Bharat Connect

एनीमिया रोकथाम अभियान के तहत एफसीएम सेवाओं का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को मिली राहत
रायबरेली। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत रायबरेली जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम (Ferric Carboxymaltose) इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में सोमवार को इस सेवा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा द्वारा किया गया। इस दौरान पात्र गर्भवती महिलाओं को एफसीएम की डोज दी गई और उन्हें एनीमिया से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि एनीमिया गर्भावस्था के दौरान एक गंभीर समस्या है, जिसका असर मां और शिशु दोनों पर पड़ता है। एफसीएम थेरेपी के माध्यम से गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं का प्रभावी उपचार संभव है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।उन्होंने यह भी बताया कि जिले में इस सेवा की शुरुआत मार्च माह में एफआरयू ऊंचाहार से की गई थी। वर्तमान में सलोन के अलावा डलमऊ, लालगंज और बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह सुविधा उपलब्ध है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 11 गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया। उन्होंने कहा कि इस इंजेक्शन की खासियत यह है कि केवल एक डोज से ही हीमोग्लोबिन स्तर में तेजी से सुधार होता है, जिससे बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले आयरन सुक्रोज की पांच डोज देनी पड़ती थीं, जिसके कारण कई महिलाएं पूरा उपचार नहीं कर पाती थीं।
उन्होंने एनीमिया के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि थकान, चक्कर आना, कमजोरी, सांस फूलना और दिल की धड़कन तेज होना इसके प्रमुख संकेत हैं, जिन्हें अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं।जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने बताया कि एफसीएम उपचार, मौखिक आयरन की तुलना में अपेक्षाकृत कम प्रतिकूल प्रभावों से जुड़ा पाया गया है। साथ ही, यह मातृ जटिलताओं के जोखिम को लगभग 21 प्रतिशत तक कम करने में सहायक हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि एफसीएम के उपयोग से हीमोग्लोबिन स्तर तेजी से और अधिक मात्रा में बढ़ता है, जिससे गंभीर एनीमिया के मामलों में शीघ्र सुधार संभव होता है।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, आयरन युक्त आहार और नियमित एएनसी (एंटिनेटल केयर) जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शुभ करन, डॉ. शरद, डॉ. साक्षी और डॉ. शिवांगी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

महिला आरक्षण बिल के विरोध में सपा का प्रदर्शन
नारी सशक्तिकरण नहीं, अधिकारों का हनन – सपा

देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तथाकथित महिला आरक्षण बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल के नाम पर महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और सामाजिक असमानता के चलते महिलाएं पहले ही परेशान हैं और यह बिल उनके हितों के खिलाफ है।
विजय रावत ने कहा कि यह बिल महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उनके अधिकारों को विभाजित करने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिना अद्यतन जनगणना और स्पष्ट आंकड़ों के आधार पर लाया गया यह प्रस्ताव कई सवाल खड़े करता है। उनका कहना था कि यदि प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता नहीं होगी, तो इससे वास्तविक सशक्तिकरण संभव नहीं है।
सपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं, बल्कि इसकी प्रक्रिया और मंशा को लेकर है। उन्होंने कहा कि जब तक इसमें सुधार नहीं किया जाता, तब तक पार्टी विरोध जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान अमित प्रधान, संजय सिंह, राहुल यादव, अजीत जोगी, विकास यादव, वीरेंद्र कुमार, रणविजय सिंह, दिनेश यादव, विक्की सिंह, महावीर गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक अदिति सिंह ने 12 किसानों को क्षतिपूर्ति के डमी चेक किए वितरित
रायबरेली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को देय क्षतिपूर्ति का वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर महात्मा गांधी सभागार विकास भवन मे सदर विधायक अदिति सिंह की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे लाभान्वित कृषकों मे से 12 किसानो को क्षतिपूर्ति के डमी चेक का वितरण किया गया । क्षतिपूर्ति से लाभान्वित सभी किसानो को क्षतिपूर्ति का भुगतान पी०एफ०एम०एस० प्रणाली के माध्यम से रबी वर्ष-2025-26 के 434 किसानो को रू0-2768324 डी०बी०टी० के माध्यम से किसानो के खातों मे भेजा गया इसके साथ ही खरीफ-2025 की अवशेष क्षतिपूर्ति की धनराशि रू0-1026553 सभी लाभान्वित कृषकों को सीधे खाते में भेजा जायेगा। उप कृषि निदेशक द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसलों की क्षति की स्थिति मे देय क्षतिपूर्ति की स्थितियों एवं फसलों की प्रीमियम दरो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विविधीकरण एवं मत्स्य पालन को बेहतर तरीके से करते हुए किसानो की आय बढ़ाने पर बल दिया गया। विधायक सदर द्वारा किसानो सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान सरकार की प्राथमिकता मे सम्मिलित है तथा क्षतिपूर्ति का भुगतान इस बार रिकार्ड समय मे सरकार द्वारा किसानो के हित में किया गया है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि खेती में प्राकृतिक कारणो के जोखिमों को रोका नही जा सकता है किन्तु फसल बीमा से आच्छादित रहने पर विपरीत परिस्थितियों मे क्षतिपूर्ति के माध्यम से कुछ सीमा तक उसकी भरपाई की जा सकती है। जनपद के अधिक से अधिक किसानो को इस योजना से जुडने का आह्वाहन किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य मो० इरफान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, उपयुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक विमल कुमार दुबे समेत बीमा कम्पनी के कर्मचारी सहित किसान उपस्थित रहे।

छात्रा को टैबलेट किया गया वितरित
रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता के निर्देशानुसार जनपद में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह द्वारा सराहनीय पहल की गई है। इसी क्रम में कु० वैष्णवी सिंह पुत्री मनोज सिंह, जो इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर वर्तमान में नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, को उनकी पढ़ाई में सहयोग हेतु टैबलेट प्रदान किया गया।
छात्रा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से टैबलेट उपलब्ध कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा छात्रा को टैबलेट उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर छात्रा को नियमित रूप से अध्ययन करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। टैबलेट प्राप्त कर कु० वैष्णवी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के बाढ़ संभावित क्षेत्रों की तहसीलवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी क्षेत्र में जाकर जमीनी स्थिति का आकलन करें तथा स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने सरयू, तमसा, गोमती एवं बिशुही नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी नालों एवं ड्रेनेज की समय से साफ-सफाई कराई जाए, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों एवं राहत शिविरों को पूरी तरह क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा, लाइफ जैकेट, गोताखोरों एवं नाविकों की सूची, आवश्यक वाहन एवं राहत किट आदि की समुचित व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (एफआर) अमित कुमार भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गैसड़ी में व्यापार मंडल अध्यक्ष नसीम अहमद को श्रद्धांजलि, शोक सभा में जुटे व्यापारी
गैसड़ी बलरामपुर। उद्योग व्यापार मंडल नगर पंचायत गैसड़ी के अध्यक्ष नसीम अहमद के निधन पर व्यापार मंडल द्वारा मदन लाल जायसवाल के प्रतिष्ठान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वरिष्ठ व्यापारी एवं भाजपा नेता मदन लाल जायसवाल ने कहा, “नसीम अहमद जी पिछले 26 वर्षों से व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे। वे हमेशा व्यापारी एकता और हितों के लिए समर्पित रहे। बाजार की छोटी-बड़ी हर समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका समाधान कराते थे। उनका असमय जाना गैसड़ी के व्यापारी वर्ग के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम सभी व्यापारी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर व्यापार मंडल को और मजबूत बनाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक सभा में जीशान नसीम, सरदार अवतार सिंह, बैजनाथ जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद पटवा ‘रामू’, प्रेम चन्द्र जायसवाल, मोहम्मद सलीम, एहतशाम, दीपक जायसवाल, माता प्रसाद, हरिश्चंद्र गुप्ता, राजा बाबू, सरदार सुरेंद्र सिंह, शिवकुमार जायसवाल, सचिन सोनी, कृष्ण कुमार जायसवाल, सरोज चौरसिया, विजय गुप्ता, अमरनाथ पटवा, अमरेंद्र चौधरी, दुर्गेश कौशल समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

पवन कन्नौजियां ने खाकी को किया शर्मशार! पीड़िता ने शादी का झांसा देकर यौनशोषण का लगाया आरोप
एएसपी टॉक ने पीड़िता की सुनी फरियाद, न्याय का दिया भरोसा

बांदा। एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल जनपद बांदा को अपराध और अपराध विहीन करने के लिये मुहिम छेड़े हुये हैं, वहीं दूसरी तरफ खाकी को फिर से दागदार करते हुये एक सिपाही के ऊपर महिला ने शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने सहित धन हड़पने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर न्याय दिये जाने का भरोसा पीड़िता को दिया है।
नरैनी थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में कहा है कि पीड़िता कालिंजर में किराने की दुकान खोले हुये थी, सन 2021 में कालिंजर चौकी में पवन कन्नौजिया की तैनाती हुई, पवन ने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध 2023 तक बनाता रहा, उसके बाद पवन ने पीड़िता से गाडी खरीदने के नाम पर 2 लाख रुपये नकद और डेढ लाख रुपये के जेवरात ले लिये । पवन का स्थानान्तरण बांदा पुलिस लाइन फिर हमीरपुर जनपद में स्थानान्तरण होने के बाद बांदा में जंगल दफ्तर के पास मीरा गुप्ता के मकान में किराये का कमरा लेकर मुझे रखे रहा और शादी करने का झांसा देता रहा। 7 माह तक किराये के कमरे में रखने के बाद जब मेरा स्वास्थ्य खराब हुआ तो वह मुझे कटरा कालिंजर छोड़ आया और मैंने शादी के लिये विवश किया तो पवन ने कहा कि मैं पहले से शादी शुदा हूं, तुझे टाइमपास के लिये रखा था, मेरा पीछा छोड़ दे नहीं तो किसी फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दूंगा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में कहा है कि पवन कन्नौजिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाये, इसके साथ ही नकदी के रूप में 2 लाख रुपये व डेढ लाख के जेवरात वापस दिलाये जाये। पीड़िता की फरियाद सुनने के बाद एएसपी मेविस टाक ने जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

बंगाल, असम और पांडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
जिला पंचायत परिसर में मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
नेताओं ने कहा- विकास और सुशासन की राजनीति पर मुहर

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की बंगाल, असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। जिला पंचायत परिसर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने विकास, सुरक्षा और सम्मान की राजनीति को चुना है। उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक विजय बताया।
वहीं भाजपा नेता अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर जनता ने भरोसा जताया है।
कार्यक्रम में छठ्ठू यादव, अभिषेक राय ‘अंकुर’, पुनीत सिंह अमेठिया, रजनीश तिवारी, राकेश सिंह, आशीष दूबे, नवीन तिवारी, रत्नेश्वर गर्ग, अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शोहरतगढ़ बार के अध्यक्ष के जमीन पर मिट्टी गिराकर कब्जे का प्रयास
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के भरौली गांव में निवासी एवं शोहरतगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयासागर पाठक ने सोमवार को थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी निजी आवासीय जमीन बढ़नी कस्बे के मुड़ीला शहरी क्षेत्र के वार्ड 2 में 40 ×50 कुल 2000 स्थित वर्ग फीट स्थित है,जिसका रजिस्ट्री बैनामा है,एवं काबिज दाखिल है,उक्त आवासीय जमीन पर कस्बे के निवासी एक व्यक्ति द्वारा शनिवार एवं रविवार की रात्रि लगभग डेढ़ बजे चोरी से मिट्टी गिरा कर कब्जा करने का प्रयास किए है,जब उन्होंने मिट्टी गिराने के कारणों के बारे में उनसे पूछा तो वे उन्हें एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए। उन्होंने बताया है कि उक्त व्यक्ति से उनको एवं उनके परिवार को जानमाल का खतरा है।
इस संबंध मे ढेबरुआ थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया की तहरीर मिली है मामले की जाँच की जा रही हैl

तेज हवा और मूसलाधार बारिश से बढ़नी-ढेबरुआ क्षेत्र में बिजली संकट
बढ़नी-सिद्धार्थनगर। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने बढ़नी-ढेबरुआ क्षेत्र में भारी असर डाला है। खराब मौसम के चलते 132 केवी का बिजली टावर टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है। अचानक अंधेरा छा जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के अनुसार, टावर क्षतिग्रस्त होने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जाँच कार्य में जुट गई है।
इस संबंध में जेई लालू प्रसाद ने बताया कि टीम को सूचना दे दी गई है और बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि कल शाम तक बिजली सप्लाई बहाल हो सकती है। फिलहाल क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है और लोग बिजली बहाली का इंतजार कर रहे हैं।