज़मिलर २६ सितम्बर २००५ में, हैरिसबर्ग पैनिसलवेनिया के न्यायालय से बाहर आती हुईं – चित्र कैरलिन कैस्टर/ एपी फोटो Carolyn Kaster/ AP Phot
यह नीति बहुत सारे स्कूलों में लागू कर दी गयी।  कुछ अभिभावकों ने इस नीति निर्णय को न्यायालय के समक्ष चुनौती दी।
दो बेटियों की मां, टैमी किट्ज़मिलर २६ सितम्बर २००५ में, हैरिसबर्ग पैनिसलवेनिया के न्यायालय से बाहर आती हुईं – चित्र कैरलिन कैस्टर/ एपी फोटो Carolyn Kaster/ AP Photo
अमेरिका के पेन्सिलवेनिया राज्य के परीक्षण न्यायालय ने, टैमी किट्ज़मिलर बनाम डोवर एरिया स्कूल डिस्ट्रिक्ट मुकदमें में, दिनांक २० दिसम्बर,२००५ को अपना फैसला देते हुऐ घोषणा की,
‘A declaratory judgement is issued in favour of Plaintiff … that Defendant’s [School’s] policy violates the First Amendment of the Constitution of the United States and Article 1& 3 of the Constitution of the Commonwealth of Pennsylvania.
… Defendants are permanently enjoined from maintaining ID Policy in any school within Dover Area District.’
यह नीति अमेरिका के प्रथम संशोधन का उल्लघंन करती है, और असंवैधानिक है।
विपक्ष पक्ष को आदेशित किया जाता है कि वे इस नीति को डोवेर क्षेत्र के किसी भी स्कूल में  लागू न करें।
नवम्बर २००५ में डोवर स्कूल बोर्ड़ के सदस्यों का चुनाव हुआ। इस  चुनाव में इंटेलीजेन्ट डिज़ाइन नीति के पक्ष में वोट दिये जाने  वाले सारे सदस्य नहीं चुने गये। नये सदस्यों के मुताबिक यह नीति  ठीक नहीं थी। उन्होनें इसे ठुकरा दिया।लेकिन क्या कट्टरवादियों ने हार मान ली या कुछ नया राग छेड़ दिया – आइये देखें।
यू हैव किल्ड गॉड, सर
न्यायालय से पटखनी खाने के बाद भी कट्टरवादियों ने हार नही मानी। वे किसी तरह से ऎसे  कानून बनाने पर जोर दे रहे हैं जिससे कि लगे कि डार्विन का विकासवाद का सिद्वान्त गलत है। अमेरिका के ऎलाबामा (Alabama),  फ्लोरिडा (Florida), मिशिगन (Michigan),  मिसूरी (Missouri), और साउथ कैरोलाइना ( South Carolina)  राज्यों में इस तरह के कानून लाये गये पर वे पास नहीं हो पाये और २००८ में मृत हो गये पर जून २००८ में, लूज़िआना राज्य में ‘साइन्स एजूकेशन ऐक्ट’ (Science Education Act) पारित किया गया है। यह पुन: विद्यार्थियों में सृजनवाद पढ़ाने के रास्ते खोल सकता है। इस अधिनियम की सारे वैज्ञानिकों ने निन्दा की है।  अफसोस की बात यह है कि  इसे भारतीय मूल के बॉबी ज़िन्दल ने हरी झंडी दी है।
डार्विन के जीवन पर इस साल एक नयी फिल्म ‘क्रिएशन’ (Creation) नाम से बनी है। इसमें डार्विन और उसकी पत्नी ऐमा की भूमिका, पॉल बेटॅनी और जेनिफर कॉनेली ने निभायी है जो कि वास्तविक जीवन में भी पति और पत्नी हैं। यह फिल्म अमेरीका में नहीं दिखायी जा रही है। वहां पर कोई भी फिल्म वितरक इसे वितरण के लिये नहीं लेना चाहता है। उन्हें डर है कि सृजनवादी इसके खिलाफ धरना देगें, प्रदर्शन करेंगे। इस फिल्म में एक जगह एक थॉमस हेनरी हक्सले डार्विन से कहता है
‘All mighty can no longer claim to have authored every species under a week.
You have killed God, Sir’
लोग, डार्विन के सिद्धांत को इसी तरह से समझते हैं। इसलिये,  यदि आप कट्टरवादी हैं तो आपको उसका सिद्धांत, यह फिल्म विवादास्पद लगेगी। इस चिट्ठी का शीर्षक मैंने इसी डायलॉग से लिया है। इस फिल्म का ट्रेलर देखिये – आपको पसन्द आयेगा। मैंने जिस डायलॉग की चर्चा की है वह भी इसमें है।
इस फिल्म में डार्विन और उसकी पत्नी ऐमा की भूमिका पॉल बेटॅनी (Paul Bettany) और जेनिफर कॉनली (Jennifer Connelly) ने निभायी हो जो कि वास्तविक जीवन में भी पति और पत्नी हैं।
चर्च आफ इंग्लैंन्ड ने,  डार्विन के प्रति किये गये अन्याय पर माफ़ी मांग ली।  उनका कहना है कि डार्विन के विकासवाद का सिद्धांत उनके मज़हब के विरूद्ध नहीं है।  वे प्रयत्नशील है कि किसी तरह यह लड़ाई समाप्त हो पर  कट्टरवादी कहीं भी हो, किसी भी धर्म के हों, जब वे हाथ से बाहर निकल जाते है तो किसी की भी नहीं  सुनते हैं।  क्या  वे तर्क  को, सबूतों को,  विज्ञान को समझेंगे या फिर क्ट्टरवादिता, विज्ञान पर विजय प्राप्त कर लेगी? क्या क्रिएशन फिल्म अमेरिका में प्रदर्शित हो पाएगी?  लगता नहीं कि ऐसा हो पायेगा
‘उन्मुक्त जी यह आप कैसे कह सकते हैं?’
मैं तो यह ब्रिटिश काउंसिल (British Council) की प्रार्थना पर इप्सॉस मोरी (Ipsos MORI) के द्वारा डार्विन के ऊपर किये गये सर्वे के कारण कहता हूं। इसका डाटा आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका कुछ अंश मैं यहां प्रदर्शित कर रहा हूं।
१
२
३
४
देश
विकासवाद वैज्ञानिक तथ्य हैं हां/ नहीं
विकासवाद और ईश्वर – दोनो सम्भव
विकासवाद अन्य सिद्धान्तों के साथ
अर्जेनटीना
४४/ ७
६२
२३/ ६५
चीन
५५/ ७
३९
१९/ ४२
मिस्र
८/ १९
४५
१८/ १
इंगलैंड
५१/ ७
५४
२१/ ५४
भारतवर्ष
३८/ २
८५
३७/ ४०
मेक्सिको
५२/ ९
६५
२८/ ५६
रूस
३९/ ८
५४
१०/ ५३
द. अफ्रीका
८/ ४
५४
११/ २९
स्पेन
३९/ ५
४६
३४/ ३१
अमेरिका
३३/ २४
५३
२१/ ५१
यह चार्ट प्रतिश्त में है। इससे पता चलता है कि यद्यपि ‘विकासवाद के लिये वैज्ञानिक तथ्य हैं’ (कॉलम १) का प्रतिशत  ‘विकासवाद के लिये वैज्ञानिक तथ्य नहीं हैं’ से केवल मिस्त्र (Egypt) को छोड़ कर बाकी देशों में ज्यादा है फिर भी  ‘ईश्वर एवं विकासवाद पर एक साथ विश्वास किया जा सकता है’ (कॉलम २) से कम है और ‘विकासवाद व अन्य सिद्धान्त पढ़ाये जाने चाहिये’ (कॉलम ३) का प्रतिशत ‘केवल विकासवाद पढ़ाया जाना चाहिये’ के प्रतिशत से, स्पेन को छोड़, सब देशों में अधिक है।कहावत है कि झूट, होता है, फिर सफेद झूट , फिर सांख्यिकी – आंकड़े अक्सर गलत बताते हैं। ईश्वर करे कि यह सही हो :-)ऐसे खबर है कि भारतीय और चीनी विद्यार्थियों को सृजनवाद भा रहा है। विश्वास नहीं,  तो अन्तरजाल पर घूम रहा कार्टून देखिये।
कौन … कहता है कि हमारे और बन्दरों के पूर्वज एक थे देखिये हम में कितना अन्तर है।
यह चित्र मेरा नहीं है। इस श्रंखला के दौरान किसी ने यह चित्र भेजा है। यदि इसके कॉपीराइट स्वामी को आपत्ति हो तो मैं चित्र को हटा दूंगा।
हम न मानेंगे, हमारे मूरिसान लंगूर थे
पाश्चात्य देशों में, डार्विन के विकासवाद का विरोध हुआ। अमेरिका में यह अब भी जारी है। हिन्दुओं में यह विरोध नहीं हुआ। ऐसा क्यों है?
मुझे लगता है कि हिन्दूओं में सृष्टि रचना के बारे में कई विचारधारायें हैं। इनके बारे में, मैंने अपनी चिट्ठियों में लिखा है। इन कहानियों में, एक में तो सृजनवाद है पर किसी और में नहीं – शायद यही कारण हो कि हिन्दुओं में डार्विन के विकासवाद का विरोध नही हुआ। इस बारे में जब मैंने विस्तार से जानना चाहा तो कुछ यह पता चला।
पतञ्जलि योग पीठ में, ऋषि पतञ्जलि की प्रतिमा चित्र विकिपीडिया से
मेरे पिता के अनुसार, पतञ्जलि का योग दर्शन कुछ और नहीं पर डार्विन का विकासवाद है। विकिपीडिया में कुछ भी कुछ इस तरह के भी विचार हैं कि स्वामी विवेकानन्द ने, पतञ्जलि  के योगसूत्र पर लिखते हुऐ कहा है कि अद्वैत वेदान्त का विकासवाद, डार्विन के विकासवाद के सिद्धान्त के अनुरूप है। भारतीय दर्शन या पतञ्जलि  का योग दर्शन मैंने नहीं पढ़ा है। इसे  पढ़ने का प्रयत्न किया। लेकिन मुझे यह मुश्किल लगा। मुझे अच्छा लगेगा यदि कोई चिट्टाकार बन्धु इसकी आसान शब्दों में व्याख्या कर, लिखे।
एक अन्य विचारधारा के अनुसार, सृजनवाद पढ़ाना और डार्विन का विरोध – ईसायित से जुड़ गया है। इसका विरोध ईसायित का समर्थन समझा जाने लगा। इसलिये और धर्मों में, डार्विन के विकासवाद का विरोध नहीं के बराबर हुआ।
अरविन्द मिश्र जी ने मेरा ध्यान, जवाहर लाल नेहरू की पुस्तक ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ (The Discovery of India published by Oxford University Press) पर दिलाया। इसके पेज ११६ पर नेहरू जी लिखते हैं,
‘Nevertheless the Old Indians, unlike the other ancient nations, had vast conceptions of time and space. They thought in a big way. Even their mythology deals with ages of hundreds of millions of years. To them the vast periods of modern geology or the astronomical distances of the stars would not have come as surprise. Because of this background, Darwin’s and other similar theories could not create in India the turmoil and inner conflict which they produced in Europe. The popular mind in Europe was used to a time scale which did not go beyond a few thousand years.’
प्राचीन भारतीय, अन्य देशों की तरह से नहीं थे। उन्हें दूरी एवं यगान्तर का ज्ञान था। वे बड़ी तरह से सोचते थे। हमारे पुराण खरबों साल की बात करते हैं। हमें भूगर्भशास्त्र में लम्बे समय के कालचक्र या तारों की दूरी से, कोई आश्चर्य नहीं हुआ। यही कारण है कि डार्विन के या इस तरह के अन्य सिद्धान्त ने उस तरह की मुश्किल नहीं खड़ी की, जैसा युरोप में हुआ। युरोप के लोगों के दिमाग में,  इतने बड़े समय का विचार ही नहीं था। वे केवल कुछ हज़ार साल के बारे में सोचते थे।
कुछ समय पहले यात्रा करते समय एक ज्ञानी जन से मुलाकात हुई। उनसे इस विषय पर चर्चा होने लगी। उन्होंने बताया कि पुराणों में भगवान के २४ अवतारों का वर्णन है। इसमें भगवान विष्णु के १० अवतार मुख्य हैं यह दस कुछ इस तरह से हैं
मत्स्य (मछली) पानी में रहने वाले जीव;
कच्छप kchchhp  (कछुआ) उभयचर जन्तुओं की उत्पत्ति;
वाराह Varaah (सुअर) – जमीन के जानवरों की उत्पत्ति;
नृसिंह Narasingh – आधे मानव;
वामन – बौने मानव;
परशुराम – पूर्ण विकसित मानव;
राम Rama – मानव, शस्त्रों के साथ;
कृष्ण – मानव, संगीत के साथ;
गौतम बुद्ध Budhha – शांति और करुणा का प्रतीक;
कल्कि Kalki – शायद यह ८४ हज़ार साल बाद आना है। इसी के साथ कलियुग की समाप्ति है और एक चक्र पूरा होगा।
यह वही क्रम है जो डार्विन के विकासवाद में, जीवों की उत्पत्ति का क्रम है। उन सज्जन के मुताबिक डार्विन के विकासवाद का विरोध इसी कारण नहीं हुआ क्योंकि इसे हमारे पुराणों में, इसे पहले से ही बताया गया है।
इन दस अवतारों में तीसरे के बारे में कछ बहस है। कुछ का कहना है कि वाराह अवतार तीसरा न होकर पहला है। जो इसे पहला अवतार कहते हैं वे इसे पृथ्वी की रचना से जोड़ते हैं न कि जमीन के जानवरों की उत्पत्ति से।
कुछ दिन पहले, मैंने  साइंटिफिक अमेरिकन के नवंबर २००९ के अंक में ‘Rethinking “Hobbits”: What They Mean for Human Evolution‘ नामक एक लेख पढ़ा।
‘उन्मुक्त जी, क्या इस लेख का संबन्ध, भगवान विष्णु के १० अवतारों से है?’
शायद, मेरे भाई, मेरी बहना इतनी जल्दी में क्यों रहते हैं। कुछ तो इंतज़ार करिये।
होमो फ्लॉरेसिएन्सिस एवं मानव कपाल – चित्र पीटर बॉउन/ न्यू इंगलैंड विश्विदयालय के सौजन्य से
सन २००४ में, इंडोनीशिया के लॅसर सुन्दा द्वीप समूह के फलॉरस्  द्वीप की, लिएंग बुआ गुफा में  कुछ अस्थि पंजर मिले थे। साइंटिफिक अमेरिकन  का उक्त लेख, उन्हीं के बारे में था। इस अस्थिपंजर को, इस गुफा के नाम पर, एलबी१ (LB1) का नाम दिया गया। यह अस्थिपंजर, हजारों साल पहले के लुप्त मानव के हैं।  चूंकि यह फलॉरस् द्वीप पर मिलें हैं। इसलिये इनका वैज्ञानिक नाम होमो फ्लॉरेसिएन्सिस रखा गया। लेकिन इनका लोकप्रिय नाम, यह नहीं है। इन्हें जेआरआर टोकियन  के लोकप्रिय उपन्यासों के मानव,  हॉबिट के नाम से जाना जाता है। क्या आपको मालुम है कि ऐसा क्यों है?
टोकियन ने, हॉबिटों के बारे में चर्चा, सबसे पहले बच्चों के लिये लिखे उपन्यास ‘द हॉबिट’  में की थी। इसके बाद इनकी चर्चा, लॉर्ड ऑफ रिंगस् की तीन पुस्तकों (Triolgy) में की। यह ऐसी सभ्यता है, जिसमें बौने (तीन से चार फीट के बीच) रहा करते हैं। इन बौनो को, उन्होंने  हॉबिट (Hobbit) कहा। इंडोनीशिया में मिले होमो फ्लॉरेसिएन्सिस  के अस्थिपंजर यह बताते हैं कि यह भी बौने थे और उनकी लम्बाई तीन से चार फीट के बीच थी। इसलिये इनका लोकप्रिय नाम हॉबिट है। क्या यह आपको किसी और की याद दिलाते हैं?
भगवान विष्णु, वामनअवतार में राजा बालि से तीन कदम जमीन मांगते हुऐ चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
क्या आपको इनका संबन्ध हिन्दू धर्म से लगता है? क्या भगवान विष्णु का चौथा अवतार होमो फ्लॉरेसिएन्सिस से प्रेरित था? क्या भगवान के विष्णु के अवतार,  डार्विन के विकासवाद को नहीं बताते हैं? मैं कह नहीं सकता, कुछ उलझन में फंस गया हूं।
चलते चलते, एक दिन मित्र मंडली के साथ डार्विन पर चर्चा हो रही थी। मेरे शायर दोस्त ने, अकबर इलाहाबादी का यह शेर सुनाया,
हज़रते डार्विन, हकीकत से बहुत दूर थे।
हम न मानेंगे, हमारे मूरिसान [पूर्वज] लंगूर थे।
क्या आपने कभी विकासवाद क्यों सही है और सृजनवाद गलत इस बात को रैप नृत्य के साथ देखा है। नहीं न तो यहां इसका मजा लें।
उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।
सांकेतिक चिन्ह
। Homo floresiensis, The Hobbit, Lesser Sunda Islands, JRR Tolkien, Patañjali, Flores, The Lord of Rings, Matsya, Vamana, Parashurama, Krishna,  Liang Bua Cave, Rama,
। Creation (2009) film, Paul Bettany, Jennifer Connelly,
। Of Pandas and People, Intelligent Design, Tammy Kitzmiller V Dover Area School District,
। Establishment Clause of the First Amendment, Edwards V Aguillard, Edwards V Aguillard,
। Epperson V Arkansas, Epperson V Arkansas,
। book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
। Richard Dawkins, Scopes trial, Monkey trial, Tennessee, Clarence Darrow,। Richard Dawkins,
। Common descent, Evidence of common descent, missing link,
। entropy, second law of thermodynamics, Entropy, Arrow of time,
।  Carl Sagan, Cosmos; The story of cosmic evolution, science, and civilization, Fritjof Capra, The Tao of Physics, Shiva, Tandav dance, Brahma,
। Rigveda, ऋग्वेद,
। Alfred Russel Wallace, Linnean society, Robert FitzRoy,
। Bishop Samuel Wilberforce, Thomas Huxley,
।  Arthur C. Clarke, Manusmriti, Geeta,
। Creationism, Creation according to Genesis, Hindu views on evolution, History of creationism, Islamic creationism, Jewish views on evolution, religion, धर्म,
। HMS Beagle,
। bible, Bible, Charles Darwin, चार्लस् डार्विन, culture, Family, fiction, life, Life, On the Origin of Species, Religion, Science, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, समाज, ज्ञान विज्ञान,
। Hindi Podcast, हिन्दी पॉडकास्ट,
ईश्वर के घर – हमारी केरल यात्रा
इस चिट्ठी में, हमारी कोचीन-कुमाराकॉम-त्रिवेन्दम यात्रा का वर्णन है।
सुबह झील से, ताज गार्डन रिट्रीट कुमारकॉम
यह मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।
क्या कहा, महिलायें वोट नहीं दे सकती थीं।। मैडम, दरवाजा जोर से नहीं बंद किया जाता।। हिन्दी चिट्ठकारों का तो खास ख्याल रखना होता है।। आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी।। साइकलें, ठहरने वाले मेहमानो के लिये हैं।। पुरुष बच्चों को देखे – महिलाएं मौज मस्ती करें।। भारतीय महिलाएं, साड़ी पहनकर छोटे-छोटे कदम लेती हैं।। पति, बिल्लियों की देख-भाल कर रहे हैं।। कुमाराकॉम पक्षीशाला में।। क्या खांयेगे – बीफ बिरयानी, बीफ आमलेट या बीफ कटलेट।। आखिरकार, हमें प्राइवेट और सरकारी होटल में अन्तर समझ में आया।। भारत में समुद्र तट सार्वजनिक होते हैं न की निजी।। रात के खाने पर, सिलविया गुस्से में थी।। मुझे, केवल कुमारी कन्या ही मार सके।। आपका प्रेम है कि आपने मुझे अपना मान लिया।। आप,  टाइम पत्रिका पढ़ना छोड़ दीजिए।। पति, पत्नी के घर में रहते हैं।। पसन्द करें – कौन सी मछली खायेंगे।।
क्या कहा, महिलायें वोट नहीं दे सकती थीं
मुझे त्रिवेन्द्रम में होली के आस-पास कुछ काम था। मुझे लगा कि यह बहुत अच्छा मौका है कि जब हम होली में उत्तर भारत से दूर रह सकते हैं और केरल घूम सकते है। इसीलिए हम लोगों ने ऎसा प्रोग्राम बनाया कि मैं त्रिवेन्द्रम में अपना काम कर सकूं और हम केरल भी घूम सकें।
हम लोग दिल्ली से, हवाई जहाज के द्वारा कोचीन के लिए चले। शाम का समय था। दाहिने तरफ की खिड़की से, पश्चिम दिशा में, डूबता हुआ सूरज दिखाई पड़ रहा था और क्षितिज पर लाल सी पंक्ति दिखाई पड़ रही थी ऎसा लगता था कि क्षितिज में चारो तरफ आग लगी हुई है।
उस समय आकाश में केवल एक ही तारा चमक रहा था और बहुत देर बाद अस्त हुआ। मेरे विचार मे वह शुक्र (Venus) ग्रह था। वह तारा हमको अपने कस्बे में काफी नीचे दिखाई पड़ता है पर यहां ऊंचाई पर था। शायद, यह इसलिए था कि हम हवाई जहाज में बहुत ऊपर थे।
हम लोग हवाई जहाज पर दिल्ली से कोचीन गये। रास्ते में, एक महिला ने इस बात की घोषणा की। उसने जानकारी दी कि,
आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है।
यह दिन, किस प्रकार से लोगों को महिलाओं का सम्मान व आदर करने की याद दिलाता है।
वे चाहते हैं कि महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाय।
कुछ समय बाद मेरी मुलाकात एक परिचायिका से हुई। मैंने पूछा क्या उसने महिला दिवस के बारे में घोषणा की है। उसने कहा,
‘यह घोषणा मैंने नहीं पर हवाई जहाज की महिला चालक ने की थी। उसने भी, यह अपने मन से नहीं कहा था पर उसे कम्पनी के तरफ से जो सामग्री दी गयी थी उसे केवल पढ़ा था।’
मैंने कहा कि लेकिन जो पढ़ा था क्या उसमें यह क्यों नहीं बताया गया था कि महिला दिवस क्यों शुरू हुआ क्योंकि और यह रोचक है। परिचायिका ने कहा,
‘यदि आपको इसके बारे में मालुम है तो बतायें।’
यूरोप के बहुत सारे देशों में, महिलाओं को वोट देने का अधिकार बीसवीं शताब्दी में, द्वितीय विश्वयुद्व के बाद ही मिला।
मैंने उसे बताया, कि महिला दिवस, बीसवीं शताब्दी के शुरू में, महिलाओं को वोट का अधिकार दिलवाने के लिये शुरू किया गया था। परिचायिका को यह सुनकर आश्चर्य हुआ और उसने पूछा,
‘क्या कभी ऎसा भी था जब महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था?’
मैंने उसे बताया कि बीसवीं शताब्दी में अधिकतर देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था और यूरोप के बहुत सारे देशों में तो यह बीसवीं शताब्दी में, द्वितीय विश्वयुद्व के बाद ही मिला। इंगलैंड में भी उन्नीसवी शताब्दी में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। उन्हे भी यह अधिकार बीसवीं शताब्दी में, १९१८ में मिला।
६ मई १९१२ को न्यू यॉर्क में वोट के अधिकार के लिये जलूस निकालती महिलायें – चित्र विकिपीडिया से।
मैंने उसे यह भी बताया कि दुनिया में पहले महिलाओं को व्यक्ति नहीं माना गया (विस्तार से यहां और यहां पढ़ें)। सबसे पहले महिलाओं को व्यक्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने माना उन्होंने यह कॉर्निया सौरबजी नामक महिला को ९ अगस्त १९२१ में वकील के रूप में पंजीकृत कर किया। यह कार्य, हाऊस आफ लार्ड ने १९२८ में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय के लगभग सात साल बाद, किया।
हम लोग साढ़े आठ बजे तक कोचीन पहुंचे। हम लोगो को रात कोचीन में ही बितानी थी और अगले दिन कुमराकॉम जाना था।
मैडम, दरवाजा जोर से नहीं बंद किया जाता है
हम लोगों ने केरल घूमने का पैकेज ‘इन्टर साइट टूरस् एवं ट्रैवल्स्‘ कम्पनी से लिया था। उनकी तरफ से हवाई अड्डे पर हमें प्रवीन लेने आये थे। उसके पास वातानुकूलित टाटा इंडिका गाड़ी थी। वे इसके चालक थे। हमें पूरा पैकेज इन्हीं के साथ लेना था। इन्हें ही अंत पर हमें त्रिवेन्द्रम के हवाई अड्डे पर छोड़ना था।
हम लोगों ने जब साउथ अफ्रीका में क्रुगर पार्क घूमने के लिये सारी बुकिंग अन्तरजाल पर ही करवायी थी। उस समय हम डर रहे थे कि सब ठीक होगा या नहीं। लेकिन वहाँ पर सब काम बहुत अच्छी तरह से हुआ। वहाँ का ड्राइवर हमेशा समय से आता था। हमारा वहां का अनुभव, बहुत अच्छा था। हमें केरल की ट्रिप में भी कुछ इसी तरह का अनुभव हुआ।
हमारी गाड़ी के चालक, प्रवीण भी समय के पाबन्द थे। इनको जो भी समय बताया जाता था उस वक्त वह वहाँ पर मौजूद रहते थे। उनकी कार एकदम साफ रहती थी। वह हमेशा साफ सुथरे, सफेद कपड़े, पहनते थे। वे बातचित करने मे भी अच्छे थे। हर जगह की खासियत बताते थे, वहां पर क्या खरीदा जा सकती है, कौन सी दुकान अच्छी है। इस तरह सूचनांए भी हम लोगों को देते रहते थे। उनका बर्ताव भी बहुत अच्छा था। हमें उनके साथ घूमना अच्छा लगा।
प्रवीन ने बताया की उसके परिवार में सब लोगों का नाम ‘प्र’ अक्षर शुरू होता मैंने पूछा की क्या प्र से नाम का शुरू होना शुभ होता है। उसने कहा,
‘हां, मेरे घर में सबका नाम प्र से शुरू होता है। मेरी पत्नी का नाम प्रविधा है मेरी बेटी का नाम प्रवीना है। न केवल मेरे पिता का नाम प्र से शुरू होता है पर भाई और भाभी एवं मेरी पत्नी तथा भाभी के मायके वालों का नाम भी प्र से शुरू होता है।’
प्रवीन एक बात से दुखी थे उन्होंने बताया,
‘केरल में बहुत से लोग घूमने के लिए आते हैं। उसके लिए बहुत सारे होटल बने हुए हैं। लेकिन होटल मालिकों ने कोई भी जगह टैक्सी चालकों के रहने के लिए नहीं रखी है। हर रात टैक्सी चालक, अपनी टैक्सी में ही सोते हैं। रात में टैक्सी चालक खिड़की नहीं खोल सकते, क्योंकि मच्छर काटते हैं। गाड़ी में, गर्मी और उमस हो जाती है। इसलिए ड्राइवर गाड़ी मे ए.सी. चलाकर सोते है। इस कारण हर रात को केरल में लगभग एक लाख लीटर पेट्रोल और डीज़ल खर्च हो जाता है। यदि हर होटल में टैक्सी चालक के रहने के लिए शयनागार हो तो यह पेट्रोल और डीज़ल का खर्चा बचाया जा सकता है।’
उसने यह भी बताया,
‘हमारे संगठन ने इस बात की लिखित तथा फोन पर शिकायत पेट्रोलियम मंत्रालय में की है। पर उन्होंने इस पर कुछ भी करने से मना कर दिया। हम लोग इस बात से बहुत ही हताश हैं।’
उसका यह भी कहना था,
‘यहां पर कानून के अन्तर्गत तो सारे होटल मालिको को चालकों के लिये शयनागार बनाना चाहिए। लेकिन कोई भी होटल का मालिक उसे नहीं बनाता है और केवल कागजी कार्यवाही की जाती है। जो सरकारी लोग उसको चेक करने के लिए आते है वह भी ठीक से चेक नही करते है और वो घूस खा लेते हैं।’
उक्त बात के अतिरिक्त, प्रवीण ने मुझसे कोई भी बात नहीं की जिसमें केरल की कोई बुरायी निकलती हो। वह अपने प्रदेश के लिए बहुत ही उत्साहित था और उसके मुताबिक वहाँ जगह- जगह उन्नति हो रही है और केरल बहुत आगे जायेगा।
मेरी पत्नी ने एक-दो बार कार का दरवाजा जोर से बंद किया तो। प्रवीण ने उसे समझाया।
‘मैडम, दरवाजा जोर से नहीं बंद किया जाता है क्योंकि इससे दरवाजा खराब हो सकता है।’
मैंने प्रवीण को बताया कि हमने मारूति की ए-स्टार खरीदी है उसका कहना था,
‘कभी भी नई निकली कार नहीं खरीदना चाहिए। उस तरह की कारें, जब छ: महीना चल ले तब लेनी चाहिए। क्योंकि इस समय के अन्दर उस तरह की कारों की कमियां पता चल जाती है और उसके बाद खरीदने पर विचार किया जा सकता है कि उसे लेना चाहिए अथवा नहीं।’
ऎसे बात तो सही है पर हम तो ए-स्टार गाड़ी खरीद चुके हैं।
यह गाड़ी प्रवीण की थी जिसे उसने बैंक से ऋण पर लिया था। कार के लिये उसने ८० प्रतिशत ऋण लिया है और २० प्रतिशत स्वयं लगाया है। इसके लिये उसकी कम्पनी ने भी उसकी मदद की थी। उन्होंने इस बात को लिखकर दिया है कि प्रवीण की गाड़ी उनकी कम्पनी के साथ सम्बद्व रहेगी और इसके लिए प्रत्येक महीने वे एक निश्चित पैसा देगें जिससे वह कार के ऋण को वापस कर सकता है।
केरल में, घूमने वाली कम्पनी की गाड़ी तीन साल से पुरानी गाड़ी नहीं लगायी जाती है। प्रवीन की गाड़ी को भी लगभग डेढ़ साल हो चुका है। उसने बताया कि वह डेढ़ साल के अन्दर गाड़ी बेचकर दूसरी गाड़ी लेगा। वह डीजल की, टाटा इन्डिका ही लेगा। उसके मुताबिक,
‘यह चलने में सबसे अच्छी गाड़ी है।’
हिन्दी चिट्ठकारों का तो खास ख्याल रखना होता है
कोचीन में, हम लोग ताज मालाबार होटल में रूके थे। होटल में पहुंचते समय अभिलाष, स्वागत कक्ष पर थे। उन्होंने मुस्कुरा कर हम लोगों का स्वागत किया और कहा कि उसने हमें अपग्रेड दे दिया है और हेल्टज रूम में रहने की सुविधा प्रदान की है। मेरे पूछने पर कि उसने ऎसा क्यों किया। उसने कहा, इसकें दो कारण बताये,
‘पहला, हमें पहले पता चल गया था कि हिन्दी चिट्ठाकार उन्मुक्त सपत्नीक आ रहें हैं। हिन्दी चिट्ठाकारों को तो खास कमरा देना ही होता है।’
वाह, हिन्दी चिट्टकारी का यह फायदा तो मुझे मालुम ही न था
स्वगत कक्ष पर अभिलाष,
अभिलाष जी, अन्य हिन्दी चिट्ठकारों का भी ख्याल करना।
‘दूसरा, इस समय होटेल में, अच्छे कमरे खाली हैं। आप जब वापस जाएं तो अपने मित्रों को इस होटल के बारे में बताये और उन्हें यहां ठहरने के लिये कहें।’
होटेल के बाहर का दृश्य
ताज मालाबार होटल दो भागों में बना हुआ है पहला भाग पुराना है। इसे १९३६ में अंग्रेजों ने बनवायया था। उस समय यह नाविकों के आराम गृह की तरह प्रयोग किया जाता था। बाद में, ताज होटल ने, इसे खरीद लिया। इसमें एक नई बिल्डिंग बनवायी गयी है जो उसके बगल में बहुमंजिली इमारत है। शायद, हम लोगों का आरक्षण बहुमंजिली कमरे में था। अभिलाष ने हमें, हेल्टज रूम में यानी १९३६ में बने कमरे में भेज दिया। अभिलाष ने मुझसे पूछा,
‘इस कमरे में दोनो विस्तर अलग-अलग हैं। यदि आप चाहें तो हम आपको दूसरा कमरा दे सकते हैं जिसमें दोनो बिस्तर साथ साथ हो।’
मैंने जवाब दिया,
‘इस उम्र में हमें इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह कमरा चलेगा।’
हम लोग जब कमरे में पहुंचे तो मुझे लगा कि हमारा रात में कोचीन में रूकने का निर्णय सही था। यह होटल भी बहुत अच्छा है और उसका कमरा भी। इस कमरे का भी फर्नीचर और समान, उसी समय की स्टाइल में था। इस कमरे के बाहर देखने पर अप्रवाही जल (Back water) और समुद्र का सुन्दर दृश्य दिखायी पड़ता था।
होटेल से बाहर अप्रवाही जल
कुछ साल पहले जब मै एक सम्मेलन में भाग लेने कोचीन आया था तब यहाँ पर ‘ला मेरिडियन’ होटल में ठहरा था। वह होटल भी एक बेहतरीन होटल है पर ताज मालाबार किसी मायने में उससे कम नहीं है।
सुबह मेरी मुलाकात होटेल के दरबान, ऑगस्टीन से हूई। मैं उसका चित्र नहीं ले पाया पर उसने बताया कि वह काम चलाऊ १८ भाषायें बोल सकता है। मैंने जब उससे पूछा कि उसने यह कैसे सीखा तो उसने बताया,
‘कोचीन में विदेशी पर्यटक आते हैं। बस उन्ही से बात करते करते उनकी भाषा सीख ली।’
मैंने ऑगस्टीन से काफी देर बात की। वह मुझे हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति लगा।
आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
सबसे पहले हम लोग वहाँ सिनागॉग, यानी की यहूदियों के पूजा स्थल, देखने गये। इसे १५६८ में स्पैनिश एवं डच यहूदियों ने बनावाया था। इसके उपर घड़ी की टावर १७६० में बनी। इसकी देखरेख करने वाले वाले ने बताया,
‘इस समय यहाँ पर यहूदियों के केवल पाँच परिवार रह गये है और उन पाँचों परिवार में केवल ग्यारह सदस्य है और पूरे केरल में केवल पन्द्रह परिवार यहूदियों के रह गये हैं।’
डच पैलेस से सियनगॉग के पीछे से दृश्य
सिनागॉग के बगल में डच पैलेस है। यह महल को पुर्तगलियों ने १५५५ में वहाँ के राजा वीर केरल वर्मा के लिए बनवाया था। १६६५ में, डच लोगों ने इसे बड़ा किया और इसकी मरम्मत करवायी। इसीलिए यह डच पैलेस के नाम से जाना जाता है। इसमें कोचीन के महाराजा की तस्वीरे, पालकियाँ, वेशभूषा व अस्त्र-शस्त्र रखे हुए हैं।
डच पैलेस घूमते समय हमारी मुलाकात अन्य पर्यटकों के साथ, मेरी मुलाकात जैताली नामक एक प्यारी सी युवती से हुई। उसके पैरों में लगी मेंहदी बहुत सुन्दर लग रही थी। वह स्वयं भी बहुत सुन्दर थी मैंने उससे कहा,
‘आप जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैर में मेंहदी लगी है। क्या आपने यह कोचीन में लगवायी है?’
यह सुन कर वह शर्मा गयी। उसने मुझसे कहा,
‘मेरी एक सप्ताह पहले मेरी शादी हुई है। यह मेंहदी मैंने शादी के लिए लगवायी थी।’
मैंने जैताली से पूछा कि क्या में उसके पैरों में लगी मेंहदी का चित्र खींच सकता हूं। उसने कहा,
‘जरूर।’
उसने पैरों में जूते पहन रखे थे। उसने अपने जूते उतार दिये, जींस को कुछ ऊपर कर लिया ताकि पैरों की मेंहदी अच्छी तरह से दिख सके और अपने पति के साथ चित्र खिंचवाया।
जैताली हनीमून के लिए अपने पति करनाल मोदी के साथ अहमदाबाद से आयी थी। लेकिन, उसके साथ केवल उसके पति नहीं थे। साथ में पति के बड़े भाई और उनकी पत्नी भी थी। यह चारो लोग वहाँ मस्ती से घूम फिर रहे थे। करनाल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और न्यूट्रॉन सिस्टम नामक कम्पनी के साथ काम करते है। मैंने पूछा कि क्या वह लोग मुक्त सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं उसने कहा नहीं
‘करनाल, जैताली, नमस्ते
करनाल मुक्त सॉफ्टवेयर का भविष्य उज्जवल है तम्हें इस पर भी काम करना चाहिये।
जैताली तुम और करनाल हमेशा सुखी रहो, खुश रहो यही ईश्वर से प्रार्थना’
हम लोग सन्त फ्रांसिस चर्च भी देखने गये जिसे १५१६ ई० में पुर्तगलियों के द्वारा बनवाया गया था। वास्कोडिगामा के मरने के बाद, वहाँ उन्हें गाड़ दिया गया था पर कुछ साल बाद उसे पुर्तगाल ले जाया गया।
हम लोग दो साल पहले कालीकट घूमने गये थे मैंने इसके बारे में ‘प्रकृति की गोद में तीन दिन‘ नाम से यात्रा विवरण लिखा था। इसकी पहली कड़ी में कप्पड़ समुद्र-तट पर वास्कोडिगामा के बारे में हुई चर्चा का वर्णन किया था। वहां पर वास्कोडिगामा के बारे में लोगों की राय, खराब थी। फ्रांसिस चर्च में बैठे पादरी से मैंने उस चर्चा का वर्णन किया। उनका कहना था कि उस समय कोचीन और कालीकट के राजा के बीच में लड़ाई चल रही थी। वास्कोडिगामा ने कोचीन के राजा का साथ दिया, इसलिये वे लोग वास्कोडिगामा के बारे में इस तरह की बात करते हैं
यहाँ पर हम लोगों ने मछली पकड़ने के लिये चाईनीज जाल भी देखे। कोचीन मे चीन से बहुत लोग आये थे। वे अलग तरीके से मछली पकड़ते थे। अब वे नहीं रह गये हैं पर केरल के लोग, उसी तरह से मछली पकड़ रहे हैं। इसमें एक तरफ बडा सा जाल है दूसरी तरफ भारी-भारी पत्थर लगे हुए हैं। जाल के डंडो पर कुछ व्यक्ति चलते है तो वह नीचे पानी में चला जाता है जब व्यक्ति वहां से हट जाते है तो पत्थर के भार से जाल ऊपर आता है और जो मछली जाल में फंस जाती है वह जाल के साथ ऊपर आ जाती हैं। यह जाल ढ़ेकली लीवर (lever) के सिद्घान्त पर काम करता है।
साइकलें, ठहरने वाले मेहमानो के लिये हैं
हम लोग दोपहर के भोजन के समय कुमाराकॉम पहुंचे। यहां हमें ताज गार्डन रिट्रीट (Taj Garden Retreat) होटल में एक रात रूकना था।
ताज गार्डन रिट्रीट होटल मुझे बहुत सुन्दर और शान्त लगा। यहां पहले बेकर परिवार रहा करता था इसलिये इसे बेकर हाउस के नाम से जाना जाता था। केरल में, बेकर परिवार ने शिक्षा क्षेत्र में काम किया है। इनके परिवार का आखिरी सदस्य १९६२ में भारत छोड़कर चला गया और इसे १९७७ में बेच दिया। १९९२ में इसे ताज ग्रुप ने ले लिया।
यह लगभग १५ हेक्टेयर में स्थित है इसके बीचो बीच एक झील है। मन किया कि यहां कुछ दिन रुककर पुस्तकों का अध्ययन करूं, कुछ लिखूं। इस होटेल में एक जगह पुस्तकें रखीं थी। आप उन्हें कहीं पर बैठ कर पढ़ सकते थे। पूरे होटल में वाई-फाई (wi-fi) है। आप जहां चाहें वहां बैठ कर अपने लैपटॉप से काम कर सकते हैं, अन्तरजाल पर जा सकते हैं।
हम होटेल की इसी कॉटेज में रुके थे
हम लोगों को जब मालूम चला था कि एक रात हमें ताज रिट्रीट गार्डन में ठहरना है तब हमने इसके बारे में अन्तरजाल में देखा था। हमें वहां इसकी कुछ समीक्षाएं अच्छी नहीं थी। इसलिए हम घबरा रहे थे पर यह न केवल बेहतरीन होटल है पर यहां कि सेवा भी अति उत्तम है। मुझे दुख हुआ कि मैंने वहां केवल एक रात ही रूकने का क्यों प्रोग्राम बनाया।
बेकर पिरवार जिस भाग में रहता था इस समय वह होटल का मुख्य भाग था। इसमें उनके हेरीटॅज़ कमरे थे। बाद में इसमें जगह जगह कॉटेज बना दिये गये हैं। वहां पहुंच कर हमें बताया कि यहां भी हमें अपग्रेड कर दिया गया है इसका कारण वही बताया गया जो कि ताज मालाबार होटेल में दिया गया था।
हम जिस कॉटेज़ में ठहरे थे वह सुन्दर थी इसका बाथरूम अनूठा सा था। इसका कुछ भाग ऊपर से खुला था और उसके ऊपर जाल पड़ा था। वहां पर उसे प्रयोग करने पर लगता था कि हम खुली जगह पर हैं पर वह था, प्राइवेट।
वहां बहुत सी साइकलें रखी थीं मैने स्वागत कक्ष में बैठी महिला से पूछा कि यह यहां क्यों रखी हैं। उसने कहा,
‘हमारा होटल बहुत फैला है। हमने यह साइकलें हमारे यहां ठहरने वाले मेहमानो के लिये रखी हैं। ताकि वे इसका प्रयोग कर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिये करें।’
मैंने वहां काफी साइकिल चलायी। होटेल के अन्दर आप जहां चाहें वहां साइकिल छोड़ सकते थे या कहीं भी रखी साइकिल को ले सकते थे। रात के समय होटेल वाले साइकिलों को वापस एक जगह पर रखते थे।
वहां कुछ साइकिलों के टायर पतले थे और कुछ के मोटे। पतले टायरों की साइकिल चलाने में मुश्किल पड़ी। लगता था कि वह इधर उधर भाग रही है। मुझे लगा कि कहीं मैं झील में न गिर जाऊँ। मोटे टायर वाली साइकिल चलाने में ज्यादा दम लगती थी।
मैंने न केवल बचपन में पर बाद के जीवन में काफी साइकिल चलायी है। हम अक्सर मित्रों से मिलने साइकिल पर जाया करते थे पर बाद में शुभा को साइकिल चलाने में तकलीफ होने लगी तब साइकिल चलाना छोड़ दिया। मैंने जिन साइकलों को चलाया है उनके टायर इन दोनो के बीच के होते थे। वे ही बेहतर थे।
आजकल मैंने पुन: साइकिल चलाना शुरू किया है। मेरी साइकिल में बीच के ही टायर हैं। मैं, आजकल इतवार को सुबह लगभग १५-२० किलोमीटर चलाता हूं और सप्ताह में प्रयत्न करता हूं कि सारे काम साइकिल में ही करूं। पेट्रोल भी बचा और वातावरण भी दूषित नहीं हुआ। हांलाकि भीड़ के कारण सब जगह साइकिल पर नहीं जाया जा सकता है।
इस होटेल में मेरी मुलाकात कई लोगों से हुई। वहां मुझे महिला सशक्तिकरण का नया रूप देखने को मिला।
पुरुष बच्चों को देखे – महिलाएं मौज मस्ती करें
सुबह के समय अप्रवाही जल से कुमाराकॉम का दृश्य
ताज गार्डन रिट्रीट होटल पहुंचते ही हमारा स्वागत नारियल की माला पहनाकर किया गया। एक ताजा नारियल, जल पीने के लिए दिया गया। उस समय वहां तीन युवतियां भी आयी। वे भी वहीं ठहरी हुई थीं। हमें देखकर उन्होंने कहा कि हमारा ऐसा स्वागत क्यों नहीं हुआ। स्वागत कक्ष में बैठी युवती कुछ परेशानी में पड़ गयी। मैने उसके बचाव में कहा,
‘हम दोपहर को आये हैं, गर्मी है- इसलिये हमारा इस तरह से स्वागत हुआ है।’
उसमें से एक युवती ने कहा,
‘हम भी कल दोपहर को आयें थे फिर भी हमारा इस तरह से स्वागत नहीं हुआ।’
मैंने बात टालने के लिये कहा,
‘अरे, मुझे यह मालूम होता तो कोई और बहाना बनाता।‘
वे मतलब समझ गयी। इस बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।
इन महिलाओं को जब पता चला कि हम उत्तर भारत से हैं तो उनमें से एक बोली,
‘क्या आप सक्सेना है। मेरे पति भी सक्सेना है, और वहीं से है। लगता है कि सक्सेना लोग वहीं पाये जाते हैं।‘
मैंने कहा,
‘सक्सेना, कायस्थ होते हैं और उत्तर भारत में शायद ज्यादा तादाद में हैं इसलिये आपको ऐसा लगता है पर मैं सक्सेना नहीं हूं।‘
होटेल में श्यनकक्ष के अन्दर
यह तीनों अपने तीस के या फिर चालीस के दशक में थी। इनसे बात करने पर पता चला कि यह बम्बई से आयी हैं और विज्ञापन कम्पनी में काम करती हैं।
इन तीनों के साथ इनका परिवार नहीं था। वे अपने पतियों और परिवार को छोड़कर सहेलियों के साथ मस्ती मारने आयी थीं। मुझे यह बात कुछ अजीब लगी।
परिवार के बारे में पूछने पर बताया बच्चों के स्कूल हैं, पति काम पर हैं और बच्चों की देखभाल भी कर रहे हैं। इस कारण उनके परिवार उनके साथ नहीं आ सके।
यह महिलायें ज्यादा समय अपने कॉटेज़ में रहती थीं। मैं भी वहां की शान्ति और सुन्दरता में इतना व्यस्त रहा कि इनके चित्र नहीं खींच पाया। इसलिये पोस्ट नहीं कर पा रहा हूं।
महिला सशक्तिकरण का यह रूप भी देखा – पुरुष काम के साथ बच्चों को देखे और महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करें
मैं और शुभा कई बार काम से अकेले गये। शुभा दुनिया के सारे कोने में अकेले जा चुकी है। कई साल उसने अकेले अमेरिका और कैनाडा में पढ़ाया है। लेकिन आज तक हम कभी भी, अपने परिवार को छोड़कर, मौज मस्ती मारने नहीं गये। हम जब भी गये, हमारा परिवार हमारे साथ रहा। ऐसे मौकों पर, जब तक मेरी मां जीवित रहीं, वे भी हमारे साथ रहती थीं। मेरे विचार से, ऐसे मौकों पर अगली पीढ़ी को साथ रखना चाहिये। इससे न केवल, वे बहुत कुछ सीखते हैं पर परिवार में संबन्ध भी प्रगाढ़ होते हैं।
लेकिन, यह भी सच है कि कभी-कभी, केवल मित्रों के साथ मस्ती मारने का अलग मज़ा है।
आइये देखते हैं, महिला सशक्तिकरण का एक दूसरा रूप।
भारतीय महिलाएं, साड़ी पहनकर छोटे-छोटे कदम लेती हैं
कुमाराकॉम में, हमारी मुलाकात एक सिख दंपत्ति से भी हुई। वे शिकागो में रहते हैं और अवकाश प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे दादा-दादी बन गये हैं और  भारत घूमने के लिए आये हुए हैं। सिख महिला ने बताया,
‘हम एल्लपी से आये हैं। यह सफर हमने कल रात नाव पर किया।  रात में नाव, झील के बीचो बीच रूक गयी थी। अगले दिन  मैं तो सुबह पांच बजे ही उठ गयी थी लेकिन नाव को चलाने वाले ६:३७ पर उठे। इसलिये चलने में देर हो गयी।’
मैंने उससे पूछा,
‘उस समय कितने सेकेंड हुए थे।‘
पहले तो उस महिला को मज़ाक समझ में नहीं आया कि मैं यह क्यों पूछ रहा हूं। फिर वह समझ गयी कि उसने ६:३७ मिनट कहा था। इसलिए उससे सेकेंड के बारे में पूछा जा रहा है। वह मुस्कुरा कर बोली,
‘उस वक्त ४२ सेकण्ड हुये थे।‘
हमें लगा कि रात को नाव से चलना ज्यादा रोमांचकारी होता पर हम तो यात्रा शुरू कर चुके थे और अब उसमें बदलाव संभव नहीं था।
यहां हमारी मुलाकात एक अंग्रेज दंपत्ति से भी हुई। अंग्रेज महिला ने सलवार, कुर्ता पहन रखा था। मैंने उस महिला से कहा कि वे सलवार, कुर्ता में बहुत ही सुन्दर लग रही है। उसने मुस्कुरा कर कहा,
‘मैं १९७२ से लगातार भारत आ रही हूं। यहां  इसी वेषभूषा को पहनना  सुविधाजनक है। आप दूसरे से अलग नहीं लगते और आप इसे पहनकर किसी भी मंदिर में आसानी से जा सकते हैं।‘
मैंने कहा कि क्या लोग आपको देखकर नहीं पहचान पाते हैं क्योंकि आप देखने में भारतीय  नहीं लगती हैं। उसने कहा,
‘ऐसी बात नहीं है। एक बार मैंने साड़ी पहनी थी। लोग मुझे कश्मीरी समझ गये थे। लेकिन जब मैं  चलने लगी तब वह समझ गये कि मैं भारतीय नहीं हूँ क्योंकि मुझे साड़ी पहनकर चलना नहीं आता है।  मैं लम्बे-लम्बे कदम रख रही थी जब कि भारतीय महिलाएं साड़ी पहनकर  छोटे-छोटे कदम लेती हैं।‘
उसके पति ने मुझे बताया कि वह एक एरिक्सन कम्पनी में इंजीनियर थे। अब वे अवकाश प्राप्त हो गये हैं। उन्हें भारत से प्रेम हैं इसलिए वे हर साल यहां आते है। मैं, उनसे   जीएसएम, सीडीएमए तकनीक और मोबाइल फोन के बारे में के बारे में बात करने लगा। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी ने अपने हाथों की हथेली को अजीब तरह से  खोलना और बंद करना शुरू कर दिया मेरी समझ में नही आया कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं। लेकिन, उसे  देखकर उनके पति चुप हो गये। महिला ने बताया  कि,
‘हम लोग एक मस्ती के लिए भारत आये हैं इस समय कोई व्यापार या काम की बात नहीं की जा सकती है। जब मेरे पति व्यापार या काम सम्बन्धी बातें करना शुरू कर देते है तो मै उनको इस तरह से इशारा से मना करती हूं। जब इसके बाद भी वह नहीं मानते तब मैं उन्हें पैर से ठोकर देती हूं। तब उनके  समझ में आ जाता है कि इस तरह की बाते नहीं करनी है।‘
उनके पति ने इसका प्रतिवाद किया,
‘मैं  कोई भी व्यापार या काम की बात नहीं कर रहा था हम तो केवल तकनीक के बारे में सूचना साझा कर रहे थे।‘
लेकिन उन्होनें इस विषय पर बात करना बंद कर दिया। महिला सशक्तिकरण का एक रूप यह भी है।
चलिये देखते हैं ऑस्ट्रेलियायी महिलाओं का महिला सशक्तिकरण।
पति, बिल्लियों की देख-भाल कर रहे हैं
कुमाराकॉम में भी अप्रवाही जल है। शाम के समय हमने वहां पर नाव से सैर की और सूर्यास्त का नज़ारा लिया।
नाव पर मेरी मुलाकात,आस्ट्रेलिया से आयी दो महिलाओं से भी हुई। हम लोग कुमाराकॉम से त्रिवेन्द्रम  जाने वाले थे जब कि वे लोग त्रिवेन्द्रम से आ रही थीं और इसके बाद कोचीन जाने वाली थीं। वहां से वे ऊटी जा रही थीं।
शाम को गर्मी और उमस थी। मैं नेकर पहने था। उस महिला ने कहा कि वह भी नेकर पहनना चाहती थी पर उनसे बताया गया था कि वे भारत में ऐसे कपड़े न पहने। मैंने बताया,
‘भारत में पुरूष लोग नेकर पहन लेते हैं पर महिलाएं नहीं। हांलाकि इस होटल में नेकर पहन कर या नहाने की ड्रेस पहन कर घूमने में कोई एतराज़ नहीं करेगा।‘
उसने कहा,
‘तब तो मैं भी कल नेकर ही पहनूगी।‘
यह दोनो महिलाएं निरोषध चिकित्सक (Physiotherapist) थीं। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में इस पेशे में पैसा बहुत कम है शायद आने वाले समय में इसमें पैसा मिले।
इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं के पति  साथ में नहीं थे न ही उनके बच्चे साथ थे। मैंने पूछा, कि क्या आपके पति ऑस्ट्रेलिया  में बच्चों की देखभाल करने के लिए रूक गये हैं। उसने कहा, नहीं। हमारे बच्चे  बहुत बड़े हो गये हैं। उनकी शादी भी हो गयी है। वे लोग अलग रहते है। उसके बाद बताया,
‘हमने कई बिल्लियां पाल रखी हैं। हमारे पति ऑस्ट्रेलिया में रहकर  बिल्लियों की देखभाल कर रहे हैं और हम दोनों भारत में मस्ती मारने आयें हुए हैं।‘
यह भी महिला सशक्तिकरण का एक अलग रूप है। पति ऑस्ट्रेलिया में बिल्लियां देखें और पत्नियां भारत घूमे।
रात्रि भोज पर, मेरी मुलाकात फिर से इन महिलाओं से हुयी। शाम को नाव की सैर करते समय वे नेकर तो नहीं पहने थी पर  अनौपचारिक परिधान पहने थीं। रात के भोजन पर वे एकदम औपचारिक परिधान पहन कर आयीं थीं। मैंने उनकी तारीफ की वे बोली,
‘रात्रि का भोजन तो खास होता है। इसलिए ये खास परिधान।‘
रात्रि भोज पर कुछ युवतियां केरल के पारम्परिक नृत्य कर रही थी। केरल में, परम्परागत परिधान में  सफेद या हल्के पीले रंग की साड़ी पहनी जाती है। जिसमें सुनहरा किनारा होता है। वे इसी तरह की साड़ी पहने थीं। नृत्य के पहले वे मलयालम में उस नृत्य के बारे में बताती थी। यह  हमारे या वहां पर भोजन कर रहे किसी के समझ में नहीं आ रहा था। मैं इनकी मुख्य नृतकी के पास गया और उससे कहा कि वह अंग्रेजी में हमें इसके बारे में बताये ताकि हम उसे ठीक से समझ सके। अगले नृत्य के पहले उसने ऎसा ही किया पर उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं थी । मै इतना ही समझ पाया कि वह नृत्य शिव वंदना से जुड़ा है।
कुमाराकॉम पक्षीशाला में
कुमाराकॉम में, एक पक्षीशाला है। इस चिट्ठी में इसी की चर्चा है।
कुमाराकॉम में, एक पक्षीशाला है। हम लोग, सुबह वहां गये थे। पक्षीशाला लगभग १०० एकड़ में है इसमें ४० एकड़ की झील है। यही हमें वहां बताया गया था हांलाकि विकिपीडिया में इस पक्षीशाला का क्षेत्रफल कम लिखा है।
झील में, हमने नाव से यात्रा की। यह नाव मोटर-बोट नहीं थी । इसे लोग डंडो की सहायता से चला रहे थे।
पक्षीशाला में सुबह के समय घूमना बेहद सुखद था। दृश्य भी सुन्दर था और मौसम भी।
यहां पर हमें कई तरह के पक्षी देखने को मिले। हमारे साथ हमारा गाइड भी था वह हमें उनके नाम बता रहा था। हमने वहां इतने पक्षी देखे कि मुझे सबका नाम याद नहीं रहा पर जिनके नाम याद है वे हैं
Pond Heron, Purple Heron, Stork billed Kingfisher, White breasted kingfisher, cormorant, Bronze winged Jacana, Terns, Openbill Stork, Darter (Snake bird)…
मुझे इनके हिन्दी में नाम नहीं मालुम हैं इसलिये नहीं लिख पा रहा हूं। लेकिन कुछ के चित्र आप इस चिट्ठी पर देख सकते हैं।
इस चिट्ठी के चित्र में, विदेशी महिला जिस तरह की नाव में सैर कर रही है हम भी उसी तरह की नाव में गये थे।
यहां-वहां एक जगह कुछ लोग झील के अन्दर से मिट्टी निकाल रहे थे। मुझे यह कुछ अजीब लगा। मेरे पूछने पर गाइड ने बताया कि यह अन्दर से सिल्ट (silt) निकाल रहे हैं। यह खेती के लिए उपयोगी होती है। यह लोग इसे किसानों को बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं।
क्या खांयेगे – बीफ बिरयानी, बीफ आमलेट या बीफ कटलेट
इस यात्रा के दौरान, कन्याकुमारी में विवेकानन्द रॉक मेमोरिएल से समुद्र का चित्र
कुमाराकॉम से त्रिवेन्द्रम के लिये हम लोग टैक्सी से निकले। रास्ते में  हरि पार्क नामक जगह आयी। मैंने  प्रवीण से कहा कि हम लोग कहीं पर रुककर कॉफी पायेंगे और बाथरूम का प्रयोग करना चाहेंगे। वह हम लोगों को इन्डियन कॉफी हाउस ले गया।
कॉफी हाउस को कोऑपरेटिव सोसायटी चलाती हैं। इनका हेड ऑफिस त्रिशूल में है। इस कॉफी ऑफिस की दीवारों में, कुछ बड़े अक्षरों में उनके मीनू लिखे हुए थे। उस मीनू में  प्रमुख था बीफ बिरयानी, बीफ आमलेट और बीफ कटलेट। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि किसी भी रेंस्ट्रा में इतनी आसानी से बीफ मिल सकता है। मेरे कस्बे में तो बीफ इस तरह से नहीं बिक सकता। शायद लोग बुरा मान जाएँ। मुझे आश्चर्य लगा कि बीफ इतने खुले तरीके से बिक रहा है। प्रवीण ने बताया,
‘यहाँ पर हिन्दू भी बीफ खाते है। इसलिये यह सब जगह मिल जाता है। यह केवल केरल में ही है और दक्षिण के किसी अन्य प्रान्त में ऐसा नही है। यहाँ पर जो अलग दूसरे प्रान्त के हिन्दू लोग आकर रहते हैं वे भी बीफ नहीं खाते हैं।’
वहां पर लोगों से बात कर पता चला कि केरल में, बीफ, काफी खाया जाता है।मैंने कभी बीफ नहीं खाया था। मैं खाकर देखना चाहता था कि खाने में कैसा लगता है। मैंने अपने लिए बीफ कटलेट मंगाया। यह स्वाद में आलू के कटलेट की तरह था। मुझे  तो कोई अन्तर नहीं लगा। मैंने वेटर से पूछा कि इसमें कितना बीफ था। वह  नहीं बता सका। वह उसके  बनाने वाले को मेरे पास लेकर आया। उसने बताया,
‘मैं चालीस कटलेट के लिए,  एक किलो बीफ का प्रयोग करता हूं।‘
यह अनुपात शायद बहुत कम है। इसलिये इसका स्वाद पता नहीं चल पाया।
हम कटलेट खा कर आगे चले पर वहां जैम, अरे मेरे मतलब ट्रैफिक जैम इंतजार कर रहा था। यह पोंगल त्योहार के कारण था।
आखिरकार, हमें प्राइवेट और सरकारी होटल में अन्तर समझ में आया
हम लोग कुमाराकॉम से लगभग सवा ग्यारह बजे त्रिवेन्द्रम के लिए निकले थे। वहाँ से त्रिवेन्द्रम पहुंचने के लिए लगभग चार घण्टें लगते है। लेकिन उस दिन त्रिवेन्द्रम के आट्टूकल भगवती मन्दिर में, पोंगाला (चावल की खीर), वहीं बना कर चढ़ायी जाती है। यह कार्य केवल महिलाएं ही करती हैं। वहां महिलाओं का मेला था।
यह चित्र इस मंदिर की वेबसाइट से लिया गया है जहां से आप अंग्रेजी में इसके इतिहास के बारे में पढ़ सकते हैं।
त्रिवेन्द्रम पहुंचते-पहुंचते यह त्योहार समाप्त हो रहा था और सब महिलाएं वापस जा रहीं थी।  लौटकर जाने वाली हर कार, प्रत्येक बस, में केवल महिलाएँ थीं। वे केरल की पारंपरिक साड़ी जो   सफेद या हल्के पीले रंग की होती है, पहने थी। इनमें सुनहरा बार्डर था। वे लाल कथई रंग का ब्लाउज पहने हुई थीं। हम लोग इनके ट्रैफिक जैम में फंस गये।  हम त्रिवेन्द्रम में अपने होटेल में  शाम को साढ़े पाँच बजे ही पहुंचे पाये।
हम लोगों ने अगले दिन अखबार में पढ़ा कि लाखों महिलाओं ने इस त्योहार में आट्टूकल भगवती मंदिर में पोंगाला चढ़ाया। इन महिलाओं में २००८ मिस वर्ल्ड की रनर्स् अप पार्वती ओमनकुट्टन भी थीं।
पोंगाला बनाती हुई, पार्वती ओमनकुट्टन का यह चित्र ‘द हिन्दू’ अखबार के इस वेब पेज से है
मुझे एक बात अजीब लगी। मुझे ऐसा आभास हुआ कि उस दिन बहुत मात्रा में खीर बर्बाद हो जाती है। इसकी पुष्टि वहां पर लोगों ने की। यदि यह सच है तो जिस देश के करोड़ों लोगों को खीर खाना तो दूर, देखना न नसीब हो – वहां इस तरह के उत्सव या त्योहार का क्या कोई औचित्य है।
यह चित्र सुब्रमनयम जी की इस चिट्ठी से है। वहीं पर इस इस त्योहार के बारे में हिन्दी में सूचना है। यह चित्र, उपर मेरी कही बात की तरफ भी इशारा करता है।
कुछ समय पहले, लोगों ने एक दिन यह कहना शुरू किया कि गणेश जी की मूर्ति दूध पी रही है। यह वास्तव में पृष्ट तनाव (surface tension) के कारण हो रहा था। कई लोग विज्ञान की बारीकी नहीं समझ पाते थे। उन्हें, मैं यह कह कर समझाता था कि जिस देश के करोड़ों बच्चों को एक बूंद दूध न मिले, वहां के भगवान इतना दूध क्यों और कैसे पी सकते हैं।  कुछ ने समझा, पर बहुतों ने नहीं।
बहुत से  उत्सवों और त्योहारों के दौरान, नदी या समुद्र में विसर्जन किया जाता है। मेरे विचार से उत्सवों और त्योहारों में इस तरह की परम्परा का कोई औचित्य नहीं है। यह प्रदूषण फैलाता है। हमें बदलना चाहिये।
त्रिवेन्दम में, हमें  के.टी.डी.सी. के होटल समुद्र में ठहरना था। वहाँ वहां पर उदय समुद्र होटल भी है। मैंने अपने एक मित्र से बात की थी कि हम कहां रुके। उसका  कहना था,
‘समुद्र, के.टी.डी.सी. का चार स्टार  होटल है।  यहां से समुद्र का दृश्य बहुत सुन्दर दिखायी पड़ता है।  उदय समुद्र, तीन स्टार का होटल है। तुम्हे,  समुद्र में ही रूकना चाहिए।‘
प्रवीण का कहना था,
‘यह सच है कि उदय समुद्र तीन स्टार होटल है। लेकिन, इस समय वह पाँच स्टार होटल की सुविधाऐं दे रहा है और हमें उदय समुद्र में ही रूकना चाहिए था क्योंकि वहाँ की सर्विस ज्यादा अच्छी है।‘
समुद्र होटल पहुंचते ही हम लोगों को प्राइवेट और सरकारी होटल का अन्तर समझ में आ गया।
समुद्र होटल से दृश्य बहुत सुन्दर था पर वहाँ की सर्विस  अच्छी नहीं थी। इसके पहले दो जगह हम लोग ताज ग्रुप के होटल में रुके थे। वहाँ पर  युवक और युवतियाँ थी। वे  जब भी हमसे  मिलते थे, हमेशा गुड-मॉर्निंग, गुड-आफटर-नून, या  गुड-इवनिंग कहते थे, हमेशा मुस्कुराते रहते थे। होटल समुद्र पर सारा काम सरकारी था।  वहां के लोगों में मुस्कुराहट नहीं थी। उनका चेहरा उदासी से भरा हुआ था।  उनमें   कोई जोश भी नहीं लगता था। हम,  जिस कमरे में ठहरे हुए थे वह कमरा भी ताज के होटल के  कमरों से कुछ छोटा था। इसके बाथरूम का फलश और सिंक टूटा था।  पानी भी  अच्छी तरीके से नहीं आ रहा था। यहां पर उस तरीके से भी सुविधाऐं नहीं थी जैसा कि ताज के होटलों में  थी।  हमें  लगा कि आगे से सरकारी होटल की जगह, प्राइवेट होटल में रूकना ज्यादा अच्छा है।
भारत में समुद्र तट सार्वजनिक होते हैं न कि निजी
त्रिवेन्दम में हम लोग केटीडीसी के समुद्र होटेल में ठहरे थे। वहां पहुंच कर हम लोगों ने चाय पी और नीचे समुद्र तट पर घूमने चले गये। इस तट का नाम ही ‘समुद्र तट‘ है । यहां पर सूर्यास्त हो रहा था – बहुत दृश्य सुन्दर था।
हम लोगों ने यह सोचा कि पूरे तट का एक नज़ारा ले लिया जाए। हम लोग जब एक तरफ आगे जाने लगे तो एक जगह, एक गार्ड,  हम लोगों को जाने से रोकने लगा। वहां पर कोई प्राइवेट होटल था। वह उसी का गार्ड था। उसने हमसे कहा,
‘यह समुद्र तट का हिस्सा केवल उसके होटल के अतिथि के लिए है सबके लिए नहीं  आप  लोग  नहीं जा सकते हैं।‘
मैंने उससे रौबीली आवाज़ में कहा,
‘भारत में कोई भी समुद्र तट प्राइवेट नहीं है। सारे समुद्र तट सरकारी और सार्वजनिक है। हां कुछ सुरक्षा की दृष्टि से  कुछ तट सार्वजनिक तौर पर नहीं  खुले है। तुम हमें यहां घूमने से नहीं रोक सकते हो।
हाँ यह बात अलग है कि हम लोग कोई अश्लील तरीके का कपड़ा पहने या कोई अश्लील काम को करें, तो रोक सकते हो। लेकिन हम लोग न अश्लील कपड़े पहने हुए हैं और न ही अश्लील हरकत कर रहे है। इसलिए हमें रोकना एकदम गलत है। तुम अपने मैनेजर को बुलाकर लाओ या फिर मुझे उसके पास ले चलो। मैं उसे समझा देता हूं।’
इतना सुनने के बाद वह थोड़ा सा घबरा सा गया। उसने कहा अच्छा-अच्छा आप लोग आगे जा सकते है। हम लोग आगे तक घूमने गये। वहां घूमते हुऐ उसकी बात समझ में आयी।
उस होटल में बहुत सारे विदेशी पर्यटक भी थे। यह लोग भारतियों से बहुत कम कपड़े पहने हुए थे और धूप का आनन्द ले रहे थे या नहा रहे थे। सारे भारतीय उन्हीं की तरफ देख रहे थे। भारत के पुरूष भी जो नहा रहे थे वह भी ठीक तरह के कपड़े पहनकर नही नहा रहे थे।  मुझे ही देखने में अजीब लग रहा था तो विदेशियों को देखने में  अजीब लगेगा ही। किसी को भी यह हरकत परेशान करेगी। इसीलिए वह मना कर रहा था।
हम लोग दो साल पहले गोवा गये थे वहां पर ‘सिटा दे गोवा’ नामक होटल में ठहरे थे। यह बहुत सुन्दर होटल है पर इसने अपनी इमारत इस तरह से बना ली है कि इसके सामने का समुद्र तट इन्हीं का हो गया है। इस इमारत को भी उन्होंने गैर कानूनी तौर से बनाया है। इस बारे में वहां एक लोकहित याचिका हुई। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इमारत तोड़ने का आदेश हो गया पर गोवा सरकार ने इसे बचाने के लिए अध्यादेश जारी कर दिया है। इसलिए आजकल वहां बवाल मचा है। इस विषय पर अधिक जानकारी आप डाउन टू अर्थ नामक पत्रिका के लेख में पढ़ सकते हैं। डाउन टू अर्थ एक अच्छी पत्रिका है। मैंने इसके और पर्यावरण पर कुछ अन्य पत्रिकाओं के बारे में यहां लिखा है।
समुद्र तट पर घूमते हुए वहाँ पर कुछ लोगों ने मुझसे पूछा क्या नाव पर घूमना पसन्द करूंगा। मैंने कहा,
‘इस समय तो कुछ अंधेरा हो रहा है इसलिए आज तो नहीं पर कल घूमना पसन्द करूंगा। लेकिन, इसके लिये आपको कितने पैसे देने होंगे।’
मेरा इतना ही कहना था कि शुभा मुझसे कहने लगी,
‘तुम नाव पर नहीं जाओगे। यदि तुम्हें नाव पर घूमने के लिए जाना है तो तुम अकेले आया करो या फिर मुझे अपने साथ न लाया करो।’
इतने में उस व्यक्ति ने जवाब दिया,
‘नाव में एक बार घूमने पर चार सौ पचास रूपये लगेगा और कल सुबह साढ़े नौ बजे से सैर करना शुरू होगा।’
हम जब वहां से चलने लगे, तब शुभा ने फिर से कहा,
‘चाहे जो भी हो जाए, लेकिन, तुम नाव पर घूमने नहीं जाओगे।’
मैंने उसका मन रखने के लिए कहा,
‘मैं तो उससे केवल पैसा पूछ रहा था, मैं घूमने नहीं जा रहा हूं।’
मैंने सोचा कि अगले दिन अकेले आऊँगा और चुपके से बिना बताये घूमने चला जाऊँगा लेकिन यह हो न सका। हम उसके बाद बहुत व्यस्त रहे।
रात के खाने पर, सिलविया गुस्से में थी
त्रिवेन्दम में हम केटीडीसी के समुद्र होटेल में ठहरे थे। शाम को समुद्र तट पर घूमते हुऐ, एक चट्टान दिखायी पड़ी। हम लोग जाकर उसी पर बैठ गये। समुद्र में ऊंची लहरे उठ रहीं थी। इसलिये वहां पर कोई नहीं नहा रहा था। कुछ समय बाद, हम लोगों ने देखा कि एक विदेशी महिला आयी और समुद्र के अन्दर अकेली ही तैरती हुई चली गयी। इस कारण वह मुझे वह हिम्मती लगी। मैंने ताली बजाकर और हाथ हिला कर, उसका अभिवादन किया और उसकी हिम्मत की दाद दी।
मेरी जब भी सिविया से मुलाकात हुई तब कैमरा साथ नहीं था इसलिये उसका चित्र नहीं खींच पाया  इस चिट्ठी में त्रिवेन्दम के चिड़िया घर में खींचे चित्रों से काम चलाइये।
अंधेरा होते ही हम लोग होटल में आ गये। हम लोगों ने सुबह से दिन का खाना नही खाया था इसलिए भूख भी जोरों से लग रही थी।  हम लोग स्वागत कक्ष पर, यह पूछने के लिये गये कि रात का खाना खाने कहां जाना है। हम जल्दी खाना खाकर सोना चाहते थे क्योंकि अगले दिन सुबह कन्याकुमारी जाना था।
स्वागत कक्ष में एक जगह बेचने की मशीन लगी थी। वहां पर काजू वगैरह मिल रहे  थे। मशीन में पैसा डालने पर वह पैकेट बाहर कर देती थी। मैं स्वागत कक्ष पर बैठी महिला से बात करने लगा। शुभा उस मशीन को देखने लगी। इतने में समुद्र तट पर अकेले नहाने नहाने वाली युवती आयी। वह इटैलियन थी। उसने अपना नाम सिलविया बताया। उसके पास काजू का का पैकेट था। उसने मुन्ने की मां  से पूछा कि क्या वह काजू खरीदना चाहती हैं। शुभा ने कहा,
‘नहीं इसमे बहुत कैलरी होती है। मैं तो केवल देख रही थी कि यहां क्या मिल रहा है।’
सिलविया ने कहा फिर भी वह उसे कुछ काजू खाने के लिए देगी। हमने, उसके दिये काजू खाये। सिलविया पैरों में सुन्दर सुनहरे पायल पहने हुयी थी मैंने इसकी तारीफ की तो उसने कहा,
‘यह असली सोने के नही हैं पर बनावटी हैं। मैंने इसे स्पेन में खरीदा था।’
सिलविया अगली रात हमें पुन: खाने में मिली पर वह केवल एक पैर में पायल पहने थी। मैने पूछा कि वह एक पायल क्यों पहने है। उसने वह पैर दिखाते हुए कहा,
‘सुबह जब मै समुद्र में नहा रही थी तब लहरें मेरे एक पैर का पायल ले गयीं।’
रात के खाने पर वह मुझे कुछ गुस्से में लगी। मैंने उससे इसका कारण पूछा तो उसका कहना था कि वेटर उसके पेपर नैपकिन के प्रयोग करने पर आपत्ति कर रहा है। उस दिन रात के खाने में स्वादिष्ट फ्राइड फिश बनी थी पर उसमें तेल ज्यादा था। सिलविया पेपर नैपकिन में उसे सुखा कर, खा रही थी इस कारण उसने कुछ अधिक पेपर नैपकिन इस्तेमाल कर लिये। वेटर इसी पर आपत्ति कर रहा था। मुझे लगा कि वह, कितने भी पेपर नैपकिन प्रयोग करे आपत्ति नहीं करनी चाहिये। मैंने वेटर को अलग बुला कर बात की। उसने कहा,
‘यह युवती आज पहली बार यहां खाने आयी है और लगभग २०० पेपर नैपकीन प्रयोग कर चुकी है।’
मैंने उसकी मुश्किल बतायी तो वेटर ने कहा,
‘यदि उसने हमें बताया होता तो उसके लिए कम तेल वाली मछली बनवा देते पर २०० नैपकीन का दाम २०० रूपये से भी ज्यादा है जो कि रात के खाने से ज्यादा है।’
मैंने उससे कहा कि विदेशी है और युवती गुस्से में है।  तुम मेरे साथ चलो। मैं तुम्हे उसके सामने डाटूंगा। तुम माफ़ी मांग लेना बात इसी तरह समाप्त हो जायेगी। तुम  उसके लिए कम तेल की मछली बनवा दो।
मैंने वेटर को सिलविया के सामने डांट दिया उसका गुस्सा शांत हो गया।
अगले दिन वेटर मुझे पुन: मिला और कहने लगा कि उस युवती ने आज नाश्ता नही किया है उसका पेट खराब हो गया है कल उसने ज्यादा मछली खा ली थी।
मुझे, केवल कुमारी कन्या ही मार सके
एक दिन हम लोग त्रिवेन्द्रम से कन्याकुमारी के लिये चले। कन्याकुमारी पहुंचने में लगभग ढाई घन्टे का समय लगता है। कहा जाता है कि बाणासुर नामक दैत्यों का राजा था उसने ब्रह्मा जी की पूजा कर उनसे अमृत देने का वर मांगा। ब्रह्माजी ने कहा,
‘अमृत तो नहीं मिल सकता है पर जिस तरह से तुम अपनी मृत्यु  चाहते हो वह मांग सकते हो।‘
इस पर उसने कुमारी कन्या से ही मृत्यु मांगी। वह सोचता था कि कोई भी कुमारी कन्या उसे नहीं मार सकती है।
इसके पश्चात बाणासुर, देवताओं को तंग करने लगा। तंग होकर, देवताओं ने भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी से सहायता की गुहार लगायी।  उन्होंने उन्हें पराशक्ति, जो कि देवी पार्वती का ही एक रूप हैं, की पूजा करने को कहा। ब्रह्मा जी के वर के कारण वे ही बाणासुर से मुक्ति दिला सकती थीं। देवताओं की पूजा  से प्रसन्न हो कर, देवी पराशक्ति ने, बाणासुर को मारने का वायदा किया। उन्होंने कुमारी  कन्या के रूप में जन्म लिया।
कन्याकुमारी में विवेकानन्द रॉक मेमोरियल से समुद्र का दृश्य
पराशक्ति हमेशा शिव जी के साथ ही रहना चाहती हैं। इसलिये   समुद्र में एक चट्टान पर एक टांग से खड़े होकर, उन्होंने शिव जी की पूजा की। शिव जी ने उससे प्रसन्न होकर वर मांगने का कहा। उन्होंने शिवजी को  वर के रूप में प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की। शिव जी ने उन्हे इसका वायदा कर दिया लेकिन देवता यह नहीं चाहते थे। क्योंकि, यदि वह शादी कर लेती तो वे कुमारी नहीं रहती और तब बाणासुर का वध नहीं हो पाता। देवताओं ने, नारद जी को अपनी दुविधा बतायी। नारद जी ने शिवजी से कहा,
‘भगवन आपकी शादी का शुभ मुहूर्त सुबह के पहले है। इसलिए वह सुबह के पहले ही शादी करें।‘
शिवजी अपनी बारात लेकर सुचीन्द्रम नामक जगह पर रूके। सुबह के पूर्व उनके बारात लेकर शादी के लिए निकलने के पहले ही, नारद जी ने मुर्गे का रूप धारण करके बांग देना शुरू कर दिया। जिससे उन्हें लगा कि सुबह हो गयी है और महूर्त नहीं रहा। इसलिए  वे शादी के लिए नहीं गये।
कहा जाता है कि  कुमारी कन्या की जब शादी नहीं हो पायी तो उसके सारे गहने और जेवरात रंग बिरंगे पत्थरों में बदल गये, जो कि इस समय भी कन्याकुमारी के समुद्र तट पाये जाते हैं।
बाणासुर को, कुमारी कन्या की सुंदरता के बारे में पता चला। उसने उनसे शादी करने की इच्छा प्रकट की जिसे, उन्होंने मना कर दिया। बाणासुर, उन्हें बलपूर्वक  जीतकर उनसे शादी करनी चाही। इस पर दोनो के बीच युद्घ हुआ और बाणासुर मारा गया । इस तरह से उस अत्याचारी की मृत्यु हुयी। इसलिये इस जगह का नाम कन्याकुमारी पड़ा।
इस कहानी में मुझे कुछ संशय लगता है। जहां तक मुझे मालुम है बाणासुर बालि का पुत्र था और भगवान शिव का भक्त। उसने वर के रूप में ऐसे योद्दा से युद्ध करने की इच्छा प्रगट की थी जो उसे हरा सके। उसे भगवान कृष्ण ने पराजित किया। बाद में वह हिमालय में भगवान शिव की तपस्या करने चला गया।  मुझे कन्याकुमारी में बाणासुर की कथा, महिसासुर और देवी दुर्गा कहानी का दूसरा रूप लगता है।
सुचीन्द्रम में, सुचीन्द्र मन्दिर है। यह शिव जी का मंदिर है हालांकि इसमें ब्रम्हा और विष्णु जी की भी मूर्ति  है।  यहां पर गणेश जी की पत्नी की भी मूर्ति है।
सुचीन्द्र मन्दिर का चित्र विकिपीडिया से
कहा जाता है जिस चट्टान पर एक टांग से खड़े होकर  कुमारी कन्या ने अपनी पूजा की,  वहां पर उसका एक निशान बना हुआ है। स्वामी विवेकानंद उस निशान को देखने के लिए वहां गये जिससे  उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। इसी  चट्टान पर  विवेकानंद रॉक मेमोरियल बना हुआ है। यह जगह देखने लायक है। कन्याकुमारी में, देवी कुमारी मन्दिर भी है।
आपका प्रेम है कि आपने मुझे अपना मान लिया
कहा जाता है जिस चट्टान पर एक टांग से खड़े होकर  कुमारी कन्या ने अपनी पूजा की,  वहां पर उसका एक निशान बना हुआ है। स्वामी विवेकानंद उस निशान को देखने के लिए वहां गये जिससे  उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। इसी  चट्टान पर  विवेकानंद रॉक मेमोरियल बना हुआ है। यह जगह देखने लायक है।
विवेकानन्द रॉक मेमोरियल के बगल की चटटान पर एक बहुत ऊंची सी मूर्ती सन्त थिरूवलुवर की भी है इसे तमिलनाडू सरकार द्वारा बनवायी गयी है।  विवेकानंद रॉक मेमोरियल देखने जाने के लिए स्टीमर से जाना पड़ता है। यह स्टीमर पहले आपको विवेकानन्द रॉक मेमोरियल पर छोड़ता है। इसके बाद यह सन्त थिरूवलुवल की चट्टान पर छोड़ता है फिर वापस लाता है। यह चक्कर लगाता रहता है कोई चाहे तो वहां रूक कर उसके अगले चक्कर में चढ़े या बैठा रहे।
विवेकानन्द रॉक मेमोरियल पहुंचते  समय तक काफी धूप हो गयी थी। वहां हमे जूते उतारने पड़े। इस कारण वहां चलने में मुश्किल हुयी, पैर में छाले से पड़ने लगे। विवेकानन्द रॉक मेमोरियल के बाद जब वह हमें सन्त थिरूवलुवर मूर्ति की  चट्टान पर  ले जाने लगा तो हम लोग वहां नहीं उतरे। क्योंकि यहां पर भी जूते उतारने थे।  हमें लगा कि अब नंगे पैर न चल पायेंगे। हमने इस मूर्ति को दूर से ही देखा।
गांधी जी की अस्थियां विसर्जित होने के लिए कन्या कुमारी इसलिये लाई गयीं थी क्योंकि वहां पर  तीन समुद्रों, अरेबियन सागर, हिन्द महासागर, और बंगाल की खाड़ी-का संगम है। वहां  जिस जगह पर उनका अस्थि कलश रखा गया था वहां पर  गांधी मेमोरियल मंडपम बना है।
यह मंडपम जमीन से ८९ फिट ऊंचा है।  यह इसलिए है क्योंकि महात्मा गांधी भी ८९ साल तक जीवित रहे।
इस मंडपम की खास बात यह है कि इसका दरवाजा मंदिर जैसा है। अंदर की ओर, यह एक मस्जिद की तरह  बना हुआ है तथा ऊपर की तरफ,  यह  चर्च की स्टाइल में है।  महात्मा गांधी सब धर्मो का समावेश चाहते थे। इसलिये इसे इस तरह का बनाया गया है कि उनके दर्शन को ठीक प्रकार से दिखा सके।
जहां पर मंडपम में, उनका अस्थि कलश रखा गया था वहां पर  स्तंभ सा बना हुआ है।  इसके ऊपर एक छेद है वह छेद इस तरह से बनाया गया कि दो अक्टूबर के दिन, १२ बजे सूरज की रोशनी उसी स्तम्भ पर गिरती है लेकिन किसी अन्य दिन सूरज की रोशनी अंदर नहीं आती है। बरसात का पानी भी, इस छेद से  अंदर नहीं आ पाता है।
गांधी मेमोरियल मंडपम देखते देखते दोपहर हो गयी, भोजन का समय हो रहा था। गर्मी भी बहुत बढ़ गयी थी और हम लोग थक गये थे। मैने प्रवीन से किसी साफ सुथरी शाकाहारी भोजन मिलने की जगह ले चलने को कहा।  प्रवीन हमें एक गुजराती भोजनालय में ले गया।
भोजनालय में हमें लोग गुजराती समझ बैठे और गुजराती में बात करने लगे। मैंने उनसे माफी मांगी और कहा कि मुझे गुजराती नहीं आती है। उन्होंने आश्चर्य से पूछा,
‘क्या आप गुजराती नहीं हैं?’
मैंने कहा नहीं, यह तो आपका प्रेम है कि आपने मुझे अपना मान लिया। इसके बाद हमने हिन्दी में बात की। मुझे इसी तरह का अनुभव, कश्मीर यात्रा के दौरान गुलमर्ग मे भी हुआ।
भोजनालय बहुत साफ था। वहां पर गुजराती तरह का भोजन मिल रहा था। ६० रू० में एक थाली और  आप जितना चाहें उतना खा सकते थे। खाना भी बहुत स्वादिष्ट था।
उस दिन एक खास तरह की स्वीटडिश,  पूरणपोली बनी थी जिसे लेने के लिए २० रू० और देने पड़ते थे। मैंने ये नाम कभी नहीं सुना था इसलिए सोचा कि इसे भी चख कर देखना चाहिए। संजय जी ने मुझे बताया,
‘यह एक प्रकार का “स्टफ्ड” पराठा है। भीगी चने की दाल को पीस कर सेका जाता है, कुछ कुछ हलवे जैसी प्रक्रिया होती है। फिर इस मीठे “पेस्ट” जिसे पूरण कहा जाता है, गेहूँ के गुंदे आटे की लोईयों में भर कर बेला जाता है फिर पराठे की तरह सेका जाता है। जो तैयार मीठा भरवाँ पराठा तैयार हुआ वह पुरणपोली कहलाता है। यह मुझे यह खास पसन्द नहीं है।’
मुझे तो यह खाने में मीठी लगी इसलिये इसे न खा सका।
कन्याकुमारी में देवी कुमारी का मंदिर, कामराज मेमोरियल कुमारी हाल आफ हिस्ट्री, लेडी ऑफ रैनसम (Lady of Ransom)  भी देखने की जगहें हैं। खाना खाने के बाद, इसमें से कुछ जगह तो हमने देखी और कुछ जगह नहीं जा पाये और वापस त्रिवेन्द्रम आ गये।
आप, टाइम पत्रिका पढ़ना छोड़ दीजिए
केरल में, तरह-तरह की आयुवेर्दिक मालिश होती है। मैं इसके पहले  तीन बार केरल जा चुका हूं। लेकिन कभी भी मालिश नहीं करवायी थी। मुझे लगा कि इसका भी अनुभव लेना अच्छा रहेगा।
कन्या कुमारी से लौटते समय हमारा टैक्सी चालक प्रवीन हमें ऐसी जगह ले गया इसका नाम प्रकृति था। वहां पर पहुंचने पर हमारी मुलाकात एक विदेशी जोड़े से हुई। वे इसराइल से आये थे। मैंने उनसे जब मालिश के बारे में पूछा  तो उन्होंने कहा कि उन्हे इसमें बहुत आनन्द आया और हमें भी करवाना चाहिये।
मैंने टाइम पत्रिका मे पढ़ा था कि इस्रायल में सापों से मालिश होती है। मैंने उनसे पूछा,
‘क्या आपने कभी सापों से मालिश करवायी है?’
उन्होंने मुझसे पूछा कि मैंने सापों की मालिश के बारे में कहां पढ़ा है। मैंने उनसे टाइम पत्रिका के लेख के बारे में जिक्र किया। इस पर उसने मुस्करा कर कहा,
‘मुझे नहीं मालुम कि इस्रायल में कहीं पर सापों से मालिश होती है। आप मेरी बात मानिये,  टाइम पत्रिका पढ़ना छोड़ दीजिए।’
क्या आप भी सापों से चम्पी कराना चाहेंगे हिम्मत हो तो पहले यह विडियो देख लीजिये।
<object id="myExperience" class="BrightcoveExperience">
<param name="bgcolor" value="" />
<param name="width" value="500" />
<param name="height" value="375" />
<param name="playerID" value="3222222023" />
<param name="@videoPlayer" value="1815811898" />
<param name="playerKey" value="AQ~~%2CAAAAABGEUMg~%2ChNlIXLTZFZk45NBFzfXjH_fcV1fGMncy" />
<param name="isVid" value="1" />
<param name="isUI" value="1" />
<param name="dynamicStreaming" value="true" />
<param name="autoStart" value="false" />
<param name="secureConnections" value="true" />
<param name="secureHTMLConnections" value="true" />
</object>
तेल  मालिश करवाने में एक घण्टे का समय लगा और इसका उन्होंने छ: सौ रुपया लिया। मेरी मालिश करने वाले लड़के का नाम जैकब था। उसने बताया,
‘मैंने मालिश करने की ट्रेनिंग केरल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से ली है। इसमें बारहवीं पास करने के बाद, डेढ़ साल का कोर्स करना पड़ता है। उसी के बाद आप मालिश कर सकते हैं।’
उसने बताया कि उसने जयपुर और जालंधर मे भी काम किया है। मैंने पूछा कि क्या वहाँ भी केरल की तरह आयुर्वेदिक मालिश होती है। उसने कहा वहां, केरल के लोग ही आयुर्वेदिक मालिश करते हैं।  वह वहां, कई महीनों रहा पर वह केरल का है इसलिये त्रिवेन्द्रम वापस  आ गया है। यह जगह उसकी नहीं थी पर वह उस व्यक्ति के यहां वेतन पर काम करता था, जिसने  सारी सुविधाऐं दे रखी थी।
वहां महिलाओं के लिये भी मालिश करवाने की सुविधा थी। महिलाओं को मालिश करने के लिए कोई  महिला ही रहती है। शुभा ने भी मालिश  करवायी। लेकिन उसे मालिश करवाने के बाद, कुछ प्रतिक्रिया हो गयी। उसका बदन लाल हो गया और छाले पड़ गये। इससे मुझे लगा, कि शायद वहाँ पर हर व्यक्ति को मालिश करवाना ठीक नहीं है।
दूसरी बात यह भी लगी कि शायद और सफाई होती तो ठीक रहता। मालिश एक बेंच पर हो रही थी। इस पर एक चादर बिछा था। वह साफ नहीं था। मैंने जैकब से इसके बारे में कहा, तो उसने बताया कि उसने अभी चादर बदली है। लेकिन यह काम मेरे सामने नहीं हुआ था और यह शायद सच नहीं था।
एक अन्य तरह की मालिश – गर्म पत्थरों से
मालिश शुरू करने से पहले जैकब ने मुझे अपने कपड़े उतारने के लिए कहा और एक छोटा सा कपड़ा नीचे व्यक्तिगत भाग पर  बांधने के लिए दिया। जिसने  मुझे  बपचन में फैंटम की पढ़ी हुई कॉमिक्स में  हबशियों की कपड़ों की याद आ गयी।
इस मालिश में उन्होनें काफी तेल डाला।  जब मैं अपने कस्बे में कभी मालिश करवाता हूं तो उसमें इतना तेल नही पड़ता। हाँ यह बात जरूर है कि उनके मालिश करने का तरीका कुछ भिन्न था और उन्होंने पूरे बदन में  तेल लगाया और बदन  के हर भाग में  मालिश की थी।
मुझे इस मालिश के लिये छ: सौ रूपया ज्यादा लगा यदि कोई मुझसे कहता कि तुम फिर वहाँ जाकर मालिश करा लो तो मैं उतना पैसा खर्च करना ठीक न समझता। हांलॉकि अगली बार केरल जाऊँ और मेरे पास समय हो और पैसे की  चिन्ता न हो तो मै शायद इसे पुन: कराने की सोचूं।
लगता है कि बैटमैन और रॉबिन भी मालिश प्रेमी हैं।
मैं बैटमैन और रॉबिन कॉमिक्स का प्रेमी हूं पर मालिश का नहीं।
पति, पत्नी के घर में रहते हैं
हम केरल घूमने, इसलिये गये थे क्योंकि मुझे त्रिवेन्द्रम में मुझे कुछ काम था। इस काम के लिये, मैंने यात्रा के आखरी दिन, दोपहर के भोजन के बाद, का समय रखा था। हमारे पास सुबह का समय था। हमने वह समय त्रिवेन्द्रम घूमने का प्रोग्राम बनाया। हम लोग सबसे पहले वहाँ के राजा के महल  गये। वहां हमने एक गाइड लिया। उसने बताया,
‘केरल राज्य तीन राज्यों को मिलाकर बना  है। इसकी स्थापना १९५६ में हुई थी। त्रिवेन्द्रम पहले त्रावणकोर राज्य (Travancore State) में था। यहाँ पर राजा का लड़का तो नहीं, पर उस  की बहन का लड़का राजा बनता था।’
महल में बाहर की तरफ उन्नीसवीं शताब्दी की बनी एक खास घड़ी, जिसमें घन्टे के पूरे होने पर उतनी बार ऊपर के बकरों सिर, एक दूसरे से टक्कर मारते हैं।
मेरे पूछने पर कि  ऎसा क्यों होता था, तब उसका जवाब था,
’यह इसलिये होता था क्योंकि ट्रावनकोर राज्य मातृ प्रधान राज्य था। यदि परिवार में लड़की नहीं है तो लड़की गोद ले ली जाती थी।’
इसने मुझे शिलॉग में खसी लोगों की याद दिलायी। वह भी मातृ प्रधान समाज है। वहां पर पुरूष अपनी पत्नी का सर नाम रख लेतें हैं और उसी के घर रहने चले जाते  हैं। गाइड के मुताबिक,
‘यहां पुरुष शादी के बाद महिलाओं का सर नेम तो नहीं रखते पर अधिकतर पति, पत्नियों के साथ उनके घर में रहते हैं और यह गलत नहीं समझा जाता है।’
हमारी तरफ तो ऎसे लोगों को घर जमाई कहा जाता है और अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है।
महल को देखते समय गाइड ने यह बताया,
‘इस महल को हजार आदमियों ने मिलकर चार साल में बनाया था। लेकिन राजा इसमे सात महीने ही रह पाये। क्योंकि उनकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद राजा के परिवार वालों ने इस महल को छोड़ दिया। उन्हे लगा कि यह महल अपशकुन है। इसलिए उसके बाद इस महल में कोई नहीं रहा।’
राजा के महल के बगल में ही एक भगवान विष्णु का मंदिर है। इस मंदिर में कोई कोट, पैंट पहनकर नहीं जाया जा सकता है और महिलायें सलवार, कुर्ता पहनकर नहीं जा सकती हैं। इसे देखने जाने के लिए आपको ऊपर के कपड़े उतारने पड़ेगें  और एक धोती पहनकर जाना होगा। महिलायें सलवार, कुर्ता के ऊपर धोती पहन सकती है।
शुभा मंदिर को भीतर से देखने नहीं गयी पर मुझे लगा कि इसे अन्दर से देखना चाहिए।  फिर मुश्किल पड़ी धोती पहनने की। वहां पर धोती  किराये पर भी मिल रही थी पर मैने वहीं पर एक केरल में पहनी जाने वाली शर्ट और धोती  खरीदी। उसे ही पहन कर अन्दर गया।
मन्दिर, अन्दर से बहुत भव्य है। इसमें एक जगह सारी महिलायें भजन गा रही थीं। इसमें, भगवान विष्णु की, शेषनाग की शैय्या पर लेटे हुए मूर्ति है। इस मूर्ति को  एक बार में नहीं देखा जा सकता है। इसके लिऐ कई दरवाजे हैं।
मैं इस मूर्ति के किसी भाग को नहीं देख पाया क्योंकि वहाँ पर भीड़ थी और मुझे लगा कि यदि में लाइन में खड़ा होऊँगा तो शायद सब समय यहीं पर चला जायेगा। मैंने महल में ही उस मूर्ति का छोटा सा मॉडल  देख लिया था। त्रिवेन्द्रम में एक ताराघर (Planetarium) और चिड़ियाघर (Zoo) भी है। मैं इन्हें भी देखना चाहता था।
मंदिर देखने के बाद, हम लोग ताराघर देखने गये। वहां पता चला कि  केवल एक प्रदर्शन अंग्रेजी में है और बाकी सब मलयालम में हैं। अंग्रेजी का प्रदर्शन बारह बजे था लेकिन वह तभी चलेगा जब कि कम से कम चालीस व्यक्ति देखने के लिए आये। हम लोगों को लगा कि यहां इन्तजार करने से अच्छा है कि हम चिड़िया घर देख लें।
चिड़ियाघर में तरह तरह के जानवर देखने को मिले। मैंने वहां पर जानवरों की तसवीर इस चिट्ठी में प्रकाशित की हैं। चिड़ियाघर में एक बात अजीब लगी। वहां पेड़ों पर बहुत से चमगादड़ लटके थे। हम लोग भोजने के समय वापस आ गये। मुझे अपना काम भी करना था।
साड़ी पहने मराठी महिला का चित्र, जो मुझे भेंट में मिला
मुझे काम के बाद, वहां के लोगों ने यादगार के रूप में राजा रवी वर्मा का एक चित्र यादगार के लिये भेंट किया। वे अप्रैल २९,१८४८ में जन्में त्रावणकोर राज्य के चित्रकार थे। उनकी मृत्यु अक्टूबर २, १९०६ में हो गयी।
रवी वर्मा, महाभारत एवं रामायण की घटनाओं और पारंपरिक परिधान साड़ी पहने भारतीय महिलाओं के सुन्दर चित्र बनाने के लिये जाने जाते हैं। उनके चित्र, भारतीय परम्परा और युरोपीय कला के एकीकरण के, सबसे अच्छे उदाहरण भी हैं। उन्हें १८७३ में वियाना चित्रकला प्रदर्शनी में प्रथम पुरुस्कार भी मिला। उनके अन्य चित्र आप यहां देख सकते हैं।
पसन्द करें – कौन सी मछली खायेंगे
त्रिवेन्दम में हम केटीडीसी के होटेल में ठहरे थे। इस होटल के सामने के समुद्र तट  का नाम ‘समुद्र’ था। यह बहुत सुन्दर है पर हमारे टैक्सी चालक प्रवीन के अनुसार,
‘समुद्र तट बहुत जल्दी गहरा हो जाता है और बहुत लहरें आती हैं। इसमें यदि आप अच्छा तैरना नहीं जानते हैं तो नहीं नहा सकते हैं। कोवलम समुद्र तट में पानी जल्दी गहरा नहीं होता है। इसलिए इसमें आप बहुत दूर तक नहाने जा सकते हैं और यदि आपको बहुत अच्छा तैरना नहीं भी आता है तो  भी आप नहा सकतें है। इसमें लहरें भी बहुत ऊँची- ऊँची नहीं आती हैं। इसलिये अधिकतर विदेशी कोवलम समुद्र तट पर जाते हैं। इसे अन्तर्राष्ट्रीय समुद्र तट भी कहा जाता है। आपको वह तट भी देखना चाहिए।’
हम लोगों ने पहले सोचा था कि कन्याकुमारी से लौटते समय हम लोग कोवलम तट पर भी जायेगें। लेकिन लौटते-लौटते अंधेरा हो गया। इसलिये वहां नहीं जा पाये।
त्रिवेन्डम में काम समाप्त करने के बाद, हम कोवलम समुद्र तट पर गये। हांलाकि, जब हम वहां पहुंचे तब सूरज डूब चुका था पर यह हमारा आखिरी दिन था। हमारे पास इसके अतिरिक्त कोई चारा नहीं था।
कोवलम अन्तर्राष्ट्रीय समुद्र तट के बारे में, हम लोगों ने कई तरह की बाते सुन रखीं थी पर हमें वैसा कोई दृश्य देखने को नहीं मिला। शायद वहां पहुंचते सूर्यास्त हो चुका था और अन्धेरा शुरू हो गया था।
हम जब कोवलम तट पर पहुंचे तब वहां अंधेरा हो चुका था। इस  कारण समुद्र तट के कोई चित्र नहीं खींच पाये। ऊपर के दोनो चित्र, विकिपीडिया कि सौजन्य से, कोवलम समुद्र तट के हैं।
मेरे बेटे को शर्ट पसन्द है। उसका कहना है कि हम जहां जायें वहां से उसके लिये शर्ट ले आया करें। समुद्र तट पर बहुत सी दुकाने थीं जहां पर शर्ट  मिल रही थीं। हम लोग एक दुकान पर गये वहां पर एक साधारण सी महिला बैठी थी पर जब हमने उससे बात शुरू की तब वह  शुद्घ उच्चारण में अंग्रेजी बोलने  लगी। यहां पर दुनिया भर से, विदेशी आते हैं इसलिये यहां के लोग कई भाषा सीख लेते हैं। मैंने कई दुकानदारों को अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच और स्पैनिश भाषा बोलते सुना।
कोवलम समुद्र तट के किनारे खाने की जगहें थी। हर खाने की जगह की टेबल से समुद्र दिखायी देता था। आप खाना भी खायें और समुद्र का आनन्द भी लें।
वहां पर बहुत सारे रेस्तरां भी थे। उनके सामने, मछलियां भी रखी रहती थी। आप पसन्द कर लें। वही बना दी जायेगी। मैं स्वयं मछली खाता हूं पर मालूम नहीं क्यों, इस तरह से मछली पसन्द कर, खाने का मन ही नहीं किया।
कोवलम तट का चक्कर लगाने के बाद हम वापस आ गये। हम खाना खा कर, जल्दी सो गये। हमें अगले दिन सुबह ही हवाई जहाज पकड़ना था। इसी के साथ केरल – ईश्वर की भूमि – यात्रा विवरण समाप्त होता है अब हम चलेंगे, देव भूमि हिमाचल की यात्रा पर।
उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।
सांकेतिक शब्द
। matriarchy, Trivandum, Thiruvananthapuram, Travancore, Raja Ravi Verma,
। massage, तंदुरुस्ती, स्वास्थ्य, health, society, Ayurved,
।seashore, beach, Trivandum,
।Kanyakumari, Suchindram,
। pongala, Attukal Bhagwati temple,  Taj Garden Retreat,   Beef, Pond Heron, Purple Heron, Stork billed Kingfisher, White breasted kingfisher, cormorant, Bronze winged Jacana, Terns, Openbill Stork, Darter (Snake bird), Bird sanctuary, Taj Garden Retreat, synagogue, Taj Malabar hotel,
। टैक्सी, ट्रैवेल गाइड, कानून, सूचना , महिला सशक्तिकरण, women empowerment, International women day, women rights,
। Kerala, Kochi, Cochin, केरल,  कोचीन, Kumarakom,
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,
कुछ चूम रहे थे, कुछ हाथ पकड़े थे
इस चिट्ठी में हमारी हैदराबाद यात्रा का वर्णन है।
हैदराबाद में दर्शनीय स्थल
भागमती नाम से बना, भाग्यनगर – अब हो गया हैदराबाद
हैदराबाद का इतिहास, गोलकोण्डा से नया है लेकिन उससे जुड़ा है।
गोकोण्डा का किला एक छोटी पहाड़ी वरंगल के काकतीय राजा प्रताप रूद्रदेव के द्वारा सन् ११४३ ई. में बनवाया गया था। इसे  बनाने का सुझाव एक गड़ेरिया ने दिया था। गोल्ला का अर्थ गड़ेरिया और   पहाडी को कोण्डा कहते है। इसी लिये इसका नाम ‘गोल्लकोण्डा’ रखा गया।
सन् १६६३ में, इसी वंश के राजा कृष्णदेवराय ने, एक संधि के अनुसार ‘गोलकोण्डा’ किले को बहमनी वंश के राजा मोहम्मद शाह को दे दिया।
बहमनी राजाओं की राजधानी गुलबर्गा तथा बीदर में थी। राज्य में, उनकी पकड़ भी अच्छी न थी। उनके पांच सूबेदार (Governor) थे। ये पांच सुबेदार बहमनी राज्य की अस्थिरता के कारण, मौके का लाभ उठा कर, स्वतंत्र हो गये। इसके एक सूबेदार, कुलि कुतुबशाह नें, १५१८ में गोलकोण्डा में, मे अपनी सलतनत, कुतुबशाही  स्थापित की।
१५१८ से १६१७ तक, कुतुबशाही वंश के सात राजाओं ने गोलकोण्डा पर राज किया। १५८७ में, चौथे राजा मोहम्मद कुली कुतुबशाह ने, अपनी प्रिय पत्नी भागमती के नाम से भाग्यनगर नामक शहर बसाया। यही अब हैदाराबाद हो गया है।
हैदराबाद - गोलकोण्डा किले से
१६५६ में औरंगजेब ने गोलकोण्डा और हैदराबाद पर हमला किया। सुलतान अब्दुल्ला शाह की हार हुई। सुलतान अब्दुल्ला की ओर से गुजारिश करने पर दोनों में संधि हुई। १६८७ में  कुतुबशाही की अब्दुल हसन तानाशाह सातवां राजा था। उस समय औरंगजेब ने दूसरी बार गोलकोण्डा पर हमला किया। इसमें अब्दुल हसन तानाशाह की हार हुई। गोलकोण्डा और हैदराबाद पर मुगलों का शासन आरंभ हुआ।
कुतुबशाही समाप्त होने के उपरांत मुगल साम्राज्य की ओर से कई सूबेदार (Governor) हैदराबाद में रखे गये। लेकिन १७३७ ईस्वी में मोहम्मद शाह के समय, मुगलों की राजनीतिक स्थिति  गिर गई। इसका फायदा उठाते हुए, निज़ाम -उल-मुल्क आसिफ जाह-१ स्वतंत्र बन गया और स्वयं को बादशाह घोषित कर दिया। इस वंश के सात राजाओं में, आखरी राजा ने नवाब मीस उस्मान अली खान ने, १९४७ तक हैदराबाद पर राज्य किया।
१७ सितंबर १९४८ में, निज़ाम की सेना ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और हैदराबाद  स्वतंत्र भारत में मिल गया।
गोलकुण्डा का किला और अंधेरी रात
हैदराबाद में गोलकुण्डा का किला भी देखने लायक। इसमें शाम को आवाज और रोशनी का कार्यक्रम होता जिसमें वे इसके इतिहास के बारे में बताते हैं। यह बहुत अच्छा है, कभी वहां जायें तो इसे अवश्य देखें।
हम लोग, इसके अंग्रेजी के प्रोग्राम को देखने के लिए गये थे। इसमें अंग्रेजी में आवाज अमिताभ बच्चन की है पर थोड़ी देर बाद आवाज और रोशनी दोनो गायब हो गयीं। जाहिर है कि बिजली चली गयी थी। कुछ देर तक जब बिजली नहीं आयी तो पता चला कि पावर कट है और जेनरेटर की डीज़ल खत्म हो गया है। बाजार से डीज़ल मंगवाया गया है पर आने में समय लगेगा।
गोलकोण्डा का किला
मुझे लगा कि सबसे पहला काम लोगों में उत्सुकता बढ़ाना है इसलिये सबसे पहले तारों के वर्गीकरण के बारे में बताना शुरु किया जैसा कि मैंने यहां बताया। जब मैने वर्गीकरण को याद करने वाला वाक्य
‘Be A Fine Girl Kiss Me’
और उसके बाद इसमें जोड़े नये तीन वर्ग को याद करने के लिये वाक्य
‘Right Now Sweetheart’
बताया तो मुझे लगा कि कुछ लोग हल्के हल्के मुस्कुरा रहें हैं और उन्हें मजा आने लगा है।
इसके बाद आकाश में तारा समूहों के बारे मैं बताना शुरु किया। तब शुरु हुआ राशियों का सफर और वे क्यों महत्वपूर्ण हैं। इन सब के बारे में मैंने कुछ यहां और यहां लिखा है। इतने में जनरेटर चलने की आवाज शुरु हो गयी और बिजली आ गयी। इस प्रोग्राम में अधिकतर लोग विदेशी थे। मैंने देखा कि कुछ एक दूसरे को चूम रहे थे, कुछ हाथ पकड़ कर प्यार का इज़हार कर रहे थे। एक विदेशी महिला ने मुस्कराते हुऐ कहा,
‘Thank you for taking us on star trek.’
इतने में प्रोग्राम शुरु हो गया। अमिताभ बच्चन की आवाज आनी शुरु हो गयी और हम सब उसके जादू में खो गये।
निजाम के गहने
एक बार हैदराबाद ट्रिप पर मालुम चला कि सलारजंग संग्रहालय में निजाम के गहनों की प्रदर्शनी चल रही है। बस, मैं और शुभा भी पहुंच गए देखने के लिए। गहने तो इतने भारी, तड़क भड़क वाले और भद्दे थे कि मन में कुछ अनिच्छा सी हो गयी। मैंने कहा
‘क्या, इन्हें कोई भी पहन सकता है’
बगल में एक विवाहित महिला अपने परिवार के साथ थी मुझे और शुभा को देख कर कुछ मुस्करायी और बोली,
‘आप लोगों को देखकर लगता है कि आप तो किसी प्रकार के गहने नहीं पहन सकते।‘
मैं न तो कोई अंगूठी और न ही कफ-लिंक वगैरह पहनता हूं। यही हाल शुभा का है – वह तो फैशन से बहुत दूर रहती है। उसे गहनो से लगाव नहीं। यहां तक कि न चूड़ी, न बिन्दी न सिन्दूर। उसे गहनों से लगाव न रहने के कारण मुझे इस तरह के खर्चे नहीं करने पड़ते। इस कारण मेरे पैसे तो बचते हैं पर कभी कभी इस तरह का उपहार न दे पाने की टीस रहती है।
निज़ाम का आधिकारिक निवास - चौमहल्ला महल
निजाम के गहनों की प्रदर्शनी में जैकब हीरा भी रखा था। यह रोचक लगा।
जैकब हीरा – पेपरवेट की तरह प्रयोग किया
जैकब हीरा सवा सौ साल पहले अफ्रीका की किसी खान में कच्चे रूप में मिला था। वहां से इसे एक व्यवसाय संघ द्वारा ऐमस्टरडैम लाया गया और कटवा कर इसे नया रूप दिया गया। कहते हैं कि, यह दुनियां के सबसे बड़े हीरे में से एक है इसका वजन कोई १८४.७५ कैरेट (३६.९ ग्राम) है। यदि आप इसकी तुलना कोहिनूर हीरे से करें तो पायेंगे कि कोहिनूर हीरे का वजन पहले लगभग १८६.०६ कैरेट (३७.२ ग्राम) था। अंग्रेजी हुकूमत ने कोहिनूर हीरे की चमक बढ़ाने के लिये इसे तरशवाया और अब इसका वजन १०६.०६ कैरेट (२१.६ ग्राम) हो गया है।
जैकब हीरे को भारत लाने का श्रेय अलैक्जेंडर मालकन जैकब को जाता है। जैकब रहस्यमयी व्यक्ति था पर भारतीय राजाओं के विश्वास पात्र था। कहते हैं कि वह इटली में एक रोमन कैथोलिक परिवार में पैदा हुआ था। किपलिंग के उपन्यास किम में, ब्रितानी गुप्त सेवा के लगन साहब का व्यक्तित्व, जैकब पर आधारित है।
महबूब अली पाशा ने, जैकब हीरे पर कोई खास ध्यान नहीं दिया और इसे भी अन्य हीरों की तरह अपने संग्रह में यूं ही रखे रखा। उनके सुपुत्र और अंतिम निजाम उस्मान अली खान को यह उनके पिता की मृत्यु के कई सालों बाद में उनकी चप्पल के अगले हिस्से में मिला। उन्होंने अपने जीवन में इसका प्रयोग पेपरवेट की तरह किया।
इस हीरे का दाम इस समय ४०० कड़ोड़ रुपये है। प्रर्दशनी के बाहर इस हीरे के नकल का क्रिस्टल ४०० रुपये में बिक रहा था। मैंने इसे खरीद लिया। कम से कम इसका प्रयोग तो मैं पेपरवेट की तरह कर सकता हूं।
आप किस बात पर, सबसे ज्यादा झुंझलाते हैं
मुझे दो बातें हमेशा से पसन्द हैंं: आईसक्रीम और पुस्तकें।
मुझे अक्सर काम के सिलसिले में दूसरे शहरों में जाना पड़ता है, इसमें हैदराबाद भी है। एक बार हैदराबाद जाने का मौका मिला तो वहां की पुस्तकों की दुकान जाने का कार्यक्रम बनाया। पूछने पर पता चला कि वहां की सबसे अच्छी पुस्तक की दुकान वाल्डन, बेगम पेठ के इलाके में है। बस वहां पहुंच गया।
वाल्डन दुकान काफी बड़ी है किताबों का चयन अच्छा है पर किताबों की रैक बहुत पास-पास है थोड़ी घुटन सी लगी। यदि कुछ दूर दूर होती तो ज्यादा अच्छा रहता। दुकान में एक अंग्रेजी गाना ‘सलोरी …सलोरी’ कहते हुये बज रहा था। कोने में एक संगीत और वीडियो कैसेट का भाग था। वहां हिन्दी का गाना ‘कभी अलविदा न कहना’ बज रहा था। दोनों का मिश्रण कुछ अजीब तरह का माहौल पैदा कर रहा था। संगीत इतनी जोरों से था जैसा कि डिस्को में अक्सर होता है। यह अक्सर किताबों की दुकानों के साथ होता है। मुझे सबसे ज्यादा झुंझलाहट तब होती है जब पुस्तक की दुकान पर जोर जोर से संगीत बजता हो।
किताबों की दुकानें, पुस्तक प्रेमियों के द्वारा या उस व्यापारी वर्ग के द्वारा जो कि पुस्तक प्रेमियों की मनोवृत्ति को अच्छी तरह समझते थे, के द्वारा शुरू की गयीं थी पर अब उनकी जगह उनके नयी पीढियों ने जगह ले ली है। नयी पीढ़ी तो डिस्को सभ्यता में विश्वास करती है और पुस्तक की दुकान को भी उसी रंग में रंगना चाहते हैं। मैं हमेशा इस बात को उनके मैनेजर से कहता हूं, इस बात को उनकी शिकायत पुस्तिका में दर्ज करता हूं – मालुम नहीं असर होता है कि नहीं पर मैं शिकायत दर्ज करता चलता हूं।
मैंने वाल्डन में कुछ किताबें खरीदी और पैसे देते समय अपनी शिकायत दर्ज की। मेरे साथ एक बुजुर्ग भी कुछ खरीद रहे थे, वे मुस्कराये और सहमति जतायी। मालुम नहीं दुकान वाले की समझ में आया कि नहीं पर मुझे इतना लगा कि मेरी मनोवृति उस बुजुर्ग की तरह है।
खैर अगली बार वाल्डन जाऊंगा तो देखूंगा कि कुछ असर हुआ कि नहीं।
यह मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।
।। भागमती नाम से बना, भाग्यनगर – अब हो गया हैदराबाद।। गोलकुण्डा का किला और अंधेरी रात।। निज़ाम के गहने और जैकब हीरा।। आप किस बात पर, सबसे ज्यादा झुंझलाते हैं।।
इस चिट्ठी का आखरी चित्र छोड़, सारे चित्र  विकिपीडिया से हैं।
सांकेतिक शब्द
। Hyderabad, Golconda fort, Jacob diamond,
। Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, मस्ती के लिये सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण , यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,
मुक्त मानक और वामन की वापसी
वामन, राजा बलि से याचना करते हुऐ चित्र विकिपीडिया से।
इस चिट्ठी में चर्चा है कि हमें क्यों मुक्त सॉफ्टवेयर और मुक्त मानक का प्रयोग करना चाहिये।
आज सितंबर माह का तीसरा शनिवार है। यह दिन मुक्त सॉफ्टवेयर दिवस (Freedom software Day) के रूप में मनाया जाता है। इसलिये यह चिट्ठी आज प्रकाशित की जा रही है।
आप सोच रहे होंगे कि ‘मुक्त मानक (Open Format) और ‘वामन की वापसी’ (The Return of Vaman)’ कहानी में क्या संबन्ध है?
वामन की वापसी (The Return of Vaman) एक विज्ञान कहानी है।
वे बौने रूप में थे। इसे नाते वे वामन कहलाये गये
राजा बलि, प्रह्लाद के पौत्र थे पर उनमें असुर भाव था। इस भाव को नष्ट करने और उसका घमंड चूर करने के लिये भगवान विष्णु ने अवतार लिया। इस अवतार में वे बौने रूप में थे। इसे नाते उनका नाम वामन (Vamana) रखा गया था। यह कथा भगवान के वामन अवतार नाम से जानी जाती है। इस विज्ञान कहानी में उसी कथा का पुट है। इसीलिये इसका नाम ‘वामन की वापसी’ है।
‘पर उन्मुक्त जी, इस विज्ञान कहानी का, मुक्त मानक से क्या सम्बन्ध?’
जयन्त विष्णु नार्लीकर - चित्र विकिपीडिया से।
दोनो में कुछ तो सम्बन्ध है। आप आगे क्यों नहीं पढ़ते। यह लेख निम्न भागों में है।
मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं;
यह क्या होते हैं;
इनका क्या फायदा है;
प्रसिद्ध खगोलशास्त्री जयंत विष्णु नार्लीकर (Jayant Vishnu Narlikar) की लिखी विज्ञान कहानी वामन की वापसी;
इन कहानी और मुक्त मानक में क्या सम्बन्ध है।
मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?
महात्मा गाँधी ने एक बार कहा था,
‘Means are more important than the end: it is only with the right means that the desired end will follow.’
साधन अंत से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि साधन ठीक होगें तो ही वांछित अंत मिल सकता है।
एक अच्छे अंत को पाने के लिए, खराब साधन को ठीक नहीं कहा जा सकता है।
गांधी जी का दर्शन, कानून का भी मूलभूत सिद्वांत है। लार्ड डैनिंग (Lord Denning) पिछले शताब्दी के सबसे प्रसिद्व न्यायाधीशों में से एक थे। उनका कहना है,
‘But it is fundamental in our law that the means that are adopted… should be lawful means. A good end does not justify bad means.’ RVS IRC Exparte Rossminster Ltd. 1979 ( 3) AllELR 385.
हमारी न्याय प्रणाली में यह महत्वपूर्ण है कि जो भी साधन प्रयोग में लाये जाएँ वे कानूनी हो। एक अच्छे अंत को पाने के लिए, खराब साधन को ठीक नहीं कहा जा सकता है।
यदि इस बात को हम सूचना प्रधोगिकी के क्षेत्र में देखें तो,
सूचना प्रधोगिकी का अंत है – सबको सूचना को पहुँचाना।
इसका साधन है कि यह किस तरह से किया जाए। इसमें किस तरह के सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए, किस तरह के मानक प्रयोग किये जाएँ।
मुक्त सॉफ्टवेयर और मुक्त मानक अच्छे साधन हैं इसलिए इसका प्रयोग करना उचित है और इन्हीं के प्रयोग से हम सूचना प्रधोगिकी के वांछित अंत को पा सकेंगे।
मुक्त मानक क्या होते हैं?
मानक, कम्पयूटर दुनिया में, सूचना रखने का तरीका होता है ताकि कोई भी कम्पयूटर प्रोग्राम,
उस सूचना को समझ सके।
उसे आपकी स्क्रीन पर दिखा सके और
यदि जरूरत पड़े तो उसमें संशोधन किया जा सके।
कम्पूयटर में अलग-अलग तरह की सूचनाएं अलग-अलग मानक में रखी  जाती हैं। जैसे कि टेक्सट (text),  वीडियो, आडियो, चित्र के लिए अलग अलग मानक है। किसी एक तरह की सूचना को भी रखने के भी कई मानक होते हैं। जैसे आडियो फाइल को mp3 में या ogg मानक  में रखा जा सकता है।  इसके अतिरिक्त भी कई अन्य मानक भी हैं।
मानक अक्सर मालिकाना होते हैं।
मानक के काम करने का तरीका यदि गुप्त हो तब मानक ट्रेड सीक्रेट की तरह सुरक्षित होता है। एम एस वर्ड अपनी टैक्सट फाइलों को doc मानक में रखता है। यह गुप्त है और ट्रेड सीक्रेट की तरह सुरक्षित है।
मानक प्रकाशित होकर भी मालिकाना हो सकता है। इस दशा में वे पेटेंट की तरह सुरक्षित किये जाते  हैं। चित्र भी, कई  तरह के मानक में रखे जाते हैं जिसमें एक मानक gif है। यह मानक पेटेंट की तरह सुरक्षित हुआ करता था। यही कारण है कि यह मानक बहुत ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो सका।
मुक्त मानक, मालिकाना मानक के विपरीत होते हैं। किसी मानक को  मुक्त होने के लिए कम से कम  निम्न शर्तों को पूरा किया जाना चाहिए। मुक्त मानक को,
पूरी  तरह से लिखा और प्रकाशित होना चाहिए। ताकि कोई भी व्यक्ति चाहे तो उसे अपने कम्पयूटर प्रोग्राम में लागू कर सके।
सबको हर समय के लिए बिना किसी शर्त, रॉयल्टी या फीस के उपलब्ध होना चाहिए।
किसी तटस्थ संस्था के द्वारा लागू किया जाना चाहिए जहाँ पर निर्णय सर्वसम्मत्ति से या बहुमत से हो। ताकि अधिक से अधिक लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
ओपेन डॉक्यूमेन्ट फॉरमैट, एक एक्स.एम.एल. आधारित डॉक्यूमेन्ट फइल फॉरमैट जैसे odt, odp, का  लोगो
मुक्त मानकों के लिए निम्न उदाहरण है:
टेक्सट फाइलों के लिए ASCII, odt मुक्त मानक है लेकिन doc मुक्त मानक नहीं हैं;
चित्रों के लिए Jpeg 2000, png मुक्त मानक हैं लेकिन bmp नहीं है;
आडियो और विडियो फाइलों के लिए ogg, theora मुक्त मानक हैं लेकिन  mp3 नहीं है;
प्रस्तुतिकरण के लिए odp मुक्त मानक है लेकिन ppt नहीं है;
वेब पेज लिखने के लिए html/xhtml, यूनिकोड  (Unicode), लेटेक्स (Latex) मुक्त मानक हैं।
मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं
मुक्त मानक महत्वपूर्ण हैं। मैं इस बात को, इसी चिट्ठे में, इसी श्रंखला की चिट्ठी ‘मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?‘ में लिख चुका हुं। इसे मैं ई-पाती श्रंखला की चिट्ठी ‘पापा, क्या आप उलझन में हैं‘ पर भी प्रकाशित कर चुका हूं।  इन दोनो चिट्टियों का पॉडकास्ट आप  मेरी बकबक पर यहां और यहां सुन सकते हैं।  ‘पापा, क्या आप उलझन में हैं’ चिट्ठी का पॉडकास्ट आप मेरी बकबक के अतिरिक्त पॉडभारती के ८वें अंक में भी सुन सकते हैं।
मैंने इसी विषय पर एक और चिट्ठी अपने छुटपुट चिट्ठे की चिट्ठी ‘मुक्त मानक का प्रयोग करना क्यों बेहतर है‘? चिट्ठी पर किया है। यह चिट्ठियां न केवल मुक्त मानक के महत्व पर इसके फायदे को भी बताती हैं।
मुक्त मानक का प्रयोग करना हमेशा फायदेमन्द ही होता है; इसमें कोई नुकसान नहीं है – यही कारण है कि ये उचित साधन हैं।
मुक्त मानक  न केवल एकाधिकार समाप्त करते हैं पर एक स्वस्थ प्रतिद्वन्तता  प्रेरित करते हैं। सूचना प्रधोगिकी में सबसे ज्यादा उन्नति मुक्त मानक के द्वारा है चाहे वह अंतरजाल हो, या  वेब सूचना स्थानान्तरित करने का तरीका। यह सब मुक्त मानक पर आधारित हैं न की किसी मालिकाना मानक पर। इसके कम से कम निम्न फायदें हैं:
इनका प्रयोग करने से किसी भी प्रकार का लाइसेंस अथवा पेटेंट का भय नहीं होता हैं।
सारे मुक्त मानक के लिए कोई न कोई ओपेन सोर्स  सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं। जिसका प्रयोग मुफ्त में, बिना कॉपीराइट उल्लघंन के किया जा सकता है।
मुक्त मानक में रखी गई फाइलें कभी भी खो नहीं सकती हैं। वह हमेशा लोगों के लिए  उपलब्ध रहेगी।
मुक्त मानक किसी भी सॉफ्टवेयर में लागू किया जा सकता है। इस कारण भी व्यक्ति अपनी सूचना या फाइलों का वास्तव में स्वामी रहता है।
यही कारण है कि वे एक उचित साधन हैं।
जयंत विष्णु नार्लीकर की विज्ञान कहानी – वामन की वापसी
पंचतत्र की एक कहानी कछुआ और खरगोश के बीच हुई रेस के बारे में है। आधुनिक युग में, इस कहानी में कुछ जोड़ा गया है। मैंने इस कुछ दिन उन्मुक्त चिट्ठे पर यहां लिखा था। इसके द्वारा मैंने ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर के महत्व को बताने का प्रयत्न किया था। लेकिन मुक्त मानक का महत्व बताने के लिए मैं एक दूसरी कहानी ‘वामन की वापसी’ (The Return of Vaman) के बारे में चर्चा करना चाहूंगा।
‘वामन की वापसी’ कहानी प्रसिद्व खगोलशास्त्री जयंत विष्णु नार्लीकर (Jayant Vishnu Narlikar) के द्वारा लिखी एक विज्ञान कहानी है। यह कहानी तीन व्यक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
भौतिक शास्त्री,
कम्यूटर वैज्ञानिक, और
पुरातत्ववेता
भौतिक शास्त्री, गुरूत्वाकर्षण के बारे में प्रयोग करना चाहता था इसके लिए उसे गहरा गड़ढा खोदना था। यह गड्ढा खोदते समय उन्हें एक प्लेट मिलती है जिसमें कुछ लिखा हुआ है पर वे समझ नहीं पाते हैं कि उसमें क्या लिखा है क्योंकि लोग उसकी लिपि पढ़ने में असमर्थ हैं।
नीचे और खोदने पर एक घन मिलता है। घन पर तरह-तरह के चित्र बने हुए हैं। ये चित्र कुछ अजीब से हैं। प्लेट और घन दोनों एक अनजाने पदार्थ के द्वारा बने हुए हैं। जिससे उन्हें यह लगता है कि वास्तव में यह किसी उन्नत सभ्यता के द्वारा वहाँ रखे गये हैं।
लोगों के समझ में नहीं आता है कि घन को कैसे खोला जाए। लेकिन घन पर बने चित्रों में एक चित्र में दो हाथी घन को विपरीत दिशा से खींच रहे होते हैं पर उसके बाद भी वे हाथी उसे खोलने में असमर्थ दिखते हैं। यह चित्र देखकर उन्हें १७वीं शताब्दी के जर्मन वैज्ञानिक आटो वान ग्यूरिक (Otto von Guericke) के द्वारा किये गये एक प्रयोग का ख्याल आता है।
मेग्डेबुर्ग अर्धगोले
ग्यूरिक ने दो ताँबें के ५१ सेमी. व्यास के अर्द्व गोलों, को आपस में जोड़कर उसके अंदर की हवा को बाहर निकाल दी थी। इसके बाद दोनो तरफ आठ-आठ घोड़ों के खींचने पर भी वे अलग नहीं हुए थे। ग्यूरिक, इससे हवा के दबाव का महत्व बताना चाहते थे। इस प्रयोग की याद आते ही उन्हें लगा कि शायद इस घन के अंदर से भी हवा निकाल दी गई हो। वे घन पर एक पतला से छेद करते हैं जिससे हवा अंदर चली जाती है और वह घन तुरन्त खुल जाता है।
यह घन एक तरह का टाइम कैपसूल है जिसमें उस उन्नत सभ्यता के बारे में बातें थी। इस सभ्यता के लोग, कोई बीस हजार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर रहते थे। कैपसूल के अन्दर यह बताया गया था कि किस तरह से एक खास तरह का आधुनिक कम्पयूटर बनाया जा सकता है। वे उस कम्पयूटर को बनाते हैं और उसका नाम गुरू रखते हैं। यह कम्पयूटर उन्हें एक मीटर ऊचां रोबोट बनाने का तरीका बताता है। यह रोबोट बौना है। इसलिए इसका नाम वामन रखा जाता है।
वामन कोई साधारण रोबोट नही हैं वह एक अत्यंत आधुनिक किस्म का रोबोट है। इस तरह के रोबोट की कल्पना आइज़ेक एसीमोव (Isaac Asimov) ने बाईसेन्टीनियल मैन (The Bicentennial man) नामक विज्ञान कहानी में की थी। इस कहानी में, उस रोबोट का नाम एंड्रयूज़ था। एसीमोव ने, बाद में इस कहानी को पॉस्ट्रॉनिक मैन (Positronic Man) नामक उपन्यास में बदल दिया। इसी के आधार पर बाईसेन्टीनियल मैन (Bicentennial Man) नामक फिल्म भी बनी है।
इस फिल्म का ट्रेलर आप देखें। फिल्म की कहानी, मूल कहानी से बदल दी गयी है और फिल्म में यह एक प्यारी सी प्रेम कहानी है जहां एक रोबॉट प्रेम के कारण मानव (नश्वर) बनता है। यदि आपने इसे नहीं देखा है तो देखें।
वामन बुद्विमान रोबोट है और उसमें स्वतन्त्र निर्णय लेने की क्षमता है। वह मुश्किलों को समझता है और उसका ठीक निर्णय भी लेता है।
वामन अपने बनाने वालों से इस बात की प्रार्थना करता है कि उसे बताया जाए कि वह कैसे अपनी तरह के और रोबोट बना सकता है ताकि मानव जाति की सेवा की जा सके। भौतिक शास्त्री और कम्पयूटर वैज्ञानिक उसे यह विधि नहीं सिखाते हैं चूंकि यह पता नही चलता था कि उस उन्नत सभ्यता का क्या हुआ।
वामन अपने आप को दूसरों से चोरी करवा देता है। लेकिन चोरी करने वालों से वायदा ले लेता है कि वे लोग उसे और वामन बनाने का तरीका सिखा देगें।
एक ऎसी जगह जहाँ काम न करना पड़े, आराम ही आराम हो , स्वर्ग हो, जीवन का अंत है।
आधुनिक सभ्यता के समाप्त होने का कारण प्लेट पर लिखा था पर चूंकि कोई उसकी लिपि नही पढ़ पा रहा था इसलिए यह पता नही चल पा रहा था। अंत में पुरातत्ववेत्ता लिपि को पढ़ने में सफल हो जाता है जिससे पता चलता है कि जब वामन को अपने जैसा वामन बनाने की विधि मालूम होती है और बहुत से वामन बन जाते हैं तो वे मानव जाति का सारा काम अपने हाथ में लेते हैं। एक दिन वे काम करना बंद कर देते है। तब तक वह उन्नत सभ्यता इतनी अभ्यस्त हो चुकी थी कि वह स्वयं कोई काम नहीं कर पाती और उनका अन्त हो जाता है। लेकिन वे सारे बिजलीघर बन्द देते हैं जिससे वामनो को ऊर्जा मिलनी बन्द हो जाती है और वे भी समाप्त हो जाते हैं।
सच है,
‘Utopia, if there is one, is end of life.’
एक ऎसी जगह जहाँ काम न करना पड़े, आराम ही आराम हो , स्वर्ग हो—जीवन का अंत है।
सभ्यता का अंत पता चलने के बाद, यह बहुत जरूरी हो गया कि वामन को समाप्त किया जाए ताकि वह दूसरे वामन न बना सके। क्या यह हो पाया, यह तो आप कहानी पढ़कर जान सकेंगे।
‘वामन की वापसी’ कहानी का मुक्त मानक से सम्बंध
भौतिक जीवन में सूचना लिपि में रहती है यदि लिपि पढ़ी जा सकती है तब सूचना भी समझी जा सकती है, यदि आप लिपि नहीं पढ़ सकते तब वह सूचना हमेशा के लिए खो जायेगी। जैसा कि खगोलशास्त्री जयंत विष्णु नार्लीकर (Jayant Vishnu Narlikar) के द्वारा लिखी विज्ञान कहानी ‘वामन की वापसी‘ में प्लेट पर लिखी सूचना के साथ हो रहा था। जब तक वह पढ़ी नहीं गयी, तब तक लोगों के समझ में नहीं आया कि,
क्यों वह सभ्यता क्यों नष्ट हो गयी? और
किस लिये वामन, लोगों को उसे अपने तरह के रोबॉट बनाने की विधि सिखाने की बात कह रहा था?
कंयूटर संसार में, सूचना की चाभी मानक में है। यदि मानक मालिकाना है तो यह हो सकता है कि उसके बनाने वाले उसे बनाना छोड़ दें और उसे बनाने का तरीका किसी और को न मालूम हो। इस दशा में वह सूचना हमेशा के लिए हाथ से निकल जायेगी।
यही कारण है कि सूचना को मुक्त मानक पर रखना ही बहुत अच्छा है। यदि हम सूचना को मुक्त मानक पर रखते हैं तब सूचना कभी भी समाप्त नही हो सकती। क्योंकि, सबको मालूम है कि मुक्त मानक को किस प्रकार से कंम्पयूटर प्रोग्राम में पढ़ा जाये। इसीलिए आडियो फाइलों को mp3 मानक जो कि मालिकाना मानक है में रखना ठीक नहीं। इसके लिए ogg मानक कहीं बेहतर है। क्योंकि यह मुक्त मानक है। यही आने वाले कल का रास्ता है।
महात्मा गाँधी ने एक बार कहा था,
‘You must be change that you want to see in the world.’
जो बदलाव तुम दुनिया में चाहते हो स्वयं वैसा बनो।
मैं चाहता हूं कि दुनिया वाले मुक्त मानक का प्रयोग करें इसीलिए मै स्वयं पहले इनका प्रयोग करता हूं। मैं अपनी आडियो फाइलें ogg, टेक्सट फाइलें doc की जगह odt, प्रस्तुतिकरण ppt की जगह odp मानक में रखता हूं क्योंकि यह मुक्त मानक हैं। यह आपको तय करना है कि आप अपनी फाइलें किस मानक में रखें।
यह लेख मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कई कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। इसकी अलग अलग कड़ियों को आप नीचे दिये गये लिंक पर चटका लगा कर पढ़ सकते हैं।
इसकी अधिकतर कड़ियों को, आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये नीचे  लिंक के बगल में  ब्रैकेट ( ) के अन्दर लिखे लिंक पर चटका लगायें।
अधिकतर ऑडियो फाइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप निम्न प्रोग्रामों में सुन सकते हैं –
Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
ब्रैकेट के अन्दर चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।
भूमिका (►)।। मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं? (►)।। मुक्त मानक क्या होते हैं? (►)।। मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं (►)।। जयंत विष्णु नार्लीकर की विज्ञान कहानी -वामन की वापसी(►)।। ‘वामन की वापसी’ कहानी का मुक्त मानक से सम्बंध (►)।।
सांकेतिक शब्द
। Free file format, Free software,  information  , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open Format, Open source software, software, software, technology,  technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
। book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
फैंटम, टार्ज़न … यह कौन हैं – साउथ अफ्रीकन सफारी
कुछ समय पहले मुझे काम से साउथ अफ्रीका जाना पड़ा। इस चिट्ठी  में, वहीं की  यात्रा का वर्णन है।
क्रुगर पार्क साउथ अफ्रीका में सूर्यास्त
झाड़ क्या होता है?
भारत से, हवाई जहाज से साउथ अफ्रीका जाने के तीन तरीके है।
दिल्ली से अरब एमिरेट की उड़ान पकड़ कर दुबई और दुबई से जॉहन्सबर्ग।
दिल्ली से एयर इण्डिया की उड़ान पकड़ के केनिया और वहां से केनयन एयर लाइन्स से जॉहन्सबर्ग।
बम्बई से साउथ अफ्रीका एयर लाइन्स की सीधी उड़ान पकड़ कर जॉहन्सबर्ग।
इस समय दिल्ली – अबू धाबी – जॉहन्सबर्ग की नयी विमान सेवा भी शुरू हो गयी है। हमें लगा कि बम्बई से सीधी जॉहन्सबर्ग के लिए उड़ान पकड़ना सबसे अच्छा और आसान होगा। इसलिए हम लोग बम्बई पहुंचे। बम्बई मे हमें कुछ घण्टें व्यतीत करने थे और हम बान्द्रा क्षेत्र में रूके।
शाम के समय हम लोगों को लगा कि ईमेल चेक कर ली जाय इसलिए साइबर कैफे को ढ़ूंढने के लिए बाहर निकले। एक व्यक्ति से पूछा तो उसने कहा,
‘सीधे आगे जाये। आपको एक गोल पार्क मिलेगा उसके बाद एक झाड़ मिलेगा बस उसी के बाजू से एक सीढी जाती है, वहां पर साइबर कैफे है।’
मैंने पूछा कि झाड़ क्या होता है? उसने हमारी तरफ देखा जैसे मालूम नही कहां के बेवकूफ आ गये है फिर धीरे से मुस्कुरा कर कहा कि झाड़ माने पेड़। मैंने उसको शुक्रिया अदा किया।
साइबर कैफे में बहुत सारे कम उम्र के लोग थे। वे शायद निम्न स्तर के थे जो आपस में बीच-बीच मे बड़ी जोर से चिल्ला रहे थे, नीचे करो, वह मारा। मैंने साइबर कैफे के मालिक से पूछा ये लोग क्या खेल खेल रहे हैं। उसने बताया,
‘आजकल यहां पर वर्ल्ड ऑफ वारक्रैफ्ट (warcraft) नामक खेल लोकप्रिय है और यह लड़के दो टीम बनाकर उसे खेल रहे हैं। इसमें टीमें आपस में एक दूसरे से लड़ाई करती है।’
इण्टरनेट और टीवी लोगों के स्वास्थ को कितना नुकसान पहुंचा रहा है इसके बारे में वे नहीं सोच रहे हैं।
एक छोटा सा कमरा जिसमें ठीक से हवा भी नहीं आ रही थी उसी में कम उम्र के बच्चे यह खेल रहे थे। इण्टरनेट और टीवी की सबसे खराब बात यही है कि लोग बाहर में खेलने की जगह, कमरे के अन्दर बंद हो गये हैं। यह उनके स्वास्थ को कितना नुकसान पहुंचा रहा है इसके बारे में वे नहीं सोच रहे हैं।
लौटते समय देखा कि रास्ते में भुट्ठे बिक रहे थे। ठेले वाले की अंगेठी में, छोटी सी धौकिनी लगी थी जो हवा फेंकती थी और अंगेठी तेजी से जलती थी। मैंने पूछा कि एक भुटटा कितने का है उसने कहा,
‘दस रूपये का। साहब खाकर देखिये, यह भुटटा खास तरीके का है और मीठा है।’
मैंने कहा क्या बाहर से आता है उसका जवाब था,
‘नहीं, यहीं पैदा होता है पर बीज बाहर से आता है।’
मैने पूछा कितना रूपया कमा लेते हो। उसने कहा,
‘मैं लगभग सौ भुटटे बेच लेता हूं हर भुटटे में करीब -दो रूपये का फायदा होता है। बाकी पैसे भुटटे और कोयले के खर्च में और कुछ अंगेठी और ट्राली को ठीक कराने में चला जाता है।’
मैंने पूछा क्या कुछ पैसा म्यूनिसपिल्टी को भी देना पड़ता है। उसका जवाब था हर महीने हजार रूपये। मैंने पूछा कि क्या रसीद देते हैं। उसका जवाब था,
‘नहीं, ये म्यूनिसपिल्टी के आदमी हजार रूपया अपने जेब में रख लेते हैं। बस ये समझिए कि यह एक तरह का गैर-कानूनी टैक्स देता हूं।’
भुट्टा वास्तव में बहुत अच्छा था और मीठा था खाने में मजा ही आ गया।
आगे चलते समय एक जगह कुछ फल बिक रहे थे। मैने उससे पूछा कि शरीफा कितने का है । उसने बताया कि ७०/-रूपया किलो । मैने कहा कि मुझे एक शरीफा चाहिए कितने का पड़ेगा । उसने कहा कि दस रूपया के। मैने कहा कि दस रूपया का! उसने मेरी तरफ ऎसा देखा की शायद मै कहां से आ गया हूं। मैंने कहा कि मैं एक छोटे से कस्बे का हूं। उसने मुस्कुरा कर कहा, अच्छा आठ रूपया दे दीजियेगा। मैंने उसे दस रूपये का नोट दिया तो उसने दो रूपये वापस किये। मैंने कहा तुम ही रख लो। उसने कहा,
‘नहीं साहब मैने आपसे आठ रूपय कहे थे उतने ही लूंगा। ये दो रूपये वापस ले लीजिए।’
मुझे उसकी इमानदारी पर ताजुब हुआ , लगा कि शायद अभी भी लोगों में इमानदारी बची है। मैने उससे कहा कि दो रूपये की जगह हमें कोई और फल दे दो। उसने हमें एक केला दे दिया।
वापस आकर हम लोगों ने रात का खाना खाया और साउथ अफ्रीका जाने के लिए हवाई अड्डे चले गये।
साउथ अफ्रीकन एयर लाइन्स और उसकी परिचायिकायें
सउथ अफ्रीकन विमान सेवा का चिन्ह
बम्बई से, जॉहन्सबर्ग जाने के लिए साउथ अफ्रीकन एयरवेज़ (South African Airways) का हवाई जहाज रात के ढ़ाई बजे चलता है। रात भर का जागरण तो हो ही गया । इसे अफ्रीकानस् (Afrikaans) भाषा में Suid-Afrikaanse Lugdiens (SAL) भी कहा जाता है। इसमें परिचायिकायें नीले रंग की ड्रेस और गले में, अपने देश के झण्ड़े की तरह का स्कॉर्फ पहनें थी। उन सबका रंग श्याम था।
परिचायिकायें आपस में जिस भाषा में बात कर रहे थे वह मुझको बिल्कुल समझ में नही आ रही थी। हालांकि वे हमसे अंग्रेजी में बात करती थीं। मैने पूछा कि आप लोग किस भाषा में बात कर रहे है तो उनका कहना था,
‘साउथ अफ्रीका में ११ भाषायें चलती है जिसमें इंगलिश भी एक है। वहां पर लोग अलग-अलग भाषा में बात करते हैं। हम अपनी मातृ भाषा में बात कर रहे हैं।’
एक हम है जो कि आपस में हिन्दी में न बात कर अंग्रेजी में बात करना पसन्द करते हैं।
कुछ दिन पहले अर्न्तजाल में पढ़ा था कि दिल्ली हाई कोर्ट ने ऎयर इण्डिया की परिचायिकाओं की याचिका जो उन्होंने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल की थी खारिज कर दी है। उनकी बर्खास्तगी इस बात पर की गयी थी कि वे ओवर वेट हैं। इन परिचायिकाओं को देखकर यही लगा कि शायद यह इन सब पर लागू होती है।
हवाई जहाज के उड़ने के बाद, उन लोगों ने हम लोगों को खाना दिया। हवाई जहाज में कुछ कम लोग थे तो ज्यादातर लोग बीच वाली सीट में जाकर बैठ गये और खाना खाने के बाद उसी में लेटकर सो गये । मेरे साथ मेरी पत्नी भी थी तो हम लोग बगल वाली सीट मे बैठे हुए थे। मेरी पत्नी पीछे वाली दो सीट में चली गयी और सो गयी हलांकि मुझको कुछ सोने में तकलीफ हुई। अगले दिन सुबह लगभग ८ बजे हम लोग जॉहन्सबर्ग पहुंचे। यहाँ से हमें प्रिटोरिया जाना था। मुझे वहीं काम था इसलिये वहीं ठहरने की बात थी।
क्रुगर नेशनल पार्क साउथ अफ्रीका का सबसे प्रसिद्व जानवरों का पार्क है। अधिकतर लोग जॉहन्सबर्ग से ही वहाँ चले जाते हैं। मुझे प्रिटोरिया में काम था। इसलिए सफारी प्रिटोरिया से ली। अगली बार जाना पड़े तो हम जॉहन्सबर्ग से ही सफारी पर जाना पसन्द करेंगे।
मान लीजिये, बाहर निलते समय, मैं आपका कैश कार्ड छीन लूं
जॉहन्सबर्ग हवाई अड्डे {नया नाम टैम्बो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Tambo International Airport)} पर हमें किसी व्यक्ति को लेने आना था और हमें प्रिटोरिया के होटल तक पहुँचना था। लेकिन, हवाई अड्डे पर हमें कोई व्यक्ति लेने के लिए नही आया। हम लोग परेशान हो गये।
जॉहन्सबर्ग हवाई अड्डे के अन्दर का दृश्य चित्र विकिपीडिया से
शुभा के पास बीएसएनएल की मोबाइल सेवा है और सैमसंग का मोबाइल फोन है। हम लोग इसे इण्टरनेश्नल करा कर ले गये थे। मैं इसे पिछली बार जर्मनी भी ले गया था। विदेश में इसमें फिर से सेट करना पड़ता और इण्टरनेश्नल, का विकल्प लेना पड़ता है। पिछली बार, मैं यह विकल्प इन्टरनेशनल नहीं कर पा रहा था क्योंकि मैं ‘सेटिंग’ की सूची में जाकर करता था। वास्तव में यह ‘अप्लीकेशन’ की सूची में जाकर करना चाहिए। जर्मनी यात्रा के दौरान,  इसे इन्टरनेशनल करने में बहुत मुश्किल पड़ी थी पर इस बार मुझे पूरा विश्वास था कि मैं यह कर लूंगा। जॉहन्सबर्ग पर पहुंचते ही मैने इसे इण्टरनेशनल कर लिया पर फिर भी इसने काम नहीं किया। इससे हमारी परेशानी और बढ़ गयी।
इस हवाई अड्डे का नाम ऑलिवर टैम्बो के नाम पर रखा गया है। उनकी यह मूर्ती हवाई अड्डे पर है। चित्र विकिपीडिया से
मुझे लगा कि हम लोग टैक्सी कर प्रिटोरिया चले जाएँ पर साउथ अफ्रीका में केवल उन्हीं के देश का पैसा, जो कि रैंड कहलाता है, चलता है। एक रैंड लगभग छ: रूपये के बराबर है। यह हम लोगों के पास नहीं था। मेरे पास आईसीआईसीआई बैंक का कैश कार्ड था। इसके द्वारा मेरे सेविंग अकाउंट से कुछ रूपया निकाला जा सकता था। हम अपने साथ आईसीआईसीआई बैंक का यूरो कैशकार्ड भी ले गये थे, साथ में कुछ डॉलर भी थे। इसमें से वहाँ कुछ भी नहीं चलता है जॉहन्सबर्ग से प्रिटोरिटया तक लगभग ३५० रैंड लगते हैं। हमारे पास एक भी रैंड नहीं था। हमें, भारत में रैंड मिल ही नही पाया । हम लोग वह जगह ढूढ़ने लगे, जहाँ से हम पैसों को रैंड में बदल सके।
लोगों ने बताया था कि पैसा एटीएम से बदला जा सकता है। हवाई अड्डे पर एटीएम हम लोग जिस तल पर थे उसके ऊपर के तल पर था। हम लोगों ने अपना समान निकाल लिया था। इसलिए समझ में नहीं आ रहा था कि समान साथ लेकर चले या नहीं। मैंने अपनी पत्नी से एक पुलिस चौकी के बगल मे खड़ा होने को कहा और ऊपर के तल पर पैसा निकालने के लिए चला गया।
ऊपर के तल पर अलग -अलग बैंक के एटीएम लगे थे और काफी लम्बी लाइने थीं। आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड वीसा पर चलता है। मैं उसी लाइन में खड़ा हो गया। मेरे आगे के व्यक्ति को पैसा निकालने में देर लग रही थी। बार-बार अपने हाथ को इस तरह दिखा रहा था जैसे कुछ गड़बड़ हो गया है। मेरे पीछे एक महिला खड़ी थी। मैंने कहा कि लगता है यह व्यक्ति मेरी तरह का है जिसने आज तक कभी भी एटीएम से पैसा नहीं निकाला है। मुझे भी बहुत देर लगेगी। वह मुस्कुराने लगी। उसने कहा,
‘यदि आप चाहें तो मैं आपकी सहायता कर सकती हूं। आप जब अपना पिन नम्बर टाइप करेंगे तो मै अपना मुंह दूसरे तरफ कर लूंगी।’
मैंने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मै आपको अपना कार्ड नहीं दूंगा। महिला ने मुस्करा कर कहा,
‘मान लीजिए, बाहर निकलते समय मैं आपका कार्ड छीन लूं।’
मैंने कहा, आपका स्वागत है।
मेरे नम्बर आने पर उसने पैसा निकलने में सहायता की। एटीएम को चलाते समय वह कार्ड का विकल्प पूछता है। हमारी समझ में नहीं आया कि कैश कार्ड किस विकल्प आयेगा। उसमें एक विकल्प क्रेडिट कार्ड का था। महिला ने क्रेडिट कार्ड वाला बटन दबाने का सुझाव दिया । मैने डरते डरते क्रेडिट कार्ड वाला बटन दबाया क्योंकि इसमें कैश क्रेडिट कार्ड मशीन के अन्दर चला गया। मुझे घबराहट लग रही थी कि कार्ड बाहर निकलेगा कि नही। लेकिन यह विकल्प सही था। मुझे रैंड मिल गये और मेरा कैश कार्ड भी बाहर आ गया। मैंने महिला को शुक्रिया अदा किया और वापस आया।
मेरे वापस पहुंचते ही मेरी पत्नी ने बताया कि मोबाइल फोन काम करने लगा है। उसने मोबाइल फोन से बात कर ली है और फारूक नामक व्यक्ति हम लोगों को लेने के लिए आ रहा है।
हवाई अड्डे पर मुझे लगा कि मैं फ्रेश हो लूं। मै पुरूषों के टायलेट में गया। यह काफी साफ सुथरा था। यहां पर सब कुछ नये समय के अनुसार था। नल खोलने के लिए हाथ नहीं लगाना पड़ता था। हाथ ले जाने पर नल से पानी अपने आप गिरता था यह फोटो इलेक्टिक एफॅक्ट के कारण होता है। मुझे जो वहाँ सबसे खास बात यह लगी कि वहां पर एक सीट भारतीय पद्वति के अनुसार थी। साउथ अफ्रीका की सरकार को आभास है कि भारतीय लोग अपनी पद्वति के तरह की सीट पर ही फ्रेश होना पसंद करते है।
हमारी मोबाइल से बात हो जाने के कुछ देर बाद, फारूक हमें जॉहन्सबर्ग हवाई अड्डे पर आये। वह बेहद मजेदार व्यक्ति निकले।
साउथ अफ्रीका में अपराध – जनसंख्या अधिक और नौकरियां कम
हमें किसी को जॉहन्सबर्ग हवाई अड्डे {नया नाम टैम्बो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Tambo International Airport)} पर लेने आना था पर वहां हमें कोई नहीं मिला। मोबाइल से बात करने के बाद पता चले कि उन्हें सूचना मिलने में कुछ गड़बड़ हो गयी थी इसी लिये कोई नहीं आ सका था।
मोबाइल से बात हो जाने के कुछ देर बाद, फारूक हमें  पर लेने आये। वह  बेहद मज़ेदार व्यक्ति निकले। उनको   साउथ अफ्रीका के बारे में अच्छा ज्ञान था।  वे हिन्दी में बात कर रहे  थे। उन्होंने बताया,
‘मेरे  बाबा सूरत में रहते थे।  वे पहले डरबन में  आये। उनका मकसद यहां पर व्यापार करने का था। शुरू-शुरू में खाली बोतले खरीद कर बेचते थे। उसके बाद कुछ पैसा इक्टठा करके उन्होंने मिठाई की दुकान शुरू कर दी।  यह दुकान ‘मुल्ला स्वीट  मीट हाउस’ नाम से आज भी  डरबन में चलती है। इसमें मुख्यत: गुजराती मिठाई बिकती है। इस दुकान को उनके चाचा चलाते हैं। इसमें इस समय एक रेस्ट्रां भी है।’
मैंने पूछा कि आप जॉहन्सबर्ग क्यों आ गये। उनका कहना था,
‘मैं बचपन से डरबन में रहा और वहां पर रहते-रहते ऊब गया। इसलिए व्यापार करने जॉहन्सबर्ग  आ गया। मै टैक्सी/ ट्रैवल सर्विस चलाता हूँ।
मेरे पिता ऊर्दू बोल व लिख लेते थे। मेरी माँ गुजराती बोल और लिख पाती थीं और मैं  स्वयं अग्रेंजी, हिन्दी, ऊर्दू और गुजराती बोल लेता हूँ।’
रास्ते में फूलों के पेड़ मिले, जिसमें बैगनी रंग का बहुत सुन्दर फूल लगा हुआ था। फारूक के मुताबिक इसका नाम जगरांडा (Jagranda) है। यह सफेद और गुलाबी रंग का भी होता है।
कार में रास्ते भर रेडियों बज रहा था। इस प्रोग्राम को एक लड़की प्रस्तुत कर रही थी। वह बोलती तो अंग्रेजी में थी पर गाने हिन्दी के सुनवा रही थी। फारूक ने बताया,
‘यह साउथ अफ्रीका में भारतीयों द्वारा चलाया जाने वाला एक रेडियो स्टेशन है। इसका नाम लोटस (Lotus) कमल है। सबसे पहले भारतीय जिस पानी के जहाज द्वारा साउथ अफ्रीका गये थे उसका नाम लोटस था इसलिए इस रेडियो स्टेशन का नाम भी लोटस रखा गया है।’
जॉहन्सबर्ग में यह भी देखने को मिला
फारुक के साथ जॉहन्सबर्ग से प्रिटोरिया  का सफर बहुत अच्छा बीता।  हम लोग जिस रोड़ पर  जा रहे थे,  वह  बेहद अच्छी व  साफ सुथरी थी। उसको देख कर लगता था कि साउथ अफ्रीका में बहुत प्रगति हुई है। वे हमसे कहीं आगे है पर यहां पर अधिकतर  सफेद  लोग ही दिखाई पड़े।
भारत से चलते समय हमें बताया गया था कि यहाँ पर अपराध बहुत हैं पर वहाँ इतना सब कुछ व्यवस्थित देखकर यह नहीं लगा।  मैने फारूक से पूछा कि क्या यहां पर अपराध काफी ज्यादा हैं।  उन्होंने  कहा,
‘यहां पर नौकरियां कम हैं और लोग ज्यादा है। यही कारण है कि यहां पर अपराध की संख्या  बहुत अधिक है।’
प्रिटोरिआ में हमारा होटेल
प्रिटोरिया में हमें, ग्राडन कोर्ट हैटफील्ड (Garden court Hatfield) में ठहरना था। वहाँ पहुँच कर लगा कि  क्यों न मैं ईमेल चेक कर लूँ।  बर्लिन (जर्मनी) यात्रा के दौरान, मैं जिस होटल में ठहरा था उस होटल के नीचे लॉज़ में एक कम्पूयटर रखा था जहाँ अन्तरजाल पर जाया जा सकता था इसके  इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसा नहीं देना पड़ता था। इसी तरह यहाँ भी एक कम्पूयटर था।  मुझे लगा कि यह भी   जर्मनी की  तरह मुफ्त होगा लेकिन पास जाकर उसकी नोटिस  पढ़ी तो उसमें लिखा था कि इसको प्रयोग करने के लिए आपको  १५ मिनट के लिए १५ रैंड (यानी की लगभग ९०/-रूपये) और आधे घण्टें के लिए २५ रैंड   देनें होगें।  अपना  देश समान्यता  में आधे घण्टें का दाम १५/-रूपया लगता है। मुझे लगा कि यह तो बहुत मंहगा है।
हम लोग  शाम को रात का खाना जल्दी खाकर सो गये क्योंकि अगले दिन सुबह ही हम लोगों को क्रुगर राष्ट्रीय पार्क जाना था। अफ्रीका में बहुत सारे पार्क है पर शायद क्रुगर  पार्क अफ्रीका का सबसे अच्छा और सबसे व्यवस्थित  जानवरों का पार्क है।
यह मेरी तरफ से आपको भेंट है
मुझे प्रिटोरिया में काम  था और यहीं रूकना था। इसी लिये क्रुगर राष्ट्रीय उद्यान (Kruger National Park) घूमने का चार दिन तीन रात का पैकेज़, प्रिटोरिया से लिया था।  इसकी बुकिंग अन्तरजाल पर भारत से करा ली थी। यह कुछ मंहगा था। यह इसलिए कि पैकेज़ जॉहन्सबर्ग में शुरू होतें है, लोग वहीं से इसे लेते है पर  हमने तो प्रिटोरिया से लिया था। यह केवल एक ही कम्पनी करती है। जाहिर है कि वह मंहगी थी। अधिकतर लोग तो केवल इसी पार्क को देखने आते है इसलिए वे जॉहन्सबर्ग हवाई अड्डे से ही सीधे इस ट्रिप पर चले जाते है। उन्हें किसी भी होटल में रूकनें की जरूरत नहीं है।
हम लोग सुबह, कुगर राष्ट्रीय पार्क के लिए निकले। होटल में नाश्ता मुफ्त रहता है लेकिन हम लोगों को  साढ़े ६ बजे निकलना था और नाश्ते का समय सात बजे शुरू होता था।   होटल वालों ने हमें  नाश्ता पैक कर दे दिया ताकि उसे हम रास्तें में खा सकें।
हमको लेने के लिए मिस्टर जेम्स ट्योटा वैन लेकर आये थे। यह उस  कम्पनी के साथ काम करते है जिनके साथ हम लोगों  क्रुगर पार्क घूमनें का पैकेज लिया था।  इसमें  लगभग १२ लोग बैठ सकते हैं लेकिन जेम्स के मुताबिक ज्यादा भीड़ नहीं है और केवल हम ही लोग हैं।
हमें दो रातें हेज़ी व्यूह (Hazyview) शहर के उंभाबा होटल (Umbhaba Lodge) में, और तीसरी रात  पिलिग्रमस् रेस्ट ( Pilgrim’s rest) शहर के रॉयल होटल में रूकना था।
खेतों में पानी की यांत्रिक सिंचाई
यहाँ पर खेतों की सिचाईं एकदम आधुनिक तकनीक  के द्वारा, यंत्रो से होती है। रास्ते में न केवल हमें खेती के, पर जानवरों के फार्म भी मिले। जानवरों के फार्म पर तरह -तरह के जानवर हिरण, शुतुरमुर्ग आदि थे । यह सब मांस खाने के लिए पाले जाते है। शुतुरमुर्ग के अण्डें मे छेद कर, उसके अन्दर का पदार्थ निकाल, उसे  अच्छी तरह से सजाया जाता है। उसके बाद वे  यादगार निशानी की तरह बेचे  जाते हैं।
चित्र विकिपीडिया से
रास्ते में, हमें एलो वीरा के भी बाग दिखे। जेम्स ने बताया कि यह काफी मात्रा में पैदा किया जाता है। शुभा ने बताया,
‘यह पेड़  से तरह तरह की दवाईयां बनती हैं और  त्वचा के लिये क्रीम भी बनायी जाती है। अपने घर में भी इसका पेड़ लगा है। पिछले साल हमारी बिटिया रानी इसी तरह की Crema Hidernante Aloe Vera नाम की स्पेन में बनी Moistturizing cream लायी थी। जो कि काफी अच्छी है।’
रोड बहुत अच्छी और सीधी थी। मुझे कुछ साल पहले अमेरिका जाने का मौका मिला था। साउथ अफ्रीका में रोड़ देखकर वहां के रास्ते की याद आयी। हांलाकि साउथ अफ्रीका में लोग अपने देश की तरह बांयी तरफ चलते है। आगे कुछ दूर चलने पर एक जगह बोर्ड दिखायी पड़ा जिसमे लिखा हुआ था,
‘क्राइम जोन डोंट हाल्ट’।
मैंने जेम्स से पूछा ऎसा क्यों लिखा है तब जेम्स का कहना था,
‘यह जगह मौज़म्बीक देश के पास है और वहाँ के बहुत से लोग यहां आ जाते है और कारें रोक कर लूटते  हैं।  इसीलिए लिखा हुआ है कि यहाँ मत रूकिए।’
शायद यह बात सच नहीं है। साउथ अफ्रीका में अपराध काफी हैं। मुझे लगता है कि जेम्स अपने देश की बुराई नहीं करना चाहते थे। इसीलिये उन्होंने यह बात कही।
रास्ते में, हम लोगों को एक ट्रक  मिली जिसमे फर्नीचर का समान लदा  हुआ जा रहा था । जेम्स ने बताया कि ये लोग मौज़म्बीक से आये है और यहां से  पुराना माल ले जाकर, वहां महंगे दामो में बेचते हैं।
रास्ते में, एक स्टील प्लान्ट, स्क्रैप प्लान्ट और पेपर मिल मिली। बहुत सारे थर्मल पावर स्टेशन मिले। जेम्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका में दो हाइडिल पावर स्टेशन हैं जिसमें एक  सनसिटी के पास है। जेम्स ने हमें सनसिटी देखने जाने  की सलाह दी। उसके मुताबिक यह  बहुत सुन्दर जगह है और यहां पर ऎश्वर्या राय, मिस वर्ल्ड चुनी गयी थी।
रास्ते में टोल एरिया गेट बना हुआ था जिसमें रास्ते के मेनटेंस के लिए पैसा देना पड़ता है। यही कारण है कि यहां की रोड़ बेहतर हैं। रास्ते में जगह जगह पर,   पेट्रोल भरने की जगह है  जहाँ बाथरूम जाया जा सकता हैं। यह बहुत साफ थे। मुझे लगा कि काश अपने भारत मे  कुछ इस तरह की चीज़ें होती जिसका हम लोग प्रयोग कर सकते, तो कितना अच्छा होता।
हम लोग आधा रास्ता तय करने के बाद  एक पेट्रोल  पम्प  पर रूके । यहाँ खाने पीने का समान भी मिलता था। यह बहुत अच्छी साफ सुथरी जगह थी।  हम लोग बहुत सबेरे उठ गये थे इसलिए नींद भी आ रही थी। मैंने जेम्स से पूछा कि क्या वे कॉफी लेना पसंद करेगें। उन्होंने कहा, जरूर। हम कॉफी पीने के लिए वहाँ पहुँचें।
मेरी पत्नी ने कॉफी लेने से मना कर दिया । हम लोगों ने दो कॉफी के लिए आर्डर दिया। जो लड़की काफी बना रही थी उसने कॉफी देने के पहले क्रीम से उस पर  सुन्दर सा फूल  बनाया। यानि कि कॉफी के ऊपर क्रीम से नक्काशी। यह बहुत सुन्दर लग रहा था। मैंने उससे कहा,
‘मैं हिन्दुस्तान से आया हूं और मैंने कभी भी इस तरह से नक्काकाशी की हुई कॉफी नहीं पी है। क्या मैं कॉफी बनाते समय,  उसका चित्र ले सकता हूं।’
वह मुस्कुरायी और उसने कहा जरूर। उसने एक कप कॉफी और बनायी जिसे मेरी पत्नी नें ले लिया पर तीसरी कॉफी का पैसा नहीं लिया। वह मुस्कुरा कर बोली,
‘यह मेरी तरफ से आपको भेंट है।’
उस लड़की ने अपना नाम यंतोरा बताया। वह मुस्कुरा रही थी और उसकी बातचीत करने का ढंग बहुत प्यारा था।
रास्ते में जो भी कस्बे मिलते थे उनके नाम के अन्त में बाद डॉर्प (Dorp) लिखा हुआ था। जेम्स ने बताया कि यह डच भाषा का शब्द है जिसका अर्थ कस्बा होता है इसलिए यह कस्बे के नाम के बाद लिखा है।
रास्ते में, मक्का रखने के बड़े बड़े स्टोर मिले जिसमें मक्का बीच से डाला जाता है।
हमें रास्ते में, यूक्लीपिटिस, चीड़, केले,  काजू , संतरे, और आम के बगीचे मिलें। जेम्स ने बताया कि यूक्लीपिटिस का प्रयोग मकान  में फर्नीचर  और  पेपर बनाने  में होता है। केलों को प्लास्टिक से ढ़क कर रखा था। यह इसलिए किया जाता है कि उन्हें बंदर न खा सके और उनमें कीड़े न लगें।
रास्ता व उसके अगल बगल की जगह बेहद साफ सुथरी थी। जेम्स ने बताया कि म्यूनिसपल्टी इसको साफ करने के लिए टेंण्डर बुलाती है और वे लोग साफ रखतें हैं। रास्ते में हमनें गाड़ी में
उंभाबा होटल जहां हम हेज़ी व्यूह में ठहरे थे
पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पम्प पर लिखा था, यहाँ मोबाइल फोन पर बात करना मना है। मैंने पेट्रोल मालिक से पूछा हमारे भारत में ऎसा नहीं होता है। यहाँ पर ऎसा क्यों लिखा है? उसका जवाब था,
‘मोबाइल फोन चार्ज करते समय या बात करते समय वे अक्सर फट जाते हैं । यदि पेट्रोल पम्प पर बात करते समय फट जाये तो अर्नथ हो सकता है। इसलिए यहाँ पर मोबाइल पर बात करना मना है।’
हम लोग रास्ते का आनन्द लेते हुए १२ बजे तक हेज़ीव्यूह ( Hazyview) पहुंच गये। यहीं उम्भाबा लॉज़ (Umbhaba Lodge) में  हमें दो रातें गुजारनी थी।  हम लोगों ने, यहां पर अपना समान रखा और क्रुगर पार्क के लिए चल दिए क्योंकि  दोपहर को एक सफारी में जाना था।
क्रुगर पार्क की सफाई देख कर, अपने देश की व्यवस्था पर शर्म आती है
क्रुगर राष्ट्रीय पार्क (Kruger national park) पार्क साउथ अफ्रीका में जानवरों को सुरक्षित रखने की जगह है। यह लगभग १८,९८९ वर्ग किलोमीटर (७३३२ वर्ग मील) में फैला है और उत्तर दक्षिण ३५० किलोमीटर (२१७) मील और पूरब पश्चिम ६० किलोमीटर (३७मील) है। इस पार्क के चारो तरफ तार लगे है जिसमें हल्की सी बिजली दौड़ती रहती है। यह इसलिए की जानवर बाहर न जा सके।
पॉल क्रुगर का वैनिटी फेयर से कार्टून - विकिपीडिया से
पॉल क्रुगर (Paul Kruger) ट्रांसवाल गणराज्य (Transvaal Republic) के राष्ट्रपति थे। उन्होंने,  १८९८ में,  इस पार्क की स्थापना घटते हुऐ जानवरों की संख्या और शिकार को रोकने के लिय की।
क्रुगर नेशनल पार्क की सबसे अच्छी बात, वहां की सफाई है।
क्रुगर पार्क में, हम लोगों ने दो दिन में, लगभग १४ घण्टें, वहां पर व्यतीत किये। एक बार दिन में २ बजे से लेकर ८ बजे रात्रि तक और अगले दिन सुबह ६ बजे से २ बजे तक। वहां पर एक भी कागज, शीशे की बोतल, प्लास्टिक, या रैपर नहीं दिखायी पड़ा। हमें हिन्दुस्तान के लगभग सारे राष्ट्रीय पार्क जाने का अवसर मिला है। वहां पर रैपर और प्लास्टिक की भरमार ही दिखायी देती है।
पार्क में दूसरी अच्छी बात यह थी कि उस पार्क में दो ऎसी जगह हैं जहां पर आप नाश्ता या खाना खा सकतें हैं और बाथरूम जा सकते हैं। पूरी जगह की सफाई देखने लायक थी। इसे देख कर मुझे अपने देश की व्यवस्था के बारे में शर्म आयी।
इस पार्क में मुझे एक बात और बहुत अच्छी लगी। इसमें जगह जगह सोलर पैनल (Solar panel) और हवा की चक्की (Wind mill) लगी थी । मैंने वहां इसका कारण पूछा तो हमें बताया गया,
‘एक बार यहां पानी की कमी के कारण जानवर मरने लगे तब सरकार ने इन्हें लगाया। इससे बिजली पैदा कर पम्प चलाये जाते हैं जो जमीन से पानी निकाल कर पोखरों में जानवरों के लिये डालते हैं। जंगल के अन्दर बिजली के तार इसलिये नहीं लगे हैं कि उससे आग लगने का खतरा होता है। इनमें यह खतरा नहीं है।’
यह वीडियो, वर्ष २००४ में कुगर पार्क में पानी के पोखरे के पास भेंसे, शेर और मगरमच्छ के बीच, शौकिया लोगों के द्वारा खींचा गया है। यह बहुत ही रोचक है और शायद जानवरों के बारे में सबसे ज्यादा देखा गया विडियो है।
मुन्ने को जानवर पसन्द थे। इसलिये साल में एक बार हम लोग जंगलों में जाया करते थे पर यह जंगल, भारत के जंगलों से एकदम अलग है। भारत में जंगल बहुत घने होते हैं जब कि यह जंगल घना नहीं है। और इसमें झाड़िया हैं और जहाँ तक आपकी नजर जाती है वहां तक सब देख सकतें है। इसी कारण यहां पर ज्यादा जानवर दिखाई पड़ते हैं। हम लोगों ने इस पार्क में जितने भी जानवर देखे उतने जानवर भारत के सारे जंगलो में मिलकर नहीं देखे थे। क्रुगर पार्क में प्रति व्यक्ति को प्रति दिन में १३२ रैंड फीस देनी पड़ती है। उसको देने के बाद, हम लोग पार्क के अन्दर गये। जहां, हमारे जंगल में गाइड, रॉड्रिक्स, हमारा इन्तजार कर रहे थे।
हम दोनो व्यापार कर बहुत पैसा कमा सकते हैं
रॉड्रिक्स, एक प्राइवेट गाइड है और जिस कम्पनी के साथ हमने पैकेज़ लिया था वे उसी के साथ काम करते हैं।
साउथ अफ्रीका में ५०% शादियां टूट रहीं हैं।
दो दिन हम रॉड्रिक्स के साथ रहे। इस बीच मेरी इससे काफी मित्रता हो गयी। उसने हमें काफी कुछ अपने बारे में बताया। उसने बताया कि वह एकल पिता है और उसके दो बच्चे हैं जिनमें एक १५ साल का और दूसरा ११ साल का है। वे उन्हीं के साथ रहते हैं। पत्नी, उनसे अलग,  जॉहान्सबर्ग मे रहती है।  शायद, उन दोनो के बीच में तालाक हो गया है। मैंने इस बारे में और विस्तार से कुछ बात करना उचित  नहीं समझा। रॉड्रिक्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका में ५०% शादियां टूट रहीं हैं।
रॉड्रिक्स, अपने बच्चो के बारे में चिन्तित थे कि कहीं उनमें खराब आदत न पड़ जाए। इसी लिये वे उनके सामने शराब नहीं पीते हैं। उनके घर में  केवल कोल्ड ड्रिंक्स रहती हैं जिसे वे लेते हैं।
रॉड्रिक्स कुछ आगे बढ़ने वाले  व्यक्ति लगे क्योंकि उन्होनें कुछ देर बात चीत के बाद कहा,
‘आप मुझे बहुत अच्छे लगे यदि आप मेरे साथ आ जाएं तो  हम व्यापार कर बहुत पैसा कमा सकते हैं।’
वे चाहते थे कि मैं उनके व्यापार में हाथ बंटाऊंं  या उन्हें ऎसे लोगों से मिला सकूं, जो उनके व्यापार में हाथ बंटा सके। मेरे लिए, यह मुश्किल काम है। मैंने कहा,
‘मुझे व्यापार करना नहीं आता है और मैं व्यापार नहीं कर पाऊंगा। यदि आप व्यापार करने को सोचते है तो आपको पर्यटन के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए इण्टरनेट का प्रयोग करना अच्छा है। व्यापार के लिए आवश्यक है कि वह सुव्यस्थित हो और इसके लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी।’
रॉड्रिक्स के पास ट्योटा वैन थी जिसमें कुछ बदलाव कर दिये गये थे। इसमें बैठने के लिये सीटें तीन पक्तियों में थी। यह एक  खुली गाड़ी थी जो कि ऊपर से ढ़की थी। हमने इसी पर दोपहर की सफारी ली।
फैंटम, टार्ज़न जैसे चरित्य का जन्म – किंग सॉलमन माइनस् पुस्तक से
क्रुगर पार्क में दोपहर की सफारी के समय, हमारे साथ न्यूजीलैड से आए हुए एक दम्पत्ति, उनकी पुत्री व ब्रिट्रानी दम्पत्ति थे ।
भारत के जंगल के पार्क में सबसे ज्यादा चीतल दिखाई पड़ते है और यहां पर सबसे ज्यादा इम्पाला है। यह हिरण जाति का एक जानवर है। हम लोग हिरण जाति के लगभग सभी जानवरों को देखा।
हिरणों के अतिरिक्त, हमने ज़ेबरा (Zebra), हिप्पोपोटामस (Hippopotamus), जंगली सुअर (Wild Boar), ज़िराफ (Giraffe), बबून बंदर (Baboon), नीला वाइल्डबीस्ट (Blue Wildebeest),   हाथी (Elephant),    गेंडें (Rhinoceros), जंगली भैसों (African Buffalo), (Spotted Hyena) के झुण्डों को देखा।
यहां पर हमनें तरह-तरह की चिड़ियों (लगभग ४०-५० तरह की) को भी देखा। चिड़ियाएं तेजी से उड़ती थी कि हम लोगों ने उनका चित्र  नहीं खींच पाए।
रॉडिक्स के पास जानवरों की एक बहुत अच्छी गाइड पुस्तक थी। जब हम किसी जानवर के बारें मे पूछते  थे तो रॉडिक्स हमें उसी से दिखाते थे ताकि हम उसे ठीक प्रकार से जान सकें।
जंगल में घूमते समय मैने रॉड्रिक्स से पूछा कि क्या यहाँ पर टार्जन और फैन्टम के चरित्र लोकप्रिय हैं? उसने कहा,
‘मैंने न तो, यह नाम, कभी सुने हैं न ही वे लोकप्रिय हैं।’
मुझे आश्चर्य हुआ। जो चरित्र अफ्रीका के जंगलो पर आधारित है वे अफ्रीका में ही नहीं जाने जाते हैं। मुझे इस पर भी आश्चर्य हुआ कि इनके बारे में न्यूजीलैंड और इग्लैंड से आये दम्पत्ति को भी कुछ नहीं मालूम था हांलाकि उन्होंने किंग सॉलमन माइनस् का नाम सुना था पर पढ़ी नहीं थी।
किंग सॉलमन माइनस्  अंग्रेजी साहित्य की उच्च कोटि की पुस्तक मानी जाती है और इसी ने लोगों के मन में अफ्रीका के जंगलो के बारे में उत्सुक्ता जताई और टार्जन एवं फैन्टम  जैसे चरित्र का जन्म हुआ।
रॉड्रिक्स  ने  शाम को हमें पार्क में  छोड़ दिया। पार्क के आफिस से हमें शाम की सफारी लेनी थी और यह सफारी केवल पार्क के लोग ही करा सकते थे। न्यूजीलैंड से  आये दम्पत्ति  यह सफारी नहीं ले सकें क्योंकि यह उन्हें पिछली रात लेनी थी पर वे इसे नहीं ले पाये थे।
इस सफारी में हमारें साथ कुछ और लोग (तीन लड़के व एक लड़की) भी थे। मेरे विचार से  अमेरिकन लग रहे थे। वे बात-चीत से घमण्ड़ी लगते थे। यह अमेरिकनों की खास पहचान है वे दुनिया के सबसे बड़े दादा है। वे जो करते हैं वह ही ठीक- अपने आगे दूसरों को कम समझते है। अब समय बदल रहा है शायद वह कुछ सीखें और बर्ताव में परिवर्तन करें। नम्रता, दूसरों को समझना, सबसे बड़ा गुण है यही कारण है कि हमारी सभ्यता इतनी पुरानी होते हुए  आज भी जीवित है पर अन्य पुरानी सभ्यतायें समाप्त हो गयी।
लौटते समय हम लोगों की गाड़ी के साथ दो अलग-अलग समय खरगोश आगे आ गये और आगे आगे चलते रहे। जब गाडी तेज हो तो वे तेजी से दौड़ कर सड़क पार करते थे मानों वे हमें  रोकना चाहते हैं। हमारे गाईड ने बताया कि इन्हे रोशनी पसंद है और ये रोशनी से खेलना चाहते है। हम लोगों ने जब अपनी गाड़ी की लाइट बंद कर दी तो वे वापस जंगल में चले गये।
हमारी शाम की सफारी,  रात के लगभग ८ बजे खत्म हुई और हम लोग वापस अपनी लॉज में आ गये।
हिन्दुस्तानी, बिल्लियों से क्यों डरते हैं
उम्भाबा लॉज़ में हमारे कमरे का दृश्य
इस ट्रिप में सुबह का नाश्ता और रात का खाना मुफ्त था। दोपहर के खाने के समय हम घूमते रहते थे। इसलिये घूमने की जगह ही खाने की बात थी। नाश्ते में हमेशा फलों का रस रहता था पर रात के खाने में न तो रस रहता था न ही पानी।  वे लोग चाहते हैं  कि रात के  खाने के समय लोग शराब या वाइन लें। साउथ अफ्रीका के प्रत्येक रेस्ट्रां में बार रहता था।  उम्भाबा लॉज में भी था। उसे एक महिला देख रही थी। वह उसकी साक़ियः थी। रात के भोजन के समय, वह महिला हमारी टेबल पर आयी और पूछा,
‘क्या कोई  ड्रिंक लेना पसन्द करेगें?’
उम्भाबा लॉज़ में हमारे कमरे की बालकनी से बाहर का दृश्य
हमने बताया कि हम शराब नहीं पीते हैं पर क्या वह हमारे लिये मॉकटेल (Mocktail) बना सकती है। भारत में यह शब्द प्रचलित है पर लगता है कि वहां नहीं है। उस महिला ने यह शब्द कभी नहीं सुना था। उसने पूछा यह क्या होता है मैंने उसे बताया,
‘कॉकटेल में  शराब डालते हैं। मॉकटेल में शराब की जगह जूस डालते हैं और इसे सोडा के साथ बनाया जाता हैं। चूंकि इसमें शराब नहीं होती है इसलिये इसे मॉकटेल कहते है। भारत में पार्टियों में यह अक्सर ली जाती है। अगली बार जब कोई भारतीय उनके लॉज़ में रुके और शराब न पीना चाहे तो  वह उनसे यह पीने के लिये पूछ सकती है।’
वह महिला मेरे लिये एक मॉकटेल बना कर लायी। यह उसने पहली बार किया था। इसलिये यह उतनी अच्छी नहीं बनी थी जैसा कि भारत में दावतों या रेस्ट्रां में पीने को मिल जाती है।
उम्भाबा लॉज़ में एक  काली और सफेद रंग की बिल्ली  थी। मैं उसको कुछ खिला रहा था तो उस महिला ने मुझसे पूछा,
‘क्या आपको डर नही लगता है। क्योंकि  भारतीय लोग  बिल्ली से डरते है। जब भी वे हमारे लॉज़  में ठहरते है तो हमें बिल्ली को बंद करके रखना होता है।’
मैंने कहा,
‘मैने हमेशा जानवर पाले हैं। हमारे यहां तरह तरह के जानवर रहे हैं इसलिए मैं बिल्ली से नहीं डरता। हालांकि बिल्ली से थोड़ा घबराता हूं क्योंकि मैंने कभी भी बिल्ली नहीं पाली है। यदि साउथ अफ्रीका में बिल्ली ने काट लिया तो मै क्या करूंगा।  भारत में बिल्ली नहीं पाली जाती है पर कुत्ते पाले जाते हैं इसलिए भारतीय लोग बिल्ली से घबराते हैं पर कुत्तों से नहीं।’
महिला ने  कहा कि यह बिल्ली पालतू है और तंग नहीं करती है। उसने मुझसे यह भी बताया कि,
‘बिल्ली  पालन बहुत आसान है इनकी सफाई नहीं करनी पड़ती है और बिल्ली को खाना देने की जररूत नहीं है वह अपना खाना खुद ढूंढ लेती है।’
मैं अपने मित्रों के लिये वाइन लेना चाहता था। मैंने उससे वहां की अच्छी वाइन के बारे में पूछा। उसने कहा,
‘आप लॉज़ से वाइन मत लीजिये यह महंगी पड़ेगी। आप बाज़ार से १९९६ में बनी कोई भी वाइन ले लीजिये क्योंकि उस साल अंगूर की फसल सबसे अच्छी हुई थी और उस साल की बनी वाइन सबसे बेहतरीन है।’
मैंने, वाइन, हवाई अड्डे से ली पर १९९६ की बनी वाइन नहीं मिल पायी।
हम लोग न केवल थके थे पर जोर की भूख भी लग रही थी। खाना खा कर जल्दी सोने चले गये। हमें अगले दिन क्रुगर पार्क में, सुबह की सफारी लेनी थी।
आपको तो शर्म नहीं आनी चाहिये
क्रुगर पार्क में, हमने सुबह की भी सफारी ली। सुबह की सफारी में हमारे साथ वही न्यूजीलैंड के दम्पत्ति उनकी पुत्री और ब्रिटानी दम्पत्ति थे। न्यूजीलैंडर पिछले दिन भी और इस समय भी गाडी के सबसे पीछे वाली सीट पर बैठे। पीछे की सीट ऊंची होती है शायद वहां से सबसे अच्छा दिखाई पड़ता हो इसीलिए वे सबसे पीछे की सीट पर बैठना पसन्द करते थे। ब्रिटिश दम्पत्ति कुछ देर से आये इसलिए बीच वाली सीट पर हम लोग बैठ गये। हम लोग पिछले दिन भी साथ थे, वे हमारे ही लॉज़ में ठहरे थे – हमारी उन सब से अच्छी मित्रता हो गयी।
सार्वजनिक जगहों पर, भारतीय प्रेम या स्पर्श करने में हिचकते हैं।
सुबह सफारी में ठंडक होती है। हमें हिदायत दी गयी थी कि हम ठीक प्रकार से कपड़ें पहनें। हमने कपड़े भी पहने पर इसके बावजूद भी हमें ठंडक लगने लगी। न्यूजीलैंड और ब्रिटेन से आये दम्पत्ति में, पत्नी या तो पति की गोद में बैठ जाती या फिर वे एक दूसरे को आलिंगन में ले लेते ताकि वे एक दूसरे को गर्मी पहुंचा सकें पर शुभा – वह तो एक भारतीय की तरह छटक कर सीट के दूसरे कोने पर जा बैठी। उनकी तरह से बैठने पर, उसे और मुझे दोनो को शर्म आ रही थी – मैं उन्मुक्त होकर भी मुक्त नहीं, अपने बन्धनो में जकड़ा हूं। इस तरह का बर्ताव, विदेशियों से एकदम अलग है। हम लोग, सार्वजनिक जगहों में प्रेम या स्पर्श करने में हिचकते हैं।
हम से, न्यूजीलैंड से आये दम्पत्ति ने कहा,
‘आप लोग भी पास पास क्यों नहीं बैठते। भारत में तो खजुराहो (Khajuraho), कोर्णाक (kornak sun temple) जैसे मन्दिर हैं और कामसूत्र (kam sutra) जैसी पुस्तक लिखी गयी है फिर इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहें हैं। आपको तो शर्म नहीं आनी चाहिये। मुझे यह कुछ अजीब सा लगता है।’
मेरे पास इसका कोई उत्तर नहीं था। मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं मालुम। लेकिन मुझे भी यह अजीब लगता है।
रॉड्रिक्स के पास कम्बल थे। हमने उसे ओढ़ लिया। तब ही ठंड से पीछा छूटा।
सुबह चलते समय कुछ बूंदा बांदी हो रही थी। हम लोगों को लगा कि शायद आज का दिन तो बेकार जायेगा और कोई जानवर नही दिखेगें। लेकिन यह सच नही हुआ। वहां पहुंचने के बाद मौसम साफ हो गया, हांलाकि कुछ ठंड थी। हम लोग तरह तरह के जानवर देख पाये। वे धूप लेने के लिए निकले थे। हमें गैंडे भी दिखायी पड़े।
यह चित्र मेरा लिया हुआ नहीं है। इसे रासमस नामक जर्मन लड़के ने खींचा है। इस श्रंखला की अगली कड़ी में, मैंं आपकी मुलाकात, उससे और शेरों से करवाउंगा।
रॉड्रिक्स ने बताया,
‘गैंडे दो प्रकार के होते है एक तो सफेद (white rhinoceros) और दूसरा काला (black rhinoceros)।’
मुझें तो दोनों का रंग एक ही सा लगा। मैंने जब यह बात कही तो रॉड्रिक्स ने कहा,
‘दोनों का रंग एक है पर उन्हें सफेद या काला इसलिए कहा जाता है कि एक गैंडा बड़ा होता है। इसे सफेद कहा जाता है। दूसरी तरह का गैंडा कुछ छोटा होता है जिसे काला कहा जाता है। सफेद गैंडा केवल जमीन की घास खाता है क्योंकि उसकी गर्दन की बनावट इस प्रकार होती है कि वह अपनी गर्दन ऊपर नहीं कर सकता है और काला गैंडा छोटा होता है और वह जमीन की घास और ऊपर की पत्ती भी खा लेता है।’
मेरे यह पूछनें पर कि क्या वे एक ही योनि के है रॉड्रिक्स इसका ठीक से जवाब नही दे पाये। मैंने पूछा कि क्या इन दोनो के सम्भोग से कोई बच्चा पैदा हो सकता है। उसने कहा कि नहीं। मैंने कहा कि तब वे अलग अलग योनि के हैं अन्यथा बच्चा पैदा हो सकते है।
सच यह है कि गैंडे (rhinoceros) की पांच तरह की प्रजातियां पायी जाती हैं। इसमें से तीन एशिया में और दो अफ्रीका में पायीं जाती हैं। इन्हीं दो के बारे में रॉड्रिक्स हमें बता रहे थे।
पेड़ों पर बहुत बड़े घोंसले बने हुए थे। मेरे पूछने पर कि ये किसके घोंसलें है तो उसने कहा कि इनमे चील, बाज और गिद्व रहते है । मैने इन पंक्षियों को भी वहाँ देखा। यह सफारी ८ बजे समाप्त हो गयी। हम लोग वहीं पर नाश्ता करने के लिये रुक गये पर न्यूजीलैंड और अंग्रेज दम्पत्ति ने वहाँ हमसे विदा ली।
लगता है, आप मुझे जेल भिजवाना चाहती हैं
हम लोग नाश्ता कर पुन: सफारी पर निकल गये, यह सफारी सबसे अच्छी रही क्योंकि सबसे ज्यादा जानवर देख सके। इस सफारी में हम लोग एक पहाडी पर गये थे। ऊपर पहाड़ी पर समतल जगह थी। यह जगह बहुत सुन्दर थी। मेरा मन था कि यहां पर ज्यादा समय गुजारा जाए। लेकिन कुछ देर बाद रॉड्रिक्स ने हमें वहाँ से तुरन्त चलने के लिए कहा। मेरे पूछने पर उसने बताया,
‘खबर मिली है कि शेर दिखें हैं और हमें वहीं चलना है।’
रॉड्रिक्स बहुत तेजी से गाड़ी चलाते हुए हमें उस जगह पर ले गये जहाँ पर शेर थे। वहां पर एक शेर ,शेरनी और उसके बच्चे थे। यह रास्ते से थोड़ी दूर पर थे। रॉड्रिक्स के मुताबिक,
‘वहां कई शेर, और शेरनियां हैं। लेकिन वे कुछ नीचे की जगह पर है इसलिए हम उनको नहीं देख पा रहे हैं।’
शेरनी हम लोगों को थोड़ी देर तक तो देखती देती रही फिर उसके बाद वह आराम से सो गयी जैसे की उसे मालूम हो कि हम लोग उनका कुछ नही बिगाड़ेगें। धीरे धीरे यह खबर हर तरफ फैल गयी और हर तरफ से लोग गाडी लेकर उनको देखने आने लगे। हम लोगों ने आधा घण्टा उन्हीं को देखने में बिताया।
मेरे पास सोनी का कैमरा है। यह चित्रों को १२ गुना बड़ा कर खींच सकती है पर इसमें शेर और शेरनी के चित्र बड़े नहीं आ रहे थे। बगल की गाड़ी में कुछ जर्मन लोग थे। उनमें से एक लड़के के पास बहुत अच्छा कैमरा था। उस लड़के का नाम ग्रेनर रासमस (Greiner Rasmus) था और उसके पास कैनन (cannon ex 400 D) का कैमरा था। मैंने उससे कहा कि क्या वह कुछ चित्र मुझे भेज सकता हैं। उसने कहा जरूर। उसने मेरे पास कई चित्र भेजें हैं। जिसमें से कुछ, पिछली चिट्ठियों पर और कुछ इस चिट्ठी में हैं।
रासमस (Rasmus) २५ वर्षीय नौजवान है। उसने मीडिया, इतिहास और साहित्य में मार्गबुर्ग (Marburg) में उच्च शिक्षा प्राप्त की और दर्शन में डाक्टेरेट ली है।
Gutentag Rasums,
It was pleasure to meet you at Kruger’s Park. Thank you for photographs. They are beautiful and pettier that the ones that I took. Next year I do plan to visit to rain forests in Brazil. I hope you will also be able make it. We can plan to be there together.
Greetings to you from India.
Unmukt
हम लोग दोपहर तक वापस आये, दिन का खाना खाया। वहां पर एक दुकान भी थी जिसमें यादगार के लिए वस्तुएं मिल रहीं थी। मैंने वहां से कुछ वस्तुऐं अपने तथा मित्रों के लिये खरीदीं। काउंटर पर एक प्यारी सी युवती बैठी थी। उसने मुस्कुराते हुऐ कहा कि,
‘आप जानवरों की खाल और शुतुरमुर्ग के रंगे हुऐ अन्डे क्यों नहीं खरीदते। यहां से लोग यह दोनो वस्तुऐं जरूर ले जाते हैं।’
मैं अपने घर में, हमेशा जानवरों की खाल रखना चाहता था पर यहां जानवरो की खाल रखना गैरकानूनी है। इसलिये कभी रखने की हिम्मत नहीं की। मैंने उस युवती से कहा,
‘भारत में जानवरों की खाल रखना गैरकानूनी है। लगता है, आप मुझे जेल भिजवाना चाहती हैं।’
उसने मुझे समझाया,
‘यदि आप यह खाल हमसे खरीदेगें तो हम आपको एक सार्टीफिकेट देगें कि आपने इसे यहाँ से खरीदा है। इस पर भारत में, आपको कुछ नही होना चाहिये क्योंकि हमारे देश में, खाल बेचना गैरकानूनी नहीं है।’
मेरा मित्र इकबाल वकील है। मैंने उससे फोन कर यह बात पूछी। उसने स्पष्ट किया,
‘यदि वह लोग सर्टिफिकेट देते हैं तो कोई बात नहीं। तुम इसे खरीद सकते हो। यहां आकर इसे वन विभाग में रजिस्टर करवाना होगा।’
मैं शेर, चीता या तेंदुवे की खाल खरीदना चाहता था पर यह वहाँ नही मिल रही थी हालांकि कई अन्य जानवरों की खाल मिल रहीं थी। मैंने एक छोटी खाल जो स्प्रिंग बॉक (Springbok) नामक हिरण जाति का होता है उसकी खाल खरीदी।
आपको विश्वास नहीं – आप इसका सार्टीफिकेट देख लीजिये अब तो विश्वास हुआ कि नहीं।
स्प्रिंगबॉक हिरण का यह चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
भारत वापस आ कर, मैंने वन विभाग को पत्र लिखकर इस खाल को रजिस्टर करने की प्रार्थना की। लेकिन उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि यह प्रतिबंधित खालों में नहीं है। शायद स्प्रिंग बॉक जाति का हिरण अपने देश में नहीं पाया जाता है।
हम लोग वापस होटल के लिए चले। रास्ते में लकडबग्गे (spotted hyena) के बच्चे मिले और वे बहुत देर तक रोड़ पर बैठे रहे।  हम लोगों नें अपनी गाडी को कच्चें में उतारकर जाना पडा क्योंकि वह रोड से हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे। जगंल में, जानवरों को अधिकार है। यदि वे रोड़ पर हैं तो आप गाडी उनके आगे नहीं ले जा सकते हैं।
हमें अगले दिन पिलीग्रीम्स रेस्ट (Pilgrim’s Rest) जाना था। हम लोगों ने, क्रुगर पार्क में चार सफारी लीं और पार्क में लगभग १४ घन्टे गाड़ी में घूमते हुऐ बिताये। यह अपने आप में थकाने वाला अनुभव था। बाकी समय, हम लोगों ने आराम करने में बिताये।
ऐसा करोगे तो, मैं बात करना छोड़ दूंगी
पिलीग्रीम्स रेस्ट ( Pilgrim’s Rest) जाने के लिये, हमें सुबह केविल लेने आये। हम लोग लगभग ९ बजे, सुबह पिलीग्रीम्स रेस्ट के लिए चल दिए। रास्ते में हम लोगों को तीन जगहें देखनी थी। सबसे पहले हम लोग ग्रास कॉप गॉर्ज (Graskop gorge) देखने गये। यह गहरी सी घाटी है। जिसमें एक तरफ झरना गिरता रहता है। सुबह के समय हर तरफ धुंध ही धुंध थी इसलिए कुछ अच्छी तरह दिखाई नही दे रहा था।
यहां पर, आप चाहें तो घाटी में, एक तरफ से दूसरी तरफ १३५ मीटर तार पर झूल कर जा सकतें हैं या फिर बीचो बीच में आप रस्सी में बांधकर नीचे तक (६८ मीटर), ३ सेकेन्ड में जा सकते हैं। मैंने कहा कि मैं इनमे से कुछ करना पसन्द करूंगा। इस पर मुन्ने की मां, मुझसे, गुस्सा हो गयी। उसने कहा,
‘यदि तुम दोनों में से भी कुछ करोगे तो मैं तुमसे बात करना छोड़ दूंगी।’
हम लोग दूसरी तरफ गये जहाँ से यह हो सकता था। वह रास्ते भर जिद करती रही कि मुझे कुछ नहीं करना है । दूसरी तरफ एक जर्मन दम्पत्ति और उनके बच्चे थे जो कि दोनो कारनामे कर रहे थे। उस वक्त कुछ धुन्ध सी थी। इसलिए मुझे लगा कि बीचो बीच से नीचे जाना ठीक न होगा पर रस्सी में लटक कर, दूसरी तरफ तो जाया जा सकता हूँ। मैंने कैमरा मुन्ने की मां को दे दिया और उससे चित्र खींचने को कहा। उसने कहा,
‘तुम जो करने जा रहे हो। उसे तो मैं देख भी नहीं सकती हूं चित्र लेने का तो सवाल ही नहीं है।’
यह कह कर उसने अपना मुंह दूसरे तरफ कर लिया। मुझे गोवा यात्रा की याद आयी जब मैंने पैरासेलिंग करने की बात की थी। मैंने जर्मन दम्पत्ति से चित्र लेने की प्रार्थना की।
शुरू में तार लटक कर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में डर लगा पर जब मैं बीचो बीच पहुंचा तो सारा डर समाप्त हो गया और मज़ा आने लगा। नीचे पानी था जिसमें झरना गिरता दिखायी दे रहा था। बीच में पहुंचने के बाद मेरे भार से तार कुछ नीचे हो गया था। नीचे कोई धुंध नहीं थी और मैं एक बेहतरीन नज़ारा देख सका। कुछ देर बाद उन्होनें पुन: मुझे वापस खींच लिया।
‘उन्मुक्त जी, मुझे तो आपकी बात पर बिलकुल विश्वास नहीं है। आप तो डरपोक हैं। अज्ञात हो कर चिट्टकारी करते हैं, न किसी को फोन नम्बर देते हैं न ही किसी चिट्टाकार मिलन में पहुंचते हैं और न ही किसी से मिलते हैं। आप बहुत सी चिट्ठियों पर टिप्पणियां करना चाहते है पर टिप्पणी नहीं करते। तार में लटक कर घाटी में जाना तो हिम्मत का काम है। यह कार्य आपसे नहीं हो सकता इसलिये कोई चित्र नहीं है इस चिट्ठी में – हांकना बन्द कीजिये, हमें न बनाईये।’
मेरे भाई, मेरी बहना, यह सच है कि मैं अज्ञात हो कर चिट्ठाकारी करता हूं, किसी से नहीं मिलता हूं। बहुत सारी चिट्ठियों पर चाह कर भी टिप्पणियां नहीं कर पाता हूं। लेकिन मेरी भी मजबूरी है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि मैं डरपोक हूं। मुन्ने की मां के अनुसार शायद – मैं ज्यादा ही हिम्मती हूं; अपने वास्तविक जीवन में वह करने पहुंच जाता हूं जिसके बारे में लोग सोचते ही नहीं – इस लिये कई बार अपनी जान न केवल खतरे में डाल चुका हूं। खैर यह उसका सोचना है। लेकिन आप यह चित्र देखें अब तो आपको विश्वास हो गया न कि मैं तार पर लटक कर बीचों बीच गया था।
अब यह मत कह दीजियेगा कि लगता है कि चित्र में कुछ कलाकारी कर दी गयी है
भगवान की दुनिया – तभी दिखायी देगी जब खिड़की साफ हो
हमें, ग्रास कॉप गॉर्ज (Graskop gorge) देखने के बाद, लिस्बन झरना (Lisbon Falls) देखने जाना था। मुझे लगा कि वहाँ पर भी धुंध रहेगी और कुछ देख नहीं सकेगें लेकिन यह झरना कम ऊंचाई पर है इसलिए वहां पर धुंध बिल्कुल नहीं थी।
लिस्बन झरना पर सुन्दर नज़ारा था। वहां पहुंचकर मुझे जबलपुर के धुंवाधार झरने की याद आयी। हालांकि यह झरना जबलपुर के झरने की जितना सुन्दर नहीं हैं पर सफाई के मामले में उससे कहीं बेहतर है।
साउथ अफ्रीका में सफाई तारीफे काबिल थी। वे सफाई के मामले में बहुत आगे हैं। क्या हम कभी साफ रह सकेंगे? हम इतने अधिक हैं कि शायद जब तक हम सब न लगें तब तक यह संभव नहीं। शायद इसके बाद भी नहीं – भारत मां की भी अपनी कमियां हैं वह इतनी बड़ी नही जिसमें हम सब समा सकें।
सफाई न रहने के कारण, बहुत से लोग अपने देश घूमने नहीं आते हैं। मुझे कश्मीर में मिली फिंनलैण्ड की हेलगा कैटरीना की याद आयी। उन्होंने मुझसे कहा था,
‘मुझे भारत पसन्द है। मैं यहां अक्सर आती हूं पर गन्दगी के कारण मेरे बच्चे भारत आना पसन्द नहीं करते हैं।’
हमारा तीसरा पड़ाव गॉडस् विंडो (God’s Window) नाम की जगह थी। यह एक गहरी घाटी है जिसका नाम ब्लाइड घाटी (Blyde Canyon) है। घाटी में नीचें एक नदी बहती है। यहाँ पर वर्षा वन (Rain Forest) भी है।
हमें बताया गया कि इस घाटी का नज़ारा बहुत ही सुन्दर है पर धुंध के कारण, हम इसे या फिर नदी को देखने से वंचित रह गये। बाद में हम लोगों ने वहां के चित्र देखे और पिक्चर पोस्ट कार्ड खरीदे।  जिसे देख कर लगा कि शायद हम लोग वास्तव में भगवान की दुनिया देखने से वंचित रह गये।
यह चित्र मेरे द्वारा नहीं खींचा गया है। एक  पिक्चर पोस्ट कार्ड पर था।
हम लोग दोपहर तक पिलीग्रीम्स रेस्ट (Pilgrim’s Rest) पहुँचे। यह जगह वर्ष १८७३ में प्रसिद्व हो गयी थी क्योंकि यहां पर खोदने पर सोना मिला।
सर, पिछली रात, आपने जूस का पैसा नहीं दिया
हम लोग दोपहर तक पिलीग्रीम्स रेस्ट (Pilgrim’s Rest) पहुँचे। यह जगह वर्ष १८७३ मे प्रसिद्व हो गयी थी क्योंकि यहां पर  खोदने पर सोना मिला। यहाँ पर जगह जगह से लोग सोना खोदने आने लगे। यह साउथ अफ्रीका में सोने की खादानो में, सबसे ज्यादा सोना पैदा करने वाली खदान बना।  यह १९७२ तक चलता रहा। शुरू में, लोग अकेले आकर सोना खोदने  का काम करतें थे लेकिन बाद में १८९६ में, ट्रांसवाल गोल्ड माईनिंग स्टेट  ( Transvaal Gold Mining Estate) नामक   कम्पनी बनी। उनके पास खदानो की जगह और यह कस्बा भी  फ्रीहोल्ड में था। वर्ष १९७१ में इस कम्पनी ने इस कस्बे को सरकार को  वापस  स्थानान्तरित कर दिया। यह पूरा कस्बा   ऎतिहासिक धरोहर घोषित कर दिया गया है। पूरे कस्बे को ही राष्ट्रीय सग्रंहालय बना दिया गया है और इसे देखने के लिए लोग आते हैं। यहाँ पर कई संग्रहालय हैं।
यहाँ पर हम लोग रॉयल होटल में ठहरे। जब हम वहां  चेक-इन कर रहे थे उस समय बहुत सारे पर्यटक इसकी फोटो खींच रहे थे।  मैंने उनसे पूछा,
‘आप इतने चित्र क्यों खींच रहे हैं? क्या आप  यहां ठहरे हुए हैं?
उन्होंने कहा,
‘हम यहां नहीं ठहरे हैं पर इसके चित्र इसलिए  ले रहे हैं क्योंकि न केवल यह बहुत सुन्दर है पर इसका ऎतिहासिक महत्व भी है।’
मुझे यह समझ में नहीं आया क्योंकि वास्तव में यह किसी अन्य होटल जैसे ही था। उसके बाद जब कमरे में आया तो वहां कुछ चौपन्ने थे जिसमें होटल का इतिहास लिखा था। उन्हें पढ़ कर ही, इस होटेल का महत्व समझ में आया। यह १८९५ में,  उन लोगों की सुविधायें देने के लिए बनाया गया जो वहां पर सोना खोदने के लिए आ रहे थे।
मैंने यहां पर इनके कमरे और इसकी जगहों को देखना शुरू किया तो पाया कि इसकी  सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका रख रखाव  पुरानी तरह से ही किया जा रहा है। लगता
है कि  १०० साल के पहले लोग छोटे छोटे कमरों में रहते थे। कमरे और  बाथरूम  के बीच में केवल एक पर्दा पड़ा हुआ था। सारे कमरे इसी प्रकार के थे। शायद  उस समय इस तरह से लोग रहते रहे होगें। इनके बाथरूम मे साबुन रखने का तरीका भी नयाब था। अधिकतर होटल मे साबुन द्रव्य रूप में होता है और प्लास्टिक की छोटी-छोटी शीशियों में मिलता है। यहां का साबुन कागज के पैकेट में था और साबुन के ऊपर हल्का गुलाबी रंग का रिबन लगा हुआ था। यहां पर शैम्पू की छोटी छोटी बोतले नहीं थी पर एक बड़ी बोतल थी जिसमें कार्क लगा हुआ था।  पुराने समय में इसी  तरीके से साबुन या शैम्पू रखे जाते रहे होगें। होटल वाले इस कोशिश में लगे थे कि इस होटल को उसी  वातावरण में रखा जाए जो कि उसके बनने के समय था।
यहाँ पर हम लोगों ने चार संग्रहालय देखे।
पहला, पिलीग्रीम न्यूज़ संग्रहालय था। इसमें वहाँ के  छपाई का इतिहास था।
दूसरा, गैरेज संग्रहालय है।  इसमे वह वाहन भी था जिससे सोना  निकालने के बाद ले जाया जाता था। कई पुरानी कारें भी थी।
तीसरा हाऊस संग्रहालय था। इसमें उस समय  के प्रयोग किये जाने वाले  समान  थे। वहां पर मुझे  हारमोनियम जैसा वाद दिखायी पड़ा। लेकिन उसके अंदर  हवा हाथ से न डाल कर, नीचे पैर से पैडल चला कर डालने की सुविधा थी। इस कमरे में फोटो लगी थी जिसमें  एक महिला साड़ी पहने हुई थी । मैंने  उस संग्रहालय के देख रेख करने वाले युवक से पूछा कि क्या  यहाँ कोई  भारतीय  रहते थे।  वह इस बात की पुष्टि नहीं कर  पाया कि इसमें भारतीय रहते थे अथवा नहीं।  वह यह भी नहीं  बता पाया कि वह वाद हारमोनियम है, क्या उसका कोई और नाम है। शायद वहां के रहने वाले को इस तरह की सूचनायें पता करके रखनी चाहिये।
चौथा संग्रहालय एक स्टोर था। जिसमें इस बात का इतिहास था कि वहाँ किस किस तरह की चीज़ें बेची जाती हैं और किस तरह के पोस्टर होते थे। यहां कई  पोस्टर लगे हुए थे जिसमें एक पोस्टर लैक्टो कैलामाइन लोशन (Lacto Calamine Lotion) का भी था। यह आज भी मिलता है और त्वचा के बचाव के लिये महिलायें प्रयोग करती हैं, पुरुष भी चोरी छिपे इसका प्रयोग करने में नहीं हिचकते हैं   इस पोस्टर की मॉडेल आड्री हेपबर्न (Audry Hepbern) थी। यह बचपन में मेरी प्रिय कलाकार हुआ करती थी। रोमन हॉलीडे (Roman Holiday), न केवल इनकी पर, रूमानी फिल्मों में सबसे प्रसिद्ध फिल्म है। मैंने  इस पोस्टर का चित्र भी लिया जिसे आप देख रहें हैं।
हमारे  घूमने के पैकेज में सुबह का नाश्ता और रात के भोजन का पैसा पहले ही ले लिया गया था। इसलिये इनके लिए हमें पुन: कोई पैसा नहीं देना था।  रॉयल होटल में रात के भोजन पर एक  वेटर ने  पूछा,
‘क्या आप कुछ ड्रिंक लेना पसन्द करेगें।’
मैंने कहा कि मैं शराब या वाइन नही लेता हूं और जूस लेना पसन्द करूंगा। मुझे लगता था कि इसका पैसा हमें नहीं देना था पर रात के भोजन में पीने की चीज का पैसा देना था।  हम बिना दिए ही चले आए। अगले दिन जब सुबह नाश्ते पर उस वेटर ने हमसे  मुस्कुराकर  कहा,
‘सर, पिछली रात आपने जूस लिया था और उसका पैसा नहीं दिया है।’
मैंने कहा कितना देना है। उसने कहा साढ़े दस रैंड। मैंने कहा,
‘बिल लेते आओ, मैं दस्तखत कर देता हूं और स्वागत कक्ष पर अदा कर दूंगा।’
उसने जवाब था,
‘इस वक्त मेरे लिए वह पर्ची ला पाना मुश्किल है यदि आपको लगता है कि  आपको पैसा नहीं देना है तो मैं पैसा अदा कर दूंगा।’
मुझे उसकी बात में सत्यता लगी। मैंने उसे वह पैसा दे दिया । बाद में स्वागत कक्ष पर लोगों ने इस बात की पुष्टि की, कि वह पैसा हमें देना था।
इस कस्बे के पोस्ट आफिस में  अन्तरजाल की सुविधा थी। इस पोस्ट ऑफिस को रोज़ नामक महिला, देख रही थी। उसनें बताया कि आधे घण्टे के लिए १५ रैंड यानी की लगभग ९०/-रूपये देने होगें। मैंने यह पैसे दिए। यह कम्पयूटर  विन्डोज़ पर था पर  अच्छी बात यह थी कि इसमें फायरफॉक्स था।  हलांकि फायर फॉक्स पर हिन्दी  ठीक से नहीं दिखायी पड़ रही थी। मैंने अपनी ई-मेल देखीं और उसके बाद, हम वापस प्रिटोरिया चल दिये।
मैंने, आज तक, यहां हवा में कूदती हुई मछलियां नहीं देखी हैं
हम लोग पिलग्रिमस् रेस्ट से नाश्ते के बाद प्रिटोरिआ के लिये चले। रास्ते में हमें चीड़ के बाग दिखाई पड़े इनकी खास बात यह थी कि नीचे तने में कोई डाल नहीं थी। वे काट दी गयी थीं। तना बहुत ऊपर तक सीधे गया था। हमारे ड्राइवर केविल ने बताया,
‘तने पर बगल में जाने वाली डाल इसलिए काट दी जाती है कि तना सीधे ऊपर जा सके। यह मकान तथा फर्नीचर बनाने में सुविधाजनक रहता है।’
पिलीग्रिमस् रेस्ट से प्रिटोरिया पहुंचने में लगभग छः घण्टे लगते हैं। हम लोग रास्ते में डलस्ट्रूम (Dullstroom) नामक जगह में रूके। यहां पर हम लोगों ने रोज़ काटेज नामक जगह पर कॉफी पी। इसके नाम को सच करने के लिये इसके चारो तरफ क्यारियों में गुलाब ही गुलाब लगे थे।
हमारे पैकेज के प्रोग्राम में लिखा था कि डलस्ट्रूम फलाई फिशिंग (Fly Fishing) के लिए प्रसिद्व है। हम इसे ठीक से नहीं समझ पाये थे। यह पढ़कर हमें लगा था कि यह कोई ऎसी जगह है जहाँ पर बहुत सी मछलियां हवा मे कूदती हैं पर हमारे ड्राइवर ने कहा,
‘ मैं यहां से कई बार गुजरा हूं पर मैंने आज तक हवा में कूदती हुई मछलियां नहीं देखी हैं। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं मालूम है। लेकिन आप चाहें तो टूर ऑपरेटर से पूछ सकते हैं। यदि वह कोई जगह बताती है तो मैं आपको वहां ले चल सकता हूं।’
हम लोगों ने टूर आपरेटर से पूछा तो वह भी ठीक से नहीं बता पायी। हम लोग कुछ उलझन में रहे कि यह क्या है।
रोज़ काटेज में काफी पीने के बाद जब हम लोग वहाँ से आगे निकले तो रास्ते में एक दुकान थी जिसमें लिखा हुआ था फलाई फिशिंग शॉप, हमारे ड्राइवर ने गाडी रोक ली और कहा कि हम वहाँ जाकर पूछ सकतें है।
इस दुकान के बाहर एक नोटिस लगी थी कि अच्छे स्वभाव के कुत्ते अन्दर आ सकतें हैं। उस दुकान में दो कुत्ते थे जिनका नाम कैटी और एली था। दोनों ही बहुत प्यारे कुत्ते थे। मुझे कोई व्यक्ति पसन्द कर या न करे पर कुत्ते तो मेरे प्रिय हैं वे तो हमेशा मुझे पसन्द करते हैं। मैंने प्यार इनके सर पर हाथ फेरा हाथ मिलाया फिर दुकान के अन्दर गया।
हमनें दुकानवालों से फलाई फिशिंग के बारे में पूछा। उस दुकान में जॉन नाम का लड़का था। उसने बताया कि फलाई वास्तव में एक कांटा है जिसमें मछलियां फंसती है, मछली फंसाने के लिए बेट नहीं लगाया जाता है। उसने तरह तरह के कांटे दिखाये जिसमें अलग अलग रंग के रेशे लगे थे। जॉन के मुताबिक,
‘अलग अलग रंग के रेशे के पानी में पाये जाते हैं। जब कांटे में रंगों के रेशे लगा कर डाला जाता है तब मछलियां उन्हें खाने के लिए आती हैं तो कांटे में फंस जाती हैं।’
Hi John,
It was great pleasure to meet you in Dullstroom. Thanks for telling us information about fly fishing and demonstrating how to cast the rod. I hope you dogs Katti and Elli are fine.
We had wonderful trip of South Africa and will like to visit it again.
With greetings from India
Unmukt
आश्चर्य – सर्कस को चलाने वाले, इतने कम लोग
प्रिटोरिया में हमारे  होटल के  बगल में एक बहुत बड़ा सा मैदान था। लौटते समय हमनें देखा कि वहां पर एक सर्कस लगा हुआ था। इसका नाम ब्राइन बॉस्वल सर्कस (Brian Boswell’s Circus) था। हम इसे देखने पहुँचे।
इस सर्कस की सबसे सस्ती सीट ५० रैंड और सबसे मंहगी सीट १०० रैंड की थी। हम लोगों ने ५० रैंड का टिकट लेना उचित समझा। इसके रोज दो शो होते थे: एक साढ़े तीन बजे और एक साढ़े सात बजे। केवल शनिवार को तीन शो थे। यह  अपने देश की तरह का  सर्कस लगता था। यह एक टेंट में था जो कि अपने देश की तरह ही था। हालांकि इस टेंट का घेरा बहुत छोटा, अपने देश के टेंट का, एक तिहाई था।
अपने देश में रात के समय सर्च-लाइट की बीम आकाश में फेंक कर सर्कस की  सूचना दी जाती है। यहां इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी पर विज्ञापन के लिये इनके पास गाड़ियां थीं जिस पर शहर में सूचना देने की व्यवस्था थी। इनकी वेबसाइट पर भी इनके प्रदर्शन की विस्तार से सूचना है।
शो में बहुत ज्यादा लोग नही थें ६०-७० लोग रहें होगें। सर्कस  शेर और टाइगर के करतब से प्रोग्राम शुरू हुआ। यह उसी तरह का एक शो था जैसे अपने देश के सर्कसों में होता है। उसके बाद कई और करतब थे जिसमें कई जानवरों के थे।
एक करतब  में एक चाइनीज़ लड़की आयी। वह एक पहिये की साईकिल चला रही थी। यह भी अपने देश के प्रोग्राम की तरह था पर कुछ देर बाद  उस लड़की ने साइकिल सहित  रस्सी  कूदना शुरू किया। उसने अपने दोनों टांग से साइकिल  को पकड़ लिया था और जब वह ऊपर उछलती थी तो साइकिल भी  ऊपर उछलती थी और रस्सी नीचें से निकलती थी। वहाँ  एक मेज रखी थी। वह उसी तरह से कूदकर चढ़ती हुई मेज के ऊपर पहुँच गई। अपने देश में  मैंने इस तरह का करतब नहीं देखा है। इसमें कुछ करतब और भी देखे जिसे मैंने अपने देश में नही देखा है।
इस सर्कस का १९४८ का पोस्टर
इस सर्कस की खास बात यह लगी कि इसमे बहुत कम लोग थे। वही लोग टिकट चेक कर रहे थे, वही लोग जोकर बने हुए थे, और वही लोग सामान, जिस पर करतब दिखाते थे, उसको हटाते थे। मुझे आश्चर्य लगा कि इतने कम लोग इस सर्कस को चला रहे थे।
एक व्यक्ति कुछ संगीत बजा रहा था और शायद ३-४ लोग उसका सहयोग कर रहे थे जो करतब नहीं कर रहे थे। बाकी सब लोग जो लोग करतब करते थे वही लोग सर्कस में अन्य काम भी करते थे। इसमें कुछ चाइनीज़ युवतियां  भी थीं। वे जब करतब नहीं करती थी तो कपड़े बदलकर हम लोगों को  पंखे या खाने की  चीजें  बेचने के लिए इधर उधर घूम रही थीं।
इस सर्कस में एक इन्टरवल भी हुआ। उन्होंने इन्टरवल में सर्कस के सारे पोनीज़ आ गये। यह बहुत छोटे घोड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि  इन पर सवारी कर सकते हैं।  उस सर्कस मे जितने बच्चें थे वे सब उन पर सवारी करने के लिए पहुंच गये।  पोनीज़ ने सर्कस के अन्दर के  गोल घेरे का चक्कर लगाया जिसके लिए पांच रैंड देना पड़ा।
हमारे  देश में यदि शुरूवात ट्रेपीज़ के करतब से होती है तो अन्त शेर के करतब से। यहां प्रोग्राम,  शेरों के करतब से शुरू हुआ लेकिन ट्रेपीज के करतब  द्वारा इसका अंत नहीं हुआ। बल्कि अंत में दो जोकर आ गयें यह वही लोग थे जो बीच में करतब दिखा रहे थे। उन्होंने देखने वालों  से तीन महिलायें और एक पुरूष को लिया और चार कोने मे खड़ा कर दिया और एक बॉक्सिंग रिंग बनायी और बॉक्सिंग की ऎक्टिंग करते रहे।  इसी के साथ यह पूरा प्रोग्राम समाप्त हो गया।
सारा प्रोग्राम लगभग एक   घंटा ४० मिनट चला। सर्कस  देखकर मजा आ गया और  लगा कि ५० रैंड  वसूल हो गये।
अश्वेत लोग और गोरी मेम – वोट नहीं दे सकतीं
साउथ अफ्रीका में हम लोग एक दिन प्रिटोरिआ से जॉहन्सबर्ग घूमने गये। वहां, सबसे महत्वपूर्ण देखने की जगह, रंगभेद सग्रंहालय (एपारथेड (Apartheid) म्यूज़ियम) है। यह सग्रंहालय बताता है कि साउथ अफ्रीका में किस तरह से भेदभाव होता था।
हम लोगों ने टिकट लिया जो कि तीस रैंड का था और साथ ही आडियो सहायता ली। आप जिस जगह पहुँचते है यह आडियो हेल्प अपने आप वहाँ पर लगे चित्रों के बारे में बताती थी। मुझे अच्छी सुविधा लगी इसके लिए हमें १५ रैंड देने पड़े थे। हलांकि हमारे अलावा कोई और लोग इस सुविधा का प्रयोग नहीं कर रहे थे। यह मुझे कुछ अजीब लगा।
हमारे साथ एक टैक्सी ड्राइवर भी था। उसने कहा,
‘मैं यहां कई बार आया हूं पर मैंने इस संग्रहालय को नहीं देखा है।’
मैंने अपनी पत्नी के साथ उसका टिकट भी लिया। कुछ टिकटों में काला सफेद और कुछ में सफेद लिखा हुआ था। यह टिकट इस बात के लिए नहीं दिए गये कि हम लोग काले या सफेद थे। यह टिकट यह समझानें के लिए दिया गया था किस तरह से काले और सफेद में भेदभाव किया जाता था। हम लोग अलग अलग रास्ते से अन्दर घुसे।
सग्रंहालय में पहली अजीब बात यह लगी कि इसमे लिखा हुआ था कि पहले वहाँ पर अश्वेत लोग और गोरी महिलायें वोट देने की अधिकारिणी नहीं थी। मैंने ‘आज की दुर्गा – महिला सशक्तिकरण‘ की कहानी लिखते समय, इसकी ‘महिला दिवस‘ की कड़ी में बताया था कि इस दिवस की शुरुवात महिलाओं को वोट दिलवाने के लिये ही शुरू हुई थी। यहां प्रत्यक्ष सबूत मिल गया।
इस संग्रहालय में सबसे अजीब बात यह थी इसमें महात्मा गांधी का एक भी चित्र नहीं है। सच तो यह है कि इस भेदभाव के खिलाफ उन्होंने यहां पर सबसे पहले लड़ाई लड़ी थी। इस संग्रहालय में उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया जो उन्हें मिलना चाहिए। वहाँ पर शिकायत दर्ज करने की कॉपी थी। मैंने उस पर आपत्ति दर्ज की। यदि आप अब वहाँ कभी जायें और महात्मा गाँधी का चित्र देखें तो वह मेरे ही कारण होगा
संग्रहालय के बगल में, पुरानी बन्द सोने के खान का प्रवेश द्वार – यहां यह देखा जा सकता है कि सोना कैसे निकाला जाता था।
इस संग्रहालय में अजीब तरह की भावनायें मन में आती हैं। मैं वहाँ न जाता तो शायद साउथ अफ्रीका की यात्रा अधूरी रहती।
जॉहन्सबर्ग में महात्मा गांधी की मूर्ति है। सग्रंहालय देखने के बाद हम वहाँ गये। हमारे टैक्सी ड्राइवर को यह जगह नहीं मालूम थी । हम लोगों ने जब उससे कहा कि हम यहां जाना चाहते है तो उसने आसपास के कुछ लोगों से पूछा उसके बाद में वह हमें वहां ले गया। उसने बताया ,
‘मै वहां से अक्सर गुजरता हूं और मुझे नहीं मालूम था कि यह जगह महात्मा गांधी स्क्वैर के नाम से जाना जाता है।’
महात्मा गांधी स्क्वैर पर मूर्ति
वह हमें वहां एक जगह ले कर गया। वहां पर एक मूर्ति थी। उसने कहा कि यही जगह महात्मा गांधी स्क्वैर है। हमें वह मूर्ति महात्मा गांधी की मूर्ति नहीं लगी। मैंने कहा कि लगता है कि हम कुछ गलत जगह आयें है पर मूर्ति के नीचे पढ़ने पर पता चला कि यह महात्मा गांधी की ही मूर्ति है। यह मूर्ति उनके उस उम्र की है जब वे साउथ अफ्रीका में थे। यह उनके जवान समय की है। यही कारण है कि हम उसे नहीं पहचान पायें ।
गाड़ी से उतर कर हमनें टैक्सी ड्राइवर से कहा कि हमें १० मिनट के बाद आकर ले लेना क्योंकि वहां पर कोई रूकने की जगह नहीं थी। जिस समय हम उस मूर्ति का चित्र ले रहे थे तब पुलिस जैसा व्यक्ति हमारे पास आया। वह अपने को सिक्योरिटी का आदमी बता रहा था और उसी तरह के कपड़े पहने था। उसने कहा,
‘आप चित्र नहीं ले सकते है और आपको इसके लिए अनुमति लेनी पड़ेगी।’
मैंने उससे कहा,
‘दुनिया में ऎसा कहीं नहीं होता कि किसी सार्वजनिक मूर्ति का चित्र लेने के लिए किसी के अनुमति जरूरत हो।’
लेकिन वह नहीं माना। हम वहां उससे लड़ना नहीं चाहते थे क्योंकि यह नया देश था और वहां पर झंझट पालना ठीक नहीं था। हमनें पूछा कि अनुमति कहां से मिलेगी तो उसने मुझे एक इमारत की तरफ इशारा करके बताया कि वहां मिलेगी।
हम लोग पैदल चलकर उस इमारत के पास गये। वहां पर पहरेदार ने हमसे इमारत के दूसरी तरफ से १३वीं मंजिल पर जाकर अनुमति लेने की बात बतायी। हम लोग इमारत के दूसरी तरफ गये। वहां लिफ्ट ग्यारहवें तल तक जाती थी। इसलिए ग्यारहवें तल तक लिफ्ट से, उसके बाद सीढी चढ़ कर गये।
ऊपर एक बहुत अच्छा सा ऑफिस था। यहाँ पर स्वागत कक्ष मे बैठी महिला से वहाँ जाने के कारण बताया। उसने किसी अन्य महिला से बात करने को कहा। यह काफी सभ्रांत महिला लग रही थी जो अपने चालीस के दशक में होगी। हमने बताया, हम लोग भारत से आयें है, हम महात्मा गाँधी की मूर्ति की फोटो लेना चाहते हैं, कोई व्यक्ति ऎसा करने से मना कर रहा हैं,
‘आपसे इसकी लिए अनुमति लेने की बात की है।’
उस महिला ने कहा कि यह सच है कि आपको इसके लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। उसने ऑफिस में बात कर यह अनुमित हमें दी। मुझे यह बहुत अजीब बात लगी। हमनें वापस आकर उस मूर्ति के कुछ चित्र लिए।
महिला के द्वारा दी गयी अनुमति। इसमें उसका मोबाइल नम्बर भी था। वह मैंने हटा दिया है।
प्रिटोरिआ में मेरे मित्रों ने उसी रात पर हमें भोजन पर बुलाया था। उसने वहाँ के लोगों को भी मुझसे मिलने के लिए भी बुलाया था। मैने रात में वहाँ जब लोगों को यह बात बतायी तो उन्हे आश्चर्य हुआ। उनका कहना था कि उन्हें आश्चर्य है कि इमारत के दूसरी तरफ जाने पर किसी ने हमें लूट नहीं लिया। उनके मुताबिक वहाँ पर कोई अपना कैमरा नहीं निकलता क्योंकि उसके छिन जाने का भय रहता है।
इस रात्रि के भोजन पर सारे लोग श्वेत लोग थे। उन्होंने रंगभेद सग्रंहालय के बारे में मेरी राय जाननी चाही। मैने उन्हें महात्मा गाँधी के चित्र का न होने की कमी बतायी। उन लोगों का कहना था इसमें कई कमियां है। मुझे लगा कि वे लोग इस संग्रहालय से प्रसन्न नहीं हैं।
मैं, प्रिटोरिआ से ज्यादा, बम्बई की सड़को पर सुरक्षित महसूस करती हूं
प्रिटोरिया में यदि आप किसी से पूछें कि यहां घूमने की क्या जगह है तो वे बतातें हैं कि यहां पर यूनियन बिल्डिंग देखने के अतिरिक्त कोई भी घूमने की जगह नहीं है।
प्रिटोरिआ में उच्च न्यायालय
हम लोग यूनियन बिल्डिंग देखने जाने से पहले, वहाँ पर उच्च न्यायालय को देखने गये। वहां उस कक्ष को भी देखा, जिसमें नेलसन मण्डेला को सजा दी गयी थी। वहां के लोगों के मुताबिक महात्मा गांधी इसी हाई कोर्ट के द्वारा अर्टानी बनाये गये थे और वह यहां अक्सर आकर मुकदमों की बहस करते थे।
उच्च न्यायालय को देखने के बाद हम लोग वहां के यूनियन बिल्डिंग  देखने के लिए गये।  यहां पर साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रहते हैं। यह  बहुत सुन्दर है।
यूनियन बिल्डिंग के सामने से  एक सड़क जाती है उसके सामने एक बहुत बड़ी जगह है जिसमें बगीचा है। यह भी बहुत सुन्दर है।
यूनियन बिल्डिंग
अपने देश मे राष्ट्रपति भवन में जो बगीचा है उसे आप हर समय  नहीं देख सकतें हैं। वह कुछ समय के लिए ही सबके लिए खुलता है । यह भी कुछ देश के राष्ट्रपति के बगीचे की तरह जगह है लेकिन यह पूरी खुली जगह है। वहां पर घूमते हुए, हमारी मुलाकात एक भारतीय दम्पत्ति से हुई। मैंने उससे  पूछा की शाम  को  हम वहाँ क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा,
‘यहां पर शायद  शाम में कुछ नहीं हो सकता है। आप एक फ्रीडम पार्क देख सकते हैं लेकिन  उसके लिए वहाँ  दिन में ही जाया जा सकता हैं।’
कुछ देर बातचीत करने के बाद हमने उनसे पूछा कि क्या आप गुजराती हैं।  महिला ने बताया,
‘भारत से दो तरह के लोग आये। एक तो मजदूर के रूप में। ये लोग मुख्यत: बिहार और उत्तर भारत के थे। दूसरे लोग गुजरात से आये जो छोटा मोटा व्यापार करने के लिए वहां पहुंचे थे। मेरे  बाबा उत्तर प्रदेश  के थे और दादी बिहार की थीं। वे लोग मजदूर  के रूप में आये थे।’
मैंने उनसे ऎसे ही पूछा कि यहां पर बहुत सफाई है। यहां पर टैक्सी और कारें कानून का पालन करते है। मालूम नहीं क्यों लोग कहते है कि यहां पर कानून की व्यवस्था खराब है। उस महिला ने जवाब दिया।
‘मैं जब बम्बई की सड़क पर घूमती हूं तो मैं अपने को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं । मेरी तीसरी पीढ़ी है उसके बावजूद भी साउथ अफ्रीका की सड़क पर अपने आपको बिल्कुल सुरक्षित नहीं महसूस  करती हूं।’
हम लोग वापस अपने होटल आ गये। हमें अगले दिन भारत के लिए वापस चलना था।
यूनियन बिल्डिंग के सामने का बगीचा
अगले दिन सुबह, हम प्रिटोरिया से जॉहन्सबर्ग आये। वहीं साउथ अफ्रीकन एयरलाइन्स की उड़ान पकड़ कर, रात में मुम्बई पहुँचे। रात को वहीं विश्राम किया। अगले दिन अपने कस्बे आ गये।
यह यात्रा विवरण मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।
झाड़ क्या होता है? – अफ्रीकन सफारी पर।। साउथ अफ्रीकन एयर लाइन्स और उसकी परिचायिकायें।। मान लीजिये, बाहर निलते समह, मैं आपका कैश कार्ड छीन लूं।। साउथ अफ्रीका में अपराध – जनसंख्या अधिक और नौकरियां कम।। यह मेरी तरफ से आपको भेंट है।। क्रुगर पार्क की सफाई देख कर, अपने देश की व्हवस्था पर शर्म आती है।। हम दोनो व्यापार कर बहुत पैसा कमा सकते हैं।। फैंटम टार्ज़न … यह कौन हैं?।। हिन्दुस्तानी, बिल्लियों से क्यों डरते हैं।। आपको तो शर्म नहीं आनी चाहिये।।। लगता है, आप मुझे जेल भिजवाना चाहती हैं।। ऐसा करोगे तो, मैं बात करना छोड़ दूंगी।। भगवान की दुनिया – तभी दिखायी देगी जब उसकी खिड़की साफ हो।। सर, पिछली रात, आपने जूस का पैसा नहीं दिया।। मैंने, आज तक, यहां हवा में कूदती हुई मछलियां नहीं देखी हैं।। आश्चर्य – सर्कस को चलाने वाले, इतने कम लोग।। अश्वेत लोग और गोरी मेम – वोट नहीं दे सकतीं।। मैं, प्रिटोरिआ से ज्यादा, बम्बई की सड़को पर सुरक्षित महसूस करती हूं।।
सांकेतिक शब्द
। Kruger National Park, south africa, साउथ अफ्रीका, Johannesburg, Pretoria, साउथ अफ्रीका एयरवेज़, Phantom, Tarzan,
। जीवन, life-style,
। Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, मस्ती के लिये सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण , यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,
सिक्किम – छोटा मगर सुन्दर
इस चिट्ठी  में, हमारी सिक्किम और कालिम्पॉङ यात्रा का वर्णन है।
सिक्किम राज्य भारत के उत्तर पूर्व में है। यह हमारे साथ १९७५ में जुड़ा।
सिक्किम भारत का दूसरा सबसे छोटा प्रदेश है। गोवा (Goa) इससे छोटा प्रदेश है सिक्किम क्षेत्रफल ७ हजार वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसंख्या सारे राज्यों से कम, केवल ५,४०,००० है। इसके पश्चिम में नेपाल, उत्तर में तिब्बत, पूरब में भूटान, और दक्षिण में पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग जिला है। सिक्किम में चार जिले हैं – उत्तर, पूरव, दक्षिण, और पश्चिम।
सिक्किम घूमते समय, हमें पर्यटन विभाग के द्वारा जगह, जगह पर सिक्किम के बारे में कुछ जुमले लिखे दिखे। कहीं लिखा हुआ था – ‘छोटा और सुन्दर’ (Small & beautiful) तो कहीं लिखा हुआ था ‘छोटा मगर सुन्दर’ (Small but beautiful), इन दोनो में मुझे तो ‘छोटा मगर सुन्दर’ जुमला ज्यादा भाया।
सिक्किम पहाडियों और पेड़ों से हरा भरा सुंदर जगह है। यहां अलग अलग सभ्यता और संस्कृति के लोग रहते हैं।  लिम्बू (Limbu), लेपचा (Lepcha), और भूटिया (Bhutia) यहां के मूल निवासी हैं। नेपाली और और तिब्बती भी यहां बस गये हैं।
यहां पर हम लोगों ने सिक्किम के ऊपर एक पॉकेट गाइड ली। यह गाइड माइलस्टोंस (Millstones) के द्वारा प्रकाशित है। यह सिक्किम के बारे में अच्छी सूचना देती है। आप कभी सिक्किम जाने की सोचें तो इस पुस्तक को पढ़ लें। हालांकि इसमे बताई गई हर जगह में देखने के लिए न तो समय है और शायद न ही जरूरत।
गैंगटॉक कैसे पहुंचें
गैगंटॉक सिक्किम की राजधानी है। यहां पहुंचने के दो तरीके है।
हवाई जहाज से बागडोगरा फिर कार या हेलीकाप्टर से गैंगटॉक
रेल से जलपाईगुड़ी तक फिर कार से गैंगटॉक
हरा-भरा सिक्किम
हम लोग बागडोगरा तक इण्डियन एयरलाइंस के हवाई जहाज से आये। हवाई जहाज में चढ़ते समय, हमें हाथ, एवं मुँह साफ करने के लिए रूमाल तो मिला पर टॉफी नहीं मिली। मैनें परिचायिकाओं से पूछा,
‘टॉफियां कहाँ है?’
उन्होंने बताया,
‘प्रबंध समिति ने टॉफियां न बाटनें का निर्णय लिया है।’
मेरे विचार से यह निर्णय ठीक नही है। इसमें ज्यादा पैसा खर्च नही होता पर लोग प्रसन्न रहते है। हम लोग ज्यादा टाफियां जेब में रख लेते थे और बाद में आराम से खाते रहते थे। लगता है कि यह अब नही हो सकेगा, इसके लिए किसी दूसरी एयर लाइन्स से उड़ान भरनी पड़ेगी।
परिचारिकायें नीली और नारंगी रंग साड़ियां पहने थी। मैने पूछा कि क्या कोई नियम है कि कौन किस रंग की साड़ी पहनेगा। उसने बताया कि कोई नियम नहीं है पर उन्हें उन दो में से, किसी एक रंग की साड़ी पहनना होता है। जिसे जो रंग पसंद है वह उस रंग की साड़ी पहन सकती है।
नदियों और झरनों से भरपूर – सिक्किम
परिचारिकायें, हवाई जहाज पर जबान -तोड़ अंग्रेजी में बात कर रही थीं। उतरते समय भी उन्होंने अंग्रेजी में धन्यवाद और विदा ली। मेरे हिन्दी में कहे ‘नमस्ते’ पर जरा शर्मिदगी से भरी मुस्कराहट अवश्य दी।
बागडोगरा एयर पोर्ट से गैगंटॉक लगभग १२५ किलोमीटर है पर पहाड़ी रास्ते के कारण लगभग ४ घण्टें लगते है। हम लोगों ने बागडोगरा हवाई अड्डे से गैगंटॉक के लिये टैक्सी पकड़ी। हमारा टैक्सी ड्राइवर मजेदार व्यक्ति था। वह रास्ते भर बात करता रहा।
टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं
हम लोगो ने बागडोगरा हवाई अड्डे से, गैगंटॉक के लिये, टैक्सी ली। रास्ता टिस्ता (teesta) नदी के बगल से चलता है। कभी नदी नीचे हो जाती थी तो कभी हम लोगों के साथ। हम लोगों ने रास्ते में एक रेस्ट्राँ में चाय पी । वहाँ पर बहुत से लोग बेड़ा विहार (Rafting) रैफ्टिंग कर रहे थे। वहां इसके अतिरिक्त कुछ और नही थी । इसलिए मैंने पूछा
‘यहां कौन लोग बेड़ा विहार करते हैं।’
होटल के मालिक ने बताया
‘गैंगटॉक या कलिगंपॉङ जाते समय अथवा लौटते समय, पर्यटक यहां बेड़ा विहार करते है।’
वहां कपड़े बदलने की सुविधा है। लौटते समय, कुछ लोग वहां पर रात को भी रूकते हैं और दिन में निकल कर हवाई जहाज या ट्रेन पकड़ते हैं।
रास्ते में टिस्ता (teesta) नदी पर बांध बनता दिखाई पड़ा। टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि टिस्ता नदी पर कई बांध बन रहे हैं दो पश्चिमी बंगाल में है और कुछ सिक्किम में है। यह डैम अलग-अलग शक्ति की बिजली पैदा करेगें। हम लोग पांच बजे गैगंटॉक पहुंच गये।
गैंगटॉक पहुंच कर कुछ देर आराम किया फिर बाजार घूमने गये। रास्ते में, एक जगह कुछ लोग डेरा जमा रखा था। वे लोग उत्तर सिक्किम में टिस्ता नदी पर बन रहे बांध का विरोध कर रहे थे। मैने उनसे बात की। उन्होनें बताया,
‘हमारे गांव के अधिकतर लोग अनपढ़ है और लोग खेती करते हैं। जब डैम बनेगा तो हमारा गांव डूब जायेगा और हम लोग बेघर हो जायेगें। सरकार विस्थापित लोगों को नौकरी देने की बात कर रही है पर यह नौकरी केवल चपरासी की होगी।’
उनका यह भी कहना था,
‘यह डैम कञ्चनजङ्घा राष्ट्रीय उधान (Khangchendzonga National Park) में है और कानूनन नही बनाया जा सकता है।’
यह लोग अंगेजी मे बात कर रहे थे मैने पूछा की
‘आप लोग अंगेजी में बात कर रहे है । आप तो पढ़े लिखे लगते है।’
उन्होनें कहा कि गांव में उनके जैसे बहुत कम लोग है। मैंने उनसे उनके आंदोलेन के बारे में लिखित सूचना मांगी तब उन्होने कहा कि वह तो नहीं है पर वे लोग चिट्ठा लिखते है। मेरे विचार में वह लोग स्वयं चिट्ठा नही लिखते है पर उनके लिए कोई और लिखता है। क्योंकि जब मैने उनसे पूछा कि वह मुफ्त चिट्ठा लिखने देने की बेबसाइट पर है या उन्होनें कोई डोमेन लिया है। वे इसका ठीक से उत्तर नही दे पाये।
मुझे बाद में पता चला कि उनका चिट्ठा ब्लॉगर पर है और उसका नाम ani sikkim runcha…. है।
अनशन पर बैठे, उन लोगों का  चित्र उनके चिट्ठे से है।
बांध बनाया जाय अथवा नहीं का निर्णय – अक्सर विवाद में आ जाता है। नर्बदा परियोजना, टेहरी बांध, इसके जीते जागते उद्धाहरण हैं। जल विद्युत-घर के कारण, पर्यावरण का भी नुकसान होता है लेकिन यह थर्मल विद्युत-घर और नाभिकीय-विद्युत घर के मुकाबले, बहुत कम है। बांध के द्वारा पानी का संरक्षण ठीक से किया जा सकता है, बिजली पैदा की जा सकती है। यदि यह न हो तो विकास ही रुक जाये।
बांध बनाने में सबसे बड़ी मुश्किल पुनर्वास की है। इसमें न केवल भ्रष्टाचार है पर कुछ लोग भावनाओं को उभार कर ब्लैक मेल भी करते हैं। मैं नहीं जानता कि टिस्ता नदी पर बन रहे डैम के लिये क्या बात सही है।
नाथुला पास – भारत चीन सीमा
नाथुला पास पर भारत चीन की सीमा है। रास्ते में कुछ अन्य दर्शनीय जगहें हैं पर सबसे दूर नथुला पास है। टैक्सी ड्राइवर की सलाह थी कि हम सबसे पहले दूर की जगह को देख लें और लौटते समय अन्य जगहों को देख लेगें। बचपन में परीक्षा देते समय उल्टी बात रहती है कि पहले आसान सवाल का जवाब लिखो फिर कठिन सवाल का।
नथुला पास जाने के लिए परमिट की जरूरत पड़ती है। इसे अलग-अलग चेक पोस्ट पर दिखाना पड़ता है। एक चेक पोस्ट पर जब हम पास दिखाने के लिए रूके तब मुझे शंका निवारण की आवश्यक्ता पड़ी। वहां पर एक सार्वजानिक शौचालय था। यहां शंका निवारण के लिए २ रूपया देना पड़ता है। मुझे अपनी बर्लिन यात्रा की याद आयी जहां इसी के लिए ५० सेन्ट (लगभग ३० रूपये) देने पड़े थे। इस जगह जाकर मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि मैने इतना साफ सार्वजानिक शौचालय नहीं देखा था। मुझे इस बात से कुछ प्रसन्नता भी हुई।
मैंने शौचालय की देख रेख करने वाले व्यक्ति से, उसकी तारीफ की तो वह नहीं समझ पाया। टैक्सी ड्राइवर ने उस व्यक्ति को उसकी भाषा में यह समझाया तो उसने मुस्कुरा कर तारीफ स्वीकार की।
नथुला पास पर एक यादगार चिन्ह बना हुआ है। यह मार्च २००२ में बनाया गया था। यहां पर गार्ड ने मुझे बताया कि यह १९६२ में भारत -चीन लड़ाई और बाद के अन्य हादसों में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के यादगार में बनाया गया है। इसके ऊपर कुछ ऊपर चढ़ने पर एक जगह पत्थर जड़ा हुआ है जिसमे लिखा हुआ है कि जवाहर लाल नेहरू १ सितम्बर १९५८ को यहां आये थे।
भारत की सीमा पर सबसे ध्यान देने की बात यह थी कि वहां पर सैकड़ो हिन्दुस्तानी पर्यटक थे पर चीन की तरफ एक भी पर्यटक नहीं था। वहां पर केवल चीनी सैनिक थे। मैंने चीनी सैनिकों से हाथ भी मिलाया।
यहां से चीन में बनी रोड भी दिखाई पड़ती है और चीन में बनी रोड और अपने देश में बनी रोड में जमीन आसमान का अंतर दिखायी पड़ता है। जहां पर चीन की तरफ बनी हुई रोड एक बहुत ही सुन्दर, बेहतरीन और चौड़ी है जिसमें दो गाड़ी असानी से आ-जा सकती हैं। वहीं भारत की तरफ बनी रोड सकरी और कई जगह टूटी फूटी थी। सकरी होने के कारण जब आर्मी की ट्रकें आमने -सामने आ जाती थी तो लम्बा जाम फंस जाता था जिसे हटाने में काफी समय लगता था। नथुला पास से लौटते समय पानी भी बरसने लगा जिसके कारण रोड पर जगह जगह नाले से बन गये और पानी इक्टठा हो गया।
अपने देश और चीन की रोड देखकर मुझे शर्म लगी। मैंने वहाँ पर एक गार्ड से पूछा कि ऎसा क्यों है। उसने मुस्कुरा कर कहा,
‘हमारी तरफ तो पर्यटकों की भीड़ है। यह लोग, यहाँ पर आकर न केवल समय बर्बाद करते हैं पर उनके आवागमन से रोड भी खराब होत है। चीन की तरफ देखिये, उधर एक भी पर्यटक नही हैं। वे लोग इन सब बातों में समय बर्बाद नहीं करते। भीड़ कम होने के कारण उनकी सड़के भी कम खराब होती है और उनके रख रखाव में आसानी पड़ती है।’
मुझे लगा कि यदि कभी फिर भारत-चीन से युद्व हुआ (जिसकी सम्भावना सें इंकार नही किया जा सकता) तब इन सड़कों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
मेरे विचार से यह जगह पर्यटकों के जाने के लिए कुछ समय तक के लिए बंद कर देनी चाहिये ताकि कि हम रास्ते को कम से कम की चीन की तरफ की के रास्ते बराबर बना सकें और विवाद या लड़ाई के समय उनसे पीछें न रहें। लेकिन रास्ता शायद यह बंद करना सम्भव न हो क्योंकि सिक्किम में पैसा कमाने का सबसे बड़ा साधन पर्यटन है और सिक्किम का पर्यटन विभाग नथुला पास घूमने को विज्ञापित करती है कि आप वहां जाएं और देखें कि हमारे देश के सैनिक किस तरह से सीमाओं की रक्षा कर रही है। इसी कारण वहाँ पर भारतीय पर्यटकों की भीड रहती है। इससे लोगों को व्यापार का साधन मिल रहा है। यदि वहां पर्यटकों का जाना रोका जायेगा व्यापार करने के तरीके में कमी आयेगी।
क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे
सिल्क रूट क्या है?
पुराने समय में चीन भारत और पश्चिमी देशों के बीच रेश्म का व्यापार हुआ करता था। यह कई रास्तों से जाता था। इन्हें ‘सिल्क रूट’ कहा जाता था। इसमें एक रास्ता नथुला पास होकर जाया करता था। १९६२ में, भारत – चीन युद्व के बाद यह रास्ता बंद कर दिया। यह पुन: ६ जुलाई २००६ में खोला गया। इस रास्ते से पुनः व्यापार हो रहा है। हमें वहां चीन के कई ट्रक मिले जिसमें चीन से समान भारत आया था।
नथुला पास जाने पर ५० रुपये में आप को सर्टिफिकेट मिल सकता है कि आप नथुला पास गये थे। यह कोई भी बनवा सकता है। आपको केवल पैसे देने पड़ते हैं आप जो नाम चाहें वह दे सकते हैं। देखिये अब तो आपको विश्वास हो गया न कि मैं भी वहां गया था। यह सर्टिफिकेट एक सुन्दर से फोल्डर के अन्दर रख कर मिलता है।
इस फोल्डर के अन्दर के हिस्से में सिल्क रूट का नक्शा बना है और इसके बारे में सूचना लिखी है।
क्या ईसा मसीह ही सेंट ईसा (Saint Issa) थे और भारत आये थे?
निकोलस नोतोविच (Nicolas Notovitch) एक रूसी अन्वेषक था। उसने कुछ साल भारत में बिताये। बाद में, उन्होने फ्रेंच भाषा में ‘द अननोन लाइफ ऑफ जीज़स क्राइस्ट’ (The unknown life of Jesus Christ) नामक पुस्तक लिखी है।
निकोलस नोतोवच का चित्र विकिपीडिया से
निकोलस के मुताबिक यह पुस्तक हेमिस बौद्घ आश्रम (Hemis Monastery) में रखी पुस्तक (The life of saint Issa) पर आधारित है। उस समय हेमिस बौद्घ आश्रम लद्दाक के उस भाग में था जो कि भारत का हिस्सा था। हांलाकि इस समय यह जगह तिब्बत का हिस्सा है। यह आश्रम इसी तरह के सिल्क रूट पर था।
यह रहस्य की बात है कि ईसा मसीह ने १३ साल से ३० साल तक क्या किया। इस पुस्तक के आधार पर निकोला का कहना है कि,
इन सालों में ईसा मसीह सिल्क रूट के द्वारा भारत आये थे
उन्होंने यहां में बौद्घ धर्म पढ़ने में बिताया,
उसके बाद बौद्घ धर्म से प्रेरित होकर धर्म की शिक्षा दी।
मुझे धर्म के बारे में कम ज्ञान है में नहीं जानता कि बौद्घ धर्म और इसाई धर्म में संबंध है अथवा नहीं। मैं इतिहास का भी अच्छा जानकार नहीं हूं। मैं नहीं कह सकता कि,
यह कहानी सच है अथवा नहीं?
ईसा मसीह वास्तव भारत आए थे अथवा नहीं?
ईसा मसीह ने बौद्घ धर्म की शिक्षा ली थी अथवा नहीं?
ईसाई धर्म बौद्घ धर्म से प्रेरित है अथवा नहीं?
पर मैं इतना अवश्य जानता हूं कि इस पुस्तक के बारे में विवाद है और इस तरह के विवाद का संतोषजनक जवाब दे पाना मुश्किल है।
मंदाकिनी झरना – ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म वाला
हम लोग, नथुला पास से लौटते समय, बाबा हर भजन सिंह मंदिर भी गये। यह वास्तव में समाधि है। बाबा हर भजन सिंह पंजाब रेजीमेंट में थे। ४ अक्टूबर १९६८ को जब वे एक खच्चर (mule) को लेकर आ रहे थे तो उनका पैर फिसल गया जिसके कारण वह एक झरने में गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। ऎसा कहा जाता है कि कुछ दिनों बाद वह अपने एक सहयोगी के सपने में आये और कहा कि उनके नाम से एक समाधि बना दी जाए। यहां उन्हीं की समाधि बनी है।
यहां आने पर मुझे बताया गया कि यदि आप २ दिन यानी रविवार और मंगलवार को मांस न खाये तो पवित्र पानी पी सकते हैं पर प्रसाद लेने मे या टीका लगवाने में कोई भी इस तरह की बाधा नहीं थी । मैं सिक्किम का खाना, खाना चाहता था जिसमें मांस भी शामिल था। इसीलिए मैने पानी नहीं लिया पर माथे पर तिलक लगवाया और प्रसाद लिया।
लौटते समय हम लोग टोम्गो (Tsomgo) झील पर भी रूके। टोम्गो सिक्किमी भाषा का शब्द है और नेपाली में इसे छंगू झील कहा जाता है। ज्यादातर लोग इसको छंगू झील ही कहते है। यह ३७८० मीटर (१२,४०० फीट) की ऊंचाई पर है और गैंगटॉक से ३५ किलोमीटर की दूरी पर है। इस झील की परधि लगभग एक किलोमीटर है।
इस झील के पास बहुत सारे याक (Yak) थे । कई लोग उस पर चढ़कर सवारी कर रहे थे। वहां पर लोगों ने बताया की याक का दूध होता है और इस दूध की पनीर बनती है। जब मैने उसके दूध को पीने की या उससे बनी पनीर खाने की इच्छा की तो वह मुझे नहीं मिल पाया।
यहां पर हम लोगों ने दिन का भोजन लिया। भोजन में इस्क्यूस (iskuss) की रसेदार सब्जी और चावल था। उन्होनें बताया कि यह सब्जी कुछ लौकी और कोहड़ा जैसे होती है। भूख बहुत जोरों से लगी थी। सब कुछ स्वादिष्ट लगा।
लौटते समय हमें कई झरने मिले पर हम लोग एक खास झरने पर रूके। हमारे टैक्सी ड्राइवर ने इसका नाम मंदाकिनी झरना बताया। वहां मंदाकिनी ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म की हिरोइन है। उस फिल्म में वह इस झरने में नहाती है। इसलिए यह मंदाकिनी झरने के नाम से प्रसिद्व है। यहां पर एक बोर्ड लगा था। जिस पर इसका नाम Kyongnosla falls लिखा था। टैक्सी ड्राइवर के मुताबिक यह बोर्ड दो साल पहले पर्यटन विभाग ने लगाया है।
मैंने ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म नहीं देखी है। मैं नहीं जानता कि यह सही अथवा नहीं। हो सकता है कि वहां के टैक्सी ड्राईवर पर्यटक को आकर्षित करने के लिये यह बात कहते हों। पर यदि यह सही है तो इसे मंदाकिनी झरने के नाम से पुकारा जाए और कुछ ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म के साथ जोड़ा जाए तो कुछ ज्यादा लोग आकर्षित होंगे।
सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली
हम लोगों ने गैंगटॉक से युमथांग घाटी (Yumthang valley), युमसंगडॉन्ग (Yumesondong) घूमने का २ दिन १ रात का पैकेज लिया। हमें गुरूडोंगमर (Gurudongmar) झील के बारे में नहीं मालूम था। इसी लिए वह वाला पैकेज नहीं लिया। इसे घूमने के लिए ३ दिन और २ रात का पैकेज लेना पड़ता था।
हम सुबह गैंगटॉक से निकले। हमारा रात का पड़ाव लाचुन्ग (Lachung) में था। यह २६२४ मीटर (८६१० फीट) की ऊंचाई पर है। रात में यहीं रुकना था और अगले दिन सुबह युमथांग घाटी और युमसंगडॉन्ग जाने का प्रोग्राम था।
सिक्किम झीलों और झरनों का प्रदेश है नथुला पास जाते समय हम लोगों को बहुत सी झीलें मिली थी जिसमे सबसे महत्वपूर्ण छंगू झील थी। लाचुंग आते समय हमको बहुत सारे झरने मिले। सबसे पहला महत्वपूर्ण झरना सात बहने (seven sisters) पड़ा।
सात बहने झरने में पानी पहाडी से सात चरणों मे नीचे रास्ते तक गिरता है। इसलिए इसे सात बहने कहा गया है। वहां पर इसके बारे में कथा भी बतायी गयी। राजा की ७ राजकुमारियां थीं। उन्हें प्रकृति से प्रेम था और वे इसी झरने के रूप में हमेशा प्रकृति की हो गयीं । इसलिए इसका नाम सात बहने पड़ा।
सिक्किम भाषा में छू शब्द का अर्थ है, पानी। वहां झरने, नंदियां हैं इसलिए अक्सर जगहों, झरनो के नाम में छू शब्द जोड़ दिया जाता है।
रास्ते में हम लोगों को छूंगथंग (Chungthang) नामक जगह मिली। यहाँ पर भी टिस्ता और लाचुंग नदी का सगंम है। यहां नदी पर डैम बन रहा है। पानी रोका जायगा और सुरंग के द्वारा के मंगन के पास ले जाया जायगा। जहां पर बिजली घर में १२०० मेगावाट बिजली पैदा होगी।
रास्ते में हमें कई लडके, लडकियां बच्चे स्कूल जाते और लौटते समय मिले। मैने कुछ लड़कियों से बात की।
यह लड़कियां फुटंग स्कूल में पढ़ रही थी। उनके स्कूल में दो मीटिंग होती है। वे दूसरी मीटिंग में पढने जा रही थी। उन्होंने बताया,
‘हमारा स्कूल अंग्रेजी मीडियम स्कूल है । इसमे सिक्किमी भाषा पढ़ायी जाती है पर हिन्दी नही पढ़ायी जाती है।’
उन्होंने अपनी कापी में सिक्किम भाषा में लिखा लेख भी दिखाया। मुझे वह देवनागरी में लगा। मेरे पूछने पर कि यदि वे हिन्दी नहीं पढ़ती है तो हिन्दी में कैसे बात कर पा रही हैं। उन्होंने कहा,
‘थोरा-थोरा हिन्दी आती है।’
रास्ते में एक और झरना मिला। मैने इसका नाम पूछा तो ड्राइवर ने बताया की यह अमिताभ बच्चन झरना है। यदि आप इसे देखेगें तो समझ जायेगें है कि हमारा टैक्सी ड्राइवर इसे अमिताभ बच्चन झरना क्यों कह रहा था।
यहाँ पर बड़ी इलायची भी पैदा होती है, जिसका पेड़ भी हम लोगों ने रास्ते में देखा।
तारीफ करूं क्या उसकी, जिसने तुझे बनाया
लाचुंग से सुबह हम लोग युमसंगडॉन्ग (Yumesondong) और युमथांग घाटी (Yumthang valley) देखने के लिए निकले। युमसंगडॉन्ग ज्यादा दूर है। इसलिए पहले उसे देखने की सोची। सुबह भाग्य हमारे साथ नही था। हल्की-हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी और बादल छाये हुये थे। इसलिए रास्ते में न तो कुछ ठीक से देख पाये और न ही चित्र ले पाये। मुझे कुछ दुख भी लग रहा था कि इतनी दूर आने के बाद लगता था कि सब व्यर्थ ही रहेगा।
युमसंगडॉन्ग में हम लोग जीरो प्वांइट तक गए। इसे जीरो प्वाइंट इसलिये कहा जाता है क्योंकि यहां रोड समाप्त हो जाती है। यह लगभग ४६६३ मीटर १५३०० फीट की ऊँचाई पर है हम लोग जब पहुंचे तो बूंदा बादीं बन्द हो गयी थी पर बादल थे। लेकिन बहुत जल्दी ही भाग्य ने हमारा साथ दिया और धूप निकल आयी। हम लोग वहां करीब एक घण्टा रहे और पूरे समय मौसम सुहावना रहा। मुझे लगा कि शायद भगवान भी हम लोगों का साथ देना चाहते है। यहाँ पर बहुत सी जगह बर्फ जमी हुई थी। बहुत सारे पर्यटक थे और बर्फ में खेल रहे थे।
इस जगह की खूबसूरती कुछ अलग कस्म की है और इसे बयान कर पाना मुश्किल है। इसके लिये मेरी जबान पर अंग्रेजी का शब्द – raw beauty आता है। मैं नहीं जानता कि इसे हिन्दी में क्या कहा जाय। मुझे तो बस यही गाना याद आता था।
‘तारीफ करूं क्या उसकी,
जिसने तुझे बनाया
यह चांद सा रोशन चेहरा
झुल्फ़ों का रंग सुनहरा।
यह झील सी नीली आंखें,
कोई राज है इसमें गहरा।’
यहां एक बात मुझे अच्छी नही लगी कि चारों तरफ बिसलेरी, शराब की बोतलें, रैपर इधर उधर पड़े हुए थे। यदि इन रैपरों की गंदगी नही हटायी गई तो बहुत जल्दी ही यह बेहतरीन जगह एक कूड़ेखाने में बदल जायेगा। सिक्किम में सबसे ज्यादा पैसा पर्यटन से आता है। मेरे विचार से सरकार को कुछ कदम अति शीघ्र उठाने चाहिए:
इन जगहों पर तीन तरह के कूड़ा फेकने की व्यवस्था होनी चाहिए एक में शीशा, दूसरे में प्लास्टिक एवं तीसरे में कागज। इन्हें सप्ताह में दो बार उठाया जाना चाहिए अन्यथा बहुत शीघ्र ही यह जगह घूमने के लायक नही रह जायेगी।
सार्वजनिक शौचालय भी होने चाहिए जिसको पैसा देकर प्रयोग किया जा सकता है। युमसंगडॉन्ग में न कोई पेड़ है, न ही कोई आड़। पुरूष तो जहां चाहे वहां शंका निवारण कर ले पर महिलाओं को अवश्य परेशानी होती होगी।
यहां पर दो अस्थायी दुकाने थी। दोनों में शराब और चाय मिल रही थीं। एक दुकान को एक जाकिन नामक महिला चला रही थी। उसने कुछ देर तक मुझसे बात की लेकिन बाद में रूठ गयी और बात करने से मना कर दिया क्योंकि मैंने उसके दुकान से चाय नहीं पी। मैने चाय इसलिए नहीं पी क्योंकि उसमे चीनी बहुत मिली हुई थी और मीठी थी और मैं चीनी नहीं के बराबर लेता हूं। वह युमसंगडॉन्ग जैसी जगह चाय की दुकान लगा कर चाय और शराब बेच रही थी। यह साहस का काम है – शायद महिला सशक्तिकरण यही है। मैं बिना चाय पिये उसे पैसे दे कर, न खुद को, न ही उसको शर्मिंदा करना चाहता था। शायद मुझसे गलती हो गयी – मीठी ही सही, मुझे चाय पी लेनी चाहिये थी।
फूलों के रंग से … लिखी … पाती
युमसंगडॉन्ग से वापसी पर, हमें युमथांग घाटी और गर्म पानी का झरना देखना था। युमथांग घाटी फूलों की घाटी है।
यहाँ पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल का होता है। हम लोग वहां मई के अन्त में पहुंचे थे। इस समय तक अधिकतर फूल समाप्त हो चुके थे लेकिन युमथांग घाटी युमसंगडॉन्ग और, के बीच तरह -तरह के लाल, नारंगी, बैगनी, पीले और सफेद रंग के फूल थे। इन रंगों में भी, कुछ गहरे थे तो कुछ हल्के और बहुत सुन्दर लग रहे थे।
रास्ते मे एक जगह ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और एक सफेद फूल तोड़कर लाया। उसकी महक बहुत अच्छी थी। उसने बताया, इसे फले मेहतो कहते हैं और कालिम्पॉङ में इस फूल से अगरबत्ती बनायी जाती है।
वापस लौटते समय, हम लोगों के सामने से एक जानवर भी गुजरा जो काले रंग का था तथा उसकी पीठ सफेद रंग की थी। यह ऊदबिलाव जैसा था और ड्राइवर के मुताबिक माल-सापटो है। मैं नहीं समझ पाया कि यह क्या है और इसका अंग्रेजी में क्या नाम है।
रास्ते में पत्थरों पर नारंगी/ लाल रंग था। मुझे पहले लगा कि इन्हे रंगा गया है पर एक जगह मैंने उन्हें छू कर देखा तो लगा कि यह प्राकृतिक है। लगता है कि उनमें आयरन है जो कि आक्सीजन के साथ प्रक्रिया करने के कारण इस रंग के हो गए हैं। मंगल ग्रह भी, इसी कारण लाल रंग का दिखायी पड़ता है और सेब काटने के बाद रंग बदल देता है।
रास्ते मे चीड़ के पेड़ भी थे । इन पेड़ो में डाल समाप्त होने की जगह लाल व पीला/ धानी रंग का फूल सा दिखाई पड़ रहा था। ऎसा लगता था कि बड़े दिन पर क्रिस्मस का पेड़ सजा हुआ है। मैंने एक जगह पास जाकर देखा तो पता चला कि यह फूल नहीं है पर नयी पत्तियां निकल रही है।
युमथांग घाटी लाचुन नदी पर है और यह एक सुन्दर सी जगह है । हम लोगो नें सुबह नाश्ता नहीं किया था, अपने साथ ले गये थे। यहीं पर नाश्ता किया और चाय पी।
युमथांग घाटी के पास ही गर्म पानी का झरना है। लोगो ने बताया कि इसमे नहाने से त्वचा की बीमारियां ठीक हो जाती है। इस पानी में सल्फर मिला हुआ है।
गर्म पानी के झरने पर पहुंच कर मुझे अपने स्कूल कि रसायन शास्त्र के प्रयोगशाला की याद आयी क्योंकि वहां पर कुछ उसी तरह की गन्ध आ रही थी। मैंने पानी से कुल्ला भी किया तो उसका स्वाद अजीब सा था। यह पानी में सल्फर मिले होने के कारण था। पानी बहुत गर्म था। वहां कुछ समय रह कर हम लोग वापस होटल चले आए और सामान बांधकर वापस गैंगटॉक चल दिए।
इसी रास्ते में हमारी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई जिस तरह के शख्स मुझे शर्मिन्दा करते हैं और मैंने एक चिट्ठी ‘क्या आप इस शख्स को जानते हैं?‘ शीर्षक से लिखी।
मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें
हम लोगों को दो दिन गैंगटॉक में रहना था और यह समय हमने यहीं की जगहों को घूमने में बिताया। पहले दिन हम लोगों ने गणेशटोक गये। यहां पर गणेशजी का मंदिर है और वहाँ से शहर का नजारा दिखाई पड़ता है। यहां से दृश्य साफ तरीके से नहीं दिखाई पड़ रहा था क्योंकि बादल छाये हुए थे और हल्का-हल्का पानी बरस रहा था। गणेशटोक के बगल में ही चिड़ियाघर है। पानी बरसने के कारण हम वहां न जाकर, फूलों की प्रर्दशनी देखने चले गये ।
यह फूलों स्थायी प्रर्दशनी है। क्योंकि बहुत से पेड़ जमीन पर लगे हुए है और कुछ गुलदस्ते भी जगह-जगह पर रखे हुए हैं। पानी बरस रहा था यह ऊपर से ढ़की है इसलिए इसके अन्दर बहुत से लोग थे। यहाँ जगह -जगह फोटो सेशन चल रहा था लोग तरह-तरह के पोज़ (Pose) देकर फोटो खिंचवा रहे थे।
यहां पर मेरी मुलाकात मनोज से हुई जो कि अपनी महिला मित्र (या शायद उस की पत्नी हो) के साथ, सिल्लीगुड़ी से घूमने आये थे। इन लोगों के व्यवहार से लगता था कि शायद ये दोनों मित्र है और शादी शुदा नही है। मैने जब इनसे पोज़ देकर चित्र खीचने की बात की तो युवती शर्मा गई। मुझे उनसे यह पूछना ठीक नही लगा कि क्या वे शादी शुदा हैं।
वहाँ से निकलकर, हम लोग नमग्याल तिब्बतोलोजी संस्थान (Namgyal Institute of tibbtology) देखने गये। इस संस्थान में तिब्बती सभ्यता एवं भाषा पर शोध होता है। यह तीन मंजिले भवन में है।
पहली मंजिल संग्रहालय पर संग्रहालय है;
दूसरी मंजिल पर पुस्तकालय है; और
तीसरी मंजिल पर चित्र प्रर्दशनी लगी हुई थी।
संगहालय में गौतम बुद्व और बौध धर्म से जुड़े लोगों की मूर्तियां लगी हैं। वहां प्रार्थना की पुस्तकें और कुछ अन्य वस्तुएं रखी हुई थीं जिसमें लिखा था कि यह तांत्रिक विद्या में प्रयोग की जाती हैं। मुझे नही मालूम था कि बौध धर्म में भी कुछ तांत्रिक विद्या का प्रयोग होता है मैंने वहाँ के गार्ड से पूछा,
‘क्या बौध धर्म मे भी तांत्रिक विद्या होती है’?
उसने कहा मुझे नहीं मालूम पर उसने बगल में बैठी एक लड़की की तरफ इशारा कर उससे पूछने को कहा।
युवती ने अपना नाम पासंग बताया । उसने बताया,
‘मैं वाणिज्य (commerce) में स्नातक हूं। मेरे पिता इसी सस्थान में शोधकर्ता थे और मैं इस समय संग्रहालय की इंचार्ज हूं।’
उसके मुताबिक वह सारा सामान सब बौद्ध धर्म की पूजा में प्रयोग किया जाता है।
पासंग गुलाबी रंग की बख्खू ड्रेस पहने हुई थी। उसकी पलकें भी हल्के गुलाबी रंग की थी। वह प्यारी सी गोल मटोल बिटिया लग रही थी। मैंने पूछा,
‘पलको का गुलाबी रंग प्राकृतिक है अथवा फैशन।’
उसने बताया कि यह फैशन है।
हम लोग दूसरी मंजिल पर पुस्तकालय देखने चले गये। जाते समय मेरे व मेरी पत्नी के बीच बात शर्त लगी। मेरे विचार से मस्कारा (mascara) लगाये हुई थी पर मेरी पत्नी के विचार से उसने आई लाइनर (eye-liner) लगाये हुई थी । मैंने लौटकर पासंग अपनी शर्तें के बारे में बताया। वह मुस्करा कर बोली,
‘आप अपनी पत्नी से ज्यादा महिलाओं के फैशन के बारे में नहीं जानते हैं। आप यह शर्त हार गये है।’
मुझे नहीं मालुम था कि मस्कारा भौंहों में लगाया जाता है और आई लाइनर पलकों में। मेरा हारना लाजमी था। शुभा स्वयं फैशन नहीं करती पर उसे इन बातों के बारे में मुझसे ज्यादा ज्ञान है।
जीवन में सुन्दर लगना, न स्वयं को उत्साहित करता है पर दूसरों को भी अच्छा लगता है।
देखिये कैसे मस्कारा लगायें।
सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?
हम लोग गैंगटॉक  में वहीं का खाना खाना चाहते थे। इसके  लिए  हमें तिब्बत होटल में खाने के लिये  सुझाव दिया गया था। इस होटल में स्नो लायन (Snow Lion) नाम का रेस्ट्रां   है। यहां वेटर ने हमें शाकाहरी खाना के लिए Vegetarian  chetse Detse और  Vegetarian Phing she rice  खाने की सलाह दी। इसमें सब्जी उबाल कर बनायी गयी थी और मसाला बहुत कम था। हमें यह खाना पसन्द आया।  हमने अगले दिन पुन: वहां खाना खाने गये और मांसाहारी खाना खाया।
सिक्किम का चिड़िया घर
गैंगटॉक में तारगाड़ी  (Rope way) भी है। यह तारगाड़ी  गुलमर्ग के बराबर तो अच्छी नहीं है पर तारगाड़ी पर चढ़ने का एक अलग मजा है। यह  बहुत ऊंची  है और इसमें गैंगटॉक शहर दिखाई पडता है। हम लोग इस पर घूमने के बाद चिड़ियाघर  देखने  गये।
मुन्ने को जानवर बहुत पंसद है। इसलिए हम जहां भी जाते थे वहां चिड़ियाधर या राष्ट्रीय उद्यान अवश्य जाते थे। मैंने कई जगह के चिड़ियाघर देखें है पर  गैंगटॉक तरह का चिड़ियाघर नहीं देखा है। इसमे  जानवर तो  कम  हैं लेकिन  यह है,   अजूबा। सच पूछिए तो यह चिड़ियाघर नहीं,  जंगल है जंगल – जंगलो के बीच, उसी में जानवरों का रहने का स्थान।  यहां पर मुझे, मालुम नहीं क्यों, जुरैसिक पार्क (Jurassic Park) फिल्म की याद आयी।
यहां हमने  कुछ ऎसे जानवर देखे जो वास्तव में कभी नहीं देखे। इनमें स्नो लेपर्ड    (Snow leopard) लाल पांडा (Red panda),  हिमालयन पाम सिवेट (Himalayan palm civet) टाइगर बिल्ली, तिब्बती भेड़िया (Tibetan wolf)  शामिल है।
चिड़ियाघर  के  बीच छोटी सी दुकान जगह है, जहां पर चाय व कोल्ड ड्रिंक आदि ले सकते है ।  इस दुकान को दो बहने चलाती  हैं। बड़ी बहन का नाम मीना कुमारी प्रधान है । हमनें वहीं बैठकर  चाय पी। गैंगटॉक मे कुछ लड़किया या महिलाएं देखने को ज्यादा मिलती है और दुकानो को वही चलाती  है। हमनें पूछा कि ऎसा क्यों है तो उसने बताया,
‘यहाँ पर पति और पत्नी दोनों काम करते हैं। मेरे पति  ए०जी०आफिस में काम करते हैं और मैं इस दुकान को अपनी बहन की सहायता से चलाती हूं  मैं कुछ पैसा कमाना चाहती हूं। ताकि अपने बच्चों को पढने के लिए  कलकत्ता भेज सकूं।’
मेरे दूसरे सवाल पर कि क्या सिक्किम में महिलाएं ज्यादा हैं?  उसने कहा,
‘यह  सच है क्योंकि यहाँ पर ४ लड़कियां है तो केवल एक लड़का है।’
मैं नहीं समझता हूं कि  लड़कियों और लड़को में इतना अन्तर हो सकता है। मैं हमेशा यही समझता हूं कि लड़की और लड़के के पैदा होने की संभावना बराबर है। मैंने कुछ समय पहले इसी सिद्धान्त पर एक सवाल पूछा था। यदि आपने इसे नहीं देखा हो और कुछ दिमागी कसरत करना चाहें तो यहां देखें और इसका जवाब यहां है।
मुन्ना जीव संबन्धी क्रियाओं  को, गणित द्वारा समझने का काम करता है। उसका कहना है कि,
‘महिलाओं में एक्स-एक्स क्रोमोसोम होता है और पुरूषो में एक्स -वाई क्रोमोसोम होता है। और वाई क्रोमोसोम, एक्स क्रोमोसोम से छोट होता है और तेज चलता है इसलिये इससे गर्भाधान होने की संभावना ज्यादा होती है पर पुरूषों का गर्भपात ज्यादा होता इसलिये पैदा होने वाले बच्चों में लड़के और लड़कियो की संख्या लगभग बराबर रहती है।’
मालुम नहीं कौन ठीक है – मैं या मुन्ना। ऐसे यह रिपोर्ट कुछ ऐसा ही कहती है।
क्या नेपाली लड़कियों के लिये कुछ भी मुश्किल नहीं है?
हम लोग दूसरे दिन भी गैंगटॉक घूमने निकले। रास्ते में जगह जगह कुछ कमरे से बने हुए दिखाई पड़ते थे। इनमें ड्रम रखे हुए थे जो कि पानी के बहाव से घूम रहे थे। हमारे ड्राइवर ने बताया कि इसे माने (यानी मंदिर) कहते है। सिक्किम में बौद्घ धर्म का जोर है और इसमें बौद्घ धर्म से सम्बन्धित पवित्र पुस्तके रखी रहती है और ड्रम के बाहर बौद्घ धर्म के मंत्र लिखे हुए हैं पानी के बहाव से घूमते रहते हैं। बौद्घ आश्रम में भी इस तरह के गोले होते हैं जिसे लोग हाथ से घुमाते रहते है। यह उसी तरह की बात है जिस तरह से हिन्दू धर्म के लोग रोज सुबह उठकर राम नाम की माला जपते हैं। सिक्किम में इस तरह के मंदिर मरने के बाद मृतक की याद में बनाये जाते हैं।
सबसे पहले, हम लोग सुबह ताशी व्यू पाइंट (Tashi view point) देखने गये। यह युमथांग घाटी के रास्तें में पड़ता है पर घाटी जाते समय हम लोग यहां नही रूके थे क्योंकि उस समय यहां मौसम एकदम साफ नहीं था और हम लोग चाहते थे कि जिस दन मौसम साफ रहे उस दिन वहां जाएं। मौसम आखिरी दिन तक साफ नहीं हुआ इसलिए हम लोग आखिरी दिन वहां गए। कञ्चनजङ्घा रेंज तो नहीं दिखाई पड़ी पर यहां पर सरकारी दुकान है जिसमें यादगार रखने के लिए समान (souvenir) मिलता है यह बहुत अच्छे हैं और इनके दाम भी वाज़िब हैं। यदि आप सिक्किम जांए और इस तरह की वस्तुयें खरीदने की बात हो तो यहीं से खरीदें।
बन झकरी झरना (Ban Jhakri falls) सुन्दर जगह है। यहां पर एक झरना और पार्क बना हुआ है।
इस पार्क में सूर्य की ऊर्जा से चलने वाली बत्तियां लगी हुई हैं और ऊर्जा के बारे में बताने की चेष्टा की गई है। एक कमरे के अन्दर ऊर्जा से सम्बन्धित कुछ बातें लिखी है। यहां इस तरह के खेल भी हैं जो बताते हैं कि एक तरह की ऊर्जा दूसरी तरह की ऊर्जा में कैसे परिवर्तित हो सकती है।
यहां एक ड्रम है जब बच्चे इसके अंदर चलते हैं तो यह घुमाता है। घूमने से ऊर्जा उत्पन होती है जिसे संगीत बजाने वाला वाद्य चलता है। यहां एक फिसलने वाली स्लाईड है। फिसलने के कारण बिजली की एक बत्ती जलती है।
यहां पर मुझे लड़कियों की टोली मिली। वे अपने गुट में नाच वा गा रहीं थी। मुझे लगा कि वह स्कूल की लड़कियां है पर उन्होंने बताया,
‘हम नेपाली हैं और एक फिल्म की शूटिंग के लिये आये हैं। नेपाली लड़कियों के लिये कुछ भी मुश्किल नहीं है।’
मैंने कहा कि वे क्या मुझे सिक्कमी भाषा में कोई गाना सुना सकती हैं। इस पर वे शर्मा गयीं क्योंकि उन्हें सिक्कमी भाषा नहीं आती थी लेकिन उन्होंने मुझे एक नेपाली और एक हिन्दी गाना भी सुनाया।
उद्यान देखने के बाद, हम रकें (Ranke) बौद्घ आश्रम गये । यह बहुत ही सुन्दर जगह है । यहां मेरी मुलाकात एक लामा से हुई। उसका नाम कर्मा नेक्से था। उसने बताया
‘मेरी आयु १६ वर्ष है। मैं ७ वर्ष पहले यहां आया था। यहां बौद्घ धर्म की शिक्षा ग्रहण करता हूं।’
मेरे कहने पर उसने एक बौद्घ पूजा का मंत्र भी सुनाया।
हम लोग रूमटेक (Rumtek) बौद्घ आश्रम भी गये। यह आश्रम रकां आश्रम के जितना सुन्दर तो नहीं है पर यह सबसे महत्वपूर्ण आश्रम है।
रूमटेक आश्रम मे हर तरफ इन्डो- तिब्बत फोर्स लगी हुई थी यहां चित्र लेने पर मनाही थी। मुझे कुछ आश्चर्य हुआ। मैंने एक जवान से पूछा कि ऎसा क्यों है। उसके मुताबिक लामा के दो गुट है जिनमें आपस में लड़ाई रहती है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। उसके अनुसार इस आश्रम में न केवल सोने की मूर्तियां है पर बौद्घ धर्म से संबधित कुछ ऎसी चीजें है जो कि वे अमूल्य है। यदि उन्हें कुछ हो गया तो बौध धर्म की धरोहर ही समाप्त हो जायेगी। इसलिए वे लोग उसकी सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं।
क्या आपको मालुम है कि सबसे अच्छा वक्तिगत कैक्टस का बगीचा कहां है?
कालिम्पॉङ (Kalimpong) सिक्किम में नहीं है। यह पश्चिम बंगाल का हिस्सा है। यह गैंगटॉक जाने के रास्ते के पास में ही है। इसीलिये हम लोगों ने वहां भी जाने का प्रोग्राम बनाया।
हम लोग सुबह गैंगटॉक से सिलीगुड़ी के लिये  कालिम्पॉङ (kalimpong) के लिये चले।  दिन में कालिगंपॉड घूमना था और शाम तक सिलीगुड़ी पहुंचना था जहां हमें रात गुजारनी थी। हमें बताया गया था कि कालिम्पॉङ  में दो जगह देखने के लिए हैं इसलिए हम लोग रात में कालिम्पॉङ नहीं रूके।
कालिम्पॉङ में सबसे पहले हम लोग देवला हिल (Deolo hill) व्यूप्वाइंट गये। यह बहुत ही सुन्दर सी जगह है, पार्क है और इसमें एक गेस्ट हाऊस भी है। जिसमें आप ठहर सकते है। हालांकि कोहरे के कारण दृश्य अच्छा नहीं था। कञ्चनजङ्घा रेंज  तो दिखायी नहीं पड़ी पर  डैनी डेंज़ोंग्पा (Danny Denzongpa) फिल्म एक्टर की शराब बनाने की फैक्टरी को देख सके।
दूसरी जगह जो हम लोगों को देखनी थी , वह एक प्राइवेट जगह है लेकिन उसमें बहुत सुन्दर कैक्टस हैं। इस जगह को देखने के लिए  पहले कोई टिकट नहीं था।  लेकिन इसके मालिक ने आने वालों की संख्या देखते हुए पांच रूपया का टिकट लगा दिया। उनके मुताबिक प्रतिदिन, लगभग २५० लोग कैक्टस को देखने आते है। यहां पर तरह तरह के कैक्टस हैं। कैक्टस के पेड़ो में  नारंगी, बैगनी, लाल और सफेद रंग के फूल भी लगे थे। यहां लोगो ने बताया  कि मालकिन ने बताया कि वहां पर एक रेस्ट हाउस भी है जिसमें ६ कमरे हैं। दो बिस्तर के कमरे का ५५०/-रू०  और तीन बिस्तर के कमरे का ७५०/-रू० किराया है।
यह चित्र बगीचे की वेबसाइट से है और उन्हीं के सौजन्य से है।
यह लोग Pineview Nursery नाम से अपनी वेबसाइट भी चलाते हैं जहां से इनके बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकती है।
यहां से घाटी में लगे चीड़ के पेड़ो का दृश्य बहुत सुन्दर दिखायी पड़ता है इसी लिये इसका नाम उन्होंने Pineview Nursery  रखा है।
हम लोगों ने दिन का खाना, ज्योति रेस्ट्राँ में खाया और सिल्लीगुड़ी के लिये चल दिए। अगले दिन हमें, बागडोगरा से, वापसी के लिये हवाई जहाज पकड़ना था।
क्या लोग हिन्दी में भी ब्लॉग लिख रहे हैं?
हम लोग सिल्लीगुड़ी शाम को पहुंच गये। जिस जगह हम लोग ठहरे थे उस जगह का नाम चंपा साड़ी बताया गया। थोड़ी देर बाद मैने वहां पर साइबर कैफे ढूंढना शुरू किया। यहां पर सब्जी मंडी है और केवल एक साइबर कैफे। साइबर कैफे के काउंटर पर युवती बैठी थी। वहां ५-६ कंप्यूटर रखे हुए थे।वे सारे विंडोज़ पर थे। मैंने उससे पूछा कि क्या कोई लिनेक्स पर है। उसका जवाब सवाल में था,
‘यह लिनेक्स क्या होता है?’
उसे नहीं मालुम था कि लिनेक्स भी ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। मैंने उसे ओपेन सोर्स पर छोटा सा भाषण दिया। मालुम नहीं कितना समझ में आया पर कम से कम एक और को कुछ तो ओपेन सोर्स के बारे पता चला।
वहां सबसे अच्छी बात यह थी कि फायरफॉक्स वेब ब्रॉउज़र था। इसीलिए मुझे काम करने में मुश्किल नहीं हुई। मैंने अपनी ईमेल चेक की। कुछ का जवाब भेजा। वहां पर २०रू० प्रति घंटा पैसा लिया जाता था और मुझे ३० देने पड़े क्योंकि मैं लगभग १.३० घंटा अन्तरजाल पर था।
उनके कम्पूटर में पुराना फायरफॉक्स था। मैंने उस युवती से कहा कि उसमें नया फायरफॉक्स डाल ले क्योकिं इसमें हिन्दी की मात्रायें ठीक प्रकार से नहीं दिखाई पड़ती हैं। उस युवती ने मुझसे पूछा,
‘क्या लोग हिन्दी में भी ब्लॉग लिखते हैं?’
मैंने कहा हां बहुत सारे लोग हिन्दी में कर रहे है और यह तो बंगाली में भी लिखा जा सकता है।
अगले दिन हम लोग बागडोगरा हवाई अड्डा पहले पहुंच गये थे। यहां से ही हमें हवाई जहाज पकड़ना था। यहां काफी पर्यटक आते हैं। इसलिये इसे बढ़िया बनाया गया है। मैंने इसका एक चक्कर लिया। एक जगह तरह-तरह की चाय की पत्ती बिक रही थी। इस दुकान पर patent शब्द लिखा था। मैंने दुकानदार से कहा,
‘पेटेंट तो कानून का शब्द है क्या कोई चाय पेटेंट करा रखी है।’
उसने जवाब दिया,
‘नहीं, वर्तनी गलत हो गयी है। यह शब्द patient है। मैं एक तरह की चाय की पत्ती बेचता हूं जो कि डायबटीस् के बिमारों के लिये उत्तम है।’
मैंने सबसे अच्छी चाय का दाम पूछा तो एक छोटे से पैकेट ९०० रूपये बताया। इस पैकट के द्वारा केवल १० कप चाय बन सकती थी यानि एक कप चाय में केवल चाय की पत्ती का दाम ९० रूपये – बाप रे बाप।
मैंने उससे सस्ती चाय का पैकेट (१० लोगों के लिये) १२० रूपये का लिया। हमारे हवाई जहाज का समय हो चुका था और हम वापस उड़ लिये।
सिक्किम में ट्रैफिक नियमों का पालन
सिक्किम में ट्रैफिक नियमों का पालन भारत में किसी अन्य राज्य से बेहतर है। अक्सर कारों  की लम्बी लाइने दिखायी पड़ती हैं। बगल का रास्ता, जो दूसरी तरफ से आने वाली कारों के लिये होता है, खाली ही रहता है। ऎसा नहीं दिखाई पड़ा कि कारें लाइन को तोड़ कर खाली रास्ते पर चलीं जायें जैसा कि अन्य जगहों पर होता है। यहां भी ट्रैफिक जैम होता है पर वह इसलिये क्योंकि रास्ते सकरे हैं और आर्मी के बहुत सारे ट्रक बड़े होते हैं। ट्रैफिक जैम, कारों की लाईन तोड़ने के कारण नहीं होता।
सिक्किम में पहाड़ी क्षेत्रों में घूमते हुए हमें कई रोचक से जुमले भी लिखे हुए मिले कि पहाड़ी रास्ते पर कैसे यात्रा की जाए।
If driving is marriage, then speed is divorce
Mountains are pleasure, if you drive at leisure.
Gentle on my curves.
On my curves, watch your nerves.
Road is hilly, don’t  be sills.
हालांकि  मुझे वहां के लोगों को पहाड़ पर गाड़ी चलाने के दो मूलभूत नियमों की समझ कम लगी।
Don’t overtake on a turning मोड़ पर किसी गाड़ी से आगे मत जाओ।
Give was to upcoming traffic ऊपर जाने वाली गाड़ियों को पहले जाने दो।
मुझे, यह जुमले कहीं भी लिखे हुए भी नहीं दिखे। हमें अक्सर इन नियमों की याद अपने ट्रैक्सी चालक दिलानी पड़ती थी।
सिक्किम में संस्कृति और पहनावा
सिक्किम के शहरी इलाके में सारे भारत के लोग आ कर बस गये हैं। लेकिन,  यहां मुख्यतः लिम्बू, लेपचास्, भूटिया, नेपाली, और तिब्बती लोग  हैं। यह अपनी संस्कृति और पहनावे को आज तक निर्वाह कर रहे हैं।
भूटिया महिलाओं के पहनावे को खो (kho) या बख्खू (Bakhu) कहतें हैं। बहुत सारे स्कूलों में लड़किया की यही ड्रेस है।
सिक्किम के पारंपरिक पहनावे देखने में बहुत प्यारे लगते हैं। इस विडियो में इसके कुछ झलकियां देखिये।
सिक्किम में महिलाओं का सशक्तिकरण
सिक्किम में सबसे मुख्य बात जो मुझको दिखाई पडी वह यह है कि यहां पर काफी लड़कियां – काम करती हुई, घूमती हुई, या स्कूल जाती हुई-दिखाई पड़ीं। मुझे ऎसा लगा कि यहां पर महिलाओं की संख्या पुरूषों की संख्या से ज्यादा है। वहां के लोगों का भी यही कहना था। हालांकि मैं यह नहीं कह सकता कि यह बात अधिकारिक रूप से यह सच है कि नहीं ।
वहां पर मैने बहुत सी महिलाओं और लड़कियों से बात भी की। उनसे बात करने पर मुझको लगा की जैसे उनमें अन्य जगह की महिलाओं से ज्यादा आत्म विश्वास है। यह शायद मातृ प्रधान (matriarchal) समाज का प्रभाव हो।
यहाँ पर मुझे कहीं भी महिलाओं के साथ छेड़-छाड़  होते नहीं दिखी, जैसा की अपने देश में, अन्य जगह होता है। यहाँ के लोग यह भी बताया कि आप किसी महिला के साथ छेड़-छाड़  करेगें तो सर कलम हो सकता है।
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यहां पर अन्य राज्यों से ज्यादा ऎड्स है। ऎड्स के कई पोस्टर भी लगे दिखाई पड़े। मैं नहीं कह सकता कि यह बात सच है अथवा नही। वहां पर रहने वाले मेरे एक मित्र के अनुसार,
‘जब समाज में इतना खुलापन हो तो अक्सर सीमायें टूट जाती हैं। इस हालत में ऎड्स का बढ़ना स्वाभाविक है।’
मैं नहीं जानता कि कि सिक्किम में ऎड्स, भारत के अन्य राज्यों से अधिक है अथवा नहीं, पर यदि कोई मुझसे पूछें कि कौन सा समाज बेहतर है तो मैं यह अवश्य कहना चाहूँगा, यह समाज- जहाँ पर महिलाओं को ज्यादा स्वतन्त्रता है, जहाँ की महिलायें ज्यादा आत्मविश्वासी है- वह भारत के अन्य समाज से बेहतर है।
इस चिट्ठी में मैंने लिखा जो मुझे सिक्किम में अनुभव हुआ। लोगों के विचारों में भिन्नता हो सकती है पर मेरी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करने की नहीं है।
इस यात्रा के दौरान मुझे ‘कश्मीर की कली’ फिल्म का गाना
‘तारीफ करू क्या उसकी, जिसने तुम्हें बनाया’ की याद आयी।
चलते चलते इसे भी सुनिये।
उन्मुक्त की पुस्तकों के बारे में यहां पढ़ें।
यह यात्रा विवरण मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।
सिक्किम – छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना – ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से … लिखी … पाती।। मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें।। सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?।। क्या नेपाली लड़कियों के लिये कुछ भी मुश्किल नहीं है?।। क्या आपको मालुम है कि सबसे अच्छा वक्तिगत कैक्टस का बगीचा कहां है?।। क्या लोग हिन्दी में भी ब्लॉग लिख रहे हैं?।। सिक्किम में ट्रैफिक नियमों का पालन।। सिक्किम में महिलाओं का सशक्तिकरण।।
सांकेतिक शब्द
Sikkim, Gangtok, गैंगटॉक, सिक्किम, teesta, टिस्ता, Natu la, Yumthang valley, hot springs, Kalimpong, Deolo hill, कालिम्पॉङ, देवला हिल व्यूप्वाइंट, siliguri, bagdogra airport, सिलीगुड़ी, बागडोगरा हवाई अड्डा, Traffic, Traffic rules, ट्रैफिक नियम, women empowerment, महिला सशक्तिकरण,
Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, मस्ती के लिये सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण , यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
प्रभू ईसा को देख, चकित होते हुऐ चरवाहे - चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से।
यह श्रृंखला मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कई कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। इसकी शुरुवात मैंने इस प्रश्न के उत्तर में शुरू की कि,
बेथलेहम का तारा क्या था?
इसमें तीन विषय – बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियों – पर चर्चा है।
इसकी अलग अलग कड़ियों को आप नीचे दिये गये लिंक पर चटका लगा कर पढ़ सकते हैं।
इसकी कुछ कड़ियों को, आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये नीचे  लिंक के बगल में  ब्रैकेट ( ) के अन्दर लिखे ► चिन्ह पर चटका लगायें। यह ऑडियो फाइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप  सारे ऑपरेटिंग सिस्टम में, फायरफॉक्स ३.५ या उसके आगे के संस्करण में सुन सकते हैं। इन्हें आप,
Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ब्रैकेट के अन्दर चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें। इन्हें डिफॉल्ट करने के तरीके या फायरफॉक्स में सुनने के लिये मैंने यहां विस्तार से बताया है।
भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।।  विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु  या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा – ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।। जब रात हुई।।  तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं।। तारों का अन्त कैसे होता है।। वह तारा (►)।। निष्कर्ष: बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा क्या था।।
प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?
कहा जाता है कि प्रभू ईसा के जन्म पर एक तारा निकला था। वह बेथलहम के तारे के नाम से जाना जाता है। इसे बेथलहम का तारा इसलिये कहा जाता है क्योंकि प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में हुआ था। यह कुछ अजूबा है क्योंकि मां मरियम और जोसेफ नाज़रेथ में रहते थे न कि  बेथलेहम में। ऐसा कैसे हुआ?
हमारे बचपन में, घर में विज्ञान की चर्चा होती थी पर पूजा-पाठ या रिलिज़न (religion) सम्बन्धित चर्चा नहीं। यह आज भी सच है। मैं कभी भी किसी मिशनरी या फिर अंग्रेजी स्कूल में नहीं पढ़ा। मुझे बाईबिल के बारे में कुछ नहीं मालुम था। कम से कम यह तो बिलकुल नहीं कि, प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में हुआ था।
मैंने कुछ समय पहले सांख्यिकी  के ऊपर चर्चा की थी और ‘आंकड़े गलत बताते हैं‘ चिट्टी पर उस विषय की बेहतरीन पुस्तकों की भी चर्चा की थी। इसमें एक पुस्तक है Facts from Figures by M.J. Moroney. इसका पहला अध्याय है Statistics undesirable.
योजना बनाने वाले, अक्सर किसी खास व्यक्ति के लिये हजारों लोगों को तकलीफ में डाल देते हैं – आज भी सच है:-)
यह अध्याय, सांख्यिकी के पुराने समय होने वाले प्रयोगों की चर्चा करती है। उसका दूसरा पैराग्राफ, कुछ इस प्रकार है,
सीजर ऑगस्टस {२३.९.६३ ईसा-पूर्व (BC) – १९.८.१४ ईसा-बाद (AD)} जिसने जनगणना की आज्ञा निकाली थी - चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से।
‘We are reminded of the ancient statisticians every Christmas when we read that Caesar Augustus decreed that the whole world should be enrolled, each man returning to his own city for registration, Had it not been for the statisticians Christ would have been born in the modest comfort of a cottage in Nazareth instead of in a stable at Bethlehem. The story is a symbol of the blindness of the planners of all ages to the comforts of the individual. They just didn’t think of the overcrowding there would be in a little place like Bethlehem.’
हर साल बड़ा दिन, हमें उस प्राचीन काल के सांख्यकीविद् की याद दिलाता है। सीजर ऑगस्टस {२३.९.६३ ईसा-पूर्व (BC) – १९.८.१४ ईसा-बाद (AD)} ने आज्ञा निकाली थी कि सारे दुनिया के लोगों की जनगणना होगी और अपना पंजीकरण कराने सब लोगों को वापस अपने शहर आना होगा। यदि वह सांख्यकीविद् न होता, तो प्रभू ईसा, नाजरेथ में अपने आरामदेह घर में पैदा होते न कि बेथलहम के अस्तबल में। यह कहानी योजना बनाने वालों की कमियों को दर्शाती है जो अक्सर किसी खास व्यक्ति के लिये हजारों लोगों को तकलीफ में डाल देते हैं। योजना बनाने वालों ने इतना भी नहीं  सोचा  कि बेथलहम जैसी छोटी जगह में इतनी भीड़ हो जायेगी।
मां मरियम और जोसेफ नाजरेथ में रहते थे। जोसेफ वेथलेहम के रहने वाले थे। आगस्टस की आज्ञा के कारण उन्हें वेथलहम आना पड़ा। वहां भीड़ के कारण उन्हें किसी भी सराय में जगह नहीं मिली। इसलिये उन्हे अस्तबल में ही रूकना पड़ा। वहीं प्रभू ईसा का जन्म हुआ।
यह पुस्तक प्रभू ईसा के जन्मस्थल को अस्तबल बताती है। जहां तक मुझे मालुम है कि उस जगह भेड़, बकरी रहते थे। क्या भेड़शाला या फिर गौशाला कहना ठीक होगा?
मां मरियम का मायका, बेथलेहम में नहीं था। वहां तो उनका ससुराल था। कैसा संयोग, यदि भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लेना ठीक समझा, तो प्रभू ईसा ने अस्तबल में।
यह जनगणना ६ ईसा-बाद (AD) में हुयी थी। यानी जो साल प्रभू ईसा का जन्म माना जाता है उसके छ: साल बाद। प्रभू ईसा के जन्म के समय निकले तारे के कारण, कुछ लोग कहते हैं कि प्रभू ईसा का जन्म ३ या फिर ७ ईसा-पूर्व (BC) में हुआ था यानि उनके जन्म के कई साल पहले।
प्रभू ईसा का जन्म किस साल हुआ किस दिन हुआ – इसके बारे में कोई निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। यह उतना ही प्रमाणिक है जितना कि भगवान राम का जन्म दिन। जहां तक मैं समझता हूं भगवान राम, कृष्ण, ईसा नाम के महापुरूष हुए हैं अन्यथा उनके किस्से इतना प्रचलित न होते पर उनके जन्म के बारे में ठीक समय तय कर पाना मुश्किल है।
क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है
मॉस्को के चर्च में, बड़े दिन पर आतिशबाजी यह चित्र बीबीसी की वेबसाइट से है और उन्हीं के सौजन्य से है।
प्रभू ईसा के जन्म दिन, २५ दिसंबर को मनाया जाता है। इसे क्रिस्मस कहा जाता है। भारत में यह, बड़ा दिन के नाम से जाना जाता है। ऐसा क्यों है?
यदि आप प्रभू ईसा के जन्म से जुड़ी कथाओं पर नजर डालेंगे तो वे अलग अलग साल, अलग अलग दिन की तरफ इंगित करती हैं। शायद, उनका जन्म सितंबर के महीने में हुआ था। फिर भी, इसे २५ दिसंबर का दिन मान लिया गया है। लोग, इसके अलग अलग कारण देते हैं:
इस दिन पहले से रोमन उत्सव मनाया जाता था जिसमें उपहार दिये जाते थे।
जब ईसाई सभ्यता पनपने लगी, तब यह दिन मकर संक्रान्ति के रूप में मनाया जाता था।
शायद, यह दोनो कारण सही नहीं हैं और कोई तीसरा कारण है।
इसे बड़ा दिन क्यों कहा जाता है? यहां यह भी गौर करने की बात है कि २५ दिसंबर को केवल भारत में ही बड़े दिन के नाम से जाना जाता है। बाकी जगह इसे क्रिस्मस के नाम से ही पुकारा जाता है।
सूर्य साल एक में बार उत्तरी गोलार्ध से दक्षिणी गोलार्ध और वापस उत्तरी गोलार्ध आता है। सूर्य जब दक्षिणी गोलार्ध से, उत्तरी गोलार्ध के लिये वापस चलता है तो उसे सूर्य का उत्तरायर्ण होना कहा जाता है। हमारा जन्म सूर्य के कारण हुआ। सूर्य न होता तो जीवन ही नहीं होता। इसलिये सूर्य का महत्व हर सभ्यता में है। उत्तरी गोलार्ध में रहने वालों के लिये सूर्य का उत्तरायर्ण होना महत्वपूर्ण है। सूर्य के उत्तरायर्ण होते ही, उत्तरी गोलार्ध में दिन बड़े होने शुरू हो जाते हैं। हिन्दुवों में इस दिन का खास महत्व है। पितामह भीष्म ने मरने का वह दिन चुना जब सूर्य को उत्तरायर्ण होना था। यह दिन भी बदल रहा है।
१८८१ में सॅन्टा क्लॉस का यह चित्र विकीपीडिया से है और उन्हीं के सौजन्य से।
पृथ्वी अपनी धुरी पर लगभग २५,७०० साल में चक्कर लगाती है। इस कारण विषुव भी खिसक रहा है। इसे विषुव अयन कहा जाता है। इसके बारे में, मैंने विस्तार से अपनी ‘ज्योतिष, अंक विद्या, और टोने टुटके‘ की इस चिट्ठी में किया है। इसी कारण सूर्य के उत्तरायर्ण का दिन भी खिसक रहा है। आजकल सूर्य के उत्तरायर्ण २२ दिसंबर को होता है। सूर्य का उत्तरायर्ण होना तीन दिन पहले, यानि कि २५ दिसंबर को, लगभग २१० साल पहले होता था।
जीतने के लिये, अपनी संस्कृति, सभ्यता, और धर्म कायम करो
किसी देश को जीतने के लिये सबसे अच्छा तरीका है कि वहां की संस्कृति, सभ्यता, धर्म पर अपनी संस्कृति, सभ्यता, और धर्म कायम करो। २१० साल पहले, अंग्रेजों ने भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। यह वह समय था जब ईसाई धर्म फैलाने की जरूरत थी। अंग्रेज, यह करना भी चाहते थे। उस समय २५ दिसंबर वह दिन था, जबसे दिन बड़े होने लगते थे। हिन्दुवों में इसके महत्व को भी नहीं नकारा जा सकता था। शायद इसी लिये इसे बड़ा दिन कहा जाने लगा ताकि हिन्दू इसे आसानी से स्वीकार कर लें। यह केवल मेरा अनुमान है, यह गलत भी हो सकता है।
मेरे विचार से, इसे बड़ा दिन कहने का जो भी कारण सही हो, वह कारण महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रभू ईसा महापुरुष थे। यह खुशी का दिन है। हम सब को इसे मनाना चाहिये।
क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे
सिल्क रूट क्या है?
पुराने समय में चीन भारत और पश्चिमी देशों के बीच रेश्म का व्यापार हुआ करता था। यह कई रास्तों से जाता था। इन्हें ‘सिल्क रूट’ कहा जाता था। इसमें एक रास्ता नथुला पास होकर जाया करता था। १९६२ में भारत – चीन युद्व के बाद यह रास्ता बंद कर दिया। यह पुन: ६ जुलाई २००६ में खोला गया। इस रास्ते से पुनः व्यापार हो रहा है। हम सिक्किम यात्रा के दौरान वहां गये थे। वहां चीन के कई ट्रक मिले, जिसमें चीन से समान भारत आया था।
नथुला पास जाने पर ५० रुपये में आप को सर्टिफिकेट मिल सकता है कि आप नथुला पास गये थे। यह कोई भी बनवा सकता है। आपको केवल पैसे देने पड़ते हैं आप जो नाम चाहें वह दे सकते हैं। देखिये अब तो आपको विश्वास हो गया न कि मैं भी वहां गया था। यह सर्टिफिकेट एक सुन्दर से फोल्डर के अन्दर रख कर मिलता है।
क्या ईसा मसीह ही  सेंट ईसा (Saint Issa) थे और भारत आये थे?
निकोलस नोतोविच (Nicolas Notovitch) एक रूसी अन्वेषक था। उसने कुछ साल  भारत में बिताये। बाद में, उन्होने फ्रेंच भाषा में ‘द अननोन लाइफ ऑफ जीज़स क्राइस्ट’ (The unknown life of Jesus Christ) नामक पुस्तक लिखी है।
निकोलस के मुताबिक यह पुस्तक हेमिस बौद्घ आश्रम (Hemis Monastery) में रखी पुस्तक (The life of saint Issa) पर आधारित है। उस समय हेमिस बौद्घ आश्रम लद्दाक के उस भाग में था जो कि भारत का हिस्सा था। हांलाकि इस समय यह जगह तिब्बत का हिस्सा है। यह आश्रम इसी तरह के सिल्क रूट पर था।
यह रहस्य की बात है कि ईसा मसीह ने १३ साल से ३० साल तक क्या किया। इस पुस्तक के आधार  पर निकोला का कहना है कि,
निकोलस नोतोवच का चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
इन सालों में ईसा मसीह सिल्क रूट के द्वारा भारत आये थे
उन्होंने यहां में बौद्घ धर्म पढ़ने में बिताया,
उसके बाद बौद्घ धर्म से प्रेरित होकर धर्म की शिक्षा दी।
मुझे धर्म के बारे में कम ज्ञान है में नहीं जानता कि बौद्घ धर्म और इसाई धर्म में संबंध है अथवा नहीं। मैं इतिहास का भी अच्छा जानकार नहीं हूं। मैं नहीं कह सकता कि,
यह कहानी सच है अथवा नहीं?
ईसा मसीह वास्तव भारत आए थे अथवा नहीं?
ईसा मसीह ने बौद्घ धर्म की शिक्षा ली थी अथवा नहीं?
ईसाई धर्म बौद्घ धर्म से प्रेरित है अथवा नहीं?
पर मैं इतना अवश्य जानता हूं कि इस पुस्तक के बारे में विवाद है और इस तरह के विवाद का संतोषजनक जवाब दे पाना मुश्किल है।
बेथलेहम का तारा क्या था
तीन बुद्घिमान राजा, प्रभू ईसा का सम्मान करते हुऐ।
यह कहा जाता है कि प्रभु ईसा के जन्म के समय आकाश में एक तारा निकला जिसने लोगों को ईसा मसीह के जन्म की सूचना दी और वहां पहुंचने की राह दिखायी। इसे देख के पूरब से तीन बुद्घिमान राजा (Magi) भी उनको भेंट देने, उनका आदर करने पहुंचे। इसे बेथलेहम का तारा (Star of Bethlehem), या जीज़स तारा (Jesus Star), या क्रिस्मस तारा (Christmas Star) भी कहा जाता है। यह एक दैविक घटना की तरह बतायी जाती है। इस तरह की दैविक घटनायें सारे धर्मो में है।
इसी तारे के सम्बंध में अलग अलग धाणानायें प्रचलित हैं। इन्हें संयोग कहिये या चमत्कार यह आपके विश्वास पर है।
मेरे विचार में, यह कोई दैविक घटना न होकर वैज्ञानिक तथ्य है। जो उस समय पता न होने के कारण दैविक घटना के रूप में बतायी जाती है। यह भी हो सकता है कि वह तथ्य उस समय न होकर उसके आगे पीछे हुआ हो और उस व्यक्ति के महत्व दर्शाने के लिये उसे वहां जोड़ दिया गया हो।
क्या जयद्रथ के वध के समय इसी तरह से कुछ हुआ
हम महाभारत में अर्जुन के द्वारा जयद्रथ वध की कहानी को देखें। मेरे विचार से तो उस समय  पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा होगा।   किसी  के द्वारा सूर्य को ढ़क लेना समभ्व नहीं है। यह दैविक घटना न होकर कोई विज्ञान से जुड़ी कोई बात रही होगी, यानि कि सूर्य ग्रहण।
मेरे विचार में, प्रभू ईसा के समय निकला तारा भी कोई दैविक घटना न होकर कोई विज्ञान से जुड़ी कोई बात रही होगी।
वह तारा क्या था? क्या वह कोई उल्का meteoroid था, या छुद्र ग्रह (asteroid, minor planet, plantoid), या फिर पुच्छल तारा या धूमकेतु (comet), या कुछ ग्रहों का योग (combination of planets), या फिर कोई नोवा (nova), या कोई सुपरनोवा (supernova)?
आइये सबसे पहले उस सम्भावना को देखें कि क्या वह तारा कोई उल्का था? इस पर चर्चा करने से पहले कुछ बातें उल्का और छुद्र ग्रहों की। यह कैसे बनते हैं, कहां से आते हैं।
बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता
बेथलेहम का तारा क्यों उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता इसके लिये कुछ चर्चा इनके बारे में कि यह क्या हैं और कैसे बनते हैं।
ब्रम्हाण्ड (Universe) की उत्तपत्ति के दो सिद्घान्त हैं:
बिग बैंग (Big Bang theory) – इस सिद्घान्त के अनुसार सारा पदार्थ एक जगह था और खरबों (लगभग १३.७ खरब) वर्ष पहले गर्मी के साथ फैलना शुरू हुआ। इसी के साथ बने परमाणु, तारे, निहारिकायें और सौर मंडल। इसके अनुसार हमारा ब्रम्हाण्ड फैल रहा है।
स्टैडी स्टेट (Steady state Theory)- यह सिद्घान्त कहता है कि समय के साथ ब्रम्हांड का घनत्व (density) हमेशा एक रहता है। वैज्ञानिक प्रेक्षण (observation) के अनुसार हमारा ब्रम्हांड फैल रहा है। यह अनन्त है इसलिये इस सिद्घान्त के अनुसार हर समय पदार्थ बनते रहना चाहिये इसलिये इसको Infinite Universe theory या  continuous creation theory भी कहते हैं।
आजकल सारे प्रेक्षण बिग बैंग सिद्घान्त की तरफ इशारा करते हैं और यह ही मान्य सिद्घान्त है।
बायीं तरफ का चित्र बनते हुऐ तारों का है। यह Large Magellanic Cloud (LMC) में स्थित है और हमसे लगभग १,६०,००० प्रकाश वर्ष दूर है। दायी तरफ का चित्र पिनव्हील गैलेक्सी का है। यह हमसे २७० लाख प्रकास वर्ष दूर है और सप्त ऋषी तारा मंडल में है। यह दोनो चित्र नासा, ईएसए, और हबल हेरिटेज़ के सौजन्य से हैं।
हमारे सौर मंडल के बनते समय, ग्रहों के साथ पदार्थ के छोटे छोटे कण, बालू, कुछ छोटे पिंड (boulder – size) उल्कापिंड (meteoroid), और कुछ उनसे बड़े पर ग्रहों और चन्द्रमाओं से छोटे पिंड {अर्थात छुद्र ग्रह या ग्रहिका (Asteroid)} भी बने । इन सबको अन्तरग्रहिक धूल (interplanetary dust) कहा गया। बालू के कण और छोटे पिंड (meteoroid), अपने सौर मंडल के बाहरी हिस्से में मिलते हैं। इसे क्यूपर पट्टी (kuiper belt)  कहा जाता है। यह हिस्सा वरूण (Neptune)  ग्रह के बाद है।  प्लूटो (Pluto) क्यूपर बेल्ट  का हिस्सा है।
क्यूपर पट्टी हरे रंग से है
छुद्रग्रह,  सौरमंडल में मंगल (Mars) और ब्रहस्पति (Jupiter) के बीच में मिलते हैं।  इस  हिस्से को ग्रहिका पट्टी (Asteroid belt) कहते हैं।
ग्रहिका पट्टी सफेद रंग से है
कभी-कभी छुद्र ग्रह आपस में टकराते हैं। जिनसे बालू और छोटे पिण्ड बनते हैं। कई बार जब कोई धूमकेतु आता है तो उसके कण सूर्य के गुरूत्वाकर्षण के कारण उससे अलग हो जाते हैं। इस तरह से बनी बालू या छोटे पिंड अथवा क्यूपर पट्टी से बालू और छोटे पिंड, कभी-कभी हमारी पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण में आकर हमारे वातावरण में आ जाते हैं। यह जब हमारे वातावरण में आते हैं तो घर्षण के कारण गर्म हो जाते हैं और जलने लगते हैं। इसके कारण उनसे प्रकाश निकालने लगता है। यह हमें टूटते हुए तारे की तरह लगता है। इन्हे उल्का (meteor)  और साधारण बोलचाल में टूटते हुए तारे  (Shooting or fallings  star) कहा जाता  है।
बांयी तरफ का चित्र इडा (Ida) और उसके चन्द्रमा का है।   यह, इस तरह की पता चलने वाली, पहली ग्रहिका है
ऎसी मान्यता है कि टूटते हुए तारे को देखते समय मांगी गयी इच्छा पूर्ण होती है। इसमें कोई भी सत्यता नहीं। यह तो केवल कहने की बात है।
प्रभू ईसा से मिलने और उन्हें भेंट देन, तीन राजा बहुत दूर से आये थे। वे तारे के कारण ही, बेथलहम पहुंच सके। सफर लम्बा था। इससे लगता है कि तारा बहुत समय तक रहा होगा। इसलिये यह उल्का नहीं हो सकता। उल्का तो बहुत कम समय तक आकाश में दिखायी पड़ती है।
पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े
अधिकतर  पिंड पृथ्वी तक आते-आते जलकर राख हो जाते हैं पर कुछ अवश्य बच जाते हैं। कुछ पिंडों ने पृथ्वी में टक्कर भी मारी है। इसके कारण गड्ढ़े बन जाते हैं और उनमें अक्सर पानी भर जाता है। महाराष्ट्र की लोनार झील, इसका उदाहरण है। जो कि लगभग  ५२,००० साल पहले हुआ था।
लोनार झील, महाराष्ट्र
क्या यह हो सकता है कि आने वाले समय पर कोई छुद्र ग्रह हमारी पृथ्वी से टकरा जाये। यदि ऎसा होता है तो पृथ्वी का बहुत बड़ा भाग नष्ट हो जायेगा। यह कहा जाता है कि डाइनसॉर (Dinosaur) के समाप्त होने का कारण यही था।
विलामेटे उल्कापिंड –  अमेरिका में मिला सबसे बड़ा उल्कापिंड
क्या भविष्य में कोई बड़ी उल्का या छुद्र ग्रह हमारी पृथ्वी से टकरा सकता है? चिन्ता न करें – इसके कोई आसार नजर नहीं आते हैं। लेकिन इसकी कल्पना तो की जा सकती है। इस पर कई विज्ञान कहानियां लिखी गयीं हैं और कई फिल्में बनी हैं। चलिये कुछ चर्चा विज्ञान कहानियों के बारे में – यह क्या होती हैं, किस प्रकार से लोकप्रिय हुईं, इनके बारे में क्या पुरुस्कार दिये जाते हैं।
बैरिंजर क्रेटर अरिज़ोना
पिंडों की टक्कर के कारण बने कुछ प्रसिद्ध गड्ढ़ों (crater) निम्न हैं। इस सारिणी के, पहले कॉलम में गड्ढ़ों के नाम, दूसरे में जिस जगह हैं उसका नाम, तीसरे में पहले गड्ढ़ों का व्यास, फिर यह टक्कर कितने साल पहले हुई, उसका विवरण है।
नाम
जगह
(i) व्यास    (किलोमीटर    में)
(ii) कितने    समय पहले
अमेलिया    क्रीक
Amelia    Creek
नॉदर्न    टेरीटरी,    आस्ट्रलिया
Northern    Territory, Australia
२०
१६६    से ६० करोड़
अरागुआइहा
Araguainha
मध्य     ब्राजील
Central    Brazil
8०
२४.४    करोड़
ऎक्रमन
Acraman
दक्षिण    आस्ट्रेलिया,    आस्ट्रेलिया
South    Australia
९०
५९    करोड़
ओडेसा
Odessa
टेक्सास,    अमेरिका
Texas,    USA
०.    १६८
५०,०००    से कम
कारा-कुल
Kara-Kul
पामीर    पर्वत,    ताजिकिस्तान
Pamir    Mountains, Tajikistan
५२
५०    लाख
कारा
Kara
नेनेत्सिया,    रूस
Nenetsia,    Russia
६५
७    करोड़
कार्सवेल
Carswell
ससकैटचेवन,    कनाडा
Saskatchewan,    Canada
३९
११.५    करोड़
क्यूरेसलका
Keurusselkä
पश्चिमी    फिनलैण्ड,
फिनलैण्ड
Western    Finland
३०
१०.८    खरब से कम
क्लियर    वाटर ईस्ट
Clearwater    East
क्यूबेक,    कनाडा
Quebec,    Canada
२६
२९    करोड़
क्लियर    वाटर वेस्ट
Clearwater    West
क्यूबेक,    कनाडा
Quebec,    Canada
३६
२९    करोड़
गार्डनोस
Gardnos
नेसबेयन,    नोर्वे
Nesbyen,    Norway
५
६५    करोड़
ग्लिक्सन
Glikson
पश्चिमी    आस्ट्रेलिया,    आस्ट्रेलिया
Western    Australia
१९
५०.८    करोड़ से कम
चारलेवायक्स
Charlevoix
क्यूबेक,    कनाडा
Quebec,    Canada
५४
३४.२    करोड़
चिक्सलब
Chicxulub
यूकातान,    मैक्सिको
Yucatán,    Mexico
१७०
६.५    करोड़
चेसपीक    बे
Chesapeake    Bay
वर्जीनिया,    अमेरिका
Virginia,    USA
९०
३.५५    करोड़
टूकूनूका
Tookoonooka
क्वींसलैण्ड,    आस्ट्रेलिया
Queensland,    Australia
५५
१२.८    करोड़
नोर्डलिंगर    राइस
Nördlinger    Ries
बेवेरिया,    जर्मनी
Bavaria,    Germany
२५
१.४८    करोड़
पुचेझ-कटून्की
Puchezh-Katunki
निझनी    नोवगोरोड,    ऑबलास्ट,    रूस
Nizhny    Novgorod Oblast, Russia
८०
१६.७    करोड़
पोपीगई
Popigai
साइबेरिया,    रूस
Siberia,    Russia
१००
३.५७    करोड़
बिगाच
Bigach
कजाकिस्तान
Kazakhstan
८
२०    से ८०  लाख
बीवरहेड
Beaverhead
इडाहो,    अमेरिका
Idaho,    USA
१००
९०    करोड़
बॉरिन्गर
Barringer
एरिज़ोना,    अमेरिका
Arizona,    USA
१.२
४९,०००
मजोलनिर
Mjølnir
बारेन्ट्स    सी,    नार्वे
Barents    Sea, Norway
8०
१४.२    करोड़
मनीकुआगेन
Manicouagan
क्यूबेक,    कनाडा
Quebec,    Canada
१००
२१.४    करोड़
मिडिल्सबोरो
Middlesboro
मिडिल्सबोरो,    केन्टकी,    अमेरिका
Middlesboro,    Kentucky, United States
६
३०    करोड़ से कम
मिस्टास्टिन
Mistastin
लैबराडोर,    कनाडा
Labrador,    Canada
२८
३.६    करोड़
मैनसन
Manson
आयोवा,    अमेरिका
Iowa,    United States
३५
७.३८    करोड़
मोन्टागनीज
Montagnais
नोआ    स्कॉशिया,    कनाडा
Nova    Scotia, Canada
45
५    करोड़
मोरोक्वेन्ग
Morokweng
कालाहारी    रेगिस्तान,    दक्षिण    अफ्रीका
Kalahari    Desert, South Africa
७०
१४.५करोड़
याराबुब्बा
Yarrabubba
पश्चिमी    आस्ट्रलिया,    आस्ट्रलिया
Western    Australia
३०
२०    खरब
लोनर
Lonar
बुल्धाना    जिला,    महाराष्ट्र,    भारतवर्ष
Buldhana    district, Maharashtra, India
१.८३
५२,०००
वुडलेह
Woodleigh
पश्चिमी    आस्ट्रेलिया,    आस्ट्रेलिया
Western    Australia
६०    से १२०
३६.४    करोड़
व्रेडेफोर्ट
Vredefort
फ्री    स्टेट,    दक्षिणी    अफ्रीका
Free    State, South Africa
३००
२०.२    खरब
शूमेकर
Shoemaker
पश्चिमी    आस्ट्रलिया,    आस्ट्रलिया
Western    Australia
३०
१०.६३    खरब
सडबरी
Sudbury
औन्टॉरियो,    कनाडा
Ontario,    Canada
२५०
१०.५    खरब
सियेरा    मडेरा
Sierra    Madera
टेक्सास,    संयुक्त    राष्ट्र
Texas,    USA
१३
१०    करोड़ से कम
सिलजान
Siljan
डलारना,    स्वेडन
Dalarna,    Sweden
५२
३७.७    करोड़
सेन्ट    मारटिन
Saint    Martin
मानिटोबा,    कनाडा
Manitoba,    Canada
8०
२२     करोड़
स्टेट    आइलैण्ड्स
Slate    Islands
ओन्टारियो,    कनाडा
Ontario,    Canada
३०
४५    करोड़
स्टेनहिम
Steinheim
बाडेन-वरटमबर्ग,    जर्मनी
Baden-Württemberg,    Germany
३.८
१.५    करोड़
विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त
विज्ञान कहानियां को परिभाषित करना सरल नहीं है। यह तो कल्पनाओं की उड़ान है जिसमें विज्ञान या तकनीक का पुट होता है। यह अक्सर,
अन्तरग्रहिक, दूसरे सौर मंडल, या  निहारिकायें की यात्राओं के बारे में होती हैं; या
समय यात्राओं के साथ भविष्य का वर्णन करती हैं; या
वैज्ञानिक दृष्टि से भूत काल में क्या हुआ होगा इसके बारे में होती हैं; या
किसी कल्पनिक घटना को वैज्ञानिक परिपेक्ष में रखती हैं; या
किसी वास्तविक घटना को काल्पनिक परिवेष के साथ वैज्ञानिक परिपेक्ष में ढ़ालती हैं।
फॉउंडेशन श्रंखला की दूसरी पुस्तक
मेरे विचार से आइज़ेक एसिमोव के द्वारा लिखी गयी  फॉउंडेशन श्रृंखला, आज तक लिखी गयी विज्ञान कहानियों में, सबसे बेहतरीन है। यदि आप ने इसे नहीं पढ़ा है तो अवश्य पढ़ें।
विज्ञान कहानियों का मूलभूत सिद्धान्त
विज्ञान कहानियों का मूलभूत सिद्धान्त, आर्थर सी कलार्क  ने अपने एक लेख ‘Hazards of Prophecy: The Failure of Imagination’ में बताया है। यह लेख उनकी पुस्तक ‘Profiles of the Future: An Inquiry into the Limits of the Possible’ में प्रकाशित है। इस लेख में उन्होंने विज्ञान के भविष्य के बारे में चार निम्न नियम प्रतिपादित किये हैं। यह नियम हैं,
कलार्क का चित्र विकिपीडिया से
When a distinguished but elderly scientist states that something is possible, he is almost certainly right. When he states that something is impossible, he is very probably wrong. जब कोई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कहे कि कुछ संभव है तो वह निश्चित तौर पर सही होते हैं पर जब वे कहते हैं कि यह असंभव है तो सम्भावना यह है कि वे गलत हैं।
The only way of discovering the limits of the possible is to venture a little way past them into the impossible. क्या संभव है जानने के लिये, केवल रास्ता है कि संभव से हटकर असंभव की तरफ देखें।
Any sufficiently advanced technology is indistinguishable from magic. किसी भी पर्याप्त विकसित तकनीक और जादू में फर्क कर पाना नामुमकिन है।
For every expert, there is an equal and opposite expert. प्रत्येक विशेषज्ञ के लिये, एक विपरीत विशेषज्ञ है।
उन्होंने पहला नियम इस लेख में प्रतिपादित किया। यह इस पुस्तक के पहले संस्करण (१९६२) में था। उन्होने दूसरा वा तीसरा, नियम इस पुस्तक के संशोधित संस्करण (१९७२) में लिखा। उस समय उनका कहना था कि,
‘As three laws were good enough for Newton, I have modestly decided to stop there.’ न्यूटन के लिये तीन नियम काफी थे, इसलिये मैं भी यहां पर रूक जाता हूं।
लेकिन इस पुस्तक १९९९ के संस्करण  में, उन्होंने चौथा नियम जोड़ा।
द सिटी एण्ड द स्टारस्
न्यूटन के तीसरे नियम की तरह, इसका भी तीसरा नियम सबसे ज्यादा उद्धरित एवं प्रसिद्ध है। यह नियम नें विज्ञान कहानियों में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। विज्ञान कहानियां इसी से प्रेरित रही हैं और यही इनका मूलभूत सिद्घान्त है।
कलार्क के द्वारा लिखी गयी विज्ञान कहानियों में मेरा सबसे प्रिय उपन्यास है – द सिटी  एण्ड द स्टारस्। इसमें उन्होंने अपने तीसरे नियम का बेहतरीन प्रयोग किया है।
कलार्क के तीसरे नियम को, आधुनिक युग के विज्ञान कहानियों के लेखकों ने अलग अलग तरह से लिखा है।
आइये एक नजर डालें कि विज्ञान कहानियां किस तरह से सम्मान की श्रेणी में पहुंची।
विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार
फ्रैंकेस्टाइन फिल्म का पोस्टर
विज्ञान कहानियां तो तब से लिखी जा रही है जब से साहित्य में कहानियां लिखनी शुरू हुईं।
शायद इतिहास की पहली लोकप्रिय विज्ञान कहानी ‘फ्रैंकेस्टाइन’ (Frankenstein) थी, जो कि मैरी गौडविन (Mary Godwin) ने लिखी थी। इसके बारे में मैंने अपनी चिट्ठी ‘विज्ञान कहानियों के मेरे प्रिय लेखक‘ पर चर्चा की है। हांलाकि विज्ञान कहानियों को, सम्मान की श्रेंणी   दिलवाने का श्रेय जाता है उन्नीसवीं सदी के फ्रेंच लेखक जूले वर्न (Jules Verne) को। इसी लिये उन्हें वैज्ञानिक कहानियों का जनक कहा जाता है।
जूले वर्न की हिन्दी में संक्षिप्त जीवनी पढ़ने के लिये यहां और सुनने के लिये यहां चटका लगायेंं। यह ऑडियो फाईल ऑग फॉरमैट पर है। इसको  सुनने के लिये दहिनी तरफ का विज़िट देखें।
विज्ञान कहानियों को बढ़ावा देने के लिये, हर साल The World Science Fiction Convention (WORLDCON) (वर्ल्डकॉन) का आयोजन होता है। यह सम्मेलन १९३९ से १९४१ तक द्वितीय विश्व युद्घ के कारण नहीं हुआ था। इस सम्मेलन में विज्ञान कहानियों से संबन्धित कई पुरूस्कार दिये जाते हैं। इन पुरूस्कारों में से मुख्य हैं।
ह्यूगो पुरूस्कार (Hugo Award)
जॉन कैंपबेल पुरूस्कार (John Campbell Award for best writer)
साइड वाइस पुरूस्कार (Side wise Award)
चेसले पुरूस्कार (Chesley Award)
प्रॉमथियस पुरूस्कार (Prometheus Award)
इन पुरुस्कारों ने वैज्ञानिक कहानियों को न केवल बढ़ावा दिया पर उन्हें नया आयाम दिया।
ह्यूगो पुरुस्कार की ट्रॉफी
ह्यूगो पुरूस्कार, ह्यूगो जेर्नबैक (Hugo Gernsbach) (१८.८.१८८४ – १९.८.१९६७) के नाम पर दिया जाता है। ह्यूगो ने अमेज़िंग स्टोरीस् Amazing stories नाम की पत्रिका शुरू की थी। इसका बाद में नाम अमेज़िंग साइंस फिक्शन Amazing Science Fiction कर दिया गया।
अमेज़िंग स्टोरीस् के कवर पर स्टार ट्रेक
अमेज़िंग स्टोरीस् का प्रकाशन १९२६ में शुरू हुआ अप्रैल २००५ के बाद इसका कोई अंक प्रकाशित नहीं हुआ मार्च २००६ पर इसके प्रकाशकों ने इसे बन्द करने की घोषणा कर दी है। पिछली शताब्दी में विज्ञान कहानियों को सबसे लोकप्रिय बनाने में इस पत्रिका का सबसे बड़ा हांथ था।ह्यूगो  ने विज्ञान कहानियों के लिये पोर्टमेन्टो (portmanteau ) शब्द Scientifiction   (STF) बनाया यह शब्द  बाद में Science fiction (SF या Sci-Fi) हो गया।
अब कुछ चर्चा उन कहानियों, फिल्मों की, जो किसी बड़ी उल्का या छुद्र ग्रह के पृथ्वी से टकराने की कल्पना से लिखी गयी थीं।
उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में
बड़ी उल्का (meteor) या छुद्र ग्रह (asteroid) के टकराने के बारे में  सबसे प्रसिद्घ विज्ञान उपन्यास आर्थर सी क्लार्क ने (Arthur C. Clarke)  ने द हैमर ऑफ गॉड (The hammer of God) नाम से  1993 में लिखा है।
इस उपन्यास में काली नाम का छुद्र ग्रह पृथ्वी से टकराने वाला होता है। यह नाम हिन्दू सभ्यता की देवी काली पर रखा गया है। क्लार्क, श्री लंका में रहते थे और हिन्दू सभ्यता के जानकार थे। वे अक्सर अपनी कहानियों में हिन्दू देवी देवताओं के नामों का प्रयोग करते थे। इसमें गोलियथ नाम का जहाज है, जिसके कप्तान रॉबर्ट सिंह हैं। इस जहाज को, छुद्र ग्रह को, पृथवी के रास्ते से हटाने के लिए भेजा जाता हैं। यह हो पाता है कि नहीं, यही इस कहानी में है।
इस कहानी पर फिल्म बनाने के अधिकार को स्टीवन स्पीलबर्ग (Steven Spielberg) ने खरीद लिया था। उन्होंने  १९९८ में एक फिल्म डीप इम्पैक्ट (Deep Impact)  बनायी पर इस फिल्म की कहानी इस उपन्यास से कुछ भिन्न है और उसमें क्लार्क को भी कोई श्रेय नहीं दिया गया है।
इसी साल इसी तरह के प्रसंग पर एक और फिल्म आर्मगेडन (Armageddon) नाम से बनी है। मुझें इन दोनो फिल्मों में आर्मगेडल ज्यादा अच्छी लगी।
आर्मगेडन बेहतरीन फिल्म है नहीं देखी हो तो देखें
फिल्म आर्मगेडन, मानविक भावनाओं को बेहतरीन तरीके से दिखाती है। यह कहानी है एक पिता पुत्री के प्रेम की, उसके त्याग की पति पत्नी के रिश्ते की, पिता थे उसके जवान होते बेटे के साथ रिश्तों की। यह बेहतरीन फिल्म है यदि नहीं देखी तो अवश्य देखें। यह आपकी आखों में आंसुओं को भी लायेगी और इसके साथ खुशी भी देगी।
इस फिल्म का ट्रेलर यहां देखें
क्लार्क ने एक विज्ञान कहानी, राम से मिलन (रांडवू विथ राम) (Rendezvous with Rama) (1972) नाम से लिखी है। इसमें एक पिंड पृथ्वी की तरफ आ रहा होता है। पहले इसे, एक छुद्रग्रह समझ लिया जाता है पर यह वास्तव में एक किसी अन्य सौर मंडल से आया स्टारशिप है। यह पहले पृथ्वी की तरफ आ रहा था बाद में सूरज की तरफ चला जाता है। इस उपन्यास को ह्यूगो तथा नेब्यूला पुरूस्कार मिल चुका है।
यह नाम भारतीय भगवान राम पर है और यह नाम इसलिये रखा गया क्योंकि उपन्यास में इसका पता, सीता (SITA) नामक स्पेस प्रोब (Space probe) से चला था।
क्लार्क ने इसके बाद कुछ और पुस्तकें इस  उपन्यास के बाद की कहानी  (Sequel)  के रूप में लिखीं। यह उपन्यास है।
राम ॥ (Rama II) (1989)
द गार्डेन ऑफ राम (The Garden of Rama) (1991)
राम रिवील्ड (Rama Revealed) (1993)
कुछ लोग कहते हैं की बेथलेहम का तारा एक धूमकेतु था और वे इसे हैली के धूमकेतु से जोड़ते हैं। चलिये धूमकेतु या पुच्छल तारे के बारे में चर्चा करते देखें कि क्या बेथलेहम का तारा धूमकेतु हो सकता है।
धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं
धूमकेतु  या पुच्छल तारे (comets),  चट्टान (Rock), धूल (Dust) और जमी हुई गैसों (gases) के बने होते हैं। सूर्य के समीप आने पर, गर्मी के कारण, जमी हुई गैसें और धूल के कण सूर्य से विपरीत दिशा में फैल जाते हैं और सूर्य की रोशनी परिवर्तित कर चमकने लगती हैं। इस समय इनकी आकृति को दो मुख्य भागों, सिर तथा पूँछ में बांट सकते हैं। सिर का केंद्र अति चमकीला होता है। यह इसका नाभिक (nucleus) कहलाता है।
Comet शब्द, ग्रीक शब्द komētēs से बना है जिसका अर्थ होता है hairy one बालों वाला
सूर्य की विपरीत दिशा में बर्फ और धूल का चमकीला हिस्सा पूँछ की तरह से लगता है। इसे कोमा (coma) कहा जाता है। यह हमेशा    सूर्य से विपरीत दिशा में रहता है।  धूमकेतु की इस पूँछ के कारण इसे पुच्छल तारा भी कहते हैं।
Comet West (C/1975 V1) का यह चित्र मार्च १९७६ में Munich Public Observatory में Peter Stättmayer के द्वारा लिया गया था और उन्हीं के सौजन्य से है।
Comet शब्द, ग्रीक शब्द komētēs से बना है जिसका अर्थ होता है hairy one बालों वाला। यह इसी तरह दिखते हैं इसलिये यह नाम पड़ा।
सूर्य से दूर जाने पर धूल और बर्फ पुन: इसके नाभिक में जम जाती है। हर बार जब यह सूर्य के पास आता है तो कुछ न कुछ इनकी धूल और बर्फ बिखर जाती है जिसके कारण इनकी पूंछ छोटी होती जाती है और अक्सर यह पूंछ विहीन हो जाते हैं। यह धूमकेतु सूर्य के समीप आने पर भी पूँछ को प्रकट नहीं करते हैं। ऎसे धूमकेतुओं को पुच्छहीन धूमकेतु कहते हैं। इस समय यह छुद्र ग्रह, ग्रहिका (Asteroid) की तरह लगते हैं।
ह्याकुताके (Hyakutake) धूमकेतु का यह चित्र  नासा के सौजन्य से है।
पृथ्वी की तरह धूमकेतु सूरज के चारो और चक्कर लगाते हैं। इस तरह के कई धूमकेतु हैं पर सबसे प्रसिद्ध है हैली का धूमकेतु (Halley’s comet)। कई लोग कहते हैं कि बेथलहम का तारा हैली का धूमकेतु  था। कुछ बातें इसके बारे में।
हैली धूमकेतु
एडमंड हैली का चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
हैली का धूमकेतु, सबसे प्रसिद्घ पुच्छल तारा  है। इसका नाम प्रसिद्घ खगोलशास्त्री एडमंड हैली (Edmond Halley) के नाम पर रखा गया है। हैली न्यूटन के समकालीन थे। उनका जन्म ८.११.१६५८ को और मृत्यु १४.१.१७४२ में हुई। उन्होने धूमकेतुओं के बारे में अध्ययन किया। उनका कहना था कि जो धूमकेतु सन् १६८२,में दिखायी दिया था यह वही धूमकेतु है जो सन् १५३१ व १६०७ तथा संभवत: सन् १४६५ में भी दिखायी पड़ा था। उन्होंने गणना द्वारा भविष्यवाणी की कि यह सन् १७५८ के अन्त के समय पुन: दिखायी पड़ेगा।
ऎसा हुआ भी कि यह पुच्छल तारा १७५८ के बड़े दिन की रात्रि (Christmas night) को दिखलायी दिया। तबसे इसका नाम हैली का धूमकेतु पड़ गया।
हैली धूमकेतु - चित्र नासा और लिक वेधशाला के सौजन्य से
हैली की मृत्यु १४ जनवरी १७४२ को हो गयी यानि उन्होंने अपनी भविष्यवाणी सच होते नहीं देखी। इसके बाद यह पुच्छल तारा नवम्बर १८३५, अप्रैल १९१०,और फरवरी १९८६ में दिखायी पड़ा। यह पुन: २०६१ में दिखायी पड़ेगा।
इस धूमकेतु के साथ एक अन्य प्रसिद्घ व्यक्ति भी जुड़ा है। वे हैं प्रसिद्घ लेखक मार्क ट्वैन (Mark Twain)। आपका जन्म ३०.११.१८३५ को हैली धूमकेतु के आने पर हुआ था और मृत्यु २१.४.१९१० को, जब यह धूमकेतु अगली बार आया।
पुच्छल तारे सारी सभ्यताओं में अशुभ माने जाते हैं। इस गणना ने यह सिद्घ कर दिया कि यह किसी अशुभ घटना या दैविक प्रकोप का कारण नहीं है पर विज्ञान से जुड़ी घटना है। यदि हम पीछे की गणना करें तो यह १२ बी. सी. में या फिर ६६ ए. डी. में पृथ्वी पर दिखायी दिया होगा। यदि बेथलेहम का तारा हैली धूमकेतु था तो प्रभू ईसा का जन्म या १२ बी.सी. में या फिर ६६ ए.डी. में हुआ होगा। मेरे विचार से इतना अन्तर नहीं हो सकता और वह तारा हैली का धूमकेतु या फिर और कोई धूमकेतु नहीं हो सकता है। इसके कई कारण और भी हैं।
पुच्छल तारा, अन्य तारों से भिन्न होता है। सारी सभ्यताओं में पुच्छल तारा को पुच्छल तारा कह कर ही बताया गया है। यदि पुच्छल तारा होता तो वही कहा जाता।
सारी सभ्यताओं में, पुच्छल तारे अशुभ माने जाते हैं। यदि प्रभू ईसा के जन्म के समय पुच्छल तारा निकला था तो वह कम से कम वे लोग पुच्छल तारे को अशुभ नहीं मानते।
यदि वह हैली के अतिरिक्त कोई और धूमकेतु था तो वह फिर क्यों नहीं आया।
धूमकेतु की पूंछ हमेशा सूर्य से दूर रहती है यानी कि पूंछ पश्चिम की ओर। इसलिये धूमकेतु कभी भी पश्चिम दिशा की ओर इंगित नहीं कर सकते हैं। यदि पश्चिम से लोग आते तो शायद कहा जा सकता कि वह धूमकेतु था पर यहां तो पूरब से लोग आये थे।
मेरे विचार से, यह तारा ही रहा होगा पर वह किस तरह का तारा था जो उस समय कई दिनों तक दिखायी पड़ा पर अब नहीं दिखायी पड़ता। इस बात पर चर्चा करने से पहले कुछ चर्चा पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियों पर।
पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां
पुच्छल तारा/ धूमकेतु पर सबसे पहली कहानी जुले वर्न ने १८७७ में लिखी। इस पुस्तक का नाम है – ‘धूमकेतु पर’ (Off on a Comet; ऑफ ऑन ए कॉमेट) (इस कहनी को यहां पढ़ें)। इस कहानी में धूमकेतु पृथ्वी के पास से गुजरता है जिसमें लोग फंस जाते हैं। यह धूमकेतु २ साल बाद, सूरज का चक्कर लगा कर पृथ्वी के पास से गुजरता है तभी वे लोग पृथ्वी पर वापस आ पाते हैं।
जयंत नार्लीकर (Jayant Narlikar) जाने माने भारतीय खगोलशास्त्री हैं। उन्होंने, अपनी उच्च शिक्षा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से की है। उन्होंने भी अंग्रेजी मराठी, और हिन्दी में विज्ञान कहानियां लिखी हैं। उनकी एक विज्ञान कहानियों की पुस्तक ‘धूमकेतु’ नाम से है। इस राजपाल एण्ड सन्स कश्मीरी गेट दिल्ली – ११०००४ ने छापा है। इसमे उनकी नौ विज्ञान कहानियों का संग्रह है। यह कहानियां पहले मराठी में लिखी गयी थीं और उसके बाद उनका हिन्दी में अनुवाद किया गया है। इसकी पहली कहानी का नाम धूमकेतु है।
यह कहानी कलकत्ता की इंद्राणी देवी और उनके पति दत्त बाबू की कहानी है। दत्त बाबू एक नया धूमकेतु ढूंढ़ते हैं पर उनकी गणना बताती है कि यह पृथ्वी से टकराने वाला है। इंद्राणी देवी और उनके पति दत्त बाबू किस तरह से अलग अलग तरीके से इसके बचाव का तरीका निकालते हैं। यही इसकी कहानी है।
यह तो, मैं बताने से रहा कि इंद्राणी देवी और दत्त बाबू ने धूमकेतु से बचने के लिये क्या तरीकों को अपनाया। क्योंकि कहानी ही सही, वह भी मेरे द्वारा नहीं पर जयंत नार्लीकर के द्वारा लिखी, फिर भी इसे आप स्वयं पढ़ें
धूमकेतु पुस्तक की सारी कहानियां बेहतरीन हैं और विज्ञान के किसी न किसी विषय को छूती हैं। आप ,अपने मुन्ने और मुन्नी को इसे अवश्य पढ़ने को दें। यदि आप को विज्ञान में जरा सी भी रुचि है और यह पुस्तक नहीं पढ़ी है तो अवश्य पढ़ें।
धूमकेतु में बेहतरीन विज्ञान कहानियां हैं अवश्य पढ़ें।
वीनस (Venus) सुन्दरता की देवी हैं। शुक्र ग्रह को अंग्रेजी में वीनस इसलिये कहा जाता है कि वह सबसे चमकीला और सुन्दर दिखता है – ऐसे नरक यदि कहीं है तो वह वहीं। मुझे तो ग्रहों में सबसे चमकीला ब्रहस्पति (Jupiter) ग्रह  लगता है। यह ग्रहों में सबसे बड़ा है और इसमें सूर्य बनने की क्षमता है। आर्थर सी कलार्क (Arthur C Clark) इसी बात का उपयोग अपनी कहानी  २००१ स्पेस ऑडेसी (2001: Space Odyssey) और इस श्रंखला के बाद की पुस्तकों में किया है। मंगल (Mars) ग्रह कुछ लाल रंग लिये और आकाश में दिखाये देता है। कभी कभी ग्रह भी पास पास आ जाते हैं जिससे ज्यादा चमकीले हो जाते हैं। क्या बेथलेहम का तारा कहीं ग्रहों के पास आ जाने के कारण तो नहीं था। चलिये, इसकी भी चर्चा कर लेते हैं।
उल्का और धूमकेतु में क्या अन्तर है देखिये इस विडियो में
बेथलेहम का तारा – क्या ग्रह पास आ गये थे
तारों और ग्रहों में अन्तर है। तारे अपनी रोशनी से चमकते हैं और ग्रह तारों की रोशनी परिवर्तित कर चमकते हैं। मंगल, बुद्घ, चन्द्रमा एवं ब्रहस्पति हमें आकाश में दिखायी देते हैं यह रोशनी उनकी नहीं है। वे सूर्य की रोशनी परिवर्तित कर रहे हैं। सारे तारे, अपने आप में सूर्य हैं। वे दिन और रात हर समय चमकते रहते हैं पर वे हमसे इतने दूर हैं कि हमारे पास रोशनी आते-आते वह बहुत धीमी हो जाती है। इसलिये दिन में सूरज की तेज रोशनी के कारण दिखायी नहीं पड़ते हैं। इसलिये वे सूर्य ग्रहण के समय, जब सूरज की रोशनी कम हो जाती है तब दिखाई पड़ने लगते हैं।
सूरज, ब्रहस्पति, शनि, यूरेनस, और वरुण (Neptune) – आकार के अनुसार
बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी, और मंगल – आकार के अनुसार
यह दोनो चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
कभी-कभी ग्रह भी पास-पास आ जाते हैं जिसके कारण वे अधिक चमकीले हो जाते हैं। क्या बेथलेहम का तारा, किन्हीं दो ग्रहों के पास आने के कारण हो गया था। यदि हम कंप्यूटर की मदद से देखें तो उस समय ग्रहों की स्थिति के बारे में यह पता चलता है:
१७ जून २ ईसा पूर्व (BC) बुद्घ और वृहस्पति पास- पास थे,
१२ जून ३ ईसा पूर्व (BC)  में बुद्घ और  शनि पास-पास थे;
१२ अगस्त  ३ ईसा पूर्व (BC)  में बुद्घ और वृहस्पति पास- पास थे।
यह हो सकता है कि बेथलेहम का तारा इन ग्रहों के पास पास रहने के कारण रहा हो पर ऎसा कुछ ही दिनो के लिए होता है। राजाओं को पहुंचने में महीने लगे होंगे, मेरे विचार से यह संभव नहीं है। बेथलेहम का तारा का तारा कुछ और ही रहा होगा। क्या वह किसी खास तरह का तारा था?
हम लोगों ने तारों और सूर्य ग्रहण की चर्चा की है। इसके पहले हम चर्चा करें कि क्या बेथलेहम का तारा किसी और तरह का तारा था, कुछ चर्चा उन कहानियों कि जिसमें इस वैज्ञानिक तथ्य का सहारा लिया गया है कि ग्रहण के बारे में पहले से ही भविष्यवाणी की जा सकती है। इसी के साथ सूर्य ग्रहण पर आधारित सबसे प्रसिद्ध विज्ञान कहानी की  भी चर्चा करेंगे।
ग्रहण पर आधारित कहानियां
बहुत सारी कहानियों में इस बात का प्रयोग किया गया है कि चन्द्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक तथ्य है जिसके दिन और समय के बारे में पहले से ही बताया जा सकता है। इनमें से चार कहानियां मैंने पढ़ी है। यह सब मुझे पसन्द भी आयीं।इनमें सबसे पहली कहानी है –  ‘सोलोमन की खदानें’ (किंग सोलोमॉनस् माइनस् ) (King Solomon’s Mines)।  इस उपन्यास को सर हेनरी राइडर हैगर्ड (२२.६.१८५६- १४.५.१९२५) (Sir Henry Rider Haggard) ने १८८५ में अपने भाई के साथ एक पाउंण्ड शर्त के एवज में लिखा था। शर्त यह थी  कि वह भी राबर्ट लुईस स्टीवेनसन (Robert Louis Stevenson) के  उपन्यास ट्रेजर आइलैण्ड (Treasure Island)  जैसा लोकप्रिय उपन्यास लिख सकता है।
कहानी के अन्त में फॉल्टा की मृत्यु
किंग सोलोमॉनस् माइनस् पुस्तक को कई प्रकाशकों ने ठुकरा दिया था लेकिन जब वह प्रकाशित हुई तो यह उस साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक बनी। यह विज्ञान कहानी नहीं है पर रोमांच कथा की श्रेणी में आती है। यह उपन्यास  अफ्रीका  के जंगलो पर  है। इस उपन्यास ने नयी तरह की कहानियों को जन्म दिया – जंगलों से जुड़ी रोमांच कहानियां।
इसकी कहानी कुछ इस प्रकार की है कि एक व्यक्ति अफ्रीका में सोलोमन की खदानों का पता लगाने गया था। वह वापस नहीं आया। उसी  को ढूंढने के लिये, एक दल अफ्रीका के जंगलों में जाता है। इस दल को एक कबीला पकड़ लेता है । वहां वे फॉल्टा (Foulta) नामक कबीले की युवती की जान यह कह कर बचाते हैं कि वे चंद्रमा को अंधकार में कर सकते हैं। यह चन्द्र ग्रहण के कारण होता है। बाद में वह लड़की उस दल के लोगों की जान बचाने में अपनी जान खो बैठती है।
इस उपन्यास पर कई फिल्में बनी है पर फिल्म की कहानी में बदलाव कर दिये गये हैं। इस उपन्यास को आप यहां पढ़ सकते हैं और चन्द्र ग्रहण के कारण फॉल्टा की जान बचाने की बात यहां है।
दूसरी कहानी, है –  ‘आर्थर के राज्य में एक अमेरिकी’ (A Connecticut Yankee in king Arthur’s Court)। इसे मार्क ट्वैन (Mark Twain) ने लिखा है। यह १८८९ में लिखी गयी थी।
इसकी कहानी कुछ उस प्रकार है कि एक अमेरिकी नागरिक जब सो कर उठता है तब वह अपने आप को राजा आर्थर (५२८ ईसा के मरने के बाद AD) के समय में पाता है। वहां उसे जला कर मार डालने की सजा मिलती है। वह अपने आप को यह कह कर बचा लेता है कि वह सूरज को अंधकार में कर सकता है। यह सूर्य ग्रहण के कारण होता है। यह कहानी विज्ञान कहानियों की श्रेंणी में आती है। इस उपन्यास को आप यहां पढ़ सकते हैं।
तीसरी कहानी   है – टिनटिन (Tintin) ‘सूरज के कैदी’  (प्रिसनरस् ऑफ द सन) (Prisoners of the sun)। टिनटिन की रोमांचक कथायें, फ्रांसीसी भाषा की कॉमिक्स है। यह इसकी चौदवीं पुस्तक है। इन कॉमिक्स को Herge   ने Georges Remi के नाम से लिखा है। यह  कॉमिक्स न केवल बच्चों  पर बड़ों के बीच भी लोकप्रिय है।
इस कहानी में टिनटिन और कैप्टेन आर्किबाल्ड हैडॉक्क (Captain Archibald Haddock) (जो टिनटिन की तरह इन कॉमिक्स का एक पात्र हैं। वे अपनी जान सूर्य – ग्रहण के कारण बचा पाते हैं। यह विज्ञान कहानी तो नहीं कही जा सकती क्योंकि यह कॉमिक्स की तरह लिखी गयी और उसी श्रेणी में है।
यह  कहानियां पढ़ने योग्य हैं। यदि नहीं पढ़ी हैं तो पढ़कर देखें।इन तीनो कहानियों में ग्रहण का उपयोग किया है पर यह ग्रहण पर लिखी कहानियां नहीं हैं। चौथी कहानी सूर्य ग्रहण पर ही लिखी गयी है। यह एमरसन (Ralph Waldo Emerson) के एक उद्धरण पर आधारित है।  यह विज्ञान कहानी के श्रेणीं में आती है और  सबसे प्रसिद्ध कहानी भी है – इसका नाम है’जब रात हुई’  (Nightfall)। कुछ चर्चा इसके बारे में।
जब रात हुई
एमरसन (Ralpho Waldo Emerson)  ने कहा है,
‘If the stars should appear one night in a thousand years, how would would men believe and adore, and preserve for many generation the remembrance of the city of God’
यदि हजार साल में एक बार तारे दिखायी पड़ें, तो भगवान के इस अदभुत दृश्य को लोग कैसे विश्वास करेगें, किस तरह से याद रखेगें।
‘जब रात हुई’  (Nightfall) (नाइटफॉल) कहानी,  इसी उद्घरण से प्रेरित है।
यह कहानी, सूर्य ग्रहण पर आधारित कहानी है और ग्रहण पर आधारित सबसे प्रसिद्व कहानी है । इस कहानी को आइसेक एसिमोव (Issac Asimov)  ने  १९४१ जब वे केवल २१ साल के थे, तब लिखा था।
१९६८ में, अमेरिका के विज्ञान कहानी लेखकों  ने इस कहानी को नेब्युला पुरूस्कार (Nebula Award) आने  के पहले (१९६५) लिखी गयी विज्ञान कहानियों में  सर्वश्रेष्ठ कहानी माना। १९९० में एसीमोव ने रॉबर्ट सिलवरबर्ग (Robert Silverberg) के साथ इस कहानी को बढ़ा कर उपन्यास का रूप दिया।
इस कहानी को आप यहां अंग्रेजी में और इसकी हिन्दी में समीक्षा यहां सुन सकते हैं
इसकी कहानी कुछ इस प्रकार की है कि पृथ्वी से दूर ब्रम्हाण्ड में, स्थित एक तारों के समूह में छ: सूर्य है। इसलिये उसके ग्रह में कभी रात नहीं होती है। इस कारण वहां के लोग रात के तारे नहीं देख पाते हैं। वहां के लोगों का इस बात का सबूत मिलता है कि उस ग्रह की सभ्यता कई बार नष्ट हो चुकी है। वे इसका कारण जानने का प्रयत्न करते हैं।
एक खगोलशास्त्री यह पता लगाता है कि हजारों साल में एक बार ऎसा होता है कि छ: सूर्यों में एक साथ ग्रहण लगता है और रात हो जाती है। वह अगली बार सूर्य ग्रहण का समय भी बाताता है, जो कि नज़दीक है और लोगों को आगाह करता है पर उसकी बात पर कोई विश्वास नहीं करता है। कहानी का अन्त कुछ इस प्रकार होता है कि ग्रहण लगना शुरू हो रहा है, तारे दिखायी पड़ने लग रहे हैं और लोग … अब यह जानने के लिये तो आपको इस कहानी को पढ़ना पड़ेगा।
यह कहानी सबसे पहले ‘ एस्टाउंडिगं स्टोरीस्’ (Astounding stories) में 1941 प्रकाशित हुई। इस पत्रिका का अब नाम Analog Science Fiction and Fact हो गया है। मैंने इस कहानी को Nightfall One नामक पुस्तक (Granda Publishing Limited) में पढ़ी थी। इस पुस्तक में एसीमोव की पांच कहानियां हैं।
इसके बाद, इसी प्रकाशक ने, Nightfall two नामक पुस्तक भी प्रकाशित की। इसमें एसीमोव की अन्य पंद्रह विज्ञान कहानियां हैं।
मुझे यह कहानियां कुछ डरावनी सी लगीं, कुछ निराश भी पर इसका अर्थ यह नहीं कि यह पढ़ने योग्य नहीं हैं। आपने नहीं पढ़ी हैं तो जरूर पढ़ें, अपने मुन्ने मन्नी को पढ़ने के लिये भेंट करें – शायद वे कल हमारे रमन, हमारे आइंस्टाईन बने।
तारे, उनका वर्गीकरण, और वे क्यों चमकते हैं
आकाश में रात्रि में चमकते तारे वास्तव में सूर्य हैं। सभी तारे एक रंग के नहीं होते? दूर से नंगी आँखों से देखने पर वे भले ही चमकदार प्रतीत हों, परन्तु टेलिस्कोप द्वारा देखने पर उनके रंग भिन्न-भिन्न दिखाई देते हैं। इसका कारण है तारों का भिन्न-भिन्न तापमान – रंग , सतह के तापमान पर निर्भर करता है। जैसे कि बिजली के बल्ब का प्रकाश पीला होता है, जबकि बिजली का हीटर गर्म होने पर लाल हो जाता है। ठीक इसी प्रकार अधिक गर्म तारे नीले रंग के दिखाई देते हैं, जबकि उनकी अपेक्षा ठंडे तारे लाल प्रतीत होते हैं। हमारा सूर्य न तो बहुत अधिक गर्म है, न ही बहुत ठंडा, इसलिए वह पीला दिखायी देता है।
कृतिका तारा समूह (pleiades), जिसे देहात में कचबचिया भी कहा जाता है। यह तारे सप्त ऋषियों की पत्नियां भी कहे जाते हैं – चित्र विकिपीडिया से।
उन्नीसवीं शताब्दी के अन्त मैं हार्वड वेधशाला ने तारों का वर्गीकरण (stellar classification) इनसे निकली रोशनी का विश्लेषण (जो कि मोटे तौर पर उनके तापमान पर निर्भर करता है) कर इनका वर्गीकरण किया। इस वर्गीकरण को A से शुरू होकर M तक के अक्षरों तक के एल्फाबेट (मुझे इसकी हिन्दी नहीं मिली, क्या कोई बतायेगा) दिखाया गया। बाद मे कुछ वर्ग छोड दिये गये, कुछ दूसरे जोड़ दिये गये और एक नया वर्ग O भी जोड़ा गया। इन सब के बाद वर्ग A, B, F,G, K, M, औरO बचे। अब इनको याद कैसे रखा जाय। इसलिये एक वाक्य बनाया गया। उसके हर शब्द का पहला एल्फाबेट एक वर्ग को चिन्हित करता है। यह वाक्य है,
‘Oh Be A Fine Girl  Kiss Me’
इसके बाद तीन नये वर्ग जोड़े गये जिन्हे  R, N, और S इन एल्फाबेट को याद करने के लिये नया वाक्य बनाया गया
‘Right Now Sweetheart’
मैंने इस वर्गीकरण के बारे में यहां विस्तार से लिखा है।
सूरज हमसे सबसे पास का  का तारा है। पृथ्वी पर उर्जा के स्रोत समाप्त हो रहे हैं पर सूरज और तारे कहां से इतनी उर्जा ला रहे हैं। वे अरबों साल से रोशनी और गर्मी दे रहे हैं और अरबों साल तक देते रहेंगे। कहां से वे ला रहे हैं इतनी उर्जा।
चित्र १ जुलाई १९४६ टाईम पत्रिका के कवर से
यह मुश्किल विषय है पर आसान तरीके से यह कहा जा सकता है कि सूरज और तारों पर प्रति संकेण्ड लाखों हाइड्रोजन बम्ब फूट रहे हैं। इसी कारण वे इतनी उर्जा प्रदान कर रहे हैं। मोटे तौर पर हाइड्रोजन हील्यिम में बदल रही है। इस प्रक्रिया में कुछ पदार्थ उर्जा में बदल रहा है। जिसके कारण रोशनी और गर्मी मिल रही है।  यह सब अलबर्ट आइंस्टाइन (Albert Einstein) के प्रसिद्घ सिद्घान्त  E=mc2 के कारण हो रहा है। इस समीकरण में  E वह ऊर्जा है जो m संहति के उत्पन्न हो रही है और  c प्रकाश का वेग है।
कभी न कभी तो सारी हाइड्रोजन हील्यिम में बदल जायगी,  उर्जा का स्रोत समाप्त हो जायगा – तब क्या होगा? कुछ चर्चा इसके बारे में भी।
तारों का अन्त कैसे होता है
तारों में, ऊर्जा का उत्पादन कई चरणों में हो रहा है। पहले चरण में ऊर्जा-उत्पादन होने पर जो कुछ बचता है, वह दूसरे चरण में होने वाले ऊर्जा-उत्पादन में काम आ जाता है। इस प्रकार यह चक्र चलता रहता है। अन्त में, एक समय ऎसा भी आता है जब तारे का सारा ईंधन समाप्त हो जाता है और तारे अन्त में श्वेत वामन तारे (White dwarf), न्यूट्रॉन तारे (Neutron star) अथवा ब्लैक होल (Black hole) के रूप में बदल जाते हैं। पर इसके पहले एक प्रक्रिया और होती है वह है कुछ समय के लिये तारों का बढ़ना और उनका तेजी से चमकना।
न्यूट्रॉन तारा - चित्र विकिपीडिया से
कहा जाता है कि दीपक की लौ समाप्त होने के पहले एक बार जोर दिखाती है। कुछ यही बात तारों के साथ भी हो रही है। जब हाइड्रोजन समाप्त होने लगती है तब तारे ठण्डे होने लगते हैं और सिकुड़ने लगते हैं। सिकुड़ने के कारण पुनः ऊर्जा पैदा होती है और वे पुनः गर्म होते हैं। इस कारण वे ज्यादा तेज चमकते हैं, और फिर से विस्तार करते हैं।
यह विस्तार उस तारे की संहति (Mass) के अनुसार होता है। इसके कारण वे, अधिनव तारा (Super nova) (सुपरनोवा), या  नोवा (Nova), या लाल दैत्याकार तारे (red giant) बनते हैं। ज्यादा संहति वाले सुपर नोवा (supernova) और कम संहति वाले तारे लाल दैत्याकार तारे बनते हैं।
लाल दैत्याकार तारा चित्र विकिपीडिया से
हमारा सूर्य बड़े तारों में नहीं है। इसका अन्त एक लाल दैत्याकार तारे के साथ होगा। उसके बाद सफेद बौना (White dwarf ) और फिर अंधकार। लाल दैत्याकार तारा बनते समय इसकी परिधि बढ़ जायेगी और मंगल ग्रह भी इसकी चपेट में आ जायेगा। हम सब तो जरूर ही मिट जायेंगे, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं इसमें लगभग ५.५ अरब साल लगेंगे।
सबसे भारी तारे सुपर नोवा में तब्दील होंते हैं। वे सबसे ज्यादा चमकीले भी होते हैं। वे इतने चमकीले होते हैं कि दिन में भी दिखायी पड़ते हैं। इनकी परिधि इतनी होती है कि वे अपने सौर मंडल को, यदि उनके पास हो तो, समाप्त कर देंगे। इनके अन्दर का हिस्सा बाद में न्यूट्रान स्टार या ब्लैक होल में बदल जाता है।
क्रैब नेब्यूला - चित्र विकिपीडिया से
सबसे प्रसिद्घ सुपरनोवा, १०५४ ईसवी में देखा गया था। इसके बारे में चीन और अरब के खगोलशास्त्रियों ने लिखा है। यह दिन में भी, २३ दिन तक दिखायी पड़ा और ६५५ रातों में यानि लगभग दो साल तक दिखायी पड़ा। इसके बाहर का हिस्सा क्रैब नेब्यूला (Crab Nebula) के नाम से जाना जाता है। यह वृष (Taraus) राशि के अन्दर है। इसके अन्दर का हिस्सा एक न्यूट्रॉन स्टार (pulsating star) है। यह एक सेकेण्ड में ३० चक्कर लगा रहा है। यह हमारी आकाशगंगा में है और हम से ६,३०० प्रकाश वर्ष दूर है। एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश एक साल में तय करता है।
आइये चर्चा करें उस विज्ञान कहानी की, उस तारे की, जो सुपरनोवा के संदर्भ में लिखी गयी। यह एक प्रसिद्ध कहानी है। इस पर पुरस्कार भी मिल चुके हैं और उसका कुछ संबन्ध इस श्रंखला से भी है।
वह तारा
‘द स्टार’ एक बेहतरीन कहानी है और १९५६ में इसे विज्ञान की छोटी कहानियों के लिये ह्यूगो पुरूस्कार भी मिला है। इसे आर्थर सी कलार्क ने लिखा  है।
यह कहानी है डा. शैंडलर (Dr. chandler) के मनः स्थिति की। वे एक खगोलशास्त्री हैं और पादरी भी। वे फीनिक्स नेब्यूला में स्थित अधिनव तारे (supernova) के बारे में जानकारी लेने गये थे। लौटते समय, वे दुविधा में हैं, उनका विश्वास डगमगा रहा है, क्या विचार चल रहें हैं उनके मन में – द स्टार (The star) उसी की कहानी है। यह कहानी है । वहां, जो उन्होंने देखा, क्या वह सच, सच रिकॉर्ड करें अथवा नहीं। क्या देखा था उन्होंने ऐसा वहां?
इस कहानी को अंग्रेजी में आप यहां पढ़ वा यहां सुन सकते हैं। हिन्दी में इस कहानी की समीक्षा यहां सुन सकते हैं।
डा. शैंडलर जब वहां पहुंचे तो पता चला कि अधिनव तारे का अपना सौर मंडल था। उसका ग्रह पृथ्वी जैसा था। उसमें हमारी जैसी सभ्यता पनपती थी, वहां के रहने वाले लोग अच्छे थे। लेकिन, अधिनव तारे के कारण, वे सब, उनकी सभ्यता नष्ट हो गयी। इन लोगों को मालुम था कि वे सब मर जायेगें बचेगें नहीं उन्होंने अपने बारे में सब कुछ एक तिजोरी में रख दिया था ताकि यदि कभी कोई आये तो उसे उनके बारे में उनकी सभ्यता के बारे में पता चल सके। उनका जीवन, उनकी सभ्यता यूं ही गर्त में न खो जाये।
लेकिन खगोलशास्त्री पादरी का विश्वास क्यों डगमगाने लगा?
अभिनव तारे अन्त समय में बहुत तेज चमकने लगते हैं और वे सबसे अलग दिखते हैं। इस अभिनव तारे की रोशनी उस समय पृथ्वी पर पहुंची जब ईसा का जन्म हुआ था। यह वही तारा है जो बेथलेहम पर चमका था। इसी ने तीन राजाओं को रास्ता दिखाया था। इस कहानी की अन्तिम पंक्तियां कुछ इस प्रकार से हैं जो उसकी दुविधा का वर्णन करती हैं।
‘There can be no reasonable doubt: the ancient mystery is solved at last. Yet―O God, there were so many stars you could have used.
What was the need to give these people to the fire, that the symbol of their passing might shine above Bethlehem?’
इसमें कोई शक नहीं कि पुराना रहस्य का हल मिल गया। हे ईश्वर इतने सारे थे जिनमें से किसी एक को तुम ले सकते थे।
क्या जरूरत थी इतने अच्छे लोगो को तुमने इसलिये आग में झोंक दिया कि उनकी मृत्यु बेथलेहम के उपर चमक सके।
टीवी श्रृंखला से एक चित्र विकिपीडिया से
इस कहानी पर द न्यू ट्वीलाइट ज़ोन (The New Twilight zone) टीवी श्रृंखला पर एक कड़ी बनी है। इस कहानी का अन्त दुखद है पर इस इस टीवी श्रृंखला की कड़ी में अन्त सुखद है। उस ग्रह के लोग खुशी मनाते है कि उनकी मृत्यु किसी नयी सभ्यता को रोशनी दिखायेगी।
आइये बात करें कि क्या बेथलहम का तारा वास्तव में अधिनव तारा था? यदि नहीं, तो फिर क्या था?
निष्कर्ष: बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा क्या था
आर्थर सी कलार्क (Arthur C Clark) की लिखी विज्ञान कहानी द स्टार (The Star) के मुताबिक बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा अधिनव तारा (supernova) था।
‘उन्मुक्त जी, क्या यह सच है? क्या बेथलेहम के उपर चमकने वाला तारा वास्तव में अधिनव तारा था?’
मेरी जानकारी में इस तरह के अधिनव तारे के बारे में कोई सबूत नहीं मिलते हैं।
‘तो फिर वह तारा क्या था?’
मेरे विचार से यदि उस समय वास्तव में कोई तारा निकला होगा तो वह,
अधिनव तारा ही होगा, जिसके बारे में अभी तक हमें कोई तथ्य नहीं मिले, या फिर
उस समय तो नहीं पर उसके आगे पीछे कोई पुच्छल तारा या ग्रह एक साथ मिल गये थे जिसे लोगों ने ईसा मसीह के महत्व बताने के लिये उनके जन्म से जोड़ दिया, या फिर
यह केवल कोरी कल्पना है। बस ईसा मसीह के जन्म को महत्वपूर्ण बनाने के लिये कही जाने लगी है।
क्या मालुम भविष्य इस रहस्य को और बेहतर तरीके से खोले।
सांकेतिक शब्द
star, तारे, neutron star, red giant, Nebula,
Solar eclipse, Lunar eclipse, eclipse, stories based on eclipse,
meteoroid, meteor, meteorite,
comet, Halley’s Comet,
planet, conjunction of planets, ग्रह,
Amazing Stories, Frankenstein, Hugo Award, Hugo Gernsback, Worldcon, Mary Shelley, science fiction,  जुले वर्न,
Arthur C Clarke, Foundation Series, Future,  Science Fiction, The City and the Stars,  विज्ञान कहानियां,
book, book, books, Books,  books,  book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review,  Reviews, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया,  किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
Film, Review,  Reviews, समीक्षा, film ,review ,
Astronomy, Astronomy, star, विज्ञान, विज्ञान कहानी,
bible, Bible, Christmas, Family, fiction, Jesus Christ, Religion,   Star of Bethlehem, बेथलेहम का तारा,
culture, life, Life, जीवन शैली,  धर्म, धर्म- अध्यात्म,  समाज, ज्ञान विज्ञान,
विश्व की संगीत राजधानी – वियाना
मैं काम के सिलसिले में बर्लिन गया था। वहां के लिये, भारत से कोई सीधी उड़ान नहीं थी। इसलिये दिल्ली से वियाना और वहां से बर्लिन गया था। लौटते समय, घूमने के लिये वियाना रुका था। इस चिट्ठी में वियाना यात्रा का वर्णन है।
वियाना – मैं पहुंच रहा हूं
बर्लिन से चलते समय, मैंने अपना कैमरा हैंड बैग में रख लिया था।  बर्लिन हवाई अड्डे पर, एक महिला सिक्योरिटी की इंचार्ज थी। उसने कहा कि इस कैमरे से चित्र खींच कर दिखाओ। मैंने, उसे, उसका चित्र खींच कर दिखाया। उसने कहा कि अब इसे मिटा दो। मैंने उसकी बात मान ली। बाद में मैंने पूछा यदि चित्र ही मिटवाना था तो खिंचवाया ही क्यों? वह कहने लगी,
‘मैं देखना चाहती थी कि यह कैमरा ही है, न कि कुछ और।’
लगता है कि आतंकवादियों ने हवाई जहाज उड़ाने का नया तरीका निकाल लिया है
हवाई जहाज पर एक बम्बई के एक व्यापारी से मुलाकात हुई। मैंने पूछा कि वे बर्लिन कैसे आये थे। उनका जवाब था कि वे अपने लड़के से मिलने आये थे जो कि बर्लिन में यांत्रिकी इंजीनियरिंग पढ़ रहा है।
आईआईटी मद्रास, जर्मनी सरकार की सहायता से बना है। इसलिये वहां का यांत्रिकी इंजीनियरिंग विभाग बेहतरीन माना जाता है।
उन्होंने बताया कि जर्मनी की यांत्रिकी इंजीनियरिंग दुनिया में मशहूर है इसीलिये उनके लड़के वहां यांत्रिकी इंजीनियरिंग पढ़ रहे हैं। आईआईटी मद्रास, जर्मनी सरकार की सहायता से बना है। इसलिये वहां का यांत्रिकी इंजीनियरिंग विभाग बेहतरीन माना जाता है। उन्होने यह भी बताया कि जर्मनी में पढ़ाई का खर्च नहीं लगता – केवल रहने और खाने का। मैंने पूछा,
‘क्या यह केवल जर्मन लोगों के लिये है या सबके लिये।’
उन्होंने कहा कि यह सब के लिये है। मुझे यह कम समझ में आया कि क्यों जर्मन सरकार दूसरे देश के लोगों के लिये भी शिक्षा का पैसा नहीं लेती है। अमरीका में भी ऐसा होता है पर उसके एवज में उन्हें कुछ काम, जैसे टीचिंग एसिस्टेंट बनना पड़ता है।
वियाना में मुझे एक कॉन्वेन्ट में ठहरना था। इसी बात से, मुझे रास्ते में, १९६० के दशक में देखी फिल्म, सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक (Sound of Music), की याद आयी।
सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक फिल्म, सत्य कथा पर आधारित है
सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक (Sound of Music) फिल्म, १९६० के दशक में बनी थी। मैंने इसे तभी देखा था। यह आज तक की बनी संगीत-मय फिल्मों में, सबसे प्रसिद्ध है। इसे पांच ऐकेडमी पुरुस्कार मिलें हैं। यह मारिया नामक लड़की की सत्य कथा पर आधारित है।
मारिया का पूरा नाम मारिया फॉन ट्रैप (शादी के पहले कुक्षेरा) {Maria Von Trapp (nee Kutschera)} था। वह वियाना में रहने वाली एक अनाथ लड़की थी। वियाना से वह सॉल्सबर्ग (Salsburg) के एक कॉन्वेंट में नन बनने के गयी। वहां उसे, विधुर नेवल कमांडर के घर, सात बच्चों की देखभाल करने के लिये, भेजा गया। जहां दोनो में प्रेम हो गया और उन्होने शादी कर ली। द्वितीय विश्व युद्ध के समय, वे ऑस्ट्रिया से भाग कर, अमेरिका चले गये। मारिया ने बाद में अपनी जीवनी ‘द स्टोरी ऑफ ट्रैप फैमली सिंगरस् (The Story of the Trapp Family Singers) नाम से लिखी।
नन की भूमिका में जूलिया एंड्रयूस्
सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक, फिल्म मारिया की पुस्तक ‘द स्टोरी ऑफ ट्रैप फैमली सिंगरस्’ पर आधारित है। फिल्म की मूलभूत कहानी तो पुस्तक से ली गयी है पर फिल्मी मसाले के लिये, उसमें बदलाव किया गया है। वास्तव में, मारिया द्वितीय विश्व युद्ध के पहले ही कमांडर के घर बच्चों को देखने गयी थी और उसकी शादी भी पहले हो गयी थी पर यह फिल्म में यह सब द्वितीय विश्व युद्ध के समय का दिखाया गया है। हांलाकि वे द्वितीय विश्व युद्ध के समय ही वहां से भागे थे।
फिल्म में मारिया की भूमिका, जूलिया एंड्रयूस् कलाकारा ने निभाया है। यह कथा सॉल्सबर्ग की है और फिल्म की शूटिंग भी सॉल्सबर्ग में हुई है। यह एक बेहतरीन फिल्म है। यदि आपने नहीं देखी है तो अवश्य देखें। इस फिल्म का ट्रेलर का आनन्द लें।
सॉल्सबर्ग, वियाना से दूर है। वहां एक दिन में जाकर वापस नहीं आया जा सकता था इसलिये वहां नहीं गया। जिस जगह पर इस फिल्म की शूटिंग हुई है वहां पर कन्वेन्शन सेन्टर बन गया है और अन्तर-राष्ट्रीय सम्मेलन होते हैं। क्या मालुम कभी वहां सम्मेलन में जाने का मौका मिल जाय तब ही इस फिल्म की यादों को पूरा कर लूंगा।
इसी फिल्म पर आधरित हिन्दी की फिल्म ‘परिचय’ है। इसमें भारतीय परवेश के अनुसार,  बदलाव किये गये हैं। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में प्राण, जीतेन्द्र, और जया भादुड़ी हैं। परिचय फिल्म का गाना ‘सारे के सारे, गामा के संग’ सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक के लोकप्रिय गीत ‘डो रे मी … डो अ डीयर’ पर आधारित है। इसे भी आप सुन सकते हैं।
टमटम पर, राजसी ठाट-बाट के साथ
वियाना हवाई अड्डे पर, सिस्टर सिग्रेड और सिस्टर कारमेन, मुझे लेने आयी थीं। मैं इन लोगों से कभी नहीं मिला था। लेकिन उन्हें, उनके कपड़ों के कारण पहचान गया। यह लोग, एक बड़ी सी स्टेशन वैगन लेकर आयीं थीं जिसमें बैठने की तीन पंक्तियां थीं।
सिस्टर कारमेन जर्मनी से हैं। वे बहुत अच्छा कार चलाती हैं। उन्हें वियाना शहर के बारे में  अच्छा पता  है।
सिस्टर सिग्रेड महाराष्ट्र से हैं। उनकी हिन्दी अच्छी है। इस समय वे, सिस्टर जनरल की सलाहकार हैं। सिस्टर सिग्रेड को जर्मन भाषा तो आती है पर वियाना के बारे में ज्यादा पता नहीं था। वियाना में, सिस्टर सिग्रेड ने मेरा ख्याल रखा। मैं सारी सिस्टरस् और खास तौर से उनका आभारी हूं।
सिस्टर सीग्रेड, मुझे भाषाओं की खास जानकार लगीं
सिस्टर सिग्रेड की आवाज मधुर है वे गाना भी अच्छा गातीं हैं। एक दिन जब हम लोग घूमने निकले तब उन्होंने कार में, मां मरियम की स्तुति में एक भजन सुनाया। उन्होने बताया कि वे हमेशा बाहर जाते समय यह भजन गाती हैं। इस भजन में, मां मरियम से प्रार्थना है कि हमें अपनी शरण में ले लो। मैंने कार में ही इस गाने को रिकॉर्ड कर लिया था। आप भी इसे यहां सुन सकते हैं।
भारत जाते समय, सिस्टर सिग्रेड, मुझे  हवाई अड्डे छोड़ने भी आयीं थीं। उस समय सिस्टर सिग्रेड ने हिन्दी में एक भजन सुनाया। वे भारत की लगभग सब भाषा में भजन गा लेती हैं और जर्मन में तो गाती ही हैं। मुझे, वे भाषा की खास जानकार लगीं।
सिस्टर सिंथिया और सिस्टर सीग्रिड, टमटम पर। साथ में है महिला चालक लियाना। यह चित्र हीरोस् स्कवैर (Heroes' Square) पर खींचा गया था। टमटम के पीछे, घुड़सवारी करते हुऐ, ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक चार्लस् Archduke Charles of Austria की मूर्ति है। वे राजा के पुत्र और १८वीं शताब्दी में आस्ट्रिया सेना में फील्ड मार्शल थे।
बर्लिन में यदि कुछ जगहों पर रिक्शा के द्वारा घूमा जा सकता है तो वियाना में घोड़ागाड़ी पर। वियाना में घोड़ागाड़ी, पुरूष वा महिला दोनो ही चलाते हैं। जिस घोड़ागाड़ी का मैंने चित्र लिया था उसकी चालक महिला थी। उसका नाम नाम लियाना है। उसने मुझे बताया कि इस घोड़ागाड़ी को फिआकर कहते हैं। मैंने उसे बताया कि भारत में इसे टमटम कहते हैं। चलते समय लियाना ने मुस्करा कर कहा ‘टमटम’। मैंने भी मुस्करा कर जवाब दिया – फिआकर। इन घोड़ागाड़ियों के इतिहास के बारे में कुछ जानकारी यहां से प्राप्त की जा सकती है।
इस तरह की घोड़ागाड़ी,  महारानी विक्टोरिया की प्रिय सवारी थी और तभी इनका चलन बढ़ा। इसलिये इन्हें विक्टोरिया भी कहा जाता है। विक्टोरिया नम्बर २०३, घोड़ा गाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती लोकप्रिय फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका अशोक कुमार और प्रान ने निभायी है।
सिगमंड फ्रायड संग्रहालय
सिगमंड फ्रायड का वियाना में घर जहां पर अब संग्रहालय है
वियाना दुनिया के संगीत की राजधानी कही जाती है। यहां बड़े-बड़े संगीतकार हुए हैं जिनमें बीथोवियन, (Beethoven) मोज़ार्ट (Mozart) मुख्य हैं। वियाना में लोग इनके संग्रहालय या म्यूज़िक कॉंसर्ट देखने जाते हैं पर मैं यदि वियाना में कहीं जाना चाहता था तो उस  जगह, जहां सिगमंड फ्रायड (Sigmund Freud)  ने अपना जीवन व्यतीत किया।
फ्रायड १९३८ तक वियाना में रहे। वे यहूदी थे। १९३८ में, वियाना जर्मनी का हिस्सा बन गया तब वे सपरिवार लंदन चले गये। १९३९ में, वहां उनकी मृत्यु हो गयी।
मैं बर्लिन से तैयार होकर निकला था। नाश्ता, हवाई जहाज में ही कर लिया था।  हम लोग  वियाना हवाई अड्डे से ही फ्रायड संग्रहालय देखने चले गये। इस संग्रहालय को बनाने में उसकी बेटी ने मदद की। संग्रहालय के इंचार्ज ने बताया कि इस संग्रहालय को लगभग १०० लोग रोज देखने आते हैं।
संग्रहालय में मेरे साथ सिस्टर सीग्रेड और सिस्टर कारमेल थीं। हमें देख कर, वहां पर काम कर रही महिला मुस्कराने लगी। मैंने पूछा,
‘क्या आप लोग, सिंगमड फ्रायड के संग्रहालय में, सिस्टरों को देख कर मुस्करा रही हैं?’
उसने हांमी भरी। लेकिन मुस्कराने का कारण यह भी बताया कि हम तीन में से दो भारतीय हैं।
फ्रायड पढ़ाई के सारे विषयों में या  तो बहुत अच्छे थे या उत्कर्ष – इससे कम नहीं
मरीजों के लिये वेटिंग रूम
यहां पर फ्रायड के शिक्षा संबंधी सर्टिफिकेट भी देखे जा सकते हैं। यह बताते हैं कि फ्रायड सारे विषयों में,
बहुत अच्छे (very good) थे, या
उत्कर्ष (excellent) थे।
इससे कम नहीं।
इस संग्रहालय से कुछ यादगार सामाग्री (Souvenir) भी खरीदी जा सकती है। मैंने वहां से फ्रायड की एक फोटो खरीदी। उनके मरीजों का प्रतीक्षालय (Waiting room) वा उनका परामर्श देने वाला कमरा (Consulting chamber) भी देखा।
फ्रायड आजकल प्रासंगिक नहीं माने जाते हैं। लेकिन जिस समय उन्होंने सेक्स के बारे में अपने सिद्घान्तो को प्रतिपादित किया उस समय इस विषय पर चर्चा करना करना, एक हिम्मत की बात थी। उन्होंने सामाजिक बंधनो से ऊपर उठकर इस विषय पर बात की। उनके पूरे संघर्ष को, जीवनी के रूप में, इर्विंग स्टोन (Irving Stone) ने ‘पैशन आफ माइंड’ (The Passion of Mind) नामक पुस्तक में लिखा है। यह पुस्तक पढ़ने योग्य है।
मन प्रभू के चरणों में
कांवेन्ट से वियाना शहर
मैं वियाना के जिस कॉन्वेंट में ठहरा, वह एक पहाड़ी पर है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। यहां से वियाना शहर का काफी भाग दिखाई पड़ता है। इसका क्षेत्रफल भी बहुत बहुत अधिक है। यहां से प्रकृति का नज़ारा भी सुन्दर है। उस समय पत्तियां लाल, और पीली हो रही थीं। जो कि ठंड के आते-आते, अधिकतर सारे पेड़ों से – क्रिसमस पेंड़ (Christmas Tree) को छोड़कर – गिर जाती हैं। बसन्त ऋतु के आते ही फिर निकलती हैं। पेड़ हरे, पीले, और लाल रंग के दिखायी देते हैं। यह एक खूबसूरत नज़ारा होता है। मुझे यहां शान्ति मिली और लगा कि मन ईश्वर के चरणों में है।
कॉंन्वेन्ट में कमरा
कांवेन्ट में केवल सिस्टरें ही रहती हैं। वे अपने कॉवेन्ट के मुखिया का भी चुनाव करती हैं जिसे सिस्टर जनरल कहा जाता हे। यह छ: साल के लिये होता है। इनकी चार सलाहकार होती हैं जो उन्हें सलाह देती हैं। इन्होंने विश्व को खण्डों में बांटा है। हर खण्ड का अपना मुखिया हैं। वे अपने सलाहकारों के साथ आगे की योजना बनाकर कॉवेन्ट में भेजती हैं। कॉंवेन्ट के  अनुमोदन के बाद,  उस खण्ड में योजना के अनुसार  काम  आगे चलता है।
कमरे की खड़की से बाहर का दृश्य
वियाना में सारे स्कूल सरकारी हैं। प्राइवेट स्कूल बहुत मंहगे हैं इसलिये यह कॉन्वेंट वहां पर कोई स्कूल नहीं चलाता है। लेकिन, बहुत सी सिस्टरें, स्कूलों में पढ़ाती हैं या फिर अस्पताल में या वृद्घ लोगों के आश्रम में नर्स की तरह काम करती हैं। किन्डरगार्डेन के लिये जरूर कांवेन्ट कुछ सुविधा प्रदान करता है। यहां से जो पैसे मिलते हैं वे कॉन्वेंट के पास जाते हैं। इससे वहां का खर्च वगैरह चलता है। कुछ पैसा सिस्टरों के वृद्घ उम्र के लिये रखा जाता है।
क्या भाई को सौतेली बहन स्वीकर कर लेनी चाहिये
सिस्टर साइन हिल डे और सिस्टर कारमेल
इस कॉन्वेंट में, मेरी मुलाकात सिस्टर साइन हिल डे से हुई। वे कांवेन्ट की सिस्टर जनरल  रह चुकी हैं। सिस्टर डे, बहुत समय भारत में रहीं हैं। हिन्दी अच्छी समझती हैं पर बोल नहीं पाती हैं। उन्होंने बताया कि भारत में लोग उन्हें फ्लाइंग नन कहते थे क्योंकि वे पहले मोपेड, फिर स्कूटर, और बाद में मोटरसाइकिल चलाती थीं।
सिस्टर डे मुझे बहुत रोचक महिला लगीं। उनके पास किस्सों का भंडार था जिन्हें वे, न केवल नाश्ते और खाने पर, लेकिन शाम को घूमते समय सुनाती रहीं। उनका एक किस्सा तो मुझे फिल्मों की तरह लगा।
कॉन्वेंट के पूजाघर (Chapel) में मां मरियम की मूर्ती
उन्होंने बताया कि बहुत साल पहले, एक भारतीय प्रतिनिधि-मंडल वियाना आया था। उसके साथ, एक भारतीय डाक्टर भी था। वह कुछ महीने वहां रहा। उसके बाद लंदन, फिर वापस भारत चला गया। वियाना में, उसका प्रेम एक आस्ट्रियन लड़की से हो गया। उससे एक लड़की हुई। मां, आस्ट्रिया में ही रह गयी थी। उसने उस लड़की को अनाथालय में छोड़ दिया। लड़की देखने में एकदम भारतीय लगती है।
सिस्टर डे भारत में उसके पिता को जानती थीं। लेकिन वे उससे, इस बात को नहीं कह पायीं। उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ सिस्टर डे से अक्सर मिलने आया करता था। उन्होंने उसे एक दिन अकेले आने को कहा और उसे उसकी सौतेली बहन के बारे में बताया। वह लड़की,  भारत में  अपने सौतेले भाई से भी  मिली। लेकिन उसके भाई ने, उसे मानने से इन्कार कर दिया।
सिस्टर डे ने बताया कि भाई का लड़का अर्थात आस्ट्रिया में रह रही लड़की का भतीजा, इन बातों को ज्यादा ठीक से समझता है। वह अपनी सौतेली बुआ को स्वीकार कर सकता है। शायद निकट भविष्य में, ऐसा संभव हो सके। यदि ऐसा होता है तो उस महिला को वह पहचान मिल सकेगी जो उसके पिता या सौतेले भाई ने नहीं दी।
मुझे लगता था कि यदि मैं वह पिता या भाई होता तो उसे जरूर स्वीकार कर लेता। गलतियां स्वीकारने में कोई छोटा नहीं होता – बड़ों की यही खासियत होती है। शायद उसके पिता को अपनी प्रतिष्ठा या भाई को अपने पिता के नाम पर समाज में धक्का लगने का डर रहा हो या हो सकता है कि भाई विश्वास ही नहीं करता हो।
मैं दिल से चाहता हूं कि भतीजा अपनी सौतेली बुआ को स्वीकार कर ले। मैं भगवान को नहीं मानता – अज्ञेयवादी हूं, धर्म को अलग तरह से देखता हूं,  पर हे प्रभू, यदि तुम हो, तो ऐसा होने देना।
सिस्टर डे के पास बहुत से किस्से थे। मैंने उनसे कहा,
‘सिस्टर डे, आप इन किस्सों को  किताब के रूप में लिख कर क्यों नहीं प्रकाशित करवातीं।’
वे इस बात का कोई जवाब देने से टाल गयीं। उन्होने मुझे फिर वियान कॉन्वेंट में रहने के लिये सपरिवार बुलाया है। यदि मैं फिर गया तो उनसे चिट्ठा लिखवाना जरूर शुरू करवा दूंगा
वियाना रात में
काहलेनबर्ग पर चर्च
एक दिन, शाम को, सिस्टर साइन हिल डे  मुझे वियाना के नज़ारे दिखाने ले गयीं।
हम लोग पहले काहलेनबर्ग (Kahlenberg) पहाड़ी पर गये। अठ्ठारहवीं शताब्दी में टर्की ने आस्ट्रिया पर हमला बोल दिया था पोलैंड की सहायता से उन्हें हराया जा सका। इसी उपलक्ष में उस जगह पर एक चर्च का निर्माण हुआ था। यहां से पूरे वियाना, को जो की बिजली रोशनी में जगमग कर रहा था, देखा जा सकता है। यह अपने में सुन्दर दृश्य है। वहां पर होटल मैनेजमेंट स्कूल है जिसका अपना रेस्ट्रां है। इसमें असाम चाय के साथ, दार्जलिंग चाय भी मिलती है। मैंने इसे न लेकर फ्रूट चाय लेना पसन्द किया।
चाय पीने के बाद हम लोग ग्रिनज़िंग (Grinzing) नाम जगह गये। ग्रिनज़िंग यानि कि जहां इसी साल में बनी वाइन (wine) मिलती हो। ये जगह वियाना में प्रसिद्घ है। आस्ट्रिया न केवल अपने संगीत के लिये, पर अपनी वाइन के लिए भी प्रसिद्घ है। इस जगह बहुत सारे रेस्ट्रां हैं। जो कि अपनी वाइन स्वयं बनाते हैं और खाने में पेश करते हैं। पर वहां हर तरह की वाइन भी मिलती है।
काहेलबर्ग से वियाना - यह चित्र Clemens Pfeiffer का खींचा हुआ है और विकिपीडिया के सौजन्य से है।
हम लोग, वहां के ह्यूडोल्फ हाफ (Houdolf Haf) नामक रेस्ट्रां में खाने गये। यह १०० साल से भी ज्यादा पुराना रेस्ट्रां है। यहां पर अक्सर वियाना राजा के पुत्र आया करते थे।
रेस्ट्रां में पियानो एकार्डियन और वायलन बजाते रोमा जिप्सी
यहां पर एक व्यक्ति पियानो एकार्डियन और दूसरा वायलन बजा रहा था। वायलन बजाने वाला व्यक्ति मुझे भारतीय लगा। मैंने उससे बात की तो उसने बताया कि वह रोमा जिप्सी है। जिप्सियों का मूल, भारत ही कहा जाता है। शायद इसलिये वह मुझे भारतीय लगा। मुझसे बात करते समय, उसने मुस्कराकर, हिन्दी के कुछ शब्द भी बोले।
मैं बाहर जाता हूं तो वहीं का खाना पसन्द करता हूं। वहां पर मुझे एक भारतीय मिले उन्होंने एक आस्ट्रियन लड़की से शादी कर ली है और वहीं पर बस गये हैं। आजकल फैशन गहनों (Fashion Jewellery) का बोलबाला है। इसी को वे, दुनिया भर से निर्यात कर, आस्ट्रिया में बेचते हैं। उनकी पत्नी बहुत अच्छी हिन्दी बोलती हैं। मैंने पूछा कि वे कैसे इतनी अच्छी हिन्दी बोलती हैं। उन्होंने बताया,
‘वियाना के विश्वविद्यालय में हिन्दी पढ़ायी जाती है। मैंने वहां पर हिन्दी पढ़ी और सीखी है।’
भारतीय शख्स की सलाह पर, मैंने आलू सलाद (Potato Salad),  वीनर शीत्जल (Weiner Schnitzel)  खाने में लिया।
विनर शीतजल एक नामिष भोजन है जिसमें पोर्क (सुअर का मांस)  होता है। यह वियाना की खासियत है।
आलू सलाद में कुछ मिठास थी।
मुझे, आलू सलाद पसन्द आयी। इसके आलू बहुत कोमल थे, कांटे से पकड़ने पर टूटते थे। सिस्टर डे ने बताया कि अच्छा पका आलू इसी तरह से होता है। मैं, आलू सलाद को, कांटे से नहीं खा पाया अंतत: उसे चम्मच से ही खाना पड़ा।  इसके बनाने का तरीका  भी सिस्टर डे ने मुझे बताया था पर समझ में नहीं आया।
एक प्यारी सी लड़की – लीसा
लीसा
वियाना के कॉन्वेंट में, मेरी मुलाकात लीसा से हुई। वह मुझे एक प्यारी सी लड़की लगी।
लीसा ने मुझे बताया कि आस्ट्रिया में उच्च शिक्षा या व्यावसायिक (Professional) शिक्षा के पहले की शिक्षा निम्न भागों में है:
किण्डरगार्डन (Kindergarten) ३ से ६ साल की उम्र
फाल्क शुले (Volkschule) ७ से ११ साल की उम्र
जिमनेसियम (Gymnasium) ४ साल की पढ़ाई
मथुरा  (Mathura)   यह pre university की तरह है।
लीसा जिम्नेसियम  में पढ़ती है। शायद यह हमारे  यहां के हिसाब से दसवीं क्लास है।
लीसा को कॉवेन्ट में देखकर, मुझे आश्चर्य हुआ। मैंने पूंछा कि वह यहां कैसे आयी है। उसने बताया,
‘मैं लिंज (Linz) में रहती हूं। यह वियाना से लगभग २०० किलोमीटर दूर है। कॉन्वेंट में रहने वाली एक सिस्टर का घर, मेरे घर के पास है। मैं उन्हीं के कहने पर, छुट्टियों में कॉवेन्ट में आती हूं। मुझे यहां अच्छा लगता है लेकिन मेरे मित्रों को कॉवेन्ट पर जाना अच्छा नहीं लगता है।’
लिंज़ शहर के घूमते हुऐ सुन्दर चित्र देखने के लिये यहां जायें।
लीसा के पिता एयर कंडीशनिंग कंपनी में काम करते हैं और मां उसी स्कूल में काम करती है जहां वह पढ़ती है। यह एक सरकारी स्कूल है। वह अपने माता पिता की इकलौती सन्तान है पर उसे कभी अकेलापन नहीं महसूस होता है क्योंकि उसके छ: चचेरे ममेरी, भाई – बहन हैं जिनके साथ वह सप्ताहान्त बिताती है। मैंने लीसा से कहा कि भारत में लोग अक्सर लड़के की चाहत रखते हैं क्या ऎसा यहां भी है उसने कहा,
‘नहीं, यहां इस तरह की कोई भावना नहीं है।’
लीसा के स्कूल में, नोटबुक वाली कक्षा
लीसा के पास एक लैपटॉप था। उसने बताया कि वह नोटबुक क्लास में है उसके क्लास में सभी बच्चे अपना लैपटॉप लेकर आते हैं और सारे नोट्स भी उसी पर लेते हैं। काश अपने देश के भी स्कूल इसी तरह के हों।
मुझे सिस्टर डे ने बताया कि लीसा बड़ी होकर डाक्टर बनना चाहती है। मुझे खून देखकर डर लगता है। मैं यह जानते हुए भी कि खून देने में कुछ नहीं होता है आज तक कभी खून नहीं दे पाया। इसीलिये मैं कभी डाक्टर नहीं बन सकता था। हालांकि मैंने उन पुस्तकों को पढ़ा है जिसे उन बच्चों को पढ़ना चाहिये जो डाक्टर बनने का सपना देखते हैं। इन पुस्तकों में से प्रमुख हैं,
माइक्रोब हंटरस् – जीवाणु के शिकारी लेखक पॉल डी क्रुइफ (Microbe Hunters by Paul de Kruif): (►)
डबल हेलिक्स – जनन उत्पत्ति निर्देश रहस्य का पर्दाफाश लेखक जेम्स वाटसन (Double Helix by James Watson): (►)
फैंटास्टिक वॉयेज: अद्भुत यात्रा लेखक आईसेक एसीमोव (Fantastic Voyage by  Issac Asimov): (►)
मैंने लीसा को यह पुस्तकें भेजने का वायदा किया था। इनमें पहली वाली नहीं मिली पर दूसरी और तीसरी मिली। इन दो पुस्तकों को, मैंने उसके पास भेजा है।
आप पुस्तकों के नाम पर चटका लगा कर इनकी समीक्षा हिन्दी में पढ़ सकते हैं। इन समीक्षाओं का हिन्दी में पॉडकास्ट सुनने के लिये, इनके आगे कोष्टक के अन्दर लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ऑग फॉरमैट में है। सुनने के लिये दहिने तरफ का विज़िट पढ़ें।
Guten Tag, Lisa
It was pleasure to meet you in Vienna. I wish, I had more time to talk to you. I wanted to talk about about Austria and student life there. The time was short and I had to pack my things. I promise that when we meet next, I will have tea with you.
Do let me know when you receive the books. Do remember the conditions:
You have to read and tell me about the books.
You have to share it with your friends.
All the best in your life,
Auf Wiedersehen
लीसा नमस्ते
तुमसे वियाना में मिल कर अच्छा लगा। काश मेरे पास और समय होता तो मैं तुमसे ऑस्ट्रिया और वहां के विद्यार्थी जीवन के बारे में बात करता। मुझे समान पैक करना था। इसलिये तुम्हारे हाथ की बनी चाय न पी सका। अगली बार मिलेंगे तो चाय भी पियेंगे और बहुत सारी बातें करेंगे।
लिखना क्या किताबें मिली, शर्तों का भी ध्यान रखनाः
तुम्हें, इन किताबों को पढ़ कर, इनके बारे में, लिख कर मुझे बताना है
इन्हें सबको पढ़ने के लिये देना है
तुम्हें जीवन की हर खुशी मिले।
हम फिर मिलेंगे,
तब तक के लिये अलविदा।
लीसा से मेरी अक्सर ई-मेल पर बात होती है। मैं अपने बिटिया रानी (वास्तव में मेरी बहूरानी), बेटे राजा और लीसा से होने वाली ई-मेल की चर्चा ई-पाती श्रंखला में करता रहता हूं।
वियाना में घूमने की जगहें
हॉप ऑन - हॉप ऑफ बस का टिकट
वियाना में भी, बर्लिन की तरह हॉप ऑन – हॉप ऑफ (Hop on – Hop off) बसें चलती हैं। वियाना घूमने का यही सबसे अच्छा तरीका है। इनके तीन अलग-अलग रूट हैं पर उनके चलने तथा समाप्त होने की जगह एक ही है। तीनो के टिकट यदि एक साथ खरीदें तो वह २० यूरो पड़ता है।
जैसा कि मैंने पहले बताया है कि मैं एक दिन सिस्टर सीग्रिड और सिस्टर सिंथिया के साथ वियाना शहर घूमने गया था। हमने तीनो रूट का टिकट एक साथ लिया।
हीरोस् स्कवैर
हम लोग सबसे पहले हीरोस्  स्कवैर (Heroes’  Square) पर उतरे। यह ऐतिहासिक जगह है। यहां महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते हैं। १९३८ में जब हिटलर ने आस्ट्रिया को जर्मनी में मिलाया तो उसकी घोषणा यहीं पर की थी।
यहां पर एक जगह एक संगीतकार वायलिन पर धुन बजा रहा था। उसके सामने बर्तन में कुछ लोग पैसा भी डाल रहे थे।
अन्दर से, सेंट स्टीफंस कैथड्रल
हम लोग सेंट स्टीफंस कैथड्रल (Saint Stephens Cathedral) गये।  यह कैथड्रल यहां का सबसे महत्वपूर्ण चर्च है। वहां पर पूजा (Mass) हो रही थी। यह चर्च अपने में भव्य है। पूजा जर्मन भाषा में थी। कैथड्रल जाते समय, हमने वह जगह भी देखी, जहां मोजार्ट ने अपने जीवन के कुछ साल बिताये थे।
चर्च में मोमबत्ती जलाने के रिवाज है। सिस्टर ने बताया,
‘ईसा मसीह ने दुनिया में प्रकाश दिया था। चर्च में मोमबत्ती जलाना, इसी का प्रतीक है।’
यहां मोम से बने दिये जलाये जाते हैं। मैंने दो दिये जलाये। सिस्टर सिग्रेड ने पूछा,
‘आप दो मोमबत्ती क्यों जला रहे हैं। आपका तो एक ही बेटा है।’
मैंने कहा,
‘यह सच है कि भगवान ने मुझे एक ही बेटा दिया है कोई बेटी नहीं दी। लेकिन मैं दूसरी मोमबत्ती अपनी बहूरानी के लिये जला रहा हूं। हम उसे बेटी की तरह ही मानते है।’
मुझे लगा कि सिस्टर सिंथिया के दिल में, एक छोटी सी, नटखट सी, बच्ची है।
हम लोग दूसरे रूट पर गये। इसमें एक मनोरंजन पार्क है और एक बहुत बड़ा गोल घूमने वाला गोला है। यह १० मिनट में पूरा एक चक्कर घूमता है। सिस्टर सीग्रेड ने पूछा कि क्या मैं यहां उतरना चाहूंगा। मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं तीसरी रूट पर राजा के महल में उतरना चाहता था। सिस्टर सिंथिया पार्क की तरफ देख कर बोली,
‘एक दिन, मैं यहां आऊंगी और पूरा दिन यहीं रहूंगी।’
मुझे लगा कि उनके मन के किसी कोने में  एक छोटी सी, नटखट सी, बच्ची है।
दूसरे रूट का चक्कर लेते समय, हमें डान्यूब (Danube) नदी मिली। यह नदी जर्मनी, आस्ट्रिया, स्लोवेकिया, हंगरी, क्रोशिया, सर्विंग, रोमानिया, बुलगारिया और यूक्रेल से गुजरते हुए ब्लैक समुद्र (Black sea) में गिरती है। इसे दो भागों में विभक्त कर, उसके बीच में द्वीप बना दिया गया है जिस पर मनोरंजन के कई साधन हैं। नदी पर नावें (cruise) भी चलती हैं। इसे देख मुझे अपनी गोवा यात्रा में मंडोवी नदी पर नाव से सैर की याद आयी।
राजा के महल में पीछे का बाग
तीसरी ट्रिप में हम राजा के महल (Schloss Schonbrunn) आये। इसके देखने के लिये कई टूर हैं और सबका पैसा अलग-अलग है। हम लोगों ने सबसे सस्ता वाला टूर लिया। इसमें ३५ कमरों का दिखाया जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह आपको एक माइक्रोफोन देते हैं। कमरे में जाकर बटन दबाइये तो वह उस कमरे के बारे में यह बताता है और उस कमरे के वर्णन के बाद रूक जाता है। अगले कमरे में जाकर पुन: बटन दबाने पर, उस कमरे के बारे में बताना शुरू करता है।
महल के पीछे राजा का बाग है। यह जगह बहुत सुन्दर थी। हर तरफ हरे भरे लॉन हैं। वहां पर लोगों ने बताया कि गर्मी में यह और भी खूबसूरत लगता है।
कॉन्वेंट में पूजा और सिस्टर लूसी
कॉंवेन्ट में पूजा
कॉवेन्ट में, मैंने उनकी पूजा (Mass) में भी भाग लिया। इसके पहले मैं कभी भी इसाई पूजा में शामिल नहीं हुआ था। उस दिन पूजा के लिये, लंदन से खास तौर पर एक पादरी (Father) आये थे। सिस्टर कारमेल अच्छा आर्गन बजाती हैं वे आर्गन बजा रही थीं। दो सिस्टर और एक अन्य पुरूष (जो इसी पूजा के लिए आये थे) गिटार बजा रहे थे।
सिस्टर ऎडल पान फ्लूट बजाती हुई।
सिस्टर ऎडल, कभी मेडोलिन बजाती थीं तो कभी एक अन्य वाद्य। मैं इस वाद्य को  नहीं समझ सका। पूजा के बाद सिस्टर ऎडल ने बताया कि यह
‘पान फ्लूट है। मेडोलिन इटली का वाद्य है और पान फ्लूट इजिप्ट का। इसका वर्णन बाइबिल में भी है।’
यह पूजा जर्मन में थी जो कि समझ में नहीं आती थी पर भाव जरूर समझ में आये। कुछ देर भजन गाया जाता था फिर कुछ संदेश। कभी फादर संदेश देते थे तो कोई सिस्टर। मुझे उनका एक भजन ‘अले लू ल्या‘ कर्णप्रिय लगा। इसके संगीत से यह खुशहाली का भजन लगा। शायद इसका अर्थ भी कुछ इसी तरह है।
पूजा के बाद, वे कुछ पानी और कुछ डबलरोटी सा बांट रहे थे। सिस्टर सिग्रेड ने मुझे बताया कि मुझे यह नहीं लेना है इसके लिए संस्कारों की कई सीढ़ियां पार करनी होती है जो कि मैंने नहीं की है।
टौमी तो मुझे हमेशा हर जगह मिल जाते हैं - कॉन्वेंट में भी मिले।
सिस्टर लूसी
सुबह पूजा के बाद हम लोग नाश्ते के लिये गये। उस दिन सिस्टर लूसी का जन्म दिन था। वे मुम्बई से हैं। उनके लिये, हम लोगों ने Happy birth day गाया। इसी के बाद मैं, सिस्टर सिग्रेड, और सिस्टर सिंथिया वियाना घूमने चले गये थे। लौटते समय, मैंने सिस्टर लूसी के लिए एक सफेद गुलाब लिया। हम लोग जब कॉंवेंट वापस पहुंचे तो वहां रात का खाना चल रहा था। मैंने उनका हांथ चूमकर उन्हें गुलाब दिया। यह न केवल सिस्टर लूसी को पर सारी सिस्टरों को पसन्द आया। सबने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। सिस्टर लूसी ने कहा कि वे इसे ईसा के चरणों में समर्पित करती हैं और वे मेरे लिये प्रार्थना करेंगी। वे अगले सुबह तक, इस बात को याद करती रहीं और नाश्ते पर फिर से मुझे धन्यवाद दिया।
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा – वियाना से वापसी
वियाना से मेरी उड़ान दिन के ११ बजे थी। मेरे साथ एक और सिस्टर भी उस दिन जा रहीं थी। उन्होंने नाश्ते पर एक छोटा सा भाषण दिया। मैं भी खड़ा हो गया और कहा कि मैं भी कुछ कहना चाहता हूं। सबने इसका स्वागत किया।
मैंने कहा,
‘गुटन मारगेन (शुभ प्रभात)
वियाना में अनगिनत पर्यटक आते हैं सबके अनुभव अपने ही अलग अलग होते होंगे पर मेरा अनुभव अपने में अद्वितीय है। मैंने वियाना को रात में, दिन में, सिस्टरों के साथ देखा। इस तरह का अनुभव शायद किसी और पर्यटक को हुआ होगा।
आप सबका भारत में स्वागत है। भारत में आप मेरे साथ रहें तो मुझे अच्छा लगेगा।
डांके शॉन (आप सबको बहुत धन्यवाद)
ऑउफ वीडरसेह्न (गुड बाई फिर मिलेंगे)’
वियाना से दिल्ली की यात्रा में, मेरे बगल में एक माड़वाड़ी यूवक बैठे थे। वे फर्राटे से जर्मन बोल रहे थे। मुझे आश्चर्य हुआ। मैंने पूछा कि क्या वे जर्मनी में रहते हैं। उन्होने बताया कि नहीं। वे नेपाल में रहते हैं और वहां रह कर कालीन का व्यापार करते हैं और उन्हें जर्मनी में बेचते हैं। इसलिये उन्होने जर्मन भाषा सीखी है। वे साल में लगभग दो बार जर्मनी जाते हैं। उन्होने रास्ते में हवाई जहाज पर कुछ इत्र खरीदा। मैंने पूछा,
‘क्या पत्नी के लिये खरीद रहे हैं?’
वे बोले
‘नहीं। मैं यह उपहार देने के लये खरीद रहा हूं।’
मैंने पूछा,
‘क्या हवाई जहाज में खरीदने से कोई फायदा है?’
उन्होने बताया कि इसके दाम और ड्यूटी फ्री शॉप के दाम में कोई अन्तर नहीं है पर हवाई जहाज में खरीदने से पॉइंट मिल जाते हैं जिससे बाद में टिकट में सस्ते में मिल जाता है।
बात करते करते, हम दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंच गये। धूल धक्कड़ भीड़ शोर शराबा – इसी सब के लिये तो मैं तरस रहा था। अपना देश तो सबसे प्यारा है।
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा।
यह मेरे उन्मुक्त चिट्ठे पर कड़ियों में प्रकाशित हो चुका है। यदि इसे आप कड़ियों में पढ़ना चाहें तो नीचे चटका लगा कर जा सकते हैं।वियाना – मैं पहुंच रहा हूं ।। सॉउन्ड ऑफ म्यूज़िक फिल्म, सत्य कथा पर आधारित है।। टमटम पर, राजसी ठाट-बाट के साथ।। सिगमंड फ्रायड संग्रहालय।। मन, प्रभू के चरणों में।। क्या भाई को सौतेली बहन स्वीकर कर लेनी चाहिये।। वियाना रात में।। एक प्यारी सी लड़की – लीसा।। वियाना में घूमने की जगहें।। कॉन्वेंट में पूजा और सिस्टर लूसी।। वापसी की यात्रा।।
सांकेतिक शब्द
Vienna, Wien, Austria, Famous Places,
Travel, travel and places, Travel journal,  Travel literature, travel, travelogue, मस्ती के लिये सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण , यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,
फिल्म समीक्षा,