नुक्ताचीनी ~ Hindi Blog

सौहार्दपूर्ण उदासीन आश्चर्य
गूगल के अनुवादक की कृपा से आज यह मजेदार ईमेल मिली (मूल ईमेल के कुछ हिस्से छुपा दिये गये हैं):

From: davide szabo

Subject: अन्य कोई विषय

मेरा नाम दाऊद Szabo है. मैं सिर्फ :978-88-xxxxx-66x ISBN booksprint संस्करणों के साथ एक लघु कहानी पोस्ट booksprintedizioni.xx/deidamaxxx.html. मुझे आश्चर्य है कि अगर आप कृपया मेरे लघु कहानी (70 पृष्ठों) या उदासीन सलाह मुझे इसे बढ़ावा देने के लिए प्रकाशित करने की संभावना पर विचार कर सकते हैं. आपकी प्रतिक्रिया के लिए प्रतीक्षा कर रहा है मैं तुम्हें मेरी सबसे सौहार्दपूर्ण अभिवादन की पेशकश

1000वीं चिट्ठा चर्चा पर एक लेटलतीफी पोस्ट
10 नवंबर 2009 को हिन्दी ब्लॉग जगत के सार्वजनिक उपक्रम चिट्ठा चर्चा ने अपनी एक हजारवीं पोस्ट छापी। सुगबुगाहट बनी हुई थी और इतने दिनों के सन्नाटे के बाद मैंने अनूप को वादा किया इस अवसर पर अपनी राय लिखने का पर जैसा की किसी procrastinator के साथ होता है यह पोस्ट अब आप तक पहुंच रही है। वैसे भी ट्विटर की आदत पड़ने के बाद बड़ी पोस्ट लिखना दुश्कर हो गया है।

चिट्ठा चर्चा शायद एकमात्र ब्लॉग है जिसकी हर पोस्ट मैंने हमेशा पढ़ी है। (इसका मुख्य कारण है कि इस ब्लॉग की हर पोस्ट प्रकाशित होने पर मुझे ईमेल द्वारा मिलती है पर मैंने इससे कभी अनसब्सक्राईब नहीं किया, हिन्दी चिट्ठे पढ़ना लगभग छोड़ने के बावजूद।)  चिट्ठा चर्चा की शुरुवात के किस्से आप पढ़ चुके हैं पर इसे शुरु करने का कारण  प्रतिशोध नहीं एक क्षोभ था, कि अंग्रेजी ब्लॉग वालों ने हमें बिरादरी बाहर कर दिया था। इस बात का प्रमाण यही है कि चिट्ठा चर्चा का प्रारूप ब्लॉग मेला से पूर्णतः अलग था।

अनूप और चिठेरों की शुरुवाती मंडली के साथ अनेकों पराक्रमों में शामिल होने के बाद चिट्ठा चर्चा की निरंतरता और सतत लोकप्रियता का एक कारण तो मुझे स्पष्ट दिखता है और वह है पूर्ण स्वतंत्रता। इंटरनेट पर और (शायद आम जीवन में भी) सामुदायिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने और बनाये रखने के तरीकों में एक महत्वपूर्ण अव्यय है कि सदस्यों को अपना काम करने की खुली छूट हो। निरंतर (अब सामयिकी) जैसे प्रयासों में स्पष्टतः यह कमी रही, चाहे मॉडल अलग होने की मजबूरी हो या परफेक्शनिज़्म का बहाना। अनेकों बार अनूप ने जब नये सदस्यों को शामिल किया तो मुझे उनके चुनाव पर हैरत हुई, कई बार चर्चा के स्तर पर कोफ्त हुआ, एक बार तो चर्चा की पोस्ट को विकीपीडिया शैली में संपादित करने के प्रयास पर बातें सुननी पड़ी और कदम वापस खींचने पढ़े। तब से मेरी चिट्ठा चर्चा में भागीदारी बतौर ब्लॉग के एडमिन के तौर पर बनी रही है। और जो संयम मैंने ट्रॉलिंग और विकीपीडिया पर कुछ लिख कर सीखा है उसी का प्रयोग कर अपने बनाये हैडर ईमेज की बारह बजते देखकर भी उसे पचाया है। अनूप ने कभी भी संपादकीय या प्रकाशन का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने का प्रयास नहीं किया।

चिट्ठा चर्चा के अनवरत प्रकाशन और इसकी सफलता के पीछे मुझे जो अन्य कारण दिखते हैं वो हैं,

अनूप का समर्पण, इस हद तक की जब किसी नियत व्यक्ति ने चर्चा नहीं की तो उन्होंने कमान खुद संभाली। देर रात और अलसुबह उनके चर्चा प्रकाशित करते मैंने देखा है। इस आधारस्तंभ के बिना शायद चर्चा इतने दिनों नहीं चल पाती। आप मानेंगे कि चिट्ठा चर्चा की सक्रीय मंडली से ज्यादा वे बधाई के पात्र हैं। अनूप की एक खास बात यह है कि वे एक गजब के हाईपरलिंकर (यदि ऐसा कोई लफ्ज़ होता हो) हैं। अपने एक लेख के लिये वे सहस्त्रों कड़ियाँ खोजते हैं और लेख में शामिल करते हैं।

दल में सही लोगों का चयन

एक बड़ा दलः चर्चा का दल काफी बड़ा है, जिससे सक्रिय सदस्यों की अदला बदली द्वारा प्रकाशन की निरंतरता बनाई जा सकी। चर्चा मंडली के सदस्य अपनी पसंद के विषयों के लेखों का ज़िक्र करते हैं, सारे लेखों का जिक्र करना मानवीय रूप से असंभव भी है। व्यक्तिपरक लेखों से विषयों का कैनवस बढ़ता है और पाठकों को हर चर्चा का अलग स्वाद भी मिल पाता है।

क्या ऐसा हिन्दी मेमट्रैकर कभी बन पायेगा?

एग्रीगेटरों पर चर्चा के समय मैंने यह कहा था कि हिन्दी ब्लॉगजगत में मेमट्रेकर्स और फिल्टर ब्लॉगों की जगह बढ़ेगी, बढ़नी चाहिये। ज्यों ज्यों हिन्दी चिठेरों की संख्या बढ़ेगी एग्रीगेटरों के माध्यम से सूचना के इस ओवरलोड को सभाल पाना मुश्किल होता जायेगा। इसका एक हल शायद यह हो कि चिट्ठा चर्चा जैसे मंच एक पोस्ट में सारी चर्चा का प्रारूप से दिन भर या हफ्ते में अलग अलग दिनों में विषयवार चर्चा शुरु करें।

ब्लॉगवाणी, चिट्ठाजगत को मैंने पहले भी सुझाव दिया था कि वे विषय या श्रेणीवार फीड व पृष्ठ बनायें, साथ ही डिगनुमा रूप छोड़कर शुद्धमेमट्रेकर जैसा स्वरूप अख्तयार करें जिससे राईसिंग टॉपिक्स यानि सुर्खियों का पता चल सकें, इसे अखबारी वेबसाईट्स नुमा शक्ल भी दिया का सकता है और सोने पर सुहागा हो अगर प्रयोक्तता को personalization यानि वैयक्तिकृत पृष्ठ बनाने की सुविधा भी हो। फिलहाल तो इन साईटों पर खोज की सामान्य सुविधा भी नहीं है। टेकमेम जैसी साईटें या गूगल का ब्लॉग सर्च का मुखपृष्ठ इसके उम्दा उदाहरण हैं। यह बात सोची जा सकती है कि इसमें खबरों की वेबसाईटों को शुमार किया जाय या केवल ब्लॉग जगत तक ही सीमित रहा जाय।

यह तो तय है कि लेखों के इस बाढ़ से अपनी रुचि या काम की जानकारी पाने के लिये चिट्ठा चर्चा जैसे मंचों की ज़रूरत हमेशा बनी रहेगी। देखना यह है कि क्या समय के अनुरूप ये अपने को ढाल कर सफलता के नये परचम लहराते हैं या फिर यही कलेवर बनाये रख अपनी लोकप्रियता और उपयोगिता को बरकरार रख पाते हैं।

सामयिकी चिट्ठा वार्षिकी सर्वेक्षण 2008
सामयिकी जालपत्रिका ने चिट्ठा वार्षिकी 2008 हेतु एक सर्वेक्षण का आयोजन किया है। सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर सामयिकी पर  “चिट्ठा वार्षिकी 2008″ श्रृंखला के अंतर्गत रपट इस माह प्रकाशित होगी। इस सर्वेक्षण के द्वारा हम हिन्दी चिट्ठामंडल के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग पोस्ट और ब्लॉगरों की भी घोषणा करेंगे। सभी हिन्दी ब्लॉगरों से इस सर्वेक्षण में भाग लेने का अनुरोध है। आप चाहें तो सर्वेक्षण की कड़ी इसे अपने परीचित चिट्ठाकारों को भेज सकते हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने की अंतिम तिथी है 5 जनवरी, 2008 की संध्या IST।

सर्वेक्षण की कड़ी

ज़रा फिर से कहना
”क्रोम” का बीटा संस्करण कम्प्यूटर व्यावसाय जगत में माइक्रोसॉफ्ट के प्रभुत्व में इज़ाफ़ा करेगा।

गूगल के नये ब्राउज़र क्रोम पर बीबीसी हिन्दी की विशेष टिप्पणी। जी दुरस्त फ़रमाया! इससे अच्छा तो मैं जर्मन भाषा में लिखे ब्लॉग को हिन्दी में पढ़ लूं।  सुंदर, मैं अनदेखी चिकनी

पुनश्चः अनुनाद ने ध्यान दिलाया। लगता है बीबीसी हिन्दी की वेबसाईट पर यह गलती सुधार ली गई है। मैंने स्क्रीनशॉट तो रखा नहीं था, गूगल शायद खबरों के पृष्ठ कैश नहीं करता। पर याहू खोज पेज से जो साक्ष्य मिला वह छवि जोड़ रहा हूँ (बड़ा आकार देखने के लिये चित्र पर क्लिक करें)।

BBC Hindi fumbles in its Hindi report

भैया बोलके कचरा नई करने का!
आज ईमेल फॉर्वर्ड से प्राप्त

देखिये कौन कर रहा है गूगल अनुवादक का प्रयोग
भले मैं और आप और खास तौर पर भाषा शुद्धतावादी फिलहाल गूगल अनुवादक में नई जोड़ी गई हिन्दी अनुवाद की सेवा का फिलहाल प्रयोग न कर रहे हों पर लगता है स्पैमरों ने ज़रूर इसका इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है। स्पैमर शायद हर तरह की तकनलाजी के early adopters होते होंगे

आज नुक्ताचीनी और ग्लोबल वॉयसेज़ हिन्दी दोनों पर निम्नलिखित स्पैम टिप्पणी आईः

उच्च , मेरे प्रिय मित्र हैं , तो आपके पास एक आश्चर्यजनक वेबलॉग यहाँ , निश्चित हैं सुन्दर चित्रों में आपके वेबलॉग अच्छा संकेत है कि अपने स्वाद के फोटोग्राफर . i हूं और मैं एक फोटोग्राफर ईरानी जाएगा खुशी है कि आप मेरी यात्रा वेबलॉग . धन्यवाद

फ़ेसबुक, बाबा और क्रिसमस भंडारा
अब यह तो आपको मालूम चल ही गया होगा की फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग हाल ही में भारत आये थे। कयास लगे थे कि फ़ेसबुक का भारतियों में बेतहाशा लोकप्रिय आर्कुट से इसी धरती पर दो दो हाथ करने का इरादा बना है। गप्पें छापने वाली वेबसाईट टेकगॉस ने उनकी तस्वीर लाने वाले को दस हज़ार ईनाम देने की घोषणा कर डाली। पर सारे कयासों के बीच असलियत यह निकली कि मार्क दरअसल भारत आये थे अपने आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा से आशीष मांगने।

इन बाबा का मैंने तो कभी नाम न सुना था, वैसे भी अपन बाबाओं से दूर ही रहते हैं, पर ये कोई साधारण बाबा नहीं हैं। वैलीवैग, जिसने इस खबर का खुलासा किया का कहना है कि एप्पल के स्टीव जॉब्स और गूगल के लैरी पेज तक बाबा के दर्शन कर चुके हैं। और बाबा इस बाजार के प्रति काफी “सजग” हैं। ज़ाहिर है बाबा के “दूरसंपर्क” के सारे मौजूद हैं।

बाबा भारत में तो बाबा नीब करोड़ी के नाम से जाने जाते हैं पर विदेशी भगत उन्हें नीम करोली पुकारने लगे। इन सरल, सच्चे, सांसारिक मोहमाया से मुक्त बाबा की तीन वेबसाईटें तो इस नाचीज ने ही खोज निकालीं जो neemkarolibaba.com, neebkaroribaba.com और neebkaroribaba.org पर हैं। कहना न होगा कि इनकी “देखभाल” समितियाँ और ट्रस्ट करती हैं।

तो मार्क अपने बाबा से क्या माँगने आये थे? अगर हाल में ट्विटर की बढ़ते उपभोक्ताओं के बोझ से हुई दुर्दशा का भान होता तो शायद वे फ़ेसबुक की अच्छी सेहत और स्केलेबिलीटी सामर्थ्य मांगते पर अभी तो शायद आर्कुट पर विजय ही मांगी होगी। बाबा के प्रख्यात भगतों में शामिल होने का तमगा मिला सो अलग।

बस एक सवाल अपन राम के मन में चुभ रहा हैः जब लैरी और मार्क दोनों ही बाबा के अनन्य भक्त हैं तो बाबा ने आशीर्वाद का पलड़ा किस तरफ झुकाया होगा, आर्कुट या फ़ेसबुक। इसका जवाब तो शायद चंदे की रसीद देख कर ही पता लगे।

बहरहाल, आप का सवाल होगा कि इस प्रविष्टि के शीर्षक में ये क्रिसमस भंडारे का क्या चक्कर है। तो इसके लिये आप http://www.neebkaroribaba.com पर जायें और समझ पायें तो मुझे भी बतायें

<fieldset class="zemanta-related" style="margin: 0.5em 0pt 1em; padding: 0pt;">
<legend class="zemanta-title">यह भी पढ़ें</legend>

रहिमन माया संतन की..

</fieldset>

ज़ेमांटा द्वारा अपनी ब्लॉगिंग में चार चाँद लगायें
इस आलेख को सुनने के लिये नीचे दिये प्लेयर का इस्तेमाल करें।

पिछले साल पहली अप्रेल को गूगल के बारे में जानकारी देने वाले एक ब्लॉग “गूगल सिस्टम” ने “गूगल लैब्स” के एक नये अनुप्रयोग “गूगल राइटर” के बारे में लिखा। यह बड़े ही काम का एप्लीकेशन था। दिन शुरु होते ही आप अपने ब्लॉग पर एक छोटी सी नई पोस्ट लिखते और यह चमत्कारी अनुप्रयोग उसी के आधार पर न केवल आपको संबंधित विषयों, ताज़ातरीन खबरों का सुझाव देता बल्कि आप के लिये प्रविष्टि का शीर्षक और पोस्ट के साथ लगाये जा सकने वाले उचित इमेजेस भी बताता। ये न केवल आपके पोस्ट की व्याकारण की अशुद्धियाँ ठीक कर देता बल्कि आपकी लेखन शैली, पसंदीदा लेखक और ब्लॉग्स का पता लगाकर आपकी पोस्ट को पूरा भी कर देता।

ज़ाहिर तौर पर यह पोस्ट बस अप्रेल फूल बनाने के लिये लिखी थी। “गूगल राईटर” महज़ एक खयाली एप्लीकेशन था। पर स्लोवेनिया से जन्मी और लंदन में वेंचर फंडिंग द्वारा पोषित एक नई युरोपिय स्टार्टअप ज़ेमांटा ने इस मज़ाक को काफी हद तक हकीकत में बदल डाला है। ज़ेमांटा ने 27 मार्च 2008 को अपने ब्राउज़र आधारित सिमेंटिक अनेलिससि इंजन का अल्फा संस्करण जारी किया है। यह पोस्ट लिखते समय प्रासंगिक कड़ियाँ, चित्र, सामग्री और टैग सुझाता है जिससे पोस्ट लिखना बच्चों के खेल बन सकें। ये लेख 300 से ज्यादा स्रोतों से लाकर दिखाये जाते हैं। सुझाये चित्र विकिमीडिया कामंस, फ्लिकर, शटरस्टॉक और फोटोलिया जैसे माध्यमों से लिये जाते हैं। फिलहाल यह केवल अंग्रेज़ी चिट्ठों के ही काम का है और केवल फायरफाक्स पर ही चलता है, पर यह लगभग सभी लोकप्रिय ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म जैसे ब्लॉगर, वर्डप्रेस, मूवेबल टाईप, लाइव जर्नल और टाईपपैड के लिये उपलब्ध है।

ज़ेमांटा का प्रयोग करने के लिये आपको बस इसका फायरफॉक्स एक्सटेंशन डाउनलोड कर अपने ब्राउज़र पर स्थापित करना होगा। यानि किसी प्लगिन या विजेट को लगाने की दरकार नहीं है। इसके बाद आप जैसे ही ब्लॉगर या वर्डप्रेस के नये पोस्ट लिखने के स्क्रीन पर पहुंचकर लिखना शुरु करेंगे, साईडबार पर ज़ेमांटा अब तक लिखे मसौदे के आधार पर आपको प्रासंगिक चित्र और कड़ियाँ दिखाता रहेगा जिनका आप पोस्ट में केवल एक क्लिक कर प्रयोग कर पायेंगे। ज़ेमांटा खुद ही आवश्यक एचटीएमएल भी बना देता है। और तो और ज़ेमांटा आपको प्रासंगिक टैग का भी सुझाव देता है, मुझे यह फीचर तो बड़ा पसंद आया क्योंकि अक्सर हम एक ही टैग अलग अलग पोस्ट में अलग अलग तरीके से से लिख जाते हैं। ज़ेमांटा के सुझाये सटीक टैग से यह दिक्कत भी दूर हो जाती  है। अगर आप चाहें तो यह मसौदे में मौजूद शब्दों और वाक्याशों यानी फ्रेज़ेस को कड़ियों यानि हाईपलिंक्स में भी बदल सकता है। कड़ियों को हटाना भी बड़ा आसान है। जाँच के लिये मैंने  कुछ पुरानी पोस्टों के साथ प्रयोग किया और नतीजे, खासतौर पर टैग सजेशन बेहद अच्छे लगे। दिक्कत बस पोस्ट में मौजूद शब्दों को प्रासंगिक हाईपरलिंक में बदलनें के फीचर में लगी, क्योंकि ये कड़ियाँ पोस्ट से काफी जुदा होती हैं और पाठक को भ्रमित कर सकती हैं। कहना न होगा कि कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें मनुष्य खुद ही करे तो बेहतर होता है।

एक बेहतरीन बात यह कि सारी सुझाई सामग्री आप कॉपीराईट के बारे में फ़िक्र किये बगैर प्रयोग कर सकते हैं, जहाँ ज़रूरी हो ज़ेमांटा आपको “एट्रीब्यूशन लिंक के साथ” एचटीएमएल बना कर देता हैं। एक ब्लॉगर के रूप में आपको लग सकता है कि रिलेटेड लिंकस दिखाने से कहीं आपके पाठक ब्लॉग छोड़ दूसरी साईटों की और पलायन तो नहीं कर जायेंगे। पर यह अंदेशा शायद पूरी तरह सही नहीं है। अंतर्जाल तो है ही हाईपरलिंक आधारित। सटीक और प्रासंगिक कड़ियाँ दिखाने से गूगल के सटीक विज्ञापन दिखने के अवसर बढ़ेंगे और आपके पाठक भी आपके ब्लॉग पर लौटेंगे क्योंकि प्रासंगिक कड़ियों से उन्हें अधिक जानकारी मिल जाती है। पोस्ट के साथ चित्र पाठक का ध्यानाकर्षण करते हैं और इनका प्रयोग करना भी आसान हैं, न अपलोड का झंझट न चित्र का आल्टटेक्स्ट, साईज़ इत्यादी सेट करने का झंझट।

अगर आप धीमे इंटरनेट कनेक्शन पर हैं तो लंबे समय तक लोडिंग का संदेश देखने के लिये तैयार रहिये। साथ ही हिन्दी ब्लॉग के साथ इसका प्रयोग इतना फलदायी सिद्ध नहीं होगा। फीचर्स की बात की जाय तो अच्छा होता अगर ज़ेमांटा यह चुनने का विकल्प भी दे कि कड़ियाँ किन साईटों से सुझाये जायें। एचटीएमएल भी ऐसा बनाया जाया जाना चाहिये कि सारी कड़ियाँ नये विंडो में ही खुलें। इसके अलावा मुझे लगता है कि हर कड़ी और पोस्ट के साथ ज़ेमांटा को अपना नाम दिखाने के लोभ से बचना चाहिये, उनकी मेहनत का श्रेय अगर हम अपने साइडबार में कहीं एक जगह दे सकें तो ज्यादा अच्छा लगे। मुझे यह भी अंदेशा है कि ज़ेमांटा की मदद से लिखी पोस्ट में चित्र क्या हमेशा उपलब्ध रहेंगे?

ज़ेमांटा सिमेंटिक अनेलिसिस पर काम करता है। यानि वाक्यों और शब्दों को भाषाई और सांस्कृतिक संदर्भ से परे रख केवल उसके निहितार्थ आधारित विश्लेषण। देखा जाये तो यह सुविधा कुछ समय पूर्व जारी याहू शार्टकट्स जैसी ही है, फ़र्क इतना है कि याहू शार्टकट्स केवल फ्लिकर और याहू सेवाओं में ही खोजकर कड़ियां व सामग्री सुझाता है, ज़ेमांटा का विस्तार अधिक व्यापक है। ज़ेमांटा के निवेशकों की दृष्ट से देखें से इस अनुप्रयोग से कमाई के ज़रिये बेजोड़ हैं, सुझाव के रूप में दिखाई जा रही कड़ियों और चित्रों में paid links डालना आसान होगा।

कुल मिलाकर ज़ेमांटा ब्लॉगरों के लिये काफी काम की जुगत है और अगर आप अंग्रेज़ी में लिखते हैं तो अपनी चिट्ठाकारी में निखार लाने के लिये यह कारगर सिद्ध हो सकता है। आज़मा कर देखें!

इस आलेख को सुनने के लिये नीचे दिये प्लेयर का इस्तेमाल करें।

<object classid="clsid:d27cdb6e-ae6d-11cf-96b8-444553540000" width="275" height="60" codebase="http://download.macromedia.com/pub/shockwave/cabs/flash/swflash.cab#version=6,0,40,0"><param name="FlashVars" value="src=http://podbazaar.castmetrix.net/podcast/144115188075857169/1/PodbhartiLiteEp4.mp3&autostart=no&streaming=yes" /><param name="quality" value="high" /><param name="wmode" value="transparent" /><param name="bgcolor" value="#FFFFFF" /><param name="src" value="http://www.podbazaar.com/assets/emff.swf" /><embed type="application/x-shockwave-flash" width="275" height="60" src="http://www.podbazaar.com/assets/emff.swf" bgcolor="#FFFFFF" wmode="transparent" quality="high" flashvars="src=http://podbazaar.castmetrix.net/podcast/144115188075857169/1/PodbhartiLiteEp4.mp3&autostart=no&streaming=yes"></embed></object>

आग पर बैठे शहर
तहलका हिन्दी पत्रिका में झरिया की कोयला खदानों के गिर्द भूमिगत आग के बारे में रोचक खोजपरक लेख छपा है। मुझे खुशी है कि आज से दो साल पहले निरंतर पत्रिका में अतुल अरोरा और मैंने इसी विषय पर एक और खोजपरक लेख लिखा था, एक दहकते शहर की दास्तान। इस लेख में हमने अमरीका स्थित सेंट्रालिया में भूमीगत आग से बेघर लोगों की दास्तां लिखी थी। लेख में सेन्ट्रालिया पर व्यापक रिपोर्टिंग करने वाले एक पत्रकार डेविड डेकॉक का साक्षात्कार भी है और खदानों में आग क्यों लग जाती है इस पर जानकारी भी।

अंतर्जाल पर मानसिक विकृति की कमी नहीं
कुछ दिनों पहले ग्लोबल वॉयसेज़ हिन्दी के लिये मैंने एक पोस्ट का अनुवाद किया था। यह पोस्ट मालदीव में पीडोफाईल्स यानि बाल यौन शोषकों के बढ़ते क्रिया कलाप पर केंद्रित थी। पर इस पोस्ट से किसी मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति की काम विकृति पूरी हो रही होगी इसका अंदाज़ा तो शायद कोई भी नहीं लगा सकता। इस पोस्ट पर कुछ दिनों पहले मुझे दो टिप्पणियाँ मिलीं, दोनों में वेब पता http://BHOPAL लिखा हुआ था, नाम भी एक जैसे ढंग से लिखे गये थे, हालांकि आईपी पते लखनऊ और भोपाल के थे। इन टिप्पणियों में पोस्ट के प्रति मुझे अजीबोगरीब रुख दिखा, पर चुंकि रुख बच्चों के बचाव का ही था अतः इन्हें प्रकाशित कर दिया गया, खास तौर पर एक टिप्पणी में लिखा गया,

बाल यौन शोषण मे बच्चे भी ज़िम्मेदार है. जब बाल यौन शोषण की क्रिया शुरू होती है, तो शुरू की क्रिया … बच्चा अपनी खुशी से करने देता है. लेकिन जब सेक्स करना शुरू करो तो बच्चे मना करते है, यदि शुरू से ही बच्चे इन कार्य के लिए मना करे तो यौन शोषण से बच सकते है।

बच्चे यौन शोषण के लिये खुद जिम्मेवार है? यह बात तो कोई मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही लिख सकता है।

आज इस पोस्ट को लिखने का कारण यह है कि मुझे इसी तरह की मिलती जुलती टिप्पणी फिर मिली है, इस बार आईपी पता रायपुर का है और टिप्पणी यूं है

बच्चो को यौन शिक्षा देना ज़रूरी है. क्योकि जब बच्चो के साथ यौन सबंध स्थापित करते है, तब बच्चा इन कार्यो से बहुत डरता है, जिस कारण वह न तो स्वयं संतुष्ठ हो पाता है नही सामने वाले को संतुष्ठ कर पाता है. यदि बच्चे को यौन शिक्षा दी जाए तो वह स्वयं भी संतुष्ठ हो जाएगा, और सामने वाले को भी संतुष्ठ कर पाएगा

मैंने यह टिप्पणियाँ अभी हटाई नहीं हैं, ताकी सनद रहे। पर इन्हें आज शाम को हटा दिया जायेगा।

मेरा दिल यह सोच कर दहल जाता है कि ऐसे लोग नेट पर हमारे आस पास टहल रहे हैं। कुछ साल पहले मैं अपने पुत्र के जन्म पर साईट बनाई थी पर जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि अंतर्जाल आपकी निजी तस्वीरों और जानकारी रखने के लिये मुफीद नहीं है। आप सभी इस बात से सहमत होंगे। मेरा अनुरोध है कि इस तरह के लोगों को अनदेखा ना कर सावधानी बरतें और अपने परिवार और बच्चों से संबंधित चीजें और व्यक्तिगत जानकारी नेट से जितना संभव हों दूर ही रखें। विकृत लोगों से बचने के लिये हर सावधानी ज़रूरी है।

पुनश्चः किन्हीं जगन ने टिप्पणी कर ताल ठोंककर कहा है कि वे ही वे विकृत व्यक्ति हैं। आईपी से पता चला कि वे भोपाल के ही हैं और गूगल ने खोजकर दिया यह पेज जहाँ से पता चला कि उनके ईमेल पते prajapat_jagan@rediffmail.com और jagan_prajapt@yahoo.com हैं और मोबाईल नंबर है 09926440494। क्या पुलिस इतनी जानकारी के आधार पर कार्यवाही कर सकती है?