Morning News India

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सत्ता संभाल ली। राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। समारोह में भारी भीड़ और बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। प्रोटोकॉल के तहत ममता बनर्जी को भी शपथ समारोह का निमंत्रण भेजा गया था।

शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बताया जा रहा है कि 8 मई को अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई। इसके साथ ही बंगाल में 15 साल पुरानी टीएमसी सरकार का अंत हो गया।

बड़ी बातें

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद

टीएमसी का 15 साल पुराना शासन खत्म

बीजेपी को 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत

​पिंजरापोल गौशाला में सवा दो करोड़ का बड़ा ‘अनुदान घोटाला’ !
जयपुर। राजधानी जयपुर की टोंक रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला एक बार फिर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर विवादों में आ गई है। महालेखाकार (AG) राजस्थान की अनुपालना लेखापरीक्षा रिपोर्ट में गौशाला प्रबंधन पर करीब 2.21 करोड़ रुपये के अनुदान में गड़बड़ी और नियम विरुद्ध भुगतान लेने के आरोप सामने आए हैं।

मृत पशुओं के नाम पर अनुदान लेने का आरोप

लेखापरीक्षा रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच गौशाला सहायता अनुदान योजना के तहत 2,21,55,820 रुपये का भुगतान कथित रूप से नियमों के विपरीत किया गया। जांच में सामने आया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए प्रपत्र-5 और ऑनलाइन रिकॉर्ड में भारी हेरफेर की गई।

भौतिक सत्यापन पर भी सवाल

नियमों के अनुसार गौशालाओं को अनुदान केवल उन्हीं पशुओं पर मिलता है जो निर्धारित अवधि तक गौशाला में मौजूद रहें। लेकिन नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कई ऐसे पशुओं पर भी अनुदान लिया गया जो मौके पर मौजूद नहीं थे।

विधिक नोटिस में विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि भौतिक सत्यापन के दौरान मृत और अपंजीकृत पशुओं को भी सत्यापित मान लिया गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग को बढ़ावा मिला।

गौसेवा की आड़ में व्यावसायिक गतिविधियों का आरोप

नोटिस में गौशाला परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए हरे और सूखे चारे को दोबारा बेचने का काम किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 30 लाख रुपये का ठेका दिए जाने का भी दावा किया गया है।

प्रदूषित पानी से उगाए जा रहे चारे का दावा

विधिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि गौशाला में पशुओं को दिया जाने वाला चारा कथित रूप से नाले के प्रदूषित और रासायनिक अपशिष्टयुक्त पानी से उगाया जा रहा है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य और दूध की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

स्वतंत्र ऑडिट और FIR की मांग

शिकायतकर्ता ने सरकार से पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पिछले दस वर्षों का विशेष ऑडिट, पशुओं की वास्तविक संख्या की दोबारा जांच, प्रदूषित जल के उपयोग पर रोक और अवैध निर्माण हटाने की मांग उठाई है। नोटिस में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर सरकारी प्रशासक नियुक्त करने की मांग भी की गई है ताकि रिकॉर्ड और साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकी जा सके।

जनगणना 2027 का कार्य 16 मई से होगा शुरू
प्रथम चरण में मकानसूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी

राज्य में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकानसूचीकरण का कार्य दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 के मध्य करवाया जाएगा। यह जानकारी जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने जयपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण “मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO)” को पूर्णतः डिजिटल और सहभागी बनाने की दिशा में भारत सरकार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की सुविधा प्रदान की गई है। ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) पोर्टल का उपयोग 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक डेस्कटॉप अथवा स्मार्टफोन के माध्यम से किया जा सकेगा। संबंधित पोर्टल का पता https://se.census.gov.in है।

मल्लिक ने जानकारी देते हुए कहा कि स्व-गणना सुविधा का उद्देश्य कार्यरत, व्यस्त अथवा सुविधा अनुसार स्वयं विवरण उपलब्ध कराने के इच्छुक परिवारों को डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी भरने का अवसर प्रदान करना है। तथापि, यह स्पष्ट किया जाता है कि स्व-गणना किए जाने के उपरांत भी संबंधित प्रगणक द्वारा फील्ड स्तर पर सत्यापन एवं डाटा जांच की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से संपादित की जाएगी।

साइबर सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक ने आमजन को ध्यान रखने के लिए कहा कि वे स्व-गणना पोर्टल पर जाने के लिए निर्धारित वेब एड्रैस का उपयोग ही करें, किसी सर्च इंजन की सहायता से न जाएं, https तथा .gov.in पर विशेष ध्यान दें। लॉग इन करते समय आपके पास ओटीपी आएगा उसे किसी से साझा न करें। स्व-गणना डेटा के सत्यापन के लिए आने वाले प्रगणक अथवा जनगणना विभाग द्वारा भी आप से ओटीपी नहीं मांगा जाएगा, न ही कोई लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। स्वगणना हेतु SE ID तथा OTP संदेश के लिए ध्यान दें कि वे RGICEN से प्राप्त होंगे।

राजस्थान में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के फील्ड कार्य में करीब 1 लाख 60 हजार प्रगणक एवं पर्यवेक्षक, सम्पूर्ण राजस्थान में घर-घर जाकर जनगणना के अधिसूचित प्रश्नों के डेटा संग्रहण का कार्य करेंगें। राज्य सरकार द्वारा 29 जनवरी 2026 को जनगणना के प्रथम चरण में पूछे जाने वाले प्रश्नों (कुल 33) “की अधिसूचना जारी की गई है।

श्री मल्लिक ने बताया कि मकानसूचीकरण कार्य के अंतर्गत राज्य के समस्त भवनों, जनगणना मकानों एवं परिवारों की पहचान कर उनका व्यवस्थित सूचीकरण किया जाएगा, साथ ही प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर मकान की स्थिति, परिवार को उपलब्ध सुविधाएँ एवं परिवार द्वारा धारित परिसंपत्तियाँ, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे।

उपरोक्त महत्वपूर्ण सूचनाओं के आंकड़े प्राप्त करने के साथ साथ, जनगणना के प्रथम चरण “मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO)” का उद्देश्य आगामी जनसंख्या गणना हेतु एक सम्यक एवं विश्वसनीय मास्टर फ्रेम तैयार करना है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनगणना के द्वितीय चरण- जनसंख्या गणना (PE) चरण में कोई भी व्यक्ति अथवा परिवार गणना से वंचित न रह जाए।

मल्लिक ने बताया कि जनगणना के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न स्तरों पर बहुस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फील्ड कार्य में डेटा संग्रहण की प्रक्रिया एवं गुणवत्ता के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के लिए प्रथम स्तर पर 103 मास्टर ट्रेनर्स का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दिनांक 7 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया। इन मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा 41 जिलों एवं 10 नगर निगमों में 2550 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रगति पर है। इन फील्ड ट्रेनर्स के द्वारा 01 मई से 15 मई 2026 के मध्य 1.6 लाख प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तहसील, नगर परिषद एवं नगर पालिका स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा

मल्लिक ने बताया कि जनगणना 2027 को आधुनिक एवं डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (Census Management & Monitoring System CMMS) पोर्टल, मकानसूचीकरण ब्लॉक निर्माण (HLBC) वेब पोर्टल एवं मकान सूचीकरण ऐप (HLO app) विकसित किए गए हैं। CMMS पोर्टल का उपयोग चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार/आयुक्त नगर परिषद/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/उपायुक्त नगर निगम) द्वारा सम्पूर्ण जनगणना कार्य की योजना बनाने, फील्ड कार्य की लगभग वास्तविक समय पर निगरानी करने तथा आंकड़ों की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए किया जायेगा। HLBC वेब पोर्टल के माध्यम से जनगणना कार्य की सबसे छोटी कार्यात्मक इकाई मकानसूचीकरण ब्लॉक को जियो टैगिंग करने तथा सैटेलाइट इमेज पर सीमांकन करने के लिए किया जायेगा जबकि HLO मोबाइल एप का उपयोग प्रगणकों/पर्यवेक्षकों द्वारा अपने मोबाइल उपकरण के माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण के लिए किया जाएगा।

जनगणना 2027 को सफल बनाने में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर बल् देते हुए मल्लिक ने कहा कि सामान्य जन से अपेक्षा की जाती है कि वे जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सही, पूर्ण तथा तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि वे अपने निवास पर आने वाले प्रगणक से उनका अधिकृत परिचय-पत्र देखने के उपरांत ही जानकारी साझा करें। परिचय पत्र में QR code भी अंकित किए गए हैं जिसे स्कैन कर प्रगणक की जानकारी की पुष्टि की जा सकती है। जनगणना के दौरान प्राप्त समस्त व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा उसका उपयोग केवल सांख्यिकीय प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज
सिंगर आशा भोसले का आज 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा को कई मेडिकल समस्याएं होने के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। यानी मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हुई।

आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

आशा भोसले क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। इस कारण लता की तरह आशा को भी कम उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत करनी पड़ी। आशा ने पहला गाना 10 साल की उम्र में गाया था।

आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके गाने ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ आज भी लोकप्रिय हैं।

आईएएस के तबादले: सीएम ने बदली अपनी टीम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार तड़के अपनी पूरी टीम बदल दी। साथ ही कई जिलों के कलक्टर भी बदल डाले। कार्मिक विभाग ने 65 आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है। सरकार में तबादले होना आम बात है लेकिन चर्चा का विषय ये है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की टीम के सभी चेहरों को आखिर क्यों बदला गया? सिर्फ वरिष्ठ आईएएस अखिल अरोड़ा को छोड़कर सभी को बदला गया है। अखिल अरोड़ा एक संजीदा और वित्तीय मामलों के जानकार आईएएस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

अब सीएमओ में नई और युवा टीम की एंट्री हुई है, जिसमें जितेंद्र सोनी और रिया डाबी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। जितेन्द्र सोनी को जयपुर जिला कलक्टर से सीधे सीएमओ में लाया गया है। इससे ये साबित होता है कि राजधानी जयपुर में उनका लम्बे समय का कार्यकाल सीएम भजनलाल शर्मा को पसन्द रहा।

मुख्यमंत्री के सचिव सचिव जितेंद्र सोनी अपनी नवाचार शैली और जिलों में शानदार काम के लिए पहचाने जाते हैं। राजधानी जयपुर में कलक्टर के रूप में उनकी जनता से नजदीकी उनको विशेष बनाती है। विशिष्ट सचिव मुकुल शर्मा हैं। वहीं ओएसडी के रूप में रिया डाबी जैसी युवा आईएएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया पर रिया डाबी के हजारों फॉलोअर हैं। उनके साथ रजत यादव और अक्षत कुमार सिंह को भी ओएसडी बनाया गया है। ज्वाइंट सैक्रेटरी के रूप में उत्सव कौशल और अमिता शर्मा को जिम्मेदारी दी गर्ह है। सिर्फ सीएमओ ही नहीं, बल्कि राजस्थान के कई महत्वपूर्ण जिलों के कलक्टर भी बदल दिए गए हैं। सूची में अधिकांश जिलों की कमान नए और युवा हाथों में सौंपी गई है। जैसे सौम्या झा जो टोंक कलक्टर के रूप में अपनी कार्यप्रणाली का लोहा मनवा चुकी हैं वे अब दौसा की कलक्टर होंगी। सरकार का उद्देश्य जिलों में जनसुनवाई को प्रभावी बनाना और सरकारी योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक का तबादला जयपुर कलक्टर और विशिष्ट सचिव अरविंद कुमार पोसवाल को हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) आयुक्त केएल स्वामी का तबादला जोधपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन का तबादला अक्षय उर्जा निगम के एमडी के पद पर किया गया है। उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

आईएएस की तबादला सूची

डॉ. जोगा राम : सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान

राजन विशाल : मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी : सचिव, मुख्यमंत्री एवं सचिव, डीआईपीआर

कन्हैया लाल स्वामी : संभागीय आयुक्त, जोधपुर

नकाते शिवप्रसाद मदन: एमडी, ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर

संदेश नायक : जिला कलक्टर जयपुर

शिवांगी स्वर्णकार: विशिष्ट सचिव, वित्त (बजट) एवं सीईओ, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, जयपुर

अनुपमा जोरवाल: जिला कलक्टर जैसलमेर

ओम प्रकाश कसेरा :आयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं सीईओ जयपुर स्मार्ट सिटी

नमित मेहता :आयुक्त, आबकारी, उदयपुर

नम्रता कृष्ण : विशिष्ट सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, राजस्थान, जयपुर

आलोक रंजन: जिला कलक्टर जोधपुर

अरविन्द कुमार पोसवाल :आयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर

डॉ. रश्मि शर्मा राज्य : परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, आयुक्त स्कूल शिक्षा, जयपुर एवं विशिष्ट सचिव, सांख्यिकी विभाग, राजस्थान

लक्ष्मी नारायण मंत्री: आयुक्त, टी.ए.डी. एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर

कल्पना अग्रवाल : निदेशक एवं पदेन विशिष्ट सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, जयपुर

मुकुल शर्मा : विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री,

गौरव अग्रवाल : जिला कलक्टर उदयपुर

चिन्मयी गोपाल : जिला कलक्टर बाड़मेर

शुभम चौधरी : जिला कलक्टर प्रतापगढ़

सुरेश कुमार ओला: एमडी, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम एवं आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, जयपुर

आशीष मोदी: जिला कलक्टर सीकर

अंकित कुमार सिंह : जिला कलक्टर डूंगरपुर

प्रियंका गोस्वामी :स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं

राजेन्द्र कुमार वर्मा: संयुक्त सचिव, गृह विभाग, जयपुर

अल्पा चौधरी : भू प्रबंध आयुक्त एवं पदेन निदेशक, बन्दोबस्त, राजस्थान,

बाबूलाल गोयल: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर

बाल मुकुन्द असावा: जिला कलक्टर बारां

बचनेश कुमार अग्रवाल : आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण

नीलाभ सक्सेना : आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी एवं आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय), निवेश संवर्धन ब्यूरो

निशांत जैन : जिला कलक्टर बीकानेर

सौरभ स्वामी : प्रबंध निदेशक, राजफैड, जयपुर

अंजली राजोरिया: संयुक्त सचिव, गृह विभाग, जयपुर

टीना डाबी : जिला कलक्टर टोंक

डॉ. अमित यादव : जिला कलक्टर श्रीगंगानगर

प्रताप सिंह : संयुक्त सचिव, वित्त (व्यय द्वितीय)

डॉ. मंजु : जिला कलक्टर चित्तौडग़ढ़

डॉ. रविन्द्र गोस्वामी: जिला कलक्टर पाली

रोहिताश्व सिंह तोमर : जिला कलक्टर सिरोही

हरफूल सिंह यादव : जिला कलक्टर बूंदी

ललित कुमार : निदेशक सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग

उत्सव कौशल : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री

डॉ. गौरव सैनी : सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर

श्वेता चौहान : आयुक्त, उद्यानिकी, राजस्थान, जयपुर

अवधेश मीणा : जिला कलक्टर डीडवाना कुचामन

देवेन्द्र कुमार : जिला कलक्टर नागौर

अक्षय गोदारा : जिला कलक्टर करौली

डॉ. सौम्या झा : जिला कलक्टर दौसा

डॉ. महेन्द्र खडग़ावत: संयुक्त शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं

अतुल प्रकाश : जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा

देशल दान : जिला कलक्टर डूंगरपुर

मुहम्मद जुनैद पी पी : जिला कलक्टर सलुम्बर

मयंक मनीष : जिला कलक्टर डीग

अपर्णा गुप्ता : जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़

अमिता शर्मा : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री

नरेश कुमार गोयल : आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग

राहुल जैन : आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर

सिद्धार्थ पालानीचामी: आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर

सोहन लाल अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर (कर अपर्वचन)

जयदेव सी. एस. : सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर

रिया डाबी : ओएसडी, मुख्यमंत्री

शैलजा पांडे : सीईओ, जिला परिषद् बीकानेर

रजत यादव : ओएसडी, मुख्यमंत्री

अक्षत कुमार सिंह : ओएसडी मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर

गरिमा नरूला : ओएसडी, मुख्य सचिव कार्यालय, जयपुर

बच्चों के लिए एडल्ट स्किनकेयर पर सवाल: टूको किड्स के नए कैंपेन में फराह खान ने उठाई बहस
मुंबई,

बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर प्रोडक्ट्स देने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाते हुए टूको किड्स ने अपना नया डिजिटल कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के जरिए माता-पिता को यह सोचने के लिए प्रेरित किया गया है कि क्या बच्चों की त्वचा के लिए वयस्कों के प्रोडक्ट्स उपयुक्त हैं।

कैंपेन “क्या आप अपने बच्चों को…?” के तहत जारी फिल्मों की श्रृंखला में रोजमर्रा की स्थितियों के जरिए संदेश दिया गया है। इसमें सवाल उठाया गया है कि जब माता-पिता बच्चों को कार चलाने, बीयर पीने या शादी करने जैसी चीजों की अनुमति नहीं देते, तो फिर एडल्ट स्किनकेयर प्रोडक्ट्स क्यों देते हैं।

कैंपेन की मुख्य बातें

बच्चों की त्वचा को अधिक नाजुक बताते हुए अलग स्किनकेयर की जरूरत पर जोर

धूप, पसीना, प्रदूषण और आउटडोर गतिविधियों से सुरक्षा की आवश्यकता

माता-पिता की सामान्य आदतों को संवाद के जरिए चुनौती

कैंपेन में फराह खान को तीन बच्चों की मां के रूप में दिखाया गया है, जो सीधे और संवादात्मक अंदाज में मुद्दा उठाती हैं। एक दृश्य में उनके और कुक दिलीप के बीच बातचीत के जरिए विषय को सरल और दैनिक जीवन से जोड़ा गया है।

प्रोडक्ट रेंज और विशेषताएं

टूको किड्स ने इस अभियान में अपनी प्रोडक्ट रेंज भी प्रस्तुत की है, जिसमें शामिल हैं:

डल स्किन किट

टैंगल्ड हेयर किट

इन प्रोडक्ट्स में रीठा, आंवला, हल्दी और केसर जैसे तत्वों का उपयोग किया गया है। कंपनी के अनुसार, सभी प्रोडक्ट्स डर्मेटोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिशियन द्वारा प्रमाणित हैं।

डिजिटल विस्तार

कैंपेन को सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर प्लेटफॉर्म्स पर 360-डिग्री डिजिटल रणनीति के तहत प्रसारित किया जाएगा, जिससे व्यापक दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके।

पृष्ठभूमि

टूको किड्स की स्थापना 2023 में हुई थी और यह ब्रांड 3 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाता है। कंपनी के अनुसार, वर्तमान में इसके प्रोडक्ट्स का उपयोग देशभर में पांच लाख से अधिक परिवार कर रहे हैं। पिछले वर्ष ब्रांड ने तेज वृद्धि दर्ज की और विभिन्न निवेशकों के सहयोग से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

पूर्व विधायक बलजीत यादव ईडी की हिरासत में
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने बहरोड़ से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई विधायक निधि से सरकारी स्कूलों में क्रिकेट और बैडमिंटन किट खरीद के नाम पर हुए 3.72 करोड़ रुपए के कथित घोटाले से जुड़ी है। बलजीत यादव 2018 से 2023 तक बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रहे थे। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार को बाहर से समर्थन दिया था। विधायक रहते हुए 2021-22 और 2022-23 में उन्होंने अपने क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए विधायक कोष से खेल सामग्री खरीदने की सिफारिश की थी। ईडी की जांच में सामने आया कि सामान बाजार मूल्य से ढाई गुनाअधिक कीमत पर खरीदा गया। मामले में पहले एसीबी ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद जांच ईडी को सौंपी गई। इडी ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मानते हुए जांच शुरू की।

गैंगस्टर्स, हार्डकोर अपराधियों पर लगे प्रभावी अंकुश नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध हो सख्त एक्शन : सीएम शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने गैंगस्टर्स और हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रभावी अंकुश लगाने के विशेष दिशा-निर्देश दिए।

शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए इससे जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला के रूट का चिन्हिकरण करते हुए विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी और सतर्कता सुनिश्चित की जाए।

छोटे से लेकर बड़े नेटवर्क को करें ध्वस्त :

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के नेटवर्क को तोडऩे के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत कार्रवाई की जाए तथा छोटे-बड़े सभी नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। इसके लिए पुलिस, ड्रग्स कंट्रोलर, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां समन्वित प्रयास करें। साथ ही, उन्होंने नशे के प्रकरणों में गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी पैरवी के संबंध में निर्देशित किया।

साइबर अपराध के खिलाफ चलाएं मुहिम :

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध के विरूद्ध प्राथमिकता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में साइबर अपराध की घटनाएं घटित हो रही है, वहां इनसे जुड़े गिरोहों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। ये अभियान तब तक चले, जब तक संबंधित क्षेत्र में ऐसे अपराध जड़ से समाप्त नहीं हो जाए।

नशे के दुष्परिणामों के प्रति करें जागरुक :

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा अपराध की जड़ है तथा समाज व परिवारों पर इसके दूरगामी दुष्प्रभाव होते हैं। इसलिए नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस सामाजिक क्षेत्र की संस्थाओं के साथ जुड़कर पॉक्सो एक्ट एवं अन्य कानूनों के संबंध में आमजन को जागरूक करें।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, विभिन्न जिलों से पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक वीसी के माध्यम से जुड़े।

छोटे उद्योगों के ग्लोबल बिजनेस हाउस बनने की राह होगी प्रशस्त: सीएम
केन्द्रीय बजट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेस ब्रीफिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को आत्मनिर्भर से विकसित, संभावनाओं से उपलब्धियों और संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में नए भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ अंतिम व्यक्ति को आगे लाने की प्रतिबद्धता का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सीएमओ में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति केन्द्रित इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और सर्विस सेक्टर पर फोकस बढ़ाने वाले प्रावधान किए गए हैं। एक लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल, 1 लाख 50 हजार केयर गिवर्स और टूरिस्ट गाइड्स को कौशल प्रशिक्षण से भी युवाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एवीजीसीएक्सआर पॉलिसी पहले ही लागू की जा चुकी है। अब माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में कंटेट क्रियेटर लैब्स की स्थापना से राजस्थान के युवाओं को दोहरा लाभ होगा।

प्रदेश में निवेश का किया आह्वान

शर्मा ने कहा यूरोप के साथ ऐतिहासिक समझौता होने के बाद इस बजट में बायो फार्मा, केमिकल्स, टेक्सटाइल, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने उद्योग जगत का आह्वान किया कि कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर की हैवी मशीनरी के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बजट में लाई गई विशेष योजना का लाभ लेते हुए राजस्थान के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अपनी इकाइयां लगाएं।

राजस्थान के सोलर सेक्टर को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में राजस्थान की संभावनाओं और आवश्यकताओं को पूरा स्थान मिला है। अक्षय ऊर्जा के लिए 30 प्रतिशत ज्यादा करीब 32 हजार 914 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसी प्रकार पीएम सूर्यघर योजना को 22 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। सोलर ग्लास मैन्युफेक्चरिंग में प्रयोग आने वाले सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। बीईएसएस में उपयोग में आने वाले लीथियम आयन सेल बैटरी निर्माण में प्रयुक्त पूंजीगत सामानों के लिए कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। राजस्थान सौर ऊर्जा में पहले से ही अग्रणी प्रदेश है, अब इन प्रावधानों से प्रदेश के सौर ऊर्जा क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर प्रावधानों से प्रदेश होगा लाभान्वित

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में सेमीकंडक्टर नीति, एआईएमएल नीति और डेटा सेंटर नीति लागू की हैं। इसलिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, इलेक्ट्रोनिक कम्पोनेन्ट मेनुफेक्चरिंग स्कीम, डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज को दिए गए इंसेंटिव्स का फायदा लेते हुए सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर हब बनने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शर्मा ने इस अवसर पर शासन सचिवालय पहुंचकर वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, श्री राम जय रामÓ जैसे गांधीजी के प्रिय भजनों का श्रवण किया।

इस दौरान पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।