सागर. शहर में पीओपी की मूर्तियां बनाने वालों पर कार्रवाई करना निगम के अमले को भारी पड़ गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे निगम की टीम जैसे ही इतवारी टौरी पर दो मूर्तिकारों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना कर वापस लौटने लगी तो उसी परिवार की लड़कियों ने अधिकारी की गाड़ी रोक ली और विरोध करने लगीं। लड़कियों का कहना था कि टीम केवल दो लोगों पर जुर्माना कर वापस क्यों जा रही है, आसपास के दर्जनों घरों में पीओपी की मूर्तियां बनाने का काम चलता है उन पर भी कार्रवाई की जाए।
इसके बाद मौके पर मौजूद निगम के उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे ने समझाइश दी और बताया कि यह कार्रवाई हर रोज चलेगी। आगामी दिनों में क्षेत्र के अन्य मूर्तिकारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लड़कियां गाड़ी के सामने से हटी। इसके बाद टीम कटरा बाजार पहुंची, जहां पर पीओपी से निर्मित मूर्तियां बेच रहे पांच लोगों पर एक-एक हजार का जुर्माना किया।
गंदगी फैलाने वाले 11 व्यापारियों पर जुर्माना
उपायुक्त डॉ. खरे के नेतृत्व में निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन के करीब गंदगी फैलाने वाले 11 व्यापारियों पर जुर्माने की कार्रवाई की। निगम की टीम ने यहां पर 250 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के जुर्माना किए, जिसकी कुल राशि 21 हजार रुपए बताई जा रही है।
सभी पर जुर्माने की कार्रवाई होगी
लड़कियों का कहना था कि उनके यहां कार्रवाई के बाद क्षेत्र सहित पूरे शहर में पीओपी से मूर्ति बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए। जिस पर उनको आश्वासन दिया था कि यह कार्रवाई जारी रहेगा और सभी पर जुर्माने की कार्रवाई होगी।
डॉ. प्रणय कमल खरे, उपायुक्त, नगर निगम
दमोह. बीएसएनएल की शहर में बिछी लाइनें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लाखों की क्षति होने के बाद हजारों का हर्जाना भी नहीं वसूला जा रहा है। अधिकारी कहते हैं कि लाइन कटती है तो पुलिस में शिकायत भेजी जाती है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की एफआइआर दर्ज न होने से हर्जाना वसूली के नोटिस भी जारी नहीं हो रहे हैं।
वर्तमान में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा सबसे ज्यादा बाधित हो रही है। इस कंपनी की सेवा के सबसे बड़े ग्राहक शासकीय विभाग, बैंक, बिजली कंपनी के साथ लोकसेवा केंद्र हैं। जहां आए दिन कामकाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को बताया जाता है कि सर्वर ठप है। शहरी क्षेत्र में 24 से 36 घंटे तक तो ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक हफ्ते तक सेवा बाधित हो रही है।
शहर में बिछाई जा रही पेयजल पाइप लाइन के कार्य में सबसे ज्यादा क्षति पहुंचाई गई है। जिसके कारण ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां पर लाइन न कटी हो, लगातार लाइन कटने से टुकड़ों-टुकड़ों में हो चुकी लाइन नेटवर्किंग सेवाओं में बाधा बन रही है। बीएसएनएल की सेवा का उपयोग कर रहे लोगों को एक सप्ताह भी स्पीड से नेट की सुविधा नहीं मिलती है। बैंक उपभोक्ताओं का कहना है कि माह में करीब 10 दिन जब वह बैंक पहुंचते हैं तो सर्वर ठप रहने की जानकारी लगती है। बिजली कंपनी के सर्वर तो 10-10 दिन तक ठप रहने की बात बताई जा रही है।
4 माह से स्कूल का नेट बंद
सरदार पटेल संकुल केंद्र का नेट पिछले चार माह से बाधित है, जिससे स्कूलों के ऑनलाइन होने वाले कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल प्रबंधन कई बार शिकायत लेकर पहुंचा, लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा अन्य शासकीय विभागों की शिकायतें भी पड़ी हुईं हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
पुलिस नहीं कर रही सहयोग
बीएसएनएल एसडीओ नीरज सोनी का कहना है कि लाइनें लगातार कट रही हैं। पिछले माह स्टेशन चौराहे पर ठेकेदार द्वारा बगैर सूचना के कार्य प्रारंभ कर दिया था। जिसमें 8 लाइनें कट गईं थीं, कोतवाली एफआइआर के लिए आवेदन भेजा गया, लेकिन कोतवाली पुलिस ने एफआइआर नहीं लिखी और न ही मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जब तक एफआइआर का क्रमांक नहीं मिलेगा तब तक नगर पालिका परिषद के लिए नोटिस नहीं भेजा जाएगा। जिस कारण तीन दिन तक पुलिस के आने का इंतजार किया गया फिर लाइन जोड़ दी गई, इसी तरह की स्थिति अन्य लाइनों के कटने में हो रही है, पुलिस कार्रवाई में रुचि नहीं दिखा रही है, जिससे बीएसएनएल को आर्थिक क्षति के साथ उपभोक्ता का रोष भी झेलने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
निजी कंपनियों की ओर कर रहे रुख
बीएसएनएल सेवा के कारण समय की बर्बादी व अनेक समस्याएं झेलते हुए उपभोक्ता अब निजी कंपनियों की ओर पलायन कर रहा है। दमोह में सायबर कैफे वाले काफी पहले बीएसएनएल को बॉय-बॉय कर चुके हैं, अब बैंक, बिजली कंपनी व शासकीय विभाग भी इससे नाता तोडऩे का रास्ता तलाशने लगे हैं। जिससे आने वाले दिनों में बीएसएनएल में तालाबंदी की स्थिति भी बन सकती है।
बीएसएनएल को खत्म करने की साजिश
वहीं सूत्रों की मानें तो उच्चाधिकारियों से लेकर नीचे तक के अधिकारियों द्वारा लाइनों के रखरखाव व क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए दबाव नहीं बनाया जाता है। केंद्र सरकार की अंदरुनी पॉलिसी भी बीएसएनएल को बंद कर निजी को बढ़ावा देने वाली बताई जा रही है। बीएसएनएल की लाइनों को काटना सबसे पहले निजी कंपनियों द्वारा किया गया, लेकिन इन मामलों में भी पुलिस थानों में एफआइआर दर्ज न होने का कारण बताकर नोटिसों की कार्रवाई अंजाम तक नहीं पहुंचाई गई है, जिससे लगातार बीएसएनएल के संचार सेवाओं से उपभोक्ताओं का मोह भंग होता रहा है, टेलीफोन सेवा के सभी केंद्र जर्जर हो चुके हैं, कई में ताले लग चुके हैं अब नेट वर्किंग सेवाओं को भी क्षति पहुंचाई जा रही है।
220 लैंडलाइन नहीं सुधरे
बीएसएनएल की लैंडलाइन टेलीफोन, ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा, बीपीएन, मोबाइल नेटवर्किंग संबंधित शिकायतें लगातार बनी हुई है। लैंडलाइन की गुरुवार तक 220 से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी थी। बीएसएनएल कार्यालय में मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, अधिकारी कुर्सियों पर नहीं मिलते हैं। शिकायत दर्ज कराने के दूसरे दिन कम्प्यूटर से मैसेज निराकरण का उनके मोबाइल पर आ जाता है, लेकिन मौके पर कोई सुधार नहीं होता है। जिससे कई उपभोक्ताओं का चार माह में भी सुधार नहीं हुआ है और वह इस पर खासी नाराजी जाहिर कर रहे हैंं।
समस्या के कारण बदली कंपनी
सायबर कैफे संचालक गोवर्धन साहू ने करीब डेढ़ साल पहले बीएसएनएल की नेटवर्किंग सेवाएं सरेंडर कर दी थी। उनका कहना है कि उस दौरान लाइन में लगातार आ रहा था। नेट बंद होने के कारण एमपी ऑनलाइन सहित अन्य सेवाएं वह समय पर अपने ग्राहकों को उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे, जिससे उनके व्यापार में गिरावट आ रही थी, उसी दौर में सीधे ऑन एयर निजी सेवा ली है।
वेतन संबंधी कार्य हो रहे प्रभावित
सरदार पटैल स्कूल प्राचार्य बीडी अहिरवार का कहना है कि पिछले 18 अप्रैल से उनके यहां बीएसएनएल की बीपीएन सेवा बंद है, जिससे एडमिशन, छात्रवृत्ति, वेतन सहित अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं, कई बार आवेदन देने बाद भी सुधार नहीं किया गया।
चार माह से परेशान है
भारत ट्रेडर्स के विनोद डोइचा बताते हैं कि बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा त्वरित सेवा न होकर लोगों के लिए बाधा पहुंचाने वाली सेवा है। उनके यहां से 4 माह से लैंडलाइन फोन ही बंद है, कई बार आवेदन दिए गए लेकिन सुधार कार्य नहीं किया गया जिससे परेशान हैं। अब वह दूसरे विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं और शीघ्र ही लैंडलाइन कनेक्शन कटवा लेंगे।
सागर. लगातार बारिश का असर अब खरीफ फसल पर स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। खेतों में हुए जलभराव और सूरज की रोशनी न मिलने से पौधों में लगे फूल गल गए हैं, तो वहीं शुरूआती दौर की बोबनी वाली जिस फसल में फल्लियां लग गई थीं वह भी टपकना शुरू हो गया है। इन्हीं सब कारणों से बन रही अफलन की स्थिति ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बारिश से प्रभावित होने वाली फसलों में सोयाबीन के अलावा उड़द व मूंग शामिल है और इन्हीं फसलों का रकबा जिले में सबसे ज्यादा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सूरज की धूप और घनी फसलों में हवा न जाने के कारण भी अफलन की स्थिति बन रही है। यदि यही बारिश रुक-रुककर होती तो फसलों को नुकसान नहीं होता और पैदावार भी अच्छी होती। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि यदि आगे बारिश रुकती है और फसलों को धूप मिलती है तो कुछ हद तक नुकसान से बचा जा सकता है।
खरपतवार का भी प्रकोप
दूर से देखने पर खेतों में जो हरी-भरी लहलहाती हुई शानदार फसल नजर आ रही है, हकीकत में पास से देखने पर उसकी स्थिति कुछ और है। पौधों में फल्लियां न के बराबर हैं तो जो फूल आए थे वह भी बारिश के कारण गलकर टपकने लगे हैं। इसके अलावा लगातार बारिश के कारण किसान खेतों में निंदाई-गुड़ाई भी नहीं कर सके हैं, जिसके कारण खरपतवार का प्रकोप भी बढ़ गया है। कई खेतों में जलभराव के कारण पौधों की बाड़ भी मारी गई है और सोयाबीन व उड़द की फसल छोटी-छोटी रह गई है।
50 फीसदी घट सकती है पैदावार
जिले में सबसे ज्यादा 2.5 लाख हेक्टेयर से ज्यादा रकबा अकेले सोयाबीन का है, जबकि दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 1.61 लाख हेक्टेयर में उड़द की फसल बोई गई है। बारिश के बाद किसानों का कहना है कि सोयाबीन और उड़द की फसल में अफलन की स्थिति तो बन ही रही है। जानकारों का कहना है कि इस बारिश का असर पैदावार पर पड़ेगा और अभी की स्थिति में लगभग 50 प्रतिशत कम पैदावार होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
फैक्ट फाइल
443865 हेक्टेयर में रकबे में हुई बोवनी
258012 हेक्टेयर तिलहन का रकबा
172029 हेक्टेयर दलहन का रकबा
13824 हेक्टेयर अनाज का रकबा
256427 हेक्टेयर सोयाबीन का रकबा
161423 हेक्टेयर उड़द का रकबा
9523 हेक्टेयर मक्का का रकबा
नोट- आंकड़े कृषि विभाग की 26 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार।
Rainfall in Udaipur : Weather in Udaipur धीरेंद्र् कुमार जोशी/उदयपुर. धीरे-धीरे ही सही आखिर उदयपुर ( Udaipur ) की दो प्रमुख झीलें ( Lake ) भर गई है। स्वरूप सागर शहरवासियों की आशाओं को पूरा करते हुए शुक्रवार शाम को छलक गया। दोपहर से शाम तक हुई तेज बारिश ( Rain ) से सीसारमा नदी में पानी की आवक तेज हो गई। ऐसे में स्वरूप सागर के तीन गेट खोलने पड़े। दूसरी ओर फतहसागर में मदार नहर से पानी की आवक जारी है। इससे फतहसागर ( Fateh Sagar ) के छलकने की उम्मीदें भी बढ़ गई है।
दिनभर तेज उमस के बाद दोपहर करीब तीन बजे आसमान पर काले घने बादल छा गए। कुछ ही देर में बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। इस बीच बिजली कडक़ड़ाती रही। करीब दो घंटे तक कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। इसके बाद भी देर रात तक रिमझिम बारिश ( Rain ) होती रही। इस दौरान झीलों के कैचमेंट क्षेत्र में भी बारिश हुई। जिससे सीसारमा नदी चार फीट बहने लगी और पिछोला झील का गेज 11 फीट हो गया। साथ ही शाम करीब 4.45 बजे स्वरूपसागर ( Swaroop Sagar ) स्थित काले किवाड़ के किनारों से पानी छलकने लगा। रात करीब सात बजे सीसारमा नदी 5 फीट पर चलने लगी तो आठ बजे स्वरूपसागर के दो गेट खोले गए। इसके बाद भी सीसारमा नदी का जलस्तर बढ़ता रहा। रात करीब साढ़े नौ बजे सीसारमा नदी नौ फीट बहने लगी। यह इस मानसून में सर्वाधिक वेग से बही। इससे स्वरूप सागर के तीन गेट जिनमें दो गेट दो-दो फीट और एक गेट एक फीट खोला गया। इससे 1600 क्यूसेक पानी यूआईटी, गुमानियावाला होते हुए आयड़ नदी में समाहित हुआ। मदार नहर से लगातार आवक जारी रहने से फतहसागर का गेज देर रात तक 11 फीट हो गया।
उदयपुर में 38 मिमी
जिले में शुक्रवार को सर्वाधिक बारिश देवास में 75 मिमी में हुई। उदयपुर में 38 मिमी,मदार में 26, गोगुंदा 12, बागोलिया में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
सुबह देवास तो शाम को बंद किए लिंक नहर के गेट
देवास प्रथम के अलसीगढ़ बांध का गेट शुक्रवार सुबह 8 बजे बंद कर दिया गया। फतहसागर और पिछोला का जलस्तर एक समान होने के साथ ही शाम करीब 4.20 बजे स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट को बंद कर दिया गया। इससे फतहसागर में स्वरूपसागर से पानी जाना बंद हो गया। इधर फतहसागर में मदार नहर से पानी की आवक जारी है।
चिकलवास फिडर हुआ ओवरफ्लो
मदार में बारिश होने से पानी की आवक बढ़ी। इससे चिकलवास फिडर एक बार पुन: ओवर फ्लो हो गया। इससे दोपहर तक 3.6 फीट चल रही मदार नहर अपने पूरे वेग से पुन: 5 फीट बहने लगी। इससे फतहसागर में पानी की आवक बढ़ गई।
शहर में जगह-जगह भरा पानी
बारिश के दौरान शहर में जगह-जगह गड्ढ़ों में पानी भर गया। मुख्य मार्गों पर पड़े गड्ढ़ों में भरे पानी से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनकी ओर नगर निगम की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेटक चौराहा के पास, सेक्टर-3,4,5,6, दुर्गानर्सरी रोड, सूरजपोल सहित कई जगह बड़े-बड़े गड्ढों में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ता रहा। कुछ जगह गड्ढों से जाम की स्थिति भी रही। Rainfall in Udaipur : Weather in Udaipur
छतरपुर। आयकर रिटर्न भरने वालों के लिए आज अंतिम दिन हैं। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने व्यक्तिगत आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की है। 31 अगस्त के बाद आयकर रिटर्न भरने पर न केवल जुर्माना लगेगा बल्कि 01 फीसदी मासिक दर से आयकर की राशि पर ब्याज भी भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही ड्यू डेट के बाद आयकर रिटर्न भरने पर रिटर्न रिवाइज्ड करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी। सीबीडीटी ने पहले ही अंतिम तारीख एक माह बढ़ाकर 31 जुलाई से 31 अगस्त कर दी थी। लेकिन आयकर रिटर्न भरने के लिए अब और मोहलत नहीं मिलेगी।
लगेगा इतना जुर्माना
आयकर अधिनियम के धारा 234 ए के तहत आयकर रिटर्न ड्यू डेट के बाद भरने पर आयकर की राशि पर 01 प्रतिशत मासिक की दर से ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा। इसके साथ ही बिलेटेड रिटर्न पर पेनल्टी का भी प्रावधान है। समयसीमा के बाद आइटीआर फाइल करने पर भी जुर्माना लगेगा। 31 अगस्त 2019 के बाद आइटीआर फाइल करने पर आयकर चेप्टर 6 ए की छूट के बाद पांच लाख से कम आय वाले आयकर दाता को 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा। वहीं 5 लाख से ज्यादा इनकम वाले आयकर दाता को 31 दिसंबर तक आयकर रिटर्न भरने पर 5 हजार रुपए और एक जनवरी से 31 मार्च 2020 तक आइटीआर फाइल करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
रिवाइज्ड का नहीं मिलेगा मौका
आयकर अधिनियम के अनुसार तय तारीख के बाद आयकर रिटर्न भरने पर रिटर्न रिवाइज्ड करने का मौका नहीं मिलेगा। तय तारीख के पहले रिटर्न भरने पर यदि किसी भी प्रकार की आय रिटर्न में दर्शाने से छूट गई है, तो रिवाइज्ड रिटर्न के जरिए उसे सुधारा जा सकता है। लेकिन तय तारीख के बाद रिवाइज्ड रिटर्न भरने का मौका नहीं मिलेगा। रिटर्न में अगर कोई आय छूट गई है, तो गलत जानकारी दिए जाने के आधार पर आयकर अधिकारी जुर्माना लगा सकता है।
इन वर्गों के लिए 30 सितंबर है आखिरी तारीख
ऐसी कंपनियां, फर्म का वर्किंग पार्टनर, इंडिविजुअल या अन्य एंटिटी जिनके अकाउंट्स की ऑडिटिंग जरूरी है, उनके लिए आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। वहीं ऐसे असेसीज जिन्हें सेक्शन 92ई के तहत रिपोर्ट देनी होती है, उनके लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है। बता दें कि सेक्शन 92ई के तहत रिपोर्ट तब जमा कराना पड़ता है जब टैक्सपेयर ने संबंधित वित्त वर्ष में दूसरे देश से लेनदेन किया है।
31 अगस्त आखरी चांस
सीबीडीटी द्वारा तय की गई आखरी तारीख 31 अगस्त है, उसके बाद रिटर्न भरने पर नियमानुसार पेनल्टी, ब्याज लगेगा। इसके साथ ही आइटीआर को रिवाइज्ड भी नहीं किया जा सकता है।
दिनेश कुमार बिंदवार, आयकर अधिकारी,छतरपुर
बीकानेर. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान मरूक्षेत्र परिसर में शुक्रवार को कृषक-वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बीकानेर, जयपुर, बाड़मेर,जैसलमेर और टौंकजिलों के करीब 400 प्रगतिशील किसान और पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि उत्तम खेती और उन्नत पशुपालन के सामंजस्य से ही कृषि प्रधान देश विश्व गुरु बन सकता है।
कृषकों से आह्वान किया कि आय को दुगना करने के लिए नए वैज्ञानिक उपाय करने होंगे। खेजड़ी और बेर सहित खेतों में पौधरोपण से पशुओं भर चारा उपलब्ध कराया जा सकता है। भारी उद्योग राज्मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर ऊन उत्पादक और कताई-बुनाई का प्रमुखकेन्द्र है। एफ.पीओ की संकल्पना के लिए किसानों और पशुपालकों को जागरूक करने की जरूरत है।जम्मू कश्मीर, लेह और लद्दाख में भी ऊन उत्पादों का अच्छा व्यापार है अत: इससे समन्वय की आवश्यकता है।
45 कृषकों को मिले मेढ़े
केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने प्रगतिशील पशुपालकों और कृषकों को मारवाड़ी और मगरानस्ल की भेडों के 45 उन्नत मेंढ़े वितरित किए। पशुपालक उपयोगी तीन पुस्तिकाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अन ुसंधान संस्थान अविकानगर के निदेशक डॉ.ए.साहू,केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान मरूक्षेत्र परिसर के प्रमुख डॉ. एच.के. नरूला ने विचार रखे। संगोष्ठी में लूणकरणसर
के विधायक सुमित गोदारा, डॉ. विश्वनाथ, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,डॉ. अरूण कुमार तोमर, डॉ. डी.बी. साख्यवार,कृषि और वेटरनरी विश्वविद्यालयों के अधिकारी शामिल हुए।
खाजूवाला. वन विभाग व सीमा सुरक्षा बल के सयुंक्त तत्वावधान में वन मंडल स्तरीय 70वां वन महोत्सव शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में 114वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा हेमंत कुमार यादव, प्रधान सरिता, संभागीय मुख्य वन संरक्षक एमके अग्रवाल व डीएफओ वीरेंद्र सिंह जोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एमआर गुर्जर सहित विद्यार्थी भी पहुंचे। इसको लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश देकर जीवन में पेड़ के महत्व के बारे में बताया। संभागीय मुख्य वन संरक्षक अग्रवाल ने कहा कि धरती पर औसतन 33 प्रतिशत पेड़ होने चाहिए। इससे वातावरण संतुलित रहता है लेकिन धरती पर पूरे विश्व मे 22 प्रतिशत ही वनस्पति हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। वनों की रक्षा के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। समादेष्टा हेमंत यादव ने कहा कि पेड़ ही जीवन देते हैं, इनको बचाए रखना हमारा कर्तव्य है। प्रधान सरिता ने कहा कि बेटी के जन्म पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
इस मौके पर बल मुख्यालय में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रेंज बेरियांवाली रेंजर शंकरलाल सोनी, 61 हैड रेंज अधिकारी कपिल चौधरी सहित व्यापारी मोहन सिहाग, रामप्रताप भादू, विकास बंसल, मनीराम गोदारा, रेंवतराम भादू, कालूराम पूनियां सहित लोग भी उपस्थित रहे। मंच संचालन धीरेन्द्र मिश्रा ने किया।
भीलवाड़ा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नया समेलिया में युवक ने गुरुवार आधी रात फंदा लगा खुदकुशी कर ली। युवक शाम को ही अपनी पत्नी व बेटे को पीहर छोड़कर आया था। गांव में चर्चा है कि युवक कर्ज से परेशान था। उसे सूदखोर प्रताडि़त कर रहे थे।जानकारी के अनुसार नया समेलिया में राजू लाल उर्फ अन्नू (32) पुत्र लादूलाल विश्नोई लम्बे समय से सत्यनारायण विश्नोई के घर में किराएदार था।
वह फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। माता-पिता नहीं थे। गांव में उसका एक भाई किराए के मकान में रहता था। राजू शुक्रवार शाम अपनी पत्नी व तीन वर्षीय पुत्र के साथ उसके पीहर दरीबा छोड़कर आया था। रात को सोने से पहले उसने पड़ोसी को कहा था कि सुबह जल्दी जाना है, इसलिए जगा देना। सुबह पड़ोसी ने राजू को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं जागा। उसने खिड़की का किंवाड़ खोलकर देखा तो राजू पंखे के कुंडे पर फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी पर घर के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर किंवाड़ तोड़ा और शव को फंदे से उतारकर महात्मा गांधी चिकित्सालय के चीरघर पहुंचाया।
पड़ोसियों ने बताया कि राजू अपनी मोटरसाइकिल घर के बरामदे में रखता था। रात में मोटरसासइकिल कमरे में रखी। गांव में चर्चा है कि राजू ने काफी कर्जा ले रखा था, सूदखोर उसे परेशान करते थे और मोबाइल पर धमकी देते थे। हालांकि कोतवाली पुलिस ने इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
सागर.पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिहाज से भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमाओं को महत्व दिया जाने लगा है। हमारे शहर में एक परिवार ऐसा भी है, जो अपनी पिछली चार पीढिय़ों से हर गणेश उत्सव पर मिट्टी की गणेश मूर्ति श्रद्धालुओं को निशुल्क बांटता है। इतवारा बाजार के रामेश्वर ताम्रकार का परिवार यह काम कर रहा है। उनके बेटे शंकर और संदीप ताम्रकार भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति बनाते हैं और फिर लोगों को नि:शुल्क बांटते हैं। ये परिवार पर्यावरण को सहेजने का काम १०० से भी अधिक सालों से कर रहा हैं। इनसे मूर्ति लेने के लिए आज भी इनके घर के पास लम्बी कतार लगती है।
धार्मिक दृष्टि से भी है मिट्टी की मूर्ति का महत्व
बेटे शंकर ताम्रकार ने बताया कि पिछली चार पीढिय़ों से यह परम्परा चली आ रही है। मूर्ति पानी में आसानी से घुल जाती है। करीब चार हजार की संख्या में मूर्ति बांटते हैं। बांटने के पहले इनको मंदिर में पूजा के लिए भेजते हैं।
धार्मिक दृष्टि और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिहाज से मिट्टी की प्रतिमा का महत्व है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्लास्टर ऑफ पेरिस और केमिकल रंगो का प्रचलन है। इसकी मूर्तियां बनाई जाती है। इन मूर्ति का विसर्जन ही पानी में नहीं होता है। इसलिए मिट्टी से बने विघ्रहर्ता को ही घर में विराजित करना चाहिए। मिट्टी की मूर्ति पानी में भी ये आसानी से घुल जाती है। ताम्रकार ने बताया कि करीब चार से पांच हजार की संख्या में निशुल्क केला के पत्ते पर वितरित करते है।
पीतल के सांचे से बनाते हैं गणेश
ताम्रकार ने बताया कि गणेश भगवान की प्रतिमा को वो पीतल के सांचे से बनाता है।पहले एक पीतल का सांचा था, लेकिन मिट्टी के गणेश की बढ़ती मांग के कारण अब दो सांचे बनवा लिए हैं। सांचे में शुद्ध काली मिट्टी डालते हैं, जिससे गणेश जी की बैठी हुई मूर्ति बनाते हैं। मूर्ति दस दिन तक ज्यों की त्यों रहती है। इसका कोई पैसा नहीं लिया जाता। पहले का एक सांचा भी चार पीढिय़ों से इनके पास ही है।
2 सितंबर को होगा वितरण
हर वर्ष ये मूर्ती हरतालिका तीज के दिन बांटी जाती थीं, लेकिन इस वर्ष गणेश चर्तुर्थी और हरतालिका तीज एक साथ हैं। इसलिए उसी दिन मूर्ति बांटी जाएंगी। गणेश मूर्ती लेने के लिए घर के पास सरस्वती मंदिर में लम्बी कतार लगेगी। ये प्रतिमाएं निशुल्क ही दी जाएंगी।
पांच नदियों के शुद्ध जल से बनी प्रतिमाओं का होगा वितरण
ढाना में 5 पवित्र नदियों के जल से मिलकर शुद्ध मिट्टी की मूर्तियों का वितरण शनिवार को किया जाएगा। विधि छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एड. दीपक पौराणिक ने ग्रामवासियों के सहयोग इन प्रतिमाओं का निर्माण किया है। २ माह की मेहनत के बाद लगभग २५१ प्रतिमाएं बनाई गई हैं। एड. दीपक पौराणिक, हरिओम शर्मा,गौरव मिश्रा,तरुण पांडेय, संतोष सेन आदि का सहयोग इस कार्य में रहा है।
हरदा. कलेक्टर एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने बैंकों को एटीएम की साफ. सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर से एटीएम का औचक निरीक्षण किया जाएगा। वहां गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वरोजगार योजनान्र्तगत प्राप्त वित्तीय लक्ष्य एवं उपलब्धियों से अवगत कराया गया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वित्तीय लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह के ऋण प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समय पर ऋण उपलब्ध कराएं। उनके खाते खोलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम के अंतर्गत प्रगति संतोषजनक नहीं है। अगली तिमाही में इसमें निश्चित रूप से सुधार करें। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे विभागों द्वारा प्रेषित प्रकरणों पर त्वरित निर्णय लें। यदि प्रकरण स्वीकृत करने योग्य नहीं है तो इस संबंध में विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बाद विभागों द्वारा सब्सिडी जारी करने के बावजूद ऋण का वितरण न होने की शिकायतें मिल रही हंै। सभी बैंक इस बात पर ध्यान दें कि विभाग द्वारा सब्सिडी जारी करने के बाद ऋण वितरण में देरी नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी स्वरोजगार योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ऋण स्वीकृति एवं वितरण की विभागवार एवं बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंकों को अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में प्रत्येक वयस्क का बैंक खाता होना चाहिए। सभी बैंक इसके लिए विशेष अभियान चलाएं। जो व्यक्ति अभी भी बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हैं, उनके खाते खोलें। उन्होंने वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित न करने वाले बैंकों को शीघ्र इसका आयोजन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आरआरसी वसूली के लंबित प्रकरणों के निराकरण में राजस्व अधिकारियों का सहयोग करें। जिन प्रकरणों में वसूली की जा चुकी है, उनकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि प्रकरणों का निराकरण दर्ज किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लोकेश कुमार जांगिड़, अपर कलेक्टर प्रियंका गोयल, रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया से आरएम अरुण कुमार इनामदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
2 से 18 आयु वर्ष तक के 77 बच्चों के पैरों की सर्जरी हुई
हरदा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में आरबीएसके की टीम के निरंतर प्रयासों से 2 वर्ष से 18 वर्ष तक आयु के 77 बच्चों का नारायण सेवा संस्थान उदयपुर एवं अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर तथा अन्य शासकीय चिकित्सालयों में क्लब फुट सर्जरी कराई गई। यानि जन्म से जिनके पैरों में कोई भी दिक्कत थी उसकी सर्जरी कराई गई। इसके बाद जिले को क्लब फुट मुक्त घोषित किया गया है। बीएमओ से इस आयु का कोई भी बच्चा क्लब फुट से ग्रसित नहीं होने संबंधित प्रमाण-पत्र प्राप्त किए गए हैं। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष एस. विश्वनाथन ने इसका अनुमोदन किया। जिले को क्लब फुट मुक्त घोषित कर दिया है। जिसका सत्यापित प्रमाण-पत्र राज्य स्तर से प्राप्त होना है।
छतरपुर। बुंदेलखंड के सूखे खेतों के लिए वरदान मानी जा रही केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम शुरू करने की मंजूरी प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा दे दिए जाने के बाद एक बार फिर से यहां के लोगों में उम्मीदें जाग गई हैं। परियोजना के पूरे होने से सिंचाई के साधन विकसित होने से एक ओर जहां बुंदेलखंड का पलायन थमेगा, खेती का रकबा बड़ेगा और बिजली उत्पादन जैसी इकाईयों के साथ नए उद्योग-धंधे शुरू होंगे तो वहीं दूसरी ओर पानी का संकट भी हमेशा के लिए खत्म होगा। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले लोग इस परियोजना के बदले होने वाले पर्यावणीय और मानवीय नुकसान को लेकर चिंता में है। इन सबके बीच अपने प्रारंभिक दौर में नौ हजार करोड़ रुपए की यह परियोजना अब १9 हजार करोड़ की लागत पर पहुंच गई है। इस परियोजना से एमपी के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और यूपी के बांदा, महोबा, झांसी जिलों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन जिलों की 6,35,661 हेक्टेयर भूमि सिंचित होनी है।
एक साथ दोनों जगह से शुरू होगा काम :
बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को लेकर यूपी-एमपी के बीच पानी के बंटवारे को लेकर विवाद खत्म होने के बाद से ही इस परियोजना का रास्ता साफ हो गया था। अब मप्र सरकार ने इस दिशा में काम करने के लिए इच्छा शक्ति प्रकट कर दी है। इसलिए सबसे पहले योजना का काम छतरपुर जिले से ही शुरू होना है। वहीं दूसरे चरण में छतरपुर-बांदा जिले की सीमा पर बोधन गांव के निकट गंगोई बांध से केन नदी को तीस मीटर चौड़ी कंक्रीट नहर बनाकर एमपी के हिस्से से जोड़ा जाएगा।
परियोजना के पहले चरण में बिजावर क्षेत्र के ढोडऩ गांव के पास केन नदी पर बांध का निर्माण प्रस्तावित है। ढोडऩ गांव के पास 9000 हेक्टेयर में बांध बनाया जाएगा। केन नदी की कुल लंबाई 427 किमी है। जहां बांध बन रहा है वहां से केन नदी की डाउन स्ट्रीम की लंबाई 270 किमी है। बांध की कुल लंबाई 2031 मीटर रहेगी, जिसमें कांक्रीट डेम का हिस्सा 798 मीटर व मिट्टी के बांध की लंबाई 1233 मीटर प्रस्तावित है। बांध की ऊंचाई 77 मीटर रहेगी। ढोडऩ बांध से बेतवा नदी में पानी ले जाने वाली कैनाल की लंबाई 220.624 किमी होगी। वहीं बांध का डूब क्षेत्र 9 हजार हेक्टेयर है, जिसका 90 फीसदी से भी अधिक क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में निहित है। 105 वर्ग किमी का कोर क्षेत्र जो छतरपुर जिले में है, जो डूब क्षेत्र के कारण विभाजित हो जाएगा। इस प्रकार कुल 197 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र डूब व विभाजन के कारण नष्ट हो जाएगा।
इधर परियोजना के दूसरे चरण में छतरपुर-बांदा जिले की सीमा पर बोधन गांव के निकट गंगोई बांध से केन नदी को तीस मीटर चौड़ी कंक्रीट नहर बनाकर आगे ले जाना है। धसान नदी पर एक टर्नल (सुरंग) बनाकर आगे बढ़ाया जाएगा। छतरपुर के हरपालपुर से होकर यूपी के मऊरानीपुर बार्डर से एमपी के जतारा तहसील के गांवों से होकर इस नहर को बरुआसागर डैम के ऊपर से ओरछा के नीचे स्थित नोटघाट पुल में मिला दिया जाएगा। यह नहर यूपी के बार्डर को छूकर एमपी से ही निकलेगी। इससे पानी का अधिक फायदा मध्य प्रदेश को होने वाला है। मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ व पन्ना जिले में अभी तक सिंचित क्षेत्र का कुल रकबा 2 लाख 87 हजार 842 हेक्टेयर है, जो इस नहर के बन जाने के बाद 3 लाख 69 हजार 881 हेक्टेयर हो जाएगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा व झांसी जिले में अब तक सिंचित रकबा 2 लाख 27 हजार 373 हेक्टेयर है, यह बढ़कर दो लाख 65 हजार 780 हो जाएगा।
एमपी के 12 गांव और वन क्षेत्र आएंगे डूब क्षेत्र में :
बिजावर के ढोडऩ में बांध के बनने मात्र से ही छतरपुर जिले का एक बड़ा जंगली इलाका डूबकर खत्म हो जाएगा। डोढऩ गांव के पास 9000 हेक्टेयर में जो बांध बनाया जाएगा इसके डूब क्षेत्र में छतरपुर के 12 गांव आएंगे। इनमें 7 गांव पूरी तरह से डूब जाएंगे और 5 आंशिक रूप से डूबेंगे। वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र का खूबसूरत घने जंगल से आच्छादित एक बड़ा हिस्सा भी डूब जाएगा। डूब में आने वाला यह वन क्षेत्र राष्ट्रीय पशु बाघ व विलुप्ति की कगार में पहुंच चुके गिद्धों का प्रिय रहवास है। बांध बनने पर इस वन क्षेत्र के 14 लाख से भी अधिक वृक्षों का सफाया भी हो जाएगा, इन हालातों में अपने ही घर से बेदखल हो जाने पर जंगल के राजा को अपना वजूद बचाने के लिए नया बसेरा खोजना पड़ेगा। वहीं इतने पेड़ों के खत्म होने से पर्यावरण पर जो खतरा पैदा होगा उसकी कल्पना करके ही लोग डर रहे हैं।
पेड़ों के विनाश से कैसे आएगी खुशहाली :
पर्यावरण विद् डॉ. भारतेंदु प्रकाश कहते हैं कि देश राजधानी में 17 हजार पेड़ काटे जाने की योजना पर इतना बड़ा हंगामा मचा, लेकिन इसी देश के बुन्देलखंड अंचल में स्थित विन्ध्यांचल की अति प्राचीन पर्वत श्रेणी के घने जंगल को उजाड़े जाने की योजना पर हंगामा तो दूर कोई हलचल भी नहीं सुनाई दे रही। इस परियोजना के मूर्त रूप लेने में दो से ढाई दशक लग जाएंंगे और हजारों करोड़ रुपए खर्च होंगे, तब जाकर कथित रूप से खेतों में हरियाली आएगी, लेकिन इस बीच पर्यावरण को कितना नुकसान होगा तथा केन नदी का नैसर्गिक प्रवाह थमने से नीचे के सैकड़ों ग्रामों के लोगों को किस तरह के दुष्परिणाम भोगने पड़ेंगे, इस दिशा में सोचने-विचारने की जरूरत ही नहीं समझी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली में यदि 17 हजार पेड़ कटे तो पर्यावरण को नुकसान और बुन्देलखंड क्षेत्र का खूबसूरत वन क्षेत्र जो बाघों सहित दजज़्नों प्रजाति के वन्य प्राणियों और पक्षियों का प्राकृतिक आवास है, उसे उजाडऩे पर खुशहाली आएगी, सरकार का यह कैसा तर्कहै?
पहले बसाया और अब उजाडऩे की तैयारी :
पर्यावरणविद् डॉ. बालेंदु शुक्ल का कहना है कि सदियों से बाघों का प्रिय रहवास रहा पन्ना का जंगल वैसे भी बढ़ती आबादी के दबाव में तेजी से उजड़ रहा है। सिर्फ पन्ना टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र जो 542 वर्ग किमी है, काफी हद तक सुरक्षित है, लेकिन इसे उजाडऩे की भी तैयारी की जा रही है। विन्ध्य क्षेत्र के शुष्क वनों के एक मात्र बाघ का शोर्स पापुलेशन पन्ना टाइगर रिजर्व में विद्यमान है। वर्ष 2009 में यहां का जंगल बाघविहीन हो गया था, फलस्वरूप बाघों के उजड़ चुके संसार को फिर से बसाने के लिए पुनस्थाज़्पना योजना शुरू हुई। जिसे चमत्कारिक सफलता मिली और बाघविहीन यह जंगल फिर से आबाद हो गया। मौजूदा समय पन्ना टाइगर रिजवज़् के कोर क्षेत्र में ४0 से अधिक बाघ विचरण कर रहे हैं, बीते 7-8 सालों में यहां पर 70 से भी अधिक बाघ शावकों का जन्म हुआ है।
केन-बेतवा लिंक परियोजना पर एक नजर :
- 231 किमी लंबी नहर बनेगी केन नदी से बेतवा में पानी ले जाने के लिए
- 7 लाख हेक्टेयर जमीन मप्र-उप्र की सिंचित करने का लक्ष्य
- 30 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हो सकते हैं परियोजना में
- पन्ना टाइगर रिजर्व के पास छतरपुर के ग्राम ढोडऩ पर बनेगा बड़ा बांध
- उप्र और मप्र के बुंदेलखंड क्षेत्र की प्यास बुझाने का लक्ष्य
रतलाम। रेल मंडल में जावरा मंदसौर के बीच विद्युतीकरण कार्य के लिए 5 सितंबर को बिजली इंजन से ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए जावरा से मंदसौर तक 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से इंजन को चलाया जाएगा। ट्रायल के पूर्व 25 हजार वॉल्ट का करंट छोडऩे के साथ ही 16 बिंदुओं के सतर्कता आदेश जारी कर दिए गए है। इन सब के बीच इस ट्रायल के सफल रहने के बाद 9 व 10 सितंबर को पश्चिम रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त एके जैन के इस सेक्शन में निरीक्षण करने के संकेत मंडल को मिल गए है।
इन्होंने जारी किए आदेश
रेल विद्युतीकरण विभाग के उपमुख्य विद्युत अभियंता जितेंद्र कटारिया ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार जावरा नीमच सेक्शन में 25 हजार एसी वॉल्ट करंट के साथ विद्युत ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे के अनुसार 5 सितंबर को पहली बार इस सेक्शन में जावरा से मंदसौर तक बिजली इंजन से ट्रायल किया जाएगा। मंदसौर से नीमच तक विद्युतीकरण का कार्य अक्टूबर तक पूरा होने की बात की गई है। उपमुख्य विद्युत अभियंता ने 16 बिंदुओं का सतर्कता आदेश जारी किया है।
अक्टूबर में कार्य पूरा
इन सब के बीच बड़ी बात ये है कि मंदसौर-नीमच सेक्शन में भी विद्युतिकरण कार्य तेज हो गया है। मंदसौर तक कार्य पूरा होने के बाद अब रेल विद्युतिकरण विभाग का पूरा ध्यान मंदसौर - नीमच सेक्शन में इस कार्य को करने में है। रेलवे के अनुसार इसी वर्ष 31 अक्टूबर तक नीमच तक इस कार्य को कर लिया जाएगा।
सीआरएस का निरीक्षण
बड़ी बात ये है कि 5 सितंबर को बिजली इंजन से परिचालन के बाद रेलवे मुख्य संरक्षा आयुक्त जैन से 9 व 10 सिंतबर को ट्रैक का परीक्षण करवाना चाह रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम को मंजूर होने के संकेत मिल गए है। सीआरएस के निरीक्षण के बाद एक पखवाडे़ में रेलवे इस सेक्शन में बिजली इंजन से मालगाड़ी को चलाना शुरू कर देगी। ये होने के बाद महू-इंदौर से मंदसौर तक बिजली इंजन से मालगाडि़यों का संचालन शुरू हो जाएगा।
हम तेजी से कार्य कर रहे
जावरा से मंदसौर तक विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। अगला लक्ष्य अक्टूबर तक नीमच तक इसको पूरा करने पर है। जल्दी ही सीआरएम निरीक्षण आदि कार्य होंगे।
- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी
नोखा. मुकाम में अमावस्या पर मेला भरा। बिश्नोई समाज के दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गुरु जम्भेश्वर भगवान की समाधि पर धोक लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। साथ ही पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन में घी व खोपरे की आहुतियां दी। मेले में घरेलू सामान व खानपान की अस्थाई दुकाने भी लगाई गई। यहां पर महिलाओंं व बच्चों ने खरीददारी की। नोखा कस्बे में भी अमावस्या पर मंदिरों और गोशालाओं में दान-पुण्य किया गया। उधर, मुकाम मेले के चलते नोखा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ नजर आई।
गूंजे गुरु जम्भेश्वर के जयकारे, हवन में दी आहुतियां
पिथरासर. जयसिंहदेसर मगरा. जांगलू गांव के चिम्पी चोला धाम पर गुरु जंभेश्वर मंदिर पर अमावस्या को भदवा मेला भरा। मेले में श्रद्धालुओं ने जांभोजी के जयकारों के साथ हवन कुंडों में घी व खोपरे से आहुतियां दी और परिवार, समाज व देश में खुशहाली कामना की। जांगलू गांव से पांच किलोमीटर दूर बरसिंगा नाडी ककेडी मंदिर एवं सांथरी मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बरसिंगा नाड़ी से मिट्टी निकाली व नाड़ी में स्नान कर पुण्य कमाया। मेले में स्थानीय लोगों के अलावा जिले के विभिन्न स्थानों तथा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर आदि से बिश्नोई समाज के लोगों ने पहुंचकर जांभोजी के धोक लगाई। रात्रि को गुर जम्भेश्वर के मंदिरों में जागरण हुए तो कहीं भजन-कीर्तन चले। समाज के संत महात्माओं द्वारा शब्दवाणी का पाठ कर हवन एवं पाहळ वितरित किया। मेला परिसर में यातायात व्यवस्थाके लिए पांचू पुलिस दिनभर मुस्तैद रही। रासीसर, जेगला बंधाला, जेडी मगरा, पिथरासर आदि के मंदिरों में जांभोजी के भजन व साखियां सुनाई और हवन कुंड में घी व खोपरा से आहुतियां द।
खुले अधिवेशन में प्रतिभाएं सम्मानित
इस अवसर पर समाज के खुले अधिवेशन में आचार्य स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में बिश्नोई समाज की प्रतिभाओं का प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जांगलू गुरु जंभेश्वर मंदिर कमेटी की ओर से यह कार्य सराहनीय है। अधिवेशन में हीरालाल बिश्नोई, राजाराम धारणिया, रामस्वरूप धारणिया, ओमप्रकाश बिश्नोई, हजारीलाल मंडा, भैरूलाल मंडा, हेतराम बिश्नोई, जांगलू सरपंच हेतराम बेनीवाल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज सार्वजनिक सेवा कार्यो को निपटाने का दिन है। शिक्षा ज्ञान हेतु समय ठीक है,व्यापार सामान्य शुभ रहेगा। 5 ग्रह आपके पंचम भाव में हैं। आप कई तरह की विधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज घरेलू कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। राजनीतिक सफलता मिल सकती है। बुद्धि चातुर्य से प्रसिद्धि बढ़ेगी। किसी कारणवश आपको आज तनाव भी मिल सकता है। 5 ग्रह आपके चतुर्थ भाव में स्थित है, ज्ञान का प्रयोग करेंगे तो प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जरा सी चूक से ही प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों को आज बुद्धि चातुर्य से धन की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति विद्युत क्षेत्र,औषधि क्षेत्र, फैशन डिजाइनिंग अथवा सुगंध के व्यापारी हैं वे आज अत्यधिक परिश्रम करके लाभ अर्जित कर सकते हैं। 5 ग्रह आपके तृतीय भाव में स्थित हैं जो कि आपके परिश्रम करने की शक्ति को बढ़ा देंगे आप अति उत्साहित होकर कोई गलत काम ना करें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि चातुर्य से धन प्राप्ति का दिन है।आज आपको चार भिन्न-भिन्न में दिशाओं लाभ हो सकता है। यदि क्रोध पर नियंत्रण नहीं है और भाषा पर नियंत्रण नहीं है तब हानि होगी। बुद्धि का जरा सा प्रयोग करेंगे तो लाभ में यह स्थिति बदल सकती है। आपके धन वाले भाव में 5 ग्रह हैं इस लिए बुद्धि चातुर्य से लाभ उठाएं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। मानसिक उग्रता हानिकारक हो सकती है। संयमी व्यक्ति नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। लेखकों विचारकों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। वित्तीय व्यवस्था नियंत्रण में नहीं रहेगी हानि हो सकती है। आप के पांच ग्रह खर्च वाले भाव में हैं, जरा सी चूक आपको लड़ाई झगड़ों में फंसा सकती है। बुद्धि विवेक से बचें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। आपके लाभ भाव में पांच ग्रह हैं, आप जरा सा बुद्धि का प्रयोग करें तो विभिन्न प्रकार के लाभ आप अर्जित कर सकते हैं। मित्र सहायक बनेंगे। शिक्षा और ज्ञान अर्जित करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातक आज भाग्य की प्रबलता से सरकारी लाभ ले सकेंगे। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे। पिता पक्ष से भी लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी से न्याय की आशा करते हैं तो न्याय आपके पक्ष में होने की प्रबल संभावनाएं हैं बशर्ते आप अपनी जगह ठीक हो। आपके दशम भाव में 5 ग्रह हैं जो आपको अपने अधिकारियों से लाभ दिला सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों का आज भाग्य साथ दे सकता है। आपके द्वारा पूर्व में की गई पूजा पाठ आज काम दे जाएगी। धैर्य रखें, परिस्थितियों से लड़े, हार ना माने, पूजा-पाठ बढ़ा दें आपके भाग्य भाव में पांच ग्रह हैं जो आपको समय-समय पर सहायता प्रदान करेंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है।चोट चपेट से बचें। कोई भी काम खतरे का ना करें मृत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है। आपके मृत्यु भाग में पांच ग्रह हैं। बुद्धि का प्रयोग करने से 5 तरीकों से लाभ और सात्विकता नष्ट होने पर भीषण हानि। ईश्वर को याद करें सात्विकता बनाए रखें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। जीवनसाथी को कुछ कष्ट हो सकता है। बौद्धिक विचारों में प्रखरता आएगी। वैचारिक लाभ हो सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। संतान को कष्ट हो सकता है। मित्रों से भी कोई परेशान करने वाली सूचना प्राप्त हो सकती है। शिक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी नहीं रहेगी। रोग पर व्यय होगा। यदि आप ने पूर्व में कर्जा लिया है तो कर्ज मांगने वाले आज परेशान कर सकते हैं। आपके रोग- ऋण- शत्रु भाग में पांच ग्रह का योग है। खानपान पर नियंत्रण रखें अथवा रोग परेशान करेगा। मीठा बोल कर स्थिति पर नियंत्रण बनाए।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
बैतूल। गणेश उत्सव एवं मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शुक्रवार को नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान पीओपी की प्रतिमाएं स्थापित नहीं करने की आमजन से अपील की गई। साथ ही कहा गया कि पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत मिट्टी की मूर्तियां ही स्थापित की जाएं। बैठक में आगामी मोहर्रम एवं अनंत चतुर्दशी त्यौहार पर भी समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान सांसद डीडी उइके, कलेक्टर तेजस्वी एस. नायक, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के., नगर पालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे सहित विभागीय अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
बैठक में चर्चा की गई कि गणेश उत्सव के दौरान स्थापित की जाने वाली मूर्तियां अधिक ऊंची न हों, जिससे उन्हें विसर्जित करने में कठिनाई न आए। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी के दिन मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर भी संंबंधित अधिकारियों को तमाम आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। त्यौहारों के दौरान आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। मोहर्रम त्यौहार के दिन भी तमाम आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग के अधिकारी को भी नगर में विद्युत लाइनें दुरुस्त रखने हेतु पाबंद किया गया। इसी तरह होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट को विसर्जन स्थलों पर तमाम सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए ताकीद किया गया। त्यौहारों के दौरान नगर के मार्गों के गड्ढों की मरम्मत करने तथा आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने हेतु भी बैठक में निर्णय लिया गया।
बैतूल। शहर के हमलापुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दस वर्षीय बच्चे की जान चली गई। डिपो गेट के सामने हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक ने सड़क किनारे खेल रहे मासूम को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। परिजन मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भी ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला था लेकिन पुलिस ने कुछ देर में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद से क्षेत्र में गमगीन माहौल है।
डीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि हमलापुर निवासी दस वर्षीय राज पिता लक्ष्मण धुर्वे हमलापुर डिपो के सामने खेल रहा था। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमपी ०५ जी ६६५६ के चालक शंकर पाटिल ने ट्रक को तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए राज को कुचल दिया। जिससे सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर लगते ही परिजन घर से दौड़कर सड़क पर पहुंचे लेकिन ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला था। तत्काल १०८ की मदद से बालक को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर गंज पुलिस पहुंच गई थी और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना के बाद मौके पर लोगों भी भारी भीड़ जमा हो गई थी और लोगों में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर आक्रोश भी देखा गया।
ट्रक रिवर्स लेने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक ट्रक को रिवर्स ले रहा था। इसी दौरान बालक ट्रक के पिछले पहिए ने नीचे आ गया। पीएम रिपोर्ट में भी बालक की हड्डी टूटना बताया गया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि बालक द्वारा बकरी चराए जाने को लेकर परिजनों द्वारा उसे फटकार लगाई गई थी। जिसके कारण वह घर के बाहर खेलने चला गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला दिल्ली और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लिया जाना चाहिए। दोनों के बीच करीब एक घंटे चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने कमलनाथ से पूछा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे दी जाना चाहिए। इस पर कमलनाथ ने कहा- 8 से 10 दावेदार हैं, आप इनसे मिलकर खुद निर्णय करें तो बेहतर होगा। अब मैं प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहना नहीं चाहता। इस पर सोनिया ने कहा कि जल्द निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में भी नए अध्यक्ष नियुक्त करना है। इस कारण मध्यप्रदेश का फैसला होने में समय लगेगा।
सोनिया गांधी से गुरुवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुलाकात की थी। उन्होंने हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने को लेकर चर्चा की है, इसलिए अब हरियाणा में बदलाव होना है। वहीं, शीला दीक्षित के निधन के कारण दिल्ली में नया अध्यक्ष तय होना है।
- दूसरे राज्यों के हालात व चुनाव पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने कमलनाथ से कहा कि आपने गांधी परिवार के साथ लंबे समय तक काम किया है। आप कांग्रेस की ताकत हैं। आपके अनुभव का फायदा मिलना चाहिए। सोनिया ने दूसरे राज्यों के हालात के बारे में पूछा तो कमलनाथ ने उनके राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की। झाबुआ के होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने मध्यप्रदेश में सरकार की योजनाओं, आगामी निकाय चुनाव और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी बात की।
- कार्यकारी अध्यक्ष बदलेंगे
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। अभी दो मंत्री बाला बच्चन और जीतू पटवारी के पास कार्यकारी अध्यक्ष का पद भी है। इनके अलावा सुरेंद्र चौधरी और रामनिवास रावत कार्यकारी अध्यक्ष हैं। मंत्री बनने के कारण बच्चन और पटवारी की जगह दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाएंगे।
मेरी कोशिश है कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष जल्द बनाया जाए, क्योंकि मेरे पास मुख्यमंत्री पद का भी दायित्व है। पहले लोकसभा का चुनाव था, इसलिए मुझसे कहा गया था कि अभी यह दायित्व संभालना है। मैंने सोनिया गांधी के सामने अपनी बात रखी है। अब फैसला उन्हें ही करना है।
- कमलनाथ, मुख्यमंत्री
केकड़ी (अजमेर).
क्षेत्र में दस दिन की खामोशी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर बादलों ने चुप्पी तोड़ दी। दिन भर रूक-रूक कर बारिश का दौर चलता रहा। केकड़ी में ३३ मिमी बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश का सिलसिला सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो एक घण्टे तक चला। बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया। कृषि सूत्रों के अनुसार बारिश का दौर लगातार जारी रहने पर खड़ी फसलों में नुकसान हो सकता है।
बारिश के दौरान केकड़ी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला व एक पुरुष झुलस गए। कणौंज निवासी सत्यनारायण एवं पीपलाज निवासी मनोहर देवी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन इन्हें लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां इनका उपचार किया जा रहा है।
भिनाय. क्षेत्र में शुक्रवार को भी बरसात का दौर जारी रही। ग्राम कनेईकला में एक घंटे तक वर्षा का दौर चला। गांव में तड़के 4 बजे से वर्षा शुरू हुई। इससे गांव के नया तालाब में पानी की आचक हुई। वहीं भिनाय कस्बे सहित आस-पास गांवों में भी हल्की वर्षा हुई। केकडी रोड घाटी वाले बालाजी के पास सड़क क्ष्तिग्रस्त हो गई। गांव बड़ली में बारिश ने पिछले २५ साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। किसान मौसम की मार झेल रहे हैं। खेतों में पानी भरा होने से फसल खराब हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार से मदद की गुहार लगा कर अपनी पीड़ा बता रहे है। कई कच्चे मकान ढह गए है। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नागोला. क्षेत्र में पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कई परिवारों के आशियानें छीन लिए। साथ ही खेतों में खड़ी फ सलें भी आड़ी गिर गई। बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिर गए हैं। तेज हवा के कारण फ सले आड़ी पड़ गई। जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। कांग्रेस सेवा दल के कजोड मेवाड़ा ने सरकार से सर्वे कराकर मुहावजा देने की मांग की है।
खवास के गढ़ में बना घर ढहा
कादेड़ा. क्षेत्र में शुक्रवार को भी बरसात का दौर जारी रहा। कस्बे सहित क्षेत्र के ताल तलैया व जलाशय फिर से छलक पड़े। लगातार बरसात के चलते ग्राम खवास के ऐतिहासिक गढ़ में बना गरट का घर भर भराकर गिर गया। वहीं लगातार बरसात से खेतों में फसलें पीली पड़कर गलने लगी हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।
आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलसी
कादेड़ा. ग्राम पिपलाज में शुक्रवार दोपहर को रिमझिम बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला मनभर देवी पत्नी जगदीश कुमावत झुलस कर अचेत हो गई। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिवारजनों को सूचना देकर महिला को कादेड़ा चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से उसे केकड़ी रेफर कर दिया।
छतरपुर। कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के एक मामले में कोर्ट द्वारा आरेपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश नोरिन निगम की अदालत ने मामले के एक आरोपी को उम्रकैद के साथ पांच हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई। वहीं इसी मामले का एक अन्य आरोपी फरार है। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि खौंप निवारी गांव के रहने वाले फरियादी कालीचरण ने थाना गढ़ीमलहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने और उसके गांव के कामता ढीमर, सूरज ढीमर ने तालाब में खरबूज, ककड़ी, तरबूज आदि की फसल बोई थी। तीनों लोग तालाब के पास टपरिया बनाकर परिवार के साथ रहते थे। 19 मई 2007 को रात 11 बजे सूरज का भाई हल्के भैया उर्फ भगत निवासी ढड़त जिला महोबा, मुन्ना ढीमर और एक अन्य साथी उसकी टपरिया में आए और पूछा कि कामता की टपरिया कहां बनी है। उसने नहीं बताया तो तीनों लोग गालियां देने लगे। डर कर वह कामता की टपरिया बताने साथ चला गया। बीच रास्ते से कामता भाग गया जिससे कामता की पत्नी देवकुंवर को हल्के भइया ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कल्लू ने बीच-बचाव किया तो उसे भी कुल्हाड़ी मार दी। मुन्ना ढीमर और उसके साथी ने कट्टा की बट से मारपीट किया। गांव के लोगों के आने पर आरोपीगण कर भाग गए। इलाज के दौरान कल्लू की मौत हो गई थी।
न्यायाधीश नोरिन निगम की कोर्ट ने सुनाई सजा:
अभियोजन की ओर से एजीपी प्रवीण द्विवेदी ने पैरवी करते हुए गवाह सबूत कोर्ट के सामने पेश किए और आरोपी को कठोर सजा देने की अपील की। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश नोरिन निगम की अदालत ने फैसला सुनाया कि आरोपी हल्के ने कल्लू की हत्या की और देवकुंर के ऊपर प्राण घातक हमला किया। कोर्ट ने हल्के को आईपीसी की धारा 302 में आजीवन कारावास के साथ तीन हजार रुपए जुर्माना व धारा 307 में सात साल की कठोर कैद के साथ दो हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि मामले के सहआरोपी राजू के खिलाफ पूर्व में फैसला हो चुका है और तीसरा आरोपी मुन्ना ढीमर आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
छतरपुर। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष श्रीराम दिनकर, सदस्य संजय कुमार शर्मा व सदस्य निशा गुप्ता ने सहारा क्रेडिट कोपरेटिव सोसाइटी छतरपुर के विरुद्ध आवेदक की जमा राशि 51000 रुपए 45 दिवस में दिए जाने का आदेश के साथ जमा राशि पर योजना के नियम और शर्तों के अनुसार देय ब्याज पर परिवाद प्रस्तुत दिन से अदायगी तक 7 प्रतिशत वार्षिक दर से साधारण बयाज के साथ ही 3 हजार रुपए सेवा में कमी और 2 हजार रुपए परिवाद व्यय अदा करने का आदेश पारित किया। एडवोकेट वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया परिवादी अनिल असाटी पिता सीताराम असाटी निवासी असाटी मोहल्ला छतरपुर के द्वारा 19 जनवरी 2013 को सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी छतरपुर के यहां से सहारा एम बेनिफिट योजना में 60 माह तक 1500 रुपए प्रति माह जमा करने के लिए एक खाता खोलकर जमा करता रहा। पैसों की आवश्यकता होने से 20 जनवरी 18 को और उसके बाद कई बार कार्यालय जाकर राशि की मांग की। इसके बाद आवेदक ने 15 मार्च 19 को अपने अभिभाषक के माध्यम से नोटिस प्रेषित किया। लेकिन फिर भी आवेदक को राशि का भुगतान नहीं किया गया। जो सेवा में कमी को दर्शाता है। इसके बाद आवेदक ने अपने मामले को अधिवक्ता के माध्यम से उपभोक्ता विवाद फोरम न्यायालय छतरपुर में दावा दायर किया। मामले में कोर्ट द्वारा अवलोकन कर सेवा में कमी पाई गई। जिसपर फोरम के अध्यक्ष व सदस्य ने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी छतरपुर को आदेश देते हुए कहा कि वह आवेदक की जमा राशि 51000 रुपए सहित उस पर योजना के नियम और शर्तों के अनुसार देय ब्याज और कुलदेय राशि पर परिवाद प्रस्तुत दिन 29 मार्च 19 से अदायगी दिन तक 7 प्रतिशत वार्षिक दर से साधारण ब्याज अदा करे। इसके साथ ही सेवा में कमी के रूप में 3000 रुपए और परिवाद व्यय के रूप में 2000 रुपए भी अदा करने का आदेश प्रदान किया।